- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है।
-
-बुजुर्गों को सहायक उपकरण से मिलेगी मदद
- नशामुक्ति के संकल्प के साथ हुआ शिविर का समापनराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का आयोजन जिले के समस्त विकासखण्डों में किया गया। इस विशाल शिविर का आयोजन जनपद पंचायत राजनांदगांव व नगर निगम राजनांदगांव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर के गांधी सभा गृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुए। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य हो मिल रहे लाभ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आंकलन शिविर वृद्ध वरिष्ठ नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी नागरिकों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवारने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत और नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलिम्को के टेक्नीकल टीम द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण, सपोर्टिंग इक्यूपमेंट प्रदान किया जाएगा। जिसमें व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, वाकर, फोलिडंग बैसाखी, टेट्रापेड, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, फुट केयर किट, पोलीमरजेल, वनी फेश, स्टूल विथ कमोड सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री पारस वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्री शैकी बग्गा, श्री अरविंद वैद, श्री हर्षदेव चौधरी, श्री रवि सिन्हा, श्री पप्पू चंद्राकर, श्री रोहित चंद्राकर, सरपंच श्रीमती निलिमा साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, समाज कल्याण विभाग के श्री बाल कृष्ण बघेल, श्री नानक दिवाकर, एलिम्को के तकनीकी टीम के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। - -खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों ने धान बिक्री की- किसानों को किया गया 29597 करोड़ रूपए का भुगतान- अगले तीन दिवस में किसानों को धान बिक्री के लिए 70000 से भी अधिक टोकन किए जाएंगे जारी- प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन धान की हो रही खरीदीराजनांदगांव । किसान हितैषी सरकार किसानों की धान खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। जहां सरकार अपना वादा पूरा कर रही है, वहीं किसानों ने भी अपना भरोसा जताया है। धान खरीदी को लेकर किसानों में हर्ष व्याप्त है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों ने धान बिक्री की है एवं 29597 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। किसानों के खाते में 48 घंटे के भीतर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान का भुगतान हो रहा है। आगामी 3 दिवस में 1.5 लाख किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसानों को धान बिक्री के लिए 70000 से भी अधिक टोकन जारी किए जाएगे। इस तरह प्रतिदिन 22000 टोकन जारी किया जाएगा। राज्य में प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन की धान खरीदी की जा रही है।
- बिलासपुर बायपास, मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने तथा भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर 6-लेन मार्ग स्वीकृत करने का किया अनुरोध13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी किया आग्रहबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूर करने का आग्रह किया। उन्होंने श्री गडकरी से बिलासपुर शहर में यातायात का दबाव कम करने बायपास निर्माण, रायपुर और बिलासपुर के बीच भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर (आरंग) से बिलासपुर (दर्री) तक 6-लेन मार्ग की मंजूरी तथा मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का अनुरोध किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के साथ ही 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को अवगत कराया कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों के कारण यातायात का काफी दबाव है, जिससे निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने इसके समाधान के लिए राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से शहर के बाहर से होकर उच्च न्यायालय बोदरी से सेंदरी तक करीब 32 किमी लंबा फोरलेन बायपास स्वीकृत करने का अनुरोध किया। यह बायपास बिलासपुर शहर के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक पार्क को रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही शहर के भीतर यातायात के दबाव को प्रभावी तरीके से कम करते हुए औद्योगिक विकास संचार तंत्र एवं नियोजित शहरी विस्तार को बढ़ावा देगा।श्री साव ने राज्य के उत्तरी हिस्से में कोल माइन्स एवं दक्षिणी हिस्से में आयरन माइन्स को देखते हुए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने, कोयला एवं लौह अयस्क के परिवहन, स्टील व सीमेंट उत्पाद को बाहर भेजने तथा प्रदेशवासियों के सुचारू आवागमन के लिए मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग को ग्रीन फील्ड सड़क के रूप में रायपुर तक विस्तारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रायपुर-नागपुर-मुंबई एक्सेस कंट्रोल 8-लेन कनेक्टीविटी से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्री गडकरी से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक लगभग 95 किमी 6-लेन मार्ग के निर्माण की मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री गडकरी को बताया कि वर्तमान में रायपुर से बिलासपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ा हुआ है, किंतु एक्सेस कंट्रोल नहीं होने के कारण राज्य की तीनों भारतमाला परियोजनाओं के बीच सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरंग-दर्री मार्ग के निर्माण से रायपुर से बिलासपुर की दूरी एक घंटे में तय होगी तथा तीनों भारतमाला सड़कों के आपस में जुड़ जाने से सीधा संपर्क होगा, जिससे सभी तरह के परिवहन में समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी।श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के 13 खंडों के उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए विद्यमान मार्गों को उन्नत किए जाने पर जोर देते हुए आठ सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया।
- नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाईएसीपी कोतवाली डिवीजन के नेतृत्व में भी चली कार्रवाईरायपुर। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद शहर में अपराध नियंत्रण एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग, घेराबंदी एवं पेट्रोलिंग अभियान संचालित किया गया।एडिशनल डीसीपी सेंट्रल श्री तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में एसीपी सिविल लाइन श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी तेलीबांधा एवं सिविल लाइन तथा लगभग 35-40 पुलिस बल के साथ थाना तेलीबांधा क्षेत्र के देवारपारा में नशे के अवैध कारोबार की शिकायतों पर घेराबंदी कर अधिकांश घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी आरती तेलाशी पति आशीष तेलाशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवारपारा के कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में एक खंडहरनुमा बंद मकान से 42 पौवा अवैध शराब बरामद की गई, जो आरोपी नोहर साहू उर्फ बोधी द्वारा संग्रहित की गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। रेड के दौरान कुछ मकान बंद पाए गए, जिनकी भी जांच की गई। इसके पश्चात बीएसयूपी कॉलोनी तेलीबांधा में संदिग्ध व्यक्तियों एवं दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई तथा श्याम नगर एवं मरीन ड्राइव क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर अड्डेबाजी रोकने की कार्रवाई की गई। मरीन ड्राइव क्षेत्र में अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई। साथ ही तेलीबांधा, सिविल लाइन एवं देवेंद्र नगर क्षेत्र की शराब भट्टियों की जांच कर देर रात तक मोबाइल चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।एसीपी कोतवाली डिवीजन के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम द्वारा सप्रे मैदान, इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब, कैलाशपुरी, भोले पान ठेला, गैराज चौक, मौदहापारा, प्रभात टॉकीज के पीछे चुना भट्टी, पुराना बस स्टैंड एवं गोल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में गली-नुक्कड़ों में छिपकर नशा करने वालों एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान निगरानी बदमाशों की भी सघन चेकिंग की गई तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के फरार निगरानी वारंटी हरीश तांडी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत इस प्रकार के समन्वित अभियानों का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, नशे के अवैध कारोबार पर कठोर नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करना है। भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। भिलाई में शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले 70 वर्षीय मशहूर समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र के नाम विशेषकर युवाओं को केंद्र में रखते हुए अपने संदेश में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री और बुनियादी शिक्षा प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसी एक स्किल में महारत हासिल करने के साथ-साथ विशेषज्ञता ज़रूरी है। उन्होंने नेतृत्व गुण हासिल करने के लिए युवाओं को वरिष्ठों और अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेने की नसीहत भी दी, क्योंकि तजुर्बा सर्च इंजन पर नहीं मिलता। उन्होंने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए लगातार सीखने और कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपस्किलिंग की अनिवार्यता पर जोर दिया है। जनरेटिव एआई को भविष्य की कुंजी बताते हुए सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी उतना ही जरूरी है।वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने पांच स्किल्ससमाजसेवी गुप्ता ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए टॉप फाइव स्किल्स की जानकारी भी दी, ये हैं डिजिटल कौशल, उद्यमिता और व्यवसाय प्रबंधन, कृषि व्यवसाय और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, संचार साॅफ्ट स्किल्स तथा सतत और हरित कौशल। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय का सदुपयोग करने, अपने अनुभवों को सामाजिक कार्यों में लगाने तथा अकेलेपन से बचने के लिए खेल और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का संदेश भी दिया। उन्होंने मिश्रित वर्ग के लिए भी संदेश दिया है। उनका कहना है कि संविधान भारत की नींव है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का वादा करता है। देश की उत्तरोत्तर उन्नति को रेखांकित करते हुए उनका कहना था कि भारत ने 75 वर्षों में बुनियादी ढांचा, अर्थव्यवस्था और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और जहां तक संविधान का प्रश्न है कि वह समय के साथ चलने के लिए जीवंत है, जिसमें सौ से अधिक संशोधन हुए हैं।भिलाई पर समाजसेवी सुरेंद्र का नजरियाउनके संदेश में शिक्षा का अधिकार और आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का भी उल्लेख है। उन्होंने भिलाई पर अपना दृष्टिकोण रखा कि शहर के लिए सतत इस्पात उत्पादन और हरित विनिर्माण प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता केंद्र की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में इस केंद्र को भविष्य की पीढ़ियों को दिशा देने, रोजगार पैदा करने और भिलाई को वैश्विक मानचित्र पर चमकाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपना संदेश इन पंक्तियों के साथ समाप्त किया 'संविधान की राह पर चलकर ही पहचान बनेगी, जब हर पीढ़ी जिम्मेदारी निभाएगी तभी भारत की शान बनेगी।
- रायपुर में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वर्चुअली समीक्षा बैठक में किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिएरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। अब तक 1,26,637 किसानों से कुल 63,46,988 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु मॉइश्चर मीटर, पर्याप्त बारदाना, सटीक तौल व्यवस्था और पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके चलते किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आज 2,019 किसानों से 96,617 क्विंटल धान खरीदी गई।कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और केन्द्र नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि धान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी कार्य पात्रता एवं निर्धारित सीमा के अनुसार पारदर्शी रूप से संपन्न हों। उन्होंने अधिकारियों को अवैध धान खरीदी रोकने और सभी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे तथा अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित संबंधित अधिकारी ऑनलाइन बैठक में जुड़े रहे।
- - ई-ऑफिस प्रक्रिया तहसील एवं जनपद स्तरीय कार्यालयों में प्रारम्भ करायें-बगैर लायसेंस संचालित हास्पिटलों पर करें कार्यवाहीदुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि सभी ईआरओ एसआईआर के अंतर्गत लंबित नोटिस जनरेट कर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विधानसभावार नोटिस की कार्यवाही लंबित है। निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए, इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालयों के अलावा अब अनुविभाग, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों में भी ई-ऑफिस की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस संबंध में सभी जिला कार्यालय प्रमुख अधीनस्थ कार्यालयों से संबंधित डेटा एनआईसी को शीघ्र उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने बायोमेट्रिक उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभ तिथि से अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति पत्रक बनाने तथा अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस देने की कार्यवाही करने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह आज जिला अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लाइवलीहुड कॉलेज निर्माण हेतु अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि भूमि आबंटन के संबंध में संबंधित विभाग शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदाय करना सुनिश्चित करेेें। जिला मुख्यालय में मनोरोगी हॉस्पिटल की जानकारी लेते हुए निर्माण स्थल पर अवस्थित पूर्व भवन की डिस्मेंटल कार्य सीजीएमएससी द्वारा शीघ्र कराई जाए ताकि हास्पिटल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने बगैर लायसेंस प्राप्त अस्पताल चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने सीएसएचओ को निर्देशित किया। साथ ही सिकल सेल जांच हेतु चिन्हांकन और वय वंदना योजना अंतर्गत प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभ आधार पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने बाल विकास परियोजना वार जानकारी प्रस्तुत करने ईडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को कार्यपूर्णता के संबंध में यूसी/सीसी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वितीय चरण अंतर्गत खाद्य विभाग को प्राप्त आवेदनों का संबंधित नगरीय निकायों एवं जनपदों के माध्यम से सत्यापन कराया जाना है। इस हेतु नगरीय निकायों एवं जनपदों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवेदकों के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार रेंडम सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में श्रम विभाग के पदाधिकारी द्वारा श्रमिक पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, डीएफओ श्री दीपेश कपिल, जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह एवं श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस, सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के अपंजीकृत बच्चों के लिए आधार पंजीयन शिविर मंगलवार 27 जनवरी से प्रारंभ कर दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जाम्बुलकर ने बताया कि प्रथम चरण में दुर्ग शहरी, भिलाई-01 एवं भिलाई-02 के परियोजना से उक्त शिविर प्रारंभ किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन हेतु जिला ई-गवर्नेस सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर बच्चों का आधार पंजीयन कराएं। मंगलवार को 17 स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 267 नया आधार पंजीयन और 60 आधार अपेडट किया गया।
- दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अभिजीत सिंह ने जिले के ग्राम मलपुरीखुर्द खासाडीह तहसील धमधा अंतर्गत अवस्थित मेसर्स जे. के. लक्ष्मी सीमेंट के क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। संरक्षित क्षेत्र में विधि द्वारा अधिकृत व्यक्तियों एवं आवेदक कंपनी द्वारा प्रवेश करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों का उक्त क्षेत्र में प्रवेश प्रतिषिद्ध रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुरूप 23 जनवरी 2026 से यह आदेश अधिकतम 01 वर्ष के लिए लागू रहेगा जो कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा परिर्वतित भी किया जा सकता है।
- - हॉकी और रस्साकसी दोनों में मारी बाजीदुर्ग/ रविशंकर स्टेडियम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’सद्भावना मैच’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच खेले गए इन मुकाबलों में कलेक्टर इलेवन की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दोहरी जीत हासिल की।हॉकी में रोमांचक भिड़ंत - मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कलेक्टर इलेवन ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए नागरिक इलेवन को 2-1 से पराजित किया। टीम के कप्तान स्वयं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और उपकप्तान डीएफओ श्री कपिल रहे, जिनके नेतृत्व में टीम ने अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा।रस्साकसी में भी दिखाया दमखम- हॉकी के बाद आयोजित रस्साकसी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता में भी कलेक्टर इलेवन का पलड़ा भारी रहा। ताकत और सामूहिक रणनीति के इस खेल में प्रशासनिक टीम ने नागरिक इलेवन को मात देकर खिताब अपने नाम किया।कलेक्टर इलेवन की टीम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें मैदान में उतरे जिले के दिग्गज अधिकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री सुमीत अग्रवाल, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, श्री लवकेश ध्रुव, श्री हितेश पिस्दा, श्री उत्तम ध्रुव, सीएमएचओ डॉ. अजय दानी सहित अन्य शामिल थे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से आम नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक सहज संवाद स्थापित करना था। मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा।
- दुर्ग/ विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समग्र कल्याण हेतु कार्य योजना तैयार करने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शैक्षणिक संस्थाओं, स्कूली विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोदर्पण पहल हेतु शासन के निर्देशों के परिपालन एवं विद्यार्थियों के समग्र कल्याण हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर रायसुमारी की गई। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में कार्ययोजना बनाकर मार्गदर्शी निर्देशों के तहत् कार्यवाही सुनिश्चित करने और मनोदर्पण की हेल्प लाईन नंबर 8448440632 का सभी शैक्षणिक संस्थाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री बीके दुबे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अविनाश श्रीवास, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, उप संचालक समाज कल्याण श्री ए.पी. गौतम, डीपीओ श्री आर.के. जामुलकर, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती सीमा नायक एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम साल्हे के कृषक श्री अशोक कुमार, नकुल एवं बरातुराम तथा ग्राम अंगारी के कृषक श्रीमती अंजली डडसेना, ग्राम चरवाही निवासी श्री दिलीप कुमार साहू, नया पारा बालोद निवासी श्री देभुराम साहू सहित जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे आवेदकों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
- मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को मिला नया जीवनबालोद/ मानवीय संवेदना और प्रशासनिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण उस समय देखने को मिला जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सूचना दी गई कि एक मानसिक विक्षिप्त महिला बालोद के बस स्टैण्ड में घूम रही है। महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसकी सूचना जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न को देते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव भारती कुलदीप ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की पहल की। उक्त महिला लंबे समय से सड़क और बस स्टैंड के आसपास भटकती हुई देखी जा रही थी। उसके वस्त्र अस्त-व्यस्त थे तथा वह स्वयं की देखभाल करने में असमर्थ प्रतीत हो रही थी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारती कुलदीप ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मानवता के आधार पर निर्णय लेते हुए महिला को तत्काल जिला अस्पताल बालोद में त्वरित इलाज हेतु भेजा गया। अस्पताल में महिला का समुचित चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। प्राथमिक उपचार के दौरान महिला से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया, तत्पश्चात् महिला ने अपना नाम और अपना पता बताया। चिकित्सकों की सलाह एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत महिला के दीर्घकालिक उपचार और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उसे शासकीय मानसिक चिकित्सालय, सेन्द्री बिलासपुर में भर्ती कराने हेतु श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद से रिफरल आदेश प्राप्त कर एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर महिला को सुरक्षित रूप से चिकित्सालय रवाना किया गया, जहां अब उसका विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि आज के समय में इस प्रकार की संवेदनशीलता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे बेसहारा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन और उचित उपचार मिल सके।
- रायपुर /महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- -लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा तूता धरना स्थल का दो रसाईयों मृत्यु से कोई वास्ता नहींरायपुर / कुछ ऑनलाइन न्यूज चैनलों द्वारा यह भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि तूता धरना स्थल पर हड़ताल में बैठे रसोईयों में से दो की तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि यह जानकारी पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार हड़ताल पर बैठे रसोईयों के प्रतिनिधियों की संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय एवं सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग से चर्चा हुई थी। इस दौरान शासन द्वारा रसोईयों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके मानदेय में 25 प्रतिशत की वृद्धि, अर्थात 500 रूपए की वृद्धि किए जाने की कार्यवाही की जानकारी दी गई थी तथा हड़ताल समाप्त कर अपने-अपने निवास स्थान लौटने का आग्रह किया गया था। इसके बावजूद कुछ रसोईयों द्वारा धरना स्थल पर बने रहने का निर्णय लिया गया।समाचार चैनलों में जिन दो रसोईयों की मृत्यु की खबर प्रसारित की जा रही है, उनमें से एक रसोईया बालोद जिले की निवासी थी, जो 20 एवं 21 जनवरी को धरना स्थल पर उपस्थित रही थी, किंतु बाद में अपने निवास स्थान लौट गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब होने पर उसे दल्ली राजहरा स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी महिला रसोईया बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड की निवासी थी, जो पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उन्हें भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई।लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों ही मामलों में संबंधित रसोईयों की मृत्यु का धरना स्थल अथवा हड़ताल से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। राज्य शासन सभी रसोईयों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को लेकर सजग है। शासन द्वारा रसोईयों के हित में आवश्यक निर्णय एवं कार्यवाही लगातार की जा रही है।
-
- रायपुर नगर पालिक निगम ने दण्डात्मक कार्यवाही करने की दी चेतावनी
रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने अनुपम नगर रायपुर के निवासी श्री अक्षत राव को उनके प्रतिबंधित पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते द्वारा डॉग बाइट की घटना की जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिलने पर उन्हें नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 273 के अंतर्गत नोटिस जारी करते हुए उनके द्वारा रखे गये प्रतिबंधित पिटबुल नस्ल के पालतु कुत्ते को सुरक्षित रूप से हटाने अथवा पूर्णतः नियंत्रित अवस्था (बाँधकर, बाड़ेबंदी कर) में रखने के निर्देश दिये है और निर्देशित किया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विगत 16 जुलाई 2024 को अनुपम नगर निवासी श्री अक्षत राव को उनके द्वारा रखे गये पिटबुल नस्ल के पालतु कुत्ते द्वारा डॉग बाइट की घटना होने पर उन्हें नोटिस दी गई थी। किंतु डॉग बाइट की घटना की पुनरावृत्ति होने से इसका आमजनो के स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रतिकुल प्रभाव पड रहा है जो कि जनस्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर विषय है।नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 273 के अंतर्गत भयंकर, जन-रोग के प्रसार की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को निरीक्षण, नियंत्रण एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने की शक्तियाँ प्राप्त हैं। निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित नागरिक के विरुद्ध अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित नागरिक की होगी। निर्देशित किया गया है कि उक्त विषय में विशेष ध्यान रखते हुए तत्काल पालन सुनिश्चित करें। - -परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार कर दिया जायेगा बंदबिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, (व्यापम) द्वारा 1 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 2026 आयोजित की गई है। व्यापम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 1 से 5 अध्यापन हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा सवेरे 9.30 बजे से 12.15 बजे तक एवं कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यापन हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5.45 बजे तक आयोजित की गई है।व्यापम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि उन्हे परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फिस्किंग एवं फोटो युक्त पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके । परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। प्रथम पाली परीक्षा सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगी इसलिए मुख्य द्वार सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी इसलिए मुख्य द्वार दोपहर 2.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बाही वाले कपडे पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे, नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा।धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यार्थीयों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यार्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पेन लेकर ही आयें। उपरोक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाना है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज ग्रीन पालना में एमसीएच कालीबाड़ी जिला अस्पताल में 16, अभनपुर में 04 और बिरगांव में 03 कुल 23 प्रसूता महिलाओं को 115 पौधे भेंट किए गए।यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखूता है।
- रायपुर / मानसिक स्वास्थ्य संकट की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत छात्रों और युवाओं में असफलता अथवा अन्य कारणों से बढ़ती आत्महत्याओं की रोकथाम हेतु ठोस और समन्वित प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, समाज कल्याण, पुलिस, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण विभागों के अधिकारियों के साथ नागरिक समाज के सदस्य एवं शिक्षाविद शामिल रहे।सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी शैक्षणिक संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े ‘उम्मीद’ मसौदा दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 100 या अधिक छात्र संख्या वाले संस्थानों में प्रशिक्षित काउंसलर की नियुक्ति अनिवार्य होगी, वहीं कम छात्र संख्या वाले संस्थान बाह्य मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से रेफरल व्यवस्था स्थापित करेंगे।सभी शैक्षणिक संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइनों हेतु त्वरित रेफरल प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। NCERT के ‘मनोदर्पण’ पोर्टल के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा हेल्पलाइन नंबर 8448440632 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।इसके साथ ही शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य संकेतों की पहचान एवं प्राथमिक सहायता हेतु नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए करियर परामर्श, खेल, कला एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों को प्राथमिकता देने तथा शैक्षणिक दबाव कम करने तथा अन्य दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- -महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में कला संस्कृति समिति के संगीतमय आयोजन में झूमे श्रोतारायपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी में देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने एक से एक देशभक्ति गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।समिति के प्रमुख अजय पोतदार ने बताया कि राम रसायन कार्यक्रम से पहले हमारे प्रतिभाशाली गायकों ने देशभक्ति गीतों के साथ प्रभु श्रीराम और कृष्ण के भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। स्वाति जोशी ने वंदे मातरम के 150वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर वंदे मातरम... वंदे मातरम... गाकर तालियां बटोरीं। देविका देशपांडे ने देश रंगीला... की खूबसूरत प्रस्तुति दी।अंकिता किरवई और अक्षदा मातुरकर ने 'आई लव माई इंडिया', श्रीकांत कोरान्ने ने 'ऐसा देश हैं मेरा..' सुमीत मोड़क ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया...'’, पंकज गुप्ता ने ‘देखो वीर जवानों’, ओंकार कुसरे से ‘माई तेरी चुनर...’ और सुकृत गनोदवाले ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गाकर सुरमयी संध्या को और भी सुमधुर बना दिया।
- - महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी में राम रसायन का आयोजन, प्रखर वक्ता ने कहा- प्रभु श्रीराम ने वृद्ध जामवंत को बनाया था मंत्रीरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के प्रांगण में सियान गुड़ी का संचालन किया जा रहा है, जहां बुजुर्ग दिनभर आकर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। देश के वृद्ध समस्या नहीं, समाधान हैं। उनके पास बैठकर हम बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान पा सकते हैं। यह संस्कार हमें हमारी सनातन परंपरा से मिला। है। तभी तो त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने सबसे वृद्ध जामवंत को अपना मंत्री बनाया था। उक्ताशय के विचार देश के प्रसिद्ध पत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक और प्रखर वक्ता संदीप अखिल ने 'राम रसायन' कार्यक्रम में व्यक्त किए।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यह आयोजन मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी में किया गया।इस भक्तिमय आयोजन के मुख्य अतिथि 90 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद राव घाटगे और उनकी पत्नी भारती घाटगे थे। संदीप अखिल ने कहा कि घाटगे ने देश की सेवा के साथ समाजसेवा में अपना जीवन लगा दिया। वहीं आज सियान गुड़ी को उन्होंने दान स्वरूप ई-रिक्शा दिया। हमें उनके पास बैठना चाहिए, हमारी सारी समस्याओं का समाधान उनके पास मिलेगा।संदीप ने आगे कहा कि ‘राम रसायन’ को राम नाम का रस भी कहा जाता है। रामायण के जटायु, अरुण देव के पुत्र और राजा दशरथ के मित्र थे। उन्होंने माता सीता को बचाने के लिए रावण के साथ युद्ध किया। युद्ध में घायल होने के बाद मरणासन्न जटायु प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा करते रहे। श्रीराम की गोद में उन्होंने अपने प्राण त्यागे। प्रभु ने उनका अंतिम संस्कार पुत्र की भांति किया।समाज में बढ़ रहा है रावणत्वप्रखर वक्ता ने कहा कि आज हमारे आसपास दशहरे में रावण के पुतले का आकार बढ़ रहा है, कहीं 50-60 फीट तो, कहीं 100- 110 फीट। दरअसल रावण पुतले का आकार नहीं, बल्कि हमारे समाज में रावणत्व बढ़ रहा है। लोग राष्ट्रीय पर्व को अवकाश की तरह एंजॉय कर रहे हैं। मॉल में इस दिन जबर्दस्त भीड़ रहती है। नई फिल्में भी स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस को दिमाग में रखकर रिलीज की जा रहीं हैं, ताकि लंबे वीक एंड का ज्यादा फायदा मिले।उन्होंने कहा कि अब देश का स्वभाव बदल रहा है। पिछले कुछ वर्षों तक लोग नया साल मनाने के लिए गोवा और कश्मीर जाते थे, लेकिन आज वृंदावन, अयोध्या और मथुरा में जाने लगे हैं। आज की जनरेशन जिसे हम जेन-जी कहते है, उनका ध्यान आध्यात्म की ओऱ बढ़ रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक और सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन, स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, आध्यात्मिक समिति प्रभारी आस्था काले, शंकरनगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले सहित कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और सभासद उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने और लंबे समय से लंबित करों की वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी कड़ी में पांचों जोन कार्यालयों के लिए विशेष कुर्की दल का गठन किया गया है, जो सक्रिय रूप से बकायादारों से संपर्क कर वसूली की कार्रवाई कर रहे हैं।कुर्की दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायादारों से कुल ₹2,11,738.00 की लंबित कर राशि वसूल कर निगम कोष में जमा कराई है। यह कार्रवाई उन स्वामियों के विरुद्ध की गई जिन्होंने बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी करों का भुगतान नहीं किया था।नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में समाचार पत्रों, डोर-टू-डोर संपर्क और मुनादी के माध्यम से भूमि व भवन स्वामियों को लंबित करों के भुगतान के लिए निरंतर सूचित किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा न करने पर अधिभार लगाया जाता है। निगम द्वारा बार-बार प्रेरित किए जाने के बावजूद भुगतान न करने वालों के विरुद्ध अब कुर्की वारंट के आधार पर मौके पर ही वसूली की जा रही है।आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अप्रिय कुर्की की कार्रवाई और अतिरिक्त अधिभार से बचने के लिए अपने लंबित करों का भुगतान जल्द से जल्द निगम कार्यालय में करें। निगम की विकास योजनाओं को गति देने और वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए करों का समय पर भुगतान अनिवार्य है।
- रायपुर । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत पात्र सभी राशनकार्डधारियों एवं उनके सदस्यों का आधार आधारित eKYC अनिवार्य किया गया है। शासन द्वारा वृद्ध, असहाय एवं अस्वस्थ राशनकार्डधारकों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए फेस eKYC (चेहरे के माध्यम से eKYC) की सुविधा प्रारंभ की गई है, जिससे अब वे घर बैठे ही अपना eKYC पूर्ण कर सकेंगे।उल्लेखनीय है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के अनेक राशनकार्डधारकों के फिंगरप्रिंट स्पष्ट न होने के कारण बायोमेट्रिक आधारित eKYC में कठिनाइयाँ आ रही थीं। इस समस्या के समाधान हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली लागू की गई है।शासन द्वारा विकसित “मेरा eKYC” मोबाइल एप के माध्यम से राशनकार्डधारक अपने आधार से जुड़ी जानकारी के आधार पर चेहरे के माध्यम से eKYC करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को Google Play Store से Mera eKYC एवं Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा।एप में आधार नंबर एवं आवश्यक विवरण दर्ज करने के पश्चात आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद फेस eKYC विकल्प का चयन कर कैमरे के माध्यम से चेहरे का स्कैन किया जाएगा, जिससे पहचान की पुष्टि हो जाएगी। उपभोक्ता एप में आधार नंबर एवं ओटीपी डालकर यह भी जांच सकते हैं कि उनका eKYC पहले से पूर्ण हुआ है या नहीं। यदि eKYC पूर्ण है, तो स्थिति में “Y” प्रदर्शित होगा।यदि किसी कारणवश मोबाइल एप के माध्यम से eKYC संभव नहीं हो पाता है, तो राशनकार्डधारक अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठा/उंगली निशान) के माध्यम से भी eKYC करा सकते हैं। इस नई व्यवस्था से वृद्ध एवं असहाय राशनकार्डधारकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी।
-
बिलासपुर /आयुष विभाग द्वारा संचालित स्पेशलिटी क्लिनिक सीएचसी बिल्हा में पदस्थ औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्यस्थल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया गया है। जिला आयुष अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुर्वेद औषाधालय जेवरा रहेगा।







.jpeg)
.jpeg)















.jpg)

.jpg)
