ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रवक्ता को गोली मारी, हालत गंभीर


पटना। बिहार के मुंगेर में भाजपा के प्रवक्ता डॉ. अजफर शम्शी को मुंगेर के इवनिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने गोली मार दी है। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भाजपा के बड़े नेता को दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना से हर कोई हैरान है। अजफर मुंगेर के इवनिंग कॉलेज प्रोफेसर भी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय वह अपनी कार से निकल कर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने जा रहे थे। उनकी ताक में अपराधी पहले से ही वहीं पर मौजूद थे। जैसे ही वह अपनी कार से निकले, बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाते हुए गोली मारी।  गोली लगने से अजफर बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़े। इसके बाद जल्दी-जल्दी में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली अजफर के जांघ में लग गई। इससे वह गिर पड़े। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि भाजपा प्रवक्ता को गोली क्यों मारी गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इस खबर को सुनने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि अफजर शम्शी सुरक्षित हैं और मामले में ठोस कार्रवाई को लेकर उन्होंने डीजीपी से बात भी की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english