ब्रेकिंग न्यूज़

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भाई-बहन और दो भांजों की मौत, एक कार सवार ने भी तोड़ा दम

भरतपुर। भरतपुर में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 लोग घायल थे। मृतकों में बाइक सवार युवक, उसकी बहन और सात और पांच साल के दो भांजे हैं। हादसा जिले के पहाड़ी-गोपालगढ़ सड़क मार्ग पर हुआ। बुधवार को कार सवार एक घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि पहाड़ी के घाटमी गांव का रहने वाला हासम अपनी बहन वसगरी और उसके दो बच्चों को सिहावली गांव से बाइक पर बैठाकर ला रहा था। रास्ते में बरखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरस्त था कि कार पलटकर खेत में जा गिरी, जबकि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार हासम और दो बच्चे फैजान (7) व फायन (3) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, बाइक सवार महिला वसगरी और कार सवार जावेद और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची गोपालगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को पहाड़ी सीएचसी पहुंचाया। वहां जावेद और वसगरी की गंभीर हालत देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया। अलवर में वसगरी की मौत हो गई, जबकि जावेद की हालत गंभीर है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english