- Home
- छत्तीसगढ़
- -सोशल मीडिया में छाया रहा छत्तीसगढ़ सरकार का उपलब्धियों भरा एक महीनारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार को आज 13 जनवरी को एक महीने पूरे हो गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश भर से सोशल मीडिया यूजर्स छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा, सुशासन और उपलब्धियों से भरे एक महीने को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर फोटो, वीडियो, रील आदि क्रिएटिव पोस्ट के साथ इस शानदार एक महीने की चर्चा करते रहे। छत्तीसगढ़ सरकार के एक महीने के कामकाज को लेकर लोगों खासकर युवाओं के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज एक्स (ट्वीटर) पर रुसुशासन-का-एक-महीना नंबर वन ट्रेंड करता रहा।ठीक एक महीना पहले 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों व राज नेताओं की गरिममयी उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके साथ ही सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र ष्मोदी की गारंटीष् पर अमल शुरू कर दिया। पहले ही कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। इसके तहत प्रदेश के किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि दी अंतरित की जा चुकी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को अभी समर्थन मूल्य दर पर भुगतान हो रहा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों को आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवारों को राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के लिए राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जाँच हेतु प्रकरण केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को भेजने का महत्त्वपूर्ण निर्णय भी सरकार ले चुकी है। छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राजिम कुंभ के भव्य आयोजन का निर्णय लिया है। प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़कर सक्षम और स्वावलंबी बनाने की दिशा में अहम कदमों की शुरुआत हो चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनके जीवन में बदलाव लाने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।
- रायपुर, / दिव्यांगजन किसी सहानभूति के मोहताज नहीं हैं, इन सभी के पास किसी न किसी रूप में ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा होती है। ऐसे में हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि, उनकी प्रतिभा को निखार कर समाज के सामने लाएं। ये बातें पर्यटन, शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के ट्राइटन होटल में सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं रनवे प्रतियोगिता-2024 में कही।कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने कहा कि, यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि, हम दिव्यांजनों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखें और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन और बड़े स्तर पर होना चाहिए। कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने भाषण, नृत्य, गायन, नाट्य एवं अन्य क्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधायक श्री संपत अग्रवाल, कार्यक्रम संरक्षक श्री योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- -छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों के पतंगबाज भी जुटेंगेरायपुर । मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। धर्मस्व, संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने कहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।
- -छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान बच्चो के अंदर छिपे हुनर को मंच देने के लिए निःशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन-प्रतियोगिता में भाग लेने समाज के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आमंत्रण-विजयी प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पारितोषिकरायपुर।. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा रायपुर में विप्र वार्षिक उत्सव सम्मेलन 27 व 28 जनवरी को आयोजित किया गया है। विप्र कला, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एकल नृत्य प्रतियोगिता ,युगल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता ,समूह गायन प्रतियोगिता ,अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साहित्यिक प्रतियोगिता के अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता ,लघु कथा लेखन ,काव्य लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा ।खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज ,तिरी- पांसा ,लूडो ,टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अन्य प्रतियोगिता के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता एवं पूजन थाल सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतिभागियों के लिए निर्देश-1-प्रतियोगिताओं की प्रविष्टि 20 जनवरी तक अनिवार्य रूप से देना है। 22 जनवरी को कार्यक्रम की क्रम सूची प्रसारित की जाएगी ।2-नृत्य प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग हेतु अलग-अलग होगा। एवं तीन आयु वर्ग 5 से 10 वर्ष, 10 से 15 वर्ष एवं 15 से 25 वर्ष का होगा।3- एकल गायन प्रतियोगिता भी बालक और बालिका वर्ग में विभाजित होगा एवं तीन आयु वर्ग में होगा।4- अंताक्षरी प्रतियोगिता में चार विप्रजनों की एक टीम होगी।5- फैंसी ड्रेस के लिए 30 सेकंड का समय दिया जाएगा ।6-नृत्य एवं गायन हेतु समय सीमा 3 मिनट की होगी।7- मेहंदी, रंगोली एवं ड्राइंग प्रतियोगिता हेतु समय सीमा एक घंटा 30 मिनट होगा ।8-व्यंजन प्रतियोगिता में घर से मटर से बना व्यंजन बनाकर लाना है।9- पूजन थाल में पूर्ण पूजन सामग्री के साथ घर से तैयारी करके लाना है।10- गायन एवं नृत्य के गीत के बोल पंजीयन के साथ देना अनिवार्य है।11- तात्कालिक भाषण हेतु समय सीमा 3 मिनट की होगी ।12-निबंध प्रतियोगिता हेतु अधिकतम शब्द सीमा 500 एवं समय 40 मिनट का होगा।13- लघु कथा लेखन एवं काव्य लेखन के लिए अधिकतम समय 20 मिनट का दिया जाएगा । लघु कथा व काव्य रचना मौलिक एवं अप्रकाशित प्रकाशित होना चाहिए। सोशल मीडिया में भी जिसका प्रसारण ना हो।14-ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए ड्राइंग शीट एवं कलर की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को पेंसिल द्वारा स्केचिंग करना होगा।15-छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों या बाहर से आए प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा किया जाएगा।16- समस्त प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन निशुल्क है ।पंजीयन हेतु संपर्क सूत्र निम्नानुसार है-सांस्कृतिक प्रतियोगिता हेतुशजिता शुक्ला 9827 1 58253मीनू शर्मा 989 3 4 77 679खेल प्रतियोगिता हेतुनवीन शुक्ला 9425 293603सुयश शर्मा 958 771 5588सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतुविवेक शर्मा 9131 44 2491अन्य गतिविधियां हेतुप्रीति शुक्ला 96000 464744सुषमा तिवारी 930 268 3204
- हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारीबालोद,। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1702 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 215 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 68 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 188 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 204 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 23 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम जमरूवा और नर्रा तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पसौद, परसुली, धनगांव और कसही लो तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खपरी, खुरसुनी, खुटेरी खे, कांदुल, लिमोरा, सियनमरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कुलिया औश्र भेजामैदानी तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सल्हाईटोला और कामता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम नर्रा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 88 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 16 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 02 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम जमरूवा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 50 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 14 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 07 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पसौद में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 42 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम धनगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 192 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 17 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम कसही लो में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 72 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 16 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 34 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 30 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम परसुली में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 219 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 240 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 20 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम खुरसुनी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 129 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 39 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 36 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खपरी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 36 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 12 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 20 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खुंटेरी खे में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 111 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 32 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम लिमोरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 33 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 20 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम सियनमरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 09 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कुलिया में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 124 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 09 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 05 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भेजामैदानी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 145 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 04 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 07 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सल्हाईटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 06 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 35 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 32 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम कामता में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 22 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 12 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
- जनसामान्य से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारीबालोद। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस में होगा जनदर्शन का आयोजन। इससे अब आम जनता सप्ताह में किसी भी दिन संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में अपनी माॅगों व समस्याओं को लेकर आवेदन सौंप सकते हैं। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनदर्शन कार्य के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रत्येक कार्य दिवस में जनसामान्य से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है। जारी आदेश के अनुसार सोमवार को जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अनुराग द्विवेदी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर श्री ए.के.लकड़ा, बुधवार को अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश राजपूत, गुरूवार को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री ए.के.बंजारे और शुक्रवार को उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त कलेक्टर श्री ए.के.लकड़ा को लिंक अधिकारी बनाया गया है।
- -मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 400 जोड़ो का विवाह समारोह का आयोजन-तीन दिवसीय आयोजन: आरागाही हवाई पट्टी पर पैरासेलिंग-प्रसिद्ध कलाकार श्री उदित नारायण, श्री दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’, सुश्री आम्रपाली दुबे और श्री सुनील सोनी सांस्कृतिक कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति-अबुझमाड़ का मलखंभ, लेजर शो और ट्राईबल फैशन वॉक का भी प्रदर्शनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे तीन दिवसीय तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 400 जोड़ो का विवाह समारोह भी आयोजित किया गया है। तातापानी संक्रांति परब में 14 से 16 जनवरी तक प्रातः 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक आरागाही हवाई पट्टी पर पैरासेलिंग का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही तीनो दिन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। लोक कलाकार श्री सुनील सोनी और अबुझमाड़ मलखंभ की प्रस्तुति 14 जनवरी को होगी। लेजर शो का आयोजन 14 और 15 जनवरी को और प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण 15 जनवरी को संध्याकाल में प्रस्तुति देंगे। श्री दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ तथा सुश्री आम्रपाली दुबे का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 जनवरी को होगा। इसके साथ ही ट्राईबल फैशल वॉक का आयोजन 16 जनवरी को किया गया है।तातापानी संक्रांति परब शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिमजाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बालविकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज सुश्री निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर श्रीमती शारदा देवी सिंह और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी श्रीमती प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।तातापानी संक्रांति परब में 15 जनवरी को किसान संगोष्ठी एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। इसके पूर्व प्रातः 11 बजे से शालेय छात्र-छात्राओं एवं लोक कलाकारों की मंचीय प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा करेंगी और विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज सुश्री निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर श्रीमती शारदा देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर श्रीमती अनिता बेक, अध्यक्ष जनपद पंचायत वाइड्रफनगर श्रीमती गीता सोनपाकर और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी श्रीमती प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।तातापानी संक्रांति परब का समापन कार्यक्रम 16 जनवरी सायं 4 बजे होगा। समापन कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में होगा। समापन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज सुश्री निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर श्रीमती शारदा देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत शंकरगढ़ श्री शिवशंकर मरावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी श्री हुमन्त सिंह और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी श्रीमती प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
- -गौठान बनेंगे आर्थिक समृद्धि के केन्द्र-नाबार्ड विकसित करेगा मॉडल गौठानरायपुर ।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छत्तीसगढ़ की 56 लाख दीदियों को लखपति बनाया जाएगा । यह बात केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज, 13 जनवरी, 2024 को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सर्किट हाऊस में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थानों के वरष्ठि अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही । इस बैठक में छत्तीसगढ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री ईश्वर साहू और श्री सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे ।केन्द्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि देश की आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी 56 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है । इसके लिए महिलाओं को कृषि में भागीदारी बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, बैंकों के माध्यम से महिलाओं के नये उद्यम स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया । श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है । बिहान योजना के तहत 56 लाख दीदियों को लखपति बनाना हमारा संकल्प है। इसके अनुरूप पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रयास करने की आवश्यकता है ।श्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गांवों में बनाए गए गौठानों को आर्थिक समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा राज्य में मॉडल गौठान बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है । इसके अंतर्गत राज्य के 4 जिलों में एक-एक गौठानों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को 25 लाख रूपए की राशि दी जाएगी । इन मॉडल गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन के साथ ही उन्नत नस्ल के गौवंशीय पशु पाले जाएंगे । इसके अलावा कड़कनाथ जैसी देशी मुर्गियों की प्रजाति के हाइब्रिड नस्ल भी तैयार किए जाएंगे ।केन्द्रीय मंत्री ने अमृत सरोवरों के व्यवस्थित विकास पर भी जोर दिया । ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जा रहे अमृत सरोवरों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के आसपास वृक्षारोपण, पाथ-वे सहित सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए मनरेगा की राशि का उपयोग किया जा सकता है ।इस बैठक में प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रीमती निहारिका बारिक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास के सीईओ श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई, संचालक पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव, नाबार्ड और एसबीआई के डीजीएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनवरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।*
- बिलासपुर, / बिलासपुर सहित राज्य में महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज का खतरा बढ़ रहा है।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के बायोकेमिस्ट्री विभाग और स्त्री रोग विभाग के संयुक्त शोध में यह तथ्य प्रकाश में आया है।आइये जाने क्या होता है गर्भावस्था मधुमेहचिकित्सकों की भाषा में इसे जेस्टेशनल डायबिटीज मेलिटस के नाम से जाना जाता है। गर्भावस्था के आरम्भ अथवा मध्य में ग्लूकोस का मेटाबोलिज्म सम्पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है। इस स्थिति को जेस्टेशनल ग्लूकोज़ इम्पेयरमेंट कहते हैं। यही स्थिति आगे चलकर गर्भावस्था में होने वाले डायबिटीज मेलिटस में परिवर्तित हो जाती है। मातृत्व स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार भारत में गर्भावस्था के दौरान जेस्टेशनल मधुमेह से ग्रसित स्त्रियों का प्रतिशत 10 से 14.3 प्रतिशत है, जो की वैश्विक प्रतिशत से बहुत अधिक है। सिम्स में बायोकेमिस्ट्री विभाग में हुए शोध में भी चौकाने वाले आंकड़े आये हैं।डॉ प्रशांत निगम ने विभाग द्वारा किये गए पॉयलेट स्टडी में ही 600 महिलाओं में से 90 महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की स्क्रीनिंग हेतु ओरल ग्लूकोस टॉलरेंस टेस्ट के परिणाम के आधार पर निर्धारित मानक से ज्यादा ग्लूकोज़ पाया गया। सिम्स आने वाली गर्भवती महिलाओं में उक्त पायलट स्टडी के अनुसार 15% महिलायें जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित पाई गईं हैं, व्यापक शोध करने पर यह आंकड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता जोगी ने बताया की यदि जेस्टेशनल डायबिटीज का इलाज़ न किया जाए तो माँ एवं बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है। इसीलिए सभी गर्भवती स्त्रियों को अनिवार्यतः यह जांच करानी चाहिए। यह जांच बहुत सरल एवं सुगम है। सिम्स में यह जांच नियमित रूप से की जा रही है। जेस्टेशनल डायबिटीज का उपचार न कराने पर जहाँ माँ के गर्भाशय में असामान्य रूप से अधिक अम्नियोटिक द्रव बन सकता है।वहीँ प्री-इक्लैम्प्सिया, प्रदीर्घ अथवा बाधित प्रसव (प्रोलोंग अथवा ऑब्स्ट्रक्टेड प्रसव) या पोस्टपार्टम हेमोरेज जैसी विभिन्न घातक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं गर्भस्थ शिशु का गर्भपात, गर्भावस्था में मृत्यु, जन्मजात विकृति, श्वसन सम्बन्धी कारकों से पीड़ित हो सकता है। नवजात शिशु को जन्म के उपरान्त भी खतरा रहता है।गर्भावस्था मधुमेह के प्रमुख कारण एवं निदानजेस्टेशनल डायबिटीज के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मुख्य कारण अनुवांशिक कारक, अधिक उम्र में गर्भाधान करना, मोटापा, पोषक आहार का सेवन न करना, निष्क्रिय जीवन शैली, पॉलीसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम, गर्भावस्था में उचित देखभाल न करना एवं तनाव सम्मिलित है। साथ ही सही समय पर जांच न कराना भी एक प्रमुख कारण है। जाँच उपरान्त उपचार हेतु किसी भी एंटीनेटल केयर सेण्टर अथवा चिकित्सा महाविद्यालय में अवश्य जाएँ। स्त्रीरोग विभाग, सिम्स में भी उपचार हेतु समस्त सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अधिष्ठाता सिम्स डॉ के के सहारे ने बायोकेमिस्ट्री एवं स्त्रीरोग विभाग के चिकित्सकों को इस पायलेट स्टडी के लिए शुभकामनायें दी एवं विस्तृत शोध करने हेतु प्रेरित किया।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में आज सभी एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित राजस्व अमला ने धान खरीदी से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में धान खरीदी,उठाव की स्थिति, स्टैग, ड्रेनेज, बारदाने, अब तक धान बेच चुके किसानों की संख्या, रकबा समर्पित किसान आदि की जानकारी लिए। अधिकारियों ने बताया कि कोलिहापुरी केंद्र में बारदाना पर्याप्त है। 26000 क्विटल खरीदी में 21000 क्विटल धान उठाव हो चुका है। बोनस हेतु 14 किसानों में से 13 से कागजात लेकर अपलोड किया जा रहा है। एक किसान उक्त सोसायटी के नही है। सेलूद धान खरीदी केंद्र में 78839 क्विंटल खरीदी हुई है।22860 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है। 12 किसानों ने 2.52 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया है। राहटादाह और डागनिया केंद्र में रकबा समर्पण और लंबित बोनस सत्यापन कार्यवाही में प्रगति लाने निर्देशित किया गया है। सोमनी भिलाई 3 खरीदी केंद्र में 21332 क्विंटल खरीदी हो चुकी है। धान उठाव तेजी से हो रही है। 3 किसानों का 0.023 हेक्टेयर रकबा समर्पण हुआ है। अन्य किसानों को भी प्रेरित किया जा रहा है। निकुम धान खरीदी केंद्र में बारदाना पर्याप्त है।6987.600 क्विटल धान खरीदी हो चुकी है। जिसमे 51940.00 क्विंटल का उठाव हो चुका है। किसानों को राशि भुगतान हो गया है। बोनस हेतु 30 किसानों से कागजात लेकर अपलोड किया जा रहा है। आलबरस खरीदी केंद्र में 37998.00 कुल खरीदी में से 28080.00 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। अहेरी खरीदी केंद्र में कुल 966 पंजीकृत किसानों में से 773 किसानों से धान क्रय किया गया है। 11 किसानों से रकबा समर्पण कर लिया गया है।थनोद खरीदी केंद्र में खरीदे गए 59191 क्विंटल धान में से 41350 क्विंटल का उठाव हो चुका है। यहां बारदाने की आवश्यकता है। उठावकी गति भी धीरे है।कोहका खरीदी केंद्र में 33007.20 क्विंटल कुल खरीदी में 25690.00 क्विंटल का उठाव हो चुका है।शेष स्टॉक में है। बोनस हेतु 26 किसानों मेसे 15 किसानों का कागजात अपलोड किया जा चुका है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मुरमुदा, रौंदा, नंदोरी, झीट, पेंड्रावन, कुम्हारी, अंडा सहित जिले के सभी धान उपार्जन केन्दों का निरीक्षण कर धान उठाव, भुगतान की स्थिति, स्टॉक सत्यापन, रकबा समर्पण, अवितरित धान बोनस आदि की जानकारियां ली गई। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आज मतदान केन्दों में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर के कार्य गतिविधियों का भी अवलोकन किये।
- दुर्ग / प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों से धान खरीदी व्यवस्था के सम्बंध में समीक्षा की।जिला कार्यालय के एन. आई.सी.वी.सी. कक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी.दीपंकर एवं नान व सहकारिता विभाग, सी सी बी और मार्क फेड के अधिकारी मौजूद थे।मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि अधिकारी जिले के सभी उपार्जन केंद्रों का सप्ताह में दो, तीन बार जाँच कराए।फर्जी धान खरीदी, कोचिये या व्यापारी का धान समिति में नही आना चाहिए । धान की रिसाइक्लिंग नही होना चाहिए।धान का उठाव मिलर्स द्वारा समय पर कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों के रकबा समर्पण पर फोकस करें। इसी प्रकार किसानों को धान विक्रय में परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें।
- -खेल एवं युवा कल्याण मंत्री प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय तिल्दा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल-प्रार्थना शेड और खेल सामग्री के लिए 25 हजार रुपए की घोषणारायपुर, / खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज रायपुर जिले के तिल्दा के प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए लगन और ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सके। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को सभी गांव और शहरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने शाला परिसर में प्रार्थना शेड बनाने और 25 हज़ार रुपए खेल सामग्री के लिए अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की। वे सांकरा में आयोजित भागवत कथा और तुलसी में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए।
- -उप मुख्यमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल, हितग्राहियों को बांटे चेक और सामग्री-लाभार्थियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सराहा, किए अपने अनुभव साझारायपुर । भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में आज मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन भी लिए। श्री साव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गांव, गरीब और नागरिकों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। यह यात्रा लोगों तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये शुरू की गई है। इस अभियान के जरिए अंतिम पात्र व्यक्ति तक भारत सरकार की योजना का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। श्री साव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प कैलेण्डर जारी किया तथा लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को चेक वितरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को नया गैस कनेक्शन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक भी प्रदान किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन, निःशुल्क इलाज, मुफ्त राशन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभों के बारे में बताया। उन्होंने इन योजनाओं के लिए शासन को धन्यवाद दिया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच कर जरूरत के मुताबिक आवश्यक परामर्श और दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं। लोरमी के पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शीलू साहू और लोरमी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागिरक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम-मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में आयोजन के संबंध में कलेक्टरों दी जानकारी-आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से आयोजित होंगे कार्यक्रम-प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड स्तर के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में होंगे कार्यक्रम-मंदिरों में मानस गायन, दीप प्रज्जवलन, दीपदान जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजितरायपुर /अयोध्या में आयोजित किये जा रहे ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इसके साथ ही राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज चिप्स के सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में सभी कलेक्टरों को आयोजन की रूप रेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बैठक में बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से किए जाएं। इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।प्रत्येक विकासखण्ड स्तर में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग की व्यवस्था की जाए। मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की 5 मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय मंे कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में आयोजित किये जाएं। बैठक में राज्यभर के संभागायुक्त और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
- -अब तक 338 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारीरायपुर /भारत सरकार अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा कोरबा जिला वासियों के लिए कई सौगात लेकर आ रही है। कोरबा जिले में शहरी क्षेत्र के वार्डों सहित अब तक 338 ग्राम पंचायतों में यह शिविर लगाई जा चुकी है। दो लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही हजारों हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक शिविर के माध्यम से 14 हजार से अधिक हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। लगभग 66 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही मौके पर उपचार तथा दवाइयां प्राप्त किये। यह शिविर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी कर रही है।कोरबा जिले में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत नगरीय क्षेत्र दर्री से प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा अब तक 338 ग्राम पंचायतों तथा सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में संपन्न हो चुकी है। यात्रा के माध्यम से मोदी की गारंटी अन्तर्गत एलईडी वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रतिदिन प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि, स्वाईल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, डिमोस्ट्रेशन एवं प्राकृतिक खेती पर जानकारी देने के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है।शिविर में अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 88 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं। विकासखंडवार पोंड़ीउपरोड़ा से 57 हजार 396, पाली अंतर्गत 38 हजार 820 कोरबा अंतर्गत 21 हजार 669 कटघोरा अंतर्गत 45 हजार 77 और करतला विकासखंड अन्तर्गत 23 हजार 973 लोग यात्रा में शामिल हुए। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत 1592 हितग्राहियों, जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत 318, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 4360 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है। शिविर में 61 हजार 314 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। इसी तरह 36 हजार 104 टीबी, 16 हजार 931 सिकलसेल की जांच की गई है।प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना अंतर्गत किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने के अलावा आधुनिक कृषि के संबंध में जानकारी ड्रोन डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है। अभी तक 46 स्थानों में ड्रोन डेमोस्ट्रेशन किया गया है। जिले में 12 हजार 421 आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत 867, किसान क्रेडिट कार्ड अन्तर्गत 406, स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड प्रदर्शन अंतर्गत 250 हितग्राही लाभान्वित हुए। शिविर में क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और महिलाओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 748 कलाकार, 556 खिलाड़ी, 6315 विद्याथीर्, 7637 महिलाएं सम्मानित हो चुकीं हैं। शिविर में केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर 3838 हितग्राहियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से अपनी सफलता को बताने के साथ ही अन्य लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित कर रहे हैं। यात्रा शिविर में एक लाख 16 हजार 224 लोगों ने संकल्प लेने के साथ ही 336 लोगों ने धरती कहे पुकार के कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।विकसित भारत संकल्प यात्रा से शहरी क्षेत्र के निवासी भी हुए लाभान्वितविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिको तक पहुंच रही है। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक 15 स्थानों में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अभी तक निगम क्षेत्र के लगभग 29 हजार लोग शामिल हुए। शिविर में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनान्तर्गत 646 हितग्राहियों, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 2993, आयुष्मान कार्ड 2078, आधार कार्ड 980, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत 263, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 8429 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है। शिविर में पांच हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। शिविर में 16 हजार से अधिक लोगों ने संकल्प लेने के साथ 620 हितग्राहियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी और 1841 लोगों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री गिरिराज सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की, इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री ईश्वर साहू और विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।
- रायपुर / राजधानी रायपुर के एनआईटी कैम्पस में बनाए गए प्रदेश के पहले नालंदा परिसर (डिजिटल लाईब्रेरी) में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए फ्री-इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दुगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के मौके पर नालंदा परिसर का भ्रमण किया था। उस वक्त छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट की स्पीड कम होने की समस्या बताई थी। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं की समस्या को त्वरित संज्ञान लेते हुए इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने की घोषणा की थी। नालंदा परिसर के प्रबंधन और संचालन के लिए कलेक्टर रायपुर के अध्यक्षता में नालन्दा परिसर प्रबंधन सोसायटी गठित की गई है। इस सोसायटी की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लाईब्रेरी में इंटरनेट की स्पीड 12 जनवरी से दुगुना का निर्णय लिया गया। नालन्दा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि लाईब्रेरी में पहले 100 एमबीपीएस की स्पीड से फ्री इंटरनेट की सुविधा थी जिसे बढ़ाकर अब 200 एमबीपीएस कर दिया गया है।नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल लाईब्रेरी भी संचालित की जा रही है। यह लाईब्रेरी 24 घंटे संचालित रहती है। रात और दिन 24 घंटे चलने वाले इस डिजिटल लाईब्रेरी में यूपीएससी, स्टेट पीएससी के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का बड़ी संख्या में यहां आना-जाना लगा रहता है। परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहां फ्री इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यहां ऑफलाईन पढ़ाई के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध है। इसके अलावा परिसर के आस-पास कैफेटेरिया तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा-कहा - आप सभी के लिए छत्तीसगढ़ की महान आदिवासी संस्कृति को देश की जनता के सम्मुख प्रस्तुत करना एक बड़ी जिम्मेदारी, अच्छी प्रस्तुति देकर बढ़ाएं छत्तीसगढ़ का मानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की प्राचीन जनसंसद मुरिया दरबार को प्रदर्शित करने आज नई दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं की टीम से चर्चा में कहा कि हम सबके लिए यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में प्रदर्शित की जा रही है। छत्तीसगढ़ से इस बार मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी के लिए आप सभी दिल्ली जा रहे हैं। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।श्री साय को जब उनके प्रस्थान की सूचना अधिकारियों द्वारा दी गई तो उन्होंने तत्काल उन बच्चियों से बात करवाने को कहा और दिल्ली के लिए अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पे मौजूद इन बालिकाओं से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। श्री साय ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने हमेशा प्रदेश का नाम ऊंचा किया आज एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड पर पूरे विश्व की दृष्टि हमारे भारतवर्ष पर रहती है। यह एक ऐसा अवसर होता है जहां देशभर की कला संस्कृति से अवगत होने का मौका मिलता है और इन सब बालिकाओं को छत्तीसगढ़ की महान और प्राचीन आदिवासी भारतीय संस्कृति को निरूपित करने का मौक़ा मिला है। श्री साय ने विश्वास जताया कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारी बेटियां छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पुरातन परंपराओं को देश ही नहीं बल्कि वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाने में कामयाब होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर समूह की बालिकाओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए उनके नाम व उनकी भूमिका के बारे में भी पूछा। अपने बीच,अप्रत्याशित रूप से और यात्रा के ठीक पहले, मुख्यमंत्री को पाकर अत्यंत उत्साह में दिखीं और झांकी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का निश्चय दिखाया। दुर्ग स्टेशन से दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम ने मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि वे सभी अपनी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी भारत सरकार द्वारा प्रदत्त थीम भारत लोकतंत्र की जननी पर आधारित है। छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है।नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। इस झांकी में केंद्रीय विषय आदिम जन-संसद के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है।गौरतलब है कि यह झांकी भारत में लोकतंत्र के जन्म और विकास की कहानी सप्रमाण प्रस्तुत करती है। झांकी का सामने का हिस्सा दर्शा रहा है कि बस्तर का जनजातीय समाज आदिकाल से लेकर अब तक स्त्री प्रधान रहा है। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में एक स्त्री को अपनी बात रखते हुए दर्शाया गया है। मध्य भाग में बस्तर की आदिम जनसंसद को दर्शाया गया है, जिसे मुरिया दरबार के नाम से जाना जाता है।मुरिया दरबार बस्तर दशहरे का एक सार्थक प्रजातांत्रिक और सर्वमान्य आकर्षण है। झांकी के पीछे के हिस्से में बस्तर की प्राचीन राजधानी बड़े डोंगर में स्थित लिमऊ राजा नाम के स्थान को दर्शाया गया है। लोककथाओं के मुताबिक आदि काल में जब कोई भी राजा नहीं था, तब जनजातीय समाज एक नीबू को पत्थर के प्राकृतिक सिंहासन पर रखकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था। झांकी की सजावट जनजातीय समाज की शिल्प-परंपरा के ‘‘बेलमेटल और टेराकोटा शिल्पों‘‘ से की गई है। बेलमेटल शिल्प का नंदी सामाजिक आत्मविश्वास और सांस्कृतिक सौंदर्य का प्रतीक है। टेराकोटा शिल्प का हाथी लोक की सत्ता का प्रतीक है।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।
- -केन्द्र राज्य सहयोग से 200 करोड़ में बन रहा 10 मंजिला अत्याधुनिक हॉस्पिटल-कलेक्टर ने बचे काम 15 फरवरी तक पूर्ण करने दिए निर्देश-शुभारंभ के पहले कराएं फायर सेफ्टी ऑडिटबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कोनी में सिम्स की विस्तारित निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए निर्माण कार्य और उपकरणों की खरीदी 15फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि लगभग 200 करोड रुपए की लागत से इस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मरीजों के लिए 240 बेड सुविधा हैं।केंद्र और राज्य दोनों सरकार की वित्तीय सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है। सिम्स के इस विस्तारित अस्पताल में विशेषज्ञ वाले छह विभाग फिलहाल शुरू होंगे। इनमें नेफ्रोलॉजी,यूरोलॉजी कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं। कलेक्टर ने नक्शा के अनुरूप ग्राउंड फ्लोर से लेकर 10 वीं मंजिल तक निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। भवन में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 10 मंजिल बनाए गए हैं। केंद्र सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिविल वर्क लगभग 98% कार्य पूर्ण हो गए हैं। केवल अब छोटे-मोटे कार्य बचे हैं। उपकरणों की खरीदी केंद्र सरकार की एजेंसी हाइट के माध्यम से की जा रही है। इनमें 77 प्रकार के उपकरणों में से 51 उपकरणों की खरीदी की जा चुकी है । कलेक्टर ने उपकरण खरीदी वाली एजेंसी को शेष उपकरणों की आपूर्ति 15फरवरी तक करने को कहा है।कलेक्टर ने कहा अस्पताल शुरू होने के पहले फायर सेफ्टीऑडिट, लिफ्ट ऑडिट और लोकल बॉडी ऑडिट करा लिए जाएं। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में रेडियोलॉजी और कैजुअल्टी की व्यवस्था की गई है। पहले और दूसरे मंजिल में ओपीडी, तीसरी मंजिल में प्रशासनिक कार्य, चौथी मंजिल में ऑपरेशन थिएटर और कैथलैब,पांचवी मंजिल में सर्विसेज के साथ छठवें से दसवें मंजिल तक विभिन्न मेडिकल वार्ड होंगे। कलेक्टर ने मल्टी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भरती शुरू करने को भी कहा है। सिम्स के स्टाफ को भी नए भवन का दौरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि वे भवन से अच्छी तेरह अवगत हो सकें । सिम्स के विस्तार के प्रथम चरण में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया गया है। शासन के निर्देशानुसार अगले चरण में सिम्स के मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर के रेजिडेंस छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल, खेल मैदान, पार्किंग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सिम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. रविकांत दास, सीपीडब्ल्यूडी के ईई अभिषेक गोपाल, ईई इलेक्ट्रिकल समरेंद्र साहू सहित ठेकेदार उपस्थित थे।
- बिलासपुर /लोक शिक्षण संचालनायलय के निर्देशानुसार बाल शिक्षा का अधिकारी अधिनियम के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2024-25 के लिए प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए आरटीई डॉट सीजी डॉट इन (RTE.cg.nic.in) पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।विद्यार्थियों के लिए प्रथम चरण का पंजीयन 1 मार्च से 15 अप्रैल, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई, लॉटरी का आबंटन 20 मई से 30 जून तक एवं स्कूल दाखिला 1 जून से 30 जून तक किया जाएगा। द्वितीय चरण का पंजीयन 1 जुलाई से 8 जुलाई, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 9 जुलाई से 15 जुलाई, लॉटरी का आबंटन 17 जुलाई से 20 जुलाई तक एवं स्कूल दाखिला 22 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जाएगा।प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज विद्यार्थी का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पता और पहचान पत्र, बी.पी.एल. सर्वे सूची वर्ष 2002-03 या वर्ष 2007-08 या सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेसूची 2011 में नाम हो, जाति प्रमाण पत्र, अगर मानसिक रूप से विकलांग है तो सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत तक का प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
- -धान खरीदी के निर्धारित अवधि तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देशदुर्ग / जिले के नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान उपार्जन केंद्र सिरसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर खरीदी की गई धान की आद्रता की माप नमी मापी मशीन से कराई। उन्होंने तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर जोर देते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जो किसान अभी तक धान नही बेच पाए हैं, उन्हें खरीदी के निर्धारित अवधि तक धान बेचने प्रेरित करने, धान बेच चुके छोटे किसानों का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आज सम्बंधित क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। सिरसा उपार्जन केंद्र के प्रबंधक श्री टुमेश साहू ने बताया कि केंद्र में 7776.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमे 456.40 क्विंटल मोटा , 425.60 क्विंटल पतला व 6894.40 क्विंटल सरना शामिल है। किसानों को राशि भुगतान हो गई है। उपार्जन केंद्र से सम्बंधित 996 किसान में से अब तक 830 किसान धान बेच चुके है। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक श्री सी पी दीपांकर, एस डी एम श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री गुप्ता, सी सी बी के नोडल अधिकारी श्री एस के जोशी एवं सहकारिता व नान के अधिकारी उपस्थित थे।
- -सुचारू रूप से धान खरीदी कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिले के बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र बेलमाण्ड एवं पीपरछेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों में कुल धान खरीदी, उठाव एवं बारदानों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बेलमांड में पंजीकृत कुल 1045 किसानों में से 830 किसानों एवं पीपरछेड़ी में पजीकृत 1166 किसानों में से 1001 किसानों द्वारा धान की बिक्री की जा चुकी है। इस तरह से धान खरीदी केंद्र बेलमाण्ड में कुल 80 प्रतिशत एवं पीपरछेड़ी में कुल 86 प्रतिशत किसानों द्वारा अपनी धान की बिक्री की गई है। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। किसानों ने बताया कि उन्हें धान खरीदी केंद्रों में अपनी धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छांव एवं कुर्सी इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
- रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में आज महानदी भवन, मंत्रालय मे विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी एवं श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्री चौधरी ने इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए।श्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में वित्त विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की टीम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत@2047 योजना के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर एक मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 12 जनवरी, 2024 को संस्थान के ए पी जे अब्दुल कलाम हॉल में डॉ. गोवर्धन भट्ट, संकाय प्रभारी, टीम एनएसएस के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विवेक पत्रिका के ऑडिटर स्वामी प्रपत्यानंद अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के निदेशक, डॉ. एन. वी रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे| समारोह की शुरुआत डॉ. गोवर्धन भट्ट द्वारा सम्मानिय अतिथियों को शॉल और पौधे भेंट कर की गई। इसके बाद स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर प्रतीकात्मक रूप से पुष्प अर्पित किये गए |इसके बाद एक आकर्षक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के वर्तमान और भविष्य पर अपने दृष्टिकोण व्यक्त किए। डॉ. गोवर्धन भट्ट ने युवाओं में निहित असीम साहस, इच्छाशक्ति और शक्ति पर जोर देते हुए एक स्वागत दिया । इसके बाद टीम एन एस एस द्वारा आकर्षक गीत का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद अभिनय- द ड्रामेटिक्स क्लब द्वारा एक विचारोत्तेजक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटकीय चित्रण में जुए के हानिकारक प्रभावों को उजागर करते हुए आज के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का वर्णन किया गया । डॉ. एन.वी. रमना राव ने अपने ज्ञानवर्धक संबोधन में स्वामी विवेकानन्द के गहन विचारों पर प्रकाश डाला। निदेशक महोदय ने चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया | उन्होंने स्वामीजी की विचारधारा पर अंतर्दृष्टि साझा की और सामाजिक योगदान के साथ सफलता के मार्ग की वकालत की। धार्मिक सद्भाव, आत्म-विश्वास और सत्य को कायम रखने में निडरता पर विवेकानन्द की शिक्षाओं का सार उनके भाषण में प्रमुख रूप से शामिल रहे।स्वामी प्रपत्यानंद ने उपस्थित सभी सदस्यों से स्वामी जी के विचारों पर चलकर अपना जीवन उत्तम बनाने बनाने की अपील की | उन्होंने सभी सदस्यों को स्वामी जी के विचारों को साथ में दोहराने के लिए कहा और उनसे निरंतर सीखते रहने की बात कही |इसके बाद डॉ. गोवर्धन भट्ट ने स्वामी प्रपत्यानंद को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। टीम एनएसएस के प्रमुख (प्रबंधन) श्री वैभव सावंत ने संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह की सफलता में योगदान देने के लिए सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



.jpg)
.jpg)

.jpg)










.jpg)









.jpg)