अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन
लखनऊ। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का मंगलवार को आधी रात के बाद राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वे 95 साल के थे।
एसजीपीजीआई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 95 वर्षीय माता प्रसाद का मंगलवार रात 12 बजकर10 मिनट पर निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि उन्हें 19 जनवरी को एसजीपीजीआई में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। इसमें कहा गया है कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment