- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह (पहुना) में जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले से आए रामनामी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नये वर्ष में आयोजित होने वाले समाज के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने न्यौता दिया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न पंथो के साधु-संत भी शामिल हुए थे। इनमें रामनामी समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
- -मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस: दो साल के बकाया बोनस राशि का होगा वितरणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के परिपालन में राज्य के किसान भाईयों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आयोजित हुई।मुख्य सचिव ने राज्य में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सुशासन दिवस की तैयारियां और घोषणा पत्र के परिपालन में दो वर्ष के बकाया धान बोनस राशि वितरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को विशेष अभियान चलाकर लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित सभी विभागीय सचिव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
- -सभी नगरीय निकायों में 25 दिसम्बर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान-नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता और नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का लिया जाएगा संकल्प-नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का होगा आयोजन-जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुशासन दिवस आयोजन करने के दिए गए निर्देशरायपुर /भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर 2023 के पूर्व, नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि करा ली जाए। इस क्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह नियमित संचालित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाए। ’सुशासन दिवस’ के अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाए। नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन किया जाए। विशेषतः नगर निगमों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों, नगरीय निकाय के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से सुशासन दिवस आयोजन के संबंध में जिले के समस्त निगम, पालिका, पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने कहा गया है। file photo
- -सरगुजा के मैनपाट के 5 युवा थे बागपत में, वीडियो जारी कर मदद की अपील की थीरायपुर / उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की।गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम श्री रवि राही को उत्तर प्रदेश के बागपत भेजा। श्री राही ने बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं को लेकर सरगुजा लौट आएं हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं।ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि समय-सीमा निर्धारित प्रकरणों का निराकरण समयावधी में किया जाये। कलेक्टर श्री मीणा आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरण, कलेक्टर जनचौपाल, मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त पत्र, पीजीएन के लंबित आवेदन और सारथी-एप में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंनें पुलिस विभाग, बीएसपी, बीएसएनएल, और रेल प्रबंधंन से संबंधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को शिघ्र निराकरण हेतु आवेदन प्रेषित करने नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री नीकुंज को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व न्यायालयों अंतर्गत नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय में निराकृत न्यायालयीन प्रकरणों की आनलाईन अपडेट करने की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, डायवर्सन प्रकरणों का निराकरण लंबित नहीं होना चाहिए। उन्होंनें कहा कि अगामी बैठक में सभी एसडीएम क्षेत्र से संबंधित राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरण व निराकरण में विलंब होने की कारण प्रस्तुत करेंगे। पंचायत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया की गांव से लगे मुख्य मार्गों में विचरण करने वाले 18832 मवेशियों को 301 गौठानों में रखें गये है। मनरेगा अंतर्गत 18 हजार मजदूर कार्यरत है। जिसमें 1230 परिवार को एक सौ दिवस कार्य उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर नें स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों के निरीक्षण पश्चात चेक लिस्ट अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों से कहा है। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत विभागों को सौंपे गए दायित्व अनुसार जानकारियों अपलोड करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री गोकूल रावटे एवं श्री बी.के. दूबे, दुर्ग नगर निगम के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर सहित सभी एसडीएम एवं समस्त विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।समाचार क्रमांक - 1531
-
*प्रबुद्ध मिशन के कोठारी ने बताया : भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के तीन दिनी आयोजन में हिस्सा लेने कनखल (हरिद्वार) पहुँचेंगीं भारत समेत विश्व की मूर्धन्य विभूतियाँ*
*0 24 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के हाथों श्रीपंचदेव यज्ञ के अरणि मंथन एवं आरंभिक देव-पूजन से होगा महोत्सव का शुभारंभ*
रायपुर। विश्वभर में आध्यात्मिक मूल्यों के रक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत आध्यात्मिक संस्था प्रभु प्रेमी संघ के संस्थापक तथा भारत के लाखों साधु. संन्यासियों की सर्वोच्च एवं प्राचीनतम पीठ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रमुख जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज के श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ पर पदस्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीदत्त जयंती पर दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव एवं अन्य विविध लोक कल्याणकारी आध्यात्मिक आयोजन कनखल हरिद्वार में होंगे।
प्रबुद्ध मिशन के सदस्य मनोज कोठारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारम्भ 24 दिसंबर को सुबह 09 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के हाथों श्रीपंचदेव यज्ञ के अरणि मंथन एवं आरंभिक देव-पूजन से होगा। आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देश के सभी सम्प्रदायों के शीर्षस्थ आचार्य, संतों सहित भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विश्व की अनेक मूर्धन्य विभूतियों का आगमन आचार्यपीठ हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में होगा।
श्री कोठारी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत श्रीदत्त आराधना महोत्सव, संस्कृति रक्षा सम्मेलन, धर्मसभा, सन्त समागम एवं विभिन्न सांस्कृतिक आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन 24, 25 और 26 दिसंबर को होगा।
- -पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सभी जिलों जनपद और ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी-निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक लेंगे सुशासन स्थापित करने का संकल्प-ग्राम और ग्राम पंचायतों में 25 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियानरायपुर /भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में राज्य के सभी जिलों एवं ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी। राज्य शासन द्वारा सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 के पूर्व ग्राम पंचायतों में पहले से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई आवश्यक मरम्मत आदि कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुशासन दिवस के दिन निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लेंगे। इसी क्रम में ग्राम और ग्राम पंचायतों में 25 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने राज्य के सभी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा।अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने कलेक्टरों से कहा है कि सुशासन दिवस के आयोजन के लिए अपने-अपने जिलों के समस्त जनपद और ग्राम पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किया जाए और सुशासन दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं पालन प्रतिवेदन संचालक, पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर को भेजा जाए।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान आज सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के बीच बने नक्सली स्मारक को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली और बिलासपुर ज़िले के प्रवास के बाद 19 दिसम्बर को रायपुर लौटेंगे। वे 19 दिसम्बर को सवेरे आठ बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे रायपुर पहुंचेंगे।
- दुर्ग, / विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को शहर के नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 शक्ति नगर एवं वार्ड क्रमांक 1 चंद्रशेखर स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शिविर लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लोगो को 17 से अधिक योजनाओं से लाभांवित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान की गई है। लोगो ने निःशुल्क शुगर बीपी जांच की सुविधा का लाभ लिया। साथ ही जरूरतमंदों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,मनीष साहू,चमेली साहू,कुमारी साहू,सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम,जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,राजेन्द्र धबाले,विनोद मांझी,मोहित मरकाम,दिनेश देवांगन,ममता देवांगन,रितेश शर्मा,थानसिंह यादव,राजू बक्शी के साथ शिविर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शिविर में लगे योजनाओं के स्टॉल में पहुँचकर अधिकारियों से अपडेड की जानकारी ली।उन्होंने सरकार की योजनाओं को शिविर में आये लोगो बताया कि केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में शहर क्षेत्र वार्ड 17 व वार्ड 1 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों लोगों ने शिविर का फायदा लिया। इस शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में प्रधानमंत्री 103 स्वनिधी योजना के तहत 105 आयुष्मान कार्ड के लिए 21 आधार कार्ड के लिए 504 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 397 लोगों ने पंजीयन कराया। 35 विश्वकर्मा योजना।शिविर में 69 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।शिविर में विश्वकर्मा योजना,आयुष्मान भारत,नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना,स्टार्टअप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई।शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हें शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है,जिसका लाभ अब उन्हें मिलेगा। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली पिंकी यादव एवम सीमा राजपूत और वार्ड की रहने वाली राजेश्वरी साहू ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हें तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी।अहिल्या बाई ने बताया की शिविर में आकर उन्हें उन योजनाओं के बारे में पता चला जिसका लाभ वे जरूर लेंगें।वार्ड 1 चंद्रशेखर स्कूल के शिविर में आधार कार्ड 65, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 93,आयुषमान कार्ड 15 राशन कार्ड 14 हेल्थ 103,प्रधानमंत्री आवास 28,स्वनिधि 37,विश्कर्मा 38,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 13 के अलावा सुकन्या योजना 15 आवेदन प्राप्त हुए।कल 19 दिसंबर को सवेरे 8,30 बजे से दोपहर 12,30 बजे तक वार्ड 58 गोवर्धन चौक उरला में एवं दोपहर 2,00 बजे से शाम 6 बजे तक वार्ड 28 दुर्गा मंच के पास बांस पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-
जांजगीर -चांपा, / पुलिस लाइन, जांजगीर-चांपा में आयोजित किए जा रहे सेना भर्ती रैली के चौथे दिन 18 दिसम्बर, 2023 को छत्तीसगढ़ के 14 जिलों- बस्तर, धमतरी, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, नारायणपुर, सुकमा, बालौदाबाजार, गरियाबंद, सूरजपुर, बलरामपुर, सांरगढ़, बिलाईगढ़, खैरागढ़, मोहला-मानपुर के 1096 युवाओं ने अपना कौशल दिखाया । आज के दिन के लिए 1361 युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किया गया था, जिसमें से 1096 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी ।
उम्मीदवारों ने एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह दिखाया और शारीरिक दृढ़ता दिखाई, इसमें 363 युवाओं ने दौड़ प्रतिस्पर्धा पास की । दौड़ प्रतिस्पर्धा पास उम्मीदवारों को अब शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा ।जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रकिया सुचारू रूप से चल रही है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है, इसलिए सेना ने अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है । - सारंगढ़ बिलाईगढ / विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाय) के वाहन का 16 दिसंबर से जिले में ग्राम पोरथ और सिंघनपुर से शुरुआत किया गया है। यह यात्रा अब जिले के अन्य ग्रामों में प्रस्थान करेगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार यह वाहन सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के एक दिन में दो गांव में कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले गांव में सुबह 10 बजे और दूसरे गांव में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसी के अनुसार 19 दिसंबर को सारंगढ़ विकासखंड के उप तहसील और ग्राम कोसीर में सुबह 10 बजे और भाठागांव में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कंचनपुर-स में सुबह 10 बजे और पंचधार में कार्यक्रम 2 बजे आयोजित किया जाएगा।सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक में संकल्प यात्रा वाहन का रूट चार्टवीबीएसवाय रूट चार्ट अनुसार बरमकेला ब्लॉक में 20 दिसंबर को बुदबुदा और लिप्ती में, 21 दिसंबर को कंडोला और सुखापाली में, 22 दिसंबर को बोंदा और पिहरा में आयोजित होगा। ठीक ऐसे ही सारंगढ़ ब्लॉक में 20 दिसंबर को ग्राम कुम्हारी और पाट में, 21 दिसंबर को सिलयारी और कपिस्दा-अ, 22 दिसंबर को मुडुवाभांठा और उच्चभिट्ठी में वीबीएसवाय का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।मेरी कहानी मेरी जुबानी में योजना से लाभ की जानकारी देंगे हितग्राहीइस यात्रा में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सिकलसेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा, व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन धन विकास केन्द्र आदि योजनाओं के हितग्राही संकल्प यात्रा में शामिल कर अनुभव साझा करेंगे। इस संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी का रिकार्डेड संदेश प्रसारण, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के अनुभव साझा, कृषि गतिविधियां अंतर्गत ड्रोन का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों से जैविक खेती पर बातचीत, ऑन स्पाट क्विज, महिला सदस्यों द्वारा धरती कहें पुकार के और स्वच्छता गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि रिकार्ड का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओडीएफ प्लस उपलब्धि, जल जीवन मिशन की संतृप्ति आदि की उपलब्धियों पर उत्सव मनाया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर अभिनंदन और पुरस्कार वितरित की जाएंगी।ऑन स्पॉट सेवाएं: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, टीबी परीक्षण, जनजातीय क्षेत्रों में सिकलसेल एनीमिया परीक्षण, पीएम उज्ज्वला नवीन पंजीयन, मेरा भारत स्वयंसेवक पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड पंजीयन, आधार अपडेशन, बैंक लोन, पीएम स्वनिधि आदि का स्टॉल लगाया जाएगा। file photo
- -रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने भी किया यज्ञरायपुर:। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर रायपुर एवं रायपुर महानगर के गायत्री परिजनों के सहयोग से दिनांक 15 से 18 दिसम्बर 2023 तक दशहरा मैदान, छत्तीसगढ़ नगर, टिकरापारा रायपुर में आयोजित हो रहे राष्ट्र जागरण 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालुगण पहुंचकर यज्ञ में सम्मिलित हुए। पूर्णाहुति के पश्चात महाभण्डारे का आयोजन किया गया तथा शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली की बिदाई की गई।कार्यक्रम संयोजक श्री रामकृष्ण साहू, एवं जिला समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद ने संयुक्त रुप से बताया कि यज्ञ के माध्यम से सुख समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति की प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में देवदक्षिणा स्वरूप अपने जीवन की एक-एक बुराई को छोड़ने एवं एक-एक अच्छाई को ग्रहण करने का संकल्प लिया।शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य वक्ता श्री योगेश पटेल ने देवमंच से कहा कि केवल स्वाहा-स्वाहा करने से यज्ञ पूर्ण नहीं होगा। हमें अपने जीवन में त्याग, परोपकार और सेवा को भी स्थान देना होगा, तभी यज्ञ पूर्ण होगा। आज व्यक्ति स्वार्थ में डूबा हुआ है और केवल अपने हित की सोचता है इस कारण ज्यादा सुखी होने के स्थान पर और दुखी होता जाता है। इसका एकमात्र समाधान है कि हम प्रेम, सद्भावना, सद्विवेक, सदाचार को अपने जीवन में स्थान दें। तभी हम सुख शांति से जीवन जी सकते हैं। मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिये व्यक्ति को प्रज्ञा पुराण जैसे सद्ग्रंथों का नियमित अध्ययन करना चाहिए। यह कथा व्यक्ति के दूषित चिंतन और भ्रष्ट आचरण को सुधारने वाली औषधि है। इसके सेवन से अनाचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार और व्यभिचार से मानव मात्र को मुक्ति मिलेगी और धरती पर सतयुग का आगमन होगा। उनके द्वारा लोगों को नशा उन्मूलन, गौ संवर्धन, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, मृतक भोज आदि के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषिपुत्रों ने युग संगीत के माध्यम से यज्ञ महिमा का वर्णन किया एवं बताया कि मनुष्य के सभी समस्याओं का समाधान पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित गायत्री महाविज्ञान में निहित है गायत्री मंत्र में दार्शनिक व वैज्ञानिक पक्ष को बताते हुए उपस्थित लोगों से प्रतिदिन गायत्री महामंत्र का जप करने कहा गया। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर भारतीय संस्कृति के पांच आधार स्तंभ गौ, गंगा, गीता गायत्री और गुरू तत्व को जागृत करने के संबंध में भी बताया गया।निःशुल्क संस्कार करवाया गयागायत्री परिवार रायपुर के प्रोटोकॉल प्रभारी अमित डोये एवं मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि आज केवल चिन्ह पूजा के रुप में संस्कार परम्परा का प्रचलन रहा गया है। वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक बोध एवं प्रशिक्षण के अभाव में यह केवल एक कर्मकाण्ड एवं फिजूलखर्ची बनकर रह गया है इसलिये गायत्री परिवार के माध्यम से संस्कार के पूर्व उसके महत्व को विस्तार से बताया जाता है एवं निःशुल्क संस्कार करवाया जाता है। महायज्ञ के दौरान 146 लोगों का गुरुदीक्षा, 28 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन, 09 शिशुओं के नामकरण, 10 बच्चो का अन्नप्राशन, 08 बच्चो का मुंडन, 85 बच्चों का विद्यारम्भ, 15 युवाओं का यज्ञोपवीत एवं 22 लोगों का जन्मदिवस संस्कार करवाया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने देवमंच से संस्कार परम्परा के वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक कारण को बताते हुए कहा गया कि जैसे किसी यात्रा की सार्थकता व सफलता के लिये जरुरत की वस्तुएं, यात्रा का उद्देश्य, यात्रा का मार्ग, एवं आने वाली समस्याएं तथा किन लोगों का मार्गदर्शन उपयुक्त रहेगा जानना आवश्यक है। इनके अभाव में सुविधा-सम्पन्न यात्रा तो दूर उनमें अनेक अवरोध और संकट आ सकते हैं। उसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी विराट यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण अध्याय है। उसमें मात्र सुख-सुविधा के ही संचय तक सीमित रह जाने से जीवन के अंतिम समय में हमें केवल दुःख और पश्चाताप ही होगा। इसलिये हमारे ऋषियों, पूर्वजों ने इस आध्यात्मिक सत्य को पहचाना एवं जीवन की गहन समीक्षा की। उन्होंने पाया कि मनुष्य के जीवन में जन्म के पूर्व से चिता में समर्पण होने तक एवं उसके पश्चात भी कई महत्त्वपूर्ण मोड़ आते है, यदि उनमें जीवात्मा को सम्हाला और संँवारा न जाये, तो मनुष्य अपनी अस्मिता का अर्थ समझना तो दूर, पीड़ा और पतन की ओर निरंतर अग्रसर होता हुआ नरकीटक, नर-वानर, बनता चला जाता है। इन महत्त्वपूर्ण मोड़ों पर सजग-सावधान करने और उँगली पकड़कर सही रास्ता दिखाने के लिए हमारे तत्त्ववेत्ता, मनीषियों ने षोडश संस्कारों का प्रचलन किया।यज्ञ स्थल में ही पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर उनके द्वारा दिये गये संदेश ’’मनखे-मनखे एक समान’’ को याद करते हुए उनके चित्र पर सतनामी समाज के महासचिव एवं विभिन्न समाज के प्रमुखों तथा गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों के द्वारा माल्यार्पण भी किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, पार्षदगण श्री सतनाम पनाग, श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव, श्रीमती उमा चन्द्रहास निर्मलकर, श्री रवि ध्रुव सतनामी समाज के महासचिव श्री छगनलाल सोनवानी, यादव समाज के प्रमुख श्री माधव यादव, छ.ग. पर्यटन मण्डल की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, श्री प्रकाश बजाज, प्रदीप साहू सहित छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा, उपजोन समन्वयक श्री सी.पी. साहू, समता कॉलोनी रायपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस, वरिष्ठ परिजन सर्वश्री सदाशिव हथमल, दीनानाथ शर्मा, सुखदेव देवांगन, विनय निगम, एस.एन. राय, हीरालाल साहू, आर.एस. चौरसिया, हीरालाल निषाद, मनोरमा राठौर, उर्मिला नेताम, प्राणेश विश्वास, डॉ. घनश्याम पटेल, पीताम्बर साहू, नीलकंठ साहू, महेन्द्र वर्मा, खोमन साहू, जितेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिये जन प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, स्थानिय व्यापारियों, नागरिकों उपस्थित श्रद्धालुओं एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी वर्गों का आभार व्यक्त किया।
- -आज ग्राम जगन्नाथपुर, रानीतराई रोड और घुमका में किया गया आयोजन-विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितबालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर बालोद जिले में निरंतर जारी है। आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगन्नाथपुर और घुमका तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रानीतराई रोड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आमलोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयाॅ भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगन्नाथपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 92 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरीत किया गया तथा 13 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्री यशवंत देशमुख और स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराने वाले श्री रामविचार साहू ने अपने अनुभव भी साझा किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, जनपद सदस्य श्री छगनलाल देशमुख, सरपंच श्री अरूण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम घुमका में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरीत किया गया तथा 08 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया तथा 01 किसान को केसीसी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, जनपद सदस्य श्री छगनलाल देशमुख, श्रीमती शारदा सिन्हा, सरपंच हिरौंदी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रानीतराई रोड में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 120 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरीत किया गया, जिसमें 06 नए कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 03 हितग्राहियों तथा प्रधानमंत्री सुरक्ष बीमा योजना के तहत 02 हितग्राहियों का बीमा किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्री दुर्गेश रामटेके, हेेमलता साहू, उर्मिला साहू, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा की सीईओ श्रीमती रोशनी भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
- अंबिकापुर। जिले के मैनपाट के ग्राम सुपलगा के लगभग 15 ग्रामीण उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। गन्ने के खेतों में श्रमिक का कार्य करने वाले इन ग्रामीणों को मालिक के द्वारा गृह जिले वापस नहीं आने दिया जा रहा था, साथ ही उन्हें मेहनताना भी नहीं दिए जाने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की टीम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे । जिसपर प्रशासन की मुस्तैदी का परिणाम है कि आज ही ग्रामीणों की वापसी शुरू हो गई है।उल्लेखनीय है कि पूरे मामले में प्रशासनिक टीम ने ततपरता के साथ बागपत प्रशासन से सम्पर्क कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने स्वयं पुलिस अधीक्षक बागपत से बात कर श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने हेतु चर्चा की। वहीं संबंधित एसडीएम से नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार ने आवश्यक कार्यवाही हेतु चर्चा की। श्रमिकों में सुपलगा ग्राम के 19 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय जसमन, 20 वर्षीय संदीप, 22 वर्ष अजीत, 19 वर्षीय हरीनाथ सहित लगभग 15 लोग शामिल हैं।कलेक्टर श्री कुंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन की टीम के द्वारा प्रयास कर बागपत प्रशासन से सम्पर्क किया गया। टीम द्वारा वहां के आला अधिकारियों से बात की है, सभी को सुविधा अनुसार वापसी की कार्यवाही की जा रही है तथा मेहनताना भुगतान के संबंध में भी बात की गई है। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी से सम्पर्क साधा जिसका परिणाम है कि एक ही दिन में त्वरित एक्शन लेते हुए ग्रामीणों की सकुशल वापसी कराई जा रही है।
- बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये।कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार राजपुर एवं खाद्य निरीक्षक के द्वारा सूचना पर ग्राम भदार के निवासी अंजय प्रसाद गुप्ता के मकान की जांच की गई। मौके पर घर के सामने ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 5944 अनलोडिंग स्थिति में पाया गया। उक्त ट्रक से मजदूरों द्वारा अंजय प्रसाद गुप्ता के घर में 150 बोरी अवैध धान भंडारित किया जा रहा था। जांच के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर मौके पर उक्त धान को जब्त कर राजपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
- भिलाईनगर। गौतम नगर वार्ड 42 में नगर निगम के जल विभाग तथा जोन 4 शिवाजी नगर के अधिकारियो ने मौका मुआयना कर 50 से अधिक स्थानों से पेयजल का सैम्पल लेकर जाँच हेतु भेजा है। तेलगु मोहल्ला, गली नं. 3 व 4 के घरों के आस-पास सघन सफाई अभियान चला कर नालियों की सफाई कर चूना एवं ब्लीजिंग का.छिडकाव किया गया ।खुर्सीपार के गौतम नगर वार्ड 42 मे उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सम्पूर्ण वार्ड में घर- घर जाकर लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर पीडि़तो की पहचान की गई ।खुर्सीपार वार्ड 42 गौतमनगर के तेलगु मोहल्ला तथा सन्यासी गली 3 व 4 के निवासियों में ंउल्टी दस्त तथा बुखार की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी।
- बिलासपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला बिलासपुर दौरा है। श्री साय गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माभी साथ में आए। उनका भी जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित हेलीपैड पर प्रमुख रूप से कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक रजनीश सिंह,कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के युवाओं ने भी गाजे बाजे के साथ मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
- -मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए-गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के विजेता विद्यार्थियों को वितरित किए पुरस्कार-ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती समारोह एवं कुल उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास का सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश आज अधिक प्रासंगिक एवं सार्थक है। उनके उपदेश का असर है कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता बनी हुई है। बाबा जी के बताये रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल ने की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुलपति द्वारा संपादित किताब ‘गुरू घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक’ का विमोचन भी किया। श्री साय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। विशेष अतिथि के रूप में समारोह में एटीईक्यू इन्टरनेशन के अध्यक्ष डॉ. विलियम पेन्टर, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा घासीदास जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शैक्षणिक संस्थाओं के अंतर्गत गुरू घासीदास विश्वविद्यालय में उनका यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने वृहद् स्तर पर जयंती समारोह आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। श्री साय ने कहा कि 18 वीं सदी में देश में सामाजिक भेदभाव एवं छूआछूत की भावना चरम पर थी। समाज में ऊंच-नीच की भावना गहराई तक जड़ जमाए थी। ऐसे हालात में बाबा गुरू घासीदास जी का अवतरण हुआ। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का उपदेश देकर सामाजिक समरसता का सूत्रपात किया। हमें गर्व है कि बाबा गुरू घासीदास जी के नाम पर पूरे देश का एकमात्र विश्वविद्यालय बिलासपुर में है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद एवं जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ को और समृद्ध राज्य बनाएंगे। प्रकृति ने छत्तीसगढ़ की भूमि को उर्वरा बनाया है। यहां खनिज एवं वन संसाधनों की बहुलता है। छत्तीसगढ़ को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के अन्य प्रकल्पों पर काम के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जयंती के अवसर पर कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। 2 सौ यूनिट ब्लड संकलन का लक्ष्य इस शिविर में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए संचालित सस्ते केन्टीन की प्रशंसा की। यहां मात्र 10 रूपये में बच्चों को भरपेट एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन परोसा जाता है। फिलहाल 600 बच्चे इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घासीदास विश्वविद्यालय के केन्द्र के राजधानी में विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने बाबा जी के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 18 लाख आवासहीन परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया है। ये सब लोग पिछले पांच साल से मकान को लेकर काफी परेशान थे। राज्य सरकार ने मकान देने में काफी सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिया है। बाबा जी ने अपने संपूर्ण जीवन काल में सामाजिक समरसता बनाने और विषमता को दूर करने का काम किया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब उनके बताये रास्ते पर चलकर समृद्व छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को गर्व है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय पहले दौरे पर हमारी शैक्षणिक संस्थान में आये। उन्हांेने कहा कि मनखे-मनखे एक समान का बाबाजी का संदेश अभूतपूर्व है। उनके संदेशों की भावना को हमारे संविधान में भी शामिल किया गया है। जिसके कारण देश आज तरक्की के नये आयाम स्थापित कर रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल एटीईक्यू इन्टरनेशन के अध्यक्ष डॉ. विलियम पेन्टर ने भी बाबा जी के जीवन संदेश और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया । संस्था के प्रोफेसर डॉ. टी.आर. रात्रे ने बाबा जी के जीवन दर्शन, शिक्षा एवं संदेश पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री के.डी. कुंजाम, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री संतोष सिंह, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह सहित श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री रामदेव कुमावत, बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। प्रतिमा स्थल पर छात्रों ने पंथी नृत्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर जोशीला स्वागत -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला बिलासपुर दौरा है। श्री साय गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्री रामशरण यादव, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
- -राज्य की खुशहाली व समृद्धि के लिए लिया आशीर्वादरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरु बाबा की जयंती पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
- दुर्ग। सिटी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात को कुछ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने युवक को ईंट- पत्थरों से इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव पोस्र्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।मामला बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास का है। बघेरा के रहने वाले युवक रॉकी देशमुख को बेलदार पारा में कुछ बदमाशों ने रोका और उसके साथ पहले गाली - गलौच की। विरोध करने पर बदमाशों ने रॉकी पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
- - हंगामेदार आमसभा में बी ब्लॉक एसोसिएशन ने लिए ताबड़तोड़ फैसलेटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस हाउस परिसर में रविवार को भारी शोरशराबे के बीच आमसभा हुई। कोरम के अभाव में आधे घंटे देर से शुरू हुई हंगामाखेज आमसभा में ताबड़तोड़ फैसले लिए गए। फैसलों के मुताबिक मौजूदा एसोसिएशन चुनाव नहीं लड़ेगा, जबकि दागियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई। लोगों की मांग को देखते हुए पहले सदस्यता अभियान को इस माह के अंत तक जारी रखने की घोषणा की गई, लेकिन विरोध का स्वर मुखर होने पर एसोसिएशन को इसकी तिथि 10 जनवरी तक बढ़ानी पड़ी। मिनिट्स के मुताबिक आमसभा में चुनाव पर चर्चा होनी थी और सर्वसम्मति से फैसले लिए जाने थे। लेकिन, इनकी अनदेखी होने पर तल्खी बढ़ गई। लोगों को अपनी बात रखने के लिए माइक छीनते हुए भी देखा गया, हालांकि सभी को अपने विचार रखने का अवसर दिया गया था। आमसभा रात दस बजे तक चली।दोबारा नहीं लिया जाएगा सदस्यता शुल्कइन फैसलों के अलावा दो और फैसले लिए गए, पहला जो व्यक्ति सदस्यता शुल्क पहले ही अदा कर चुके हैं, उनसे यह शुल्क दोबारा नहीं लिया जाएगा। और, दूसरा मताधिकार सिर्फ उन्हीं मकान मालिकों को होगा, जो कॉलोनी में रह रहे हैं। अपने मकानों को किराये पर देने वाले मालिकों को मताधिकार से वंचित रखा गया है। ये दोनों ही फैसले ध्वनिमत से मंजूर भी हो गए। आमसभा में उस वक्त हंगामा और बढ़ गया, जब एसोसिएशन सर्वसम्मति से अध्यक्ष को मनोनीत करने पर अड़ गया, जबकि लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया यानी चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष बनाना चाहते थे। जब लोगों के मन की थाह ली गई, तो उन्होंने यह आशंका व्यक्त की कि मनोनीत अध्यक्ष फैसला लेते समय निष्पक्ष कैसे रह सकता है।क्लब हाउस बुकिंग में बरती गई पारदर्शिताआमसभा के दौरान अध्यक्ष यमलेश देवांगन ने एसोसिएशन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को आधारहीन बताया और क्लब हाउस की बुकिंग में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने की बात भी कही। उन्होंने बतौर सबूत दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में हुई देरी के लिए कोरोना काल में लगे लॉकडाउन को वजह बताया। इससे पहले महासचिव बीआर ढोके ने वहां मौजूद लोगों का स्वागत किया। इसके बाद यमलेश देवांगन ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कोषाध्यक्ष पीजूष शुभ्र सेन ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। आमसभा में पार्षद सविता ढवस, उपाध्यक्ष असीम सिंह और कीर्तिलता वर्मा, सह सचिव बलराम साहू तथा शैलेश कुमार समेत सौ से ज्यादा लोगों ने शिरकत की।
- -पक्ष विपक्ष के सभी नेता हुए दोनों कार्यक्रमों में शामिलरायपुर। राजभवन में रविवार को प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने रामानुजगंज से विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।इसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत समेत तमाम शीर्ष नेता विधानसभा भवन पहुंचे, जहां इन सभी नेताओं की उपस्थिति में राजनांदगांव से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को सदन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपा।इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखा जाए जिससे अगले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।
- -विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामित होने की वजह से छोड़ा भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदरायपुर । विधानसभा में रविवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि"वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए"।



.jpg)



.jpg)

.jpg)















.jpg)

.jpg)