- Home
- छत्तीसगढ़
- -नक्सल उन्मूलन अभियान और बस्तर में राहत कार्यों की दी जानकारीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह को दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। file photo
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मद्देनजर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
- -कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रही है - किरण देवरायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अपने आप को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे है। जिस प्रकार से बिहार के दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है। आज महिला मोर्चा की बहनें मातृशक्ति के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी राहुल गांधी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी दल के नेता को भी सम्मान देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस के नेताओं ने मौत का सौदागर, चौकीदार चोर है कहा तो कभी उनकी जाति को लेकर उन्हें अपमानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करना कांग्रेस का चरित्र बन चुका है। जब-जब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहीं तब तब अपराध चरम पर पहुंच गया था। छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासनकाल अपराध का गढ़ गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश की सुरक्षा करने वाले सेना के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। आज इसी कारण से कांग्रेस की इतनी दुर्दशा हो रही है।मां के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में - सरोज पांडेयभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि बिहार में चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और बिहार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एक यात्रा निकालते हैं और उस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। यह मातृशक्ति का अपमान है। मोहब्बत की दुकान चलाने वाले उस दुकान में अपशब्द बेचते और नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश के प्रधानमंत्री के ऊपर लगातार लांछन लगाया और लगातार झूठ बोला। प्रधानमंत्री के लिए सम्मानजनक संबोधन होना चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता ने ऐसा नहीं किया जो अभद्र भाषा वे बोलते हैं। यह भारत की संस्कृति में नहीं है। राहुल गांधी का संस्कार कैसा है यह उनके व्यक्तित्व में झलकता है।मां का अपमान कांग्रेस की असली पहचान - विभा अवस्थीभाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि आज महिलाएं अपनी अस्तित्व की लड़ाई के लिए यहां आई है। आज हम सब एक मिशन को लेकर एकत्रित हुए हैं। आज हम यहां राहुल गांधी को चेतावनी देने के लिए आए हैं। जिन्होंने बिहार के दरभंगा में अपनी राजनीतिक मंच से आरजेडी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी को अपशब्द कहा और अनर्गल टिप्पणी की। यह सभी मातृशक्ति के हृदय में आघात करने वाला है। भारत देश को मां भारती की संज्ञा दी जाती है और छत्तीसगढ़ को महतारी का दर्जा दिया जाता है। बिहार जैसे पवित्र भूमि में राजनीतिक मंच से एक मां को गाली देना। घोर निंदनीय है। कांग्रेस के उस नेता के पास संस्कार भारत देश के नहीं इटली के हैं।रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिनका सम्मान आज पूरा विश्व कर रहा है ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में अनर्गल टिप्पणी विपक्षी कांग्रेस पार्टी के द्वारा की गई है यह लोकतंत्र का अपमान है। विपक्षी दल द्वारा इस प्रकार का कृत्य मर्यादा को तार तार करती है लोकतंत्र का अपमान करती है।इस दौरान सांसद रूपकुमारी, कमलेश जांगड़े, संध्या परगनिया, हर्षिता पांडेय, महापौर संजू राजपूत, पूजा विधानी, श्रीमती मंजूषा भगत, विधायक शकुंतला पोर्ते, पूर्व अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता, डॉ किरण बघेल, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, कृतिका जैन, साधना प्रमोद साहू, शकुंतला साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ में युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस की पहचान अब माँ का अपमान करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में बन गयी है। बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस और राजद की जनसभा में जिस तरह कांग्रेस के द्वारा निम्न स्तर पर जाकर अभद्र और अमर्यादित भाषा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी स्वर्गवासी माताजी को लेकर उपयोग की गयी, पूरा देश उसकी कठोर निन्दा कर रहा है। दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में अपने विरोधियों के प्रति इस तरह अभद्र भाषा व अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता, जैसा भारत के विपक्षी दल कर रहे हैं। अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को अपने इस कुकृत्य के लिये देश के समक्ष माफी मांगनी चाहिये। प्रधानमंत्री श्री मोदी को सोनिया गांधी ने मौत का सौदागर बताकर इस अभद्रता की शुरुआत की और अब वह इस निम्न स्तर पर आ पहुँची है।
- रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे उस पत्र को कांग्रेस की साजिश बताया है जिसमें उन पर गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस हत्या की धमकियाँ देने और अपशब्दों का प्रयोग करने के बाद अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है। श्री टिकरिहा ने कहा कि जब तक पार्टी का आदेश नहीं था, तब तक वह (स्वयं श्री टिकरिहा) चुपचाप बैठे थे, पर अब इन षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। हर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी और इस मामले को वायरल किया है, उनके खिलाफ वह न्यायालय तक जाएंगे।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले लगातार 4 साल मैं जब-जब चुनाव लड़ा और पार्टी ने कहीं पर स्थापित किया, तब-तब उनका (श्री टिकरिहा का) नाम किसी के साथ जोड़ा गया। उन्हें जिस तरह बदनाम किया गया, वह अपने आपमें दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले भी यह विषय आ चुका है और बाइट देखकर या वीडियो बनाकर वह इसका खंडन कर लेते थे लेकिन अब भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद भाजपा नेतृत्व का मार्गदर्शन पाकर वह स्पष्ट कर रहे हैं कि यह मामला अप्रैल, 2022 का है। बेरला थाना चौकी में इस मामले में एफआईआर हुई है। उस क्षेत्र में विपक्ष में रहकर कांग्रेस की सरकार और तत्कालीन विधायक कांग्रेस विधायक के विरुद्ध मजबूती से काम करने के कारण उन चार सालों में कांग्रेस के तत्कालीन विधायक के इशारे पर उनके विरुद्ध 14 एफआईआर कराई गई और उन्हें पाँच बार जेल भेजा गया। उसी दौरान यह विषय सामने आया। श्री टिकरिहा ने स्पष्ट किया कि गांव के ही जिस व्यक्ति को उनका पारिवारिक बताया गया है, उससे हमारा कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। जिस प्रकार से रिश्तेदारी बताकर जो भी सर्कुलेट किया जा रहा है, वह सारा विषय गलत है। कोर्ट ने भी इन सारी बातों को निराधार बताया है तो इन बेबुनियाद बातों को कांग्रेस कैसे प्रमाणित कर रही है?भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद जब यह मामला वर्षों पूर्व खत्म हो चुका है, उसके बाद भी इसे हथियार बनाकर एक लेटर बना दिया गया जिसमें उन्हें समाज से निलंबित बता दिया गया, जबकि समाज के मुखिया उनके पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस प्रकार का यह दुष्प्रचार राजनीतिक षड्यंत्र है। जिस व्यक्ति को मोहरा बनाकर यह षड्यंत्र रचा जा रहा है, उनकी पत्नी स्वयं एक शिक्षिका हैं और अपने पति से प्रताड़ित की गई हैं। आज भी उनके नाम का दुरुपयोग कर उनको बदनाम किया जा रहा है। उक्त शिक्षिका ने ही एफआईआर कॉपी में सारा विषय स्पष्ट रूप से लिखा है कि मेरे (शिक्षिका के) पारिवारिक मामले का जबरदस्ती बदनाम करने की मंशा से राजनीतिकरण किया गया है। मेरे पति का मित्र कांग्रेस से संबंधित है। मेरे पति का लगातार विधायक निवास बेमेतरा में आना-जाना रहता है। श्री टिकरिहा ने कहा कि इस मामले में कहीं पर भी उनका नाम एफआईआर में नहीं है, यहाँ तक कि कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दी है। इस मामले में वह कभी न्यायालय नहीं गए और न ही उन्हें कोर्ट ने बुलाया और कोर्ट ने उन्हें इस मामले में पक्षकार बनने के योग्य तक नहीं माना। कोर्ट ने इस मामले में सारे तथ्यों और सारे सबूतों को नकारा है और कहा कि राहुल टिकरिहा का कहीं पर भी किसी महिला के साथ या संबंधित महिला के साथ कोई संबंध होना प्रतीत नहीं होता है। श्री टिकरिहा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए मुखर होकर कांग्रेस सरकार का विरोध किया जिसके चलते लगातार षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए। इनका षड्यंत्र क्षेत्र की जनता अच्छी तरह समझ रही है।प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा : सत्ता जाने के बाद कांग्रेस किस निम्न स्तर तक चली गई है, दागे तीखे सवाल भीभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सत्ता जाने के बाद कांग्रेस किस निम्न स्तर तक चली गई है, इसका शायद कांग्रेस को भी आभास नहीं हो रहा है। राहुल टिकरिहा के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेशभर में उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ और छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में सहभागी होने का संकल्प भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया। कांग्रेस को यह देखकर तनाव हुआ और उस तनाव में उसने एक ऐसा विषय, जिस पर दो-तीन साल पहले ही न्यायालय का निर्णय आ चुका है, उठाकर प्रदेश में एक बार फिर भ्रम फैलाने का प्रयास किया है। इसकी तकनीकी जानकारी तारीख-दर-तारीख उपलब्ध है। आज श्री टिकरिहा पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, उसका एक पक्ष राहुल टिकरिहा हैं तो दूसरा पक्ष हमारे छत्तीसगढ़ की हमारी बेटी, हमारी बहन भी है। इसके मद्देनजर श्री चिमनानी ने कांग्रेस से यह सवाल किया है कि क्या राहुल टिकरिहा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर वह छत्तीसगढ़ की बेटी का चरित्र हनन नहीं कर रही है? क्या कांग्रेस के लोग उस बेटी के आने वाले जीवन को असहज नहीं बना रहे हैं? क्या कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में इतनी भी शर्म नहीं आई कि एक महिला जो स्वाभिमान से अपना जीवन जी रही है, जो पहले भी पीड़ित रही है, यह बेबुनियाद आरोप लगाकर उसकी जिंदगी को भी खराब नहीं कर रही है? श्री चिमनानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि कांग्रेस के लोगों को इस बात का आभास क्यों नहीं हुआ कि अपनी राजनीति करने के लिए वे छत्तीसगढ़ की एक बेटी को बदनाम करने का कुण्ठित प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के नेताओं से इस बात का जवाब चाहती है। यह विषय एक पारिवारिक विषय था, कानून के दायरे में गया था, कानून के दायरे में जाने के बाद कोर्ट का निर्णय आ चुका है। कोर्ट ने आरोपों को झूठा बताकर श्री टिकरिहा को क्लीन चिट दे दी है, तब आज अचानक कांग्रेस ने इस विषय को उठाकर अपनी राजनीतिक निम्नता का परिचय दे रही है, छत्तीसगढ़ की मातृ-शक्ति, बहनें और बेटियाँ कभी कांग्रेस के माफ नहीं करेगी।पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जे.पी. चन्द्रवंशी, और रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
- -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव पहुँचे उपासने निवास, रजनी ताई को दी श्रद्धांजलिरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. रजनी ताई उपासने को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उनके निवास जाकर उपासने परिवार के प्रति अपनी गहन सम्वेदना व्यक्त करते हुए श्री देव ने कहा कि हमने एक ममतामयी माँ खोया है, जिन्होंने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में हमेशा संगठन के विस्तार के लिए जो कार्य किया है, हम सब कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव अनुकरणीय है। उनका मातृत्व भाव और आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है। वह सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगीं। श्री देव ने परमात्मा से प्रार्थना की है कि वह स्व. रजनीताई को अपने श्रीचरणों में स्थान और चिरशांति प्रदान करें।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 सितम्बर को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सेक्टर-24 में एनटीपीसी भवन के पास पूर्वान्ह 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्षता मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू विशिष्ट अतिथि होंगे।
- रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु प्रदेशभर के कुल 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार अंतर्गत चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एल.बी.), प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), सहायक शिक्षक (एल.बी.) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों में रायपुर जिले से प्रधान पाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती कामिनी साहू, धमतरी से प्रधान पाठक श्रीमती किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एल.बी. कु. प्रीति शांडिल्य का नाम शामिल है। इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से प्रधान पाठक से श्रीमती प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता एल.बी. श्री समय लाल काठे, राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधान पाठक श्री मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक श्रीमती सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुनीता अजीत, कबीरधाम से व्याख्याता श्री रमेश कुमार चंद्रवंशी एवं व्याख्याता श्रीमती कामिनी जोशी, सरगुजा से शिक्षक श्रीमती बंदना महथा एवं व्याख्याता श्रीमती अनिता मंदिलवार का नाम शामिल है। नारायणपुर जिला से शिक्षक एल.बी. श्री उमेश कुमार सलाम एवं प्रधान अध्यापक सुश्री सविता यादव, जशपुर से प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक एवं प्रधान पाठक श्री प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से व्याख्याता/(प्रभारी प्रचार्य) श्री अमित लाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक श्रीमती विवेक सिद्धकी का नाम शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से व्याख्याता एल.बी. श्री राजेश कुमार द्विवेदी एवं प्रधान पाठक श्रीमती मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक श्री किशोर कुमार शर्मा एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्री राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधान पाठक श्रीमती संध्या साहू एवं व्याख्याता एल.बी. श्री संजय देवांगन का नाम शामिल है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से शिक्षक एल.बी. श्रीमती चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से शिक्षक एल.बी. श्री नरोत्तम कुमार साहू एवं श्रीमती शिक्षक एल.बी. श्रीमती खेमलता गोस्वामी, कोरबा से शिक्षक एल.बी. श्रीमती मधुलिका एवं प्रधान पाठक श्रीमती प्रिया दुबे, सूरजपुर से प्रधान पाठक श्रीमती रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता एल.बी श्री प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक एल.बी. श्री मोहन लाल वर्मा एवं व्याख्याता एल.बी. श्री जगदीश साहू, मुंगेली से व्याख्याता एल.बी. श्रीमती दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुधारानी शर्मा, कोण्डागांव से प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डड़सेना एवं शिक्षक एल.बी. श्री शिवचरण साहू, रायगढ़ से सहायक शिक्षक एल.बी. श्री टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधान पाठक श्री नंद किशोर सतपथी का नाम शामिल है। सुकमा जिला से सहायक शिक्षक श्रीमती अंजु बारसे एवं शिक्षक एल.बी. श्री गंगाधर राना, गरियाबंद से सहायक शिक्षक एल.बी. श्री खोमन लाल सिन्हा एवं शिक्षक एल.बी. श्रीमती दिप्ती मिश्रा, सक्ती से शिक्षक एल.बी. श्री संजीव कुमार चंद्रवंशी एवं सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती नीरा साहू, बालोद से व्याख्याता एल.बी. श्री नरोत्तम कुमार यदु एवं सहायक शिक्षक एल.बी. सुश्री एनुका सार्वा का नाम शामिल है। जांजगीर-चांपा जिला से व्याख्याता श्री अमृत लाल साहू एवं व्याख्याता एल.बी. श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुनीता राजपूत एवं शिक्षक एल.बी. श्रीमती केवरा सेन, महासमुंद से व्याख्याता एल.बी. श्री जगदीश सिन्हा एवं व्याख्याता एल.बी डॉ. श्रीमती ज्योति किरण चंद्राकर, बिलासपुर से व्याख्याता एल.बी. श्रीमती शांति सोनी एवं प्रधान पाठक श्री शिव कुमार छत्रवाणी का नाम शामिल है। बस्तर से व्याख्याता श्रीमती सईदा खान एवं व्याख्याता/प्रधान अध्यापक श्रीमती देवश्री गोयल, उत्तर बस्तर कांकेर से व्याख्याता श्रीमती कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य श्रीमती आरती तिवारी एवं प्रधान पाठक एल.बी. कु. साबरा निशा, बीजापुर से प्रधान पाठक श्री जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता एल.बी. श्री अरूण कुमार सिंह का चयन राज्यपाल सम्मान समारोह के लिए किया गया है।
- -डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, चौक-चौराहों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल-8 सितंबर को निकलेगी राजधानी में झांकी, हुड़दंगियों पर भी होगी सख्त कार्रवाईरायपुर। आगामी गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क और मुस्तैद है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में झांकी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम श्री उमाशंकर बंदे एवं एएसपी श्री लखन पटले ने की।बैठक में एडीएम बंदे ने झांकी आयोजकों से आग्रह किया कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और सभी समितियां माननीय न्यायालय एवं शासन के निर्देशानुसार नगर निगम से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर ही झांकी निकलेगी। एएसपी श्री लखन पटले ने कहा कि झांकियों के समय और अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा। समिति के सदस्यों को नशा सेवन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस की टीमें पूरे जुलूस के दौरान निगरानी रखेंगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, सीएसपी श्री दौलत राम पोर्ते, सीएसपी आईपीएस श्री इशू अग्रवाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
- रायपुर, / जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल “विजयी भव” के अंतर्गत शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा छात्रों को करियर मार्गदर्शन, गुड टच-बैड टच की जानकारी, नशा एवं डिजिटल ड्रग्स के दुष्प्रभाव, पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा तथा ट्रैफिक अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सही करियर दिशा चुनने, नशामुक्त और सुरक्षित जीवन जीने, साइबर अपराधों से बचाव करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन और सुरक्षित व्यवहार अपनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जागरूकता और सही मार्गदर्शन ही एक सशक्त और जिम्मेदार समाज की नींव रखते हैं।
-
-आबकारी टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल रायपुर |की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर |सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रायपुर के सहयोग से दिनांक 02/09/2025 को सर्कुलेटिंग एरिया रेलवे स्टेशन रायपुर में सलून साइडिंग ऑफिस के पिछले गेट के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों अनीश कुमार एवं आयुष कुमार सिंह के कब्जे के 01 ट्राली बैग एवं 01 पिट्ठू बैग की तलाशी में 11 पैकेट में भरा हुआ कुल 28 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7 लाख रुपए जब्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी वृत्त सिविल लाइन प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे द्वारा स्वापक औषधि एवं मनोःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act ) की धारा 20( बी) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया| उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी , आबकारी मुख्यआरक्षक सुनीता गर्ग , आबकारी आरक्षक राकेश दुबे , विवेक श्रीवास्तव एवं रेलवे सुरक्षा बल रायपुर के निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर , उपनिरीक्षक डी. के. शास्त्री , सउनि एल. पी. देवांगन एवं अन्य बल सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा | - -3 से 16 सितंबर तक कृषक रजत संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन-कलेक्टर एवं एसएसपी ने आम जनता से की हेलमेट उपयोग करने की अपीलरायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में क्रियान्वित होने वाले शासकीय योजनाएं और विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित राजस्व एवं लोकसेवा गारंटी के प्रकरण के निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ सिंह ने आम नागरिकों से आग्रह किया कि दो पहिया चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और इससे आप सड़क दुर्घटना में होने वाले गंभीर चोटों से बच पाएंगे। एसएसपी डॉ सिंह ने कहा कि आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें और यह प्रयास करें कि इसके लिए शहर के अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं को छोटी-छोटी जागरूकता रैली निकालने का आग्रह करे। जिसमें संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी शामिल हो सकते है। ऐसे प्रयासों से यह जन अभियान के रूप में सामने आएगा और अधिक से अधिक लोग हेलमेट पहनेंगे और होने वाले दुर्घटना से बच पाएंगे। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा शहर में नशे के बडे़ रैकेट पर कार्रवाई कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के लिए डॉ लाल उम्मेद सिंह सहित पूरे विभाग को कलेक्टर डॉ सिंह एवं अन्य जिला अधिकारियों ने बधाई दी।कलेक्टर ने बताया कि 3 सितंबर से 16 सितंबर तक कृषक रजत संवाद कार्यक्रम सभी सोसायटी में किया जाएगा। इससे संबंधित सारी तैयारियां कर ली जाए। इसका उदद्ेश्य कृषि में नवाचार लाना, अच्छी तकनीक का हस्तांतरण और कम लागत में अधिक आय प्राप्त करना शामिल है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में कृषि विषय विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, लीड बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे जो कृषकों को प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही अधिकारियों द्वारा विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस बैठक में एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार आज आरंग के टाउनहॉल में प्रोजेक्ट सहारा के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय आंकलन शिविर का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।दिल्ली से आए विशेषज्ञों की उपस्थिति में शिविर में आए लाभार्थियों के दस्तावेजों का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर 172 पात्र हितग्राहियों को सहायता उपकरणों के लिए चयनित किया गया।शिविर में 127 दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के यू.डी.आई.डी. कार्ड, 57 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 6 दिव्यांग राशन कार्ड बनाए गए।यू.डी.आई.डी. कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन अब कृत्रिम अंग, छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना था।
- रायपुर / प्रोजेक्ट दक्षः हम होंगे स्मार्ट’ अब एक नई दिशा और पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप इस परियोजना के माध्यम से जिले के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आज प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत आज कार्यपालन अभियंता,लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद् तिल्दा नेवरा एवं कृषि विभाग के बचे हुए अधिकारी एवं कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया गया।इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, ईमेल और डै वििपबम जैसे उपयोगी टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
- -प्राचार्य निशा नायक ने जिला प्रशासन को दान की पुस्तकें, जरूरतमंदों को भविष्य गढ़ने में मिलेगी मददरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत बोरियाकला शासकीय स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती निशा नायक ने एमबीबीएस बीडीएस डेंटल सहित अन्य मेडिकल की पुस्तकें दान की। श्रीमती निशा नायक ने बताया कि मुझे विभागीय बैठक एवं समाचार पत्र में प्रकाशित स्मृति पुस्तकालय के समाचार से इस योजना की जानकारी मिली जिसके बाद मैंने दिए गए नंबर पर संपर्क कर पुस्तकें दान की |यह पुस्तक मैंने अपने घर पर दी जिसे जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने लिया | जिला प्रशासन के पहले से रायपुर के सभी लोगों को जुड़ना चाहिए |जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2500 से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धामरायपुर / प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल हैं। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग आएंगे और यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना करेंगे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है। राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे, महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा, विधायक श्री ईश्वर साहू, श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण वैष्णव, आईआरसीटीसी, रेलवे जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।इस स्पेशल ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर दर्शनार्थियों का स्वागत पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और मंत्री स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग, छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा। दुर्ग स्टेशन से इस ट्रेन को उसके गतव्य के लिए मंत्री द्वय सहित दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकार, महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमारे, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक अहिरवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा और अन्य जनप्रतिनिधिगण फ्लेग ऑफ करके रवाना करेंगे।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा की विशेष पहल के चलते राजनांदगांव से दूसरी बार अयोध्या धाम दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन जाने का अवसर सुलभ हुआ है। इससे दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को सहूलियत हुई है।
- भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में 01 सितम्बर 2025 को 15वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 580 से अधिक परामर्श, जांच और उपचार किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिनभर स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर इस पहल को सफल बनाया।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई की संयुक्त पहल से आयोजित इस शिविर का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर ने किया। शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। विशेष रूप से 13 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन (जोड़ों में लगाए जाने वाले इंजेक्शन) और 07 प्लास्टर लगाए गए, जिससे अनेक मरीजों को तत्काल राहत मिली।शिविर में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. चंदन दास (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. जयीता सरकार (पेन मैनेजमेंट), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. कौशिक किशोर (बाल रोग), डॉ. दीपाली गुप्ता (नेत्र रोग), डॉ. हिमानी गुप्ता (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. वनीता शर्मा (दंत रोग), डॉ. धीरज शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. श्वेता वर्मा (ईएनटी), डॉ. शशांक अग्रवाल (त्वचा रोग) सहित अनेक विशेषज्ञ मौजूद रहे। इनके साथ-साथ फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी और अन्य विभागों के डॉक्टरों व तकनीशियनों ने भी सक्रिय योगदान दिया।राजहरा मेडिकल हॉस्पिटल के वरिष्ठ कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ. मनोज डहरवाल और उनकी टीम भी आयोजन में शामिल रही। मरीजों को न केवल उपचार उपलब्ध कराया गया बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सत्रों में निवारक उपायों और जीवनशैली में सुधार के लिए भी जानकारी दी गई।स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविन्द्रनाथ एम के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरव मुखर्जी, डॉ. उदय कुमार, राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर.बी. गहरवार, कार्मिक अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी तथा अस्पताल के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। इस व्यापक स्वास्थ्य शिविर ने न केवल स्थानीय समुदाय को राहत पहुंचाई, बल्कि संयंत्र की सामाजिक प्रतिबद्धता और समुदाय के स्वास्थ्य हित में किए जा रहे प्रयासों को भी मजबूत किया।
-
रायपुर । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, श्री रामदास आठवले आगामी 3 एवं 4 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।
श्री आठवले बुधवार को रायपुर पहुँचकर राज्य अतिथि गृह में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से ज़मीन पर लागू करने के लिए सुझाव व मार्गदर्शन देंगे। बैठक के पश्चात वे मीडिया से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं तथा समाज के वंचित वर्गों के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा करेंगे।दौरे के दौरान श्री आठवले गुरुवार को रायगढ़ जाएंगे, जहाँ वे 40वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2025 और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह समारोह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और कलात्मक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करता है। मंत्री महोदय इस अवसर पर कलाकारों, आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समुदाय के साथ सहभागिता करेंगे। - दुर्ग । छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर शिक्षा जगत में अपनी छाप छोड़ी है। दुर्ग ज़िले के हनोदा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।डॉ. सिंह ने बीते 17 वर्षों से ग्रामीण शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों—खासतौर पर अभिभावकों की नशे की प्रवृत्ति और शिक्षा के प्रति उदासीनता—के बावजूद उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दिलाई। उनकी पहल से विद्यालय में 100 प्रतिशत बालिका उपस्थिति दर्ज की गई, जो एक बड़ी उपलब्धि है।नवाचारों के लिए जानी जाने वाली डॉ. सिंह ने सीमित संसाधनों के बीच “आदर्श मैथ्स लैब” और “मैथ्स पार्क” तैयार किए, जिनसे बच्चों के लिए गणित को रोचक और खेल-खेल में सीखने योग्य बनाया गया। साथ ही उन्होंने “उल्लास केंद्र” की स्थापना की, जहाँ घरेलू वस्तुओं की मदद से साक्षरता और संख्याज्ञान सिखाने की अनूठी पहल की गई।इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि अब तक 23 विद्यार्थी राष्ट्रीय आय-सह-प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में सफल हुए हैं, जबकि कई छात्र-छात्राएँ श्रेष्ठा और प्रयास जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचे हैं।ग्रामीण और नवोन्मेषी शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की केंद्र सरकार की इस पहल को शिक्षा जगत में सराहना मिल रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कार्यक्रम लाखों शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनकर शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने सरसींवा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने कोदवा स्थित तेजस्वनी ट्रेडर्स की जांच की, जहां स्टॉक पंजी और पीओएस रिपोर्ट में खाद का कोई उल्लेख नहीं पाया गया। वहीं, वाहन क्रमांक BR 02 GA 6848 से 600 बोरी यूरिया बरामद हुआ, जिसका कोई वैध बिल, रसीद या परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि दुकान संचालक द्वारा 800 रुपये प्रति बोरी में यूरिया बेचकर कालाबाजारी की जा रही थी। यह अनुदान प्राप्त रासायनिक खाद का अवैध भंडारण और परिवहन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 का उल्लंघन है। टीम ने तत्काल 600 बोरी यूरिया जब्त कर थाना सरसींवा की अभिरक्षा में रखा। कार्रवाई में तहसीलदार आयुष तिवारी, उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
- धमतरी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दो सितंबर को धमतरी पहुंचे। रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए राज्य सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं, वहां शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जहां शिक्षकों की कमी है, वहां रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस दिशा में हाल ही में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षक गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और विशेष रूप से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षण में दक्ष शिक्षकों की ही नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएम श्री स्कूलों में व्याप्त कमियों को दूर किया जाएगा। बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। शिक्षा मंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति के आदेश जारी किए थे, जिससे बड़ी संख्या में शिक्षकों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में शिक्षकों का स्थानांतरण रुका हुआ था और शिक्षा की गुणवत्ता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी। वर्तमान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया है और उसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में शिक्षा क्षेत्र में और भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और प्रदेश का शैक्षणिक स्तर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाए।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा है कि, गत दिनों बस्तर संभाग में लगातार हुई भीषण वर्षा के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है। इस आपदा से जन-जीवन पर गहरा असर पड़ा है। हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं, किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, मकान व संपत्तियों को अपार क्षति पहुँची है। अनेक ग्रामीण आज भी सुरक्षित आश्रय और भोजन-पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दुर्भाग्यवश, जिला प्रशासन की ओर से अपेक्षित तत्परता और सहयोग अब तक दिखाई नहीं पड़ा है। जनता स्वयं को असहाय अनुभव कर रही है।छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ विशेष रूप से एक आदिवासी बहुल प्रदेश है जहाँ जनजीवन मुख्यतः वन संसाधनों पर निर्भर रहता है। ऐसी स्थिति में जब फसलें और जंगल दोनों जलमग्न हो जाते हैं, तो आदिवासी भाइयों-बहनों के सामने भोजन, दवाईयों और आजीविका की भारी समस्या खड़ी हो जाती है। बरसात के मौसम में बीमारियों का फैलना, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियाँ और सर्पदंश की आशंका भी बड़ी चुनौती है। यह केवल आर्थिक हानि का प्रश्न नहीं है, बल्कि जन-जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा का प्रश्न है। इस संकट से निकलने के लिए तत्काल और प्रभावी हस्तक्षेप आवश्यक है।छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ऐसे अवसरों पर प्रभावित नागरिकों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा दिया जाना आवश्यक है। इसके लिए एस.डी.आर.एफ. तथा एन.डी.आर.एफ. के प्रावधान स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं।छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि. जब मुझे भारत सरकार में कृषि राज्य मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था, उस समय मैंने एस.डी.आर.एफ. और एन.डी.आर.एफ. के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों के किसानों और आपदा-पीड़ितों को राहत एवं मुआवजा दिलाने का प्रयास किया था, आज भी वही संवेदनशीलता और दायित्व हम सबकी अपेक्षा है।डॉ. महंत ने कहा कि, बस्तर संभाग में तत्काल विशेष राहत दल भेजे जाएँ।* एस.डी.आर.एफ.- एन.डी.आर.एफ. फंड से प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास सहायता शीघ्र प्रदान की जाए।* फसल हानि, मकान क्षति और जनहानि का सर्वे कराकर पारदर्शी ढंग से आर्थिक मदद दी जाए।* प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की जाए, साथ ही सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात की जाए।* दीर्घकालिक दृष्टिकोण से बस्तर क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन एवं सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, बस्तर की जनता इस आपदा से त्रस्त है और उन्हें तत्काल राहत मुआवजा प्रदान किया जाये।
- -राहत कैंपों की व्यवस्थाओं को पुनर्वास के संबंध में प्रभावितों से लिया फीडबैक-जब तक हालात सामान्य नहीं होंगे राहत शिविरों का संचालन जारी रहेगा-कलेक्टर ने प्रभावितों को हर संभव मदद् का संकल्प दोहरायादंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विगत दिवस जिला मुख्यालय से लगे अति वर्षा प्रभावित ग्राम बालपेट और भैरमबंद के राहत शिविरों का निरीक्षण करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद की प्रतिबद्धता को दोहराया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भैरमबंद राहत शिविर में कुल 54 परिवारों के 204 लोग निवासरत हैं, इसी प्रकार बालपेट के राहत शिविर में 89 लोग रह रहे है। जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सहयोग और सहायता प्रदान की जा रही है।इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में ठहरे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक राहत शिविरों का संचालन जारी रहेगा और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली राहत सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है। साथ ही, जिन ग्रामीणों के अन्य व्यक्तिगत क्षतियों का अब तक सर्वे में समावेश नहीं हो पाया है, उनका पुनः सर्वे कर उन्हें भी क्षतिपूर्ति दी जायेगी।इसके साथ ही कलेक्टर श्री दुदावत ने राहत शिविरों में व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए शिविरों में ठहरे लोगों के लिए पंखे, कूलर, मच्छरदानी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। गौरतलब है कि जिन घरों के ढंाचों में वर्षा से क्षति पहुँची है, उनके मरम्मत कार्य हेतु बाँस और बल्ली की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रभावित परिवारों के भोजनादि हेतु जलाऊ लकड़ी एवं पेयजल हेतु टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके दैनिक जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके अलावा इन परिवारों के स्कूली बच्चों हेतु नये पाठय पुस्तकों एवं यूनिफॉर्म आदि के भी प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही कलेक्टर ने राहत शिविर का पुनः नियमित निरीक्षण करने की बात कहते हुए आवश्यकतानुसार सुविधाओं में और सुधार लाये जाने हेतु प्रभावितों को आश्वस्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- -लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत के चलते कलेक्टर द्वारा एक ही दिन के भीतर मरम्मत करने के दिए गए थे निर्देश-ग्राम बालपेट के क्षतिग्रस्त पुलिया एवं मांडर नाले के मरम्मतीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा कलेक्टर नेदंतेवाड़ा । जिले में विगत सप्ताह अति वर्षा के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुल-पुलियों जैसी आवागमन से जुड़ी अधोसंरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा था। इनमें अधिकतर पुल-पुलियों के ध्वस्त होने की घटनाएं दन्तेवाड़ा एवं गीदम विकासखण्ड के अन्तर्गत हुई। बारसूर नगर पंचायत क्षेत्र में भी पुल-पुलिया भी इससे प्रभावित हुए इनमें गणेष बहार नाला एवं मांडर नाला प्रमुख है। यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा इन क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का निरीक्षण और इसके वैकल्पिक मरम्मत के लिए लगातार इन क्षेत्रों का मॉनिटरिंग किया जाता रहा। इस संबंध में उन्होंने पीडब्ल्यूडी एवं पीएमजीएसवाय के विभाग प्रमुखों को तात्कालिक मरम्मत कार्य करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए थे ताकि सड़क संपर्क मे किसी भी स्थिति में लंबे समय तक बाधित न हो। इस क्रम में उनके द्वारा दिनांक 30 अगस्त को अपने दौरे में गणेश बहार नाले पुल को पुनर्स्थापित करने हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग को 24 घंटे के अंदर कार्य पूर्ण करने कहा था।फलस्वरूप 31 अगस्त तक विभाग द्वारा आवाजाही हेतु वैकल्पिक मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिसका कलेक्टर द्वारा स्थल निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुल में पर्याप्त मात्रा में मिट्टी एवं बोल्डर डालकर मजबूती देने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। ताकि भारी वाहन भी सुरक्षित रूप से गुजर सकें। इसके साथ ही कलेक्टर ने देर शाम तक बारसूर से नारायणपुर जोड़ने वाले मांडर नाले एवं ग्राम बालपेट के क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए इसके भी मरम्मती कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- -अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश-महासमुंद / प्रभारी कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 51 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।जन चौपाल में पिथौरा निवासी जितेन्द्र चौहान ने पेंशन का लाभ दिलाने, कोमाख़ान निवासी चंद्र कुमार साहू ने वन अधिकार मान्यता पत्र हेतु, ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर पिथौरा निवासी ललित कुमार सिंह ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने, ग्राम उड़ेला बसना निवासी श्री शिव प्रसाद नाग द्वारा बीमा की राशि दिलाने हेतु एवं ग्राम लोहारडीह तुमगांव के ग्रामवासियों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने के संबंध में आवेदन किए गए। जन चौपाल में इसके अलावा पीएम आवास योजना, अवैध अतिक्रमण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुआवजा राशि, साथ ही अन्य माँग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

.jpg)




















.jpg)




.jpg)