वर्ष 2021 के लिए जेईई और नीट के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं -शिक्षा मंत्रालय
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने आज कहा है कि वर्ष 2021 के लिए संयुक्?त प्रवेश परीक्षा - जेईई और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - नीट के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इस वर्ष उम्मीदवारों के पास जेईई और नीट परीक्षाओं में सवालों के जवाब देने के लिए विकल्प होंगे।
जेईई मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम पिछले वर्ष की तरह ही होगा, लेकिन छात्रों को 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्नों के जवाब देने का विकल्प दिया जाएगा। पिछले वर्ष 2020 में, 75 प्रश्न पूछे गए थे, सभी के उत्तर उम्मीदवारों को देने थे।
नीट 2021 का स्वरूप अभी घोषित नहीं किया गया है। हालाँकि, देश भर के कुछ बोर्डों द्वारा पाठ्यक्रमों में कमी करने के मद्देनजर नीट -2021 प्रश्न पत्र में जेईई मेन की तरह विकल्प भी होंगे।
----


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment