सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
-सरयू प्रसाद स्टेडियम में शाम 4 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश
बालोद / सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम सरयू प्रसाद स्टेडियम, गंजपारा, बालोद में शाम 4 बजे से प्रस्तावित है।
कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालोद द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अधीनस्थ मितानिनों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा गया है।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले में अभियान की गतिविधियों में स्वास्थ्य, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े मैदानी अमले की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। मितानिनों की भागीदारी से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

.jpg)


.jpg)









Leave A Comment