ब्रेकिंग न्यूज़

जन्मदिन के दिन सीए ने किया सुसाइड


डूंगरपुर। राजस्थान में 27 साल के सीए ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले मनीष का रविवार को जन्मदिन था। उसने 6 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, तब परिवार ने उसे बचा लिया था। छह महीने में पहली बार परिवार ने मनीष को अकेला छोड़ा तो उसने जान दे दी। युवक के आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है।
थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मनीष के माता-पिता और दो बहनें गुजरात गए हुए थे। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार की हालत खराब हो गई। दो दिन पहले परिवार मनीष को घर में अकेला छोड़कर गया था।
आसपुर निवासी मनीष (27) सीए था। रविवार 12 सितंबर को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले शनिवार रात को उसने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी संतोष आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को सूचना दी। इस पर पड़ोसी अरविंद सिंह और आस-पास के लोग पहुंचे। तब जाकर घटना की जानकारी लगी। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोलने पर जाली को तोड़कर अंदर घुसे। अंदर कमरे में जाकर देखा तो मनीष फंदे पर लटका हुआ था।
घटना की सूचना पर आसपुर थानाधिकारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मनीष के परिजन से संपर्क कर घटना के बारे में बताया। मनीष का शव फंदे पर लटका हुआ है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english