- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यों की सराहना कीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से 12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय जिस तरह से आप लोगों के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है वह प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के राज्यपाल इसके मुख्य संरक्षक, मुख्यमंत्री संरक्षक एवं शिक्षा मंत्री राज्य अध्यक्ष होते हैं ।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्लेटिनियम जुबली वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी छत्तीसगढ़ में किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त जी स्वामी, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, सरिता पाण्डे, श्री विकास तिवारी एवं श्री दिलीप पटेल उपस्थित थे।
- -विभिन्न तकनीकी कार्यों का किया लोकार्पण-स्वामी जी के विचारों से निरंतर प्रेरणा लेते रहना चाहिए: श्री विजय शर्मा-उप मुख्यमंत्री द्वारा आठ लोगों को स्टार्टअप के लिए चौतीस लाख वित्त अनुदान सीड मनी के रूप में प्रदान किया गया-कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न कक्षों का किया अवलोकनभिलाई। उप मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री विजय शर्मा ने युवा दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होनें तकनीकी विश्श्वद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि इस विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम से है। हमें उनके विचारों से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है। हमें स्वयं पर विश्वास करना चाहिए। उन्होनें स्वामी विवेकानंद जी द्वारा वेदांत के बारे में बताई गई बातों को सुनने और समझने का आग्रह किया।श्री शर्मा जी ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान अपने घर आ रहे है। अपने घरों में दीपक जरूर जलाये। उन्होनें शिक्षित युवाओं को लोकतंत्र की ताकत समझने एवं उसमें सक्रिय भूमिका निभाने कहा। श्री शर्मा जी ने विश्वविद्यालय के स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब के साथ विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होनें विभिन्न तकनीकी कार्यों का लोकार्पण किया जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सीएसवीटीयू-फोर्ट, आरपीटीओ, न्यूकलियश टेक एवं सीएसवीटीयू-दिसा शामिल है। विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लेख करते हुए युवाओं को भारत के महापुरूषों के विचारों का अनुसरण करने की बात कही। विधायक श्री रिकेश सेन जी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री द्वारा संकल्पित भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने में तकनीकी क्षेत्रों की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एम. के. वर्मा के दूरदर्शी परिप्रेक्ष्य के अंतर्गत CSVTU द्वारा ग्रामीण उद्यमिता, ड्रोन पायलट प्रशिक्षण और कुशल मानव संसाधन जैसे मिल के पत्थर स्थापित किये जा रहे हैं।विशविद्यालय द्वारा तकनिकी विकास तथा उद्यम को प्रोत्साहित करने हेतु Foundation for Rural Technology and Entrepreneurship कार्यक्रम संचालित की जा रही है जो कि सेक्शन-8 के अंतर्गत एक गैर लाभकारी कंपनी है, जो कृषि आधारित ग्रामीण स्टार्टअप को अनुदान द्वारा प्रोत्साहित करती है। युवा दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वारा 8 स्टार्टअप्स को कुल 34 लाख रूपए का वित्त अनुदान सीड मनी के रूप में प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि सीड मनी बिना किसी गारंटी के नॉन रिफंडेबल राशि के रूप में ग्रामीण अंचल के युवा स्टार्टअप फाउंडर को प्रदान किये जा रहे हैं।राज्य में पहले रिमोट पायलेट ट्रेनिंग सेंटर का हुआ लोकार्पण, प्रथम बैच का शुरूआत अगले सप्ताह से हीउप मुख्यमंत्री एवं तकीनीकी शिक्षा मंत्री श्री शर्मा ने तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के साथ साथ मध्य भारत में पहले रिमोट पायलट ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (आरपीटीओ) लोकार्पण किया। यह ड्रोन एप्लीकेशन सेवा प्रदान करने वाला राज्य का एकमात्र संस्थान है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष 2400 कुशल पायलट तैयार करने में सक्षम होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम बैच के रूप में आगामी सप्ताह में होने जा रहा है।विश्वविद्यालय से एमओयू के तहत न्यूक्लियशटेक कंपनी द्वारा बनाए गए ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेंटर का हुआ लोकार्पणविश्वविद्यालय में न्यूक्लियशटेक कंपनी द्वारा बनाए गए ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेंटर का आज लोकार्पण किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने सेंटर का अवलोकन भी किया। इस कंपनी द्वारा प्रति वर्ष 100 छात्रों को रोजगार एवं ट्रेनिंग के अवसर प्रदान किये जायेगें।* राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगा Dronacharya Integrated Skill Academy के अंतर्गत दिया जाने वाला कौशल उन्नयन प्रशिक्षण *विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू कौशल उन्नयन की दिशा में अग्रणी पहल करते हुए DISA के अंतर्गत न केवल छात्रों को अपितु प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने का कार्य करेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल कौंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) नई दिल्ली के साथ हुए समझौते के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त कौशल प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे।कुलपति प्रो. एम. के. वर्मा ने उपमुख्यमंत्री के आगमन पर उनके स्वागत संबोधन में कहा कि उनकी उपस्थिति से विश्वविद्यालय को नयी दिशा तथा ऊर्जा मिली। उन्होंने सर्वेक्षण हेतु विभिन्न क्षेत्रों में यूएवी मानव) रहित विमान, महत्त्व बताते हुए जल जीवन मिशन वन विभाग, एस.ई.सी.एल. का उल्लेख किया तथा आरपीटीओ द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसर का उल्लेख करते हुए भविष्य में इस तकनीक के द्वारा बहुआयामी सेवाओं की बात कही। 100 छात्रों के सालाना प्लेसमेंट एण्ड ट्रेनिंग हेतु न्यूकलियस टेक से कंपनी से एम ओ यू की विशिष्टता बताई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सम-कुलपति प्रो. संजय अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा, यूटीडी के निदेशक डॉ. पी.के.घोष, प्रो. आर.एन. पटेल के साथ विश्वविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।
- -छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह 'पहुना' में जयंती भाई पटेल और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा हिन्दल वली अताए रसूल हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत उल्लाह अलेह के 802 उर्स मुबारक के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर चादर भेजी गई और छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआएं की गई। इस अवसर पर श्री नासीर खान, श्री इमरान अशरफी, श्री अकबर अली सहित सर्वश्री साजीद पठान, मोबीन अहमद, मौजम मेमन, सूफी इल्यास चिस्ती, सलमान अशरफी, मो. कासीम और आमीर वेग उपस्थित थे।
- -मस्तूरी ब्लॉक में 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिला योजनाओं का लाभ-शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साहबिलासपुर /केंद्रीय योजनाओं का लाभ जनजन तक पहुंचे इस उद्देश्य से 16 दिसम्बर से प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जिले में लगातार जारी है। मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए भी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपनी-अपनी कहानी साझा कर रहे है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण हितग्राही बड़े उत्साह के साथ इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे है। इस यात्रा का कारवां मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम बनियाडीह, भुरकुंडा, गोडाडीह और जुहली खो ग्राम पंचायतों में पहुँचा।शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे। शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा किया। शिविर में योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आये वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 249 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 905 लोगों का टीबी जांच, 506 लोगों का शुगर जांच एवं 392 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 1 लाख 33 हजार 360 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है।शिविर में जनप्रतिनिधि, सभी खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत पदाधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव, जनपद पंचायत के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
- बिलासपुर /जिले में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला स्तर एवं मतदान केंद्र स्तर पर किये जाने के निर्देश दिए गए है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्धारित थीम Nothing like voting, I Vote for sure पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ लेने एवं इस कार्यक्रम को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #NVD2024 के साथ अपलोड करने कहा है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है।
- -ऑपरेशन में 18 होल लम्बे प्लेट का पहली दफा उपयोगबिलासपुर, /सिम्स अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवा मरीज की जान बचाई है। अमाडोल निवासी 23 वर्षीय बैगा युवक श्याम सिंह 3 जनवरी को ट्रैक्टर से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मरीज बचपन से ही ना बोल सकता है ना ही सुन सकता है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर जिले के सिम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। युवक को 3 जनवरी को सिम्स अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में गंभीर हालत में भरती किया गया जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक जांगड़े के द्वारा मरीज़ की जांच की गयी जांच में पता चला की मरीज़ की जांघ की हड्डी कई टुकड़ो में टूट चुकी है साथ ही अधिक खून बहाव से मरीज़ के शरीर में खून की कमी हो गयी है।इसकी जानकारी अस्पताल के डीन डॉ. केके सहारे को दी। डॉ. सहारे ने मरीज़ की जानकारी लेकर तत्काल मरीज़ के लिए निःशुल्क ब्लड, और सभी इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया। मरीज़ का ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. ऐ.आर. बेन, डॉ. आर के दास, डॉ. राजीव सकुजा के मार्गदर्शन में डॉ. दीपक जांगड़े हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा 4 घंटे की जटिल सर्जरी जिसमें जांघ की हड्डी जो कई टुकड़ो में टूटी थी जिसे स्क्रू, वायर और प्लेट के द्वारा पहले की तरह जोड़ा गया। डॉ. दीपक ने बताया की ऑपरेशन के दौरान जांघ की हड्डी कई टुकड़ो में बट गई थी, जिसे वापस अपनी जगह में जोड़ना चुनौतीपूर्ण था। ऑपरेशन में करीब 18 होल लम्बे प्लेट का उपयोग किया गया है जो अपने आप में ही सबसे लम्बी प्लेट है जो सिम्स में पहली बार किसी ऑपरेशन में उपयोग हुआ है। ऑपरेशन की टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक जांगड़े, डॉ. तरुण ठाकुर, डॉ. सागर केशरवानी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राकेश निगम, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. प्राची गुप्ता, सिस्टर बहादुर, सिस्टर योगेश्वरी, सिस्टर रितु छनु एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज़ पूरी तरह से स्वस्थ है। मरीज़ का इलाज सिम्स में निःशुल्क किया गया है। मरीज़ अभी हड्डी रोग विभाग के वार्ड में भरती है और स्वस्थ है।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में रामलला दर्शन योजना शुरू करने के निर्णय से बिलासपुर वासी काफी उत्साहित हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ वासियों को दी गई गारंटियों में से एक और गारंटी को पूरा करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अयोध्या धाम के दर्शन के लिए हर साल 20 हजार यात्रियों का श्री रामलला दर्शन हेतु यात्रा पर ले जाया जाएगा। प्रथम चरण में 55 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद अन्य आयु वर्ग के लोगो को भी यह सुविधा दी जायेगी।श्री रामलला दर्शन के लिए कैबिनेट द्वारा लिए गये फैसले से बिलासपुर के हर वर्ग में उत्साह है। इस योजना के तहत 18 से 75 आयु वर्ग के वे सभी लोग जिन्होंने मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण में फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो वे यात्रा के लिए पात्र होंगे। इस योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल तथा बजट पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में श्री रामलला दर्शन समिति बनाई जाएगी। प्रत्येक समिति द्वारा आनुपातिक कोटा के अनुसार हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।बिलासपुर निवासी श्रीमती विमला यादव रामायण मंडली की सदस्य है और श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना श्रद्धालुओं के लिए भावुक करने वाली हैं।तिलक नगर, श्री राम मंदिर के पुजारी पंडित श्री निर्मल त्रिवेदी ने कहा कि शासन की यह योजना श्री राम भक्तों के लिए उपहार की तरह है जिसका हम स्वागत करते हैं। रोजी-मजदूरी करने वाली श्रीमती उषा यादव ने कहा कि सरकार के इस फैसले से हम जैसे परिवारों को भी श्री रामलला दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।कोनी निवासी बुजुर्ग महिला श्रीमती रमैतिन बाई पटेल इस बारे में सुनकर भावुक होते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से अयोध्या श्री राम जन्म भूमि दर्शन का अवसर हमें मिलेगा जिसके लिए हम सरकार के आभारी हैं।उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत हितग्राहियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्थलोें के दर्शन, स्थानीय परिवहन तथा एसकार्ट की व्यवस्था की जाएगी। हितग्राहियों को उनके निवास से निर्धारित रेल्वे स्टेशन तक लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा कराई जाएगी जिसके लिए बजट का प्रावधान होगा। प्रत्येक जिले से यात्रियों के साथ एक सक्षम शासकीय अधिकारी अथवा एक छोटा दल भेजा जाएगा। यात्री दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ एवं अंबिकापुर से रेल द्वारा गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
- -पुनरीक्षण के लिए 22 तक दे सकते हैं आवेदनबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने बिलासपुर एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ बैठकर नाम जोड़ने, काटने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन ले रहे है। कलेक्टर ने आज शेफर स्कूल एवं मिशन स्कूल और तखतपुर के सकरी आत्मनंद स्कूल एवं पेण्डरी स्कूल का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान का डोर टू डोर प्रचार करने एवं पात्र लोगों से आवेदन लेने को कहा है। उन्होंने 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से भी चर्चा कर शैक्षाणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।
- -रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री-600 रक्तदाताओं का किया सम्मानबिलासपुर /उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज शहर के एक निजी होटल में रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह कार्यक्रम विश्वधारम सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाले 600 युवाओं का सम्मान किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आव्हवान किया कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गाें पर चलकर सशक्त और विकसित भारत बनाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपका योगदान किसी को जीवन देता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मस्तूरी के पूर्व विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी, श्री रामदेव कुमावत मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वधारम सामाजिक संस्था के संरक्षक श्री दिलेंद्र कौशिल ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय युवाओं को मूल्यों पर आधारित शिक्षा देने के पक्षधर थे। लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति युवाओं को बाबू बनाने वाली है। स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गयी शिक्षा पर पूरी दुनिया को भरोसा है। वे चाहते थे कि भारत के युवा आत्मकेन्द्रित न बनकर पूरे समाज और देश के उत्थान के लिए कार्य करें। स्वामी जी की मंशा थी कि हमारा देश सिरमौर बने। उनका संदेश उठो, जागो और तब तक ना रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए, युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। उनका मानना था कि हर व्यक्ति में ईश्वर निवास करते हैं। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। स्वामी विवेकानंद जी ने 11 सितंबर 1893 को भारतीय स्वाभिमान का पताका अमेरिका के शिकागों में फहराया था। इसी प्रकार 22 जनवरी 2024 को भारतीय स्वाभिमान का पताका फिर से फहरेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के नित नए सोपान तय कर रहा है। 21वीं सदी भारत की सदी है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। स्वामी विवेकानंद जी की भी यही मंशा थी। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वामी जी के विचारों को युवा अनुकरणीय बनाएं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
- -कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु, आदिम जाति और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसररायपुर / जवाहर आदिम जाति और अनुसूचित जाति आदिवासी विकास विभाग द्वारा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना, राज्य से मान्य अनु.जाति/अनु.जनजाति वर्ग का होना एवं विद्यार्थी के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थी छत्तीसगढ़ में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा 5वीं मे नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। विद्यार्थी के पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हज़ार रुपये से अधिक न हो जिसका निर्धारित प्रपत्र में पालक द्वारा स्वघोषणा पत्र होना चाहिए।आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही चयनित होंगे। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजनान्तर्गत आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से भी सम्पर्क कर सकते हैं।
- -संभाग आयुक्त रायपुर ने जारी किए निर्देशरायपुर /छत्तीसगढ़ शासन के गृह-सी विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा 29 जनवरी 05 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राजधानी रायपुर के शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार में होगी। परीक्षा के लिए महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 56 को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। रायपुर संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग ने परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। साथ ही संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में विभिन्न विभागों के परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सूचित करने के निर्देश संभाग आयुक्त ने जारी किए है।
- रायपुर। स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा हेतु प्रवेश परीक्षा 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शासकीय प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भारत का सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी इत्यादि पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा गलत उत्तर होने पर ऋणात्मक मूल्यांकन नही किया जाएगा।सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि 'राजीव युवा उत्थान योजना', राज्य के रायपुर जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व केन्द्र पर 100 सीट के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम इत्यादि के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने की योजना है। इस योजना के तहत वर्ष में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते है। इस हेतु अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। प्रथम 6 माह में प्राक्चयन परीक्षा में चयनित व द्वितीय 6 माह में प्रतीक्षा सूची के 100-100 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है तथा विद्यार्थियों को एक हजार रूपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने बताया कि कोचिंग की सुविधा निःशुल्क है। प्रशिक्षण हेतु कुल स्वीकृत सीट 100 हैं, इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। इसमें वर्गवार 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहती है। कोचिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए सिर्फ वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जो छ.ग. राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो और जिनके पालक या अभिभावक की आय तीन लाख रूपये से अधिक न हो। आवेदकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन 26 दिसंबर 2023 तक आमंत्रित किये गये थे।
- -15 से 17 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रितरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं में अनुवादक के 01, वाहन चालक के 01 और भृत्य के 30 रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में चयन समिति द्वारा आवेदनों की संवीक्षा उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर वेबसाईट बहेसेंण्हवअण्पद पर अपलोड कर दी गई है। अनुवादक एवं वाहन चालक के अपात्र अभ्यर्थी 15 जनवरी से 17 जनवरी तक दावा आपत्ति प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड सूची का अवलोकन कर सकते हैं। अपात्र अभ्यर्थीगण सूची के अंतिम रिमार्क कॉलम में दर्शित किये गये कारणों के संबंध में अपना स्पष्टीकरण/मूल दस्तावेज एवं उसकी सत्यापित छायाप्रतियां या आपत्ति के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक कार्यालयीन समय पर स्वतः उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि अपात्र अभ्यर्थी उपरोक्त निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होते हैं, तो यह माना जाएगा कि उनके पास रिमार्क कॉलम में दर्शित कारण, दस्तावेज/प्रमाण पत्र का अभाव है और उस अभ्यर्थी को आगामी परीक्षा हेतु अपात्र मानते हुए परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके अतिरिक्त उपरोक्त पदों यानि अनुवादक एवं वाहन चालक हेतु कुछ अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति प्राविधिक तौर पर इस निर्देश के साथ दी गई है कि अंतिम चयन के पूर्व विज्ञापन में उल्लेखित निर्धारित अर्हता का यदि वे अभाव रखते हैं तो उन्हें चयनित नहीं किया जाएगा।सदस्य सचिव श्री वारियाल ने यह भी बताया कि भृत्य/आदेशिका वाहक के कुल 30 पदों के परिप्रेक्ष्य में अधिकांश अपात्र पाए गए अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अपना फोटो या दस्तोवज अथवा फोटो और दस्तावेज दोनों को स्वअभिप्रमाणित नहीं किया है या इसके अलावा अन्य कारण भी हैं। ऐसे में भृत्य पद के सभी पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों को इस निर्देश के साथ आगामी आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जा रही है वे अंतिम चयन के पूर्व रिमार्क कॉलम में दर्शित कारण के त्रुटि/अभाव का निराकरण करेंगे, और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें अपात्र मानते हुए उनका अंतिम चयन नहीं किया जाएगा।
-
-बूढ़ा तालाब मार्ग पर बने गेट का ताला खुला-शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी छात्राओं को युवा दिवस का उपहार-मांग पूरी होने पर छात्राओं को मिली राहत, खिले चेहरे-बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के चलते मार्ग पर बने गेट पर लगा था तालारायपुर / राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब परिसर से लगे जे.आर. दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस पर बड़ी सौगात मिली है। पुरानी बस्ती और सुंदर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ा तालाब से लगे गेट से शाला में प्रवेश करने की सुविधा मिली है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं बूढ़ा तालाब की ओर के गेट का ताला खोलकर छात्राओं को युवा दिवस का उपहार दिया है।गौरतलब है कि दानी स्कूल की छात्राओं द्वारा लम्बे समय से स्कूल से बूढ़ा तालाब की तरफ रास्ते को खोलने की मांग की जा रही थी। गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मौके पर खुशी का माहौल छा गया। कुछ वर्षो पूर्व बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद कर दिया गया था। साथ ही दानी स्कूल का बूढ़ा तालाब की ओर खुलने वाले गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी कर दी गई थी। जिसके कारण दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, काली बाड़ी स्कूल, एससी-एसटी हॉस्टल के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी थी। इस मुद्दे पर छात्राओं द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व में उस रास्ते को शुरू करवाने और स्कूल गेट खुलवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। - रायपुर / केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री श्री गिरिराज सिंह राजकीय अतिथिशाला रायपुर में दोपहर 12.30 बजे से राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक पश्चात राजकीय अतिथिशाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे।केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। श्री गिरिराज सिंह कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह 15 जनवरी को कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’पीएम जन मन योजना’ की शुरूआत कार्यक्रम में वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम पश्चात कोरबा से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमान से रात्रि 8.25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- -उप मुख्यमंत्री ने एचएनएलयू में स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान में साझा किए अपने विचार-’स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण' विषय पर छात्र-छात्राओं को किया संबोधितरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरूण साव ने आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) में स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान में अपने विचार साझा किए। विश्वविद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर वर्ष 12 जनवरी को आयोजित होने वाले व्याख्यान में इस बार का विषय ‘स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण' था। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सालाना व्याख्यान माला के इस तीसरे आयोजन में विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण और छात्र कल्याण के डीन डॉ. अविनाश सामल ने स्वागत भाषण दिया।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समावेशी शासन को अपनाते हुए सामाजिक असमानता को दूर करने पर जोर दिया था। देश और देशवासियों को साथ लेकर चलना ही समावेशी शासन है, जो आज भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है। हमारा देश दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है। भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। समावेशी शासन और समावेशी विकास से पूरी दुनिया में भारत की ताकत बढ़ रही है। जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन जो आज जन आंदोलन बन गए हैं, ये सब समावेशी शासन की मिसाल हैं।श्री साव ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि जब वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार योजना बनाती है, तो उनके जीवन में बदलाव आता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ का उल्लेख करते हुए कहा कि कमजोरों को सशक्त बनाए बिना समाज और देश सशक्त नहीं बन सकता है। इसके लिए समावेशी शासन जरूरी है। उन्होंने दुनिया के लोगों को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का सूत्र दिया।श्री साव ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म संसद में दिए गए व्याख्यान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी सोच, जीवन पद्धति, दर्शन, सामाजिक व्यवस्था और परिवार की अवधारणा से पूरी दुनिया को रू-ब-रू कराया। हमारी आध्यात्मिक ताकत को विश्व के सामने रखा। पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण हमारी आध्यात्मिक संस्कृति जो कुछ ओझल हो गई थी, उसे पुनर्प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नैतिकता, संस्कार और आध्यात्म से परिपूर्ण शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया था। उन्होंने सबके लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था की वकालत की थी। वे चाहते थे कि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी हो और सबकी सलाह से समावेशन हो।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने व्याख्यान में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष के अल्प जीवन काल में भारतीय दर्शन, संस्कृति और आध्यात्म की प्रतिष्ठा व वैभव को लौटाने का जो काम किया है, वह बेमिसाल है। उन्होंने अपने दर्शन से समावेशी शासन का मार्ग स्पष्ट किया। श्री साव ने छात्र-छात्राओं से आव्हान किया के वे स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बनाएं, उन्हें पढ़कर नई दृष्टि और नई दिशा मिलेगी, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, आपकी दशा और दिशा में बदलाव आएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे। रजिस्ट्रार डॉ. विपन कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।
-
- रायपुर और बालोद में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे
रायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 13 जनवरी को लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।श्री साव शाम छह बजे रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे रायपुर से बालोद जिले के पलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे पलारी में श्रीरामचरित मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री साव रात नौ बजे पलारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। - - विद्युत विभाग के योजनाओं और विभागीय गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चारायपुर// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्युत उत्पादन, मांग, आपूर्ति, विद्युत शुल्क, स्थापित विद्युत संरचना, ग्रीन एनर्जी सहित विभिन्न विषयों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानंद और श्री बसवराजू एस. उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया।
-
-40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को दी गई विदाई
रायपुर, / शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता से छत्तीसगढ़ को इस खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिली है। युवा खिलाड़ियों को इस आयोजन से तीरंदाजी के हूनर की बारीकियों को सीखने का मौका मिला है। श्री अग्रवाल आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित थी।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ विश्व के सबसे बड़े धर्नुधारी प्रभु श्री राम के ननिहाल है। श्री राम छत्तीसगढ़ का भांजा है और ये पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी देश का सबसे पुराना खेल है। जनजातीय समाज में तीरंदाजी एक प्रमुख कला के रूप में आज भी विद्यमान है। तीरंदाजी की गाथा वेद, पुराण में भी है और आज आधुनिक तरीके से तीरंदाजी खेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी। राज्य में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिससे खिलाड़ी खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज देशभर से आए खिलाड़ियों को जहां एक ओर अलग होने का गम हो रहा होगा, तो वहीं दूसरी ओर जिन खिलाड़ियों को पदक मिला है, उनको खुशी महसूस हो रही होगी सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई की उन्होंने 12 दिन छत्तीसगढ़ में बिताए। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका, संघ के सदस्य, खेल प्रशिक्षक, मैनेजर, विभिन्न राज्य से आए हुए खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। - रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में महानदी भवन, मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी एवं श्री वर्मा ने बैठक में नए इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण, छत्तीसगढ़ के स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करने समेत प्रदेश में खेल के विकास को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।श्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
- रायपुर। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिये सोसायटियों के अधीन बनाये गये धान उपार्जन केन्द्रों से धान का प्रभावी परिवहन न होने से खरीदी व्यवस्था चरमराने लगी है । धान का उठाव नहीं होने पर कई केन्द्रों में धान खरीदी ठप्प होने के कगार पर है। मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 7 केन्द्रों में ही लगभग 1लाख 70 हजार कट्टा धान जाम है जिसका मिलर्स को डी ओ व विपणन संघ को टी ओ जारी होने के बाद भी परिवहन की गति मंद है ।धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने के बाद किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है कि मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 7 धान खरीदी केन्द्रों में बीते गुरुवार की स्थिति में लगभग 1 लाख 70 हजार कट्टा धान परिवहन के लिये शेष पड़ा था , जिसमें से गोढ़ी में लगभग 15 हजार कट्टा , गनौद में 35 हजार , टेकारी में 33 हजार , खुटेरी में 23 हजार , पलौद में 17 हजार , मंदिर हसौद में 15 हजार व बरौदा में 5 हजार कट्टा धान जाम पड़ा है । इसकी वजह से छोटे फड़ वाले केन्द्रों में अविलंब उठाव नहीं होने की स्थिति में धान खरीदी ठप्प होने के कगार पर है और किसानों के दबाव के चलते ऐसे खरीदी केन्द्रों के प्रभारी काफी दबाव व परेशानी में हैं । मिलर्स को इस जाम धान के उठाव के लिये डी ओ व विपणन संघ को टी ओ जारी होने के बाद भी प्रभावी परिवहन न होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि शासन - प्रशासन को अविलंब इस दिशा में कारगर कदम उठा धान खरीदी ठप्प न होने की सुनिश्चित व्यवस्था करने की आवश्यकता है ।
- -विकसित भारत संकल्प यात्रा: गाँव-गाँव में लोग ले रहें हैं विकसित भारत बनाने की शपथरायपुर / विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राष्ट्र के सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में शिविर आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है जिससे की प्रमुख सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पंहुचाया जा सकें। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ जिले के सुदूर कोनों में आयोजित किये जा रहे शिविरों के माध्यम से न सिर्फ शासकीय विभागों द्वारा स्टाल्स लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है वरन उपस्थित जनसमूह द्वारा शपथ भी ली जाती है कि वो विकसित भारत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनायेंगे।रायपुर जिले में आज आरंग के ग्राम भैंसा, घोरभट्ठी, अछोली और भटिया, धरसींवा विकासखंड के ग्राम सेजबहार, काठाडीह, कंदुल और दतरेंगा तथा तिल्दा विकासखंड के ग्राम तुलसीमानपुर, तोह्दा, मोहदी और असोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविरों में उपस्थित लगभग 7210 लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई गई।शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि की जानकारी दी गई।
- - मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय- गिरहोला में आडिटोरियम के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणादुर्ग / जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी साथ मौजूद थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि मिनी गिरौदपुरी आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला। बाबा गुरु घासी दास जी एक महान संत थे। जिन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। बहुत सरल शब्दों में उनके द्वारा कहे गए इन शब्दों को यदि व्यक्ति आत्मसात कर ले तो फिर उससे बड़ा सुखी व्यक्ति कोई नहीं हो सकता। वह स्वयं भी ऐसा महापुरूष हो जाता है, जिसे अपने गांव, समाज, राज्य और देश में बदलाव लाने की ताकत मिल जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत बाबा गुरू घासीदास जी ने तप किया और सिद्धि प्राप्त की और फिर वे समाज का उद्धार के लिए निकल पड़े। उन्होंने ज्ञान अर्जित कर जनता के कष्टों का निवारण किया। गुरू घासीदास बाबा के संदेश हमें मानवता से जोडते हैं। दुनिया में आज इतनी गैर बराबरी है कि स्त्रियों और पुरूषों के बीच भी बहुत भेदभाव होता है, लेकिन बाबा गुरू घासीदास जी ने सैकड़ों वर्ष पहले बेटी और बेटे को समान मानने का उपदेश देकर स्त्री और पुरूष के बीच समानता का संदेश दिया था। जिस तरह गुरू घासीदास जी ने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया, उसी तरह सरकार ने भी अंत्योदय को अपना लक्ष्य बनाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को फिर से खुशहाल बनाने की गारंटी दी है। आप लोगों ने मोदी जी की गारंटियों पर विश्वास जताया है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हू। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटियों को हम क्रमशः पूरा कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। गारंटी के अनुरूप हमने 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए राशि की स्वीकृति दे दी है। पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का वादा भी हमने पूरा कर दिया है। सुशासन दिवस पर किसानों के खातों में 3716 करोड़ रूपए का बोनस अंतरित किया गया। मोदी जी गारंटी के अनुरूप हमारी सरकार ने किसानों से 3100 रूपए क्विंटल के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय भी लिया है, जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने के साथ-साथ हम केंद्र सरकार की योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ में प्रभावी तरीके से लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांवों और शहरों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ-साथ हमें विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण भी करना है। मुख्यमंत्री जी ने समाज के लोगों की मांग पर ग्राम गिरहोला में आडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर मंदिर में गुरूगद्दी का दर्शन कर पूजा अर्चना की और जैतखाम में स्वेत ध्वजा फहराया। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने संछिप्त उद्बोधन में समाज के लोगो को गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्ग का अनुकरण कर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने समाज के लोगो को सतनाम के रास्ते पर चल कर प्रदेश और देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने सभी से सहयोग का आह्वान किया। पूर्व विधायक श्री सांवला राम डहरे ने स्वागत उद्बोधन में गांव को मिनी गिरौदपुरी स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने आस्था के इस केंद्र की विकास कराने की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया।इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- --प्रधानमंत्री द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश-- निगम द्वारा मोतीलाल वोरा सभागार में सीधा प्रसारण की व्यवस्थादुर्ग / देश के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और राष्ट्र निर्माण की ओर उन्हें प्रेरित करने के लिए हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज 12 जनवरी को महाराष्ट्र के नासिक में 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ के दौरान दोपहर 12ः00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश का वाचन वर्चुअल सीधा प्रसारण के माध्यम से नगर निगम कार्यालय स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में किया गया।राष्ट्रीय युवा महोत्सव वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, पार्षद काशीराम कोसरे, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, आरके पालिया,संजय ठाकुर, वीपी मिश्रा, आरके बोरकर,जावेद अली, पंकज साहू, शुभम गोइर, हेमलता वर्मा,रेखा कुर्रे,किरण अग्रवाल,पूर्णिमा तिवारी,सत्यनारायण शर्मा,संजय मिश्रा,विजय राजपूत के अलावा नागरिकगण, युवा एवम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधसनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अभिभाषण में कहा आज 12 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के तीर्थ स्थानों में साफ सफाई करने एवं देश के सभी मदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया।हर साल स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है.स्वामी विवेकांद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाए जाने का अहम कारण यह है कि उनके दर्शन, सिद्धांत, विचार और आदर्श, जिनका उन्होंने स्वयं भी पालन किया और कई देशों में स्थापित किया।
- -बीएसए के फुटबॉल खिलाड़ी जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चयनित खिलाड़ियों को दी बधाईरायपुर / 6वीं खेलो इंडिया गेम्स 2023 का आयोजन 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडू में किया जायेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम का छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व हेतु चयन किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के फुटबाल खिलाड़ियों के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम का चयन होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।गौरतलब है कि वर्ष 2023 में गुवाहाटी असम में आयोजित हिरो जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने (बीएसए) की ज्योति यादव, फुटबाल नेशनल कोच के नेतृत्व में क्वाटर फाईनल तक का सफर किया था। इस जूनियर गर्ल्स चैम्पियनशिप में बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के 04 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। जूनियर गर्ल्स चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में क्वालीफाई किया है। छत्तीसगढ़ की टीम 17 जनवरी 2024 को रायपुर से तमिलनाडू के लिए रवाना होगी।बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों ने इससे पूर्व में भी खेलो इंडिया जनजातिय नेशनल चैम्पियनशिप (भुवनेश्वर, उड़ीसा) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखण्ड जैसी मजबूत टीम को पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।केन्द्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के द्वारा भी बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की प्रशंसा की। अतिसंवेदनशील क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सम्पूर्ण देश में प्रदर्शन करने के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के रूप में सराहनीय संस्था स्थापित किया जाकर संचालित किया जा रहा है। फुटबॉल खेल में ज्योति यादव (एनआईएस) के द्वारा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आगामी मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उईके एवं जिला खेल अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।





.jpg)




.jpg)
.jpg)

.jpg)













.jpg)