- Home
- छत्तीसगढ़
-
श्री राम के स्वागत में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी
बिलासपुर के जाविद अली ने श्री राम पर लिखी कविता
बिलासपुर/पूरे देश में श्रीराम लला के भव्य स्वागत की तैयारियों के बीच बिलासपुर के कोनी में सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम समुदाय भी साथ जुटा है और आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रहा है।
बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में भी पूरे देश की तरह रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारी की गई है। विभिन्न आयोजन के जरिए लोग श्री राम के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन यहां का आयोजन इस मायने में खास है कि इसमें मुस्लिम समुदाय भी साथ है। यहां रहने वाले श्री जाविद अली ने श्री राम के स्वागत में एक कविता भी लिखी है जो चर्चा में है। जाविद अली ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कॉलोनी में सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनके जीवन आदर्श जन जन के लिए प्रेरक है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले आयोजन में सभी की भागीदारी है और सभी मिल जुलकर इस दिन को उत्साह से मना रहे हैं।
-
रायपुर । अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित सभी उपक्रमों में अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में 22 जनवरी को बाल कल्याण परिषद की सभी संस्थाओं में दीपोत्सव एवँ लाइटिंग करने का निर्णय किया गया। सभी कर्मचारियों को इस अवसर पर मिठाई वितरित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था प्रमुखों को परिषद के पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान का वितरण भी किया गया । इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद्रेश शाह , उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी , संयुक्त सचिव , श्री प्रकाश अग्रवाल , श्रीमती इंदिरा जैन , राजेन्द्र निगम , कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव बसंत हुददार उपस्थित हुए।
- रायपुर। स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज- मैट्स यूनिवर्सिटी ने एडवांस रिसर्च मेथडोलॉजी एंड पब्लिशिंग विषय पर अपना प्रतिष्ठित पांच दिवसीय एफडीपी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पिछले पांच दिनों में अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं से विभिन्न उप विषयों को शामिल किया गया। एफडीपी 15 जनवरी 2024 को शुरू हुआ और 19 जनवरी 2024 तक चला। इस एफडीपी में मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और शोध के विभिन्न आयामों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।पहले दिन मुख्य वक्ता डॉ. धनंजय बापट (सहायक प्रोफेसर-आईआईएम रायपुर) ने अनुसंधान समस्या की पहचान, और डिजाइनिंग साहित्य समीक्षा की रूपरेखा पर व्याख्यान दिया। दूसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार अग्रवाल (सहायक प्रोफेसर-आईआईआईटी नया रायपुर) ने व्याख्यान। दिया उन्होंने रिसर्च डिजाइन और इंस्ट्रूमेंट वैलिडेशन पर व्याख्यान दिया, तीसरे दिन वक्ता डॉ. जी.के.देशमुख (एसोसिएट प्रोफेसर- मैनेजमेंट स्टडीज रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर) ने एफडीपी के चौथे दिन फेक प्रीडेटरी क्लोन जर्नल पर व्याख्यान दिया। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल (आईआईआईटी नया) रायपुर ने साहित्य समीक्षा को कैसे डिज़ाइन किया जाए इसके मूल तत्व के बारे में संक्षेप में बताया और एफडीपी के पांचवें और आखिरी दिन अतिथि वक्ता डॉ. अशोक प्रधान (प्रोफेसर और हेड-स्कूल ऑफ स्टडीज एंथ्रोपोलॉजी रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी) ने उन्नत अनुसंधान, परिकल्पना परीक्षण और साहित्यिक चोरी पर व्याख्यान दिया ।सभी सत्र बहुत इंटरैक्टिव थे क्योंकि विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विभागाध्यक्ष के संकाय सदस्यों और अनुसंधान विद्वानों ने बड़ी संख्या में इस एफडीपी में भाग लिया और अपनी प्रतिक्रिया साझा की और सत्र में बहुत सक्रिय रूप से भाग लिया। विभाग के विभागाध्यक्ष (स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज) डॉ. उमेश गुप्ता ने सत्र की अध्यक्षता की और इस संकाय विकास कार्यक्रम के आयोजन के लिए टीम को बधाई दी।मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो.डॉ.के.पी.यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया और कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और संकाय विकास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए टीम वाणिज्य और प्रबंधन को हार्दिक बधाई दी और अंत में एक प्रश्न काल सत्र और फोटो सत्र और कार्यक्रम समापन तथा प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ समाप्त हुआ।
- -राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का नागपुर में किया उद्घाटनरायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि एकल अभियान ने देश के आदिवासी क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के जरिए ग्रामीण इलाकों में हुनर को आगे लाने का काम किया। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण हैं और खेलों के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम होता है। मुख्यमंत्री श्री साय शनिवार को नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एकल अभियान राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में देशभर से 1200 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को ध्येय वाक्य मानकर सबके विकास का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना 15 नवम्बर 2023 से देश में संचालित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति के लोग हैं, उन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी कहा जाता है, जो विकास की दृष्टि से और भी पीछे हैं इनके लिए अलग से प्रधानमंत्री जनमन अभियान प्रधानमंत्री ने शुरू की है। इसमें सैकड़ों अनुसूचित जनजाति के लोग विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति में आते हैं। तीन वर्षों में इनके विकास के लिए योजना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री ने यह योजना 23 नवम्बर 2023 से प्रारंभ की। इसमें 11 योजनाओं पर फोकस करते हुए इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार के 9 मंत्रालयों को दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि इन वर्गों की जहां भी बसाहट है सबसे पहले उनकी बसाहट आवागमन से जुड़ जाए। सबका आधार कार्ड बने, सभी के घरों में बिजली पहुंचे, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल के द्वारा पानी पहुंचे, सबके पास गैस का सिलेण्डर उपलब्ध हो, सबका प्रधानमंत्री आवास में मकान बन जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी 11 योजनाओं का परिणाम बहुत अच्छा देखने को मिला है। आने वाले समय में विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति के लोगों का बहुत विकास होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के राष्ट्रपति का सर्वोच्च पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को नियुक्त कर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। उनकी सोच के अनुसार छोटा राज्य निर्माण से प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।इससे पहले अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा का पूजन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। विशेष अतिथि श्री विशाल अग्रवाल ने खेल मशाल स्थापित कर खेल ध्वज फहराया। इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री माधवेंद्र सिंह ने कहा, एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण वनवासी बच्चों को आगे लाने का काम किया जा रहा है। विश्वास है कि भारत भविष्य में विश्व का नेतृत्व करेगा। एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है। इसकी शुरुआत झारखंड राज्य के धनबाद से हुई। आज इसने विशाल स्वरूप ले लिया है और के 31 प्रदेशों में कार्य पहुंच चुका है। कार्यक्रम को कार्यक्रम के अध्यक्ष एमईसीएल के सीएमडी श्री इंद्र देव नारायण और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर पूर्व, पश्चिम उत्तर पूर्व, दक्षिण उत्तर पूर्व, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी झारखंड, दक्षिणी झारखंड, उत्तरी बिहार, दक्षिणी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ब्रज मंडल, पंजाब, उत्तरी हिमाचल, दक्षिणी हिमाचल, जम्मू, कश्यप, राजस्थान, मध्य भारत, महाकौशल्या, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिणी तेलंगाना, उत्तरी तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक आदि विभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
- -सक्ती जिले में जैजैपुर में रामनामी मेले में आये रामनामियों ने चर्चा में बताया, कहा अयोध्या में राम मंदिर बनने से बहुत खुशी-जैसे लोग मंदिर में जूते छोड़ देते हैं वैसे ही शरीर को राम का मंदिर मानते हैं रामनामी, इसलिए माँस-मदिरा का सेवन नहीं करतेरायपुर, / 150 साल पहले हमारे पूर्वजों ने बता दिया था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा शुक्ल पक्ष एकादशी से त्रयोदशी के बीच होगी। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। उसकी तिथि हमारे पूर्वजों ने पहले ही बता दी थी। हमारा मेला भी इसी तिथि में भरता है और अद्भुत संयोग है कि श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा इस समय हो रही है। पता नहीं क्या है इस तारीख में जो पंडित बता रहे हैं वही हमारे पूर्वजों ने भी बताई। ये राम ही बताएंगे। यह बात सक्ती जिले के जैजेपुर में चल रहे रामनामी मेला में आये श्री गुलाराम रामनामी ने बताई। गुलाराम और उनके साथी बताते हैं कि पूर्वजों की कही बात पूरा होने से हम लोग बहुत खुश हैं। रामनामी मेले के बारे में बताते हुए खम्हरिया से आये श्री मनहरण रामनामी ने बताया कि हर साल इसी तिथि में मेले का आयोजन होता है। एक साल महानदी के इस पार और एक बार महानदी के उस पार। मनहरण ने बताया कि 150 साल पहले से हम लोग भजन गाते आये हैं। पहले छोटे भजन गाते थे 15 साल से बड़े भजन की शुरूआत हुई। सरसकेला से आई सेजबना ने बताया कि मैं बचपन से भजन गाती हूँ। 7 साल से राम नाम गोदवाया है। मेरे माता-पिता भी भजन गाते थे। यह चौथी पीढ़ी है जो भजन गा रही है। राम नाम की महिमा अपरंपार है। जिस परिसर में यह सब भजन गा रहे हैं। उस परिसर में भी उन्होंने राम नाम लिखवा लिया है। अपने घर में राम का नाम लिखा है। वस्त्रों में राम का नाम लिखा है। रामनामी राम के नाम के उपासक हैं। रामनामियों ने कहा कि किसी भी रूप में राम को भजो, चाहे गेरुवा पहन कर भजो, चाहे मुंडन कराओ लेकिन भेदभाव न करो। छलकपट न करो। यही उनका संदेश है।मेला परिसर के तीन किमी के दायरे में मांस-मदिरा नहीं- गुलाराम बताते हैं कि मेला परिसर के तीन किमी के दायरे में माँस-मदिरा निषेध है। जैसे लोग मंदिर में जूता छोड़कर जाते हैं। वैसा ही हम मानते हैं कि हमारे हृदय में राम का वास है। हमने शरीर के हर अंग में राम का नाम लिखा है तो हमने यह संकल्प लिया है कि हम अपने शरीर को दूषित नहीं कर सकते। इसलिए माँस-मदिरा से परहेज करते हैं। इसके साथ ही हम छल-कपट से भी दूर रहते हैं। गुलाराम कहते हैं कि राम सभी जाति धर्मों से परे सबके हैं।राम को भजै सो राम का होई- जैजेपुर में भजन जारी है। रामनामी मनहरण गा रहे हैं। जो राम को भजै सो राम का होई। जब उनको सुनते हैं तो भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का भजन याद आता है जो भजे हरि को, सोही परम पद पायेगा। रामनामी अपनी हर बात में मानस का कोई दोहा अथवा कबीर का कोई दोहा गाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने सब कुछ अपने राम को समर्पित कर दिया है।राम नाम के हजारों किस्से हैं इनके पास-एक किस्सा बताते हुए मनहरण बताते हैं कि एक बार महानदी में बड़ी बाढ़ आई। इसमें कुछ रामनामी सवार थे और कुछ लोग सामान्य लोग थे। धार बहुत बढ़ गई। नाविक ने कहा कि अब राम नाम याद कर लो, सबका अंत याद आ गया है। फिर राम नाम का भजन गाया। फिर बहाव कम हो गया और सब सुरक्षित तट पर लौटे। ये 1911 की बात हैं। हम सबको यह बताते हैं। इसी दिन से मेला भरना शुरू हुआ।
- -‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ संगीतमय प्रस्तुति से भावविभोर हुए दर्शक-श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई संगीतमय प्रस्तुतिरायपुर / श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े 500 वर्षों के इतिहास की गाथा की प्रस्तुति शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में दी गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राजधानी की जनता ने गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय लाइव प्रस्तुति का आंनद लिया। यहां मुम्बई से आए श्री मोहित शिवानी के हृदय बैंड ने गाथा प्रस्तुति के क्रम में 500 साल पहले आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने और इसके बाद से शुरू श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने के संघर्ष की गाथा सुनाई। इस 75 मिनट की गाथा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 2000 से अधिक वर्षों के इतिहास की संगीतमय प्रस्तुति दी गई।संगीतमय गाथा की प्रस्तुति श्रीराम जन्म से शुरू होकर अयोध्या पर हुए आक्रांताओं के तमाम हमलों और अयोध्या के रक्षकों की चर्चा हुई। इस गाथा के जरिए हर उस महत्वपूर्ण व्यक्ति का उल्लेख किया गया, जो अयोध्या और श्रीराम मंदिर से सम्बद्ध है। साथ ही राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णाेद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवक, कोठारी बन्धुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल और वर्तमान निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता और उसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का चित्रण किया गया।संगीतमय श्रीराम गाथा में श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन, हमारे साथ श्री रघुनाथ, हनुमान चालीसा जैसे अनेक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल राममय हो गया। उपस्थित जन तालियों की थाप के बीच राम भजन से मंत्रमुग्ध हुए।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक श्री रोहित साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, गुरु श्री खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजक, प्रस्तुतकर्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
- रायपुर। डंगनिया, रायपुर निवासी श्री प्रतीक मिश्रा (सेरीखेड़ी वाले) का 20 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया। वे श्रीमती प्रमिला मिश्रा के पति और श्री अभिजीत मिश्रा के पिता, श्री प्रवीण मिश्रा व श्री धनेश मिश्रा के बड़े भाई थे। उनका अंतिम यात्रा आज महादेव घाट मुक्ति धाम में किया जाएगा।
- रायपुर। भाटापारा निवासी श्रीमती प्रेमा देवी पाण्डेय का 91 वर्ष की आयु में 20 जनवरी को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक ग्राम किरीतपुर (जिला बेमेतरा) में शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगावे सुभाषचंद्र पाण्डेय, सूरज पाण्डेय,श्रीमती मीनाक्षी दुबे,लूमा तिवारी,ऊमा शर्मा व श्रद्धा की माताजी तथा पंडित आशुतोष दुबे व श्रीमती मेघा तिवारी की नानी, आचार्य डॉ.कीर्तिभूषण पाण्डेय व योगेश, सोमेश, विभूति,अखिल व प्रशांत पांडेय की मंझली चाची थी, डौंडी लोहरा स्टेट के पूर्व दीवान साहब पं. मन्नाराम पाण्डेय की मंझली पुत्रवधू और प्रो. चिरंजीव शुक्ला तुलसी वाले (ग्वालियर) की बड़ी बहन थीं।
-
भिलाई । अयोध्या धाम में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे भिलाई जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम में जवाहर नगर स्थित मां कणिकामा मंदिर में जिला स्वच्छता अभियान के तहत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई श्री बृजेश बिचपुरिया जी, जिला स्वच्छता अभियान के प्रभारी श्री संजय सिंह जिला स्वच्छता अभियान के संयोजक विनोद देवानंद जी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी गणों एवं मंडलों मोर्चौ प्रकोष्ठों के पदाधिकारियो के द्वारा सेवा भाव से स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
स्वस्थ भारत के निर्माण में स्वच्छ भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व भिलाई के सभी मंदिरों की सफाई की जा रही है आज की स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा जी स्वच्छता अभियान के जिला सहसंयोजक उत्तम साहू जी ,विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेंद्र गुप्ता जी प्रकाश शर्मा जी सुधीर पांडे जी संजय शुक्ला जी विनय कुमार गुप्ता जी ,एम कामाख्या श्रीमती मीना सुशील श्रीमती काजल मिश्रा जी दिनेश मिश्रा जी विजय शुक्ला जी विश्व रंजन सिंह,मोती श्रीवास्तव जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। -
बीएसपी स्कूल क्र.02 में जीम एवं खेल गतिविधियों का किया जाएगा संचालन
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने अपने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्रवास के दौरान दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्र.02 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी एवं ग्राम अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री चन्द्रवाल ने दल्लीराजहरा के बीएसपी स्कूल क्र.02 में पहुॅचकर खेलो इंडिया के अंतर्गत जीम प्रारंभ करने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों के संचालन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को स्कूल भवन का उचित मरम्मत और भवन को सुसज्जित कर इसका समुचित उपयोग कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने बीएसपी स्कूल क्र.02 के खेल मैदान का अवलोकन कर इसके उपयोग के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने स्कूल परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
श्री चन्द्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी में पहुॅचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम में पहुॅचकर अधिकारी, कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने आज कार्य में अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के वाजिब कारण के संबंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी भी ली। श्री चन्द्रवाल ने कार्य में अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पंजीयन कक्ष आदि का निरीक्षण कर ओपीडी एवं आईपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के एक्स-रे कक्ष, पैथालाॅजी लैब, पोषण पुनर्वास केन्द्र आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के माताओं से बातचीत कर उनके बच्चों को मिल रहे पौष्टिक भोजन नाश्ते आदि के अलावा बच्चों के समुचित देखभाल हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी ली।
श्री चन्द्रवाल ने ग्राम अवारी में पहुॅचकर चिक्की निर्माण इकाई के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को चिक्की निर्माण इकाई में समुचित रूप से गुणवत्ता युक्त चिक्की का उत्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, एस.डी.एम. श्री सुरेश साहू, तहसीलदार श्री नायक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.डी.मंडले सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। -
जिला प्रशासन द्वारा ग्राम जुंगेरा के बंजारी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
बालोद। भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश एवं प्रदेश की भंाति सम्पूर्ण बालोद जिला रामभक्तिमय होकर भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर रहेगा। इस अवसर पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा के माॅ बंजारी माता मंदिर प्रांगण में सोमवार 22 जनवरी को जिला स्तरीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जुंगेरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले के सभी मंदिरों, आश्रम, छात्रावासों, ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न स्थानों में दीप प्रज्ज्वलन एवं रामभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी ग्राम पंचायतों, जनपद स्तरीय एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान तथा मानस मंडलियों द्वारा मानस गान का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जुंगेरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित मानस गायन, दीपोत्सव, कलश यात्रा सहित विभिन्न भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने तैयारी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में बालोद जिले के माॅ गंगा मईया मंदिर झलमला के अलावा, रानी माई, सियादेवी आदि मंदिरों में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मानस गायन, दीपोत्सव, कलश यात्रा आदि भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गंगा मईया मंदिर ट्रस्ट झलमला के प्रबंधक श्री सोहन लाल टावरी ने बताया कि बहुत जल्द ही हम श्रद्धालुओं की बहुप्रतिक्षित ईच्छा पूरी होने वाली है। इस अवसर पर 22 जनवरी को गंगा मईया मंदिर परिसर में रामचरित मानस के पाठ के अलावा रामधूनि कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के घटनाओं का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह गंगा मईया मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी श्री कल्याण साहू ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताया है। इसके अलावा ग्राम सिवनी के निवासी श्री गजेन्द्र, ग्राम झलमला निवासी श्रीमती सेवती बाई, श्रीमती चमन बाई सहित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए, इसे पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया है। -
निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं छात्राओं से मिलकर दी उन्हें शुभकामनाएं, आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल को भी उन्होंने सराहा
रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से सेरीखेड़ी में संचालित हो रहा है आवासीय कैंपस
रायपुर। भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान आज रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से सेरीखेड़ी में संचालित नवगुरूकुल संस्थान में निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंचल की छात्राओं से मिलीं। प्रशिक्षणरत छात्राओं से चर्चा करते हुए श्रीमती धनखड़ ने नई सोच के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा से जुड़ने व आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज सेवा हेतु सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण आजीविका मिशन की स्टेट डायरेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू भी साथ थीं।
श्रीमती धनखड़ के नव गुरूकुल संस्थान आगमन पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने उनकी अगवानी की ।इन अधिकारियों ने राज्य शासन के सहयोग से रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अंचल की छात्राओं को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने संचालित किए जा रहे रायपुर के इस आवासीय संस्थान की गतिविधियों की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती धनखड़ ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अंचल के जरूरतमंद परिवारों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर बेहतर भविष्य देने के प्रयासों के लिए रायपुर जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की। उनके आगमन पर उत्साहित छात्राओं ने उन्हें स्व-हस्त निर्मित आभार पत्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया।
संस्थान के प्रमुख श्री निकेश ध्रुव व रायपुर कैंपस की मैनेजर पूर्वी सक्सेना ने अवगत कराया कि वर्तमान में रायपुर कैंपस में रायपुर, महासमुंद व धमतरी जिले की 100 छात्राएं 18 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा इन सभी छात्राओं के लिए भोजन, आवास व अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण हो जाने के पश्चात इन छात्राओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने में भी सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क लैपटॉप भी इन छात्राओं को दिया गया है। इस दौरान जिला पंचायत के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरि किशन जोशी, रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडेय सहित रायपुर जिला पंचायत व नगर निगम की टीम भी उपस्थित थी। -
रायपुर। भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान आज वी.आई.पी. रोड पर स्थित राम मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उनके आगमन पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने उनकी अगवानी की। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्टेट डायरेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू भी साथ थीं।
-
शहर के मंदिरों और चौक चौराहों पर जगह-जगह भंडारा
सरकंडा में सीता रसोई एवं राम भोग प्रसाद वितरण
रामलला की आरती व रंगीन सजावट व आतिशबाजी तैयारी
बिलासपुर/ अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा की जोरशोर से तैयारी की जा रही है । सरकंडा पुराने पुल पर बोल बम सेवा समिति के द्वारा महा आरती के साथ-साथ सीता रसोई एवं राम भोग भंडारा का आयोजन किया गया है। साथ ही 4000 श्रद्धालुओं को कुल्फी का प्रसाद वितरण किया जाएगा । मध्य नगरी चौक दुर्गा समिति के द्वारा दिन में भंडारा होगा। शाम को 101 किलो शुद्ध देसी घी का बूंदी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर के गदा चौक को भी सजाया जाएगा व 1001 दीप जलाए जाएंगे।
मध्य नगरी चौक की आकर्षक विद्युत लाइट से सजावट की जाएगी। इसी तरह गोल बाजार में भी एक साथ एक ही समय में आतिशबाजी की जाएगी और सुबह 11 बजे से भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा आयोजन हो रहे हैं। मंदिरों में हवन पूजन कीर्तन किया जाएगा तथा 22 जनवरी को शाम 6 बजे पूरे शहर में सभी घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मध्य नगरी चौक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अमित राय ने बताया कि समिति के फंड से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन की तैयारी की जा रही है व पहली बार शहर में 22 जनवरी विशाल रूप में अनेक जगह में आयोजन हो रहे हैं।
मध्य नगरी चौक में सुबह 11 बजे से ही भंडारा शुरू हो जाएगा जिसमें पूरी सब्जी एवं मिष्ठान खीर का वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात शाम 6 बजे 101 किलो शुद्ध घी का भोग भगवान राम को लगाया जाएगा तथा 1100 तथा 1001 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे व आतिशबाजी की जाएगी। जिसमें मध्य नगरी चौक समिति के सभी पदाधिकारी एवं मसानगंज जूनी लाइन के सारे श्रद्धालु गण इस आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान राम के कट आउट भी मध्य नगरी चौक में लगाए जा रहे हैं और भव्य सजावट की जा रही है। गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडे ,मनीष सराफ जीशान मलिक, संरक्षक सुधीर खंडेलवाल ने बताया कि गोल बाजार में व्यापारी संघ के द्वारा शाम 7 बजे हनुमान मंदिर गोल बाजार में महाआरती की जाएगी और गोल बाजार में आतिशबाजी की जाएगी तथा दीप प्रज्वलित भी सभी दुकानों में किए जाएंगे।
इसके पहले सुबह 11 बजे से हनुमान मंदिर में श्री राम की महा आरती के साथ ही भंडारा का आयोजन किया जाएगा। पुराने अरपा पुल पर भी आकर्षक साज सज्जा के साथ विविध आयोजन किए जायेंगे।दोपहर 12 बजे से यहां भंडारा प्रारंभ होगा। बोल बम सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा 22 जनवरी को दोपहर 12बजे भगवान राम की महा आरती की जाएगी साथ ही सीता रसोई का भंडारा का आयोजन किया गया है।
हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के द्वारा देवकीनंदन चौक को आकर्षक रूप दिया जा रहा है । आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है व विद्युत सजावट की गई है । 21 जनवरी को रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी । हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के द्वारा देवकीनंदन चौक में शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा और भगवान राम की महाआरती में भी आयोजन समिति के सदस्य शामिल होंगे।
तिलक नगर में हनुमान मंदिर में भगवान राम की महा आरती के साथ प्रसाद एवं भोग का वितरण किया जाएगा। जय वंदे मातरम संगठन द्वारा तारबहार दुर्गा पंडाल चौक से 21 जनवरी दोपहर 3 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। - -विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विधायकों को दिया संदेशरायपुर / जिसका जनसंपर्क नहीं छूटता, लोगों से मेल-मिलाप नहीं छूटता, उसकी लीडरशिप पक्की होती है। इसलिए लोगों से खूब मिलिये, जितना संपर्क बढ़ाएंगे, आपको परिस्थितियों के बारे में उतना ही अधिक फीडबैक मिलेगा और आप अपने कार्यों का बेहतर तरीके से संचालन कर सकते हैं। विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विधायकों को यह संदेश दिया। डॉ. मांडविया ने कहा कि आप सभी अध्ययनशील हो, खूब पढ़ें, जब अपनी बात रखनी हो तो बहुत से संदर्भ दें। इसके लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखें। हमेशा किसी विषय पर बात रखने के लिए उसके संदर्भ में पढ़ी गई चीजों को उद्धृत करें। सबसे ज्यादा आपका जनसंपर्क बढ़िया होना चाहिए, एक अच्छे लीडर का जनसंपर्क शानदार होता है। सोशल मीडिया के उपयोग के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का उपयोग बहुत जरूरी है। इसके माध्यम से आप अपनी बात बहुत से लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचा सकते हैं। योजनाओं की जानकारी की पहुंच का भी यह अच्छा माध्यम है। इसके लिए सोशल मीडिया का खूब उपयोग करें। मंत्री ने कहा कि विधानसभा में आपकी उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। इससे विधानसभा में आने वाले सभी मुद्दों की आपको गहरी समझ रहेगी। साथ ही आप विभिन्न वक्ताओं के पक्ष भी इसके माध्यम से जान पाएंगे और किसी भी मुद्दे के बारे में अनेक प्रकार के विचार अथवा अभिव्यक्ति जान सकेंगे।डॉ. मांडविया ने कहा कि भारत विश्व का सबसे प्राचीन लोकतंत्र है। हम जितना मेहनत करेंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। हमें सोसायटी को भी मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा। हमारी सोसायटी जितनी मजबूत होगी, हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। हम यदि अपने प्राचीन साहित्य का और इतिहास का अध्ययन करें तो लोकतांत्रिक परंपराएं हमारे इतिहास का गहरा हिस्सा रही हैं। साहित्य और इतिहास के अनेक किस्से हमें बताते हैं कि भारत में लोकतांत्रिक परंपराओं की जड़े बहुत गहरी रही हैं।डॉ. मांडविया ने विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जितनी रुचि से वे विधानसभा की कार्यवाही में मन लगाएंगे, वे अपने क्षेत्र का उतना ही बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व कर पाएंगे।
-
रायपुर / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी में अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा अर्चना करके प्रवेश किया। मंत्री जी को सतनाम सदन बी-5/5 धरोहर जेल रोड स्थित पुराना वन संरक्षक बंगला वन कालोनी रायपुर आवंटित किया गया है।
- रायपुर ।अयोध्या में 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम की तैयारी हेतु , कैबिनेट मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सभी चौक पर श्री राम जी के भजन एवं भक्ति गीत प्रसारण के निर्देश अटल नगर प्राधिकरण को दिये हैं। उन्होंने आम जानता कि सुविधा एवं आस्था के लिये 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े LED स्क्रीन पर भी LIVE दिखाए जाने हेतु सीईओ नवा रायपुर को निर्देशित किया ।उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल अन्तर्गत नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक चौराहों पर आम जानता कि सुविधा एवं जानकारी प्रदाय करने हेतु स्पीकर सिस्टम इनस्टॉल किए गए है । इसके अतिरिक्त 7 जगह भव्य बड़े साइज के LED स्क्रीन भी इनस्टॉल किए गए हैं। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने नवा रायपुर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, इस से नवा रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा ।
- -उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिया व्याख्यानरायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन आज विधानसभा के प्रेक्षा गृह में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र के अतिथि वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने नवनिर्वाचित विधायकों को ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन प्रस्ताव एवं लोक महत्व के विषय पर अपना व्याख्यान दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे भी उपस्थित थे।प्रबोधन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने आप में एक समृद्ध राज्य है। सात राज्यों की सीमाएं छत्तीसगढ़ को छूती है। प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रक्रिया तय है। सबकी सीमाएं तय है। आम जनता ने हमें चुनकर विधानसभा भेजा है। हमें उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। जीतने के बाद जनता के विश्वास में कैसे खरा उतरना है, इस दिशा में हमें सदैव कार्य करना होगा। श्री महाना कहा कि छत्तीसगढ़ में 50 विधायक छठवीं विधानसभा में पहली बार चुनकर आए हैं। उन्हें जनता से मिलने के लिए समय और स्थान निर्धारित करना पड़ेगा। जनता से परस्पर संवाद भी कायम रखना पड़ेगा। जब आप विधायक चुने गए हैं, तो आप पर सब जनता की निगाह रहती है। एक चुने गए प्रतिनिधि को ना तो किसी की आलोचना की चिंता करनी चाहिए और ना ही प्रशंसा की चिंता। उन्होंने कहा कि एक परिवार को साथ लेकर चलने में कितनी कठिनाई होती है। आपको लाखों लोगों को साथ लेकर चलने में कितनी कठिनाई हुए आप सोंच सकते हैं।प्रबोधन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आभार प्रकट किया।
- -उप राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान की सराहना की-नगरी दुबराज, करमा जीराफुल चावल, संजीवनी चावल, केरा बस्तर नारियल, अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन के बारे में ली जानकारीरायपुर, /उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लगायी गई। विकास प्रदर्शनी में कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान धमतरी जिले के बगरूम नाला गांव से आईं श्रीमती प्रेमबाई कुंजाम और श्रीमती मिलन बाई उइके ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को बताया कि उनके समूह की महिलाएं नगरी दुबराज सुगंधित चावल का उत्पादन करती हैं। जिसका मूल्य 120 रूपये प्रति किलोग्राम है।उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अलसी के डंठल से बने छत्तीसगढ़ लिलेन कपड़े में विशेष रूचि दिखायी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. के. पी. वर्मा ने बताया कि अलसी के डंठल जो अब तक बिलकुल भी उपयोगी नहीं थे अब इनसे ’वेस्ट टू वेल्थ’ अभियान के तहत कपड़ों का निर्माण किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी में लगे मूंगफली छिलाई यंत्र को अपने हाथों से संचालित किया एवं इसकी प्रशंसा भी की।बस्तर जोन से लगाए गए लघु धान्य फसलों की प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान उप राष्ट्रपति ने उत्सुकतावश फसलों की जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर से आये डॉ. राहुल साहू ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ को बताया कि उनके साथ स्व सहायता समूह की 500 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो कोदो, कुटकी, रागी जैसी लघु धान्य फसलों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण कर अपना जीवन यापन कर रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया जिले के द्वारा लगाए गए स्टाल में उप राष्ट्रपति ने करमा जीराफुल चावल की जानकारी ली तथा साथ ले जाने की भी इच्छा जाहिर की।जेनेटिक्स एन्ड प्लांट ब्रिडिंग विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने उप राष्ट्रपति को कृषि विश्व विद्यालय में अनुसंधान से निर्मित चावल संजीवनी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह चावल इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है साथ ही कैंसररोधी है। उन्होंने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को विश्वविद्यालय में अनुसंधान से निर्मित धान के अन्य प्रजातियों और बौनी किस्म की फसलों की भी जानकारी दी।कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के सदस्यों ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित केरा बस्तर नारियल की जानकारी देते हुए उप राष्ट्रपति को बताया कि यह प्रजाति छत्तीसगढ़ जैसे गैर परम्परागत क्षेत्र में उत्पादित की गयी है।उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने स्टाल निरीक्षण के दौरान सीजी रायगढ़ हल्दी के द्वारा बनाये गए उत्पाद हल्दी पंचांग का भी अवलोकन किया। हल्दी पंचांग हल्दी के पांच अंगों जड़, कंद, पत्ता, पुष्प और तना से बना स्वत्व और चूर्ण है। जिसका उपयोग त्वचा और रक्तवाहिनी के रोगों के उपचार में किया जाता हैं।मनोहर गौशाला के मैंनेजिंग ट्रस्टी श्री पदम डाकलिया ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को कामधेनु सौम्या का छायाचित्र, गोबर से बने भगवान गणेश की प्रतिमा, गोबर से बने दीये, गोबर से बनी चटाई और गोबर से बने मनके की माला भेंट किया। उन्होंने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ को बताया कि उनके पास अद्वितीय 27 लक्षणों से युक्त एक मात्र कामधेनु गाय है। उन्होंने अब तक 75 हजार किसानों को गौमूत्र एवं जैविक पदार्थों से बने निःशुल्क फसल अमृत का वितरण किया है। श्री डाकलिया ने उप राष्ट्रपति को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को गोबर से बनी चटाई भेंट की थी। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने श्री डाकलिया के गौ सेवा एवं किसान हितैषी कार्यों की सराहना की।
- राजनांदगांव। भारत सरकार आवासन शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2024 हेतु विशेष अतिथियों के रूप में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। जिसके लिये शासन द्वारा नगर निगम राजनांदगांव से स्वच्छता दीदीयो में रेवाडीह एसएलआरएम सेन्टर से श्रीमती अनिता फ्रांसिस ध.प. श्री आबेल फ्रांसिस एवं 18 एकड एसएलआरएम सेन्टर से श्रीमती वीणा टण्डन ध.प. श्री दिनेश कुमार टंडन को चयनित किया गया है।आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दोनो स्वच्छता दीदी श्रीमती अनिता फ्रांसिस व श्रीमती वीणा टण्डन क्रमशः रेवाडीह व 18 एकड एसएलआरएम सेन्टर के प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का कुशलता एवं निष्ठापूर्वक निर्वाहन कर रहे है, जिसके आधार पर शासन द्वारा इनका चयन किया गया है। श्रीमती फ्रांसिस एवं श्रीमती टण्डन 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी। file photo
- राजनांदगांव। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा स्वच्छ तीर्थ अभियन के तहत निगम सीमाक्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों व मंदिरों मंे 14 से 22 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम अंतर्गत जन सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के देख रेख में स्वास्थ्य कर्मी शहर के धार्मिक स्थलों व मंदिरों के परिसर में सफाई अभियान चलाकर प्रतिदिन साफ सफाई किया जा रहा है।आयुक्त श्री गुप्ता के निर्देश पर प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा व स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव शहर में साफ सफाई के अलावा निगम सीमाक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व मंदिरों के परिसर की 14 जनवरी से सफाई अभियान चलाकर विशेष साफ सफाई किया जा रहा है, उक्त अभियान 22 जनवरी तक चलाया जायेगा। अभियान में जन भागीदारी से मंदिरों के आस पास श्रम दान कर साफ सफाई किया जा रहा है।धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान की कडी में सोनार पारा शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, महा लक्ष्मी मंदिर, संतोषी मंदिर, बाला जी मंदिर, राम दरबार मंदिर, बागेश्वर मंदिर, महावीर चौक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर,गणेश मंदिर, बी.एन.सी.मिल राम मंदिर,ठा.प्यारेलाल चौक हनुमान मंदिर, शनिमंदिर, मानव मंदिर व गांधी चौक हनुमान मंदिर, मॉ पाताल भैरवी मंदिर, शारदा मंदिर, फिरंतीन मंदिर, बसंतपुर हनुमान मंदिर के अलावा शहर में स्थित अन्य मंदिरों में 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कर, कटिली झाडिया काटकर, दवा का छिडकाव कर चूना लाईन डाला जा रहा है। धार्मिक स्थलों मंदिरो में 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
-
रायपुर। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्मृति स्वरूप इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मौल श्री का पौधा रोपित किया। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्री साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
- रायपुर /भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया श्री महामाया मंदिर परिसर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी भी उपस्थित थे।केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माता जी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता श्री अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- - मुख्यमंत्री श्री साय ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा-देश की खनिज जरूरतों को पूरा करने में प्रदेश अग्रणी, संसाधनों का हो बेहतर उपयोगरायपुर// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावितों के लिए होना चाहिए। प्रभावितों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में यह राशि प्राथमिकता के साथ खर्च होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान यह बातें कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से प्रदेश में खनिज के भंडारण, उत्खनन, इसके उपयोग तथा आपूर्ति सहित विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद और डॉ बसवराजू एस. उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों का विपुल भंडार मौजूद है और इससे प्रदेश को बड़े राजस्व की प्राप्ति भी होती है। देश की खनिज जरूरतों को पूरा करने में प्रदेश अग्रणी है। हमें कार्ययोजना तैयार कर संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना होगा। देश के साथ-साथ प्रदेश के विकास में इन संसाधनों का समुचित लाभ मिले, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बहुमूल्य खनिज जैसे सोना और हीरे के भंडारण, लिथियम, यूरेनियम, ग्रेफाइट तथा कोल बेड मीथेन आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने खनिजों की उपलब्धता का आकलन करने और उत्खनन की प्रक्रिया में विभागीय भूमिका पर भी चर्चा की। श्री साय ने कहा कि रेयर अर्थ एलिमेंट के प्रदेश में भंडारण भी उपलब्ध है, इनके उत्खनन की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं जाएं।मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मात्रा में उपलब्ध खनिज कोयले के भंडारण और इसकी आपूर्ति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध गौण खनिजों के उत्खनन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

















.jpg)


.jpg)






.jpg)