हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, आग लगने से 6 लोग जिंदा जले, अनेक घायल
जालोर (राजस्थान)। जालोर में शनिवार देर रात एक यात्री बस के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसमें आग लग गईं। अचानक हुए इस हादसे से उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 36 लोगों के झुलसने की खबर है।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को किसी तरह से काबू किया, लेकिन तब तक काफी लोग घुलस गए थे। सभी घायलों को तत्काल जालोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए जोधपुर अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार सभी लोग जैन समाज के हैं और वे नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। ये सभी दो बसों में सवार होकर नाकोड़ा तीर्थ गए हुए थे। लौटते समय वे रास्ता भटकते हुए महेशपुरा गांव पहुंच गए। इसी दौरान गांव की संकरी गलियों से गुजरते समय एक बस 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई और बस में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई।
मरने वालों में ब्यावर की सोनल (44), सुरभि (25), चांद देवी (65), अजमेर के राजेन्द्र और बस चालक धर्मचंद जैन और कंडक्टर शामिल हैं।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment