- Home
- छत्तीसगढ़
- -अटल बिहारी वाजपेयी, महात्मा गांधी, डॉ. भीम राव अम्बेडकरजी की प्रतिमाओं की व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाईरायपुर/ राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पूर्व रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित शहीदों/ महापुरुषों/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों/प्रतिमाओं की सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाकर सभी मूर्तियों/ प्रतिमाओं में सादर ससम्मान माल्यार्पण किया जाना सुनिश्चित करवाने सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है. निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तत्काल जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ एक्सप्रेस वे मार्ग फुण्डहर चौक स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी की प्रतिमा सहित सम्पूर्ण अटल परिसर की सादर ससम्मान व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई स्थल पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा की उपस्थिति में करवाई.नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत ब्राम्हणपारा आजाद चौक स्थित श्रद्धेय महात्मा गाँधीजी की प्रतिमा सहित सम्पूर्ण परिसर की सादर ससम्मान सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में करवाई. वहीं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 4 अंतर्गत वार्ड 43 अंतर्गत जय काली चौक में स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय डॉ. भीम राव अम्बेडकरजी की प्रतिमा के सम्पूर्ण स्थल की सादर ससम्मान व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाई गयी.
-
रायपुर/ रायपुर के गौरवशाली आयोजन रायपुर साहित्य उत्सव ने अपनी भव्यता और वैचारिक गंभीरता से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के साहित्यिक और बौद्धिक जगत में एक सशक्त पहचान बनाई है। उत्सव के विभिन्न सत्रों के बीच ‘भारत का बौद्धिक विमर्श’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया, जिसने बुद्धिजीवियों, युवाओं और श्रोताओं को गहन विचार के लिए प्रेरित किया।
इस सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात विचारक एवं लेखक श्री राम माधव रहे। उन्होंने अपने संतुलित और तार्किक वक्तव्य के माध्यम से भारतीय चेतना को आधुनिक संदर्भों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। श्री राम माधव ने कहा कि किसी भी जीवंत राष्ट्र के लिए उसका बौद्धिक विमर्श उसकी प्राणवायु होता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक राजनीति से जोड़ते हुए यह स्पष्ट किया कि भारत का चिंतन न केवल मौलिक है, बल्कि तार्किक कसौटी पर भी पूरी तरह खरा उतरता है।
श्री राम माधव ने इस भ्रांति को भी सशक्त तर्कों के साथ खंडित किया कि बौद्धिकता केवल पश्चिमी दृष्टिकोण तक सीमित है। उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्र चिंतन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ-साथ आधुनिक यथार्थ को समझने की क्षमता भी रखता है। संवाद के दौरान उनके तर्कों की श्रृंखला ने विद्वानों के साथ-साथ युवाओं और सामान्य श्रोताओं को भी विशेष रूप से प्रभावित किया। सत्र के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने भी अपने विचार साझा किए, जिससे पूरा वातावरण परंपरा और भविष्य की प्रगति के संतुलन से भरे वैचारिक संवाद में बदल गया।
सत्र के समापन पर यह संदेश उभरकर सामने आया कि असहमति भी तभी सार्थक है, जब वह तर्क और मर्यादा के दायरे में हो। रायपुर साहित्य उत्सव का यह सत्र केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि सकारात्मक, रचनात्मक और आत्मबोध से जुड़े बौद्धिक विमर्श की नई संस्कृति का प्रतीक बनकर सामने आया। इस आयोजन ने यह भी सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ की माटी में लोक संस्कृति के साथ-साथ उच्चस्तरीय वैचारिक मंथन के लिए भी एक सशक्त और उर्वर भूमि मौजूद है। - रायपुर । अयोध्या धाम से श्रीरामलला के पावन दर्शन कर वापस लौटे तीर्थ यात्रियों का आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा स्थित कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों को श्रीफल, पुष्पमाला एवं वस्त्र भेंट किए गए।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के निर्देशानुसार अयोध्या धाम से लौटने वाले प्रत्येक तीर्थ यात्री दल का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य है कि तीर्थ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं को सम्मान, आत्मीयता और सहयोग की अनुभूति हो तथा वे अपने धार्मिक अनुभव को सुखद स्मृतियों के साथ साझा कर सकें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गुरुमुख सिंह अरोरा, श्री नितेश अग्रवाल, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गनपत बघेल, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री सतविंदर पाहुजा तथा श्रीमती वेदकुमारी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों ने अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दर्शन यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रही और शासन-प्रशासन द्वारा किए गए इस सम्मान ने उन्हें अत्यंत प्रसन्नता प्रदान की है। तीर्थ यात्रियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त की।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से शनिवार को लोक भवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने उन्हें जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की शुभकामनाएं दी।
- -श्री साव ने आमंत्रण पर नई दिल्ली जा रहे पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वीडियो काल पर की बात, गणतंत्र दिवस समारोह का न्यौता मिलने पर दी बधाईरायपुर । नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष एक नई और ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी पथ-विक्रेता भी सहभागी बनेंगे। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी पथ-विक्रेताओं को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम अपने संदेश में देशभर के पथ-विक्रेता भाई-बहनों को संबोधित करेंगे।उप मुख्यमंत्री-सह-नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पालिका परिषद मुंगेली के पथ-विक्रेता श्री बाबूलाल बुनकर और नगर पालिका परिषद लोरमी के शहरी पथ-विक्रेता श्री सोना कुमार कैवर्त्य से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान दोनों से उनके कार्यों की चर्चा कर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने पर बधाई दी। दोनों पथ-विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हैं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी एवं परिश्रम से आजीविका अर्जित कर रहे हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों पथ-विक्रेताओं से वीडियो काल से चर्चा कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है। वर्षों से देश की शहरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पथ-विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एवं पहचान दिलाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व में उनकी भागीदारी सामाजिक समावेशन, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की भावना को सशक्त रूप से दर्शाती है।छत्तीसगढ़ के पथ-विक्रेताओं को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं लोटस टेंपल (कमल मंदिर) का भ्रमण भी कराया जाएगा। यह भ्रमण उनके लिए न केवल ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रीय मूल्यों को और अधिक गहराई से समझने का अवसर भी प्रदान करेगा।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से देशभर के लाखों शहरी पथ-विक्रेताओं को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा तथा सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह जैसे राष्ट्रीय मंच पर पथ-विक्रेताओं की सहभागिता इस योजना की सफलता और इसके सामाजिक प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य के दो पथ-विक्रेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह के राष्ट्रीय आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह क्षण विशेष रूप से गौरवपूर्ण है। राज्य के शहरी पथ-विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इससे न केवल पथ-विक्रेताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य के अन्य पथ-विक्रेताओं को भी स्वावलंबन, अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राज्य शासन एवं नगरीय निकायों द्वारा भी पथ-विक्रेताओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें सम्मानजनक आजीविका, सुरक्षित कार्यस्थल तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी इन प्रयासों की सार्थकता को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करती है। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के शहरी पथ-विक्रेताओं की सहभागिता समानता, सम्मान और समावेशी विकास के मूल्यों को सुदृढ़ करती है। यह पहल संदेश देती है कि राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग, हर नागरिक और हर मेहनतकश की भूमिका महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के लिए यह न केवल गर्व का विषय है, बल्कि सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी है।
- दुर्ग / गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिले में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 26 जनवरी 2026 को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री तोखन साहू प्रातः 9 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुँचकर ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे हर्ष फायर, 9.15 बजे मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9.22 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जाएगा। प्रातः 9.42 बजे परेड कमान्डरों से परिचय, 9.50 बजे परेड कमान्डरों के साथ फोटो सेशन आयोजित होगा। प्रातः 10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 10.10 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 11 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
-
रायपुर/रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में आज “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेता श्री सत्यजीत दुबे, अभिनेत्री सुश्री टी. जे. भानु, विधायक एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री अनुज शर्मा तथा सुश्री सुविज्ञा दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
परिचर्चा के दौरान श्री अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा अत्यंत सरल और सहज है, जिसे संवाद के माध्यम से और अधिक सुलभ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं की सशक्त भूमिका का है, जहां सिनेमा और समाज दोनों क्षेत्रों में उनका योगदान निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने फिल्म निर्माण प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिनेमा में निर्देशक की भूमिका प्रमुख होती है, रंगमंच में अभिनेता की प्रधानता होती है, जबकि धारावाहिकों में लेखक की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी रचनाकार की पहचान उसके पहनावे से नहीं, बल्कि उसकी रचनाओं से होती है।
अभिनेता श्री सत्यजीत दुबे ने कहा कि किसी भी फिल्म में भावनात्मक तत्व होना आवश्यक है, तभी वह दशकों तक दर्शकों के मन में जीवित रहती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का साहित्य अत्यंत समृद्ध है और यहां अच्छी कहानियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता केवल पाठक वर्ग को प्रोत्साहित करने की है कि वे पढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकजीवन और संस्कृति में असंख्य कथाएं समाहित हैं, जिन्हें सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
अभिनेत्री सुश्री टी. जे. भानु ने कहा कि डिजिटल माध्यमों, विशेषकर यूट्यूब, ने नए कलाकारों के लिए अवसरों के द्वार खोले हैं। छोटी कहानियां अब विभिन्न मंचों के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का सुख केवल गंतव्य तक पहुंचने में नहीं, बल्कि पूरी यात्रा प्रक्रिया में निहित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं निर्माता की भूमिका निभाती हैं, तो वे सेट पर कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं और भावनाओं का ध्यान रखती हैं। उन्होंने सिनेमा में दृश्यात्मक प्रस्तुति को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
सुश्री सुविज्ञा दुबे ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास का विकास घर से ही प्रारंभ होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करें, जिससे उनमें सृजनात्मकता और आत्मबल विकसित हो सके।
परिचर्चा में वक्ताओं ने नई पीढ़ी के सिनेमा, साहित्य और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव पर विचार साझा करते हुए कहा कि सशक्त कहानी, भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी ही भविष्य के सिनेमा की दिशा तय करेंगे। - दुर्ग / ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय दुर्ग (ब्लड बैंक) में 25 जनवरी रविवार को प्रातः 9.00 बजे से संध्या 5.00 बजे तक रक्तदान व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में निःशुल्क वाहन पार्किंग सुविधा एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के अधिक से अधिक आयोजन से ही सुनिश्चित किया जा सकता है।दुर्घटना, आपातकालीन परस्थितियों में मरीजों के हित हेतु रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में जनसामान्य द्वारा अपना अमुल्य योगदान दिया जा सकता है। वजन के अनुसार स्वास्थ शरीर में 5 से 6 लीटर तक रक्त होता है जिसमें से शरीर रक्तदाताओं को 1 बार में केवल 350 ML ही रक्त दान करना होता है। रक्तदान के समय वजन, बीपी, हिमोग्लोबिन, ब्लडग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाईटिस, वीडीआरएल की निःशुल्क जांच होती है। व्यस्क लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष हो, वजन 45 किलो ग्राम से ऊपर हो एवं जिनका हीमोग्लोबिन 11 g/dl से ऊपर हो वह रक्तदान कर सकते है। हर 3 माह (90 दिन) के अंतराल पर पुरूष तथा हर 4 माह (120) दिन) के अंतराल पर महिला रक्तदान कर सकती है। हर बालिक एवं स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य व दायित्व है कि जरूरतमंद मरीजों के लिये रक्तदान करें। जनसामान्य से अपील की गई है कि इस मानवीय कार्य में 25 जनवरी दिन रविवार को सभी को रक्तदान के लिये प्रेरित करें एवं रक्तदान शिविर तक लाने में मदद करें ताकि रक्तदान से ब्लड बैंक में सभी ग्रुप्स के रक्त युनिट उपलब्ध हो पाए।
- –25 जनवरी मतदाता दिवस के अवसर पर कला मंदिर सिविक सेंटर में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का होगा आयोजनदुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2026) के अंतर्गत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कल 25 जनवरी 2026 को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में पूर्वान्ह 10.00 बजे जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित तीन-तीन उत्कृष्ट बीएलओ को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अर्हता तिथि 01.01.2026 निर्धारित है, जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 18 बीएलओ का चयन किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से मतदान केंद्र क्रमांक 100 की श्रीमती निर्मला बघेल (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), केंद्र क्रमांक 161 की सुश्री चमेली साहू (रोजगार सहायक) तथा केंद्र क्रमांक 176 के श्री नेपाल यादव (रोजगार सहायक) को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण से मतदान केंद्र क्रमांक 86 की श्रीमती सुनीता चन्द्राकर, क्रमांक 87 की श्रीमती हिमानी देवांगन तथा क्रमांक 256 की श्रीमती जयन्ती (तीनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर से मतदान केंद्र क्रमांक 5 की श्रीमती मधु नामदेव (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), क्रमांक 204 की श्रीमती योगिता कनौजे (सहायक शिक्षक) एवं क्रमांक 1 की श्रीमती सरिता साहू (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर से मतदान केंद्र क्रमांक 82 के श्री खिलेश दास (सहायक ग्रेड-3, नगर पालिक निगम), क्रमांक 85 की श्रीमती सरस्वती साहू (शिक्षक) तथा क्रमांक 47 की यशोदा साहू (व्यायाम शिक्षक) का चयन किया गया है।विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर से मतदान केंद्र क्रमांक 23 के श्री अनुज श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-3), क्रमांक 95 के श्री भागवती निर्मलकर (हेल्पर, नगर पालिक निगम भिलाई) एवं क्रमांक 214 की श्रीमती अंजना शर्मा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा से मतदान केंद्र क्रमांक 60 की श्रीमती संतोषी साहू, क्रमांक 109 की श्रीमती सुशीला वर्मा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) तथा क्रमांक 176 की श्रीमती योगमाया वर्मा (सहायक शिक्षक) को भी जिला स्तरीय समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा।
- - महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीतों की होगी सुमधुर प्रस्तुतिरायपुर। देश और धर्म के प्रति प्रेम व आस्था का सुमधुर आयोजन और वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी में शाम 6 बजे से किया जा रहा है।आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पर यह आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कला एवं संस्कृति समिति की ओर से देशभक्ति गीतों की संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। इसके बाद देश के प्रसिद्ध पत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक, प्रखर वक्ता संदीप अखिल के साथ समाज में समरसता लाने का वैचारिक अनुष्ठान ‘राम रसायन’ का आयोजन शाम सात बजे तक होगा। संदीप अखिल की कथा का श्रवण कर जीवन में नवऊर्जा और नवचेतना का संचार होता है।आचार्य चेतन ने बताया कि 'राम रसायन कथा' का हमारे जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक महत्व है। यह कथा केवल भगवान श्रीराम के जीवन की घटनाओं का वर्णन नहीं करती, बल्कि उनके आदर्शों, गुणों, और मर्यादाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती है।
- - महाराष्ट्र मंडल के हल्दी कुंकू में दिखी जागरूकता, वाण भेंटकर महिला सभासदों को दी बधाई- रंगोली स्पर्धा में वैशाली विजेता, अक्षता उप विजेता, फैंसी ड्रेस में जीजा बाई बनीं सुदेशना सबसे सुंदर, शेफाली द्वितीयरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हुए 17 महिला केंद्रों के हल्दी-कुंकू में जन जागरूकता की झलक नजर आई। बूढ़ापारा केंद्र की सभासदों ने अपने नाट्य अभियान में जहां शहर की सड़कों पर दिखने वाले मवेशियों को लेकर चिंता जताई। वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनगाथा को मंचित देख जोश से भरे दर्शक ‘जय भवानी- जय शिवाजी’ के जयकारे लगाने लगे।उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडल की वरिष्ठ सभासद शिल्पी मटरेजा और विशेष अतिथि ज्योति कान्हे उपस्थित थीं। बूढ़ापारा केंद्र के सरस्वती वंदना व तात्यापारा केंद्र के स्वागत गीत से कार्यक्रम शुरू हुआ। फैंसी ड्रेस और रंगोली स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।फैंसी ड्रेस स्पर्धा में जज की जिम्मेदारी आंध्र समाज की महिला पदाधिकारी बी. शैलजा और संध्या राज ने निभाई। वहीं रंगोली स्पर्धा में शेखर क्षीरसागर और प्रभा बिन्नानी निर्णायक रहे। इस अवसर पर तीज महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले अवंती विहार, शंकर नगर, सड्डू-मोवा और देवेंद्र नगर महिला केंद्र का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्थ शेष का भी अभिनंदन किया गया।महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में वैशाली निमजे विजेता, अक्षता पंडित उप विजेता रहीं। मंजूषा चिलमवार को तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा। इस तरह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जीजाबाई बनीं सुदेशना मेने प्रथम, शेफाली फडणवीस द्वितीय और अनुपमा बोधनकर तृतीय रहीं। विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने ‘झुलवा पाळणा पाळणा, बाळ शिवाजीचा....गाली तिल लावून बाळा काजळ घाला डोळा’ मराठी गीत प्रस्तुत किया।फैंसी ड्रेस स्पर्धा के प्रतिभागीडा. शेफाली फडणवीस शंकर नगर, अलका बापट न्यू राजेंद्र नगर, श्रद्धा मरघड़े डंगनिया, सुदेशना मेने अवंती विहार, भारती देवरणकर देवेंद्र नगर, जयश्री ढेकणे सरोना, प्रियंका टेम्पे सुंदर नगर, उर्वशी उरगांवकर सड्डू-मोवा, चित्रा बल्की रोहिणीपुरम, अनुपमा बोधनकर चौबे कालोनी और कोटा केंद्र से वैशाली पुरोहित शामिल रहीं।रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागीरंगोली प्रतियोगिता में सोनाली कुलकर्णी, जयश्री गायकवाड़, डा शोभा सोनाये, प्रिया कडु, प्राजक्ता पुसदकर, मंजुषा चिलमवार, वैशाली निमजे, आरती पोतदार, ज्योति बनकर, अक्षता पंडित, लीना केलकर, शोभा जोशी, लीना लांजेवार, श्वेता खरे, माधुरी इंगोले, दीपिका पंडित, रंजना राजिमवाले, लक्ष्मी जिल्हारे, सुरेखा पाटिल, अंजलि काले, सुरेखा बक्षी और मनीषा बिस्सा शामिल हुईं।
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक-किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, पारदर्शी और पात्रतानुसार हो धान उपार्जन – कलेक्टररायपुर / खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।धान उपार्जन केन्द्रों में मॉइश्चर मीटर, पर्याप्त बारदाना, सटीक तौल व्यवस्था, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके चलते कृषक उत्साहपूर्वक अपने धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय कर रहे हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं धान उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनी रहे।आज कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं केन्द्र नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धान विक्रय हेतु केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा पात्रतानुसार एवं निर्धारित सीमा के भीतर ही धान उपार्जन किया जाए।कलेक्टर ने अधिकारियों को अवैध धान की खरीदी रोकने, पात्रतानुसार धान उपार्जन का कार्य करने तथा सभी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरजन, खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास सहित संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।
- रायपुर। अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की कड़ी में महाराष्ट्र मंडल के नए प्रकल्प सियान गुड़ी में रविवार, 25 जनवरी को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए वरिष्ठ जन को अपने साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक व सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि रविवार, 25 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक वरिष्ठजनों से इस शिविर में उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का निःशुल्क लाभ लेने का आग्रह किया। शिविर समता कॉलोनी स्थित सियान गुड़ी- दिव्यांग बालिका विकास गृह में लगाया जाएगा। शिविर में आने वाले वरिष्ठजनों को आधार कार्ड व राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।बताते चलें कि भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन और वरिष्ठजन सेवा समिति के प्रभारी दीपक पात्रीकार से संपर्क किया जा सकता है।
- बालोद। बालोद वनमण्डल अंतर्गत दल्ली परिक्षेत्र के कंजेली परिसर (कक्ष क्र. 55 आर.एफ) में वन विभाग द्वारा पुलिस, प्रशासन एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सहयोग से अतिक्रमण के प्रयास को विफल करते हुए आज लगभग 35 एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। वन मंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा फिल्ड का निरीक्षण किया गया एवं वन प्रबंधन समिति के साथ कार्ययोजना बनायी गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर प्रकरण कायम कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही की जा रही है एवं वसूली की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय वनअमले पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित बीडगार्ड को निलंबित किया गया एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को भी उनके कार्य क्षेत्र से हटाया गया है। उक्त क्षेंत्र में स्थानीय ग्रामणों के लाभ के दृष्टिकोण से वनवर्धनिक एवं चारागाह विकास के कार्य प्रस्तावित की जाएगी।
- बिलासपुर, /बालिका दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रावास में निवासरत सभी बालिकाओं की एनीमिया जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, पोषण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली और पेंटिंग का अवलोकन सीएमएचओ द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य, गायन एवं भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली बालिकाओं में से प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा गरेवाल ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बालिकाओं को आयरन की गोलियां का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वयंसेवी संस्था सर्च एवं आग्रोख की सक्रिय भागीदारी रही।बालिका दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में भी विविध जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बालिकाओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
- दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के जनता से मुलाकात करने कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव वार्ड पहुँचे और आमजन से सीधा संवाद किये। इस दौरान वार्ड क्रमांक 15 करहीडीह क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुने और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मॉर्निंग विजिट के दौरान कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव करहीडीह स्थित शासकीय स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किये और बच्चों से उपलब्ध शैक्षणिक, पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लिए। मौके पर उपस्थित संबंधित स्टाफ को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पोषण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा की नींव मजबूत हो और हर बच्चे को समान अवसर मिले।इसके पश्चात करहीडीह क्षेत्र में वार्ड भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से विकास कार्यों की जानकारी लिए। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा वार्ड डोमशेड सीमेंटीकरण सड़क, नाली, शेड निर्माण सहित विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं से मंत्री श्री यादव को अवगत कराये। इस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने नागरिकों के सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। करहीडीह वार्ड में उपस्थित नागरिकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिक से अधिक लाभान्वित होने अपील किए। उन्होंने नागरिकों का भरोसा दिलाया वार्ड को विकसित बनाने और भी विकास कार्य किये जायेंगे।
- रायपुर। ईशान हाइट महोबा बाजार रायपुर निवासी श्री विजय निमोणकर (तात्या) का 93 वर्ष की आयु में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे प्रसन्न, जयदीप और प्रतिमा (सोनू) के पिता, प्रीति, वंदना, संगीता और चैतन्य मुंजे के ससुर, आकांक्षा, प्रद्युम्न, सुजय, प्रथमेश के दादा व अथर्व, कार्तिक के नाना थे। उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 25 जनवरी को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान से कोटा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
- -जशपुर जिले को 51.73 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगातकोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, बागबहार में एसडीएम (लिंक कोर्ट) सहित की कई महत्वपूर्ण घोषणाएंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नक्सलवाद, जो कभी छत्तीसगढ़ के लिए गंभीर चुनौती था, अब तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। प्रदेश के हर क्षेत्र में अब तेजी से विकास कार्य किए जा रह है। श्री साय आज जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में लगभग 51.73 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, तहसील लिंक कोर्ट की स्थापना, रेस्ट हाउस निर्माण, इंडोर स्टेडियम का निर्माण, कोतबा जल आवर्धन योजना हेतु आवश्यक अतिरिक्त राशि, कोकियाखार में सामुदायिक भवन निर्माण तथा बागबहार में सप्ताह में एक दिन एसडीएम (लिंक कोर्ट) लगाने की घोषणा की। उन्होंने आज जिन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया उनमें मुख्य रूप से 4.37 करोड़ रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के कार्य का भूमिपूजन और 9.85 करोड़ रूपए से निर्मित जल आवर्धन योजना और प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटी पूरी कर दी गई है। लोगों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सिंचाई परियोजनाओं के मरम्मत एवं विकास के लिए लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 750 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका रहेगी। वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। नई औद्योगिक नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ को अब तक 7.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। जिन पर तेजी से काम हो रहा है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत जिले में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, पूर्व विधायक श्री भरत साय, सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
-
रायपुर। रायपुर साहित्य महोत्सव के अंतर्गत आज पुरखौती मुक्तांगन, रायपुर स्थित लाला जगदलपुरी मंडप में “आज की हिंदी कहानियाँ” विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र महोत्सव के दूसरे दिन मंडप में आयोजित दूसरा सत्र था।
इस पैनल चर्चा में प्रख्यात साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा, वरिष्ठ लेखिका सुश्री जयश्री राय, प्रसिद्ध लेखक श्री सतीश जायसवाल तथा साहित्य विदुषी डॉ. अंशु जोशी ने सहभागिता की।चर्चा के दौरान वक्ताओं ने समकालीन हिंदी कहानी के स्वरूप, विषयगत परिवर्तन, शिल्पगत प्रयोगों तथा समाज के बदलते यथार्थ को अभिव्यक्त करने में साहित्य की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। पैनलिस्टों ने आज की हिंदी कहानी में उभरती सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और नए कथ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों एवं पाठकों के साथ संवाद भी हुआ, जिससे कार्यक्रम और अधिक सार्थक एवं विचारोत्तेजक बन सका।रायपुर साहित्य महोत्सव साहित्य, संस्कृति और विचार-विमर्श को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ विभिन्न विधाओं और भाषाओं के रचनाकारों का समागम हो रहा है। साहित्य महोत्सव के अंतर्गत आज पुरखौती मुक्तांगन, रायपुर स्थित लाला जगदलपुरी मंडप में “आज की हिंदी कहानियाँ” विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र महोत्सव के दूसरे दिन मंडप में आयोजित दूसरा सत्र था।
इस पैनल चर्चा में प्रख्यात साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा, वरिष्ठ लेखिका सुश्री जयश्री राय, प्रसिद्ध लेखक श्री सतीश जायसवाल तथा साहित्य विदुषी डॉ. अंशु जोशी ने सहभागिता की।चर्चा के दौरान वक्ताओं ने समकालीन हिंदी कहानी के स्वरूप, विषयगत परिवर्तन, शिल्पगत प्रयोगों तथा समाज के बदलते यथार्थ को अभिव्यक्त करने में साहित्य की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। पैनलिस्टों ने आज की हिंदी कहानी में उभरती सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और नए कथ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों एवं पाठकों के साथ संवाद भी हुआ, जिससे कार्यक्रम और अधिक सार्थक एवं विचारोत्तेजक बन सका।रायपुर साहित्य महोत्सव साहित्य, संस्कृति और विचार-विमर्श को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ विभिन्न विधाओं और भाषाओं के रचनाकारों का समागम हो रहा है। - -राजनीति के बढ़ते कवरेज को वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया सकारात्मक संकेत, मीडिया आयोग की उठी मांग-जमीनी पत्रकारिता, प्रशिक्षण और संतुलन पर वक्ताओं ने रखे विचाररायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन आज लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित परिचर्चा ‘राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे’ ने मीडिया की मौजूदा दिशा, चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीर विमर्श को मंच दिया। सूत्रधार श्री वरुण सखा के सवालों के जवाबों के रूप में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय मीडिया की भूमिका, उसकी प्राथमिकताओं और भविष्य की जरूरतों पर खुलकर बात रखी। यह सत्र छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रमेश नैयर को समर्पित था।परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल पाण्डेय ने कहा कि राजनीति का मीडिया के केंद्र में आना एक सकारात्मक संकेत है। पिछले एक दशक में खबरों के ट्रेंड में बड़ा बदलाव आया है, जहां कभी बॉलीवुड और सिनेमा की खबरें हावी रहती थीं, वहीं अब राजनीति प्रमुख विषय बन रही है। उन्होंने सरकार से प्रेस आयोग या मीडिया आयोग के गठन की मांग करते हुए कहा कि समय के अनुरूप नीतियां और नियमन बनेंगे तो पत्रकारों के हितों की रक्षा संभव होगी। ट्रेड यूनियनों, पत्रकार संगठनों, मीडिया मालिकों और संपादकों के साथ संवाद से मीडिया का माहौल बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज टीवी चैनलों के प्राइम टाइम डिबेट के विषय सोशल मीडिया तय कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों के संवेदनशील और अध्ययनशील होने के साथ ही मुद्दों को समझने के लिए उनके समुचित प्रशिक्षण पर भी जोर दिया।वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में राष्ट्रीय मीडिया की भूमिका पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से जुड़ी घटनाओं को तो राष्ट्रीय मीडिया में प्रमुखता मिलती है, लेकिन नक्सल मोर्चे पर हो रहे सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों को अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाता। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में कमियां हो सकती हैं, लेकिन हर पांच साल में सरकार बदलने की प्रक्रिया इसे मजबूत बनाती है। एक पत्रकार के रूप में लोकतंत्र को पंचायत से लेकर संसद तक मजबूत करना मीडिया की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को केवल टीवी तक सीमित नहीं मानना चाहिए, अखबार और पत्र-पत्रिकाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश चतुर्वेदी ने मीडिया की व्यावहारिक चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि सूचना का सबसे बड़ा प्रदाता सरकार ही है और लगातार छुट्टियां पड़ने पर अखबार निकालना तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थानों में जमीनी रिपोर्टिंग कम हो रही है, क्योंकि यह खर्चीली है, जबकि प्रायोजित खबरें और डिबेट कम खर्च में आसान विकल्प बन गए हैं। उन्होंने चिंता जताई कि मीडिया संस्थान असल पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और भाषा कौशल से भटक रहे हैं, जिससे अनावश्यक शब्दावली और आरोप-प्रत्यारोप बढ़ रहे हैं।परिचर्चा में यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पत्रकारिता की पढ़ाई तो हो रही है, लेकिन व्यावहारिक प्रशिक्षण की कमी है। पत्रकारिता अब खबर और समाज से जुड़ी जिम्मेदारी के बजाय कंटेंट जेनरेशन तक सिमटती जा रही है, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
- - महुआ और मिलेट्स से बने जशप्योर उत्पादों को मिली शानदार प्रतिक्रिया-महिला स्वावलंबन की सशक्त कहानी लिख रहा जशप्योररायपुर। रायपुर में आयोजित भव्य साहित्य उत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति के साथ-साथ जशपुर जिले का गृह ब्रांड ‘जशप्योर’ (Jashpure) आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री के आदिवासी एवं महिला उत्थान के विजन से प्रेरित यह ब्रांड पारंपरिक स्वादों को आधुनिक बाजार से जोड़ते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।उत्सव परिसर में लगाए गए जशप्योर के स्टॉल पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से महुआ से बने लड्डू, कुकीज़ और कैंडी आगंतुकों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। स्टॉल पर आने वाले लोग न केवल उत्पादों के स्वाद और गुणवत्ता की सराहना कर रहे हैं, बल्कि लगाए गए QR कोड के माध्यम से इनके पोषण मूल्य और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।रायपुर की स्थानीय निवासी निधि साहू ने स्टॉल का भ्रमण करने के बाद कहा,“यह जानकर आश्चर्य हुआ कि महुआ से इतने स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद भी बनाए जा सकते हैं। पारंपरिक ज्ञान का यह आधुनिक उपयोग वास्तव में सराहनीय है।”जशप्योर से जुड़े युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन ने बताया कि महुआ को लेकर लंबे समय से समाज में यह धारणा रही है कि इसका उपयोग केवल शराब निर्माण तक सीमित है, लेकिन जशप्योर इस सोच को बदलने का कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा,“जशपुर की महिलाएं अब फूड-ग्रेड महुए का उपयोग कर इसे एक पारंपरिक सुपरफूड के रूप में स्थापित कर रही हैं। यह पहल आदिवासी महिलाओं के पारंपरिक ज्ञान को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है।”विविधता और आधुनिकता का संगमजशप्योर ब्रांड के अंतर्गत वर्तमान में 90 से अधिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। महुआ के साथ-साथ ग्लूटेन-फ्री मिलेट्स से बने बिस्किट और लड्डू भी लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं। इनमें रागी, कुटकी, कोदो और बकव्हीट जैसे पोषक मिलेट्स से तैयार विविध उत्पाद शामिल हैं।महिला सशक्तिकरण की नई पहचानजशप्योर केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि महिला आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की एक अभिनव पहल है। स्थानीय संसाधनों के कुशल उपयोग से जशपुर की ग्रामीण महिलाएं आज न केवल स्थायी रोजगार प्राप्त कर रही हैं, बल्कि उद्यमिता के क्षेत्र में भी सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं। रायपुर साहित्य उत्सव में जशप्योर की यह प्रभावशाली उपस्थिति छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और महिला सशक्तिकरण की बढ़ती पहचान का सशक्त प्रमाण है।
- -लाला जगदलपुरी मंडप में लोकगीतों का जीवंत विमर्शरायपुर /रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के दूसरे दिन लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित परिचर्चा “छत्तीसगढ़ के लोक गीत” प्रदेश की लोक-संस्कृति, भाषा और जनजीवन के गहन संवाद का सशक्त मंच बनी। परिचर्चा में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकगीत छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक स्मृति और जीवन-दृष्टि की आत्मा हैं।लोकगीत सामूहिक स्मृति का जीवंत दस्तावेज : डॉ. पी.सी. लाल यादवलोक साहित्य के प्रख्यात लेखक डॉ. पी.सी. लाल यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ी लोकगीत समाज के इतिहास, संघर्ष और अनुभवों को पीढ़ी दर पीढ़ी संजोकर रखने वाले जीवंत दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती लोकगीतों का अमृत कुंड है- खेल, पर्व, नृत्य, वन-जीवन और दैनिक क्रियाओं में लोकगीत सहज रूप से रचे-बसे हैं। हर स्थान और हर अवसर से लोकगीत स्वतः जन्म लेते हैं।लोक संवेदना से समृद्ध होता है आधुनिक लेखन : शकुंतला तरारवरिष्ठ कवयित्री एवं स्वतंत्र पत्रकार श्रीमती शकुंतला तरार ने कहा कि लोकगीतों की भावनात्मक गहराई आधुनिक साहित्यिक विधाओं को निरंतर समृद्ध करती है। उन्होंने हाइकू रचना में लोक चेतना के प्रयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि लोक संवेदना पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित होती रहती है। बस्तर पंडुम जैसे उत्सव आदिवासी समाज की विविधता, सौंदर्य और अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम हैं, जिनसे लोकजीवन की सच्ची तस्वीर सामने आती है।भाषा-विज्ञान की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हैं लोकगीत : डॉ. विनय कुमार पाठकहिंदी एवं भाषा विज्ञान में पीएचडी और डी.लिट. की दोहरी उपाधि प्राप्त डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में ध्वनि, लय और अर्थ का अद्भुत संतुलन है, जो इन्हें भाषायी दृष्टि से विशिष्ट बनाता है। उन्होंने कहा कि लोकगीत प्रकृति के अत्यंत निकट होते हैं और इसी निकटता के माध्यम से लोकजीवन अपनी बात सहज रूप में अभिव्यक्त करता है।लोककथा और लोकगीत एक-दूसरे के पूरक : डॉ. बिहारी लाल साहूकहानीकार डॉ. बिहारी लाल साहू ने कहा कि लोकगीत और लोककथाएँ समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करने के दो सशक्त माध्यम हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और लोक साहित्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पाहुना का मान करना छत्तीसगढ़ की संस्कृति है और लोकगीत हमारी ऐसी अमूल्य संपत्ति हैं, जो हर रूप में हमारे साथ बहती रहती हैं-इन्हें कोई मिटा नहीं सकता।संवेदनशील संचालन ने संवाद को दिया प्रवाहपरिचर्चा का कुशल एवं प्रभावी संचालन सूत्रधार श्री आशीष सिंघानिया, युवा लेखक एवं संस्कृतिकर्मी ने किया। उन्होंने अपने संचालन में वर्तमान समय में बढ़ते पाश्चात्य प्रभाव के बीच लोकसंस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट किया। उनके संचालन ने संवाद को सहज, रोचक और प्रवाहपूर्ण बनाए रखा।छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में जीवन और उत्सववक्ताओं ने कहा कि सुआ गीत, करमा गीत, ददरिया, पंथी गीत, बिहाव गीत और जवारा गीत छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रकृति, श्रम-संस्कृति और उत्सवधर्मिता की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन गीतों में जनजीवन की खुशियाँ, संघर्ष और आस्था समाहित है।छत्तीसगढ़ी साहित्य की पुस्तकों का विमोचनइस अवसर पर दो महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ी साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया गया“हमर का बने का गिनहा” - छत्तीसगढ़ी ग़ज़ल संग्रह“दिल म घलो अंधियार हवय” - छत्तीसगढ़ी गीत एवं कविता संग्रहलोक विरासत के संरक्षण का आह्वानकार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने लोकगीतों के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक हस्तांतरण की आवश्यकता पर बल दिया। परिचर्चा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि लोकगीत केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान और भविष्य की सांस्कृतिक दिशा हैं।
- -भाषा के मानकीकरण में एआई की भूमिका बड़ी चुनौती : डॉ. व्यास-प्रश्न जितना गहरा, उत्तर भी उतना ही गहरा होगा : श्री प्रफुल्ल केतकर-डॉ. गोपाल कमल की पुस्तक ‘गुणाढ्य की गुणसूत्र कथा’ का हुआ विमोचनरायपुर / नवा रायपुर में आयोजित साहित्य महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कवि-कथाकार अनिरुद्ध नीरव मंडप पर साहित्य : उपनिषद से एआई तक विषय पर केंद्रित परिचर्चा आयोजित हुई। इस परिचर्चा में वक्ता के रूप में ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रफुल्ल केतकर, वरिष्ठ लेखक डॉ. गोपाल कमल शामिल हुए। परिचर्चा के सूत्रधार साहित्यकार श्री संजीव तिवारी रहे, परिचर्चा का यह सत्र कवि जगन्नाथ प्रसाद भानु को समर्पित रहा। इस अवसर पर डॉ. गोपाल कमल द्वारा लिखित पुस्तक, गुणाढ्य की गुणसूत्र कथा का विमोचन किया गया।ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने कहा कि एआई का जो रूप आज हम देख रहे हैं, इसके पीछे विगत 30–40 वर्षों की मेहनत है। एआई निरंतर निखरता जा रहा है। तकनीक खुद को परिमार्जित करती जाती है, यह प्रक्रिया सतत है। एआई नेट पर उपलब्ध जानकारी, आंकड़ों और सूचनाओं का विश्लेषण कर हमें डिस्क्रिप्टिव टेक्नोलॉजी के रूप में समझाता है। धीरे-धीरे एआई निखरा और प्रिडिक्टिव टेक्नोलॉजी के रूप में काम करने लगा। आज एआई भविष्य की चीजों को भी बताता है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 में पहली बार चैट जीपीटी आया। सिर्फ तीन साल में एआई का रूप कितना भव्य हुआ है, आप देखिए। हम एआई के भविष्य की अब कल्पना भी नहीं कर सकते। भाषा के मानकीकरण में एआई की क्या भूमिका होगी, यह हम सभी के बीच एक बड़ी चुनौती है।वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रफुल्ल केतकर ने परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि गीता के 18 अध्यायों में सभी तरह के ज्ञान का समावेश है। एआई को लेकर लोग चिंतित हैं कि एआई का फ्यूचर क्या होगा। एआई के आधार पर जापान ने जब रोबोट बनाया तो वह स्वयं को नेगेटिव प्रॉम्प्ट देने लगा। एआई कमांड और प्रॉम्प्ट पर काम करता है। एआई वही बताता है जो नेट पर उपलब्ध है। श्री केतकर ने कहा कि हमारे ऋषि सूचना की नहीं, ज्ञान की बात करते थे। वे एआई से बहुत ज्यादा आगे थे। यदि हम मैकाले की शिक्षा पद्धति की बात करें तो उसने हमें अच्छा उत्तर लिखने वाला बना दिया। प्रश्न जितना गहरा होगा, उत्तर भी उतना ही गहरा होगा। मानव के ज्ञान का उद्देश्य प्रकृति पर विजय पाना नहीं, उसके नियमों को समझकर अपने आपको प्रकृति के अनुरूप ढालना था।वरिष्ठ लेखक डॉ. गोपाल कमल ने सत्र में अपने संबोधन में कहा कि हमारे साथ में सोचने की परंपरा ऋग्वेद से आती है। हम सभी एआई में डीप लर्निंग की बात करते हैं। भाषा कहां से आती है, वह आकार कैसे लेती है, मनुष्य भाषा तक कैसे पहुंचा, इस पर होने वाले कार्य और अध्ययन को साइकोलिंग्विस्टिक के नाम से जाना जाता है। जेनेटिक कोड के जरिए ही हम नई चीजों को सीख पाते हैं। डॉ. गोपाल ने कहा कि सोमदेव ने कथासरितसागर के नाम से संस्कृत में पुस्तक लिखी, इसे हम गुणाढ्य के रूप में देख सकते हैं। संस्कृत के लगभग 3900 सूत्र हैं। महेश्वर सूत्रों से हम सभी शब्दरूप और धातुरूप बना सकते हैं। एआई में हम जीरो से एक का सहारा लेते हैं। गुणसूत्र की भाषा से एआई के संचार नेटवर्क को गढ़ा गया है।परिचर्चा के सूत्रधार, साहित्यकार श्री संजीव तिवारी ने कहा कि मेरे समझ में उपनिषद और एआई एक जैसे हैं। वेद ज्ञान का खजाना है, जिसका भाष्य उपनिषद है। एआई भी प्रश्नोत्तर शैली में उत्तर देता है। हमारा उपनिषद एआई का मूल है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी हैदराबाद जैसे संस्थान एआई को लेकर काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए दूसरे संस्थान भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं, ताकि एआई में बेहतर से बेहतर रूप में छत्तीसगढ़ी भाषा निखरकर आ सके। इस अवसर पर गणमान्य साहित्यकार एवं श्रोता उपस्थित रहे।
- -रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत हुईं शामिलरायपुर / रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन अभिनव नीरव मंडल के प्रथम सत्र में विचारोत्तेजक संवाद और सारगर्भित विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आईं वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा के मध्य रोचक परिचर्चा सम्पन्न हुई।अपने संबोधन में सुश्री लियाकत ने राष्ट्रवाद पर संबोधित कहा कि जब हम मिट्टी में मिल रहे हों, तो यह मिट्टी भी रोए इस धरती की। उन्होंने पत्रकारिता के 18 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया पर आए 30 सेकंड के वीडियो पर आँख मूँदकर भरोसा न करें, बल्कि तथ्यों की स्वयं पड़ताल करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी व्यक्ति या विचारधारा के लिए नहीं, बल्कि सत्य और अच्छाई के लिए कार्य करती हैं और उनकी प्रतिबद्धता भारत के प्रति है।इतिहास और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के दंगों के समय किए गए मानवीय कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा स्वभावतः सेक्युलर है और भारतीयता उसी समझ से विकसित होती है। निजी प्रसंग साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी दादी सनातन परंपराओं का पालन भी करती थीं, पाँच वक्त नमाज़ भी पढ़ती थीं और सबका आदर करती थीं, यह भारत की साझा संस्कृति का उदाहरण है।विराट हिंदू सम्मेलन से जुड़े अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें धर्म पर मन से विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं कलमा पढ़ती हैं, उनके तीनों बच्चे कुरान पढ़ते हैं पर वे अपने बच्चों को इस प्रकार तैयार कर रही हैं कि वे वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहने में संकोच न करें क्योंकि उनकी पहचान भारतीय होने से है।व प्रश्नोत्तर सत्र में पत्रकार बनने की आकांक्षा रखने वाली पत्रकारिता की छात्रा के प्रश्न पर उन्होंने परिश्रम, सत्यनिष्ठा और निर्भीकता को सफलता की कुंजी बताया। धर्म और राष्ट्रवाद से जुड़े प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रंथ या विचार को गुरु से समझना चाहिए, संदर्भ जानना चाहिए, और किसी की बातों में बहकर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए क्योंकि एक ही बात के कई अर्थ हो सकते हैं। राष्ट्रवाद के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं हमेशा भारत और राष्ट्रवाद को चुनूँगी।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने दो पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ के साहित्य पुरोधा एवं पूजा अग्रवाल की काव्य संग्रह 'अम्मा की चाय' शामिल थे। सत्र में बड़ी संख्या में युवा, साहित्यप्रेमी और पत्रकारिता से जुड़े लोग शामिल हुए।
- रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पर्यटन न केवल देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम भी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से लोगों को स्थानीय संस्कृति, भौगोलिक विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं अद्भुत स्थलों से परिचित होने का अवसर मिलता है। साथ ही यह क्षेत्र हजारों परिवारों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित कर आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का उद्देश्य पर्यटन उद्योग के महत्व को रेखांकित करना और इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है, ताकि पर्यटन के माध्यम से देश और प्रदेश को सतत आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। भारत अपनी विविधताओं, परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। देश के प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट पहचान और गौरवशाली पृष्ठभूमि है, जिसे पर्यटन के माध्यम से देश-विदेश तक पहुँचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा पर्यटन को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।






.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)












.jpg)
.jpg)
