मां ले रही थीं अंतिम सांसें...डॉक्टर ने बेटे से कराई वीडियो कॉल, बेटे ने गाया, 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...' और फिर....
कोलकाता। कोलकाता में कोरोना वायरस से पीडि़त एक मां की अंतिम समय में बेटे के साथ हुई वीडियो कॉल ने हर किसी को भावुक कर दिया है। ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर ने ट्वीटर पर यह वाकया पोस्ट किया है जिसे पढऩे के बाद हर कोई भावुक हो गया है। देखते ही देखते हजारों लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह पोस्ट एक बेटे के बारे में था, जिसकी मां अस्पताल में काफी गंभीर अवस्था में थी। डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद खो दी थी। बेटे को भी पता था कि मां नहीं बच पाएंगी। अपोलो ग्लेनीगल्स की क्रिटिकल केयर की डॉक्टर दीपशिखा घोष ने बताया कि वे इस कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके अपनों से जोडऩे के लिए वीडियो कॉल पर बात कराती हैं। अपनों से दूर अस्पताल में अकेले कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों को जब वीडियो कॉल पर अपने लोग नजर आते हैं तो वे बहुत खुश होते हैं। बुधवार को भी उन्होंने ऐसी ही एक वीडियो कॉल की, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह वीडियो कॉल उनके लिए बहुत भावुक होने वाली है। आईसीयू में जो हुआ उसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थीं।
डॉ. दीपशिखा ने बताया कि 47 वर्षीय महिला संघमित्रा चटर्जी ने अपने 25 वर्षीय बेटे सोहम चटर्जी के साथ वीडियो कॉल की। बेटे ने अपनी मां का हालचाल पूछा और मुझसे मेरे कुछ मिनट मांगे। उसके बाद बेटे ने 1973 की 'आ गले लग जा' फिल्म का किशोर कुमार का गाना गाया तो हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। यह गाना था, 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...।'
डॉक्टर ने ट्वीटर पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज, मेरी शिफ्ट खत्म होने से बाद एक मां ने अपने बच्चे के बात करने की इच्छा जाहिर की। मैंने वीडियो कॉल पर दोनों को जोड़ा। मैं अपने हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी थी। बेटा गाना गा रहा था... तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...यू हीं नहीं दिल लुभाता कोई...। मैं इस दौरान बेटे और मां दोनों के चेहरे के भाव बारी-बारी से देख रही थी। नर्से पास आकर चुपचाप खड़ी हो गईं। वह गाते हुए बीच में रो भी पड़ा, पर उसने गीत पूरा किया। उसने मुझे मां के बारे में पूछा। थैंक्स कहा और फिर कॉल काट दी। फिर अचानक उन्होंने अंतिम सांस ली।'
डॉ. ने आगे लिखा- मैं और नर्स वहीं खड़े रहे। हमने अपना सिर हिलाया, हमारी आंखें नम हो गई थीं। इसके बाद नर्से एक-एक कर अपने मरीजों के पास चली गईं. इस गीत ने हम सभी को हमेशा के लिए बदल दिया, मेरे लिए यह गीत हमेशा उनका रहेगा।



.jpg)






.jpg)
Leave A Comment