- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर /जिला चिकित्सालय के जीवनदीप समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 29 जनवरी को शाम 5 बजे से मातृ एवं शिशु अस्पताल के के सभाकक्ष में होगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
- बिलासपुर /खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी 2026 को सवेरे 9 बजे से किया जा रहा है। एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी का आयोजन स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में एवं बास्केटबॉल का आयोजन शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा बैडमिंटन एवं फुटबॉल का आयोजन जिला खेल परिसर सरकण्डा में किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 4 विकासखण्ड के इन 10 खेलों के सभी प्रथम आए बालिका एवं महिला प्रतिभागियों को 2 आयुवर्ग में 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता होगी।
- बिलासपुर, /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने जनदर्शन में आए प्रत्येक व्यक्ति से उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याओं को सुना।जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम गुडी निवासी कोशम बाई सूर्यवंशी ने शौचालय एवं पशुशेड निर्माण कराये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा है। शौचालय नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सीईओ को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शहर के मोपका वार्ड क्र 48 के निवासियों ने सामूहिक ज्ञापन सौंपते हुए कलेक्टर से जोगनीन-जोगिया तालाब जाने वाले आम रास्ता को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बिल्डरों द्वारा तालाब आने जाने वाले रास्ते में बाउंड्री निर्माण कर रास्ता को बंद कर दिया गया है जिसके कारण उनके समक्ष निस्तारी के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। कलेक्टर ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है। जरहाभाठा निवासी संतोषी बाई ने कलेक्टर से मुलाकात कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने आर्थिक सहायता राशि की मांग की। उन्होंने बताया कि वह एक दिव्यांग गरीब गृहणी महिला है। किराये के घर में रहकर जीवन यापन कर रही है। वह स्वयं का सब्जी का व्यवसाय करना चाहती है। कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सीपत तहसील के ग्राम दर्राभांठा के ग्रामीणों ने निर्दोष चन्द्राकर के द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध कब्जे की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निवासी निर्दोष चन्द्राकर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती का कार्य किया जा रहा है एवं मकान का निर्माण करवाया गया है। कलेक्टर ने तहसीलदार को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
-
डॉ. रोहित यादव द्वारा ध्वजारोहण, नवाचार और नये लक्ष्यों पर सफलता के लिए विद्युत कर्मियों की सराहना
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनीज मुख्यालय डंगनिया में प्रदेश के ऊर्जा सचिव तथा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ध्वजारोहण किया तथा अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि ई-ऑफिस और बायोमेटिक अटेण्डेंस प्रणाली को जिस तेजी और कुशलता के साथ छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है, वह सराहनीय है। ई-ऑफिस के माध्यम से तीनों पॉवर कंपनियों के कामकाज में पारदर्शिता आई है। मैं चाहंूगा कि ई-फाइलिंग प्रणाली को निचले स्तरों तक आगे बढ़ाया जाये और इसके माध्यम से विभिन्न कार्यालयों की दक्षता और कार्यकुशलता के लिए स्वस्थ प्रतियोगिता शुरू की जाये। ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ कार्य-निष्पादन करने वाले कार्यालय को रनिंग ट्राफी प्रदान की जायेगी। उन्होंने बहुत सारे नवाचारों में अपने को ढालने और नये लक्ष्यों की पूर्ति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने हेतु तारीफ की। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की देश के अन्य राज्यों के बीच रैंकिंग में सुधार और ‘बी‘ से ‘ए‘ ग्रेड हासिल करने पर उन्होंने वितरण कंपनी के अच्छे कार्यों का परिणाम बताया और लक्ष्य दिया कि हमें ‘ए प्लस‘ ग्रेड हासिल करके देश की सर्वश्रेष्ठ पॉवर कंपनियों में शुमार होना है।
डॉ. यादव अपने उद्बोधन में ने कहा कि पिछले दिनों हमने तीनों कंपनियों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए जो नये पैमाने बनाये थे, नये लक्ष्य रखे थे। उन्हें बहुत हद तक पूरा करने में हम सफल हुए हैं। हमने ‘‘ई-ऑफिस‘‘ को कारगर ढंग से शुरू और संचालित कर लिया है। मुख्यालय स्तर पर ‘‘बायोमैट्रिक अटेण्डेन्स सिस्टम‘‘ शुरू कर लिया गया है, जिसे क्रमशः अन्य कार्यालयों में भी लागू किया जायेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भी दो महत्वपूर्ण नवाचार किये गये है। कोरबा जिले के ग्राम गुडरूमुड़ा में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ सोलर रूफटॉप संयंत्र भी निःशुल्क दिये गये है। हमारा यह पायलट प्रोजेक्ट देश में अग्रणी है। इसी तरह रायपुर में ही फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए वर्चुअल नेट मीटरिंग का सफल प्रयोग किया गया है। हमने अलग-अलग विभागों के लिए कुछ लक्ष्य दिये थे जिसे आप लोगों ने पूरा किया। इससे मेरे मन में यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि आप लोग रिफॉर्म, नई प्रणालियों को अपनाने को तत्पर रहते हैं। इस सकारात्मक रूख के लिए मैं आप सभी की सराहना करता हंू।
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वित्तीय वर्ष के 9 महीनों में हमारे ताप बिजलीघरों का पीएलएफ लगभग 75 प्रतिशत रहा है जो देश के सभी राज्यों में तीसरे स्थान पर है। सिर्फ दिसम्बर माह में 87 प्रतिशत से अधिक पीएलएफ दर्ज करने का नया कीर्तिमान भी स्थापित किया गया है।
हर्ष का विषय है कि हमारी पॉवर कंपनी 660-660 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन की दो इकाइयां स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। पर्यावरण सम्मत जल विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए हम अभी तक 6 स्थानों पर 8 हजार 300 मेगावाट क्षमता के पंप स्टोरेज आधारित हाइडल पॉवर प्रोजेक्ट के एमओयू कर चुके हैं जिसमें से 5 का साध्यता प्रतिवेदन मिल गया है तथा डीपीआर बनाने का काम प्रगति पर है। मड़वा के बिजलीघर परिसर में 300 किलोवाट का रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर बैटरी स्टोरेज सोलर पॉवर प्लांट, फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे है।
मुख्यमंत्रीजी ने छत्तीसगढ़ को ऊर्जा उत्पादन की राष्ट्रीय राजधानी के रूप में विकसित करने की मंशा प्रकट की है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ में पहली बार परमाणु ऊर्जा आधारित बिजलीघर की स्थापना की पहल भी की गई है। बिजली उत्पादन के विभिन्न विकल्पों को समाहित करते हुए राज्य शासन के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं को भी भागीदार बनाया गया है। जिससे भविष्य में छत्तीसगढ़ में लगभग 38 हजार मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन हो।
बिजली के उत्पादन तथा उपलब्धता में वृद्धि के साथ पारेषण क्षमता में विस्तार की दूरदर्शी सोच आवश्यक होती है। छत्तीसगढ़ में इसी दूरदर्शिता के साथ पारेषण अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। पारेषण प्रणाली में ट्रांसफार्मरों की क्षमता 27 हजार 883 एम.वी.ए., पारेषण लाइनों की लंबाई 14 हजार 730 सर्किट किलोमीटर तक पहंुचना तथा केन्द्रीय ग्रिड से पॉवर हस्तांतरण की क्षमता 4 हजार 930 मेगावाट तक पहंुच जाना हमारे सतत् प्रयासों का परिणाम है। इन्हीं वजहों से प्रदेश की पारेषण हानि जो कि वर्ष 2024-25 में 3.29 प्रतिशत थी वह घट कर राज्य नियामक आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 3 प्रतिशत के मुकाबले सितम्बर 2025 तक 2.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। उपलब्धता सूचकांक निर्धारित लक्ष्य 99 प्रतिशत के मुकाबले 99.77 प्रतिशत आ गया है। नये लक्ष्यों की ओर देखें तो अति उच्च दाब के 71 उपकेन्द्रों में से 4 का निर्माण पूरा हो गया है तथा 67 का कार्य विभिन्न चरणों पर प्रगति पर है जो समय पर पूरा किया जायेगा।
प्रदेश में विद्युत प्रदाय की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण ही उपभोक्ताओं की संख्या विगत 25 वर्षों में साढ़े 3 गुना बढ़ गई है। वहीं बिजली की मांग 5 गुना से अधिक बढ़ कर 7 हजार 6 मेगावाट दर्ज की गई। इस तरह अब 65 लाख 60 हजार 184 उपभोक्ताओं की सेवा और संतुष्टि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है और लक्ष्य भी है। भौगोलिक विस्तार और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुपात में वितरण अधोसंरचना में कई गुना विस्तार किया गया है। विगत दो वर्षों में वितरण कंपनी ने 28 नये मैदानी कार्यालय शुरू किये हैं।
हमारी वितरण कंपनी ने शत-प्रतिशत ग्रामीण विद्युतीकरण कर लिया है और अब मजरा-टोला के साथ, हर घर में बिजली पहंुचाने के लिए पूरे समर्पण से कार्य कर रही है। 13 हजार 500 मजरा-टोलांे, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी महान्याय अभियान (पीएम जनमन) के तहत अत्यंत पिछड़ी जनजातियों के 7 हजार 160 घरों, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 4 हजार 991 घरों तथा नियद नेल्लानार योजना के तहत 14 हजार 805 घरों में बिजली पहंुचा दी गई है। बचे हुए मजरा-टोलों और घरों में भी बिजली पहंुचाने को प्राथमिकता दी गई है। इसी के साथ भारत सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर हम पूरा ध्यान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कुसुम योजना, स्मार्ट मीटरिंग योजना ऐसी राष्ट्रीय पहल हैं जो बहुत ही व्यापक तौर पर पर्यावरण सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों, सार्वजनिक धन की बचत, पारदर्शिता और आम बिजली उपभोक्ता के हित में है। मैं चाहंूगा कि आप सब लोग सौर ऊर्जा और स्मार्ट मीटरिंग के ब्रांड एम्बेसेडर बनें। यह जुड़ाव आपके विभागीय दायित्वों के अलावा ‘‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय‘‘ की भावनाओं से ओतप्रोत होने के कारण आपके जीवन को भी सार्थकता प्रदान करेगा।
कर्मचारी हित को प्रबंधन ने सदैव अपनी जिम्मेदारी माना है और यथासमय सकारात्मक फैसले लेते रहे हैं। हमने सेवाओं का सम्मान करते हुये पदोन्नति प्रक्रिया को सुगम बनाया है और इसका लाभ भी बड़े पैमाने पर दिया है। इसी क्रम में अब लाइन परिचारकों का मानदेय 33 प्रतिशत बढ़ाया गया और उन्हें पहली बार पेट्रोल भत्ता देने का निर्णय भी लिया गया है। -
- आंधी-तूफान- बारिश और बाढ़ का मुकाबला करते हुए गांव को रोशन करने वाले बिजलीकर्मी पुरस्कृत
रायपुर। प्रदेशभर में निर्बाध और निरंतर बिजली आपूर्ति करने वाले कर्मियों को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. श्री रोहित यादव (आईएएस.) ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किया। इसमें आंधी-तूफान और बाढ़-बारिश की चुनौतियों के बीच गांवों को रोशन करने वालों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पावर कंपनियों के प्रबंध निदेशकगण श्री एस. के. कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा(2×250 मेगावाट) को दिया गया। इस संयंत्र ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सभी नामित पैरामीटर जैसे प्लांट एवेलेबिलिटी फैक्टर, ऑक्सिलरी कंजम्पशन, विशिष्ट तेल खपत आदि के लक्ष्यों को प्राप्त किया गया। अन्य राज्य पावर उत्पादन कंपनियों की तुलना में इस विद्युत गृह का प्लांट उपलब्धता एवं लोड फैक्टर उत्कृष्ट रहा। इसके लिए तीन लाख रूपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
ट्रांसमिशन कंपनी के अधीन जगदलपुर के मीटर रिले परीक्षण संभाग को सर्वोत्तम परीक्षण संभाग का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस संभाग ने 220 एवं 132 केवी उपकेंद्रों में विद्युत संचालन, संरक्षण एवं निगरानी का कार्य कुशलतापूर्वक संपादित किया गया। इसी तरह अति उच्च दाब-संधारण संभाग रायपुर को सर्वोत्तम निर्माण संभाग के लिए पुरस्कृत किया गया। इस संभाग ने नई ट्रांसमिशन लाइनों, सेकेंड सर्किट लाइनों, उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मर बे एवं फीडर बे निर्माण से संबंधित समस्त कार्यों को सीमित मानव संसाधन के बावजूद निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया। सिविल मुख्यालय संभाग, रायपुर को सर्वश्रेष्ठ सिविल संभाग का पुरस्कार प्रदान किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेल्योर संभाग का पुरस्कार अकलतरा संभाग को दिया गया। वहां वित्तीय वर्ष 2023–24 में ट्रांसफार्मर विफलता दर 8.65 प्रतिशत थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2024–25 में घटाकर 5.40 प्रतिशत तक सीमित किया गया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन संभाग का पुरस्कार दुर्ग संभाग को दिया गया। दुर्ग क्षेत्र ने बकाया राशि में लगभग 65 प्रतिशत की कमी लाकर सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का परिचय दिया गया। खैरागढ़ संभाग को न्यूनतम लाइन लॉस के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रभावी प्रबंधन एवं उचित रखरखाव से लगभग 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इन्हें 50-50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अलावा व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी डिलेन्द्र कुमार देशमुख सहायक अभियंता, बोरसी जोन, दुर्ग को सम्मानित किया गया, उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत 15 से अधिक शिविरों का आयोजन कर 600 से अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से जोड़ा। श्री प्रेमदास माणिकपुरी परिचारक श्रेणी–1 (लाइन), वितरण केंद्र तोकापाल जगदलपुर ने 26 अगस्त को हुई भारी वर्षा के दौरान आई आपदा के पश्चात 11 केवी लाइन एवं पोल/तार मरम्मत कर 12 से अधिक ग्रामों में अल्प समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने सम्मानित किया गया। इसी तरह जनरेशन कंपनी के श्री शमीम सिद्दीकी संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो कोरबा पश्चिम, श्री राजकुमार वर्मा कार्यपालन अभियंता मड़वा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के श्री पिन्टू कुमार भारती सहायक यंत्री उरला, श्री हिमांशु नामदेव कनिष्ठ अभियंता बिलासपुर को भी राज्य स्तर पर मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अलावा मुख्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय स्तर पर उत्पादन कंपनी के श्री सुभाष कुमार यादव कार्यपालन अभियंता, श्री विनोद कुमार मोहंती कार्यपालन अभियंता तथा ट्रांसमिशन कंपनी के श्री टेनीशन कुमार कुम्भज कार्यपालन अभियंता, श्री सी. आर. रामचन्द्रन प्रशासनिक अधिकारी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के श्री मानसिंह चौहान सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), श्रीमती अनुप्रिया रेशम शिववंशी सहायक प्रबंधक (मा.सं), श्री ओमकार चंद्राकर सहायक अभियंता (आईटी), श्री पंकज चौधरी अधीक्षण अभियंता को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। -
-टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग के टी-20 फाइनल मुकाबले में सफेद जर्सी में उतरी महामाया टीम ने बम्लेश्वरी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। ऑर्किट ग्राउंड में खेले गए एकतरफा मैच में महामाया ने विरोधी टीम के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए नीली जर्सी में उतरी बम्लेश्वरी की सारी टीम 95 रनों पर ही सिमट गई। यह मैच महामाया की कप्तान प्रिया के नाम रहा, जिन्होंने धुआँधार पारी खेलते हुए दो छक्कों तथा नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। इसके अलावा प्रिया ने विरोधी टीम के तीन विकेट भी चटकाए। इस हरफनमौला प्रदर्शन करने के कारण प्रिया को मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।
पुरस्कार के रूप में दी गई नगद राशि
वहीं महामाया टीम की बल्लेबाज सुनीता (17) और सीमा (12) की इस जीत में अहम भूमिका रही। जबकि इसी टीम की हर्षिता ने दो विकेट तथा इंदु और सीमा ने एक-एक विकेट लेकर बल्लेबाजों को सस्ते में चलता कर दिया। विनर कप पार्षद सविता ढवस तथा रनर कप डीसी गढ़ेवाल की ओर से प्रदान किया गया। मैच में सिक्स मारने वाली प्रिया तथा समृद्धि, क्लीन बोल्ड करने वाली सीमा, हेमावती, मीनू, समृद्धि, हर्षिता, प्रिया और इंदु एवं कैच लपकने वाली प्रिया, वंदना, मीनू, समृद्धि, हर्षिता को आयोजन के संरक्षक कुबेर देशमुख, संयोजक ओपी मिश्रा, असीम सिंह, आरएस कन्नौजिया, राजेश्वरी पशीने तथा जीडी बनर्जी ने पुरस्कार के रूप में नगद राशि दी।
गेंदबाजी में धार, पर बल्लेबाजी कुंद
इससे पहले बम्लेश्वरी टीम की कप्तान हेमा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। कप्तान को अंदाजा नहीं था कि सुबह की गुनगुनी धूप बाद में तेज हो जाएगी, जिसके कारण आधी टीम लस्त-पस्त हो जाएगी। टीम की कप्तान हेमा 16, श्रम्या 16 तथा मीनू 12 रन ही बना सकीं। निश्चित अंतराल में विकेटों का पतन होने के कारण 130 रनों का लक्ष्य हासिल करने में बम्लेश्वरी नाकाम रही। उधर गेंदबाजी में धार देखने को मिली। मीनू ने तीन, समृद्धि और वंदना ने दो-दो विकेट और हिमानी ने एक विकेट लेकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। पूरे मैच के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, रुआबांधा की प्राचार्या दीप्ति गुप्ता, संरक्षक कुबेर देशमुख और संयोजक ओपी मिश्रा सहित भारी तादाद में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
- रायपुर। भारतीय गणतंत्र पर्व की 76वीं वर्षगाँठ पर राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय व एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है- किरण देवभाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा देश 'अनेकता में एकता' का जीवंत उदाहरण है। कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्व से पश्चिम तक, भारत एक अखंड सूत्र में बंधा हुआ है। विभिन्न धर्मों और समाजों के लोग यहाँ मिलकर त्योहार मनाते हैं, जो हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है। सभी नागरिकों के बीच समभाव और समानता के महत्व को दोहराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने राष्ट्र की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। ये अवसर को राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम हैं। श्री देव ने कहा कि भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है और हमारे सामूहिक प्रयासों से भारत पुनः 'विश्व गुरु' के पद को सुशोभित करेगा।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, देवलाल ठाकुर, डॉ. किरण बघेल, उज्जवल दीपक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारीबिलासपुर.। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गरियाबंद जिले के राजिम नगर पंचायत में तीन सांस्कृतिक भवनों के निर्माण के लिए 75 लाख 45 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित अधोसंरचना मद से ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजिम नगर पंचायत में मेला मैदान के पास कंडरा पारा में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख 15 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-15, साहू पारा में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख 15 हजार रुपए तथा स्टेडियम के पास, सेन समाज पारा, कंडरा पारा राजिम में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख 15 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने तीनों सांस्कृतिक भवनों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर - आज राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में महावीर पार्क अनुपम गार्डन के पास पुरानी नेकी की दीवार के समीप अचानक एक बछड़ा खुले नाले में गिर गया. वहाँ के स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी नगर निगम जोन 7 को दी. नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर तत्काल जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू ने वहाँ सम्बंधित स्थल में पहुंचकर विशेष टीम और जेसीबी मशीन की सहायता से रस्सी से बांधकर नाले में अचानक गिरे बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसे लेकर वहाँ के स्थानीय निवासियों ने प्रकरण में नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम की जानकारी मिलते ही तत्काल बछड़े को नाले से बाहर सुरक्षित निकाले जाने के कार्य की सराहना की.
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल के प्रांगण में स्थित महात्मा गाँधी की मूर्ति के सामने उनके निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) दिनांक 30 जनवरी 2026 शुकवार को सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। साथ ही स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा रखी गयी है, जिसमें विद्वान धर्मावलम्बियों द्वारा पवित्र धर्म ग्रंथों का पठन किया जाता है। शहीद दिवस पर राष्ट्र के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा दो मिनट की सामूहिक मौन श्रद्धाजलि प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे दी जाती है। कार्यक्रम में महात्मा गाँधी से संबधित मूर्ति स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल का संधारण और प्रतिमा सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, प्रतिमा की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम रायपुर के सम्बंधित क्षेत्र जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेगी।
- -चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्षेत्र में जनशिकायत मिलते ही आवारा श्वानों को पकड़ा गया-समस्त जोनों अंतर्गत सभी वार्डों में श्वानों के लिए फीडिंग स्थल चिन्हाँकित, सूचना बोर्ड चस्पा किये गएरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा एनिमल बर्थ कण्ट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम को निरंतर एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन औसतन 15-20 आवारा श्वानों को पकडकर उनका टीकाकरण, नसबंदी (डिवार्मिंग / स्टेरिलाईजेशन) किया जा रहा है, जिससे आवारा श्वानों की संख्या नियंत्रण में लायी जा सके तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।चंद्रशेखर आजाद वार्ड के सम्बंधित क्षेत्र से शिकायत प्राप्त होते ही नगर पालिक निगम, रायपुर की डॉग कैचिंग टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवारा श्वानों को पकड़ा गया, जिनका नियमानुसार टीकाकरण /बधियाकरण / डिवार्मिंग की कार्यवाही की जायेगी।निगम को निदान 1100, आमजन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पूर्ण परिपालन में की जा रही है।इसी क्रम में नगर पालिक निगम, रायपुर के समस्त जोनों के अंतर्गत सभी वार्डों में श्वानों के लिए फीडिंग स्थल चिह्नांकित कर लिए गए हैं तथा संबंधित स्थलों पर सूचना बोर्ड भी चस्पा कर दिए गए हैं, ताकि निर्धारित स्थानों पर ही भोजन व्यवस्था सुनिश्चित हो एवं अनियंत्रित भोजन वितरण से उत्पन्न समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि पशु कल्याण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं जनसुविधा बनी रहे। भविष्य में भी उक्त कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सतत रूप से जारी रखा जाएगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्रेडाई प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को आने वाले माह में विकसित भारत 2047 की थीम पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले नेशनल कन्वेशन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी, श्री संजय रहेजा, श्री अभिषेक बछावत सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू-मुख्य सचिव-विकास शील ने ली वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकरायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 07 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव श्री विकास शील ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव श्रीमती नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
- रायपुर / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी के साथ ही छत्तीसगढ़ के गांवों में सिर्फ धान नहीं, बल्कि भरोसे, संतोष और आत्मविश्वास की नई फसल भी लहलहा उठी है। शासन की किसान-हितैषी नीतियों का जीवंत प्रमाण हैं धमतरी जिले के ग्राम संबलपुर की महिला किसान श्रीमती चौती बाई साहू, जिनकी कहानी संवेदनशील शासन और सुशासन की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है।अब तक परिवार में धान विक्रय की जिम्मेदारी चौती बाई के पति निभाते रहे थे, लेकिन इस वर्ष स्वास्थ्य कारणों से यह दायित्व उन्होंने स्वयं संभाला। यह उनके लिए केवल धान बेचने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की एक नई यात्रा थी। पूर्व निर्धारित तिथि पर कटे टोकन के अनुसार वे 57 क्विंटल धान लेकर खरीदी केंद्र पहुँचीं। पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बावजूद चौती बाई के चेहरे पर किसी तरह की घबराहट नहीं, बल्कि संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र की सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-मैत्री व्यवस्था ने पूरे अनुभव को आसान और सम्मानजनक बना दिया। केंद्र में बारदाना, हमाल, डिजिटल तौल मशीन, प्रशिक्षित ऑपरेटर, पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध थीं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।धान विक्रय से प्राप्त राशि से चौती बाई अपने पति का बेहतर इलाज कराने की योजना बना रही हैं। उनकी आवाज़ में सरकार के प्रति आभार स्पष्ट महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए संबल साबित हुआ है। इससे खेती न केवल लाभकारी बनी है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा भी मिली है।चौती बाई मानती हैं कि बढ़े हुए समर्थन मूल्य से उनके परिवार के जीवन में स्थिरता आई है। घर के खर्च, इलाज और भविष्य की जरूरतों को लेकर अब पहले जैसी चिंता नहीं रही। उन्होंने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों, हमालों और प्रशासनिक अमले की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने सहयोग, संवेदनशीलता और सम्मान के साथ कार्य किया।चौती बाई की कहानी केवल एक महिला किसान की सफलता नहीं, बल्कि यह प्रमाण है कि जब शासन की नीतियाँ ईमानदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जमीन पर उतरती हैं, तो उनका लाभ सीधे अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक पहुँचता है। आज संबलपुर की चौती बाई सिर्फ धान बेचने वाली किसान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की किसान-केंद्रित नीतियों की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। जिनकी मुस्कान में व्यवस्था पर भरोसा और बेहतर भविष्य की उम्मीद साफ दिखाई देती है।
- - 5,600 क्विंटल धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, फर्म सील, FIR दर्जरायपुर,। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता, कर अनुशासन और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी शिवम ट्रेडर्स के विरुद्ध गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के आदेश पर गठित चार सदस्यीय जांच दल द्वारा 11 जनवरी 2026 को फर्म का मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। जांच प्रतिवेदन 14 जनवरी 2026 को प्रस्तुत किया गया, जिसमें ई-मंडी/एग्री पोर्टल से जारी अनुज्ञा पत्रों, स्टॉक पंजी (बी-1) तथा बोराई मंडी चेक पोस्ट के आवक-जावक अभिलेखों का विस्तृत मिलान किया गया।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फर्म द्वारा ई-मंडी पोर्टल से जारी अनुज्ञा पत्रों की तुलना में स्टॉक पंजी में धान की जावक मात्रा अधिक दर्शाई गई। कई प्रकरणों में पीडीएफ दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर धान की मात्रा बढ़ाकर दिखाई गई, बिना वैध ई-मंडी अनुज्ञा पत्र के परिवहन किया गया तथा चेक पोस्ट पर संशोधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।जांच दल के अनुसार कुल 47 अनुज्ञा पत्रों में कूट रचना कर लगभग 5,656 क्विंटल धान का अवैध परिवहन किया जाना प्रतीत होता है। इससे छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के अंतर्गत मंडी शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क एवं निराश्रित शुल्क सहित लगभग ₹2.48 लाख के कर अपवंचन की संभावना पाई गई है। इन तथ्यों के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगरी के निर्देशानुसार शिवम ट्रेडर्स को मौके पर सीलबंद किया गया। इसके पश्चात फर्म संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए। प्रकरण में फर्म संचालक संतोष खंडेलवाल के खिलाफ कूट रचना कर फर्जी अनुज्ञा पत्र तैयार करने एवं अवैध परिवहन के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 339 एवं 340 के तहत थाना बोराई में FIR दर्ज की गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता, किसानों के हितों की रक्षा तथा शासकीय राजस्व का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर अपवंचन, दस्तावेजों में छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर आगे भी सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी और मंडी क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा ।
- -डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का हुआ समापनरायपुर । दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का मंगलवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।राज्य स्तरीय इस शिविर में प्रदेश के 9 विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों के कुल 270 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। सात दिनों तक चले शिविर के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा होती है और यदि इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाए तो राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसे शिविर युवाओं को अनुशासन, संयम और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं, जो जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।उन्होंने संगत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छी संगत व्यक्ति के व्यक्तित्व को सकारात्मक रूप से गढ़ती है, इसलिए युवाओं को सदैव अच्छे विचारों और मूल्यों से जुड़ना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का स्मरण कराते हुए उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई पहल कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को यहीं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं संस्थान उपलब्ध हो सकें।समापन समारोह में पूर्व विधायक श्री प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र महले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए।
- -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सराही जनजातीय कला, कलाकार हुए भावविभोरनई दिल्ली /गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान कलाकार भावविभोर और अभिभूत नजर आए।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झांकी के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कलाकारों के समर्पण, मेहनत और जीवंत प्रस्तुति की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया भी कहा।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से आए जनजातीय कलाकारों ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के साथ पारंपरिक मंदार नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी थी, जिसने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।कलाकारों ने राष्ट्रपति से मुलाकात को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को और अधिक निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा देगा।राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में टीम लीडर तेज बहादुर भुवाल के नेतृत्व में नारायणपुर जिले के ग्राम नयनार से आए 13 सदस्यीय दल में जेनू राम सलाम, लच्छू राम, जैतू राम सलाम, राजीम सलाम, दिनेश करंगा, जयनाथ सलाम, मानसिंग करंगा, चन्द्रशेखर पोटाई, धनश्याम सलाम, जगनाथ सलाम, सुरेश सलाम तथा घोड़लापारा, ग्राम नयनार निवासी दिलीप गोटा शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल की इस पारंपरिक कला टोली ने अपनी लोक-संस्कृति और नृत्य शैली से राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
-
-धान खरीदी में रिकॉर्ड प्रगति : 48 घंटे में भुगतान, प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन की खरीदी
रायपुर/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य में धान खरीदी सुचारू, तेज़ और पारदर्शी ढंग से जारी है। अब तक प्रदेश के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर इस व्यवस्था का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। सरकार द्वारा अपनाई गई डिजिटल और समयबद्ध प्रणाली के चलते किसानों में उत्साह है और खरीदी केंद्रों पर व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को कुल 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का पूरा और न्यायसंगत मूल्य मिल रहा है। इतनी बड़ी राशि का सीधा हस्तांतरण राज्य की मजबूत वित्तीय प्रबंधन क्षमता और किसान हितैषी नीतियों को दर्शाता है।भुगतान प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि धान विक्रय के 48 घंटे के भीतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित हो रहा है। त्वरित भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और वे आगामी कृषि गतिविधियों की योजना सहजता से बना पा रहे हैं।आगामी तीन दिनों में लगभग 1.5 लाख और किसान धान विक्रय के लिए केंद्रों पर पहुँचने वाले हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था, तौल, परिवहन और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।इसी अवधि में 70,000 से अधिक नए टोकन जारी किए जाने की संभावना है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 22,000 टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी बारी के अनुसार व्यवस्थित ढंग से धान बेचने का अवसर मिल रहा है। टोकन व्यवस्था ने भीड़ प्रबंधन और समय की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।राज्य में प्रतिदिन लगभग 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है, जो इस अभियान की व्यापकता और प्रशासनिक क्षमता को दर्शाती है। बड़ी मात्रा में हो रही खरीदी के बावजूद गुणवत्ता परीक्षण, तौल और भंडारण की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो।कुल मिलाकर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी किसान-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित मॉडल के रूप में सामने आई है। समय पर टोकन, तेज़ खरीदी और 48 घंटे के भीतर भुगतान जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों का विश्वास मजबूत किया है और यह अभियान प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित हो रहा है। - रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ के वीर तथा दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित दो ब्रेल पुस्तक और तीन हजार से अधिक कंटेंट को संकलित कर बनाए गए ऑडियो बुक्स का विमोचन किया। उन्होंने ऑडियो बुक्स निर्माण में योगदान देने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया।इस अवसर श्री डेका ने कहा कि इन पुस्तकों का ब्रेल वर्जन बनाने का कार्य सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। श्री डेका ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे अनेक गुमनाम हस्तियां है जिन्होंने समाज के लिए अनुकरणीय काम किए है, उनको प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिव्यांगता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। समाज में सभी के लिए अलग-अलग चुनौतियां हैं। दिव्यांगजन समाज के एक भाग है और देश व समाज के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के लिए सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों में सुविधा, रैम्प निर्माण होना चाहिए। श्री डेका ने ऑडियो बुक्स की सराहना करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा ताकि प्रदेश के बाहर के दिव्यांगजन भी इसका लाभ ले सकें।इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कृत सुश्री के. शारदा, श्रीमती प्रीति शांडिल्य और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
-
- भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है
रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ यानी IndiaEUTradeDeal भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर नए शिखर तक पहुँचाने वाली सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह युगांतरकारी डील भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह समझौता भारत की आर्थिक विश्वसनीयता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा तथा देश को वैश्विक व्यापार की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता केवल व्यापारिक करार भर नहीं है, बल्कि यह भारत के करोड़ों युवाओं के सपनों को पंख देने वाला अवसर है। इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि #IndiaEUTradeDeal देश की आर्थिक आकांक्षाओं को मजबूती प्रदान करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक सुदृढ़ आधार बनेगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को वैश्विक सहयोग के साथ जोड़ते हुए भारत को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, नीति-निर्माण क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। -
-मुख्यमंत्री ने गौमाता पर बनी पहली फिल्म-'गोदान' का किया ट्रेलर लॉन्च
-मुख्यमंत्री ने की फिल्म-'गोदान' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर बनी पहली फिल्म-'गोदान' का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गौमाता ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि गाय का आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-'गोदान' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-'गोदान' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन के लिए बहुत कार्य हो रहा है। गौशाला में गायों के चारा के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया गया है साथ ही गौशाला को अब 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोधाम भी बनाए जा रहे हैं जहां घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल की जा रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी- देवताओं का वास रहता है। हर अनुष्ठान से पहले पंचगव्य का उपयोग किया जाता है। ये बहुत खुशी की बात है कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म-'गोदान' का आज ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है। इस फिल्म के माध्यम से सभी को गौमाता के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें गौमाता के महत्व के प्रति जन-जन को जागरूक करना है। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का आधार है। दो घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का संदेश दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म का माध्यम एक बहुत सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा एक बड़े दर्शक वर्ग तक सकारात्मक संदेश को पहुंचाया जा सकता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के पोस्टर तथा गीत ' गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों' का भी लॉन्च किया। उन्होंने पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। गौमाता की महत्ता को अभिव्यक्त करने वाली कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की फिल्म गोदान 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अवसर पर श्री अजीत महापात्र, श्री शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक श्री विनोद चौधरी, डॉ आईपी सिंह, श्री सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्यजन और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। - -नक्सलगढ़ में गूंजा राष्ट्रगान-नियद नेल्लानार के 10 दुर्गम गांवों में आजादी के बाद पहली बार लहराया तिरंगारायपुर । बस्तर की सुदूर पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसे उन गांव जहाँ दशकों तक सिर्फ खौफ का साया था, आज राष्ट्रगान की गूँज सुनाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के 10 अति-संवेदनशील गांवों में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया। यह केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि नक्सलवाद पर लोकतंत्र की निर्णायक जीत का शंखनाद है।सुकमा के दुर्गम अंचलों के नियद नेल्लानार के गांव तुमालभट्टी, वीरागंगलेर, मैता, पालागुड़ा, गुंडाराजगुंडेम, नागाराम, वंजलवाही, गोगुंडा, पेदाबोडकेल और उरसांगल में पहली बार गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। सुरक्षा बलों की सतत तैनाती और नवीन कैंपों की स्थापना ने वह सुरक्षा घेरा प्रदान किया, जिसके कारण ग्रामीण दशकों के भय को त्यागकर मुख्यधारा से जुड़ने आगे आए।प्रशासन की सक्रियता से इन गांवों में प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित हुई है। बुजुर्गों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी। ग्रामीणों की आँखों में सुरक्षित भविष्य की चमक इस बात का प्रमाण है कि शासन की ‘विश्वास आधारित नीति’ रंग ला रही है। सुरक्षा कैंपों के माध्यम से जवानों ने न केवल क्षेत्र को सुरक्षित किया, बल्कि ग्रामीणों का मित्र बनकर उनका दिल भी जीता।पूना मारगेम (नया रास्ता) से बदलता हुआ सुकमाछत्तीसगढ़ सरकार का अभियान “पूना मारगेम (गोंडी भाषा में जिसका अर्थ है नया रास्ता) अब हकीकत बनता दिख रहा है। सुदूर वनांचलों में तिरंगे का लहराना इस बात की पुष्टि करता है कि अब सुकमा में बंदूक की गूँज नहीं, बल्कि विकास और शांति की लहर चलेगी। जिला प्रशासन और पुलिस बल की इस साझा प्रतिबद्धता ने बस्तर में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।
- -राज्यपाल श्री डेका ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएंरायपुर,। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, आदिम जाति एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी राज्यपाल श्री डेका को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।समारोह में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, महापौर रायपुर श्रीमती मीनल चौबे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, पद्मश्री पुरस्कृत श्रीमती उषा बारले, श्री मदन चौहान, मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.के. राउत, पुलिस कमिश्नर रायपुर श्री संजीव शुक्ला, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सेना एवं पुलिस के अधिकारी, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनें, खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश भर के आमंत्रित अतिथि, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहणराजनांदगांव । जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा उपस्थित थे।गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक थाना बसंतपुर श्री राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून ने भाग लिया। परेड में आम्र्स पलाटून में 40वीं बटालियन आईटीबीपी, 8वी बटालियन सीएएफ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), जिला पुलिस बल महिला, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला), नगर सेना महिला तथा अनाम्र्स पलाटून में दिग्विजय महाविद्यालय नेवी (नेवल), दिग्विजय महाविद्यालय पुरूष, दिग्विजय महाविद्यालय महिला, कमला देवी महाविद्यालय, स्टेट कूल बालिका, स्टेट स्कूल बालक, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर नेवल, एमएलबी स्काउट-गाइड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने कर्मा नाचे हिलोरी..., नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों ने विकसित भारत है..., एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के बच्चों ने जन जागरूकता एवं देश भक्ति..., महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अनेकता में एकता..., प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत प्राचीन गौरव... गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिले के 13 विद्यालयों के 390 बच्चों द्वारा आकर्षक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 13 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, जिला पंचायत, उद्यानिकी विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, यातायात पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग ने झांकी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री भरत वर्मा, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, आईजी श्री बालाजी राव, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री एम भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को मिला प्रथम स्थान -गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को प्रथम एवं 40वीं बटालियन आईटीबीपी को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनआम्र्स प्लाटून वर्ग में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (पुरूष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालयके बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान -गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समारोह में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय स्थान तथा महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।झांकी में दिखी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की खुबसूरत झलक-गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकी में कृषि विभाग को प्रथम स्थान, वन विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान तथा जिला पंचायत की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
- - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 10 एकड़ में निर्मित पत्रकार आवासीय परिसर के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 79 लाख 91 हजार रूपए की लागत से पत्रकार आवासीय परिसर का लोकर्पण तथा 49 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार का किया भूमिपूजनराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोमवार को 10 एकड़ में निर्मित पत्रकार आवासीय परिसर के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 79 लाख 91 हजार रूपए की लागत से पत्रकार आवासीय परिसर का लोकार्पण किया तथा परिसर में 49 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का गौरवशाली इतिहास रहा है और आज उसी में क्रम एक नया नाम जुड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार कॉलोनी में लोकर्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव संस्कारधानी से उन्हें बहुत सारी जिम्मेदारियां और ताकत मिली है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के पत्रकारों की मेहनत, परिश्रम और एकजुटता से पत्रकार कॉलोनी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए राजनांदगांव के पत्रकारों की एकजुटता एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि उसका मकान होता है। 141 पत्रकारों को अपना आवास मिलेगा। पत्रकार गणतंत्र को पोषित, पल्लिवत करने वाले कलम के जादूगर होते हंै। यहां रानी सूर्यमुखी देवी के नाम से आवासीय परिसर होगा। उन्होंने सभी को पत्रकार कालोनी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दो हाई मास्ट लाईट एवं एक सड़क के निर्माण कराने की बात कही।वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार बिरादरी के सामूहिक प्रयासों और शासकीय सहयोग से आवास का सपना पूरा हुआ। संस्कारधानी राजनांदगांव के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि एक साथ रहकर जीवन संवार सकते है। यहां पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहुत अच्छी है। औद्योगिक प्रतिष्ठान एबीस के प्रमुख एवं समाजसेवी श्री बहादुर अली ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है, जहां 141 पत्रकार एक साथ रहने वाले है। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकार जिनका आवास तीन वर्ष में पूर्ण होगा, उनके घर में एबीस की ओर से एयर कंडिशनर की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पत्रकारिता के संबंध पारिवारिक संबंधों में बदल जाएंगे।प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि ने आवासीय परिसर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय, समझ के साथ सकारात्मकता से यह कार्य संभव हो सका है। साहित्य, संस्कृति एवं कला की त्रिवेणी संस्कारधानी में एक नया अध्याय जुड़ा है। जहां सभी के सहयोग से कलम के पुजारियों को एक ही परिसर में अपने एवं अपने परिवार के लिए जीवन भर के सपने को साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के अध्यक्ष श्री मिथलेश देवांगन ने कहा कि पत्रकार आवासीय परिसर लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अविस्मरणीय पलों के सभी साक्षी बने है। पानी, बिजली एवं अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है और छह महीने में कालोनी पूरी तरह से विकसित हो जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सुरेश एच लाल, श्री जितेन्द्र मुदलियार, प्रेस क्लब के संरक्षक श्री जितेन्द्र मिश्रा, श्री अशोक पाण्डेय, श्री सुशील कोठारी, प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के सचिव श्री अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, सहित पत्रकारगण और परिवारजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्री विरेन्द्र बहादुर ने किया।








.jpg)






.jpg)










.jpg)
