महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को गाजियाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी नदीम सिद्दीकी को अधीनस्थ महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया।
समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने शुक्रवार को सिद्दीकी को निलंबित करने का आदेश जारी किया। नायक द्वारा जारी आदेश में आरोपी अधिकारी पर अधीनस्थ महिला कर्मी के लिए द्विअर्थी शब्दों के प्रयोग, रात में फोन कर अनावश्यक रूप से परेशान करने, मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और महिलाओं के प्रति दुव्र्यवहार कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप का उल्लेख किया गया है। प्रमुख सचिव ने आरोपी अधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हें निलंबन की अवधि में निदेशालय, समाज कल्याण लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी की जाएगी।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment