बेटे को खिलाकर खुद भी खाया जहर, मां की मौत
हमीरपुर (उप्र)। हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में कथित रूप से पति से विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने बुधवार को अपने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी और नाजुक हालत में उसके बेटे का इलाज चल रहा है।
ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सहुरापुर गांव में महिला सोनी (30) ने अपने चार साल के बेटे शनि को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी (सोनी की) मौत हो गयी और उसके बेटे शनि का गंभीर हालत में अभी इलाज चल रहा है।
उन्होंने मृत महिला के पिता मर्री निषाद के हवाले से बताया कि सात माह पूर्व पति से विवाद की वजह से सोनी का ससुर उसे मायके छोड़ गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। पुलिस के अनुसार छह माह पूर्व उसने मायके में ही बेटी को जन्म दिया था, तब भी ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। संभवत: इसी से नाराज होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
----


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment