कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन
मंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फर्नांडिस 80 साल के थे। अपने घर पर योगाभ्यास करते समय गिर जाने के बाद जुलाई में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क में बने खून का थक्का हटाने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर सोमवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और शुभचिंतकों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।''









.jpg)
Leave A Comment