- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत् राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तेजी के साथ जगमग हो रही है। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी श्री मनोज विश्वास योजना के सफल लाभार्थी बनकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। श्री विश्वास ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत की है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जो आमजन की बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में 25 सक्रिय वेंडर कार्यरत हैं, जिससे आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन तक की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। हितग्राही श्री मनोज विश्वास की सफलता से प्रेरित होकर अन्य नागरिक भी इस योजना से जुड़ रहे हैं। यह योजना आर्थिक राहत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जन आंदोलन बनती जा रही है।
-
दुर्ग/जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन के आयोजन दिवस में परिवर्तन किया गया है। अभी तक यह जनदर्शन प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाता था। जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्यों तथा आम नागरिकों से भेंट के समय में अनियमितताएं सामने आ रही थीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत आगामी 18 फरवरी 2026 से कलेक्टर जनदर्शन प्रति सप्ताह बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें। -
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 01 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढौर (कचांदुर) वार्ड 20 में नवीन पानी टंकी के पास वायरिंग पेय जल हेतु 3 एचपी मोटर पंप स्थापना हेतु 01 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
-
दुर्ग/ विकासखंड धमधा के बिरझापुर गांव की एक कच्ची गली में कभी राजकुमार का छोटा-सा घर हुआ करता था। मिट्टी की दीवारें और खपरैल की छत, जो हर बरसात में उसकी परेशानियों को और बढ़ा देती थीं। छत से टपकता पानी, दीवारों में पड़ती दरारें और हर तेज़ बारिश के साथ मन में बस एक ही डर, कहीं घर गिर न जाए। परिवार की सुरक्षा की चिंता में राते बेचैनी से कटती थीं। राजकुमार मेहनत-मज़दूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आमदनी सीमित थी, लेकिन सपने बड़े थे। वह चाहता था कि उसके बच्चे सुरक्षित माहौल में रहें, शांति से पढ़ाई करें और बिना किसी डर के अपनी ज़िंदगी जिएं। मगर कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पक्का घर उसके लिए सिर्फ एक सपना ही बना हुआ था।
एक दिन गांव में आयोजित बैठक के दौरान उसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी मिली। जब यह पता चला कि उसका नाम इस योजना में चयनित हो गया है, तो उसकी आँखों में उम्मीद और विश्वास की नई चमक आ गई। यह उसके जीवन का सबसे खुशी भरा दिन था मानो उसके सपनों को पंख मिल गए हों।शासन से प्राप्त सहायता राशि और ग्राम पंचायत के मार्गदर्शन से राजकुमार ने अपने पक्के घर का निर्माण शुरू किया। पहली किश्त से घर की नींव पड़ी, दूसरी किश्त से दीवारें खड़ी हुईं और तीसरी किश्त से उसका सपना पूरा आकार लेने लगा। परिवार ने भी पूरी मेहनत और सहयोग दिया। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्राप्त मजदूरी राशि ने निर्माण कार्य को और मजबूती दी। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी राशि 21,870 रूपए भी प्राप्त हुई। साथ ही उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, तथा नल-जल योजना के माध्यम से घर में नल कनेक्शन की सुविधा भी मिली। धीरे-धीरे कच्चे घर का सपना एक पक्के मकान की हकीकत में बदल गया। उज्ज्वला योजना से रसोई में गैस कनेक्शन मिला, बिजली कनेक्शन से घर रोशन हुआ और नल-जल योजना से घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँच गया। अब यह केवल चार दीवारें नहीं थीं, बल्कि एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य का घर था। आज राजकुमार के पास एक मजबूत, पक्का और सुरक्षित मकान है। बरसात, ठंड या गर्मी अब किसी मौसम का डर नहीं। बच्चे साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं और पूरा परिवार सुकून की नींद सोता है। समाज में उसका सम्मान बढ़ा है और आत्मविश्वास भी। राजकुमार मुस्कराते हुए कहता है-अब जब लोग मेरे घर आते हैं, तो गर्व से कहता हूँ कि यह मेरा अपना पक्का घर है। यह सिर्फ मकान नहीं, मेरे परिवार का सुरक्षित भविष्य है। वह प्रधानमंत्री जी एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने उसके सपने को साकार किया। -
दुर्ग/ राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-2), कोहका, भिलाई में किया जाएगा। प्रभारी संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) आईटीआई श्री टी.के.सातपुते ने बताया कि मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार एवं चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। मेले की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इन्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी नियोजक/नियोक्ता को प्रोसेसिंग शुल्क, आवास, आवागमन, प्रशिक्षण अथवा किसी भी अन्य मद के लिए किसी प्रकार की राशि जमा न करें। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी आईटीआई भिलाई अथवा निकटतम आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।
-
रायपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज अपने मंदिर हसौद के धुआंधार निरीक्षण के दौरान अचानक मंदिर हसौद–नया रायपुर मार्ग पर रुके और ‘बिहान’ समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा का जायजा लिया।कलेक्टर डॉ सिंह ई रिक्शा चालक कोटरभाटा (आरंग) की श्रीमती सीतू कोसले से संवाद कर उनकी आय और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सीतू ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन से उन्हें 20 हजार रुपये से अधिक मासिक आय हो रही है। “परिवार भी खुश है और मैं भी आत्मनिर्भर होकर संतुष्ट हूं,”
इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह स्वयं पिंक ई-रिक्शा में सवार हुए और ग्राम परसदा, नवा रायपुर तक लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा की। उनके साथ जिला पंचायत के सीईओ श्री बिश्वरंजन भी मौजूद थे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ‘बिहान’ योजना तथा एनआरडीए के तहत अभनपुर और आरंग ब्लॉक की 40 महिलाओं को 40 इलेक्ट्रिक ऑटो निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। यह पहल जहां नया रायपुर में यातायात को सुगम बना रही है, वहीं ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम भी बन रही है।इन पिंक ई-रिक्शाओं का ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘रेपिडो’ से टाई-अप किया गया है, जिससे यात्री मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से सेवा ले रहे हैं। किफायती दरें और पूर्णतः इलेक्ट्रिक संचालन इस पहल को पर्यावरण हितैषी भी बनाते हैं।महिला सशक्तिकरण, हरित परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी इन तीनों आयामों को साथ लेकर चल रही है। साथ ही महिलाएं डिजिटल फ्रेंडली बन रही है, इस दौरान कलेक्टर ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया। -
*जांच रिपोर्ट अब पूरी तरह कंप्यूटरीकृत*
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बायोकेमेस्ट्री विभाग को अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया गया है। जिला कलेक्टर के प्रयासों से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद के अंतर्गत लगभग 6 लाख रुपये की लागत से फुल ऑटोमैटिक बायोकेमेस्ट्री एनालाईजर तथा हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी (एचपीएलसी) एनालाईजर स्थापित किए गए हैं। इससे अब जांच रिपोर्ट पूरी तरह कंप्यूटरीकृत रूप में समय पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।सिम्स में प्रतिदिन औसतन लगभग 2000 ओपीडी एवं 800 आईपीडी मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष साहू ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की जाती है, जिनसे करीब 3,500 विभिन्न प्रकार के परीक्षण संपादित होते हैं। नई मशीनों के माध्यम से जांच की गुणवत्ता एवं गति दोनों में सुधार होगा, जिससे मरीजों को शीघ्र एवं सटीक रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी। विगत वर्ष विभाग द्वारा संभाग में सर्वाधिक जांच करने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया गया है। नई व्यवस्था के तहत जांच रिपोर्ट में क्यूआर कोड एवं बारकोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीज अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कभी भी रिपोर्ट देख सकेंगे।सिकल सेल से संबंधित जांच भी नियमित रूप से की जा रही है और अब अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सिकल सेल मरीजों की जांच सिम्स में ही संभव हो रही है।सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य मरीजों को सुलभ, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जांच प्रक्रिया को पूर्णतः कंप्यूटरीकृत एवं त्वरित बनाकर मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है। -
*परीक्षा के 3 घंटे जीवन का भविष्य तय नहीं करते*
*परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल*बिलासपुर/जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ अग्रिकॉन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन कर हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और कलेक्टर के प्रेरक विचारों को सुना। दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के लगभग 37 हजार बच्चे शामिल हो रहे है।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि 20 एवं 21 फरवरी से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जो विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह वर्षभर की मेहनत के आकलन का समय है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नियमित अध्ययन किया है, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी को तैयारी में कमी महसूस हो रही हो तो घबराने के बजाय धैर्य और संयम के साथ पढ़ाई करें। जिन विषयों में पकड़ मजबूत है, उन्हें प्राथमिकता दें तथा नियमित रूप से रीविजन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को जीवन का अंतिम निर्णय न मानने की सलाह देते हुए कहा कि किसी एक परीक्षा से व्यक्ति की संपूर्ण काबिलियत तय नहीं होती। दुनिया में अनेक उदाहरण हैं, जहां लोगों ने पारंपरिक शिक्षा पूरी न करने के बावजूद अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, थॉमस एडिसन, धीरूभाई अंबानी, स्टीव जॉब्स और कपिल शर्मा जैसे व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के तीन घंटे जीवन का संपूर्ण भविष्य निर्धारित नहीं करते। यह समय धैर्य, अनुशासन और संयम बनाए रखने का है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट शारीरिक व्यायाम करने, सकारात्मक मित्र समूह बनाने तथा समूह चर्चा के माध्यम से अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चर्चा के माध्यम से पढ़ी गई सामग्री अधिक समय तक स्मरण रहती है। कठिन विषयों की नियमित अभ्यास से समझ मजबूत होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ते समय माता-पिता के सपनों और अपेक्षाओं को सदैव स्मरण रखें। यदि किसी परीक्षा का परिणाम अपेक्षित न आए तो निराश होने के बजाय अगली परीक्षा के लिए और बेहतर तैयारी करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गैजेट्स से दूरी बनाए रखने, समय प्रबंधन तथा मानसिक एकाग्रता जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका कलेक्टर ने सरल एवं व्यावहारिक सुझावों के साथ जवाब दिया।सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अनावश्यक तनाव से बचें, पर्याप्त नींद लें तथा मानसिक शांति बनाए रखें। सकारात्मक सोच और संतुलित दिनचर्या से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी तथा समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडे उपस्थित रहे। -
*₹ 85 लाख की लागत और 4500 वर्गफीट का विस्तार कॉरपोरेट मानकों वाली सुविधाओं से आंगनबाड़ी की परिभाषा को दे रहे हैँ नया स्वरूप*
*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सहयोग से रायपुर पश्चिम में विकास की अविरल धारा**सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आधुनिक शिक्षा का संगम: शहीद भगत सिंह वार्ड में राज्य के प्रथम सर्वसुविधायुक्त 'ग्रोथ सेंटर' का लोकार्पण*रायपुर - रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की परिभाषा अब केवल कंक्रीट की सड़कों और आधारभूत ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं, मातृशक्ति के सम्मान और भविष्य की पीढ़ी को संस्कारित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। क्षेत्र के विकासपुरुष और दूरदर्शी राजनीति के प्रणेता विधायक राजेश मूणत की विशेष पहल पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 08 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड (टाटीबंध) में प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त 'महतारी सदन सह आंगनबाड़ी' का गरिमामयी लोकार्पण संपन्न हुआ। ₹85 लाख की भारी-भरकम लागत से तैयार यह केंद्र छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित कर रहा है।*विधायक राजेश मूणत ने कहा कि "साहस और संकल्प से बदला क्षेत्र का परिदृश्य"*सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत ने अपनी दूरगामी सोच को साझा करते हुए कहा:"मेरा संकल्प रायपुर पश्चिम को केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि देश का सर्वश्रेष्ठ 'मॉडल' बनाना है। 'महतारी सदन' मेरी उस परिकल्पना का मूर्त रूप है जहाँ हमारी मातृशक्ति को पूर्ण सम्मान मिले और नौनिहालों को वही वातावरण प्राप्त हो जो किसी संभ्रांत निजी प्ले-स्कूल में मिलता है। मुझे गौरव है कि सरकारी तंत्र के माध्यम से निर्मित यह संभवतः भारत का पहला ऐसा आंगनबाड़ी केंद्र है जो निजी क्षेत्रों की सुविधाओं को भी पीछे छोड़ता है। यहाँ बच्चे न केवल पोषण प्राप्त करेंगे, बल्कि खेल-खेल में अपने भविष्य का निर्माण करेंगे।"मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार: "क्षेत्र के विकास के लिए केवल बजट की नहीं, बल्कि प्रबल इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। मैं विशेष रूप से प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिनका रायपुर नगर निगम और विशेषकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र पर सदैव स्नेह बना रहता है। उनके मार्गदर्शन और उदारता के कारण ही हमारे क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आती। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की विकासोन्मुखी सोच ने हमें वह धरातल प्रदान किया है जहाँ हम जन-आकांक्षाओं को मूर्त रूप दे पा रहे हैं। उन्हीं के सहयोग से आज रायपुर पश्चिम में अधोसंरचना का स्वर्णिम युग प्रारंभ हुआ है।"*महापौर श्रीमती मीनल चौबे का विस्तृत वक्तव्य: "वात्सल्य और विकास का अनूठा संगम"*नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा:"आज टाटीबंध की धरा पर जो 'महतारी सदन' खड़ा है, वह केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि विधायक राजेश मूणत जी की संवेदनशीलता का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने राजनीति को सेवा और नव-सृजन का माध्यम बनाया है। यह सदन हमारी बहनों-माताओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय और बच्चों के लिए ज्ञान का मंदिर बनेगा। जिस तरह से यहाँ दिव्यांग बच्चों के लिए रैम्प और सर्वसुविधायुक्त वाशरूम बनाए गए हैं, वह यह दर्शाता है कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में यह परियोजना एक मिसाल बनेगी जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।"*सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि "भविष्य की पीढ़ी के लिए 'ग्रोथ सेंटर'"*नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा:"राजेश मूणत जी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सूक्ष्म कार्ययोजना (माइक्रो प्लानिंग) है। 7000 वर्गफुट के भूखंड पर 4500 वर्गफीट का यह भव्य निर्माण यह सिद्ध करता है कि यदि विजन स्पष्ट हो, तो सरकारी आंगनबाड़ी भी कॉरपोरेट ऑफिस से बेहतर दिख सकती है। यहाँ ट्रेम्पोलिन, बास्केटबॉल और डिजिटल क्लासरूम जैसी सुविधाएं देकर उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों का बचपन अभावों में न दबे। यह केंद्र केवल पोषण प्रदान नहीं करेगा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक शक्तिशाली 'ग्रोथ सेंटर' बनेगा। रायपुर पश्चिम की जनता भाग्यशाली है कि उन्हें ऐसा नेतृत्व मिला है जो विकास के साथ-साथ संस्कारों की भी चिंता करता है।"*अत्याधुनिक तकनीकी विवरण और सुविधाएं* तकनीकी जानकारी के अनुसार, इस भवन की ऊंचाई 16 फुट रखी गई है और परिसर में आवागमन हेतु 2500 वर्ग फुट का खुला क्षेत्र सुरक्षित है, जहाँ आकर्षक पेवर ब्लॉक्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सुदृढ़ बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है।खेल एवं मनोरंजन: बच्चों के लिए ट्रेम्पोलिन, सी-सॉ, फिसलपट्टी, कैरम, शतरंज और बास्केटबॉल जैसे उपकरण उपलब्ध हैं।प्रमुख सेवाएं: यहाँ अनुपूरक पोषण, प्री स्कूल शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और रेफरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।इस गरिमामयी अवसर पर नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य और वार्ड 21 पार्षद श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू,, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, सर्वश्री भगतराम हरबंश, राजेश कुमार देवांगन,पूर्व पार्षदगण, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन, 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्त्ता, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय निवासी नागरिकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक श्री राजेश मूणत का सहृदय आभार व्यक्त किया। -
*40 से अधिक दुकानदारों पर सड़क पर अतिक्रमण करने पर 80000 रूपये से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया, लगभग 120 से अधिक दुकानों को सड़क पर कब्जा कर रखा गया लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामान जब्त किया गया, लगभग 8 कंडम वाहनों की जब्ती की गयी, बाजार मार्गो का यातायात सुगम बनाया गया*
रायपुर/आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री अभाष मिश्रा, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय,कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से के. के. रोड मौदहापारा, पिथालिया काम्प्लेक्स, एमजी रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने चलाया गया.अभियान के अंतर्गत आज लगभग 40 से अधिक दुकानों के संचालकों पर सड़क पर सामान रखकर कब्जा करने पर लगभग 80000 रूपये का ई जुर्माना वसूला गया. लगभग 120 दुकानों से अधिक दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गए लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामानों को व्यवस्था सुधार हेतु कड़ाई के साथ सड़क से जब्त कर लिया गया. इस दौरान सड़क पर बाजार के मार्गो में लगभग 8 से अधिक कंडम वाहनों की यातायात पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की गयी. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत अतिक्रमण मुक्त अभियान से बाजार के प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत प्राप्त हुई. -
_ढाई करोड़ से अधिक के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियो को दी अनुपम सौगात
_लाभांडी स्कूल में निर्मित नवीन शेड को सराहा और उसे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शेड बनाने मॉडल बनाने कहा, लाभांडी स्कूल के पास सामुदायिक भवन बनाने प्रस्ताव देने कहारायपुर/आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड में 8 विभिन्न नये विकास कार्यो सीसी रोड निर्माण, धीवर समाज भवन के पास दलदल सिवनी में शेड निर्माण, रहेजा अर्थ के पास अधूरी सड़क का विस्तार लाभांडी हाई स्कूल में शेड रंगमंच निर्माण, स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा में रंगमंच शेड निर्माण, वार्ड 11 में रोड निर्माण एवं रोड और नाली का निर्माण कार्य का 1 करोड 4 लाख 35 हजार की लागत से लोकार्पण कर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी। ग्रामीण विधायक ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड में नाला निर्माण कार्य सीसी रोड निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन व चबूतरा निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य के विविध नये विकास कार्यों का 7 भिन्न स्थानो पर 2 करोड 57 लाख 4 हजार की लागत से श्रीफल फोडकर व भूमिपूजन करते हुए वार्डवासियों को शानदार सौगात दी ।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती रेणु जयंत साहू सहित जोन 9 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्रीमती अंकिता जनार्दन सहित मंडल अध्यक्षो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनो, नवयुवको, आमजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए और 7 स्थानो पर 2 करोड 50 लाख से अधिक के कार्यों हेतु भूमिपूजन करते हुए अनुपम सौगात नागरिको को दी ।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने लाभांडी स्कूल में शेड का लोकार्पण करते हुए शेड निर्माण की सराहना की और लाभांडी स्कूल के नये शेड को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्कूलो हेतु मॉडल शेड बनाने कहा, ग्रामीण विधायक ने लाभांडी में स्कूल के समीप रिक्त स्थान पर जनहित में जनउपयोग हेतु नया सामुदायिक भवन शीघ्र बनाने प्रस्ताव देने के निर्देश जोन 9 कमिश्नर को दिये। उन्होने नये विकास कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर सतत नियमित मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में कार्य पूर्ण करके नागरिको को लोकार्पित करने के निर्देश दिये। जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ढाई करोड से अधिक के 7 स्थानो पर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड से अधिक के 8 स्थानो पर नये विकास कार्यों का लोकार्पण करने की शानदार सौगात नागरिको को देने पर नगर निगम जोन 9 की ओर से ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में आवासीय/व्यावसायिक प्रयोजन हेतु रिक्त 100 भूखण्डों का अंतरण 30 वर्षीय लीज पर दिया जा रहा है। निविदा/प्रस्थापन आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in के माध्यम से आमंत्रित की गई है। रिक्त भूखण्डों के निविदा की अवधि का विवरण निम्नानुसार है।
योजना का नाम मोतीलाल नेहरू नगर पूर्व आवासीय योजना ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 2 आकार 178 वर्ग मीटर, ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 5 आकार 177.60 वर्ग मीटर, ब्लाक डी भूखण्ड क्रं. 3 आकार 180 वर्ग मीटर, ब्लाक सी भूखण्ड क्रं. 8 आकार 216 वर्ग मीटर, ब्लाक 90 भूखण्ड क्रं. 5 व 7 आकार 135 वर्ग मीटर, ब्लक जे भूखण्ड क्रं. 5 आकार 63 वर्ग मीटर, ब्लाक के भूखण्ड क्रं. 4, 9 एवं 10 आकार 63 वर्ग मीटर का है। दक्षिण गंगोत्री व्यवसायकि योजना ब्लाक 5 ए भूखण्ड क्रं. 6 व 7 आकार 33.75 वर्ग मीटर। मदर टेरेसा नगर आवासीय योजना ब्लाक 31 भूखण्ड क्रं. 2 एवं 3 आकार 216 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम व्यवसायिक योजना ब्लाक 2 भूखण्ड क्रं. 3, 4, 5 एवं 6 आकार 72 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर, संजय नगर तालाब के पास में जी. ई. रोड सुपेला में 14950 वर्ग मीटर है।बसंत विहार आवासीय योजना ब्लाक 1 टाइप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 14 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 2 टाईप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 16 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 5 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 11 एवं 13 से 24 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 6 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 2 से 10 एवं 13 से 22 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 13 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 2 से 6 एवं 9 आकार 270 वर्ग मीटर। ब्लाक 14 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 3, 4 एवं 12 आकार 270 वर्ग मीटर का शामिल है।निविदा प्रक्रिया मं कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक भाग ले सकते है, निविदा में भाग लेने के लिए निविदाकार को सर्वप्रथम आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in में पंजीयन पूर्ण करना होगा तथा स्वयं का डिजिटल सिग्नेचर टोकन तैयार करना होगा। डिजिटल सिग्नेचर टोकन, किसी भी अधिकृत च्वाईस सेंटर से बनवाया जा सकता है। डिजिटल सिग्नेचर टोकन बनवाने पश्चात पोर्टल में पंजीयन से प्राप्त आई.डी. पासवर्ड एवं डिजिटल सिग्नेचर टोकन पिन के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। भूखण्ड हेतु निर्धारित धरोहर राशि आनलाईन पोर्टल पर जमा किया जाना है। निविदा/प्रस्थापन 30 वर्षीय स्थायी लीज पर प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि के लिए आमंत्रित की जा रही है एवं प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि राशि पर आवासीय प्रयोजन हेतु 0.30 प्रतिशत एवं व्यावसायिक प्रयोजन हेतु 0.60 प्रतिशत वार्षिक भू-भाटक देय होगा। -
भिलाईनगर। जोन-3 क्षेत्रांतर्गत नव निर्माण सुलभ शौचालय, केयरटेकर रूम निर्माण, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मार्केट का निरीक्षण कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह द्वारा किया गया। जोन में चल रहे कार्यो को और बेहतर करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह ने वार्ड क्रं. 37 में डी.एम.एफ मद से नव निर्माण सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। इस शौचालय के निर्माण होने से सैकड़़ो नागरिको का सुविधा मिलेगी। रविदास नगर सब्जी मंडी सुलभ इंटरनेशनल शौचालय में अतिरिक्त केयरटेकर के लिए रूम निर्माण किया जा रहा है जिसका निरीक्षण किया गया। नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा होने पर केयरटेकर द्वारा तत्काल उसका मौके पर निराकरण कर सके। सर्कुलर, जवाहर, अनाज, सब्जी मार्केट की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा किया गया है। दुकानों के सामने एवं सड़को पर फैले कचरे को एकत्र कर एस.एल.आर.एम. सेंटर में खाद बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के सुपरवाईजर उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा एक और लाटरी का ऐलान किया गया है। जिसके तहत अनेक नागरिको को स्वयं का आवास पाने का सौगात मिलेगा। इस योजना का उददेश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 12.02.2026 को समय 12ः30 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आबंटन की लाटरी आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। आवेदन करने के बाद पात्र हितग्राहियों को लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जायेगा और आवास आबंटित किया जायेगा। सरकार का उददेश्य हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। इस योजना से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। -
आईटीएसए (ITSA) ग्रुप से करार, अन्य अस्पतालों से भी जारी है चर्चा
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हित में एक और महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल करने जा रहा है। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी द्वारा शहर के प्रमुख अस्पताल प्रबंधन से रियायती दर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा और निर्वाचित कार्यकारणी अलग-अलग अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर सहमति बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिसमें, रामकृष्ण हॉस्पिटल, एम एम आई, बालाजी , नारायणा ,और सुयश, वी वाय हॉस्पिटल शामिल है,,
इसी कड़ी में रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन समूह आईटीएसए (ITSA) ग्रुप के साथ प्रेस क्लब की सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच हुई सहमति के तहत आईटीएसए प्रबंधन ने प्रेस क्लब को अपना सहमति पत्र सौंप दिया है। अब प्रेस क्लब से जुड़े सदस्य आईटीएसए अस्पताल में उपचार कराने पर निर्धारित रियायती दरों का लाभ ले सकेंगे।
सहमति के अनुसार प्रेस क्लब के सदस्यों को निम्नानुसार छूट प्रदान की जाएगी—
कंसल्टेंट फीस में 40% छूट
लेबोरेटरी टेस्ट में 25% छूट
रेडियोलॉजी जांच में 25% छूट
ओपीडी फार्मेसी में 10% छूट
रायपुर प्रेस क्लब के और से महासचिव गौरव शर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु,संयुक्त सचिव द्वय निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने इस सराहनीय पहल के लिए आईटीएसए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आईटीएसए प्रबंधन और रायपुर प्रेस क्लब की ओर से एक साझा पहचान कार्ड जारी किया जाएगा। इसी कार्ड के आधार पर सदस्य संबंधित अस्पताल में रियायती दरों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
अध्यक्ष मोहन तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब का उद्देश्य अपने सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना है। इसी दिशा में शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों के साथ भी रियायती उपचार को लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही अन्य अस्पतालों से सहमति बनने के बाद इसकी जानकारी भी सदस्यों को दी जाएगी। रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी सकारात्मक पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा। -
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह शिविर जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं रायपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
????️ कार्यक्रम का विवरण:
???? दिनांक: 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
???? स्थान: रायपुर प्रेस क्लब परिसर
???? शिविर की मुख्य विशेषताएं:
✔️ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श
✔️ आयुष्मान कार्ड का नया पंजीयन एवं नवीनीकरण
✔️ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन
⚠️ आवश्यक निर्देश:
आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु वही मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाएं, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
आधार कार्ड की प्रति साथ लाना आवश्यक रहेगा।
???? वरिष्ठ सदस्यों (70 वर्ष से अधिक आयु) के लिए विशेष सुविधा:
प्रेस क्लब के 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु स्वयं उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। वे स्वयं या उनके परिजन केवल आधार से लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा (भारतीय), उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े ने सभी सदस्यों से परिवार सहित शिविर में सहभागिता करने की अपील की है।
--नोट: यह शिविर केवल रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित है। -
- विस्तार न्यूज़ ने नईदुनिया को 128 रन से हराया
- रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई : स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
- विस्तार न्यूज़ के रवि मिरी मैन ऑफ द मैच रहे
रायपुर। प्रेस क्लब खेल मड़ई के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में विस्तार न्यूज़ ने रवि मिरी और सौरभ तिवारी की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत नईदुनिया को 128 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में यह सबसे बड़ी जीत है। विस्तार न्यूज़ के रवि मिरी मैन ऑफ द मैच रहे।
विस्तार न्यूज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विस्तार न्यूज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 191 रन बनाए। विस्तार न्यूज़ के ओपनर बल्लेबाज रवि मिरी और सौरभ तिवारी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। नईदुनिया की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग का फायदा उठाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने चौके छक्के की झड़ी लगा दी। नईदुनिया के किसी भी गेंदबाज को 5 ओवर तक दोनों ओपनर बल्लेबाजों को रोकने में सफलता नहीं मिली। रवि और सौरभ ने शानदार बैटिंग करते हुए 117 रनों की शतकीय साझेदारी की। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे विस्तार न्यूज़ को छठे ओवर में पहला झटका लगा, जब दीपेश सोनी की गेंद पर ओपनर बल्लेबाज सौरभ क्लीन बोल्ड हो गए। सौरभ ने 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी में 18 गेंदों में 3 चौके व 7 छक्के जड़े। इसके बाद आये खोमन साहू ने पारी संभाली। खोमन ने रवि मिरी का भरपूर साथ दिया और दोनों बल्लेबाज अंतिम 10 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे, लेकिन आखिरी गेंद पर रवि कैच आउट हो गए। रवि ने शानदार 94 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 11 आसमानी छक्के लगाए। खोमन साहू ने टीम के लिए 21 रनों का योगदान दिया। नईदुनिया की ओर से दीपेश सोनी और कादिर खान ने एक एक विकेट लिया। विकास सोनी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में सर्वाधिक 52 रन दिए।
जवाब में 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नईदुनिया की टीम 6 विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज विकास सोनी पहले ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद आये सभी बल्लेबाज जल्दी जल्दी पैवेलियन लौट गए। सिर्फ दीपक शुक्ला ही एक छोर पर डटे रहे। दीपक ने 7 ओवर तक तक बल्लेबाजी की और टीम के लिए सर्वाधिक 23 रन बनाए। इसके अलावा अशोक शर्मा व जितेंद्र दहिया ने 9-9, दीपेश सोनी व कादिर खान ने 4-4 और सौरभ मिश्र व राम सिंह ने 2-2 रन बनाए। विस्तार न्यूज़ की ओर से मुकेश दरियाब ने 2 विकेट और अभिषेक और सौरभ तिवारी ने एक एक विकेट लिया।
कार्यक्रम के अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणिग्रही, नगर निगम रायपुर में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और दैनिक अमनपथ के संपादक रमेश पांडेय थे। सभी अतिथियों ने टीम के खिलड़ियों से परिचय प्राप्त कर बधाई दी।
कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए विस्तार न्यूज़ के रवि मिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही दोनों टीमों को ट्राफी दी गई। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े, खेल मड़ई के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर व अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खेलप्रेमी मौजूद थे। मैच में वैदुर्य निगम और अनुराग ने अंपायरिंग की। वहीं पी रामाराव नायडू स्कोरर रहे।
गुरुवार 12 फरवरी को सुबह 7.30 बजे टूर्नमेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नवभारत और इलेक्ट्रॉनिक सयुंक्त इलेवन के बीच खेला जाएगा। - -ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यूरायपुर / श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई में स्थित खेतों में ग्रामीणों ने लगभग चार माह के तेंदुए के शावक को देखा। संभावना है कि शावक अपनी मां से बिछड़कर भटकते हुए रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।राज्य में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने एक और सराहनीय कार्य किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशों में धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम छिपली पारा में तेंदुए के एक शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।रेस्क्यू के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत शावक को नगरी स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में शावक पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। रेंज अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शावक को आगे की देखभाल और सुरक्षित वातावरण के लिए नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेजा गया है।नगरी-सिहावा क्षेत्र सघन वनों और पहाड़ी भू-भाग के कारण तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक आवास माना जाता है। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मदद मिल रही है। गांव के ग्रामीणों की सूझबूझ और जिम्मेदारी की खुलकर सराहना की है। विभाग का कहना है कि यदि लोग इसी तरह जागरूकता और संवेदनशीलता दिखाएं, तो मानव-वन्यजीव संघर्ष को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इस घटना से यह भी साबित हुआ है कि सही समय पर सही कदम उठाने से वन्यजीवों की जान बचाई जा सकती है
- -उदंती-सीतानदी में विकसित हो रहे प्राकृतिक उद्यानरायपुर / हॉर्नबिल दुनिया के सबसे आकर्षक और अनोखे पक्षियों में से एक हैं। इनका विशाल आकार, बड़ी चोंच, आकर्षक और रंगीन पंखुड़ियाँ और आमतौर पर शोरगुल भरा व्यवहार इन्हें हर जगह आसानी से पहचान दिलाते हैं। इनके घोंसला बनाने की विचित्र आदतें भी कई विशेषताओं में से एक हैं जो हॉर्नबिल को इतना दिलचस्प बनाती हैं। छत्तीसगढ के उदंती-सीतानदी में दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष प्राकृतिक उद्यान विकसित किए जा रहे हैं, जिन्हें “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” के रूप में तैयार किया जाएगा।हॉर्नबिल को जंगल का किसान मानते हुए उनके विलुप्त होने के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक हैं कि हॉर्नबिल प्रजातियों के लिए घोंसलों की निगरानी, कृत्रिम घोंसले लगाने, अनुसंधान और स्थानीय समुदाय की भागीदारी (घोंसला गोद लेने का कार्यक्रम) के माध्यम से संरक्षण कार्य किया जाए। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में एक नई पहल कर रहा है।यह रेस्टोरेंट किसी प्रकार का कृत्रिम निर्माण नहीं होगा, बल्कि जंगल और आसपास के क्षेत्रों में फलदार वृक्षों का प्राकृतिक समूह विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत पीपल, बरगद तथा फाइकस प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जिनके फल हॉर्नबिल पक्षियों का प्रमुख आहार हैं। इस पहल का उद्देश्य इन पक्षियों को पूरे वर्ष प्राकृतिक भोजन उपलब्ध कराना और उनके सुरक्षित आवास को बढ़ावा देना है। हॉर्नबिल को घोंसला बनाने के लिए जरूरी पेड़ों को लगाने और उनकी निगरानी करने के प्रयास।उल्लेखनीय है कि सामान्यतः पश्चिमी घाट क्षेत्र में पाए जाने वाले ये पक्षी अब उदंती-सीतानदी की अनुकूल जलवायु और हरियाली के कारण यहां अधिक संख्या में दिखाई देने लगे हैं। पहले जहां इनका दर्शन कभी-कभार होता था, वहीं अब सप्ताह में दो से तीन बार इनकी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। हॉर्नबिल पक्षियों को “फॉरेस्ट इंजीनियर” या जंगल का प्राकृतिक माली भी कहा जाता है, क्योंकि ये फल खाने के बाद बीजों को दूर-दूर तक फैलाते हैं, जिससे वनों का प्राकृतिक विस्तार होता है। समुद्र तल से लगभग 800 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उदंती-सीतानदी का पहाड़ी क्षेत्र इन पक्षियों के लिए उपयुक्त आवास सिद्ध हो रहा है।इन दुर्लभ पक्षियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष ट्रैकिंग टीमें गठित की गई हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ स्थानीय प्रशिक्षित युवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है, जो घोंसलों की सुरक्षा और नियमित निगरानी का कार्य कर रहे हैं। साथ ही ड्रोन तकनीक के माध्यम से शिकार गतिविधियों और वनाग्नि पर भी नजर रखी जा रही है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी, जिससे पर्यटक प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित दूरी से इन दुर्लभ पक्षियों को देख सकेंगे और क्षेत्र की जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
- -हुनर, कौशल और लघु उद्यम को मिल रहा सशक्त मंच, जीवन स्तर में हो रहा सुधाररायपुर/ राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण बाजार स्थापित करने के लिए अनुदान सहायता प्रदान करने का निर्णय लकर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित की है। इन बाजारों का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच प्रदान करना और उन्हें बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा संचालित ‘ग्राम दुकान’ पहल स्वसहायता समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। राजनांदगांव स्थित पाताल भैरवी मंदिर के पास स्थापित ग्राम दुकान महिला समूहों के लिए अपने हुनर, कौशल एवं लघु उद्यम को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।इस ग्राम दुकान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्मित विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें पूजा सामग्री, अचार, पापड़, मुरकू, नड्डा, बिजौरी, मुरब्बा, मोमबत्ती, अगरबत्ती, साबुन, जिमीकंद, फूल, मशरूम, कपड़े, विविध खाद्य सामग्री, मसाले, दोना-पत्तल, डेकोरेशन आइटम्स तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। महिला समूह अपने उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग कर ग्राम दुकान के माध्यम से उनका विक्रय कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। ग्राम दुकान की संचालिका श्रीमती निशा मंडावी ने बताया कि पाताल भैरवी मंदिर के समीप स्थित होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं से उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।ग्राम दुकान योजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं को नाबार्ड ने नि:शुल्क दुकान उपलब्ध कराई गई है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए सुलभ और स्थायी मंच मिल गया है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।नाबार्ड की यह पहल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।
- रायपुर / राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के ग्राम टोहेमेटा में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 356.36 लाख (तीन करोड़ छप्पन लाख छत्तीस हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित एनीकट निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल उपलब्धता तथा भू-जल संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और कृषकों द्वारा लगभग 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की जाएगी।परियोजना को वित्त एवं योजना विभाग की समिति द्वारा अनुशंसित किए जाने के पश्चात विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर, तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से तथा प्रचलित वित्तीय एवं प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित कर पूर्ण किया जाए। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
- रायपुर / राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखंड राजनांदगांव स्थित जंगलेसर मौखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन (तटबंध संरक्षण) कार्य हेतु 469.99 लाख रुपए (चार करोड़ उनहत्तर लाख निन्यानबे हजार रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित कार्य तटबंध निर्माण एवं सुरक्षा हेतु है, जिससे बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव रोकने में सहायता मिलेगी।इस परियोजना को छत्तीसगढ़ शासन, वित्त एवं योजना विभाग के स्थायी वित्त निर्देश के अंतर्गत गठित समिति द्वारा अनुशंसित किए जाने के पश्चात विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। शासन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया अपनाई जाए तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाए।कार्य में गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन एवं प्रचलित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अतिरिक्त दायित्व की स्थिति में पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परियोजना क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण, तट संरक्षण एवं जन-धन की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
- - विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन-शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड की अभिनव पहलरायपुर, / छात्रों के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना एक लाभकारी आदत है। इससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, महत्वपूर्ण मुद्दों और विविध विचारों से अवगत होने का अवसर मिलता है। यह आदत गुणवत्तापूर्ण भाषा और सुव्यवस्थित सामग्री के संपर्क में आने से उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमताओं को बढ़ाती है। शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में सरगुजा जिला के विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक सराहनीय एवं अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है। इस प्रयास से परीक्षा-केंद्रित शिक्षा को ज्ञान-केंद्रित शिक्षा में परिवर्तित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सोचने, समझने, तर्क करने और प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना है। सहायक शिक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पठन संस्कृति कमजोर होती जा रही है। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। नई व्यवस्था के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा अब केवल अनुशासनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जागरूकता की पाठशाला के रूप में विकसित होगी। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से अवगत होंगे।इसके अलावा सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को किसी संपादकीय विषय पर मौलिक लेखन एवं समूह चर्चा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे बच्चों में विचार-विमर्श, संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता तथा नैतिक मूल्यों का विकास होगा। विद्यालय की इस नवाचारपूर्ण पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- -उद्यानिकी स्टॉल में पाम फल बना आकर्षण का केंद्ररायपुर। राजिम कुंभ कल्प मेला में इस वर्ष कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का स्टॉल किसानों एवं मेला दर्शनार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तिलहन, दलहन तथा सब्जी फसलों की प्रदर्शनी के साथ पाम (ऑयल पाम) की खेती संबंधी जानकारी लोगों में खासा उत्साह जगा रही है। पाम के फल को पहली बार नजदीक से देखकर अनेक लोग आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसके व्यावसायिक लाभ के संबंध में जानकारी लेते नजर आए।ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी ने बताया कि पाम की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा प्रति हेक्टेयर विभिन्न मदों में अनुदान प्रदान किया जा रहा है। फेंसिंग के लिए 54,485 रुपये, अंतरवर्ती फसल हेतु 10,250 रुपये, रखरखाव के लिए 6,550 रुपये तथा ड्रिप सिंचाई पर 22,765 रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। वर्तमान में छुरा विकासखंड में लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में पाम की खेती की जा रही है। पाम के पौधे कंपनियों द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं तथा उत्पादित फल को कंपनी 17 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर क्रय करती है। पौधरोपण के लगभग चार वर्ष बाद फल लगना प्रारंभ होता है, अतः किसान प्रारंभिक वर्षों में दलहन, तिलहन एवं सब्जियों की अंतरवर्ती खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। पाम से खाद्य तेल का उत्पादन होता है, जिससे इसकी बाजार में निरंतर मांग बनी रहती है। स्टॉल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन, कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। ड्रिप एवं स्प्रिंकलर प्रणाली तथा फलदार पौधों के रोपण पर उपलब्ध अनुदान के संबंध में किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। यह पहल किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित कर रही है।
- - कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की ली बैठक- कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश- उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर करें मानिटरिंग- मितानिनों के माध्यम से गर्भवती माताओं के एनएनसी जांच, उपचार एवं देखभाल तथा निगरानी के दिए निर्देश- प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा को तीन दिन तक शासकीय एवं निजी हास्पिटल में डॉक्टर की देखरेख में रखने के लिए कहा- संवेदनशीलता के साथ करें जरूरतमंदों की मदद- कम वजन वाले नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की प्रारंभिक अवस्था से ही करें देखरेखराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता एवं ईमानदारी से कार्य करें। जिले में किसी भी महिला एवं नवजात शिशु की मृत्यु न हो, इसके लिए हरसंभव कार्य करें। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर मानिटरिंग करें एवं समय पर गर्भवती माताओं को हॉस्पिटल लेकर जाएं। कलेक्टर ने सभी मितानिनों के माध्यम से गर्भवती माताओं के एनएनसी जांच, उपचार एवं देखभाल तथा मानिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती माताओं एवं उनके परिजनों की काउंसलिंग करें। उन्होंने शिशु एवं मां की देखभाल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं जागरूकता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता के बारे में बताएं। उन्होंने शिशु मृत्यु दर के कारणों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु का वजन कम होना एवं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए गर्भवती माताओं के पौष्टिक आहार, गतिविधि और वजन बढ़ाने के लिए दी जाने वाली आवश्यक दवाई एवं आहार की पूर्ण जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की रोकथाम के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए कहा। ऐसे नवजात बच्चों का चिन्हांकन कम करें, जिनका वजन कम हो और प्रारंभिक अवस्था से ही उनके स्वास्थ्य की देखरेख पर ध्यान दें। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा तीन दिन तक शासकीय एवं निजी हास्पिटल में डॉक्टर की देखरेख में रखने के लिए कहा।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली में परिवर्तन लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग समन्वित तरीके से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारी को कम करने के लिए जनमानस में जागरूकता लाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनमानस तक शासन की योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी मापदण्ड पर उत्कृष्ट कार्य करें। कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कंगारू मदर केयर के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कहा। उन्होंने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों में शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में 102 एंबुलेंस की उपलब्धता, मानव संसाधन, आधार बेस्ट एटेंडेंस, एनएनसी रजिस्ट्रेशन एवं जांच की समीक्षा की। उन्होंने आभा कियोस्क सेंटर के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी के लिए किए जा रहे कार्यों का क्रियान्वयन करने के लिए कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि मातृमृत्यु दर में कमी लाने के लिए सजग रहते हुए व्यवहार परिवर्तन की जरूरत है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)





.jpg)










.jpg)




