- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में सड़कों पर पशुओं के विचरण से होने वाले नुकसान को रोकने स्थाई हल निकालने के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने सड़कों पर पशुओं के विचरण को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया और इस संबंध में अधिकारियों को शीघ्र ही समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय निकायों के अधिकारियों को अपनी-अपनी सड़कों पर पिछले वर्षों में पशुओं के विचरण से हुई दुर्घटनाओं की जानकारी संधारित कर ऐसे दुर्घटना जन्य स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों से गौशालाओं, गौठानों, कांजी हाउस एवं अन्य एनिमल शेटलर्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि पशुपालकों को सड़कों पर अपने मवेशियों को नही आने देने के लिए आवश्यक समझाइश दी जाए। इसी तरह से विधि विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रावधानों की अद्यतन जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए है। बैठक में परिवहन विभाग की लीड एजेंसी के अधिकारी श्री संजय शर्मा ने मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा परिदृश्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुक्रम में मवेशी मुक्त सड़क हेतु किए गए विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी।बैठक में कृषि एवं पशुधन विकास विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री सारांश मित्तर, संचालक पशुधन विकास श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित विधि, परिवहन, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
- -राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, सुभाष राव, रसिक परमार, केदारनाथ गुप्ता, छगनलाल मुदड़ा जैसे सौ से अधिक अनुभवी नेताओं को मिली जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज चुनावी व्यवस्थाओं के लिए अपनी अलग-अलग समितियां का गठन कर दिया है। इन समितियों में ज्यादातर ऐसे नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले चुनावों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं। इनमें राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, सुभाष राव और रसिक परमार, छगनलाल मुदड़ा, केदारनाथ गुप्ता, अशोक बजाज जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।देखें किसे कौन - कौन सी जिम्मेदारियां मिली हैं-







--
-


- - बिलासपुर /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कला दलों से 27 जुलाई दोपहर 2 बजे तक मय समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन आमंत्रित किये गये है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 31 जुलाई से 1 अगस्त तक कला दलों के लिए राज्य स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा और बेमेतरा जिलों से चयनित एक-एक कला मंडली जो गीत एवं नाट्य विभाग, भारत सरकार, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ संवाद, सूचना प्रसारण और संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ से पंजीकृत हो उसे नामांकित कर कार्यशाला में भेजा जाना है। इसी तारतम्य में जिले के लोक कला दलों से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।
- बिलासपुर /प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत एसोसिएट डाटा एंट्री ऑपरेटर के 30 सीटों पर लघु अवधि प्रशिक्षण शासकीय महिला आईटीआई कोनी में दिया जाएगा। इच्छुक महिला आवेदक 28 जुलाई तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकती है। प्रशिक्षण के लिए आवेदिका को 12वीं पास होना अनिवार्य है। निर्धारित आवेदन पत्र के साथ 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड, निवास की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो महिला आईटीआई कोनी में बिलासपुर में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए संस्था कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
-
भिलाई नगर / शहर के शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों में लगे हुए अवैध होर्डिंग/पोस्टर को हटाने के लिए भिलाई निगम ने अभियान छेड़ दिया है। आज आज कालीबाड़ी से भगवा चौक एवं मुख्य मार्गो से होर्डिंग एवं पोस्टर निकाले गए। इसके लिए जोन क्षेत्र के सहायक राजस्व अधिकारी अपने टीम के साथ मिलकर एवं आवश्यक संसाधनों के साथ शहर का निरीक्षण करते हुए अवैध पोस्टर व होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई कर रहे है। मुख्य रूप से विद्युत पोल एवं डिवाइडर तथा सड़को के किनारे लगे हुए अवैध पोस्टर/होर्डिंग को प्राथमिकता के तौर पर हटाया जा रहा है। लगाने वालो से सम्पर्क कर कड़ी हिदायत भी दी जा रही है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने राजस्व विभाग को इस पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में प्रत्येक जोन के राजस्व विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध पोस्टर/होर्डिग को हटाने के लिए अभियान चला रहे है। जिसके चलते आज शहर से अवैध पोस्टर/होर्डिग हटने लगे है, अवैध तरीके से लगाये हुए पोस्टर/होर्डिग के कारण शहर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ता है, वही एक्सीडेंट की संभावनाये भी बड़ जाती है, आवागमन में भी लोगो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों से अवैध होर्डिग/पोस्टर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है तथा जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। इसके साथ ही लगाने वालो को चेतावनी भी दी जा रही है। मुख्य सड़कों से तथा कालीबाड़ी से भगवा चौक तक संपत्ति विरूपण की कार्रवाई करते हुए बैनर पोस्टर एवं होर्डिंग हटाए गए।
- -ग्राम नगपुरावासियों ने रात्रिकालीन में लाईन मेन की व्यवस्था के लिए सौपा आवेदन-जनदर्शन में ग्राम जंजगिरी के दिव्यांग राजूलाल देशमुख ने की बैट्री चलित ट्रायसायकल की मांग-जनदर्शन में प्राप्त हुए 200 आवेदनदुर्ग, / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहंुचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने कहा है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटंवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन शामिल है।कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहंुचे वार्ड पार्षद ने पूर्व की भांति च्वाईस सेंटर में आधार कार्ड कार्य को पुनः प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आधार सेंटर कम होने की वजह से सभी आधार सेंटरों में भीड़ अधिक होने से आमजनता को आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पूर्व की भांति च्वाईस सेंटरों में आधार कार्ड का कार्य चालू करने जिनके पास सभी मशीनरी उपलब्ध है तथा जो आधार कार्ड का कार्य करने के इच्छुक हो उन सेंटरों में प्रतिदिन आधार कार्ड से संबंधित कार्य करने हेतु अधिकृत कर आधार कार्ड का कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।नगपुरा के ग्रामवासियों ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि ग्राम नगपुरा में विद्युत सब स्टेशन बने लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं, किन्तु अभी तक वहां कोई भी रात्रिकालीन लाईन मेन की व्यवस्था नही है। वर्तमान में रात्रि में लाईन बंद होने पर कोई सुधारने वाला नही होता है, जिसके कारण नगपुरावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को कार्यवाही करने को कहा।ग्राम जंजगिरी निवासी दिव्यांग राजूलाल देशमुख ने बैट्री चलित ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जीवन यापन करने के लिए एक लकड़ी के सहारे आना जाना पड़ता है, जिससे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम समोदा के ग्रामवासियों ने अपर कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि गंगा एवं जमुना तालाब के आसपास किसानों की जमीन है। वर्तमान में किसानों को पानी निकासी की समस्या आ रही है। निकासी की जगह में अवैध प्लाटिंग कर मुरूम डाल दिया गया है, जिसके कारण खेतों का पानी निकल नही पा रहा है और किसानों का फसल नष्ट हो रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा और श्री हरवंश कुमार मिरी तथा डिप्टी कलेक्टर गोकूल रावटे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
- दुर्ग /कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई, शनिवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
- -मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया में रोचक विडियो,रील्स और संदेश प्रसारित होंगेरायपुर, / विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए अब सोशल मीडिया इंफ़्लूएंसर्स का भी सहयोग लिया जाएगा। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, फ़ेसबुक, यू ट्यूब चैनल आदि पर मतदान की जानकारी और उसके प्रभाव को बताने वाले विडियो, रील्स, रोचक क्रीएटिव आदि अपलोड किए जाएँगे ताकि इन्हें देखकर मतदाता वोट डालने के लिए प्रेरित हो सकें। इन सोशल मीडिया माध्यमों पर मतदान करने का तरीक़ा, मतदान में बरती जाने वाली सावधानियाँ और अन्य ज्ञान वर्धक जानकारी भी अपलोड की जाएगी। इस मतदाता जागरूकता अभियान के लिए कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने ज़िले के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ़्लूएंसर्स के साथ बैठक की और ज़रूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी सोशल मीडिया इंफ़्लूएंसर्स से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आह्वान किया। इस बैठक में इंस्टाग्राम,ट्विटर, यू-ट्यूब, फ़ेसबुक पर अधिकतम फ़ॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इंफ़्लूएंसर्स शामिल हुए।गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है।इस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। सभी मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था की जानकारी भी दी जा रही है । मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बाक्स में कटकर गिरती है।
- -जनचौपाल में आज 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुएरायपुर / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई ने जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। उन्होंने जनचौपाल में प्राप्त आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।जनचौपाल में ग्राम पंचायत हसदा के सरपंच श्री शशिप्रकाश साहू ने गांव के शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर बांध के पानी की निकासी को बन्द कर दिया गया है, जिससे हसदा-हथबंद मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। उन्होेंने कलेक्टर से कब्जाधारी की निजी जमीन का सीमांकन कर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आग्रह किया।इसी प्रकार रायपुर निवासी राकेश एन्ड्रीव ने अपनी पुत्री सुश्री रशेल एन्ड्रीव के बोर्ड रिजल्ट में नाम सुधरवाने, भाटापारा निवासी रामचरण यादव ने अपने वार्ड में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कराने, गोबरानवापारा निवासी लक्ष्मी, नर्मदा और उत्तरा बाई नारंगे ने चिटफंड कंपनी में जमा राशि दिलाने, महामाया मंदिर वार्ड-65 की पार्षद सरिता वर्मा ने वार्ड में पानी टंकी का निर्माण कराने, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दीवान ने गांवों की सड़कों पर भारी वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने और स्कूलों में मध्यान भोजन के लिए शेड का निर्माण कराने आवेदन दिया।
- -मुख्यमंत्री ने शहर के विकास के लिए राशि देने के लिए आश्वस्त कियाभिलाई। भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल सोमवार को सीएम माननीय श्री भूपेश बघेल से रायपुर में मिले। इस दौरान उनके साथ भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। माननीय सीएम श्री बघेल से भेंट मुलाकात कर महापौर श्री नीरज पाल ने शहर के विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा की।शहर की सड़कों से लेकर बिजली,स्कूल, गार्मेँट फैक्ट्री, बीपीओ सेंटर, रिपा के सभी प्रोजेक्ट सहित वैशालीनगर और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में सीएम भेंट मुलाकात में हुई विकास कार्यों की घोषणाओं संपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान माननीय सीएम भूपेश बघेल जी ने महापौर श्री नीरज पाल को आश्वस्त किया कि शहर के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होगी।
- -सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेयरी उद्योग को दिए जा रहे प्रोत्साहन से दूध के उत्पादन में 50 हजार लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने सर्व यादव समाज से राज्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर डेयरी सेक्टर को मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में यादव समाज को सामाजिक भवन के लिए जमीन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का चांदी का मुकुट तथा गजमाला पहनाकर तथा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा और बैलगाड़ी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात के दौरान यादव समाज सहित सभी समाजों को रियायती दर पर जमीन तथा भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सामाजिक भवन होने से विभिन्न समाजों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खेती-किसानी, पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित कर वहां महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हाल ही में टाटा टेक्नालाजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन के लिए 1188 करोड़ रूपये की परियोजना का एमओयू किया गया है। इन आईटीआई में युवाओं को आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश यदु ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि मुंगेली और भाटापारा में यादव समाज का भवन बनकर तैयार हो गया है। अंबिकापुर सहित अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जमीन समाज को आबंटित कर दी है। इस अवसर पर यादव समाज के सर्वश्री अटल बिहारी यादव, केनूराम यादव, देवनारायण यादव, सुशील यादव, कमलेश यादव, गणेश यादव, परसादी यादव, रासबिहारी यादव, रामपुकार यादव, रामचंद्र यादव, पप्पु यादव, सुरेश यादव, निलेश यादव, परमेश्वर यादव सहित विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन किया मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त श्रीमती किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव श्री आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, श्री भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
- -केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले कर्मचारी हित में ऐतिहासिकरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को गजमाला पहनाकर उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले कर्मचारी हित में ऐतिहासिक हैं। इन सौगातों से प्रदेश भर के शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष श्री राजनारायण द्विवेदी, श्री कृष्ण कुमार नवरंग, श्री भूपेंद्र सिंह बनाफर, श्री शंकर साहू, श्री शिव सारथी, श्री विक्रम राय, श्री धर्मदास बंजारे, श्री चेतन कुमार बघेल, श्री कमल दास मुरचले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- -नन्हें-नन्हें बच्चों ने उत्साह से निकाली मतदाता जागरूकता रैली-शिक्षकों ने दी मतदान के संबंध में जानकारीबिलासपुर, /स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। मतदान हेतु जागरूक करने सम्बंधित नारे लगाते हुये शाला से ले कर मोपका चौक तक श्रृंखला में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना जोशी एवं व्याख्याता पन्नगेश पांडेय द्वारा बच्चों को मतदान सम्बन्धी कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंसरी में आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत सोंसरी के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया। एचएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल दयालबंद के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
- बिलासपुर /मस्तूरी ब्लॉक के शीतला माता मछुवा सहाकारी समिति मर्या. कर्रा की सदस्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 26 जुलाई तक सोसाइटी कार्यालय या कार्यालय उप पंजीयक बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। सूची का प्रकाशन सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर एवं मस्तूरी के कार्यालय और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मस्तूरी के सूचना पटल पर किया गया ह।
- नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के लिए रविवार को 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया, जिसके अध्यक्ष पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख दीपक बैज होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के अलावा राज्य सरकार में मंत्री ताम्रध्वज साहू और मोहन मरकाम के साथ-साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत इसके सदस्यों में शामिल हैं। कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समिति में रवींद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, अनिला भेंडिया, जय सिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा भी शामिल हैं। अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस; अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस; अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई और मुख्य आयोजक, राज्य सेवा दल भी समिति का हिस्सा होंगे। पिछले सप्ताह राजस्थान और तेलंगाना में पार्टी की प्रदेश चुनाव समितियों के गठन के कुछ ही दिनों बाद छत्तीसगढ़ के लिए समिति का गठन किया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने 28 जून को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनाव तैयारियों पर चर्चा की थी, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित की बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष खरगे ने की थी। बैठक के बाद से, दो महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए हैं-सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया और बैज ने मरकाम की जगह ली, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
- -47 लाख पौधे के वृक्षारोपण से 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरारायपुर / छत्तीसगढ़ में विगत 04 वर्षों के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया गया है। नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत विगत 04 वर्षों के दौरान शामिल नदियों में शिवनाथ, इन्द्रावती, फुलकदेई, केंदई, लीलागर नदी, महानदी, हसदेव, आगर, रेड नदी, मेघानाला, झींका नदी, केलो नदी, मोरन, सोंढूर, ईब नदी, पैरी नदी, तान्दुला, नारंगी, बांकी नदी, गलफुला, हसदो नदी, नेउर नदी, केवई, खटम्बर, भैसुन, चूंदी, भवई नदी, बनास नदी, रांपा नदी तथा भुलू नदी, महान नदी आदि शामिल हैं।प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि इनमें वर्ष 2019 के दौरान नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 831 हेक्टेयर रकबा में 9 लाख 14 हजार पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह वर्ष 2020 के दौरान 845 हेक्टेयर रकबा में 8 लाख 77 हजार पौधों, वर्ष 2021 के दौरान 01 हजार 647 हेक्टेयर रकबा में 17 लाख 87 हजार पौधों और वर्ष 2022 के दौरान 999 हेक्टेयर रकबा में 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है।प्रदेश में नदी तट वृक्षारोपण कार्य से 9 लाख 63 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। साथ ही नदी तट कार्यक्रम अंतर्गत कृषि कार्य तथा सब्जी उत्पादन जैसे कार्यों से निकटवर्ती 372 ग्रामों के लोग सीधे-सीधे लाभान्वित हुए हैं। नदी तट वृक्षारोपण के फलस्वरूप एक ओर जहां स्थानीय ग्रामीणों को वृक्षारोपण कार्यों से रोजगार की प्राप्ति हुई है, वहीं दूसरी ओर नदी तट के समीपस्थ किसानों को भूमि कटाव की कमी से कृषि कार्य में सुविधा तथा उत्पादन में वृद्धि का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके तहत फलदार पौधों के वृक्षारोपण से ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों अंतर्वतीय फसल तथा नदी किनारे सब्जी उत्पादन का कार्य भी कुशलतापूर्वक कर रहे हैं।
- - शिवरीनारायण में किसान सम्मान समारोहरायपुर, / अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में सहकारी बैंक के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण एवं नवीन एटीएम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास और अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर श्री प्रमोद नायक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में किसानों का सम्मान भी किया गया। यहां एटीएम का शुभारंभ होने से किसानों को राशि का आहरण करने में सुविधा उपलब्ध होगी। समारोह में किसानों को एटीएम कार्ड जारी किया गया। अब कोआपरेटिव्ह बैंकों के किसान यूपीआई सुविधा से जुड़ जाएंगे।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार सहकारी बैंकों की नवीन शाखाए खोलने की आवश्यक कार्यवाही नाबार्ड एवं रिजर्व बैंक स्तर पर की जा रही है। शीघ ही सहकारी बैंकों की बैंकिग सुविधाओं का विस्तार छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलो में किया जाएगा। समितियो की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 217 करोड़ रूपए प्रदान किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है। पिछले पौने पांच साल से किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनते ही किसानों का ऋण माफ किया गया। देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है धान का सर्वाधिक मूल्य। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को 9 हजार प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता दी जा रही है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि इस समय प्रदेश में कोआपरेटिव्ह बैंक की 329 शाखाएं है, जिसमें 192 एटीएम संचालित है।किसान समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास ने कहा कि गोधन न्याय योजना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरकार की महत्वांकाक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहली सरकार है, जो कि गोबर तथा गौमूत्र की खरीदी कर रही है। इससे किसानों, पशुपालकों तथा महिलाओं में आर्थिक मजबूती आई है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार बनते ही किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम हुआ है। छत्तीसगढ़ में समितियों का पुनर्गठन करते हुए 725 नवीन सहकारी समितियां बनाई गई। इन समितियों के लिए 185 करोड़ गोदाम सह-कार्यालय निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी गई। जल्द ही समितियो का कम्प्यूटरीकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला सहकारी बैंक से संबद्ध सभी किसानों को एटीएम कार्ड जारी किया जाएं।समारोह में अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड श्री रामकुमार पटेल, श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, श्री रवि परसराम भारद्वाज, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड श्री नारायण खडेलिया, सदस्य राज्य खाद्य आयोग श्रीमती ज्योतिकिशन कश्यप, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी, प्राधिकृत अधिकारी कृषक सेवा सहकारी समिति शिवरीनारायण श्री ब्रजेश केशरवानी सहित अपेक्स बैंक लेखा अधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव, अश्वनी पांडेय नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जांजगीर, शाखा प्रबंधक श्री शंकर लाल साहू तथा सहकारी जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद थे।
- -आईआईएचआर ने तैयार की पपीता की उन्नत प्रजाति अर्का प्रभात-एक उत्पाद-एक जिला योजना में रायपुर शामिल-किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान एवं बिना ब्याज के 3 लाख का ऋणरायपुर /रायपुर जिले में बड़े पैमाने पर पपीते की खेती को लेकर उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण दिए जाने की सिलसिला शुरू कर दिया गया है। एक उत्पाद-एक जिला योजना के तहत रायपुर जिले का चयन पपीते की खेती के लिए हुआ है। किसानों को उन्नत और रोग-प्रतिरोधी क्षमता वाले पपीते के पौधे उपलब्ध हो सके, इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हार्टिकल्चर बैंगलोर में विकसित अर्का प्रभात किस्म का पपीता का पौधा रायपुर लाया गया है। इसकी मदद से नर्सरी तैयार कर किसानों को रोपण के लिए अर्का प्रभात पौधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।रोग-प्रतिरोधक है अर्का प्रभातपपीता की नई प्रजाति अर्का प्रभात की विशेषता यह है कि यह स्पॉट वायरस रसिस्टेंट है। इसमें वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने के कारण पौधा रोग-रहित रहता है। यह जानकारी 21 जुलाई को एक उत्पाद-एक जिला के तहत पपीता उत्पादन से पोषण की ओर विषय पर आयोजित कार्यशाला में दी गई। जिला पंचायत रायपुर के सीईओ श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन लाभाण्डी में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।कार्यशाला में किसानों को पपीता की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए उप संचालक उद्यानिकी श्री कैलाश सिंह पैकरा ने कहा कि इसकी खेती के लिए शासन द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान तथा बिना ब्याज के 3 लाख रूपए तक का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पपीता एक पौष्टिक फल है। इसकी पत्ती की भी उपयोगी है। पपीते के स्वस्थ पौधे उद्यानिकी रोपणियांे एवं कृषि केंद्रों पर भी उपलब्ध है। इसकी खेती के लिए विभाग के अधिकारियों एवं प्रक्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी जा रही है।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ गौतम राय ने उद्यानिकी के क्षेत्र में किए जा रहे शोध की जानकारी दी। डॉ. अजय वर्मा, निदेशक, विस्तार सेवाएं रायपुर ने बताया कि ‘अर्का प्रभात’ किस्म के पपीते का पौधा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर रिसर्च बैंगलोर से लाए हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी नर्सरी तैयार कर किसानों को पौधे उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है।महाप्रबंधक, जिला व्यापार उद्योग श्री अमेय त्रिपाठी ने किसानों को पपीते की मार्केटिंग, कोल स्टोरेज में रख रखाव और प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान इसका लाभ उठाकर अपना कारोबार को बढ़ा सकते हैं।वैज्ञानिक डॉ नीरज मिश्रा ने किसानों को बताया गया कि पपीता पौष्टिकता में सबसे अधिक है और इस फल से अनेक प्रकार के प्रसंस्कृत उत्पाद बनाए जा सकते हैं जैसे जैम, जेली, कतरी, कैंडी आदि। इसके जूस एवं नेक्टर की भी अधिक डिमांड है। पपीते का पाउडर भी बनाया जा सकता है। पपीते का उत्पादन कर मंडी में बेचने के साथ ही किसान इसके प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर ध्यान दें तो अधिक लाभ कमा सकते हैं।*वायरस से बचाव के लिए नीम का तेल और शैंपू का घोल के छिड़काव करें- *वैज्ञानिक श्री मनोज कुमार साहू ने बताया कि पपीता की खेती को वायरस एवं बग्स से बचाने के लिए नीम के तेल के साथ शैंपू घोल कर छिड़काव किया जाना चाहिए। पपीते के पेड़ के आस-पास गेंदा फूल का पौधा लगाकर पपीते के पौधे को रोग से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। सहायक संचालक कृषि ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। जल्द ही छत्तीसगढ़ उद्यानिकी प्रदेश के नाम से जाना जाएगा। कार्यशाला के समापन पर किसानों को पपीते के स्वस्थ पौधे वितरित किए गए। प्रश्नोत्तर सत्र में किसानों प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया गया।
- -तीरथगढ़ में मनाया गया कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का स्थापना दिवस-कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान फैला है तीरथगढ़ जलप्रपात से कोलाब नदी तकरायपुर / बस्तर के सुप्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का स्थापना दिवस 22 जुलाई को तीरथगढ़ में मनाया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 22 जुलाई 1982 में की गई थी।इस अवसर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधन एवं संरक्षण, इकोटूरिज्म में विशेष योगदान देने वाले इको-विकास समिति के सदस्य, जिप्सी सफारी संचालक, नेचर गाइड, मैना मित्र, मगर मित्र, पेट्रोलिंग गार्ड, मैदानी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएफ श्री मोहम्मद शहीद ने आपने उद्बोधन में विभाग के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि कांगेर घाटी में आने वाले हर पर्यटक यहां की खूबसूरती से मंत्र-मुग्ध हो जाते है। साथ ही उन्होंने उद्यान में पर्यटकों द्वारा प्लॉस्टिक के इस्तेमाल को रोकने और जागरूक करने लोगों से अपील की।कार्यक्रम में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री धम्मशील गनवीर ने कहा कि सभी लोगों के सतत् प्रयास से ही घाटी को विश्व मानचित्र में स्थापित होने में नई दिशा मिल रही है, प्राकृतिक खूबसूरती, जैव विवधता और आदिवासी संस्कृति का अनूठा मेल है, जो देश और विदेश के पर्यटकों को लुभा रहा है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरणविद डॉ. सतीश जैन, वरिष्ठ लेखक श्री सुुभाष पांडेय, रंगकर्मी श्री शिव प्रकाश तथा श्री अनिल लुंकड़, सरपंच श्रीमती महेश्वरी कश्यप एवं श्री गागरा राम आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ के जगदलपुर जिला से मात्र 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रायपुर जिला से लगभग 330 किलोमीटर की दूरी पर है। यह उत्तर पश्चिम किनारे पर तीरथगढ़ जलप्रपात से प्रारंभ होकर पूर्व में ओड़िसा की सीमा कोलाब नदी तक फैला है। कांगेर नदी इसके बीचो-बीच इठलाती हुई चलती है।कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का नाम कांगेर नदी से निकला है, जो इसकी लंबाई में बहती है। कांगेर घाटी लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला है। तीरथगढ़ झरना कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। इसके साथ ही साथ केंजरधार और भैंसाधार मगरमच्छ पार्क के लिए लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। पार्क की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने के लिए जिप्सी सफारी पर्यटकों के लिए उपलब्ध है।
- -अब तक 1914 शालाओं का हुआ कायाकल्प-शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष का हो रहा निर्माण-रंगाई-पोताई कार्य गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से, स्कूल भवन लग रहे आकर्षकरायपुर, /छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्कूलों के कायाकल्प होने से अब बच्चों को पढ़ाई हेतु बेहतर परिवेश मिलेगा, जिससे बच्चों में पढ़ाई हेतु एक नई उमंग पैदा होगी।मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में अब तक प्रदेश में 1914 स्कूल भवनों का कायाकल्प किया जा चुका है। योजना के तहत स्कूलों में छतों को सुधार, टाईल्स, दीवारों में रंग-रोगन, शौचालयों की रिपेयरिंग के साथ ही स्कूल की साज-सज्जा भी की जा रही है। जिले में स्कूलों के रंगाई का कार्य गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से किया जा रहा है, इससे स्कूल भवन देखने में काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं। जिन स्कूलों में कार्य पूरा हो गया है, वे बिल्कुल नए स्वरूप में नजर आ रहे हैं। इससे अब उन स्कूल के बच्चों को बेहतर परिवेश में सुविधाएं प्राप्त होंगी। स्कूल भवन पहले जर्जर हालत में था, बारिश के दिनों में यहॉ के छत से पानी टपकता था, अब छत के मरम्मत होने से पूरी तरह ठीक हो गया है, इससे बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे और पढ़ाई करने में उनका मन भी अच्छे से लगेगा। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से बच्चों को अब बेहतर स्कूल भवन मिलेगा और वे अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे।योजना के तहत जिलों से पोर्टल में 29162 शालाओं की प्रविष्टि हुई है। जिसकी लागत 2133.60 करोड़ रूपये है। वर्तमान में कार्य प्रारंभ करने हेतु 477.06 करोड़ रूपये प्रथम किश्त जिलों को जारी की जा चुकी है। अब तक 1914 कार्य वर्तमान में पूर्ण हो चुके है और 14 हजार से अधिक कार्य प्रगति पर है।
- - देवी देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और प्रतीक चिन्हों से सुसज्जित होगा महादेव का दरबार- मनीष वोरारायपुर/ पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को लेकर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के शिव मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें से एक रायपुर का प्राचीन बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर भी हैं, जहां सोमवार को भोलेनाथ का हरिहर स्वरूप देखने को मिलेगा। साथ ही भगवान भोलेनाथ का दरबार देवी देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और प्रतीक चिन्हों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्टी मनीष वोरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के हरिहर स्वरूप का श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना वंदन का पवित्र महीना होता है। इस वर्ष सावन माह में अधिक मास की युति है और इस माह को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। पुरुषोत्तम यानी भगवान विष्णु, अर्थात पुरुषोत्तम मास, सावन माह में होने की वजह से इस बार शिव और विष्णु दोनों की ही पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु का एक नाम हरि है और भगवान शिव का एक नाम हर है। साथ ही सम्पूर्ण ब्रह्मांड के सभी देवी देवताओं के अस्त्र शस्त्र जो उन देवों के प्रतीक भी हैं और उन्हें धारण किये हुए हैं। उन सभी वैदिक अस्त्र- शस्त्रों का निर्माण कर बुढ़ेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दरबार सुसज्जित किया जाएगा।श्री वोरा ने बताया कि शास्त्रों में कुल 21 अस्त्रों के बारे में उल्लेख मिलता है, जिनमे कुछ अस्त्र रचना का कुछ अस्त्र संहार का कुछ अस्त्र शांति और मोक्ष का प्रतीक हैं। इन्हीं 21 शस्त्रों का का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ का मंदिर सजाया जाएगा। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इन सभी शस्त्रों की रचना शिव द्वारा ही विभिन्न विशिष्ट प्रयोजनों और जनकल्याण हेतु की गई थी। file photo
-
-पारंपरिक खेलों को लेकर बच्चों, युवक-युवतियों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आयाटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में रविवार को राजीव युवा मितान के तत्वावधान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। क्लब हाउस परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में बच्चों, युवक-युवतियों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समय की कमी और उमस के कारण पिट्ठूल, रस्साकशी एवं सौ मीटर दौड़ ही हो पाई। जबकि बच्चे पारंपरिक खेल खो-खो, कबड्डी और बिल्लस में अपना हाथ आजमाना चाहते थे। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस के जिला सचिव एवं वार्ड अध्यक्ष अमनदीप सोढ़ी ने कहा कि इन खेलों का मकसद विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों में नई जान फूंकना था।ओलिंपिक खेलों के नतीजों के मुताबिक रस्साकशी, बालिका वर्ग में कुहू, ख्वाहिश, अमृता, नेहा, जस्मित, अनुभूति एवं जश्मूर ने जीत दर्ज की है, जबकि बालक वर्ग में अनिकेत, श्रेयश, अंश, अर्नव, देवांश, प्रियमदेव, जबजीत और आरव विरोधी टीम पर भारी पड़े। उधर महिलाओं ने भी रस्साकशी में जोर आजमाया। रेखा सिंह की अगुवाई में उतरी टीम ने कड़े मुकाबले में विरोधी टीम को शिकस्त दी। विजेता टीम के अन्य सदस्यों में माला यादव, कृतिका, मनीषा हाडगे, मोना सिंह, आशा जानी, विद्या शर्मा एवं अक्षिता शामिल हैं।बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ की तीन प्रतियोगिताएं हुईं। पहले मुकाबले में जहां मौलिक प्रथम, अनिकेत सोनी द्वितीय तथा सम्यक बोरकर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में प्रथम स्थान पर साहिल, द्वितीय श्रेयश और अर्नव को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा, तीसरे मुकाबले में प्रियोम, प्रियांश तथा अद्वय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय मिला । दूसरी ओर बालिका वर्ग में दो प्रतियोगिताएं रखी गईं। पहली प्रतियोगिता में आयशा सिंह फर्स्ट, दक्षता राउत सेकंड और विधि गुप्ता थर्ड रही, जबकि दूसरी में पहला रीत, दूसरा कुहू और तीसरा स्थान अमृता ने हासिल किया।महिलाओं ने भी दौड़ में अपनी रफ्तार आजमाई, जिसमें पल्लवी सबसे आगे रहीं और उसके बाद रूपाली तथा तीसरे नंबर पर महिमा रहीं। पिट्ठूल के नतीजों के अनुसार बालिका वर्ग में वान्या वर्मा, अक्षिता, दक्षजा राउत, ओमी गुप्ता, चैतन्य वर्मा तथा दक्ष पवार ने जीत हासिल की, जबकि महिला वर्ग में रेखा सिंह, दानेश्वरी वर्मा, मनीषा हाडगे, सुनीता ठाकुर, माला यादव एवं आशा जानी ने विजय प्राप्त की। सभी विजेताओं को तालपुरी के वरिष्ठजनों ने मैडल प्रदान किए। - भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर लार्वा की जांच की जा रही है। जलजमाव वाले पात्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और कूलर की जांच की जा रही है। लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जा रही है। पानी को एक जगह अधिक समय तक एकत्रित नहीं रखने कहा जा रहा है। डेंगू एवं मलेरिया के नियंत्रण के लिए तथा मच्छर उन्मूलन के तहत भिलाई निगम के द्वारा निगम महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम अलग-अलग वार्ड क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए मच्छरों के खिलाफ लड़ने विशेष गतिविधियां अपना रही है। निगम की विशेष टीम के द्वारा शुक्रवार व शनिवार को खुर्सीपार के औधोगिक एरिया छावनी के लक्ष्मण नगर तालाब की निचली बस्ती में लक्ष्मी ट्रेडर्स, हनुमान मंदिर, पंचवटी किराना, भैंस खटाल लाइन, पुरानी बस्ती कोहका में मच्छर उन्मूलन का अभियान चलाया गया। इस दौरान एडल्ट मच्छर की रोकथाम के लिए मेलाथियान का स्प्रे किया गया। लार्वा को नष्ट करने के लिए टेमीफास् का उपयोग किया गया तथा वितरण भी किया गया। जन जागरूकता के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया एवं पीलिया से बचाव के लिए पंपलेट का वितरण करते हुए प्रचार-प्रसार किया गया। टीम के द्वारा छावनी के 120 घरों तथा कोहका के 92 घरों का सर्वे करते हुए कूलर की जांच की गई। बरसात में भी निगम मच्छरों से होने वाली बीमारियों के रोकथाम को लेकर अलर्ट है।
- भिलाईनगर/ भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आज नेशनल हाईवे सहित मुख्य सड़कों से 27 आवारा पशुओं को पकड़ा गया। निगम क्षेत्र में अवाारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निर्देश दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए नेशनल हाइवे, मार्केट, सर्विस रोड, सार्वजनिक स्थान, तथा जीई रोड के किनारे चलने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। आज सेंटल एवेन्यू, खुर्सीपार गुरुद्वारा क्षेत्र, नेशनल हाईवे एवं मुख्य सड़कों से पशुओं को पकड़कर गौठान भेजा गया। आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है। सभी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों को पकड़ने के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए निगम की टीम दो काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है।
















.jpg)





.jpg)



.jpg)
.jpg)