- Home
- छत्तीसगढ़
-
धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा
कम लागत में प्राप्त कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार
बिलासपुर/जिले के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। कृषि विभाग द्वारा संचालित टरफा योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि के माध्यम से बीज मुहैया कराकर उन्हें अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रेरित कर रहे है। कम पानी और कम लागत में फसलों की अच्छी पैदावार होने से जिले किसान अच्छी आमदनी कर रहे है।
जिले के विकासखंड तखतपुर के सिलतरा निवासी किसान श्री राजेश यादव के पास 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। वे अपनी भूमि पर धान की फसल लगाया करते थे। श्री यादव ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में धान की फसलों को अत्यधिक पानी की आवश्यकता पड़ती थी। फलस्वरूप धान की पैदावार पर भी असर पड़ता था। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कृति कला के माध्यम से उन्हें धान के बदले अन्य फसलों जैसे गेहूं, मूंग, मसूर, मक्का की खेती कम लागत और कम पानी में किए जा सकने की जानकारी मिली। कृषि विभाग द्वारा गेहूं बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर और प्रदर्शन हेतु मसूर बीज प्राप्त हुआ। श्री यादव ने गेहूं और मसूर की मिश्रित बोनी की। कम पानी में फसलों की अच्छी पैदावार हुई, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त हुआ। श्री यादव ने कृषि विभाग की टरफा योजना के लिए धन्यवाद दिया। उनकी सफलता को देखकर अन्य किसान भी मिश्रित खेती के लिए प्रेरित हो रहे है। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की 23 जुलाई को जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना पूरा जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।श्री बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक जी ने महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की शुरूआत कर सामाजिक समरसता के नए युग का सूत्रपात किया। स्वाधीनता के लिए संघर्ष के दौरान उन्होंने ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा‘ जैसे नारों से लाखों भारतीयों के मन में आजादी के लिए अलख जगा दी। श्री चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की राष्ट्रभक्ति आज भी हजारों युवाओं में देशप्रेम और नई ऊर्जा भर देती है। श्री बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए महापुरूषों का अमर बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महंत जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया।श्री बघेल ने कहा है कि कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर विदेशों तक ख्याति दिलाने में बिसाहू दास महंत जी का अतुलनीय योगदान रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के नाम पर हर साल राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा मंहत जी के सम्मान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का नामकरण स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा किया गया है। श्री बघेल ने कहा है कि हमारे पुरोधा विकास की जो विरासत छोड़ गए हैं, उसे नये आयाम देने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन उपस्थित रहे।
- -विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण-निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं एवं नियमों के साथ ही हृदयाघात, सर्पदंश, मिर्गी जैसी मेडिकल इमरजेंसी के बारे में भी प्रशिक्षित किया गयारायपुर । प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 33 जिलों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चार दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 22 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की मौजूदगी में 18 जुलाई से राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की शुरूआत की। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने उद्घाटन सत्र में अधिकारियों को निर्वाचन के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। राज्यभर से आए लगभग 300 अधिकारियों को छह बैचों में विभाजित कर प्रतिदिन प्रातः साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता, नाम निर्देशन, जिला निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम, पोस्टल बैलेट, मतगणना, निर्वाचन परिणामों की घोषणा आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। सभी अधिकारियों को ईवीएम मशीनों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने ईवीएम मशीन को स्वयं संचालित कर इसकी कार्यप्रणाली को समझा। निर्वाचन के विषयों के साथ-साथ निर्वाचन के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की घटनाओं जैसे हृदयाघात, सर्पदंश, मिर्गी जैसी स्थितियों में जनहानि को रोकने के बारे में भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
- -छत्तीसगढ़ शासन, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और टीआरआईएफ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों, समाज सेवियों, विशेषज्ञों एवं सामाजिक संस्थाओं ने की चर्चा-ग्रामीण विकास की चुनौतियों से निपटने विशेषज्ञों ने दिए सुझावरायपुर । राज्य शासन, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर और ट्रांसफ़ॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) द्वारा आज रायपुर के एक निजी होटल में ‘इंडिया रूरल कोलोक्वि’ का आयोजन किया गया। कोलोक्वि (संगोष्ठी) में अलग-अलग सत्रों में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों, समाज सेवियों, विशेषज्ञों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने “समाज-सरकार-बाज़ार नए गाँव में” विषय पर संवाद किया। इसका आयोजन ग्रामीण विकास की मुख्य चुनौतियों गरीबी, असमानता एवं अन्य विषयों पर विचार-विमर्श के लिए किया गया था। कोलोक्वि में समाज, सरकार और बाजार के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास की चुनौतियों से निपटने अपने सुझाव रखे। इस दौरान नए गांवों के निर्माण में समाज, सरकार और बाजार की भूमिका और चुनौतियों के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कोलोक्वि में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की सफलता पर आधारित बुकलेट और रायगढ़ मिलेट्स कैफे द्वारा तैयार मिलेट्स रेसिपी बुक का विमोचन भी किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री अनीश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कोलोक्वि का शुभारंभ किया।शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि ’इंडिया रूरल कोलोक्वि‘ का आयोजन पहली बार रीजनल स्तर पर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर योजना निर्माण के लिए वास्तविक और सही जानकारी मिलेगी। स्थानीय सोच और चुनौतियों के आधार पर निकली जानकारी योजनाओं के निर्माण में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत अपनी 75 वर्ष की यात्रा में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उसमें बदलाव पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरों से बाहर निकालना एक चुनौती है। यह काम सपोर्ट, मोटिवेशन और समूह चर्चा के माध्यम से किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में गौठान, रीपा, बिहान जैसी महिला केन्द्रित योजनाओं से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि सरकार के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बाजार के फायदे पहुंचाना इस कोलोक्वि का उद्देश्य है। आज की परिचर्चा के बाद निकले निष्कर्ष से पिछड़े वर्गों के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।आज दिन भर चले कोलोक्वि का पहला सत्र ‘सपनों का समुंदर’ (डीप ड्राइव इनटू ड्रीम्स) थीम पर केन्द्रित था। इसमें राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं, जनप्रतिनिधियों, बिहान दीदियों और ग्रामीण परिवारों ने अपने जीवन, संघर्ष, चुनौतियों और सपनों पर बात की। उन्होंने बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी पेश की। समाज सेवी और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. मंजीत कौर बल ने इस सत्र में चर्चा में कहा कि अवसर और सहयोग से सपने पूरे होंगे। व्यवस्था और तकनीक को पूरा करने की जिम्मेदारी सबकी है।कोलोक्वि के दूसरे सत्र ‘रिजनरेटिव डेव्लपमेंट’ पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने कहा कि हमें ग्लोबल चेंजेस को ध्यान में रखते हुए विकास की ओर बढ़ना होगा। इसमें समुदाय का सहयोग भी जरूरी है। हमें योजनाएं बनाते समय सस्टेनेबल डेव्हलपमेंट से एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक बदलाव के लिए रिजनरेटिव एप्रोच से सोचना होगा। इसी सोच से डी-फारेस्ट्रेशन के युग में छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र बढ़ा है। बहुआयामी गरीबी में यहां तेजी से कमी आई है। राज्य मनरेगा आयुक्त श्री रजत बंसल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन की सुश्री अनंतिका और फिल्म अभिनेत्री व समाज सेवी सुश्री राजश्री देशपांडे ने भी इस सत्र में अपने विचार रखे।कोलोक्वि के तीसरे सत्र ‘ग्रामीण विकास में समाज-सरकार-बाजार की अनुपूरक भूमिका’ पर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कृषि के क्षेत्र में हो रहे तेजी से बदलाव को देखते हुए उचित बाज़ार हासिल करने के लिए उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रभावी ढंग से विपणन के लिए सशक्तिकरण पर काम करने की जरूरत बताई। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शंकर दत्ता और अर्थशास्त्री डॉ. रवींद्र कुमार ब्रह्मे ने भी निष्पक्ष बाजार प्रथाओं, ग्रामीण उत्पादकों को सशक्त बनाने और डिजिटल वाणिज्य को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये गांवों के लिए अधिक समावेशी और समृद्ध भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं। लेखक श्री संजीव फंसालकर ने भी इस सत्र में अपने विचार रखे।कोलोक्वि का अंतिम सत्र ‘गाँव का पुनर्निर्माण - संरचनात्मक बाधाओं से अंतर-पीढ़ीगत प्रगतिशीलता पर जाति एवं व्यवसायिक बदलाव की भूमिका’ पर केन्द्रित था। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने इस सत्र में कहा कि जाति आधारित व्यावसायिक प्रतिबंधों को तोड़ने और सामाजिक गतिशीलता में पारंपरिक बाधाओं को चुनौती देने का प्रयास एक अधिक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज को बढ़ावा देने की दिशा में जरूरी कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार का “महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क” इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। मगन मेमोरियल वर्धा की डॉ. विभा गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों को बाजार पर निर्भर न रहकर अपनी जरूरत की चीजें खुद बनाना चाहिए। किसान को बीज स्वयं तैयार करना चाहिए, अपने बनाए खाद का उपयोग करना चाहिए। हमारा नया गांव एक आत्मनिर्भर गांव होना चाहिए। ट्रांसफ़ार्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री अनीश कुमार ने इस बात को रेखांकित किया कि श्रम विभाजन वास्तव में श्रमिकों के विभाजन में कैसे परिवर्तित हो गया। कोलोक्वि में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के अधिकारी, ट्रांसफ़ार्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन की सुश्री नीरजा कुडरीमोटी, श्री श्रीश कल्याणी एवं श्री राजीव कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।
-
-पहले जन चौपाल में महामंत्री जितेंद्र साहू ने की घोषणाटी सहदेवभिलाई नगर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर रिसाली नगर निगम के वार्ड 01 तालपुरी के दोनों ब्लॉकों में आयोजित पहले जन चौपाल में एसटीपी, जलसंकट और सड़क संधारण के मुद्दे छाए रहे। एसटीपी को हटाने को लेकर ए ब्लॉक के लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र साहू ने कहा कि एसटीपी का मामला हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। बी ब्लॉक में पानी की समस्या दूर करने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक में दो अतिरिक्त ओव्हर टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। जिसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इतना ही नहीं पूरी कॉलोनी में नई पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी, ताकि पानी की समस्या जड़ से खत्म हो जाए। यह सिर्फ आश्वासन नहीं है। ए ब्लॉक में एससटीपी का मुद्दा बार-बार गरमाने पर जितेंद्र साहू ने घोषणा की कि हमारी पार्टी यदि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है, तो इसे अन्यत्र स्थापित किया जाएगा। यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं।इन मुद्दों के अलावा कॉलोनी की चहारदीवारी और सड़क के बीच लगे गोबर के ढेर हटाने, पारिजात गेट के पास यात्री प्रतीक्षालय बनाने, नॉर्थ जोन गार्डन के क्षतिग्रस्त पाथवे एवं रैंप की मरम्मत करने, जूही हाइट्स के पीछे पेवर ब्लॉक लगाने, भूमिगत पानी टंकी की नियमित रूप से सफाई करने, बदहाल पंप हाउस की रिपेयरिंग करने तथा आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।महामंत्री ने कहा कि रिसाली नगर निगम बने महज दो वर्ष ही हुए हैं। अभी यह शैशव काल में है। इसे सम्हलने और संवरने में थोड़ा वक्त लग सकता है। जन चौपाल का मकसद भी यही है कि इसमें लोगों की मंशा जाहिर हो और हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे। ए ब्लॉक में उठाए गएअन्य मुद्दों में बार-बार बिजली गुल होना, गार्डनों में बच्चों के लिए खेल सामग्रियों और कुर्सियों की व्यवस्था करना तथा गेटों के सौदर्यीकरण आदि शामिल हैं। यहां यह जिक्र करना जरूरी है कि निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 40 वार्डों में इस तरह के जन चौपाल आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को ए ब्लॉक में जन चौपाल आयोजित किया गया था, जबकि शनिवार को बी ब्लॉक में।इससे पहले महापौर शशि सिन्हा ने निगम बनने के बाद अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि प्रसाधन, शौचालय, कलवर्ट, सड़क संधारण, बोर खनन, मंच शेड, एसटीपी का रखरखाव, उद्यान उन्नयन, केटल गार्ड, गेट चौड़ीकरण, पुलिया एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेन सहित अन्य निर्माण कार्यों में 1.94 करोड़ की लागत आई। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि निगम के गठन की राह आसान नहीं थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पृथक रिसाली नगर निगम बनाने का वादा पूरा किया गया। तालपुरी कॉलोनी हमारे लिए गौरव की बात है, इसकी गरिमा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। - - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण डॉक्टरों को बेहतर उपचार के लिए निर्देश-मरीजों से कहा स्वास्थ्य विभाग सतर्क घबराने की नहीं है जरूरत लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचेबिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला शनिवार को मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों से स्वास्थ सुविधा की जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मस्तूरी के मानिक चौरा और कोकड़ी गांव में डायरिया के तकरीबन 27 मरीज मिले। इसके साथ ही आई फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं जिसे लेकर के सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डायरिया पीड़ितों लोगो से सीएमएचओ ने कहा की पीने के पानी में क्लोरीन का उपयोग करें, बासी भोजन ना खाएं, पानी हमेशा उबालकर पीने, किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अपने आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर वहां डॉक्टर से सलाह ले। सीएमएचओ ने मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ बीके वैष्णव, मस्तूरी बीएमओ डॉक्टर नंदराज कवर, अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर शुभा गढेवाल, सहायक नगर अधिकारी विजय प्रताप सिंह, नौशाद अहमद, प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहें।नवोदय विद्यालय में आई फ्लू प्रभावित बच्चों से की मुलाकातजवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में 14 जुलाई को यहां पढ़ने वाले बच्चों में आई फ्लू की समस्या सामने आई मस्तूरी बीएमओ से जानकारी मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने यहां नेत्र चिकित्सक की टीम गठित कर भेजी थी शनिवार को मस्तूरी निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला यहां पहुंचे उन्होंने बच्चों से बात की बच्चों ने बताया कि अभी तुम्हें बहुत है जानकारी देते हुए सीएमएचओ को बताया कि 14 जुलाई से अब तक 168 बच्चे आई फ्लू से प्रभावित हुए हैं जिसमें से 4 बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया था अब उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं।क्या हैं इसके लक्षण-आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं।-आंखों से पानी आने लगता है।-तेज जलन होती है।-पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है।-आंखों में चुभन होती है और सूजन जाती है।-तेज दर्द होता है।-आंखों में खुजली भी होती है।-इंफेक्शन अधिक बढ़ जाने पर आंखों में हेमरेज, किमोसिज हो जाता है पलकों में सूजन आ जाती है।आई फ्लू से बचाव के उपाय- पीड़ित व्यक्ति काला चश्मा पहने।- टीवी या मोबाइल से दूरी बनाएं।- आंखों को बार-बार छूने से बचें।- इन्फेक्शन से बचने के लिए बारिश से बचें।- आंखों को गुनगुने पानी से क्लीन करें।- आंखों को साफ करने के लिए साफ और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।- आई फ्लू के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।घबराओ नहीं बरते सावधानी: डॉक्टर शुक्लासीएमएचो डॉक्टर राजेश शुक्ला का कहना है कि बारिश के दिनों में कई प्रकार के बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं ऐसे में जल जनित बीमारियों के चपेट में लोग आते हैं। इस बार शहर में आई फ़्लू के भी मरीज मिल रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है स्वास्थ हमला सतर्क है। बीमारी का लक्षण मिलते हैं अपने पास के सरकारी अस्पतालों में जाकर उपचार लाभ दिया जा सकता है।
- दुर्ग, / जिला चिकित्सालय में विगत 22 जुलाई को भिलाई बाल चिकित्सा एकाडमी के सौजन्य से कार्डियों पल्मोनरी रिससिटेशन (आईएपी सीपीआर डे) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में सीपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमंे जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सीपीआर से संबंधित जानकारी दी गयी तथा आपात स्थिति में सीपीआर देना सिखाया गया जिसमें अलग परिस्थितियों में किस प्रकार से सीपीआर दिया जाना है यह सिखाया गया। उक्त कार्यशाला में नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी के विद्यार्थी, अस्पताल के कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों के साथ आए परिजन भी उपस्थित रहे। सीपीआर एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है जिसमें अचानक बेहोश कोई व्यक्ति जिसकी सांसे और धड़कन रूक गयी हो, उनके लिये प्रयोग में लिया जाता है। इस प्रक्रिया में मरीज को सांस लेने में सहायता मिलती है तथा शरीर में खून का प्रवाह निरंतर बना रहता है।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. वाय के शर्मा, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव छ.ग. आर्थाेपेडिक सचिव डॉ. विपिन जैन, विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग डॉ. मल्होत्रा, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साहू, डॉ. कल्पना, डॉ. रेनु, डॉ. सीमा जैन, डॉ. किरण, डॉ. चन्द्रा एवं डॉ. दीपक साहू उपस्थित थे।
-
-विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया-सावन क्वीन का खिताब श्रीमती ज्योति वर्मा को दिया गयारायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति द्वारा आज शनिवार को रंगारंग सावन उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।सावन के महीने से महिलाओं का अटूट रिश्ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल को ग्रीन थीम पर सजाया गया था। इस आयोजन में विविध प्रकार के गेम्स, अंताक्षरी प्रतियोगिता, हरित श्रृंगार प्रतियोगिता, हाउजी इत्यादि में समिति की महिला सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। रैंप वॉक व सावन के गीतों का आनंद भी लिया । उत्सव में सभी महिलाएं हरी साड़ी पहनकर एवं हरित श्रृंगार करके पहुंची।सावन क्वीन का खिताब श्रीमती ज्योति वर्मा को दिया गया। रनर अप डा. सोनाली देवले को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता हेतु विभिन्न राउंड जैसे रैंप वाक, प्रश्न उत्तर गये थे। अनेक लज़ीज व्यंजनों का लुत्फ़ भी लिया गया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी आकर्षक पुरुस्कार रखे गये थे। यह सफल कार्यकम जय हरितिमा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन से संभव हो सका। मंच संचालन कार्य कारिणी समिति की उपाध्यक्ष डॉ. संध्या गौर , गेम्स का संचालन सचिव श्रीमती निशा वर्मा तथा क्रीड़ा सचिव श्रीमती हेम शशि साहू द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति की कोषाध्यक्ष डॉ. नीता खरे द्वारा दिया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय वृद्धि किये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय वृद्धि के फैसले से प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक हर्षित हैं।उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ की अध्यक्ष श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती तुलसी कश्यप, श्री धर्मेंद्र वैष्णव, श्रीमती भावना दुबे, श्री राकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की 23 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना पूरा जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।श्री बघेल ने कहा कि लोकमान्य तिलक जी ने महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की शुरूआत कर सामाजिक समरसता के नए युग का सूत्रपात किया। स्वाधीनता के लिए संघर्ष के दौरान उन्होंने ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा‘ जैसे नारों से लाखों भारतीयों के मन में आजादी के लिए अलख जगा दी। श्री चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की राष्ट्रभक्ति आज भी हजारों युवाओं में देशप्रेम और नई ऊर्जा भर देती है। श्री बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए महापुरूषों का अमर बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महंत जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया।श्री बघेल ने कहा है कि कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर विदेशों तक ख्याति दिलाने में बिसाहू दास महंत जी का अतुलनीय योगदान रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के नाम पर हर साल राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा मंहत जी के सम्मान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का नामकरण स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा किया गया है। श्री बघेल ने कहा है कि हमारे पुरोधा विकास की जो विरासत छोड़ गए हैं, उसे नये आयाम देने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। file photo
- -शहर से लगे ग्राम बरगा चौक के पास हुआ हादसाराजनांदगांव । नेशनल हाइवे में शहर से लगे ग्राम बरगा चौक के पास तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद मिर्च से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ठाेकर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़े गए। घटना सुबह की है। एक ही परिवार के ग्राम बरगा निवासी चंदन मंडावी (34 वर्ष) और हेमंत मंडावी (40 वर्ष) कार से राजनांदगांव से बरगा जा रहे थे। तभी बरगा चौक के पास तेज रफ्तार उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए चल रही थी। जिसे देख औरंगाबाद से मिर्च लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। पर ब्रेक नहीं लगने के कारण सीधे कार से टकरा गई। कार को ठोकर मारन के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाइवे में जाम लग रहा है। ट्रक सड़क के बीच में ही पलटा था। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार सवार चंदन व हेमंत बाल बाल बच गए। दोनों को चोंट लगी है। इधर ट्रक चालक विनोद यादव को भी गंभीर चोंट लगी है।
- -ग्रामों से लेकर नगरीय निकायों में आयोजित हो रहे है मतदाता जागरूकता अभियान-अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक हो रहे जिलेवासीबिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। स्कूली बच्चों से लेकर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, शिक्षकों, महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड तखतपुर के गनियारी में दिव्यांगों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण हेतु चिन्हाकन मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर में स्वीप कार्यक्रम के तहत नागरिकों द्वारा अपने मताधिकार के उपयोग करने का शपथ लिया गया। जनपद पंचायत कोटा के मिट्ठू नवागांव में महिला समूहों ने निर्वाचन में निर्भिक होकर मतदान करने की शपथ ली। शहीद अविनाश शर्मा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
- दुर्ग, /कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा नगर पालिका कुम्हारी में वृक्षारोपण हेतु विस्तृत निर्देश जारी किए गये है। इसके अंतर्गत कुम्हारी नेशनल हाईवे रोड्स के डिवाइडर ओर आकर्षक कोनोकार्पस बोगेनविलिया एवं रोड के दोनों ओर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने हेतु मुख्य नगर पालिका को निर्देशित किया। उन्होंने आज कुम्हारी कार्यालय से स्वामी आत्मानंद रोड में किये जा रहे वृक्षारोपण का अवलोकन किया। इसी कड़ी में कलेक्टर के द्वारा बड़े तरिया का भी अवलोकन किया गया औऱ आकर्षक बनाने हेतु ब्रेक डांस झूला एवं रिमोट वाली कार एवं जंपिंग जैक झूला बच्चों के लिए लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करे।
-
*-समय पर अनुपस्थित 03 कर्मचारी को थमाया नोटिस*
*- अनुसंधान कार्य के लिए सराहना व्यक्त की साथ ही प्राध्यापको को किया प्रोत्साहित*
दुर्ग/ संभागायुक्त एवं कुलपति श्री महादेव कावरे ने आज पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालय अंजोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए 03 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने हेतु अधिष्ठाता डॉ. एस.के. तिवारी को निर्देशित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों/अध्यापको को निर्देशित किया की कार्यालयीन समय पर अपने कार्य पर उपस्थित रहे। कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आहार एवं चारा प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। डॉ. प्रुस्ति ने बताया कि प्रयोगशाला में पशुओं के आहार के लिए विभिन्न जिलों से प्राप्त नमूनों की जांच की जाती है। इथर एक्स्ट्रेक्शन एसेंबली की प्रक्रिया के संबंध में डॉ. एस.के. तिवारी अधिष्ठाता द्वारा अवगत कराया गया। कुलपति ने नमूने संग्रहण एवं जांच से संबंधित पंजी संधारण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत निर्मित मीट प्रोसेसिंग लैब का निरीक्षण कर वहां स्थापित प्रसंस्करण का अवलोकन एवं उपस्थित अधिकारी द्वारा लैब में निर्मित उत्पदों के संबंध में अवगत कराया गया। इसके पश्चात कुलपति ने स्पेक्ट्रोफोटोमीटर लैब, फॉर्मेकोलॉजी लैब, बॉयोकेमिकल लैब, बायोक्रोनोलॉजी लैब, फिजियोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान डॉ. संजय साक्या ने बताया कि विभिन्न प्रकार के जानवरों के डीएनए से संबंधित अनुसंधान के कार्य किये जा रहे है। कोविड-19 के दौरान भी इस प्रयोगशाला द्वारा कोविड जांच हेतु आरटीपीसीआर जांच की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। निदेशक शिक्षा के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान श्री कावरे ने उपस्थित निदेशक डॉ. आर.सी. घोष को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में निदेशक शिक्षण हेतु आबंटित कक्ष में स्थानांतरण की कार्यवाही यथाशीघ्र करें।*अध्यापन कार्य पूर्ण रूचि से करेंः*
श्री कावरे ने अध्यापन कक्ष जाकर विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य के संबंध में चर्चा की एवं विद्यार्थियों से पूछा कि उन्हे शिक्षा एवं हॉस्टल में किसी भी प्रकार की असुविधा तो नही है? जिस पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्ठीे व्यक्त किये। श्री कावरे ने दूरांचल से आए हुए विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया एवं कहा कि वे अपनी अध्यापन कार्य पूरी रूचि से करें।*अनुसंधान के कार्य के लिए प्राध्यापको को दिया आश्वासन -*
कुलपति श्री कावरे ने महाविद्यालय अंतर्गत स्थापित समस्त मशीनों के रखरखाव हेतु वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) की कार्यवाही प्रारंभ करने के संबंध में उपस्थित कुलसचिव डॉ. आर.के. सोनवाने एवं अधिष्ठाता डॉ. एस.के. तिवारी को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महाविद्यालय के सभी प्रयोगशाला एवं विभिन्न कक्ष में सेनेटाईजर अनिवार्यतः उपलब्ध रहे और नियमित उपयोग करें। पशु अनुवांशिकी एवं प्रजनन विभाग के निरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ. के.मुखर्जी ने कुलपति को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय द्वारा कोशली गाय एवं छत्तीसगढ़ बफेलो के नस्ल के पंजीकरण किया गया है, जो कि विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। इसी क्षेत्र में सोनकुकरी मुर्गी, अंजोरी गोट नस्ल के पंजीकरण के लिए भी निरंतर प्रयास किये जा रहे है जिसमें जल्द सफलता प्राप्त होने की जानकारी दी गई। जिस पर कुलपति श्री कावरे ने विभाग द्वारा किये जा रहे इस कार्य हेतु प्रशंसा व्यक्त की एवं इससे संबंधित प्राध्यापकों को प्रोत्साहित किया एवं सहयोग के लिए आश्वासन दिया. - दुर्ग /दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के संभागायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति श्री महादेव कावरे की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त अधिकारी, अधिष्ठातागणो, निदेशकगणों, कार्यपालन अभियंता, पुस्तकालयाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न इकाईयों में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा बैठक में संभागायुक्त विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को त्वरित एवं प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि अध्ययनरत छात्र/छात्राएं, कृषक एवं पशुपालक ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सभी कार्यों की निविदा आचार संहिता लगने के पूर्व शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बिलासपुर में शासन द्वारा पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय खोले जाने के पश्चात वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता एवं वहां छात्रों के प्रवेश के संबंध में जानकारी ली। विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कुलपति जी ने कुछ परियोजनाओं एवं चल रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारी/अधिकारी अनुशासन में रहकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। समीक्षा बैठक के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवणे ने धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि कुलपति जी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में निश्चित ही विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी समयबद्व होकर कार्य को पूर्ण करेंगे।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 19 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 21 में तीन पद, 53 में दो पद और वार्ड क्रमांक 23, 25, 28, 30, 32, 33, 34, 37, 41, 44, 45, 46, 60 एवं 66 में एक-एक पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती हेतु 25 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2023 तक है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
-
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड-19 के एक मरीज के आज स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। आज कोरोना के लक्षण वाले 115 व्यक्तियों के सैंपल की जांच में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
- बालोद. कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने गुण्डरदेही विकासखंड के परसवानी नाला में मनरेगा अंतर्गत बनाए गए नरवा विकास कार्य का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से नरवा से लाभ होने के संबंध में जानकारी ली। उपस्थित किसानों ने बड़े उत्साह से बताया कि नरवा का पानी मार्च-अप्रैल तक रहता है, जिससे हम गेहूं, मटर, टमाटर, बरबटी, धान, गन्ना एवं अन्य फसल की सिंचाई करते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नरवा विकास के कार्य होने से परसवानी के आसपास 10 गांव लाभान्वित हो रहे है। गांव में जल स्तर भी बढ़ा है, कुंआंे में भी पानीे भरा रहता है। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने नरवा के समीप बने गौठान के संबंध में जानकारी लेकर ग्रामीण श्री शंभूराम निषाद से चर्चा की। श्री शंभूराम निषाद ने बताया कि 05 से 06 क्विंटल गोबर प्रति सप्ताह बेचकर लाभ अर्जित कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि 08 गौवंशी पशु है। साथ ही गौठान में गाय से बने गोबर से खाद निर्माण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बारिश के पानी से कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो इसके लिए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर निगम के अधिकारी व निगम का स्वास्थ्य अमला जुटा हुआ है। महापौर नीरज पाल और निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम के जोन आयुक्त व अधिकारी, स्वास्थ्य टीम के साथ बस्तियों में अवलोकन करने पहुंचे और समक्ष नालियों को साफ करवाया। सभी वार्डों के छोटे, बड़े नाली की सफाई की जा रही है ताकि पानी की निकासी बिना कोई अवरोध गंतव्य की ओर निकल सके साथ ही जहां निकासी की व्यवस्था नहीं है वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने निकासी की व्यवस्था बनाई जा रही है। निगम के सफाई कर्मी वार्डों के भीतर नाली से पानी निकासी करने झिल्ली, पन्नी व कचरे को निकालने में जुटे रहे। बारिश की वजह से कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए निगम की टीम मौके पर पहुंच रही है। गौरतलब है कि निगम मेयर व आयुक्त के निर्देश पर निगम प्रशासन ने बारिश पूर्व ही सभी नाली व बड़े नालों की जेसीबी से सफाई कराई थी, जिसके कारण जलभराव की शिकायतें नगण्य आ रही है। भिलाई निगम क्षेत्र में बारिश का पानी सुगमता से तालाब व बड़े नालो तक बिना अवरोध पहुंच सके इसलिए नाले व वार्डों के भीतर जल निकासी वाले सभी नालियों की सफाई पूर्व में ही कराई जा चुकी है। बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति से निपटने कुछ स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वार्डों के भीतर जलभराव होने वाले स्थान पर कच्चा रास्ता बनाकर पानी को निकालने में जुटे रहे। कई स्थानों पर जाम नाली से झिल्ली, पन्नी एवं अन्य कचरो को निकालकर साफ किया गया। बारिश के पानी को निकालने सफाई कर्मियों ने वार्डो के भीतर फावड़ा, बेलचा व अन्य औजार के साथ वार्ड के नाली का निरीक्षण किए और जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी हेतु रास्ता बनाकर निकाला। नाली से जलप्रवाह को बनाए रखने सभी जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण किए और कई स्थानों पर जलनिकासी के लिए रास्ता बनवाया। आज कैलाश नगर भगवा चौक के पास जवाहर नगर एवं साकेत नगर आदि इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था बनाई गई।
- रायपुर / जिला प्रशासन द्वारा आज राजधानी रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में टॉपर्स टॉक के दौरान यूपीएससी परीक्षा के टॉपर्स ने छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सवालों के जवाब दिए।टापर्स से सवाल जवाब के दौरान रायपुर के अभ्यर्थी मिहिर सिन्हा ने टापर्स से पूछा कि एनसीईआरटी की किताबों को कैसे पढ़ें। इस सवाल के जवाब में टापर्स ने कहा कि एनसीईआरटी की 10वीं से 12वीं कक्षा की किताबें महत्वपूर्ण हैं। इनसे हमें इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र की अच्छी जानकारी मिलती है। अतः इन्हें पढ़ना जरूरी है।प्रतिभागी आर्ची जैन के नोट्स बनाने के एक सवाल का जवाब देते हुए टॉपर्स ने कहा कि नोट्स का मकसद ये होता है कि जब हम कुछ भूलें तो इसे देखकर वो तथ्य याद कर लें। उन्होंने कहा कि नोट्स में वहीं तथ्य होने चाहिए जिन्हें याद करने में कठिनाई होती हो।आनलाइन या आफलाइन कोचिंग में से क्या बेहतर है, इस सवाल का जवाब देते हुए टापर्स ने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी क्षमता और सहुलियत के अनुसार कोचिंग करनी चाहिए। फिर चाहे आफलाईन हो या ऑनलाईन इससे फर्क नहीं पड़ता। टॉपर्स ने ये भी कहा कि कोचिंग करना भी अनिवार्य नहीं है। यदि कोई परीक्षा का जानकार व्यक्ति सही मार्गदर्शन दिखाए तो भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।प्रतिभागियों से सवाल जवाब के दौरान रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा तथा सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाटा टॉपर्स टॉक समारोह में उपस्थित थे।
- -बड़ी संख्या में छतीसगढ़ के प्रतियोगी रहे मौजूद-छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना लक्ष्य: कलेक्टर डॉ. भुरेरायपुर /छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन विशेष रहा। आज स्थानीय प्रतिभागियों को देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी के वर्ष 2022 के टॉपर्स से मिलने और उनसे परीक्षा के बारे में जानने का अवसर मिला। जिला प्रशासन द्वारा आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में टॉपर्स टॉक का आयोजन किया गया। इस टॉक में सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवाँ स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल 17वीं रैंक पाने वाले अविनाश कुमार, छत्तीसगढ से सर्वाेच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी और 2021 की परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर चंद्राकर ने प्रतिभागियों को परीक्षा के बारे में अपने अनुभव बताये। टॉपर्स ने यूपीएससी परीक्षा के बारे में परीक्षार्थियों को पूरी जानकारी देने के साथ उनके सवालों का समाधान भी किया।बड़ी संख्या में छतीसगढ़ के प्रतियोगी रहे मौजूदटॉपर्स टॉक के लिए सुबह से ही दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों की भीड़ जुटने लगी थी। रायपुर ही नहीं आसपास के दूसरे जिलों से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा टॉपर्स को सुनने और उनके टिप्स लेने बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक के लाइव लिंक के जरिये भी करीब 8 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन इस टॉपर्स टॉक का सीधा प्रसारण देखा और टॉपर्स के अनुभवों से रूबरू हुए।छतीसगढ़ के राजगीत के साथ शुरू हुई टापर्स टॉक- छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा पैरी की धार से टॉपर्स टॉक की शुरूआत हुई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस अवसर पर कहा की इस टॉक का उद्देश्य छतीसगढ़ से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना और सफलता में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में माहौल बनता है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गंभीर होकर तैयारी करते है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने सभी टॉपर्स का छतीसगढ़ शासन की ओर से स्वागत किया।एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि इन टॉपर्स से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अच्छी जानकारी मिलेगी। उन्होंने इस परीक्षा के लिए लगन और समर्पण को जरूरी बताया। एसएसपी ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा के लिए विस्तृत सिलेबस को जानना और दृढ़ निश्चय बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है । एसएसपी ने नकारात्मक बातों और लोगो से बचने और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर तैयारी करने की सलाह प्रतिभागियों को दी।यूपीएससी टॉपर्स को राजकीय गमछा तथा प्रतीक चिन्ह से किया गया सम्मानितटॉपर्स टॉक समारोह में छत्तीसगढ़ की सभ्यता एवं संस्कृति से रूबरू कराते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा तथा सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाटा ने यूपीएससी टॉपर्स को राजकीय गमछा तथा वनभैंसा का प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियेाजना पर टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू करेंगे।गौरतलब है कि टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ होने जा रहे एमओयू के तहत राज्य के 36 आईटीआई में युवाओं को 6 नई ट्रेडों में तथा 23 शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के चयनित आईटीआई में अत्याधुनिक तकनीकी वर्कशॉप की स्थापना, प्रशिक्षकों की व्यवस्था आदि की जाएगी। इसके अलावा राज्य के युवाओं को प्लेसमेंट देने में टाटा और उनकी सहयोगी कंपनी सहयोग करेगी। इस परियोजना से प्रति वर्ष 10 हजार से अधिक युवाओं को नये जमाने के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा।
-
-छोटे शहरों में भी हो सकती है यूपीएससी परीक्षा की तैयारी: टॉपर गरिमा लोहिया- टापर्स ने साझा किए अपने अनुभव, प्रतिभागियों को यूपीएससी क्रेक करने दिए टिप्सरायपुर / जिला प्रशासन द्वारा आज राजधानी रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में टॉपर्स टॉक का आयोजन किया गया। टॉपर्स टॉक में यूपीएससी 2022 की टॉपर ईशिता किशोर ने बताया की पहले दो प्रयास में वे असफल रहीं पर अपनी ग़लतियों को ढूँढा और उनको सुधारकर लगातार तैयारियाँ की।ईशिता ने बताया कि परीक्षा के पहले सभी पहलुओं के गुण दोष देखना जरूरी है। सिविल सर्विसेज एक डायनेमिक कैरियर है परन्तु यहां चुनौतियां भी बहुत है। उन्होंने बताया कि पहले दो अटेंप्ट में मै प्रीलिम्स भी क्लीयर नहीं कर पाई। मैने अपनी गलतियों को खोजा और गलतियों को सुधार कर सफलता पाई। इशिता ने परीक्षा में सफलता के लिए लगातार तैयारी करते रहना एवं पढ़ाई के लिए लगातार अनुशासन रखने को जरूरी बताया है। परीक्षा की तैयारी पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर ईशिता ने कहा कि सोशल मीडिया को आप कंट्रोल करिए, सोसल मीडिया आपको कंट्रोल न करे.यूपीएससी की परीक्षा में आल इंडिया सेकंड रेंक पर रही गरिमा लोहिया ने बताया कि छोटे बड़े शहर का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि बक्सर जैसे छोटे शहर में रहकर उन्होंने तैयारी की और सफल हुई।गरिमा ने कहा कि लोकेशन आपकी सफलता तय नहीं करती है। हमें लगता है कि हमारा शहर छोटा है, हमें किताबों के बारे में पता नहीं चल सकता, लेकिन ऐसा सोचना गलत है। गरिमा ने यह भी कहा कि पढ़ाई के माहौल की जो बात होती है, उसके लिए आपके अच्छे दोस्त होने जरूरी हैं जो आपकी मदद कर सकें. जो भी आपके पास है वो पर्याप्त है ये मन में रखना चाहिए।यूपीएससी परीक्षा 2022 में नौवीं रैंक हासिल करने वाली हरियाणा की कनिका गोयल ने टॉपर्स टॉक में कहा कि उन्होंने 7वीं कक्षा में ही प्।ै बनने का सपना देखा लिया था और वो अपने पहले ही प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची थी लेकिन सलेक्शन नहीं हुआ। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि हमें अपनी कमियों को समझना होगा ताकि हम चीजों को पहले से बेहतर कर सकें और अपने लक्ष्य को हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि हर अभ्यर्थी को एक सलेक्टिव बुक लिस्ट तैयार करनी चाहिए तथा एक ही किताब को बार बार पढ़ना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमारा स्टडी मैटेरियल बार-बार बदलना ना पड़े। नोट्स बनाने के बारे में उन्होंने कहा कि पहले किताब को दो से तीन बार पढ़िए और फिर नोट्स बनाइए। नोट्स में वही होना चाहिए जो आपको याद नहीं हो पाता है।स्कूली दौर से कैसी शुरू करें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी- बताया कनिका गोयल ने कनिका गोयल ने स्कूली और कॉलेज के छात्रों को कम उम्र से ही यूपीएससी की तैयारी करने की टिप्स देते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेज के समय से ही आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों, समसामयिक विषयों पर ध्यान देना चाहिए और किताबों के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए। सम-सामयिक सूचनाओं पर लगातार ध्यान देते रहना चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा सुनने और सीखने के आदत डालनी चाहिए।यूपीएससी परीक्षा 2022 में 17वीं रैंक प्राप्त अविनाश कुमार ने बताया कि वे तीसरे प्रयास में सफल हुए। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि परीक्षा के दौरान हताश नहीं होना चाहिए और लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में सफलता के लिए अभ्यर्थी को सभी विषयों पर पकड़ बनानी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आप सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए लगातार टेस्ट पेपर देने होंगे और लगातार उसे रिवाइज भी करना होगा।यूपीएससी परीक्षा 2022 में छत्तीसगढ़ से सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाले अभिषेक चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस परीक्षा में शामिल होने का ख्याल एक यूपीएससी के अधिकारी से मिलने के बाद आया। इसके बाद फिर मैने खुद का आंकलन किया फिर मैने तैयारी शुरू की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में क्या होगा ये नहीं सोचना है बल्कि सिर्फ इमानदारी से पूरी मेहनत करनी है।यूपीएससी परीक्षा 2021 से चयनित होकर आईएएस अधिकारी बने छत्तीसगढ़ के धमतरी के प्रखर चंद्राकर ने टॉपर्स टॉक में बताया की उन्होंने नौकरी में रहते हुए ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कहा कि परीक्षा से पहले हमें अपनी प्राथमिकताएँ तय करना ज़रूरी है। इससे समय का सही उपयोग होता है।


























.jpg)
.jpg)