- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज शंकर नगर स्थित बी-5/10 बंगला में कार्यालय प्रारम्भ किया। श्री वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।
-
रायपुर /उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम खड़ौदा खुर्द में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को ग्रामीणों ने भगवान शिव जी और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटोफ्रेम भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री निर्मल द्धिवेदी, श्री ईश्वरी साहू, पार्षद श्री रिंकेश वैष्णव, श्री खिलेश्वर साहू, श्री अमर कुर्रे, श्री सनत साहू, श्री रामकुमार ठाकुर, श्री मयंक गुप्ता, श्री हेमचंद चंद्रवंशी, श्री सोनू ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
- रायपुर, / केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत 15 जनवरी को विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे और वहां से सुबह 9.20 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। श्री शेखावत सुबह 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर महासमुंद जिले के पीवीटीजी ग्राम जाएंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत महासमुंद से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् वे शाम 5 बजे रायपुर से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
-
विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने शाल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
अवसर था वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छग एवं सर्व ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का
अतिथियों एवं विद्वान वक्ताओं ने ओम को शीघ्र ही राज्य वीरता एवं राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए अनुशंसा की।
रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन आज वृंदावन हाल सिविल लाइन में किया गया। इस अवसर पर विप्र गौरव कोहका, भिलाई निवासी वीर बालक ओम उपाध्याय का विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा और फेडरेशन व परिषद के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह में वीर बालक ओम को प्रशस्ति पत्र और शाल-श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, दोनों फेडरेशन के अध्यक्ष अरविंद ओझा समेत सभी उपस्थित अतिथियों एवं विद्वान वक्ताओं ने ओम की बहादुरी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें शीघ्र ही राज्य वीरता एवं राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए अनुशंसा की। इसके पूर्व दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वार्ड 14 के पार्षद अभिषेक मिश्रा और वार्ड 11 के पार्षद महेश वर्मा सहित दर्जनभर सामाजिक, मीडिया क्लब और अनेक संस्थाओं ने राज्य शासन से ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा कर चुकी है। वहीं उनकी बहादुरी को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
वीर बालक ओम की ये है बहादुरी भरी कहानी
ज्ञातव्य है कि 20 दिसंबर को भिलाई कोहका में एक बहादुरी भरी घटना सामने आई थी। जब छोटे-छोटे बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे तब उन बच्चों को पता ही नहीं था कि एक खतरा धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ गया है। खेलते-खेलते एकाएक बच्चों के चेहरे पर डर सा उभर आया। दूर खड़े वीर बालक ओम उपाध्याय ने देखा कि कुछ खौफनाक कुत्ते बच्चों की ओर बढ़ रहे हैं।
ओम को उस वक्त कुछ नहीं सूझा और उसने पहले कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन एक कुत्ता आक्रामक हो गया और बच्चों की ओर दौडऩे लगा। तब ओम ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कुत्ते को उठाया और अपनी गली से सड़क की ओर आक्रामक कुत्ते को छोडऩे दौडऩे लगा। इसी दौरान आक्रामक कुत्ते ने ओम के हाथ में दांत गड़ा दिए, लेकिन उसके बाद भी ओम नहीं रुके और कुत्ते को बच्चों की पहुंच से दूर गली से बाहर सड़क पर छोड़ दिया। वहां मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना ओम की मां सीमा उपाध्याय को दी। सीमा तत्काल ओम को लेकर प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कोहका भिलाई पहुंची और उनका इलाज शुरू कराया। जहां ओम को ओपीडी में तत्काल टिटनेस और एंट्रीरैबीज इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सक के अनुसार ओम को कुल 5 इंजेक्शन लगाया जाएगा। इस घटना में ओम ने अपनी सूझ बूझ और अपने साहस का परिचय देकर कई बच्चों की जान बचा ली। ओम की वीरता की मोहल्ले के सभी लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वार्ड 14 के पार्षद अभिषेक मिश्रा और वार्ड 11 के पार्षद महेश वर्मा सहित दर्जनभर सामाजिक, मीडिया क्लब, संस्थाओं ने राज्य शासन से ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा की है। वहीं उनकी बहादुरी को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
ओम पशु-पक्षियों के प्रति अति संवेदनशील हैं। पिछली बार कार की टक्कर में एक आवारा कुत्ता घायल हो गया था, तो ओम ने उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया और उसका इलाज कराया। वहीं एक बार उन्होंने गाय के बछड़े को भी कुत्तों से बचाया था।
ओम के पिता नीरज उपाध्याय ने बताया कि अपने मोहल्ले में ओम निश्छल और सबकी मदद के लिए तैयार रहने वाले बच्चे के रूप में लोकप्रिय हैं। कोहका, भिलाई निवासी ओम उपाध्याय 16 साल के हंै। इस समय वे दिव्य अनुभूति विद्यालय कोहका, चांदनी चौक सिरसा रोड, भिलाई में 10 वीं के छात्र हैं। ओम प्रतिभा के धनी भी हैं और बिना किसी ट्रेनिंग के काफी अच्छे स्केच्स बना लेते हैं। कुशाग्र बुद्धि होने की वजह से वे चीजों को बहुत जल्दी सीख जाते हैं। यदि उन्हें मौका मिले, तो वे काफी आगे बढ़ सकते हैं। - -छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान नगर पंचायत पथरिया में छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन दिन है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के इतिहास में लोधी समाज का गौरवशाली योगदान रहा है। इस समाज ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी यह समाज अपनी कर्मठता, अखण्डता एवं एकता के कारण आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, चुनाव के पहले हमने जो 18 लाख गरीबों को आवास देने का वादा किया था जिसे हमारी सरकार बनते ही पूरा किए और हम श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपना वादा निभाते हुए सुशासन दिवस पर 02 साल के लंबित धान का बोनस का भुगतान किया और ऐसे तमाम कार्य जिसका हमने वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली लोधी समाज की रानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेते हुए यह समाज जागरूक होकर मुख्य धारा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रोजगार, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में यह समाज अग्रसर हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोधी समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा ने बताया कि हमारा समाज के लोग छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में बहुतायत में निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति में हमारे समाज की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से डटकर लड़ाई लड़ी। हमारे समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे - न्यायाधीश, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील जैसे पदों में अपनी सेवा देकर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, पूर्व विधायक श्री तोखन साहू सहित नगरीय तथा त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या समाज के लोग एवं आमजन मौजूद थे।
- -बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल-तातापानी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की घोषणा-रघुनाथ नगर में महाविद्यालय की घोषणा, डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा-22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा, पूरा क्षेत्र राममय कर इस भव्य आयोजन के लिए जुट जाएंरायपुर / तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह बात कही।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की, साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सभी वायदे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे।इस मौके पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। तातापानी के राम कथा से संबंधित महात्म्य के बारे में तथा यहां के जल के बारे में बताते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पवित्र जगह पर 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं उन्हें भी मैं शुभकामनाएं देता हूँ। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाये। उन्होंने इसके विकास की संक्षिप्त रूपरेखा भी बताई।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री संजीव गोंड, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त श्री जी.आर. चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, सीसीएफ श्री नवीद सुजाउद्दीन अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- -ग्राम ढोंगदरहा व रंजना के विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री-लोगों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपीलरायपुर / भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोरबा जिले के ग्राम ढोंगदरहा एवं कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम रंजना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में आयोजित गतिविधियां देखी और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।शिविर में स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड, केसीसी, महिला बाल विकास, कृषि, खाद्य, आधार सेवा केंद्र, आदिम जाति विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, भारत सरकार पंचायती राज के अतिरिक्त सचिव श्री सी. एस. कुमार, निदेशक मनरेगा नई दिल्ली श्री धर्मवीर झा, कलेक्टर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री सिंह सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी व माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के माध्यम के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का श्रवण भी किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। जिससे देश के गरीब, महिला, किसान एवं युवा वर्ग शक्तिशाली एवं समृद्ध बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीबों को आवास, पानी, बिजली, शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य लाभ सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस हेतु प्रधानमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पीएम आवास योजना से कमजोर वर्ग के लोगों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुआं रहित स्वच्छ ईंधन प्रदान किए जा रहे है। पीएम मातृत्व वंदना योजना से माताओं को पोषण हेतु सहयोग राशि प्रदान किया जा रहा है। आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान से जुड़ी दीदियों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास सहित जनधन खाता के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में जा रही है। श्री गिरिराज ने कहा कि कोरोना जैसे भीषण महामारी के समय भी समाज के अमीर व गरीब हर वर्ग को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के गठन होने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 18 लाख नए पीएम आवास बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास सहित सभी योजनाओं की राशि सीधे हितग्रहियों के खाते में दी जा रही है। आमजनों को अब योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के लिए शासकीय कार्यालयों का चक्कर लगाना नही पड़ता, सरकार खुद अपनी योजनाओं की जानकारी देने खुद आप तक पहुंच रही है। इस हेतु प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गाँव पहुँची है, जिसमें एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश के रूप में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। श्री सिंह ने कहा की शिविर के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही प्रत्येक जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है। इसलिए आप सभी योजनाओं का लाभ उठाते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।इस अवसर पर ढोंगदरहा और रंजना में आयोजित शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं से लाभ प्राप्त किए हितग्रहियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने योजनाओं से लाभान्वित हितग्रहियों से चर्चा करते हुए उन्हें बधाई दी और अन्य लोगों को भी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज ने उपस्थित सभी लोगों से 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हर घर में दीप जलाने के लिए आह्वान किया। कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। आप सभी विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल से योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हो। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को शिविर का उद्देश्य और योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना का लाभ उठाने प्रेरित किया।चार के पौधों के वितरण के लिए वाहन को दिखाई हरी झंडी-ग्राम पंचायत रंजना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के समापन के पश्चात केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज श्री गिरिराज सिंह ने चार के पौधों के वितरण के लिए वन विभाग के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज ने कहा कि कोरबा जिले को चिरौंजी का केंद्र बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग के माध्यम से चार के पौधों का वितरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है।शिविर में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित -ढोंगदरहा में आयोजित शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा पीएम उज्ज्वला योजना से रमशीला कंवर, कुंती बाई कंवर, नीतू कुमारी, सुषमा यादव, शिव कुमारी, रजनी, अहिल्या महंत, मधुलता, शांति बाई, प्रतिमा महंत, मनदोदरी बाई को लाभान्वित किया गया। श्री महेश्वर सिंह मैत्री, श्री परदेशी दास, श्रीमती पुनईबाई, श्री दिलेश कुमार, श्रीमती राजकुमारी एवं बिरहोर वर्ग के श्री जगेश्वर, श्री पंचराम, श्री विजयकुमार व श्रीमती मस्तूरी बाई को किसान क्रेडिट कार्ड, अमरीका बाई यादव, रामजी लाल साहू, सहरता दास महंत, धीरज यादव, प्रवीण कुमार को आयुष्मान कार्ड, ठाकुर राम, बच्चूलाल, खिलेंद्र, संतोष, विजय को मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं पटवारी ढोंगदरहा श्री नेतराम प्रजापति को डिजिटल लैण्ड रिकॉर्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।इसी प्रकार रंजना में आयोजित शिविर में एनआरएलएम के तहत रंजना ग्राम की लक्ष्मी स्व सहायता महिला समूह को सब्जी बाड़ी उत्पादन हेतु 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। उज्ज्वला योजना से श्रीमती पंच कुंवर व शिव कुमारी को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान कार्ड से श्री रामनिवास पोर्ते, आशा देवी, किसान क्रेडिट कार्ड से श्री जनक व श्री विनोद एवं स्वाइल हेल्थ कार्ड से श्री रमेश कुमार जायसवाल को लाभान्वित किया गया।
- -मंदिर परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान में दी सहभागितारायपुर / कोरबा प्रवास पर आए भारत सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको स्थित श्री राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए मंदिर के सबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने परिसर स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग में जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर पूजन की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मन्दिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ सफाई के कार्य मे भी सहभागिता दी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः 6.30 बजे से शहर के अनुपम गार्डन में ‘स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखें सुरक्षित जन‘ थीम पर योग, एरोबिक्स, जुंबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं एवं अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने अनुपम गार्डन परिसर रायपुर में अच्छे स्वास्थ्य एवं लोक जागरूकता के शानदार इवेंट में सहभागी बनें।प्रति वर्ष सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस वर्ष भी रोड सेफ्टी लीड एजेंसी एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन सामान्य में यातायात नियमों के अनुपालन के लिए यातायात जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में छत्तीसगढ़ की अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं, एनसीसी, स्काउट्स, गाइड्स, एनएसएस सहित अन्य संगठन मिलकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में यातायात पुलिस के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न शैक्षणिक, समाजसेवी संस्थाओं, उद्यानों, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ग्राम पंचायत, चौपालों, प्रमुख बाजार क्षेत्र में जाकर आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही नियमों के पालन से सुरक्षित वाहन चालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कार्यक्रम में ‘कोपलवाणी‘ के विशेष बच्चो सहित ‘स्टे फिट विथ मि‘ फिटनेस ग्रुप, येलो फिटनेस आर्मी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्काउट्स, पीटीएस माना के प्रशिक्षक प्रशिक्षणार्थी, परमालय योग साधक सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ एवं ज्ञानर्जन किया।कार्यक्रम में इंटर डिपार्टमेंटल लीड एजेंसी के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, सहायक संचालक शिक्षा श्री दिनेश टांक, नमन एविएशन निदेशक श्री सरनजीत सिंह, एलआईसी के श्री शरद ताम्रकार, आरजे श्री अनिमेष, स्टे फिट विथ मि ग्रुप हेड सुश्री शुभांगी एवं टीम, अमेजन के श्री खिलेश्वर, कोपलवाणी के शिक्षक, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस के अधिकारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा योग साधक शामिल हुए।
-
-बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
रायपुर / मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।उपमुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दिन अचानक कवर्धा के बाजार पहुंचे और वहां लड्डू बेचने वाली बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। उन्होंने उस बुजुर्ग महिला से तिल गुड़ का लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और बाजार में उपस्थित लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। - बेमेतरा के लोलेसरा में संत कबीर समागम मेले में उपमुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री हुए शामिलरायपुर /संत कबीर दास जी के संदेश का प्रभाव से ही छत्तीसगढ़ में हमेशा प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहा है। कबीर दास जी सामाजिक कुरूतियों पर जमकर प्रहार किया और इन कुरूतियों को दूर करने के लिए मार्ग दिखाया। उनके दिखाए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में चल रहे चार दिवसीय पंथ श्री हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल भी शामिल हुए। मंत्रीद्वय श्री शर्मा और श्री बघेल के साथ ही विधायक श्री दीपेश साहू और विधायक श्री ईश्वर साहू ने कबीर पंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद भी लिया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीर पंथियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेला में किसी श्री श्रद्धालु को कोई भी समस्या न हो इसके लिए प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि संत समागम मेले की ख्याति दूर-दूर तक है। बड़ी संख्या में कबीर साहब को मानने वाले अनुयायी हर साल यहां आते हैं। मेले में छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से कबीर के अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरा भारत संत, महापुरूष और ऋषिमुनियों का देश है। संत कबीर ने अपनी वाणी के माध्यम से लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वर्तमान समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। हम सबके प्रयासों से छत्तीसगढ़ को देश का खुशहाल एवं समृध्द राज्य बनाएंगे।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि ग्राम लोलेसरा में भव्य मेला का आयोजन हो रहा है और जिसमें हम सभी संतों का दर्शन का उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। संत संमागम मेला का यह 10वां साल है। यह मेला पंथ श्री हुजुर उग्रनाम साहेब के स्मृति में प्रारंभ हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मेला का शुभारंभ प्रकाशमुनि साहेब के नेतृत्व में हुआ और उन्ही की स्मृति में हम प्रत्येक वर्ष संत समागम मेले का आयोजन करते हैं। इस मेले में लगभग 3 तीन लाख श्रद्धालु सम्मिलित हुए हैं। उन्होने मेला समिति के सदस्यों को सेवाभाव के लिए बधाई एवं शुभाकामनाएं दी।संत समागम मेले में पंथ श्री प्रकाश मुनिनाम साहब ने भी कबीर के उपदेशों की महिमा बताई। कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सत्गुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर हर धर्म, जाति और मजहब का व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीरपंथ में मान्यता है कि हर व्यक्ति के अंदर ईश्वर और परमात्मा का वास है, उसी को सम्मान देते हुए साहेब बंदगी कहते है। उन्होंने कहा है कि कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक-दूसरे को जोड़ने का एक सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाया है।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 15 जनवरी को महासमुंद में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 15 जनवरी को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर राज्य विश्राम गृह से महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:10 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखम्हरिया पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे पौने 12 बजे महासमुंद जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर एक बजे महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर दो बजे नवा रायपुर स्थित राज्य विश्राम गृह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
- -समुद्र प्रसंग का किया व्याख्यान, भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करने की अपील-ग्राम पलारी में आयोजित दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में हुए शामिलरायपुर, / उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हमेंशा बना हुआ है। श्री साव विगत 13 फरवरी की देर शाम बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी में आयोजित 03 दिवसीय दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक समिति व ग्रामीणों द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री साव का उत्साह भरे माहौल में स्वागत किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश व दुनिया के साथ ही छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बना हुआ है, इसी खुशी के मौके पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में दीपावली मनाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव, गली-गली में लोग 22 तारीख को त्यौहार के रूप में मनाने तैयारी में लगे हुए हैं, पूरा छत्तीसगढ़ राममय हो गया है। उन्होंने रामचरितमानस के समुद्र प्रसंग पर संक्षिप्त व्याख्यान भी दिया। भगवान श्रीराम के नाम की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके शत्रु को भी भगवान श्रीराम के नाम सहारा लेना पड़ा था। हम सभी को भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम में आयोजक समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री साव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
- -छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज महासंघ ने किया खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदनरायपुर, / खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको पूरी ऊर्जा के साथ योगदान देना होगा। श्री वर्मा आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर महासंघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा सहित बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सभी नवनिर्वाचित विधायक सर्वश्री इंद्र कुमार साव, संदीप साहू को सम्मानित किया गया।मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सामाजिक समरसता पर चलने वाला देश है यही जीवन का आधार है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला विराजमान हो रहे हैं। हम सभी प्रभु राम और स्वामी विवेकानंद जी के बताये राह पर चले और देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा ने अभिनंदन समारोह के लिए सभी समाज प्रमुखों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति हमेशा सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने सिविल जज के पद पर चयनित सुश्री वैशाली वर्मा और राष्ट्रीय रामायण समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज महासंघ रमेश यदु ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, सर्व समाज अध्यक्ष कुशल वर्मा, महासचिव केके साहू सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक अन्य जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- -बलौदाबाजार के श्रीराम मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्रीरायपुर /खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के सदर बाजार में स्थित श्री राम मंदिर (मानस मंदिर) प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिसर की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जो की 22 जनवरी तक चलेगा।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर यहां श्री राम मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। मैं जिले के सभी नागरिकों से अपील करता हूं की वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ केे कण-कण और जन-जन में बसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। प्रभु श्री राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया। मां शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्ज्वलित करें। पूरा शहर, गांव एवं घर दिवाली से बढ़कर लगे। यह हमारा परम सौभाग्य है कि अयोध्या में रामलला विराजमान होते देखेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल सहित अनेक पंचायत तथा नगरीय संस्थाओं के स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
-- आज भोगी पर्व मनाने के बाद मंदिर के मंडप में माता गोदादेवी का वैदिक मंत्रों के बीच कल्याणम (विवाह) रचाया गया-आंध्र भवन में चित्रकला, रंगोली, पारंपरिक व्यंजन तथा पुष्पगुच्छ प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुएटी. सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर में तीन दिन तक चलने वाले मकर संक्रांति समारोह में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कई प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में शनिवार से शुरू समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी के दर्शन किए। सोमवार को समारोह का अंतिम दिन है, जब मंदिर में मकर संक्रांति धार्मिक सद्भाव एवं परंपरागत ढंग से मनाई जाएगी। इस अवसर पर भगवान बालाजी, माता श्रीदेवी-भूदेवी का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी।कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह भगवान बालाजी, माता श्रीदेवी-भूदेवी के विग्रहों को आभूषणों एवं नूतन वस्त्रों से अलंकृत कर उनका अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के पश्चात पहले बालाजी की सहस्त्रनामार्चना और उसके बाद कुमकुम पूजा की जाएगी। कुमकुम पूजा के उपरांत भक्तगण भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान महानैवेद्य का भोग भी लगाया जाएगा। शाम को पुनः पूजा-अर्चना की जाएगी और एक बार फिर नैवेद्य चढ़ाया जाएगा। सबसे अंत में मंदिर के कपाट बंद करने से पहले भगवान बालाजी की एकांत सेवा की जाएगी।समारोह के पहले दिन शनिवार शाम को कर्नाटक शैली की गायिका जी सरोजा ने शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया और दूसरे दिन रविवार तड़के भोगी पर्व मनाने के बाद मंदिर के मंडप में माता गोदादेवी का वैदिक मंत्रों के बीच कल्याणम (विवाह) रचाया गया। विवाहोत्सव के बाद आंध्र भवन में चित्रकला, रंगोली, पारंपरिक व्यंजन तथा पुष्पगुच्छ प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए। प्रतिभागी विजेता पुरस्कृत भी किए गए।प्रतियोगिताओं के नतीजों के मुताबिक पुष्पगुच्छ- प्रथम के ज्योति, द्वितीय बी वी बसवम्मा, तृतीय वी विमला। व्यंजन (मैदा) - प्रथम वी ललिता, द्वितीय वी विमला एवं के दुर्गा रानी, तृतीय के भावना एवं के विजया राव। व्यंजन (बेसन) - प्रथम वी विमला, द्वितीय के शिव कुमारी, तृतीय टी सुब्बालक्ष्मी एवं जी अहल्या। रंगोली जूनियर- प्रथम ई पावनी, द्वितीय एस तनिष्का, तृतीय ई नवनी। फ्री हैंड- प्रथम ए जाह्नवी, द्वितीय पूर्णिमा, तृतीय ए खुशी एवं पी अमृता, सांत्वना - के किरण एवं वासवी। बिंदीयुक्त रंगोली- प्रथम एन विजय निर्मला, द्वितीय- रोजा। इनके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता भी पुरस्कृत किए गए। -
*भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक*
रायपुर /केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कल देर शाम कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण,वाटरशेड, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने जिले में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने और सामाजिक वानिकी को स्थापित करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए।केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने शासकीय आवासों सहित इच्छुक किसानों के आवासीय परिसरों में चार-चिरौंजी के पौधें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते गए पशुपालन, फलदार पौधा रोपण सहित अन्य लाभदायक गतिविधियों से जोड़ने कहा। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक खेती के स्थान पर अर्न्तवर्तिय सहित अन्य फसलों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानो में नई आर्थिक गतिविधि संचालित करने की दिशा में प्रयास करने के संबंध में भी सुझाव दिए और एनटीपीसी तथा बालको के सहयोग से आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मुर्गी पालन, दूध उत्पादन को बढ़ाने और स्व सहायता समूह की दीदियों को लखपति दीदी बनाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने पंचायतों में आमदनी का नया विकल्प तलाशने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के फ्लैगशिप कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है, इसलिए उन्हें योजनाओं से जोड़ते हुए आगे बढ़ाए। केंद्रीय मंत्री ने स्व-रोजगार युक्त पंचायत, पोषणयुक्त पंचायत, स्वच्छ पंचायत, ग्रीन पंचायत, कार्बन मुक्त पंचायत की परिकल्पना को अपनाने और इसे साकार करने की दिशा में प्रयास करने के साथ नवाचार प्रयासों को प्लान बनाकर राज्य स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने सामाजिक वानिकीकरण को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति को विकास से जोड़ने, वाटरशेड के माध्यम से जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के सम्बंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर श्री अजीत वसंत को दिए गए निर्देशों के संबंध में होने वाली कार्यवाही की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण श्री भीम सिंह, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, कटघोरा वनमण्डलाधिकारी श्री निशांत कुमार, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग सहित एनटीपीसी के जीएम आदि उपस्थित थे। -
*मस्तूरी में अब तक एक लाख 46 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को मिला फायदा**
*ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत बनाने संकल्प**
बिलासपुर/मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम *पताईडीह, जैतपुरी, सोंठ और बिटकुला* में विकसित भारत यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा किया। शिविर में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आए वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 309 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 855 लोगों का टीबी जांच, 486 लोगों का शुगर जांच एवं 302 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग एक लाख 46 हजार 905 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव , सभी ग्राम पंचायत के डे नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के स्टॉफ मौजूद थे। कार्यक्रमों में प्रत्येक ग्राम से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, सभी लोग केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी लेते हुए बहुत ही उत्साहित थे। -
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, उगादी, पोंगल, गुड़ी पड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। पिछले एक माह तक खरमास के बाद आज से शुभ कार्याें की शुरूआत होगी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने पतंग उत्सव के अवसर पर पतंग उड़ाने का आनंद लिया।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर से प्राण प्रतिष्ठा तक सभी धर्म स्थलों में सफाई का कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने आज श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई का कार्य कर अभियान की शुरूआत की।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के धर्म स्थलों, आस्था के केन्द्रों, मंदिरों, गुरूद्वारों में सफाई का काम करें। ऐसा उपाय करें कि 22 जनवरी को सम्पूर्ण वातावरण राममय हो जाए। रात में घरों में दीप जलाएं। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री खुशवंत साहेब एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। -
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कल शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 25 फरवरी को संत सिरोमणी गुरू रविदास जयंती पर बिलासपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री नेे आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री रामेश्वर राठौर, श्री महेश चौहान, प्रो. एस.आर. कन्नौजे, श्री नरेंद्र चंचल, श्री विनोद अहिरवार, श्री शंकर अहिरवार, श्री चंद्रप्रकाश सूर्या उपस्थित थे।
-
, छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और तातापानी संक्रांति परब कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’- 2024 में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले की नगर पंचायत पथरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.40 बजे से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगर पंचायत पथरिया से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित तातापानी संक्रांति परब-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तातापानी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3.40 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया पहुंचेंगे। - -मुख्यमंत्री को गौर मुकुट पहनकर किया सम्मानितरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह 'पहुना' में जनजातीय मोर्चा भिलाई, जिला दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को गौर मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान पदम् श्री डॉ. राधेश्याम बारले भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनजातीय मोर्चा भिलाई, जिला दुर्ग के जिलाध्यक्ष श्री राजू लाल नेताम, डॉ. गंभीर सिंह, अप्पल नायडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- -परिजनों ने सकुशल वापसी के लिए मांगी थी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा से मददरायपुर, /छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले दो ग्रामीण श्रमिक युवक शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते को जिला प्रशासन की टीम द्वारा कर्नाटक के धारवाड़ से सुरक्षित और सकुशल वापसी करा ली गई है। इन दोनों ग्रामीण युवक के माता-पिता तथा उनके परिजनों ने अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री शर्मा से मदद मांगी थी। उपमुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता से पूरे मामले को संज्ञान में लिया था और इन दोंनो श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे से चर्चा कर कर्नाटक टीम भेजने के निर्देश दिए थे।कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि श्रमिकों के लोकेशन की जानकारी लेने के लिए जिला साइबर सेल की मदद ली गई। श्रमिकों की ठहरने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक, श्रम विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बना कर कर्नाटक के लिए रवाना की गई। कबीरधाम जिले के दोनों श्रमिक श्री शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते ग्राम बांकी ग्राम पंचायत केसमर्दा थाना तरेगांव विकासखण्ड बोड़ला के रहने वाले हैं। कबीरधाम जिले से गठित टीम 8 जनवरी को कवर्धा से कर्नाटक के लिए रवाना किया गया था। दोनों श्रमिकों को 12 जनवरी को देर शाम कवर्धा लाया गया।कबीरधाम लौटने पर श्रमिकों ने बताया कि गांव के एक युवक ने इन दोनों युवक को अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर नागपुर ले गए और वहां से धोखे से कर्नाटक ले गए, कर्नाटक के धारवाड़ में गन्ना कटाई का काम कराते थे। खेतों में बने झोपड़ी में ठहराए, मजदूरी भी कम मिलती थी। इन श्रमिकों के माता-पिता और उनके अभिभावकों ने बताया था कि ये दोनों कर्नाटक कमाने खाने गए थे वहां पर वे किसी कम्पनी में गन्ना कटाई का काम करते थे। उनको वहां से कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था।जिला श्रम पदाधिकारी श्री आर.के. प्रधान ने बताया कि दोनों श्रमिकों की सकुशल वापसी के साथ ही उनकी बकाया पारिश्रमिक 32 हजार रुपए का भी नगद भुगतान कराया गया। दोनों श्रमिक को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।
- -होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री-स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानितरायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वार्षिकोत्सव में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उसमें पूरी लगन, मेहनत, समर्पण और ताकत से आगे बढ़ें। इसके लिए पहले से ही लक्ष्य निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के उड़ने और नई ऊंचाईयां हासिल करने के लिए पूरा आसमान खुला है। आप लोग अकल्पनीय उपलब्धियां भी हासिल कर सकते हैं, अपने लक्ष्य के लिए कोई सीमा रेखा तय न करें।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में वार्षिकोत्सव का सभी बच्चों को बेस्रबी से इंतजार रहता है। यह उनके लिए विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी सफलताओं के लिए पुरस्कृत होने का मौका होता है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे सम्मानित होते हैं तो सबसे ज्यादा खुश और गौरवान्वित उनके शिक्षक होते हैं। उन्होंने कहा कि होली हॉर्ट एकेडमी रायपुर का ऐसा स्कूल है जहां शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को संस्कार मिलता है। यह बच्चों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने वाला स्कूल है।वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह में होली हॉर्ट एजुकेशनल एकेडमी के संस्थापक आचार्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्कूल के 34 वर्षों की उपलब्धियों एवं सफर की जानकारी दी। शिक्षाविद श्री जवाहर सूरीशेट्टी, निजी स्कूल एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता, होली हार्ट स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर सुश्री कल्पना तिवारी, प्राचार्या सुश्री नीपा चौहान, डॉ. मुकेश शाह और श्री विजय चोपड़ा सहित स्कूल प्रबंधन के अनेक सदस्य और बच्चों के परिजन समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद थे।
-
14 साल से लगातार आयोजित की जा रही प्रदर्शन
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की प्रदर्शनी की तारीफ
रायपुर। गांधी उधान में पुष्प, फल एवं सब्ज़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया। 8000 से अधिक पुष्प की प्रदर्शनी ने सभी का आकर्षण अपनी ओर खींचा। जिंदल द्वारा लगी पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पौधे भी आकर्षण का केंद्र रहे। 14 साल से लगातार लग रहे इस प्रदर्शनी की कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने जमकर सराहना की। श्री नेताम ने आयोजनकर्ता को सलाह भी दी कि कृषि एवं रायपुर के बाग बगीचों की देखरेख महिलाओं को देनी चाहिए, जिससे उनकी रुचि को बढ़ावा मिल सके। वे अपनी प्रतिभा से बाग बगीचों को और सुंदर बना सके। प्रदर्शनी में जहां एक ओर पुष्प प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान खींचा, वहीं हाइब्रिड सब्जियां व फल प्रदर्शनी को देख सभी हैरान होते रहे। आयोजन में प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को अलग अलग कैटेगरी में प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मनित भी किया गया। प्रदर्शनी में जिंदल स्टील के वाइस प्रेसिडेंट यू. पी. सिंह एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

















.jpg)









.jpg)