- Home
- छत्तीसगढ़
- -अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक एवं अलौकिक पल का जीवंत प्रसारण देख भाव विभोर हुए लोग-बलौदाबाजार के षष्ठी मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा-रामायण मानस मंडलियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियांरायपुर / अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बलौदाबाजार स्थित षष्ठी मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय रामभक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में छतीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। मंत्री श्री वर्मा ने षष्ठी मंदिर में माता षष्ठी एवं शीतला के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इसके पाश्चत उन्होंने राम दरबार के तैल चित्र की विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती कर सभी के लिए शुभ मंगल की कामना की।अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का षष्ठी मंदिर में जीवंत प्रसारण हेतु एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। प्रभु श्री राम की अद्भुत एवं अलौकिक रूप देख लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर जय श्री राम के जयघोष का उच्चारण किये। मंदिर प्रांगण शुभ शंख नाद एवं घंटियों की ध्वनि से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर राम भजन रस धारा निरंतर बहती रही। श्री रामलला के स्वागत को लेकर लोगों में बेहद उत्साह का वातावरण था।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक व अलौकिक पल के आज हम सब साक्षी बने हैं। जो सपना हमारे पूर्वजो ने देखा था उसे लंबे समय बाद साकार होते देख रहे है। अयोध्या हमारे लिए आस्था का केन्द्र है। इस दिन को देखने के लिए हजारों सनातनियों ने बलिदान दिया। प्रभु श्री राम सबके हैं। श्री राम कथा का श्रवण के साथ ही उनके आदर्शों पर चलने और आचरण को आत्मसात करने से ही जीवन सफल होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। बच्चो को संस्कारवान बनाने में माताओं की सबसे अधिक भूमिका होती है। मंत्री श्री वर्मा ने 1528 में आक्रांता बाबर के द्वारा मंदिर तोड़े जाने से लेकर 2019 में उच्च्तम न्यायालय द्वारा राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला देने तक के विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ढंग से प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने ’नगरी हो अयोध्या की, रघुकुल का घराना हो’ भजन गाकर कार्यक्रम को रामभक्तिमय बनाया।जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा ने कहा कि 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद श्री रामलला विराजमान हुए हैं। भगवान श्री राम मर्यादा में रहने की सीख देते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर साकार हुआ है।मानस मंडलियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतिइस अवसर पर जय भोले शंकर मानस परिवार रिसदा, सुर श्रृंगार मानस मण्डली सुहेला, तुलसी मानस मंडली लच्छनपुर, रामसेतु मानस मंडली मल्दी, माँ नन्दिनी मानस परिवार तुरमा एवं सिविल लाइन मानस परिवार के द्वारा राम भजन व चौपाईयों की मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों के द्वारा प्रत्येक मानस मण्डली को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि, रामचरित मानस का गुटका एवं श्रीफल भेंट किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, अपर कलेक्टर द्वय श्री व्ही सी एक्का एवं श्री अनुपम तिवारी,एसडीएम सुश्री रोमा श्रीवास्तव, श्री विजय केशरवानी, श्री अशोक केशरवानी, श्री खोडस राम कश्यप, श्री विद्याभूषण साहू, श्री सोहन लाल यदु सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
- रायपुर / धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।
-
श्री राम के अयोध्या धाम से वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संग्रह
रायपुर। अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क श्री जे एल दरियो उपस्थित रहे।
“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है। -
०० अंतरा शर्मा को मिली है 37 मठ-मंदिरों की जिम्मेदारी
०० युवा आर्किटेक्ट अंतरा अपने पैतृक राज्य छत्तीसगढ़ की भी करना चाहती है सेवा
रायपुर। भगवान राम के ननिहाल माता कौशल्याधाम चंदखुरी के निकट टेकारी-करही के भूतपूर्व मालगुजार स्व. श्री चंडीप्रसाद उपाध्याय की प्रपौत्री, स्व. श्री दुर्गाप्रसाद उपाध्याय एवं श्रीमती चंद्रमुखी उपाध्याय की पौत्री तथा श्री अरुण शर्मा एवं श्रीमती प्रज्ञा शर्मा की पुत्री युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा इन दिनों अयोध्या को संवार रही है। आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा अयोध्या के पुराने मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ वहां जन सुविधाएं बढ़ाने में जुटी हुई है। अब तक अंतरा शर्मा अयोध्या में दशरथ महल, रंग महल और राम कचहरी आदि को संवार चुकी हैं।
युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा ने छत्तीसगढ़ आज डॉट कॉम से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी फर्म कबीरा और मेरीगोल्ड को अभी अयोध्या में 37 मठ-मंदिरों का काम मिला हुआ है, जिसे वह तत्परता से संवारने में जुटी हुई है। अंतरा शर्मा ने बताया कि अयोध्या में उनके कामों को इतना अधिक पसंद किया जा रहा है, कि उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से उन्हें 106 मठ-मंदिरों का नया प्रोजेक्ट भी मिलने की संभावना है, जिसे जल्द ही वे संवारने पर जुट जाएंगी। आर्किटेक्ट में बैचलर डिग्री और कंजर्वेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने वाली अंतरा शर्मा ने बताया कि मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार के काम में सबसे बड़ी चुनौती संत-महंतों को अपनी बात समझाने की होती है और उन्हें यह भी विश्वास दिलाना होता है कि पुराने मठ मंदिरों को नए सिरे से संवारने पर उनका मूल स्वरूप पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। अंतरा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में वे हनुमान गढ़ी मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार को चौड़ा करने का काम कर रही हैं। पहले इसकी चौड़ाई महज 10 फीट थी, जिससे भीड़ बढऩे पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी। अब इसे 21 फीट का किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव मेरीगोल्ड की ओर से महंत संजय दास महाराज के पास दिया गया था। यह काम आधुनिक और प्राचीन पद्धति को मिलाकर किया जा रहा है। इसके पूर्व अंतरा शर्मा श्रीनगर, दिल्ली, मैसूर, असम समेत कई शहरों में धार्मिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए काम कर चुकी है।
अपनी कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा बताती हैं कि वे मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार के दौरान चूना, सुर्खी, दाल, पतली ईंट और लाल पत्थरों का ही इस्तेमाल करती हैं, जिससे उसकी प्राचीनता में कोई प्रभाव न पड़े। वे बताती हैं कि जन सुविधाओं को देखते हुए इन स्थलों में कुर्सी, बेंच, पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था बना रही हैं, ताकि यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार के लिए प्रारंभिक चरण सर्वे है, जो पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करते हैं। रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजते हैं। फिर फाइनल बजट के हिसाब से ड्राइंग, डिजाइन तय होती है। अंतरा शर्मा ने बताया कि फैजाबाद से 4 पुराने गेट वे को संरक्षित करने के काम में यूपीपीसीएल के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा ने कहा कि वह चंदखुरी (पैतृक गांव) में कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को देखने को लेकर भी काफी उत्सुक है और अपने पैतृक राज्य में भी कार्य करने को उत्सुक है। ज्ञातव्य है कि अंतरा शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी भूपेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत शर्मा एवं प्रवीण शर्मा की भतीजी हैं।
-
बिलासपुर/भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर कम सेल्समेन एवं चिकित्सालय परिचारिका के पद हेतु वॉक -इन-इंटरव्यू 11 से 13 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।जिसका अवलोकन जिले की वेबसाइट bilaspur.gov.in में किया जा सकता है।
-
बिलासपुर/अयोध्या में हो रहे श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज सवेरे शहर के तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राम देव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि गण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
-
-एसएसजेएसएस के रक्तदान शिविर में 116 यूनिट रक्त एकत्रसमाज सेवा को समर्पित हस्तियां राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजी गईंटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में रविवार को श्री सांई नाथ जन सेवा समिति (एसएसजेएसएस) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समिति के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर के आखिरी दिन 53 यूनिट समेत पूरे सप्ताह में 116 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर के आयोजन में आंध्र साहित्य समिति का विशेष सहयोग रहा, जबकि रक्त एकत्र करने के लिए बालाजी ब्लड बैंक की टीम तैनात थी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की समर्पित हस्तियों को राज्य स्तरीय सम्मान से भी नवाजा गया। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन सबसे पहले एलडीआर चरण राज ने रक्तदान किया।रक्तदान में युवाओं का दिखा उत्साहसमिति ने हफ्ते भर अलग-अलग स्थानों पर लगे रक्तदान शिविर में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पीछे बस्ती, सिविक सेंटर के नयनदीप नेत्र स्कूल, सेक्टर 03 के फील परमार्थ वृद्धाश्रम, सेक्टर 08 के स्नेह संपदा मानसिक विकलांग स्कूल, भिलाई 03 के दिव्य ज्योति नेत्रहीन स्कूल तथा शांति नगर के मदर टेरेसा आश्रम में अपनी सेवाएं दीं। इन सभी स्थानों में युवाओं ने रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बता दें कि सेवा सप्ताह में 116 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। शिविर के आखिरी दिन बड़ी स्क्रीन पर समिति द्वारा अब तक की गई सेवाओं की झलक दिखाई गई।राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सम्मानितशिविर की शुरुआत भगवान बालाजी एवं माताएं श्रीदेवी-भूदेवी के चित्र के समक्ष विष्णु केमिकल के उपाध्यक्ष एमवी राव, आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, महासचिव पीएस राव तथा सह-सचिव अकमु नायडू ने दीप प्रज्वलित कर की। शिविर के दूसरे चरण में अनाथ आश्रमों, वृद्धाश्रमों, नेत्रहीन आश्रमों, रक्तदान समितियों, समाज सेवी संस्थाओं के संचालकों तथा अंचल के पत्रकारों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर यह समिति दो बार सम्मानित हो चुकी है, जिसमें फिलहाल चालीस सक्रिय सदस्य हैं। पिछले सात वर्षों से समाज सेवा में जुटी समिति अब तक 15000 यूनिट रक्त एकत्र कर चुकी है।प्राकृतिक आपदाओं में भी समिति रही आगेसमिति के अध्यक्ष जी माधव राव ने बताया कि सभी त्योहारों में जरूरतमंदों और निराश्रितों के लिए हम भोजन की व्यवस्था करते हैं और उन्हें उपहार स्वरूप वस्त्रदान भी करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर नेत्रहीनों के लिए ब्रेललिपि और मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए कपड़े और जूते उपलब्ध कराते हैं। प्राकृतिक आपदाओं सुनामी तथा केरल में बाढ़ से मची तबाही के वक्त भी पीड़ितों के लिए समिति ने फंड जुटाया था, जिसे बाद में कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया गया। इसके अलावा कोविड महामारी के दौरान पांच सौ से ज्यादा परिवारों के लिए राशन और मास्क का इंतजाम भी किया गया था। - बेमेतरा ।धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। बेमेतरा ज़िले में भी समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है। बेमेतरा ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला जत्था के माध्यम से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है।जिला मुख्यालय बेमेतरा सहित चारों विकासखंडों बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ में प्रमुख मंदिरों में मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित जा रहा है।आसपास के सरकारी व गैर सार्वजनिक संस्थानों में समारोह लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कल सोमवार की देर शाम से ही सरकारी /सार्वजनिक भवनों में रंगीन विद्युत झालरों की सजावट की जाएगी । इमारतें इनकी रोशनी से जगमग होंगी । श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रात्रि में सभी शासकीय / सार्वजनिक भवनों पर रौशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के उपलक्ष्य में 22 जनवरी की रात्रि सभी शासकीय व सार्वजनिक भवनों में निर्देशानुसार रोशनी करने कहा है।
- -राजापारा स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे विविध आयोजनकांकेर ।परमपुण्य अयोध्या की पावन धरा में प्रभु श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार इसे प्रदेश भर में रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय कांकेर के राजापारा वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए एक साथ प्रज्ज्वलित कर रामोत्सव मनाया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापारा के श्री राम जानकी मंदिर में दोपहर 12 बजे से मानस गान का आयोजन 05 मंडलियों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष आदि मौजद रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार राम जानकी मंदिर परिसर में शाम 5.30 बजे एक साथ 5100 दीए प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद दीपदान कर रामलला का पुण्य स्मरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामोत्सव के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, नगरवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनता को उपस्थित होने का निवेदन किया है।
- पांच मानस मंडली द्वारा 22 जनवरी को दी जाएगी राजापारा में आकर्षण प्रस्तुतिकांकेर ।श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा “रामोत्सव“ के अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सातों विकासखंड में मानसगान का आयोजन कराया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 5- 5 मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच- पांच हजार रुपए की राशि प्रदाय की जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार सभी ब्लॉक के ऐसी 35 मंडलियों को उक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रामायण रामोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाली मानस मंडलियो में जनपद पंचायत अंतागढ़ की ग्राम पंचायत बड़ेतोपाल की शीतला महिला मानस मंडली देहारीतोपाल, ग्राम पोड़गांव के शिव शक्ति महिला मानस मंडली, कोलर के मां दंतेश्वरी मानस मंडली, अंतागढ़ के जय मां शीतला मानस मंडली एवं जय मां आमाबुदीन शीतला मानस मंडली के कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 5- 5 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत भानुप्रतापपुर की ज्ञान के अंजोर मानस मंडली और सत्य दर्शन मानस मंडली ग्राम पंचायत साल्हे की जय हनुमान मानस मंडली, भीरावाही की जय मां शारदे मानस मंडली एवं बांसला के जय बजरंग मानस मंडली को राशि दी जाएगी। इसके अलावा जनपद पंचायत चारामा की ग्राम पंचायत मरकाटोला के श्री राम अनुराग मानस परिवार, भैंसाकट्टा के स्वरांजली मानस परिवार, टांहकापार की जय मां मनकेसरी महिला मानस मंडली, माहूद के अनुरूद्ध सिंहसार मानस मंडली तथा कोटेला के धरती वंदन धेनु मानस परिवार।इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत लोहत्तर के जय मां सोनादाई मानस मंडली, बांगाचार के बस्तर के श्रृंगार मानस मंडली, जाड़ेकुर्से की जतर खतर मानस मंडली भेलवापानी, गोड़पाल के धर्म जागृति मानस मंडली एवं कोड़ेकुर्से के बाल्मिकी मानस परिवार। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमाली के नव प्रभात मानस मंडली, बागोडार के बरखा मानस मंडली, कोदागांव के गायत्री महिला मानस मंडली, मरकाटोला के प्रयास मानस परिवार और पोटगांव के जागृति महिला मानस मंडली। जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत यशवंत नगर के राधा रमन संप्रदाय, कल्याणपुर के भाई-भाई संप्रदाय, हरनगढ़ के नित्यानंद संप्रदाय, प्रेमनगर के श्रीमद् ओसनी संप्रदाय तथा छोटेकापसी की राम मंडली खासपारा एवं जनपद पंचायत नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसेवाड़ा के मोर गंवई गांव मानस मंडली, ढेकुना के नवदीप मानस परिवार। विकासखंड नरहरपुर के गुरू गीता मानस परिवार और युगांत मानस परिवार तथा देवडोंगर के रघुवंशम मानस परिवार को प्रथम आने पर 05-05 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।22 जनवरी को राम मंदिर कांकेर में इन मंडलियों द्वारा दी जाएगी आकर्षक प्रस्तुति -राजापारा कांकेर में 05 मानस मंडलियों के द्वारा मानस गान किया जाएगा। इनमें धरती वंदन मानस परिवार कोटेला, ज्योति मानस मंडली किशनपुरी, आदर्श सम्पूर्ण मानस मंडली श्रीरामनगर कांकेर, सुन्दरम मानस मंडली शिवनगर कांकेर और नव प्रभात मानस मंडली डुमाली सम्मिलित हैं।
- रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरीय प्रशासन विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।श्री चौधरी एवं श्री साव ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में नगरीय निकायों के अधोसंरचना, स्मार्ट सिटी रायपुर- बिलासपुर, राजकीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव एवं अमृत मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट तथा अनुदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जल की गुणवत्ता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जल जीवन मिशन डैश बोर्ड एवं राज्य पोर्टल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए।श्री चौधरी एवं श्री साव ने विभागों के बजट की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
- -छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेशरायपुर, अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता रहा है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है। इस तरह प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। प्रभु श्री राम को माता शबरी ने शिवरीनारायण में चख-चख कर मीठे बेर खिलाएं थे। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। श्री साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को आधे दिवस दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
- -लोगों में अभूतपूर्व उल्लास एवं उमंग-जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम-मनासमंडलिया देंगी प्रस्तुति, मंदिरों में होगा दीपोत्सव-तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रमबिलासपुर ।अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर में आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 09 बजे से ही रामायण मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तिलकनगर के श्री राम मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर निगम आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार बिल्हा विकासखण्ड के श्री राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के श्री राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी एवं तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में विकाखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विकासखण्डों के जनपद पंचायत सीईओ को दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा है कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था किया जाए। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाए।मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग और साफ सफाई -मंदिरों में मकर संक्रांति के दिन से ही साफ सफाई की जा रही है। तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसके आलावा अयोध्या धाम से लाए गए अक्षत का घर घर वितरण कर 22 जनवरी के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। file photo
- -आर्थिक स्थिति को देखकर ही बजट का होता है निर्धारण : डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेयरायपुर ।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल का महत्व, प्रश्नों के प्रकार, आधे घंटे की चर्चा, विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने विधायकों को बजट, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।श्री अजय चंद्राकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नों में बहुत ताकत होती है। ये लोकतंत्र की आत्मा होती है। इसके माध्यम से जनता की प्रतिवेदनाएं परिलक्षित होती है। प्रश्नकाल का सही ढंग से प्रयोग कर एक सशक्त विधायक बना जा सकता है। प्रश्नकाल के लिए कार्यपालिका विधानमंडल एवं मंत्रीमंडल भी सामूहिक रूप से उत्तरदायी होते है। इसके माध्यम से राज्य के कार्य को जनता के समक्ष लाया जाता है। उन्होंने प्रश्नों के प्रकार तारांकित, अतारांकित एवं अल्प सूचना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में विधायक अधिकतम चार प्रश्न पूछ सकते है। इसके लिए उन्हें 21 दिन पूर्व प्रश्न की सूचना देनी होती है। प्रश्न काल रोमांचक होना चाहिए, ये आपकी तैयारी पर ही निर्भर करती है, जिससे आप अच्छे प्रश्न पूछ सके। आपके प्रश्नों में जन आकांक्षा, आपकी तत्परता, समर्पण, मौलिकता एवं गंभीरता दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों से आग्रह किया कि आप ऐसा प्रश्न करें, जिससे जनता को लाभ मिले। विधानसभा में हमें सदैव विद्यार्थी भाव से प्रवेश करना चाहिए, सीखते रहना चाहिए।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने नवनिर्वाचित विधायकों को बजट का अर्थ, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महालेखाकार, एक्सक्यूटिव, विधानसभा की समितियों के माध्यम से आर्थिक नियंत्रण देखा जाता है, ताकि वित्तीय अनुशासन बना रहे। आर्थिक स्थिति को देखकर ही आगामी बजट का निर्धारण किया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार का एक ही मापदण्ड पर आय और व्यय को ध्यान रखकर बजट बनाया जाता है। उन्होंने बजट को लेकर विधायकों की जिज्ञासा को भी शांत किया।प्रबोधन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने श्री अजय चंद्राकर और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पूर्व विधानसभा डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर । श्री रामलला के स्वागत के एक दिन पूर्व ’एक दीया प्रभु श्री राम के नाम’ दीपोत्सव के कार्यक्रम में जगदलपुर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जगदलपुर का दलपत सागर रविवार की शाम लगभग तीन लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ तीन लाख दीपों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई। इस दौरान आईलैंड में कलाकारों द्वारा निर्मित रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में दलपत सागर के किनारों में जलते दीपक और जगमग रोशनी से थल और नभ को रोशनी से भर दिया। दलपत सागर के आसपास दीप उत्सव पर जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। सभी लोगों ने सात बजे भव्य आतिशबाजी के साथ दीपों को जलाया। कार्यक्रम में फ्लोटिंग मंच में रामायण मंडली द्वारा रामचरित मानस का गायन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया गया। दीपोत्सव के कार्यक्रम में पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पाण्डे, पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा अर्चना कर दीपोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बंगाली समाज के सदस्यों द्वारा शंखनाद किया गया।
- -रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी,जटायु आदि के निःस्वार्थ कार्यों से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए-निषाद गुहा राज कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री और धरसींवा विधायकरायपुर। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम जरौदा में आयोजित भक्त गुहा राज की जयंती में शामिल हुए। श्री वर्मा ने "हे भारत के राम जागो मैं तुम्हे जगाने आया हूं, वाक्य से सम्बोधन प्रारम्भ करते हुए कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति श्रीराम के चरित्र को भलीभांति जानता है। रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी,जटायु आदि के कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राम के भक्त और सेवक गुहा राज आज सभी के निःस्वार्थ कर्म करने का प्रेरणास्त्रोत हैं। आज के समय में मानवता की सेवा ही परम धर्म है।कार्यक्रम में धरसींवा विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा ने कहा कि भगवान राम को नदी पार कराने वाले निषाद समाज अन्य समाज के लिए निःस्वार्थ कार्य करने की प्रेरणा देने वाला समाज है। वर्तमान में सरकार अपने नीतियों के अनुरूप जनता को दिए गए वचन को लगातार पूरा करते जा रही है।इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा,धरसींवा जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा भारती कमल,सभापति जिला पंचायत श्री हरिशंकर निषाद, जनपद उपाध्यक्ष श्री चंद्रकांत वर्मा,तिल्दा जनपद सभापति श्री शिव शंकर वर्मा,जरौदा के सरपंच श्री धनंजय वर्मा,निषाद समाज के अध्यक्ष श्री परुऊ राम निषाद,कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा,श्री एम आर निषाद,डॉ. श्रवण निषाद सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
- रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश एवं प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित श्रीराम लला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह पवित्र अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहा है।इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए मेरा आग्रह है कि आप अपने घरों में उत्सव मनाएं और दीप जलाएं, रोशनी करें और दीपदान करें। स्थानीय मंदिरों में भी समारोह आयोजित करें। इस प्रकार से हम इस पवित्र अवसर पर श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह प्रदर्शित करें। ऐसे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम एकता और सद्भावना को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं।राज्यपाल ने आम जनता से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए हम एकजुट हों। भगवान श्री राम का आशीर्वाद हमारे देश और हम सबके जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।
-
लोगों में अभूतपूर्व उल्लास एवं उमंग
जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
मनासमंडलिया देंगी प्रस्तुति, मंदिरों में होगा दीपोत्सव
तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
बिलासपुर /अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर में आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 09 बजे से ही रामायण मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तिलकनगर के श्री राम मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर निगम आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार बिल्हा विकासखण्ड के श्री राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के श्री राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी एवं तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में विकाखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विकासखण्डों के जनपद पंचायत सीईओ को दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा है कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था किया जाए। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाए।
मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग और साफ सफाई -
मंदिरों में मकर संक्रांति के दिन से ही साफ सफाई की जा रही है। तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसके आलावा अयोध्या धाम से लाए गए अक्षत का घर घर वितरण कर 22 जनवरी के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। -
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दैजा 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं तखतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्र. 6 महामाया वार्ड में सहायिका के 1 पद पर भरती के लिए 5 फरवरी तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में 5 फरवरी तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण, आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य एवं उसे संबंधित ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालय से अध्ययनरत, पूर्व कार्यकर्ता या सहायिका होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा। दस्तावेजों के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य किये जाएंगे। आवेदन करने के समय सीमा पश्चात बने दस्तावेज मान्य नहीं किये जाएंगे। -
बिलासपुर/जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2023-24 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृत राशि/वितरित राशि) की स्थिति पर एवं अधिनियम के तहत न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।
-
बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है।
डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकाखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला सरगवां में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत स्व. श्री चितगोंविद निर्मलकर के परिवार से उनके पुत्र श्री मदन मोहन ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 3 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके। -
कॉमर्स के छात्रों के लिए एस.एन.जी. विद्यालय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम संपन्न
दुर्ग/ कैरियर गाईडेंस एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट विषय पर कॉमर्स के छात्रों के लिए एस.एन.जी. विद्यालय ऑडिटोरियम में 19 जनवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में ज़िला प्रशासन दुर्ग और ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रांे का कैरियर ऑपशन के बारे में भी बताया गया। साथ ही वित्तीय प्रबंधन से संबंधी जानकारी दी गई। छात्र द्वारा अपने कैरियर चुनाव में आने वाले समस्या से संबंधी अनेक प्रश्न पूछे गए, जिसकी जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई। कैरियर मार्गदर्शन में ऐसी सेवाएँ शामिल होती हैं जो लोगों को अपने कैरियर विकास को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने में मदद करती हैं और मानव विकास का पहलू एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से एक व्यक्तिगत कार्य पहचान उभरती है, यह आपकी प्रकृति के अनुसार अपने आप घटित होगी, आप इसके माध्यम से नेविगेट करते समय सहायता प्राप्त करने से लाभान्वित हो सकते हैं। प्रक्रिया जो कभी-कभी काफी भ्रमित करने वाली हो सकती है। व्यवसाय विषय का चुनाव करके बच्चा काफी सारे क्षेत्र में अपने आप को सीए, सीएमए, सीएस की तरह प्राप्त कर सकते हैं। साइंस के बाद कॉमर्स ही छात्रों के बीच पहली पसंद है। देश में हर साल लाखों छात्र कॉमर्स से 12 मिनट की पढ़ाई करते हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स के बीच एक सबसे आम सवाल होता है कि अब 12वीं कॉमर्स के बाद क्या करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ कैरियर गाईडेंस एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे जो कि खासकर कामर्स संकाय से आए हुए है वे निश्चत रूप से लाभान्वित होंगे, उन्हें उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे उनको भविष्य में अपने करियर के चुनाव में सहुलियत होगी। अभी कामर्स एक नया उभरता हुआ विषय है। कामर्स विषय का चुनाव करके बच्चे काफी सारे क्षेत्र में अपने आप का प्रतिनिधित्व करते हैं। सबके मन में यह प्रश्न रहता है कि हमारा विषय क्या है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपकी दुविधाओं का समाधान हो सकेगा। जैसा कि आप सभी को प्राप्त होगा कि छात्रों के पास कामर्स के बाद ढेरों विकल्प उपलब्ध है। कुछ लोकप्रिय विकल्पों में से एक बीबीए, बीकाम, बीए, सीएस, एलएलबी, सीएमए इत्यादि है। इनकी विस्तारपूर्वक चर्चा आपके समक्ष विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। अगर आपके मन में इससे संबंधित जो भी प्रश्न या जिज्ञासा हो जो आप उसका समाधान करके ही जाए। कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई के कमिश्नर श्री देवेश ध्रुव भी उपस्थित थे। -
दुर्ग/ तहसीलदार बोरी द्वारा विगत दिवस सेवा सहकारी समिति मर्या. लिटिया पंजीयन क्रमांक 2511 के उपार्जन केन्द्र लिटिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान टोकन जारी करते समय शासन द्वारा निर्देशों का युक्तियुक्त पालन किया जाना नहीं पाया गया। जिला सहकारी केन्द्री बैंक मर्या. दुर्ग के बोरी शाखा के पर्यवेक्षक ने शिकायत को गंभिरता से लेते हुए, धान खरीदी केन्द्र लिटिया में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अरवेन्द्र कुमार साहू को कर्तव्यों की उचित निर्वहन नही करने के कारण धान खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु तत्काल प्रभाव से कम्प्यूटर ऑपरेटर के दायित्व से पृथक कर दिया है। साथ ही केन्द्र में धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेवा सहकारी समिति मर्या. लिटिया के सहायक समिति प्रबंधक श्री लतेश कुमार साहू को कम्प्यूटर ऑपरेटर का दायित्व साैंपा है।
-
दुर्ग/ भारतीय सैन्यबलों में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रकिया आरंभ हो गई है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 17 जनवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक भारतीय वायुसेना के वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10+2/ समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल इल्स्ट्रूमेंटेशन इन्फोरमेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्सों के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स भौतिकी या गणित विषयों में 50 प्रतिशत अंको के साथ तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10$2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच जन्म लिया हुआ होना आवश्यक है। आवेदक की उंचाई पुरुष 152.50 से.मी एवं महिला आवेदक 147 से.मी. होना आवश्यक है।
इसी प्रकार भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक भारतीय थल सेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in का आवेदन कर सकते है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदकों की अर्हता अग्निवीर सामान्य ड्यूटी में 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों से (प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक) अग्निवीर टेक्निकल में 12वीं कक्षा (भौतिक रसायन, गणित एवं अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण प्रत्येक विषय 40 प्रतिशत अंकों के साथ, मान्यता प्राप्त संख्या से आईटीआई/डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर क्लर्क में 10$2 इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेडमेन में 8वीं/10वीं कक्षा पास (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक है। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला में 10वीं मैट्रिक (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक हैै। आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष होना आवश्यक है। उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाईन हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अथवा अध्ययनरत् छात्र-छात्राएँ अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक भारतीय वायुसेना के वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in एवं भारतीय थल सेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।








.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)













.jpg)