बिना मास्क के चलाएं अपनी कार! अब नहीं कटेगा चालान
मुंबई। कोरोना के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन का महा अभियान शुरू हो चुका है। दो दिनों के अंदर ही भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों को पछाड़ दिया है।
इस बीच मुंबइवासियों के लिए एक राहत की खबर है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने निजी गाड़ी में बैठे लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यानी मुंबई में अब प्राइवेट गाड़ी में अगर कोई आदमी बिना मास्क पहने हुए बैठा है तो उस पर जुर्माना नहीं लगेगा। हालांकि बीएमसी ने लोगों से मास्क का इस्तेमाल करते रहने की अपील है। महानगर पालिका का कहना है कि भले ही कोरोना की दवाई आ गई हो, लेकिन अपने अपनी तरफ से लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.
बीएमसी ने भले ही निजी गाड़ी में मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, ऑटो, लोकल ट्रेन वगैरह में मास्क लगाना अब भी जरूरी होगा। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वाहनों में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment