सड़क हादसा में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
खाटू श्यामजी से लौटते वक्त भीषण हादसा
टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में देर रात सदर थानान्तर्गत नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रेलर की टक्कर से खाटू श्यामजी से लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। सभी टैक्सी गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में घायल हुए लोगों की हालत गम्भीर होने के चलते उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है। हादसे एक तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई।
पुलिस के अनुसार टोंक में मंगलवार देर रात करीब पौने दो बजे के करीब सदर थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पक्का बंधा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खाटूश्यामजी के दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी फॉस्र्टेन (सवारी) गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी मजार वाली पुलिया से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार फंस गए. हादसे में कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन और जेसीबी मंगवाकर घायलों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। हादसे में कुल आठ जनों की मौत हुई है। इससे पहले हादसे की सूचना पर एसपी ओमप्रकाश, एडीएम सुखराम खोखर, डीएसपी चंद्रसिंह रावत सहित टोंक सर्किल के सभी थानाधिकारी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को निकलवाया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment