महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया
जयपुर। जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी युवक को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है। सदर थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दीपू को हिरासत में ले लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो महीने पहले आरोपी दीपू का महिला से विवाद हुआ था। बीती रात वह महिला के घर गया और उस पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि आरोपी से अपराध में इस्तेमाल देशी पिस्तौल बरामद कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment