- Home
- छत्तीसगढ़
- -विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल, कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा जीवन *-दूसरे दिन शिविर में पांच हजार से अधिक लोग हुए शामिल-कल सुबह लालबहादुर स्कूल और दोपहर को घोड़ादाना में शिविरबिलासपुर, /केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में आज दूसरे दिन बिलासपुर शहर में दो अलग-अलग स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक आदिवासी छात्रावास जरहाभाटा और दूसरा शिविर शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल दयालबंद में आयोजित किया गया। जिसमें 5047 नागरिक शिविर में पहुंचे,इस दौरान केंद्रीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों ने लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरकेना और बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर एवं धूमा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किया गया जिसमें हजारों ग्रामीण लाभांवित हुए।शहर में आयोजित दोनों शिविर के मुख्य अभ्यागत रहे बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब कहा था की मेरी सरकार देश के गरीबों को समर्पित होगी और इस बात को उन्होंने साकार किया है। आज देश के करोड़ो गरीब परिवारों के पास आवास है,उज्जवला योजना के ज़रिए महिलाओं को गैस देकर उन्हें धूएं से मुक्ति दिलाया है। कोरोना काल में नुकसान उठाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि के ज़रिए फिर से ऊपर उठाया जा रहा है आयुष्मान योजना से करोड़ो लोगों को मुफ्त में इलाज चल रहा हैशौचालय बनवाकर स्वच्छता का दीप तो जलाया ही साथ में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भी सुरक्षित किया गया है। मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक की चिंता की है,जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है, हर वर्ग का जीवन संवर रहा है।यह शिविर लोगों के कल्याण के लिए है,छूटे हुए लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने शिविर में लगे स्टाल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा भी।शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 587, आयुष्मान कार्ड के लिए 617, आधार कार्ड के लिए 480 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 427 लोगो ने पंजीयन कराया। शिविर में 1123 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 23 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली ओम नगर की गायत्री मनहर और नारियल कोठी की पूनम यादव ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। शिविर में पात्र हितग्राही सुरेश सोनवानी,रूखमड़ी यादव,रविंद्र गढ़ेवाल और प्रकाश सोनवानी को पीएम आवास योजना के तहत आवास का तोहफा मिला।18 दिसम्बर को लाल बहादुर स्कूल और घोड़ादाना स्कूल में शिविरकल 18 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह और और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक घोड़ादाना स्कूल तालापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।
- दुर्ग / ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 19 दिसम्बर 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत में आने वाले ग्रामों में शौचालय विहिन, परिवार का चिन्हांकन एवं उनकी सूची का ग्राम सभा में अनुमोदन उपरांत जनपद एवं जिला पंचायत को प्रेषित किया जाएगा। ऐसे ग्राम पंचायते जो ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम की किसी भी श्रेणी में नहीं है, उन्हें उदियमान ग्राम घोषित करने हेतु ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करना एवं निर्धारित प्रमाण-पत्र को जनपद पंचायत में प्रेषित किया जाएगा। ऐसे ग्राम पंचायते जो ओ.डी.एफ. प्लस उज्जवल श्रेणी में हैं उन्हें उत्कृष्ट गांव घोषित करने हेतु ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करना एवं ग्रामसभा घोषणा का वीडियो तैयार कर ग्राम सभा प्रस्ताव एवं प्रमाण पत्र के साथ जनपद पंचायत को प्रेषित करने हेतु ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया जायेगा। ग्रामसभा में गोबरधन योजना अन्तर्गत स्थापित बायोगैस संयंत्रों को क्रियाशील बनाए रखने, समुचित उपयोग एवं संधारण हेतु जिम्मेदारी का निर्धारण किया जायेगा। 15वें विŸा आयोग से प्राप्त टाईड फंड की राशि अंतर्गत स्वच्छता संबंधित कार्यों की योजना को जी.पी.डी.पी. में सम्मिलित करते हुए प्रस्ताव पारित किया जायेगा। बिन्दुओं को अनिवार्यतः सम्मिलित किया जाएगा।पचायती राज मंत्रालय द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत (डीपीडीपी, बीपीडीपी, जीपीडीपी) विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान 2023-24 (पीपीसी 2023-24) का आयोजन किया जा रहा है। 02 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक अभियान के दौरान जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायत में कमशः सामान्य सभा व ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये कार्ययोजना का निर्माण किया जाना था। आदर्श आचार संहिता के कारण निर्धारित समय सीमा में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जा सका है जिस कारणवश ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु ग्राम सभा का आयोजन 19 दिसम्बर 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। विशेष ग्राम सभा में विभिन्न एजेण्डा को सम्मिलित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमंे जीपीडीपी निर्माण हेतु एलएसडीजी की 09 थीमों में से कम से कम 01 थीम पर संकल्प लेकर वाइब्रेन्ट ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एण्ट्री करना अनिवार्य है। चयनित संकल्प को पूर्ण करने हेतु संबंधित गतिविधियों की प्राथमिकता निर्धारित किया जाएगा। ग्राम सभा की बैठक में लाईन विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत किया जाएगा। प्रारूप जीपीडीपी में समस्त विभाग की योजनाओं के साथ-साथ लो-कॉस्ट-नो-कॉस्ट गतिविधियों को भी सम्मिलित किया है। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा की बैठक में अतिरिक्त एजेण्डा के रूप में स्वच्छ भारत मिशन के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की जाएगी। file photo
- रायपुर। नवा रायपुर में द ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन दौड़ का आयोजन 17 दिसंबर को किया गया । मैराथन चार वर्गों में थी । मैराथन छह किलोमीटर, दस किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर में आयोजित हुई।इस मैराथन का आयोजन लेट्स रन संस्था की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया ।लेट्स रन छत्तीसगढ़ के धावकों का एवं शारीरिक कुशलक्षेम से जुड़े जागरूक नागरिकों का सबसे बड़ा समूह हैं | लेट्स रन हर साल दिसंबर के माह में छत्तीसगढ़ में 'द ग्रेट छत्त्तीसगढ़ रन' का आयोजन गत कई वर्षों से करता आया हैं | यह आयोजन जिसमे इस साल जहाँ ४००० से ज़यादा लोगों ने उत्साह से भाग लिया वहीँ हर साल की तरह इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ का एक पहलू सभी के सामने ले कर आये | इस साल का आयोजन का मुख्य विषय राजकीय पक्षी 'पहाड़ी मैना' था जो कि आयोजन के हर पहलू मैं उजागर हुई | 'द ग्रेट छत्त्तीसगढ़ रन' छत्तीसगढ़ की एकमात्र आरएफआईडी टाइमर प्रमाणपत्र वाला आयोजन हैं | यह सीजी और मध्य भारत की पहली 42 किमी प्रमाणित दौड़ हैं | यह मध्य भारत की पहली दौड़ हैं जो कि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन (IAAF) द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (AIMS) द्वारा प्रमाणित है |रन डायरेक्टर डॉक्टर विनय तिवारी और श्री सुनील अग्रवाल ने बताया कि लेट्स रन इस तरह के आयोजन के लिए हमेशा अग्रसर रहता हैं एवं यह छत्त्तीसगढ़ की यह पहली दौड़ जो विश्व स्तर पर होने वाली घटनाओं के लिए धावक को योग्य बनाती है एवं यह दौड़ भारत के सर्वश्रेष्ठ "स्पोर्ट्स टाइमिंग सॉल्यूशंस" की तकनीक से संचालित होती है। इस बार धावकों ने 10 कि.मी , 21 कि.मी और 42कि.मी ने और ६ कि.मी दौड़ श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए 3.51 लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार दिये | इस आयोजन को सफल बनाने में नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं शासकीय सेवाओं की भूमिका सराहनीय रही| रायपुर के जिलाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पूर्व डेरा प्रमुख श्री विवेक ढांड ने न सिर्फ दौड़ की शुरुआत की बल्कि धावकों को दौड़ने के लिए उत्साहित उनके साथ दौड़ कर भी किया | प्रायजकों के रूप में CSPDCL एवं स्केचेर्स कंपनी की भूमिका भी अहम् रही | अनगिनत परिवारों ने इस आयोजन को दौड़ से ज़्यादा एक मेले की शक्ल दी| डॉक्टर विनय तिवारी ने इसी आयोजन की अगले साल की तिथि १७ नवंबर की भी घोषणा की |
- -आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा और बनचरोदा में सांसद श्री सुनील सोनी की उपस्थिति में हुआ आयोजन-विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितरायपुर / केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आज रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया। आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा और बनचरोदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संसद श्री सुनील सोनी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अभनपुर विकासखंड के ग्राम टीला और चंपारण में विधायक इंद्रकुमार साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां किसानों को केसीसी वितरित किया गया। इसी तरह शंकर नगर और पंडरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शंकर नगर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 134 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड की जानकारी दी गई, जिसमें 31 लोगों ने रजिस्टर किया। हेल्थ कैंप में 172 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। उज्जवला योजना के अंतर्गत 328 हितग्राही ने जानकारी लिया। किसान सम्मान निधि के तहत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदर कैंप आदि की जानकारी भी दी गई। शिविर में रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।इसी प्रकार पंडरी के मंडी गेट गली में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 146 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड की जानकारी दी गई। उज्जवला योजना के बारे में 221 हितग्राही ने जानकारी ली जिसमे से 40 लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही कार्यक्रम में 109 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इसी तरह हितग्राहियों ने पीएम स्वनिधि, आधार कैंप, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी ली। कार्यक्रम में सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- बालोद, । जिले में 18 दिसम्बर को बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगन्नाथपुर और घुमका में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के जगन्नाथपुर में 10 बजे से एवं घुमका में दोपहर 02.30 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम का सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है।
- बालोद ।विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिला बालोद के ग्राम पंचायत संकरा में ड्रोन द्धारा नैनो डी ऐ पी का छिड़काव किसान के खेत में किया गया तथा इस नई ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण,कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारीगण,इफको कम्पनी के अधिकारी एवं डेमोंस्ट्रेशन हेतु ड्रोन उपलब्ध कराने वाली भारत सरकार की कंपनी एन. एफ. एल से श्री एस के भगत, प्रभारी, क्षे. का. रायपुर एवं जिला प्रभारी देबशिश प्रूस्टी उपस्थित थे एवं कृषि कार्य हेतु ड्रोन का सफल डेमोंस्ट्रेशन किया गया। FILE PHOTO
- - परिवार जनों के प्रति व्यक्त की संवेदनारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर श्री सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान श्री रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। श्री रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।
-
रायपुर। सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का उप निरीक्षक शहीद हो गया और एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गये। बस्तर संभाग में इस माह अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं।
रविवार सुबह सात बजे जगरगुंडा थाना अंतर्गत बेदरे शिविर से सीआरपीएफ की टीम उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की। घटना में रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि रेड्डी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के निवासी थे। file photo
- -सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में, जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय-मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजली, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी। नक्सली घटना का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाये एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं डीजीपी नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करें। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में नक्सल घटना में जवान के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत उच्च अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली जिसमें खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी सविता बहन और सोमनाथ भाई सहित अन्य बहनों ने सौजन्य मुलाकात की। ब्रह्माकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री का तिलक कर मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साव और विधानसभा के सभी सदस्यों को राजस्थान के माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गतिविधियों की भी जानकारी दी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। श्री साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।
- -खाना बनाने में समय की होगी बचतरायपुर / विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत बालौद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम हरदी में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण किया गया। योजना का लाभ लेने वाली श्रीमती कांति बाई साहू, श्रीमती मालती बाई, श्रीमती संतोषी बाई, श्रीमती नथिया बाई गैस चूल्हा पाकर खुश हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे में खाना बनाना पड़ता था समय भी अधिक लगता था। जिसके कारण अन्य काम करने में देरी हो जाती थी। अब चूल्हे में खाना बनाने से समय की भी बचत होगी और अपना कीमती समय अन्य कामों में लगा सकेंगी। उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।
-
रबी फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर श्री अजय अग्रवाल के द्वारा रबी फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर जिला के चारों विकासखण्डों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम बिलासपुर श्री सुभाष राज, उप संचालक कृषि श्री पी. डी. हथेश्वर, बीमा कम्पनी के जिला प्रभारी अवनिन्द्र सिंह, तहसीलदार अतुल वैष्णव, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी/कर्मचारी तथा किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानों को सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत हेलमेट प्रदाय किया गया।
रबी सीजन के लिए 31 दिसंबर तक होगा फसल बीमा
फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 योजना के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथ 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। योजना में गेहूं सिंचित एवं असिंचित, चना, अलसी, सरसों इत्यादि फसलों को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को विपरीत मौसम, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टी आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में
अधिकाधिक कृषकों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार रथ का शुभारंभ किया गया है। जो ऋणी कृषक इस योजना में शामिल नही होना चाहते उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी विकल्प चयन (आउटपुट) प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र रबी के लिए 24 दिसंबर 2023 तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा चालू मौसम के लिए स्वीकृत, नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जावेगा। साथ ही कृषको को अपना आधार रबी के लिए अंतिम तिथि में अथवा उससे पूर्व अपडेट कराना होगा।
*अऋणी किसान को देने होंगे दस्तावेज*
फसल लगाने वाले सभी अरिणी किसान को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउन्ट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक के पता साफ दिख रहा हो, फसल बुवाई प्रणाम पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर एवं बटाईदार, कास्तकार, साझेदार किसानो के लिए फसल साझा कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
*बीमा के लिए प्रीमियम राशि निर्धारित*
गेहूं सिंचित हेतु बीमत राशि (प्रति हेक्टेयर) 26 हजार रूपए, प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर 1.50 प्रतिशत की दर से 390 रूपए है। गेहूं असिंचित हेतु बीमित राशि 23 हजार रूपए प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर 1.50 प्रतिशत की दर से 345 रूपए है। चना बीमित राशि 31 हजार रूपए प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर 1.50 प्रतिशत की दर से 465 रूपए है। अलसी बीमित राशि 18 हजार रूपए प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर 1.50 प्रतिशत की दर से 270 रूपए है। एवं सरसों हेतु बीमित राशि 21 हजार रूपए प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर 1.50 प्रतिशत की दर से 315 रूपए है। कृषकों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि 24 दिसंबर 2023 के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज कृषि कार्यालय एवं संबंधित बैंक में जमा कराया जाना अनिवार्य है। -
यूनिसेफ द्वारा एनजीओ व विभागीय सहयोग से आयोजन
बिलासपुर/ ज़िला कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में यूनिसेफ़ द्वारा जिले के सभी ब्लॉक में बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट विषय पर स्कूली बच्चों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला को ज़िला प्रशासन ,यूनिसेफ़ ,छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन और सीजी एग्रीकों समिति की संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें पुलिस डिपार्टमेंट बिलासपुर और महिला बाल विकास विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग दी गई।
कार्यक्रम 11दिसंबर से 14 दिसंबर तक ग्राम खोंगसरा , केंदा, घुटकू, रानीडेरा, दर्रीघाट, लोहार्सी सोन , चकरभाता जैसे ग्रामों के हायर सेकेंडरी स्कूलों में यूनिसेफ़ द्वारा कार्यशाला आयोजित कर समाज में बच्चों के साथ होने वाले अलग अलग प्रकार के शोषण एवं अत्याचार के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में समझाया गया । साथ ही बाल संरक्षण इकाई और पुलिस प्रशासन द्वारा पॉकसो एक्ट के बारे में उदाहरण और कहानियों के माध्यम से समझाया गया कि आजकल बच्चे किस तरह अनजाने में बड़े बड़े क़ानूनी मामलो में फंस जाते हैं। साथ ही मनोबल प्रोग्राम के कार्यप्रणाली के बारे में सार रूप में जानकारी दी गई ।
कार्यशाला को सफल बनाने हेतु चयनित स्कूलों में यूनिसेफ़ ज़िला सलाहकार रुमाना ख़ान, यूनिसेफ़ ज़िला नोडल श्री पंकज सिंह ( अधीक्षक भू- अभिलेख ), मनोबल प्रोग्राम ज़िला समन्वयक योगेश पुरोहित, समस्त सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , समस्त संबंधित थाना प्रभारी , ज़िला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर एवं अन्य लोग उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए। सभी स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा कार्यशाला की सराहना करते हुए समय समय पर ऐसे कई सामाजिक विषयों पर बात चित करने की बात की गई। - रायपुर /‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत मुंगेली जिला के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा प्रदान किया गया। सीमा ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज शिविर में आकर उन्हें उज्जवला योजना के तहत गैस सिलैंडर और चूल्हा दिया गया है। अब उन्हें खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। धुऑं से भी मुक्ति मिल गयी है। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 322 आवेदकों ने फार्म जमा किया। वहीं स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय के लिए 54, उज्जवला योजना अंतर्गत गैस के लिए 90, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 03 आवेदकों सहित 500 से अधिक हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने फार्म जमा किया। इसके अलावा शिविर में 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 45 लोगों को आयुष्मान योजना के तहत पीवीसी कार्ड प्रदाय किया गया। 07 लोगों का मौके पर आधार कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की शिविर में 103 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें से 95 लोगों का सिकल सेल की जांच की गई। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे - स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड बढ़ रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी रात का पारा लुढ़क गया है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग के जिलों में है। शनिवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 6.8 डिग्री और जशपुर में 7.4 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन बार पारा गिरेगा। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र अम्बिकापुर के प्रभारी एसके मंडल ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय विक्षोभ पूर्वोत्तर की ओर अग्रसर है, जिसका प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों पडऩे की संभावना है। मौजूदा समय में सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा की ओर से ठंडी हवा का प्रवेश जारी है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में रात के तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है कि मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस हो जाने से ओस की बूंदे जमने के साथ जम कर पाला पड़ा, घास, पौधों, पत्तियों के साथ फूलों में भी ओस की बूंदे जमने से मनमोहक नजारा रहा। --
- रायपुर। गंज पारा, पुरानी मंडी, महासमुंद निवासी श्री समीर शर्मा का शनिवार को 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्वर्गीय शरद शर्मा, (तुमगांव वाले) के ज्येष्ठ सुपुत्र, डॉ. सागर शर्मा के बड़े भाई एवं शशि, सतीश, राजेश शर्मा के भतीजे थे। उनका अंतिम संस्कार 17 दिसम्बर को प्रात: 10.00 बजे महासमुंद में किया जाएगा ।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता और नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। वहीं दीपक बैज भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। चरणदास महंत पिछली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सक्ती विधायक, बड़े भैया डॉ. चरण दास महंत को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। संसदीय मामलों में आपका प्रदीर्घ अनुभव निश्चित ही हम सबके लिए लाभकारी सिद्ध होगा'।
- बालोद। जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जेवरतला में आज केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई जा रही ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आमलोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 46 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। 04 हितग्राहियों का किसान सम्मान निधि के तहत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या भारद्वाज, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के उपाध्यक्ष श्री पोषण बनपेला सहित श्री किशोरी साहू, श्री चेमन देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का एलईडी डिस्पले के माध्यम से वर्चुअली सुना। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
- बालोद । जिले में 17 दिसम्बर को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम हरदी एवं भरदा ट तथा बालोद विकासखण्ड के दरबारी नवागाॅव एवं डेंगरापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम हरदी में सुबह 10 बजे से एवं भरदा ट में दोपहर 02 बजे से इसी तरह बालोद विकासखण्ड के दरबारी नवागाॅव में 10 बजे से एवं डेंगरापार में दोपहर 02.30 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम का सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राजधानी स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंना में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 18 जिलो से आये कंवर समाज के जिला प्रतिनिधियों सहित सामाजिक लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री से को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री मिरी ने कंवर समाज द्वारा आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया,इस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आश्वस्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात के इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में कंवर समाज के श्री नकुल चंद्रवंशी,बसंत दिवान,श्रीमती सविता साय, श्री टीकाराम कंवर,श्री संदीप कुमार पैकरा,श्रीमती उर्मिला पैकरा,श्रीमती अंजना चंद्रवंशी,श्रीमती मनीषा कंवर,श्री संत लाल दिवान,श्री कुंज बिहारी पैकरा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी।प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री पवन नेताम,श्री आर. एन. ध्रुव,श्री सोमेश पात्रा, श्री चमन ठाकुर,श्री शिव कंवर,श्री नकुल चन्द्रवंशी,आर सी ध्रुव आदि शामिल थे।
- - मुख्यमंत्री को कृषि के देवता भगवान श्री बलराम का छायाचित्र भेंटकर किसान हितैषी नीतियों के लिए व्यक्त किया आभाररायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और क़ृषि के देवता श्री बलराम जी का छायाचित्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री श्री तुलाराम, प्रदेश महामंत्री श्री नवीन शेष, कोषाध्यक्ष श्री गजानंन दिग्रसकर, श्री दुर्गा पाल, श्री देवप्रसाद तिवारी, श्री माधो सिंग, श्री किशोर सिंग बघेल, श्री लक्ष्मण चंद्रा, श्री राजू सिंह, श्री लोकेंद्र बंछोर और श्री विष्णु वर्मा भी उपस्थित थे ।
- - ऑर्डर राशि 283076458.23 रूपए रहीदुर्ग / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा श्रीमती नीता यादव जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन में जिला न्यायालय एवं तहसील व्यवहार न्यायालय में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिला न्यायालय दुर्ग, व्यवहार न्यायालय भिलाई-3, व्यवहार न्यायालय पाटन एवं व्यवहार न्यायालय धमधा तथा किशोर न्याय बोर्ड श्रम न्यायालय स्थाई लोक अदालत जनउपयोगी सेवाएं राजस्व न्यायालय एवं उपभोक्ता फोरम दुर्ग में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर श्रीमती नीता यादव जिला न्यायाधीश दुर्ग द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रातः 10.30 बजे किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में श्री सिराजुद्दीन कुरेशी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दुर्ग श्री संजीव कुमार तमक प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग श्री राकेश कुमार वर्मा द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के अलावा जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष सुश्री नीता जैन एवं अन्य पदाधिकारीगण, न्यायाधीशगण, अधिवक्ता तथा विभिन्न बैंक के प्रबंधक उपस्थित थे।नेशनल लोक अदालत में कुल 31 खंडपीठ का गठन किया गया परिवार न्यायालय दुर्ग हेतु दो खंडपीठ जिला न्यायालय दुर्ग हेतु 22 तहसील न्यायालय भिलाई तीन में दो खंडपीठ तहसील पाटन हेतु एक खंडपीठ तहसील न्यायालय धमधा में एक खंडपीठ किशोर न्याय बोर्ड हेतु एक श्रम न्यायालय हेतु एक तथा स्थाई लोक अदालत जनउपयोगी सेवाएं दुर्गा के लिए एक खंडपीठ का गठन किया गया इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालय में भी प्रकरण का निराकरण हेतु खंडपीठ का गठन किया गया था। उक्त नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य डांडिक सिविल परिवार मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण रखे गए तथा उनका निराकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया। इसके अलावा बैंकिंग संस्था विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। लोक अदालत में दोनों पक्षकारों के आपसी राजीनामा के प्रकरण का शीघ्र निराकरण होता है इसमें ना तो किसी की हार होती है नहीं किसी की जीत होती है। आज आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सहयोग से जिला न्यायालय परिषद दुर्ग में आने वाले पक्षकारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जहां शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उक्त विभाग की ओर से डॉक्टर श्रेया द्विवेदी श्री दुष्यंत वर्मा श्री मोहन राम महिमा वैष्णव स्टाफ नर्स एवं श्री मुकेश साहू के द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। उक्त आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जहां शिविर में कोर्ट भ्रमण के दौरान पक्षकारों और बैंक प्रबंधकों से रूबरू होते हुए माननीय जिला न्यायाधीश श्रीममी मिता यादव के द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच परीक्षण कराया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर में अन्य न्यायिक अधिकारीकरण अधिवक्ता करने में बड़ी संख्या में आप जनों के द्वारा अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया और बहुत आयत संख्या में लोग लाभान्वित हुई हैं। वर्ष 2023 के चतुर्थ एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत में कुल 6809 न्यायालय प्रकरण तथा कुल 48619 फ्री लिटिगेशन निराकृत हुए हैं जिनमें कुल समझौता राशि 283076458.23 रहा। इनमें बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कुल 53 मामले निराकृत हुए जिनमें समझौता राशि लगभग 6680082.66 रुपए रही इसी क्रम में लंबित निराकृति कोई प्रकरण में 788 प्रश्न डांडिक प्रकरण क्लेम के 78 प्रकरण पारिवारिक मामले के 240 चेक अनाधारण के 435 मामले व्यवहारवाद के 84 मामले श्रम न्यायालय के कुल 20 मामले तथा ईसाई लोग अदालत जल उपयोगी सेवाओं के कुल 1004 मामले में निराकृत हुए।उक्त नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरण के कुछ महत्वपूर्ण प्रकरण निम्नलिखित है-चिकनी लोग से पीड़ित एवं संतान नहीं होने से पत्नी से पृथक रह रहे पति-पत्नी एक हुए मामला खंडपीठ क्रमांक एक के पिताजी अधिकारी श्रीमान सिराजुद्दीन कुरेशी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दुर्ग का है जिसमें पति के द्वारा अपनी पत्नी के विरुद्ध विवाह विच्छेद का मामला प्रस्तुत किया गया था उनके दांपत्य जीवन में कोई संतान नहीं हुआ था तथा पत्नी सीकरी रोग से ग्रसित थी। इलाज के बाद भी पत्नी को लाभ नहीं हुआ तथा पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद विवाद होने लगा पत्नी मायके में रहने चली गई तथा वर्ष 2020 से पत्नी अपने पति से पृथक निवास करने लगी थी मामला न्यायालय के समक्ष आने पर आज नेशनल लोक अदालत में सुनवाई की गई जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा दोनों पति-पत्नी को समझाइए जिस पर पत्नी अपने पति के साथ रहने को तैयार हो गई तथा पति भी अपनी पत्नी को रखने हेतु सहमति जाहिर किया इस प्रकार दोनों खुशहाल जीवन जीने राजी खुशी वापस घर गए।दूसरा मामला कंप्लीट कमल तीन के पीठासीन अधिकारी से राकेश कुमार वर्मा द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गा के खंडपीठ में भिलाई स्टील प्लांट विरुद्ध मिथुन एलाइंस लिमिटेड का एक मामला था जो विगत 6 वर्षों से लंबित था और तुम मामले में माननीय न्यायालय के समझाइए सुक्रांत आपसी राजी नमक से मामला समाप्त हुआ जिसमें न्यायालय द्वारा 3063937 रुपए अवार्ड पारित किया गया।खंडपीठ क्रमांक 22 के पीठासीन अधिकारी कुमारी पायल टोकनी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग के खंडपीठ में ग्राम चिरकुट थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत धारा 294 323 506 भारतीय दंड संहिता के एक मामले में जिसमें प्रार्थी का ग्राम सरपंच से गांव में पानी की समस्या को लेकर हुए वाद विवाद गाली गलौज मारपीट के एक मामले में न्यायालय की समझाइए इस पर प्रार्थी व अभियुक्त के माध्यम से आपसे राजी नमक से प्रकरण का निराकरण कर मामला समाप्त किया गया जिसके कारण दोनों पक्षकारों में पूनम मधुर संबंधी स्थापित हुआ और वह राजी खुशी एक साथ रहने अपने ग्राम वापस लौट गए।नेशनल लोक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ प्रकरण का राजीनामाअर्पित कमल साथ के पीठासीन अधिकारी श्री संतोष ठाकुर मुख्य नायक मजिस्ट्रेट दुर्गा के खंडपीठ में थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत धारा 294 323 506 भारतीय दंड संहिता के एक मामले में जिसमें अभियुक्त शराब पीकर प्रार्थियों के निवास स्थान के पास गाली गलौज करता था मारपीट करता था के मामले में 75 वर्षीय वृद्ध प्रार्थना महिला आज नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में आने में असमर्थता जाहिर करने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्गा के सहयोग से न्यायालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रार्थना व आरोपीलांद के मध्य आपसी राज्य नमक से प्रकरण का निराकरण कर मामला समाप्त किया गया भारतीय द्वारा घर बैठे उसका प्रकरण समाप्त होने से उसने न्यायालय को आभार व्यक्त किया है इसी दौरान इसी प्रकरण में अन्य आहट महाराष्ट्र राज्य में निवासरत होने के कारण न्यायालय आने में असमर्थ था जिसे भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क कर उसकी सहमति प्राप्त कर प्रकरण को आपसी राज्य नमक होने के कारण समाप्त किया गया जिससे कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मनसा में आपके द्वारा पूर्ण हुई
‘‘लोक अदालत का सार ना किसी की जीत न किसी की हार‘‘ - -विभिन्न संगठनों के द्वारा लड्डुओं से तौलकर किया गया अभिनंदनरायपुर / उपमुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। श्री शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का बाईक रैली ठाकुरदेव चौक के पास पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत काफिला गुरूद्वारा पहुंचा। वहां पर उन्होंने मत्था टेक कर राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वागत के क्रम में श्री शर्मा के कबीरधाम जिले के ग्राम अगरी, दशरंगपुर, पनेका,इंदौरी, धरमपुरा, बिरकोना, रानी सागर, छिरहा पहुंचने पर ग्रामीणजनों और समाज प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री शर्मा का स्वागत साहू समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, गांेड समाज, बैगा समाज, सतनामी समाज, अहिवार समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों ने किया।


.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)









.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)