ब्रेकिंग न्यूज़

 100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी को ईडी ने गिरफ्तार किया

 नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने करीब 100 करोड़ रुपये की कथित बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी को धन शोधन के आरोपों के तहत अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि जय अम्बे गौरी केम लिमिटेड के निदेशक आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल को हैदराबाद में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 29 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। 
इसके मुताबिक, '' पटेल वर्ष 2015 में फरार हो गया था और अपने परिवार के साथ देश छोड़कर अमेरिका में जाकर रह रहा था। सीबीआई उससे पूछताछ नहीं कर सकी थी।'' पिछले साल ईडी ने पटेल के खिलाफ लुकआउट परिपत्र जारी किया था, जिसके आधार पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया और एजेंसी को सूचना दी। ईडी के मुताबिक, कई बैंकों से की गई करोड़ों रुपये की कर्ज धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई ने पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english