खदान के पानी में 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत
पांच दोस्त साथ नहाने पानी में गए थे, दो डूबने लगे तो तीन बचाने पहुंचे, पांचों डूबने लगे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया
उदयपुर। उदयपुर जिले के भेसड़ा खुर्द इलाके में खदान में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार देर रात तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही शव तलाश कर बाहर निकाला। ये बच्चें अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने पहुंचे थे।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि भेसड़ा खुर्द में पत्थरों की खदान में पांचों बच्चे नहाने गए। इसी दौरान ज्यादा गहराई में जाने से लीला और नरेश डूबने पर चिल्लाने लगे। इस पर पवन और दो दूसरे बच्चें उन्हें बचाने के लिए खदान में आगे गए। गहराई ज्यादा होने से वे भी डूबने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। डूब रहे तीन बच्चों को बाहर निकाल दिया। लीला और नरेश नहीं मिले। ग्रामीण अपने स्तर पर ही करीब दो घंटे तक तलाश करते रहे। देर शाम को शवों के मिलने के बाद ग्रामीणों ने खेमली सीएससी पहुंचाया। लीला (14) पुत्री मोहन गमेती और नरेश (10) पुत्र मांगीलाल गमेती मौत हो गई।
रविवार को पुलिस ने खेमली पीएससी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया। गांव में मासूम बच्चों की मौत के बाद मातम है। सामने आया है कि ये बच्चें पहले भी अक्सर खदान में नहाने जाया करते थे। शनिवार को बारिश के बाद खेलते-खेलते ये खदान पर पहुंचे थे। सभी बच्चों के माता-पिता उसी इलाके में मजदूरी करते है।









.jpg)
Leave A Comment