- Home
- छत्तीसगढ़
-
*मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत*
रायगढ़. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का रायगढ़ जिले के पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे।हेलीपेड में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। -
बालोद। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन के समीप पीपरछेड़ी से लिमोरा रोड के बीच बन रहे उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी से पुल निर्माण की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। मौके पर बताया कि यह पुल क्षेत्र वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस पुल के निर्माण के लिए 2 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके तहत निर्माण कार्य निरंतर जारी है। यह पुल 40 मीटर लम्बा होगा। साथ ही एप्रोच रोड बनाया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि पुल का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा से पूर्व पूरा कराना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को आवागमन में आसानी हो। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री योगेंद्र श्रीवास, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
-
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता श्री सुभाष त्रिपाठी इस दौरान रहे साथ
रायगढ़। 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और 6 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हुए थे । भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा सलामी दी गई।
रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है प्रतिमा
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए
सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास मंच पर उपस्थित हैं -
धान बेचने आए किसानों से की चर्चा, पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही, मुख्यमंत्री ने कहा अंतर की राशि जल्द मिलेगी किसानों को
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान साथ रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नही बेच पाए थे। लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान हित में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो वर्ष का बकाया बोनस जारी करने को लेकर भी किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि एक मुश्त राशि मिलने से आर्थिक राहत मिली है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान समिति में हो रही खरीदी को देखा और धान बेचने आए दूसरे किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण कर ली जाए
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील निर्णय से धान खरीदी की अंतिम तारीख 4 तारीख तक बढ़ाई गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में भी खरीदी होगी। -
माओवादी आतंक का बहादुरी से मुकाबला करने के लिए जवानों की सराहना
रायपुर /राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के मोवा स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने घायल जवानों का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने जवानों के द्वारा अपनी जान का परवाह न करते हुए माओवादी आतंक का मुकाबला करने के लिए उनकी सराहना की।
ज्ञातव्य है कि 30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलें का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान शहीद हो गए थे। जिसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक श्री देवेन सी. और आरक्षक श्री पवन कुमार तथा 150 वीं बटालियन के आरक्षक श्री लम्बाधर सिंघा शहीद को गए थे। इस घटना में 16 जवान घायल हो गए थे जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर के निजी चिकित्सालय में बेहतर उपचार के लिए लाया गया है। -
निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने समीक्षा बैठक में सीवर चेंबर ढंकने के दिए निर्देश
भिलाईनगर/ निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में सफाई कार्य से लेकर प्रगतिरत सभी निर्माण कार्यों की बारी बारी से अभियंताओं से जानकारी लेते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोन आयुक्त द्वारा किए जा रहे माॅर्निंग विजिट की समीक्षा करते हुए सफाई के साथ निर्माण कार्य का माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
सभागार में आयोजित बैठक में निगम क्षेत्र के सीवर चेंबर खुला होने पर चर्चा की गई जिस पर आयुक्त ने सभी खुले चेंबर को ढंकने के निर्देश दिए है। जोन 02 के जोन आयुक्त ने बताया कि उनके क्षेत्र में 600 जगह खुला सीवर चेंबर चिन्हांकित किए गए है जिसके लिए ढक्कन तैयार कराया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य सभी जोन को भी निर्देश दिए गए। बैठक में सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी को डेंगू/मलेरिया/पीलिया जैसी संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता लाने हेतु निरंतर कार्य करने कहा। उन्होंने नाली में जला आयल, टेमिफाॅस का वितरण, पानी टंकी, कूलर, टायर व अनुपयोगी पात्र सहित जलजमाव वाले स्थानों की सघन जांच करने कहा है ताकि ऐसे बीमारियों से निगम क्षेत्र के नागरिकों को बचाया जा सके। उन्होंने शिविर के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड एवं आधार अपडेशन शिविर को जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिले इस हेतु प्रचार प्रसार किया जावे ।
बैठक में उपायुक्त रमाकांत साहू, नरेन्द्र बंजारे, अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, डी के वर्मा, संजय बागड़े, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, एआरओ एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
*आयुक्त ने वार्ड 02 एवं 04 में देखी सफाई व्यवस्था* -
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निगम आयुक्त देवेश ध्रुव माॅर्निंग विजिट में वार्ड पहुंच रहे है, उन्होंने जोन स्वास्थ्य अधिकारी के साथ नेहरू नगर जोन के वार्ड 02 में दीनदयाल काॅलोनी एवं वार्ड 04 में व्यवसायिक क्षेत्र में सफाई कार्य को देखे और रूट चार्ट बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक क्षेत्र में अनिवार्य रूप से टवीनबीन रखने और वहां से कचरे की सफाई करने कहा उन्होंने सफाई की समस्या वाले स्थल को चिन्हांकित कर नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। वार्ड के नागरिकों से सफाई कार्य का फीडबैक भी लिए जिसमें बैकलाइन में सफाई की समस्या बताने पर उन्होंने प्रतिदिन वार्ड की सफाई के लिए रूट चार्ट तैयार सफाई करने कहा। -
*निगम आयुक्त ने बिजली विभाग को टाॅवर से बिजली काटने लिखा पत्र*
भिलाईनगर। भिलाई निगम अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने कमर कस ली है निगम मे देय करो की राशि को पटाने मे हिलहवाला करने वालो के विरूद्ध बडी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है । सम्पत्तिकर वसुली हेतु मुनादी करवाया जा रहा है बडे बकायादारों से सम्पर्क कर राजस्व अमला उन्हे नोटिस दे रहे ताकि समय मे राशि जमा कर दे और कुर्की जैसे कार्रवाई से बचे ।
इसी कडी मे निगम क्षेत्र में संचालित मोबाइल टाॅवर कम्पनी द्वारा अनुज्ञा शुल्क,नवनीकरण शुल्क तथा अनुज्ञा शुल्क के अंतर की राशि जमा नहीं किया जा रहा है। अब इनके विरूद्ध निगम प्रशासन सख्त कदम उठाते हुए मोबाइल टाॅवर को सीलबंद करने की कार्यवाही करेगा। भिलाई निगम क्षेत्र में अलग अलग नेटवर्क कंपनी के टाॅवर है, इनमें 07 कंपनी के 43 टाॅवर का राशि जमा नहीं हुआ है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता को टाॅवर से बिजली काटने पत्र लिखा है। भिलाई में संचालित मोबाइल टाॅवर के एजेंसी द्वारा निगम को देय राशि जमा नहीं किया जा रहा है, शुल्क जमा कराये जाने हेतु समय समय पर नोटिस / डिमांड प्रेषित किया गया है, किन्तु अद्यतन तक राशि जमा नहीं कराया गया है। अब निगम 15 ,16 एवं 19 फरवरी को मोबाइल टाॅवर की बिजली कनेक्शन विच्छेदन करने सहित उक्त स्थल पर लगे टाॅवरों को हटाने /सीलबंद करने की कार्यवाही की जाएगी और इस पर होने वाले व्यय राशि की वसुली उक्त कम्पनी से किया जाएगा।*07 कंपनी से 83 लाख बकाया राशि* -
भवन निर्माण अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया कि भिलाई के 7 टाॅवर कंपनी द्वारा निगम को देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऐसे 43 टाॅवर है, जिनका बकाया राशि 83,86,856रू है। आयुक्त के निर्देशानुसार बिजली कनेक्शन विच्छेदन सहित टाॅवर स्थल को सीलबंद की कार्रवाई किया जाना है। -
दुर्ग/ 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2023-24 गतका बालक-बालिका 17, 19 वर्ष का आयोजन 4 फरवरी 2024 से 7 फरवरी 2024 तक दुर्ग/भिलाई में किया जाएगा। शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 4 फरवरी को 11 बजे एवं समापन समारोह 7 फरवरी को 12 बजे भिलाई विद्यालय सेक्टर-2, भिलाई में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों/शिक्षा संगठन से लगभग 229 खिलाड़ी एवं 100 ऑफिशियल्स भाग लेंगे।
-
धान का उठाव शीघ्रता से करे-कलेक्टर
दर्ग /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत नारधा, मुरमंुदा तथा अहिवारा में धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री महेश राजपूत, खाद्य अधिकारी श्री सी.पी. दिपांकर के साथ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान उपार्जन संबंधी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत नारधा में सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक शेखर सिंह कश्यप ने बताया कि कुल 1619 किसान पंजीकृत है जिसमें कुल किसान 1491 किसान लाभान्वित हो रहे। मोटा, पतला तथा सरना मिलाकर कुल 76882.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसमें 59980 क्विंटल धान उठाव हो चुका है शेष धान 16902.40 क्विंटल का डीओ जारी किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुरमुंदा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को समिति प्रबंधक प्रमोद रामटेके ने बताया कि कुल पंजीकृत किसान 699 में से 663 किसानों ने धान बेचा है। शेष 36 किसानों का टोकन जारी किया जा चुका है। उक्त धान खरीदी केन्द्र में कुल 34529.20 क्विंटल धान बेचा गया शेष 9859.20 क्विंटल धाान का डीओ जारी किया गया है। अहिवारा स्थित धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि इस केन्द्र मे 1108 पंजीकृत किसान है जिसमें 1033 किसानों का धान उठाव हो चुका है। शेष 75 किसानों का डीओ जारी किया गया है। कुल 64542 क्विंटल धान खरीदा गया। जिसमें 51980 क्विंटल उठाव हो चुका है। तथा शेष 12562.40 क्विंटल धान का डीओ जारी किया गया है। 1-2 दिन के भीतर धान उठ जाएगा। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री महेश राजपूत को कहा कि डीओ जारी करने के उपरांत जांच करे तत्पश्चात् धान उठाव का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।
-
दुर्ग/जिला अस्पताल के नवजात गहन शिशु चिकित्सा इकाई वार्ड में मिलने लगी है मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू जैसी सुविधा। जिला अस्पताल में हाल ही में 2 अति गंभीर नवजात शिशु का इलाज कर डिस्चार्ज किया गया। सिविल सर्जन डॉ. ए.के. साहू से मिली जानकारी अनुसार श्रीमती मेनका साहू के बेटे का जन्म 7 दिसम्बर 2023 को हुआ था। जन्म के समय बच्चें का वजन 800 ग्राम था। बच्चे की स्थिति देख लगा बच्चा शायद ही जीवित रहेगा किन्तु यहाँ के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर. के. मल्होत्रा, डॉक्टर हेमंत साहू, डॉक्टर सीमा जैन, डॉक्टर वाय किरण कुमार एवं चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्टाफ नर्स ने कठिन मेहनत कर बच्चे के संकमण को ठीक कर एवं बच्चे का वजन बढ़ाया गया।
इसी प्रकार श्रीमती निशा टंडन की बेटी का जन्म 08 जनवरी 2024 को हुआ था। जन्म के बाद बच्चा रोया नही व गंदा पानी पी लिया था जिससे सॉस लेने में तकलीफ हो रहा था। जिसके वजह से फेफड़े सिकुड़ गया एवं सॉस की तकलीफ बढ़ गई बच्चे को तुरंत वेंटिलेटर में रखा गया, एक्सरे से पता चला कि फेफड़े में निमोनिया का संकमण चालु हो गया है। बच्चे को जीवन रक्षक दवाई देकर (सरफेक्टेट) वेंटिलेटर में रखा गया। 6 दिन तक वेंटिलेटर में रखने के बाद, बच्चा स्वयं सॉस लेना शुरू कर दिया व स्वस्थ बच्चे एसएनसीयू से डिस्चार्ज किया गया। साथ ही पिछले एक साल में जिला अस्पताल एसएनसीयू में रिफर रेट एवम डेथ रेट में कमी हुई है। नवजात शिशुओं के सफल इलाज हेतु डॉक्टर अरुण कुमार साहू सिविल सर्जन ने नवजात गहन शिशु चिकित्सा इकाई के विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ नर्स को शुभकामनाएं दी। -
*- समय-सारिणी जारी*
दुर्ग/ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो सत्रों में 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। इन जिलों में अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर (कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, दन्तेवाड़ा, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा), कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं मुंगेली के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए जारी की गई समय सारिणी के अनुसार यह परीक्षा 11 फरवरी को पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक विषय सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडी) और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 से 5 बजे तक रूचि परीक्षा (एप्टीटयूट टेस्ट) विषय की होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवेश पत्र 30 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र नही भेजा जाएगा।
- शिविर लगाकर यूडीआईडी पंजीयन कराने और दिव्यांग प्रमाण-पत्र देने के निर्देशरायपुर / छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के साथ-साथ उन्हें रोजगार मूलक कार्यो में प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाकर यूडीआईडी पंजीयन कराने और मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर बेघर, बेसहारा, घुमंतू, दिव्यांग, बच्चों और महिलाएं मिलने पर उन्हें पुर्नवास केन्द्र में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक पर संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित अनुदान प्राप्त संस्थाओं और पुनर्वास केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को हुनरमंद बनाकर स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराएं। उनकी रूचि के अनुसार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण दिलाया जाए। तृतीय लिंग का भी पंजीयन कराने और राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।श्री एस. प्रकाश ने कहा कि जिला पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से ऐसे जरूरतमंद बच्चे, महिलाओं, युवा, बुजुर्ग जिनको फिजियोथेरिपी, कृत्रिम उपकरण, वैशाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसायकल एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाए। विभिन्न पेंशन प्रकरणों का भौतिक सत्यापन करके पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से पेंशन का लाभ दिलाए। विभाग के हेल्प लाइन नंबर का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। समीक्षा बैठक में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण प्रदाय योजना, सामर्थ्य विकास योजना, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय निःशक्तजन पुनर्वास कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ में पीएम श्री स्कूलों को तेजी से अपग्रेड किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा 83 पीएम श्री स्कूलों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्वीकृति दी गई है।‘पीएम श्री स्कूल’ योजना के तहत प्रदेश के ऐसे अविद्युतिकृत स्कूल भवनों में नियमित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांटों की स्थापना की जा रही है, जिससे विद्यालयीन समय में बढ़ोत्तरी, शिक्षा संबंधी आधुनिक उपकरणों के संचालन तथा रात्रिकालीन सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध हो रही है। ‘पीएम श्री स्कूल’ में सोलर पावर प्लांट से आधुनिक शिक्षा जैसे - स्मार्ट क्लासेस, कम्प्यूटर एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्ययनरत विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा के प्रोत्साहन के लिए जागरूकता उत्पन्न हो रही है।क्रेडा द्वारा प्रदेश में अब तक 1152 स्कूलों में 1504 किलोवाट क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांटों की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही 39 समग्र शिक्षा अंतर्गत स्कूलों में सौर विद्युतिकरण के कार्य प्रगतिरत है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा श्री राजेश सिंह राणा के निर्देशानुसार दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों के सभी स्कूलों में स्थापित संयंत्रों की उच्च गुणवत्ता एवं सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर नियमित आंकलन किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों में विद्युति आवश्यकतानुसार नए सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए पहल की जा रही है।
- -झुमका जल महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, घुनघुट्टा जलाशय भी बनेगा पर्यटन क्षेत्र कोरिया में नालंदा परिसर बनाने की भी घोषणा-74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पणरायपुर / कोरिया जिले में झुमका जल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर यहां 500 एकड़ क्षेत्र में फैले झुमका जलाशय की शिकारा बोट पर बैठकर बोटिंग की। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने झुमका तथा घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कोरिया में भी नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े भी मौजूद रहे।झुमका जल महोत्सव में नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झुमका जलाशय को देखकर मैंने अधिकारियों से पूछा कि क्या यह मानव निर्मित है अथवा प्राकृतिक। अधिकारियों ने बताया कि यह प्राकृतिक है। मुझे महसूस हुआ कि हमारे पुरखों ने तालाबों के रूप में कितनी सुंदर धरोहर हमें सौंपी है। इतना विशाल जलाशय उन्होंने निर्मित किया है इससे बड़े क्षेत्र में सिंचाई भी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुराणों में भी तालाब निर्माण को पुण्य का कार्य माना गया है। छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में हमारे पुरखों ने तालाब बनवाये हैं। आज कोरिया जिले में जिस तरह से झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है वो जलसंरक्षण की हमारी पुरखों की परंपरा को बढ़ाने का सुंदर उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरिया प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है और पर्यटन संभावनाओं को निखारने से यहां लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद आज आपके जिले में मेरा पहला आगमन हुआ है। आप सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करके हमारी सरकार बनाई है, इसके लिए आप सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत अच्छे हैं इसलिए कहा गया है- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां आया हूँ तो माताओं-बहनों के लिए खुशखबरी भी लाया हूँ, बुधवार (31 जनवरी 2024) को हमने कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना के संबंध में निर्णय लिया। इसके अंतर्गत विवाहित माताओं-बहनों के खाते में जल्द ही 12000 रुपए प्रतिवर्ष आएगा। आप सभी के लिए दूसरी खुशखबरी है कि अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। तीसरी खुशखबरी है कि आज यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपुजन हुआ है इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूँ। मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम सब लगातार काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 14 दिसंबर 2023 की कैबिनेट की बैठक में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को मकान की स्वीकृति दी। पीएससी 2021 की शिकायतों के संबंध में जांच हमने सीबीआई को सौंप दी है। किसानों के आग्रह पर हमने धान खरीदी का समय चार दिन अतिरिक्त बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया है। हमने धान खरीदी के लिए 48 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था की है, हम धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान भी जल्द करेंगे। हम सबका सौभाग्य है कि 22 जनवरी को रामलला भी आ गए हैं। हम जल्द ही अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना शुरू कर रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को जब रामजी अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान हुए, पूरे देश ने उसका उत्सव मनाया, आज अयोध्या पर्यटन उद्योग का हब बन गया, लाखों लोगों के जीविकोपार्जन का आधार बन गया। आज झुमका महोत्सव भी लोगों के लिए एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है, यह आने वाले समय में रोजगार, पर्यटन और मनोरंजन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन कोरिया द्वारा मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम का छायाचित्र एवं झुमका महोत्सव का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सेजल अग्रहरी ने मुख्यमंत्री को उनकी पेंटिंग भेंट की।स्टॉल का किया निरीक्षण -पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के पूर्ण होने पर हितग्राहियों को आवास की चाबी मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदाय की। श्री साय ने आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो के हितग्राहियों गुलाब, सूरज, दशरथ कलावती एवं मनमती को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदाय कर उनके हालचाल की जानकारी ली। इसके साथ सक्षम योजना अंतर्गत श्रीमती अर्चना यादव, उर्मिला राजवाड़े, सोनकुंवर, पूजा राठौर को चेक प्रदाय किया। कृषक श्री भरत, श्रीमती मानकुंवर, डिगावन सिंह को मृदा हेल्थ कार्ड एवं विद्युत पम्प का वितरण किया।स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों को पीएमजेवाय योजना के तहत ग्राम ओड़गी के सुखमनिया, चंद्रकली, सूती, रामनारायण तथा टारजन कुमार राजवाड़े को 5-5 लाख रूपए का चेक प्रदाय किया। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्रीमती बेलाबाई पति वैसाखु को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि का चेक मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदाय किया।जिस कार्य में रुचि हो उस काम में डूब जाओ -मुख्यमंत्री ने रामायण आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का फीता काटकर अनावरण किया। प्रदर्शनी में कक्षा 5 वीं से लेकर कक्षा 12 वीं तक के 6 वर्ष से 17 वर्ष तक की आयु के छात्र-छात्राओं ने राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान के मनभावन चित्र अपने-अपने अनुभव के आधार पर तैयार कर प्रदर्शनी में लगाये। मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर गदगद हुए और बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा जिस कार्य में रुचि हो उस कार्य में डूब जाओ और खूब मेहनत करो, तब-तक करो जब-तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। इस तरह की पेंटिग, चित्रकारी या कलाकारी भावनाओं को व्यक्त करने का उचित माध्यम भी है और अपने शौक को पूरा करने का एक हुनर भी है।विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन-मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरिया जिले में करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ, इनमें 58 करोड़ रुपए की भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। करीब 47 करोड़ रूपए की लागत से बरदिया समूह जल प्रदाय योजना, करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से तामडांड़ जलाशय योजना के तहत लाइनिंग कार्य, दो करोड़ रुपए की लागत से जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का निर्माण आदि का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से डकईपारा में एकल ग्राम योजना के तहत कार्य, सोरगा रेट्रो योजना, डोहड़ा से टेंगनी मार्ग, स्कूल भवन निर्माण, नहर मरमम्तीकरण एवं सी.सी. चैनल निर्माण, विद्युत वितरण केन्द्र, चेकडेम निर्माण, ग्राम दुधनिया में आर.सी.सी. पुलिया निर्माण, बैकुण्ठपुर स्थित प्रेस क्लब भवन आदि कार्यों का लोकार्पण किया गया, शामिल है।इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने झुमका जलाशय के बारे में तथा महोत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा श्रीमती लालमुनि यादव मौजूद रहे। साथ ही इस मौके पर जनसम्पर्क आयुक्त श्री मंयक श्रीवास्तव, सरगुजा संभागायुक्त श्री जी. आर. चुरेन्द्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे।
- -अब कोरिया जिले के थाना बैकुण्ठपुर में किया गया शामिल, पहले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत थाना खड़गवां में था शामिलराजस्व जिला अलग होने की वजह से नागरिकों को हो रही थी दिक्कत, इसके चलते लिया गया निर्णयरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरिया जिले के दौरे के दौरान पुलिस सहायता केंद्र पोड़ी(बचरा) का शुभारंभ किया। पहले यह पुलिस सहायता केंद्र पोड़ी थाना खड़गवां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के क्षेत्राधिकार में था। अब इसे कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाने में सम्मिलित किया गया है।नवीन पुलिस चौकी पोड़ी(बचरा) के अंतर्गत आने वाले 36 ग्राम पूर्व से ही जिला कोरिया के अंतर्गत शामिल रहे हैं परंतु पुलिस का क्षेत्राधिकार थाना खड़गवां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत रहा, जिसके कारण आम जनता को काफी समस्यायें होती थी। इस समस्या के निराकरण को दृष्टिगत रखते हुए छ.ग. शासन के द्वारा कोरिया जिले के थाना बैकुण्ठपुर अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी पोड़ी (बचरा) को शामिल किया गया।
- -वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की पहल पर जीएसटी भवन में शुरू हुआ इज ऑफ डूइंग कक्ष-उद्योग, व्यवसाय स्थापित करने की जानकारी के साथ ही प्रशिक्षण, सेमीनार भी होंगे आयोजितरायपुर /छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर मुख्यालय रायपुर में उद्यमियों, व्यवसायियों और करदाताओं की सुविधा की दृष्टि से इज ऑफ डूइंग बिजनेस कक्ष बनाया गया है।राज्य कर मुख्यालय में आने वाले व्यवसाइयों तथा करदाताओं को इस कक्ष में कई सहूलियतें मिलेगी। नए व्यवसाइयों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन में जो दिक्कतें आती हैं उसके भी निराकरण का काम यह कक्ष करेगा। इस कक्ष का प्रभार संयुक्त आयुक्त राज्य कर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ सौंपा गया है।इज ऑफ डूइंग बिजनेस कक्ष में मुख्य रूप से व्यवसायियों, करदाताओं, व्यवसायिक संगठनों की सुविधा के लिए प्रशिक्षण, सेमीनार, कार्यशालाएं आयोजित होगी। नया उद्योग व्यवसाय प्रारंभ करने, करो के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर एवं विभिन्न अनुमतियां आदि से संबंधित कार्य भी होंगे।इसी तरह इज ऑफ डूइंग बिजनेस के कार्यों में चिन्हित बड़े कर दाताओं, कंपोजिशन करदाताओं आदि के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर‘ परियोजना की रूप रेखा तैयार करना और विभाग द्वारा उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रचार-प्रसार एवं करदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है। इसके अलावा विभाग के सोशल मीडिया पर उपस्थिति हेतु वेब पेज, एप्लीकेशन तैयार करना व उसे अद्यतन रखना है।
- रायपुर । राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम बेल्दार सिवनी स्थित अर्द्ध नारीश्वर शिव लिंग की पूजा अर्चना कर राज्य के लोगों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।ज्ञात हो मंदिर स्थित इस शिव लिंग का वर्ष में तीन बार रंग परिवर्तन होता है,जिसे ग्रामीणजन ईश्वर की विशेष वरदान मानते है। मंत्री श्री वर्मा ने इस अवसर पर राज्य के निवासियों से अपील की है कि अपने आस-पास के मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-
रायपुर /संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय उपरवारा, नवा रायपुर के कुलपति का प्रभार ग्रहण किया।
- -राज्य में 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी-किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए का भुगतानरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए आगामी 4 फरवरी तक धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है।छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। 03 और 04 फरवरी को भी धान खरीदी केन्द्रों में होगी धान की खरीदी। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 65 हजार 988 किसानों से 01 फरवरी 2024 तक 144 लाख 11 हजार 309 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 103 लाख 66 हजार 693 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 94 लाख 74 हजार 423 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- -नया रायपुर में एक वर्ष में छ: हजार आई.टी. प्रोफेसनल्स सेटअप करने की है तैयारीः वित्त मंत्री-एक छोटे से उद्योग से भी कई लोगों को मिलता है रोजगार: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन-छत्तीसगढ़ में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए चिप्स द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजनरायपुर ।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज नया रायपुर में स्टार्टअप कंपनियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग द्वारा आयोजित नीति से प्रगति परिचर्चा में शामिल हुए। परिचर्चा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा की पीएम श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा की आज का युग नवाचार और ज्ञान का है जिसमे किसी के पास बेहतर आइडिया है तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है।श्री चौधरी ने कहा की पीएम श्री मोदी द्वारा जय अनुसंधान का नारा महज एक नारा नही है बल्कि एक सोच है और एक विचार है जिसे हम सभी को मिल कर आगे ले जाना है। इसी का परिणाम है की नवाचार और स्टार्टअप के लिए बजट में 1 लाख करोड़ रुपए का 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण का प्रावधान किया गया है। श्री चौधरी ने कहा की छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर में अगले एक वर्ष में 6 हजार आईटी प्रोफेशनल को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा की अगले पांच साल में नवा रायपुर आईटी, बिजनेस कांफ्रेंस और वेडिंग सेंटर के हब के रूप में उभरेगा।परिचर्चा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि एक छोटा सा भी उद्योग स्थापित होता है कि कई लोगों को रोजगार मिलता है। श्री देवांगन ने कहा कि नई औद्योगिक नीति को लेकर सरकार काम कर रही है और इस नीति में स्टार्टअप्स के साथ ही ज्यादा से ज्यादा उद्योगों के लाभ के लिए नीतियों पर काम चल रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि जो उद्योग स्थापित हैं वो और कैसे बेहतर काम कर सकते हैं इस पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप्स और उद्योगों को ज्यादा सहूलियत मिले इसके लिए नई औद्योगिक नीति में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सलाह ली जाएगी।इस अवसर पर इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री अब्दुक कैशर हक, नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार, वाणिज्य कर (जी.एस.टी.) के आयुक्त श्री रजत बंसल, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश कुमार अग्रवाल, आई. आई. एम. के डायरेक्टर डॉ. राम ककानी, शिक्षाविद जवाहर सुरीसेठी आदि अनेक वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ससंद में प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस अंतरिम बजट में विकसित भारत के निर्माण की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट अंतरिम होने के बावजूद पूर्ण बजट जैसा है। यह अंतरिम बजट विकसित भारत के निर्माण में एक ठोस कदम साबित होगा।शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उसी दिशा में वित्तमंत्री का यह बजट देश की आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करने वाला, उद्योग की तरक्की वाला और रोजगार के नए द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। बजट में छत्तीसगढ़ को नई ट्रेनों की सौगात मिली है। इससे यहां रेल नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि, अंतरिम बजट से छत्तीसगढ़ को शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में बहुत सहायता मिलेगी साथ ही राज्य में महतारी वंदन योजना को भी इस बजट से लाभ मिलेगा। यह अंतरिम बजट गरीब कल्याण की योजनाओं को लाभ देने वाला है।शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में जय अनुसंधान योजना है जिसके लिए आज के बजट में कॉर्पस फंड के रूप में 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया के तहत देश के 1.4 करोड़ युवाओं की स्किलिंग और अप-स्किलिंग की जाएगी। तीन नए रेलवे कॉरिडोर की बात की गई है, इसका सीधा मतलब है कि कुशल जनशक्ति को और अधिक रोजगार मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। कुल मिलाकर यह बजट जन कल्याण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में बांग्लादेश के 50 न्यायिक अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने अकादमी पहुँचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने न्यायपालिका में न्यायालय प्रबंधन और तकनीक के उपयोग विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि न्यायपालिका का मुख्य कार्य निष्पक्ष और शीघ्र न्याय प्रदान करना है उन्होने अपने उद्बोधन में इस बात पर जोर दिया कि न्यायाधीशों को कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए ना केवल अच्छा प्रबंधक होना आवश्यक है बल्कि तकनीकी रूप से निपुण होना भी आवश्यक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्य और न्यायालय की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग प्रकिया से भी बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायाधीशों की व्यावसायिक क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बारीकी से तैयार किया गया था। इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवक्ता के रूप में कानून के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था, इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायायल के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. निर्मल शुक्ला, श्रीमति फौजिया मिर्जा ने बांग्लादेश से आये न्यायाधीशों के समक्ष व्याख्यान दिया। बांग्लादेश से आये न्यायाधीशों को अधिवक्ता श्री अमृतो दास एवं श्रीमति नौशीना अली ने संबोधित किया था। हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के विधि संकाय से श्री अनिन्द्य तिवारी और कलिंगा विश्वविद्यालय के श्री आयुश गोंडाले ने भी न्यायाधीशों को विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। प्रशिक्षण का एक-एक सत्र को वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अधिकारी श्री अरूण पाण्डेय, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार जनरल श्री अशोक पण्डा और राज्य के न्यायिक अधिकारी श्री के.एल. चरयाणी एवं पंकज शर्मा ने भी सम्बोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की निदेशक श्रीमति सुषमा सावंत एवं अतिरिक्त निदेशक श्रीमति गरिमा शर्मा ने भी भारत में प्रचलित विधिक सिद्धांतों से बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया।इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के हॉस्टल में की गई थी। यह सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमी के पेटन-इन-चीफ एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया था। छत्तीसगढ राज्य न्यायिक अकादमी के चेयरमेन, न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल ने, ना केवल प्रशिक्षण की प्रत्येक व्यवस्थाओं पर अपनी नजर रखी बल्कि प्रत्येक कदम पर अकादमी के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये और इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने लगातार दो दिवस एक-एक सत्र में दांडिक अपील एवं सिविल अपील के संबंध में विस्तारपूर्वक न्यायिक अधिकारियों को संबोधित किया। बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों को उनके दोनों ही सत्र उपयोगी लगे। अकादमी के अन्य सदस्य न्यायाधिपति श्री राकेश मोहन पाण्डेय ने भी जमानत के प्रावधान विषय पर व्याख्यान दिया और इस व्याख्यान सत्र में उन्होनें जमानत से संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं न्याय दृष्टांतों से अधिकारियों को अवगत कराया।यह प्रशिक्षण इस मायने में एक ऐतिहासिक महत्व के रूप में दर्ज हुआ कि पहली बार राज्य न्यायिक अकादमी ने देश की सीमा के बाहर के न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागी न्यायिक अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सत्कार और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में विशेष रात्रि भोज एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हाई-टी का आयोजन दो विभिन्न दिवस पर किया गया। दोनो ही अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधिपतिगण की गरीमामय उपस्थिति रही। बांग्लादेश के न्यायाधीशगण ने इस दौरान उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय बिलासपुर का भ्रमण कर न्यायिक कार्य को देखा एवं समझा और तहसील बिल्हा के ऐतिहासिक स्थल ‘ताला’ का भ्रमण कर वे अभिभूत हुए।
- -बजट विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के नींव के रूप में करेगा कामः श्री चौधरीरायपुर ।छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अंतरिम केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह बजट विकसित भारत के नींव के रूप में काम करेगा। श्री चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अमृतकाल की नींव रखने की दिशा में जिस रोडमैप पर काम किया है ये बजट इसी रोडमैप को दिखाता है। श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस बजट में ये बताया है कि अगले दो दशक में विकसित भारत कैसा होगा।श्री चौधरी ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, गरीबों व युवाओं के लिए बहुत सी मदद करने वाली योजनाएं हैं। आज बजट में केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा श्री मोदी के जय अनुसंधान शब्द का उल्लेख किया है। क्योंकि जब तक कोई राष्ट्र वैज्ञानिक सोच की दिशा में काम नहीं करेगा तब तक वो बड़ा नहीं बन सकता है। युवाओं एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में नवाचार के लिए 1 लाख करोड़ रूपए का 50 साल तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान है जो भारत को नालेज बेस कंट्री के हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।श्री चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री वो सारे कार्य करते हैं जो जनता के लिए वाकई में अच्छे होते हैं और उनकी नीतियां लोगों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर केंद्रित रहती है। भारत में पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के बाहर आए हैं जबकि इस बजट में 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है । श्री चौधरी ने कहा कि अंतरिम बजट से समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को फायदा होगा और देश तेजी से आर्थिक तरक्की की दिशा में आगे बढ़ेगा।
- -प्रवेश परीक्षा 04 फरवरी को आयोजितरायपुर / संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैैं। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) का आयोजन 04 फरवरी 2024 को किया जायेगा।अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड दिनांक 29.01.2024 से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) एवं (https://vyapamaar.cgstate.gov.in), चिप्स की वेबसाइट (http://cgstate.gov.in), जनसंपर्क की वेबसाइट (https://dprcg.gov.in), संचालनालय कृषि, छ.ग. की वेबसाइट (https://agriportal.cg.nic.in) पर उपलब्ध लिंक में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी भेजा जावेगा। अभ्यर्थी इस यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली ‘व्यापम की प्रति’ भी है । अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें ।परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर भी संपर्क कर सकते हैं । यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अन्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं ।नियंत्रक व्यापम द्वारा जारी पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जायें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य)/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को पूर्वान्ह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा(पुसौर) में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात पुसौर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.05 बजे डिग्री कॉलेज लाल मैदान हेलीपेड रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3.35 बजे पुलिस ग्राउण्उ हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।








.jpeg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)