- Home
- छत्तीसगढ़
-
-मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान और ताकत बढ़ा
-कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवासहीनों के सपने पूरे-उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत बनाने लोगों को दिलाया संकल्पबिलासपुर, /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ और अन्य 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मोदी की गांरटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यात्रा को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे छोटे कस्बे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम मोदी की गारंटी को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगें। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने मुंगेली नाका मैदान में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए इसकी शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 साल से मोदी की सरकार देशसेवा में लगी हुई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का सम्मान और ताकत बढ़ा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए पूरा विश्व आज भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय येाजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है, इसे मोदी जी ने कर दिखाया है। मोदी जी ने धुंआरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेण्डर प्रदान किए। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री जी ने कई योजनाएं चलाई। इन सबका असर अब गांव, घर में दिख रहा है। लोग आश्वस्त हैं कि सरकार उनके साथ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि यह एक जन अभियान है। जिले की हरेक गांव एवं घरों तक इस यात्रा का संदेश जायेगा। लोगों को केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ उठाने के तरीके बतायेगा। उन्होंने सभी लोगों को इस महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में नई सरकार ने काम-काज संभाल लिया है। केबिनेट की पहले ही बैठक में हमने 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का नीतिगत निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पहली गारण्टी बताया था। पिछले पांच साल से आवास से वंचित गरीब परिवारों को अब अच्छा और पक्का मकान मिलेगा और उनका बरसों से संजोया हुआ सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हर गारण्टी को पूरा करने के लिए नई सरकार वचनबद्ध है। श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में और बुलंदी के साथ छत्तीसगढ़ की आवाज देश में गुंजेगी। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने मंे अपने योगदान प्रदान करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि श्री साव ने स्वच्छता पखवाड़ा, समाजसेवा एवं खेलकूद में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पालिक निगम की ओर से दर्जन भर लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में सभी स्टॉलों का निरीक्षण की। इस अवसर पर पौधा भी लगाया।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने बताया कि पहले दिन आज बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण इलाके में मोहभट्ठा (बिल्हा) बोड़सरा (तखतपुर) में अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किये गये। फिलहाल तीन वाहन जिले में उपलब्ध हैं। जल्द ही 9 और प्रचार वाहन आएंगे। इनके दौरे का रूट चार्ट तैयार है। अभियान के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र में 26 और ग्रामीण क्षेत्र में 483 शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेत्त्व में पिछले लगभग 10 साल की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के चुनिंदे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी सफलता की कहानी सुनी और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री केडी कुंजाम, आईजी श्री अजय यादव, एसपी श्री संतोष सिंह, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू श्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं लाभार्थी उपस्थित थे। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने आभार प्रकट किया। - दुर्ग / केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में शुभारंभ सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रचार-प्रसार वेन को हरी झण्डी दिखायी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर मार्ल्यापण व समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव भी सम्मिलित हुए। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत की अखण्डता और विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं को इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सांसद श्री बघेल ने लोगों का आह्वान किया कि विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर वे लाभान्वित होने आगे आये। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को देश एवं प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने का यह केन्द्र सरकार का अभिनव पहल है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभान्वित होने लोगों से अपील की। मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल और विधायक श्री यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर लाभान्वित हितग्राहियों से रू-ब-रू चर्चा भी किये। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संदेश दिए। विधायक श्री यादव ने अपने करकमलों से उज्जवला गैस योजना एवं अन्य योजनाओं के चयनित हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को यात्रा की सफलता के लिए संकल्प भी दिलायी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री आर.जी.गर्ग, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर एवं अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम चिखली एवं महमरा, धमधा विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्रावन और पाटन विकासखण्ड के ग्राम औंधी से भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। दुर्ग नगरीय क्षेत्र में 17 दिसम्बर को पुलगांव बस्ती सामुदायिक भवन और कातुलबोर्ड चौक शासकीय स्कूल, 18 दिसम्बर को शक्ति नगर तालाब के पास और चन्द्रशेखर स्कूल नया पारा, 19 दिसम्बर को गोवर्धन चौक स्कूल उरला और बॉसपारा दुर्गा मंच के पास, 20 दिसम्बर को दशहरा मैदान पोटियाकला और बैगापारा मिनी स्टेडियम के पास तथा 21 दिसम्बर 2023 को गंजमंडी मैदान और मठपारा कबड्डी मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।
- - सांकरा में किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन-अतिथियों ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,-विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सामग्री वितरणबालोद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ प्रदेश में किया। इस दौरान उन्होंने देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में वर्चुअली माध्यम से जुड़कर हितग्राहियों से चर्चा भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आमजनता के जीवन में आ रहे बदलावों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के पाॅच राज्यों के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के समारोह में शामिल होकर प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी तरह जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा ज में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर उपस्थित थे। इसके अलावा सांसद श्री मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू एवं विरेन्द्र साहू के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित श्री कृष्णकांत पवार, श्री पवन साहू, श्री देवेन्द्र जायसवाल, सरपंच श्रीमती वारिणी देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री शशंाक पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों में भ्रमण करने वाली प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अतिथियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ललित चन्द्राकर ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज पूरे देश में श्री मोदी विकास एवं विश्वास का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मे श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवगठित सरकार में राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उनके कुशल नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का चहुमुखी विकास किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री मोहन मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशवासियों की प्रत्येक समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील प्रधानमंत्री ने देश के गरीब लोगों के सुरक्षित आवास की चिंता करते हुए सभी गरीब लोगों को पक्का आवास प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसकी परिकल्पना भी पहले कभी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने सुमधुर गीत की प्रस्तुति के माध्यम से राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके पूर्व प्रचार रथ के ग्राम सांकरा में आगमन होने पर स्वागत दल की महिलाओं के द्वारा प्रचार रथ का आरती उतारकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के अंतर्गत 17 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 नया कार्ड बनाने के अलावा कुल 141 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 02 हितग्राही को 40-40 हजार तथा 01 हितग्राही को 15 हजार का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह 01 किसान को किसान के्रडिट कार्ड भी प्रदान करने के अलावा 10 किसानों को कुल 04 लाख 62 हजार रूपए को रबी ऋण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा स्वस्थ शिशु योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित रंगारंग गीत-संगीत की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी श्री योगेन्द्र सिंह देशमुख ने अपने अनुभव भी साझा किया।
- पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की, उज्जवला योजना के हितग्राहियों को दिया कनेक्शनरायपुर / विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसका मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने दो हितग्राही श्री दीपक वाधवानी को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8 लाख रूपए और शबनूर बानो को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 176 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत श्रीमती इन्द्राणी चन्द्रकार और श्रीमती उषा बाई को नवीन गैस कनेक्शन प्रदान किए। श्री साय ने इसके बाद महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल भी पहुंचे और महिला समूहों द्वारा बनाए गए मिलेट्स के उत्पाद की जानकारी ली। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर आधारित केक काटकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर आधार सेवा केन्द्र द्वारा 33 नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।
- -बिरहोरों के शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास संबंधी जरूरतों के लिए अपना जीवन होम करने वाले जागेश्वर राम बैरिकेड के उस पार अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, मुख्यमंत्री ने देखते ही पास बुला लिया-जागेश्वर ने कहा कि कैबिनेट का निर्णय बिरहोरों की आवास संबंधी जरूरत पूरा करने के लिए सबसे बड़ा दिन इसलिए ही आज मुख्यमंत्री को बधाई देने आये हैं-जागेश्वर ने बताया कि बिरहोरों के लिए किये गये कार्य में आत्मीय साथी रहे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दो आश्रम बनवाये और हम लोगों ने मिलकर किया काम, आज बड़ा दिन-पहुना में पहुना भाव की तरह ही लोगों से बेहद आत्मीयता से मिल रहे मुख्यमंत्री, उनकी सरलता लोगों को भा रहीरायपुर /राज्य अतिथि गृह पहुना में मेजबान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हैं और पहुना है प्रदेश भर से आने वाले उनके आत्मीय स्नेहीजन। हर स्नेहीजन से मुख्यमंत्री पहुना में बेहद आत्मीयता से मिल रहे हैं। आज मुख्यमंत्री के गांव के निकट भीतघर से उनसे मिलने जागेश्वर राम पहुंचे। जागेश्वर राम कभी चप्पल नहीं पहनते, वे कपड़े भी मामूली ही पहनते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने जब पहुना पहुंचे तो वे बैरिकेड के उस पार थोड़े से संकोच के भाव से अपनी बारी का इंतजार करते खड़े हो गये। मुख्यमंत्री श्री साय जब आये तो परिचितों से भेंट करते वक्त उनकी नजर दूर खड़े जागेश्वर राम पर गई। उन्होंने जागेश्वर को आवाज लगाई। बड़ी आत्मीयता से उन्होंने पुकारा। आ ऐती आ, उहां का खड़े हस, मोर कोती आ। फिर उन्होंने जागेश्वर राम को गले लगाया, पूरे समय साथ ही रहे और समय-समय पर आत्मीय चर्चा करते रहे। जागेश्वर ने उन्हें कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने के निर्णय पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सरगुजा संभाग की विशेष पिछड़ी जनजाति के हजारों बिरहोर लोगों को आवास मिलने का रास्ता खुल गया है जो घास-फूस की झोपड़ियों में हर साल सरगुजा की कड़ी सर्दी गुजारते हैं।दरअसल जागेश्वर राम और मुख्यमंत्री श्री साय के बीच आत्मीयता की जो कड़ी जुड़ी, वो प्रदेश की अति पिछड़ी जनजाति मानी जाने वाली बिरहोर जनजाति की वजह से जुड़ पाई। जागेश्वर राम महकुल यादव जाति से आते हैं। अपने युवावस्था के दिनों में जब पहली बार वे बिरहोर जनजाति के संपर्क में आये तो इस विशेष पिछड़ी जनजाति की बेहद खराब स्थिति ने उन्हें बेहद दुखी कर दिया। वे शेष दुनिया से कटे थे। शिक्षा नहीं थी, वे झोपड़ियों में रहते थे। स्वास्थ्य सुविधा का अभाव था। उन्होंने संकल्प लिया कि अपना पूरा जीवन बिरहोर जनजाति के बेहतरी में लगाऊंगा। यह बहुत बड़ा मिशन था और इसके लिए उन्होंने अपनी ही तरह के संवेदनशील लोगों से संपर्क आरंभ किया। इसके चलते वे तत्कालीन सांसद श्री विष्णु देव साय के संपर्क में आये। श्री राम ने उनके समक्ष इस जनजाति के विकास के लिए योजना रखी। सांसद ने उन्हें पूरे सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद सांसद श्री साय के सहयोग से भीतघरा और धरमजयगढ़ में आश्रम खोले। शुरूआत में ऐसी स्थिति थी कि लोग आश्रम से अपने बच्चों को घर ले जाते थे लेकिन जब आश्रम में पहली पीढ़ी के बच्चे पढ़कर निकले और उनके जीवन में सुखद बदलाव आये तो बिरहोरों ने अपने बच्चों को यहां भेजना शुरू किया। इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री से जागेश्वर राम ने कहा कि अब हमारे बिरहोर लोगों की मकान की जरूरत पूरी होगी। आपने 18 लाख आवासों के स्वीकृत करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में किया है। मैंने बिरहोरों की तकलीफ देखी हैं। उनकी उजाड़ झोपड़ियों की जगह अब पक्के घर होंगे। छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला आपने किया है जो लाखों बिरहोरों के जीवन में सुखद बदलाव लाएगा।अति विशिष्ट अतिथियों की अगवानी करने वाले परिसर पहुना में आने वाला हर व्यक्ति इस बात को लेकर आशंकित रहता है कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले हजारों प्रियजनों के बीच उसे मुख्यमंत्री का थोड़ा समय मिल पाएगा या नहीं। यह आशंका उन लोगों में और भी बढ़ जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं लेकिन पहुना आते ही उन्हें अपने घर-गांव जैसा ही माहौल लगता है जैसे पूरा पहुना परिसर मड़ई की तरह हो गया हो और वे पहुना हो गये हों। अपने लोगों से गहरा स्नेह रखने वाले मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अपने सभी प्रियजनों को समय दें।खाट-पलंग की व्यवस्था की थी श्री साय ने- श्री जागेश्वर राम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सांसद रहते बिरहोर जनजाति के दुखदर्द को समझा। वे झोपड़ियों में सर्द रातें बिना खाट के गुजारते थे। श्री साय ने उनके लिए खाट-पलंग की व्यवस्था की। वे 1980 से ही उनके साथ हैं और पहाड़ी कोरवा तथा बिरहोर जनजाति के इलाकों में जब भी दौरे पर जाते हैं जागेश्वर राम को साथ ही रखते हैं।
- -खुशहाली के आशियाने से बदलेगी जिन्दगी, टपकते छत की सालाना मरम्मत से मिली राहत-बंदरों की उछलकूद से खपरैल टूट जाती थी, अब मिलेगा पक्का मकान-टेकारी में गांव वालों पीएम आवास मिलने के निर्णय से काफी खुशीरायपुर / रायपुर जिले के पास स्थित टेकारी गांव के निवासी प्राकृतिक आपदा और बंदरो द्वारा पैदा की गई आपदाओं से परेशान रहते हैं। बारिश के मौसम में उनके जीर्ण-शीर्ण घरों में छत से पानी टपकाने लगता है और रही सही कसर बंदरों की उछल कूद से पूरी हो जाती है। मकान के मेंटेनेंस का खर्चा इन ग्रामीणों पर बहुत भारी पड़ता है प्रधानमंत्री श्री मोदी के गारंटी के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जाने के निर्णय से टेकारी के ग्रामीणों में भी काफी खुशी की लहर है ,अब उन्हें हर साल होने वाली समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम टेकारी के हितग्राहियों में मुख्यमंत्री के पक्का आवास देने के फैसले के बाद भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि अब हमारा भी पक्का मकान होगा। गांव के हितग्राही मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने पूर्व में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था, पर उनका आवास स्वीकृत नहीं बन पाया था। वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी के निर्णय के बाद अब मेरा भी पक्का आवास होगा इस बात कि अब मुझे बहुत खुशी है। इसी तरह गांव के ही अन्य हितग्राही टेकारी ग्राम के बस्ती पारा निवासी मुकेश धीवर बताते हैं कि उनके घर में दस लोग रहते हैं। कच्चा मकान होने के कारण बारिश के दिनों में उन्हें बड़ी परेशानी होती थी। वर्षा के कारण छत से पानी टपकने लगता था और हमें सोने में समस्या होती थी। हम किसी तरह पॉलिथीन का उपयोग करके छत की मरम्मत करते थे, पर वह भी कारगर साबित नहीं होता था पर पक्का आवास बनने से हमें इस समस्या से राहत मिलेगी। इनकी माता श्रीमती सोनी धीवर कहती है कि अब मुझे लग रहा है कि हमें पक्का मकान में रहने मिल जाएगा, जिससे बंदरों के उछल-कूद से घर के छत में होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी।गांव की अन्य हितग्राही श्रीमती लक्ष्मी वर्मा कहती है कि उनके मकान की रसोईघर की छत कमजोर हो जाने के कारण गिर गई थी, परन्तु उस समय रसोईघर में किसी के न होने के कारण बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उनके पति लाल जी वर्मा बताते है कि गाय के कोठे की छत भी कमजोर होने के कारण एक बार गिर गई थी। साथ ही गांव में बन्दरों की उछल-कूद से खपरैल भी टूट जाते है। जिसकी मरम्मत के लिए उन्हें हर वर्ष 20 हजार रूपये खर्च करने पड़ते थे साथ ही कच्चे मकान की वजह से सांप-बिच्छू का खतरा भी बना रहता था।गांव के खाल्हेपारा में रहने वाले अशोक वर्मा बताते है कि बंदरो के उत्पाद के कारण उनके मकान की छत कमजोर हो गई है। छत को गिरने से बचाने के लिए उन्होंने लकड़ी की बल्लियों का सहारा लिया है। उनकी बेटी ओमकुमारी वर्मा बताती है कि पानी गिरने पर घर की छत टपकने लगती है और घर में पानी भरने लगता है। जिससे उनकी पढ़ाई में भी दिक्कतें आती थी। साथ ही मेहमानों के आने पर उन्हें भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिसके कारण वह नहीं रुक पाते थे। वह कहती है कि अब पक्का मकान बन जाने से घर में पानी भर जाने और सिलन की समस्या नहीं होगी और मेहमान भी उनके घर आराम से रुक सकेंगे। इसी तरह गांव के अन्य हितग्राही बताते है कि छत कमजोर हो जाने के कारण उन्होंने खपरे की जगह टीने का शीट लगावाया है। पर बंदरों के उछलकूद के कारण इस शीट से बहुत आवाज आती है जिससे उनको परेशानी होती है। पक्का मकान बन जाने से अब उन्हें इस समस्या से राहत मिलेंगी और इसके लिए वह मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया है कि राज्य के 18 लाख से अधिक हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास बनवाया जाएगा। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी साथ ही मनरेगा के अंतर्गत 90 दिनों का रोजगार भी मिलेगा।
- टी सहदेव- सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन होगा- दोपहर को नारायण सेवा यानी कि भंडारा भी रखा गया हैभिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित माताधाम मंदिर में इस महीने की 23 तारीख को गीता जयंती के पावन पर्व पर गीता महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भगवद्गीता प्रचार संघ के नेतृत्व में आयोजित होने वाले गीता महायज्ञ का यह 17 वां वर्ष है। संघ के संयोजक पी मुरहरि ने बताया कि आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कैंप 01 स्थित शिवानंद भजन मंदिर में के यर्रन्ना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया कि मां मंकिनम्मा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में गीता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अनुसार सुबह छह से सात बजे तक नगर संकीर्तन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात कलश स्थापना की जाएगी। फिर नौ बजे से साढ़े तीन घंटे तक गीता महायज्ञ होगा। यज्ञ के तुरंत बाद विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ कर श्री हरि के नामों की महिमा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर को नारायण सेवा यानी कि भंडारा भी रखा गया है। शाम को भजन संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में एन रुकमांगधरा राव, जोगाराव, एन पापाराव, पी त्रिनाथ पंडित, बी रामाराव, वी सनमुख राव, वाई उपेंद्र राव, बी वेंकट राव और एल. पुन्नय्या प्रमुख रूप से शामिल थे।
-
उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी की मुलाकातरायपुर ।गत संध्या को छत्तीसगढ़ सरकार में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की।इस दौरान डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा को नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डेढ़ दशक के भाजपा के शासनकाल के अनुभव साझा किया इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। -
रायपुर. छत्तीसगढ़ के प्रथम कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में अध्ययन रत विद्यार्थियों का एक समूह वर्ष 2023 को अलविदा एवँ 2024 के जल्द आगमन की बेला में कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में निवासरत बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाले अनाज, एवँ पैक्ड खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अमित श्रीवास्तव एवँ श्रीशा शर्मा के साथ एम. बी. ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र पीयूष कुमार , संकेत परियानी , श्रेया दुबे , कुसुम बोथरा , सौरभ भालेराव , पी प्रेम कुमार , पायल तिवारी , बी रितिका साई , प्राची सिंह , विवेक बर्मन , विकास साहू , भारत थवानी मुख्य रूप से शामिल हुए इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम की वॉर्डन पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।
- बिलासपुर,/विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देने के साथ ही इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों का योजना में ऑनलाईन आवेदन किया जाएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न वार्डों में 16 दिसम्बर से शिविर लगाए जा रहे है। शिविर में पहुंचकर हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।पीएम विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत 18 पारम्परिक शिल्पकलाएं बड़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, अस्त्रकार, औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाडू निर्माता, खिलौना निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी एवं मछली जाल निर्माता के आवेदक आवेदन कर सकते है। सभी कारीगरांे और शिल्पकारों को बायोमैट्रिक आधारित पीएम विश्वकर्मा पोर्टल से विश्वकर्माओं का निःशुल्क पंजीकरण, 1 लाख रूपये तक ऋण (18 माह के पूर्नभुगतान हेतु प्रथम किस्त), 2 लाख रूपये तक ऋण (30 माह के पुर्नभुगतान हेतु द्वितीय किस्त), 5 दिवसीय बुनियादी एवं 15 दिन या अधिक का उन्नत कौशल प्रशिक्षण (प्रशिक्षण मानदेय प्रतिदिन 500 प्राप्त होगा), टूलकिट प्रोत्साहन के तहत 15 हजार रूपये प्राप्त होगा, डिजिटल लेन देन प्रोत्साहन के तहत 1 रूपये प्रति लेन देन प्राप्त होगा (अधिकतम 100 रू0 प्रतिमाह)।आवेदक की आयु पंजीयन तिथि को न्यूनतम 18 वर्ष हो, लाभार्थी पूर्व के 5 वर्षाे में किसी भी अनुदान युक्त स्वरोजगार योजना का लाभ न लिया हो, लाभ परिवार के एक ही सदस्य को प्राप्त होगा, सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति व उनके परिवार योजना के लिए अपात्र है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड आवश्यक है। इस योजना एवं आवेदन की प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, प्रथम तल न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में संपर्क कर सकते है।
- दुर्ग/प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग के गया नगर वार्ड क्रं. 4 की श्रीमती नीतू ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वित होते ही उन्होंने सर्वे में अपना नाम जुड़वाया और हितग्राही द्वारा आवास निर्माण के तहत् उन्होंने मात्र 8 माह में अपने पक्के घर का निर्माण कर लिया। कुल 29.00 वर्ग मीटर स्वीकृत कॉरपेट क्षेत्रफल में उन्होंने अपना पक्का घर बनाया है। प्रथम तल निर्मित इस घर हेतु इन्हें 04 किश्तों मंे 2.24 लाख राशि का अनुदान आधार लिंक्ड बैंक खाते में दिया गया। हितग्राही को सारी प्रक्रियाएं बिल्कुल नई और आश्चर्य से भरी हुई लगती है, क्योंकि उन्होंने नक्शा पास कराने किश्त लेने हेतु किसी भी कार्यलय में भागमभाग नहीं की तथा 1 रूपए भी उन्हें अतिरिक्त नहीं खर्च नहीं करना पड़ा। उनके एवं उनके परिवार की वर्षों की आस पूरी हो गई। योजना से प्राप्त अनुदान के अतिरिक्त स्वयं की राशि लगाते हुए उन्होंने सर्वसुविधा युक्त आवास का निर्माण किया तथा आज अच्छे से जीवन निर्वहन कर रही हैं।
-
दुर्ग /श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, दुर्ग को सर्वेक्षण एजेंसी चिन्हित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार उक्त सर्वेक्षण एजेंसी के वालिंटियर्स एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग के श्रम निरीक्षक के सहयोग से 21 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2023 तक दुर्ग जिले में अवस्थित संस्थाओं उद्योग/इंट भट्ठा/कृषि फॉर्म एवं नगरीय निकाय में स्थित दुकान व होटल में सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण हेतु 500 संस्थानों का चिन्हांकन किया गया है। जहाँ 2000 श्रमिकों से सर्वे प्रपत्र भरवाया जायेगा।
-
*परीक्षा से भयमुक्त रहने दिए गए टिप्स*
बिलासपुर/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय तिलकनगर में छात्रों के लिए एक दिवसीय सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार में शासकीय कन्या हाई स्कूल बैमा के प्राचार्य डॉ. आर.के. गौराहा के द्वारा ’’पढ़े तो कैसे पढ़े’’ विषय पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के छात्रों को जानकारी दी गई है। सेमिनार छात्रों के लिए काफी लाभदायी एवं प्रभावी रहा। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से भय को किस प्रकार दूर किया जा सकता हैं इस पर भी प्रकाश डाला गया। सेमीनार में छात्रों के अलावा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी के शिक्षक एवं संस्था के प्राचार्य श्री आर.के.चारी उपस्थित रहे।
- बालोद. जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्र-छात्राओं ने राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय 51वें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके अंतर्गत थीम माॅडल कृषि मंे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी वेनिता, कुमारी मोक्षा, कुमारी हर्षिता एवं कुमारी भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसीतरह थीम लाईफ स्टाइल फाॅर एनवायरमेंट में कक्षा 11वीं के विद्यार्थी कुमारी रमा, छगेश कुमार एवं करण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही थीम स्वास्थ्य में कक्षा 11वीं के विद्यार्थी कुमारी गरिमा, तारेन्द्र, कुमारी गीतांजली ध्रुव, कुमारी गीतांजली मसिया, कुमारी दुर्गा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों थीम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हेतु चयनित हुए हंै। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीमती मेनका चंद्राकर एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी है।
- बालोद..बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 195 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 60 हजार 852 किसानों द्वारा कुल 02 लाख 37 हजार 759 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 521 करोड़ 41 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 01 लाख 94 हजार 746 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 01 लाख 30 हजार 316 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 07 हजार 443 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4125 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 17 हजार 136 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।
- भिलाईनगर। निगम की टीम ने कोहका मुख्य मार्ग मे बारात के साथ चल रहे डीजे जो मानक क्षमता से अधिक ध्वनि फैला रहा था उसे रूकवा कर आवश्यक जाँच किये और डीजे संचालक से दस हजार रूपये अर्थ दण्ड वसुल कर बारातियों के अनुरोध पर विवाह कार्यक्रम हेतु डीजे को छोडा गया।निगम का तोडफोड दस्ता शुक्रवार को राधिका नगर सडक के किनारे विश्वकर्मा मार्केट मे दो स्थानो पर अवैध रूप से टीन शेड लगा कर किये गये कब्जे को बुलडोज़र से ध्वस्त किया। टीम माल रोड मे फरीदनगर के पार्क साईट नामक ओयो पंजीकृत होटल पहुँची और निगम के अधिकारियों ने होटल संचालन से आवश्यक दस्तावेज की मांग किया, लेकिन पुरी कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी उपस्थित नही हुए जाँच मे भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णतः मौके पर नही पाया गया तो निगम के भवन विभाग द्वारा नोटिस जारी कर होटल का संचालन बंद करवाया गया। बाद इसके निगम का तोडफोड दस्ता सिरसा रोड कोहका मे होटल फ्रेंड्स पार्क पर कार्रवाई के लिए आगे बढी तो गुरूकृपा डीजे जो बारात के साथ चलते हुए मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था, उसे रोक कर आवश्यक जाँच पश्चात अर्थ दंड अधिरोपित किया गया। टीम होटल फ्रेंड्स पहुॅचे जहाॅ बाराती ठहरे हुए थे निगम की जाँच टीम ने होटल संचालक से आवश्यक दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद ओयो बोर्ड को हटवाया और भवन पूर्णतः प्राप्त करने तक होटल को बंद रखने का पंचनाम किया। साथ ही होटल द ग्रीन रेस्ट्रो की जाॅच में गुमस्ता एवं अनुज्ञप्ती लाईसेंस की अवधि समाप्त पाये जाने पर पाॅच हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। आज की कार्यवाही में निगम ने कुल पन्द्रह हजार रूपये दण्ड स्वरूप वसूल कर निगम कोष में जमा करवाया।कार्रवाई मे अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी जेण्पीण्तिवारी, बालकृष्ण नायडू, सुनील नेमाडे, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश, राम चन्द्राकर, इमान सिंह कन्नौज, नंद कुमार सिन्हा, विनोद वर्मा, सुपेला थाना के पुलिस बल साथ रहे।
-
-वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी कुलदीप निगम की 21वीं पुण्यतिथि पर विशेष
प्रशांत शर्मा
रायपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे, पत्रकार और समाजसेवी स्व. कुलदीप निगम की आज 21 वीं पुण्यतिथि है। उनका व्यक्त्वि केवल एक पत्रकार का कभी नहीं रहा। समाजसेवा उनमें कूट- कूट कर भरी थी। लोगों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। साथ ही साथ उन्होंने साहसी बच्चों को आगे लाने के लिए भी बहुंत काम किया।
तत्कालीन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जब भी ग्रामीण पत्रकारिता की बात उठती है, कुलदीप निगम का नाम लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने उस दौर में ग्रामीण अंचलों की खबरों को प्रमुखता से समाचार जगत में उठाया, जब सीमित संसाधनों की वजह से अखबार गांव तक समय पर नहीं पहुंच पाते थे। स्व. श्री निगम ने सीमित संसाधनों के साथ कर्मनिष्ठा के रथ पर सवार होकर ग्रामीण पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सुदूर ग्रामीण इलाकों से समाचार/फोटो का संकलन कर उसे ब्यूरो कार्यालय तक पहुंचाना उतना सरल नहीं होता। इसके लिए ग्रामीण पत्रकारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। श्री निगम ने ग्रामीण पत्रकारों की हौसला अफजाई की और उनकी खबरों को रायपुर में रहते हुए समाचार पत्रों में प्रमुखता से स्थान दिया। फिर वह चाहे दैनिक भास्कर, समवेत शिखर, देशबंधु , हाइवे चैनल या फिर हरिभूमि अखबार हो, उन्होंने इन समाचार पत्रों में काम करने के दौरान ग्रामीण पत्रकारिता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कुलदीप निगम का जन्म 10 जुलाई 1964 को ननिहाल लखनऊ में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव नर्रा , महासमुन्द एवँ उच्च शिक्षा सराईपाली और रायपुर में हुई । उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म में गोल्ड मेडल प्राप्त किये साथ ही पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय से एम. ए. भाषा विज्ञान की पढ़ाई की । उन्होंने देशबंधु , हाइवे चैनल , दैनिक भास्कर , समवेत शिखर एवँ हरिभूमि में अपनी सेवाएं प्रदान की। पत्रकारिता के साथ- साथ उन्होंने समाज सेवा के लिये भी बहुत काम किये उसमे प्रमुख रूप से बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय एवँ राज्य वीरता पुरस्कार दिलाने , वृद्धाश्रम की स्थापना , विधवा विवाह केंद्र , मूक बधिर बच्चों के लिए स्कूल के साथ ही भारतीय बाल कल्याण परिषद , मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद के कार्यकारिणी सदस्य तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य एवँ प्रथम महासचिव के रुप मे कार्य किया । लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था 10 दिसम्बर 2002 की रात एक सडक़ दुर्घटना में घायल होने के उपरांत उपचार के दौरान 16 दिसम्बर 2002 को एम. एम. आई. हॉस्पिटल रायपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली । कहा जाता है कि ईश्वर को भी अच्छे लोगों की जरूरत होती है 38 वर्ष के अल्प समय में उन्होंने जो कार्य किया अकल्पनीय है। उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद आज अपनी एक नई पहचान बना चुका है। एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इस परिषद की भी नींव पड़ी। मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद से अलग होकर बने इस परिषद ने कम ही समय में अपनी ऐसी विशिष्ट पहचान बना ली और फिर इसकी चर्चा दिल्ली तक भी होने लगी। यह सब संभव हो पाया वरिष्ठ पत्रकार श्री कुलदीप निगम के प्रयासों से, जो इस परिषद के संयोजक थे।
मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद के विभाजन के लिये भारतीय बाल कल्याण परिषद ने श्री कुलदीप निगम को छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के गठन की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें संयोजक नियुक्त किया। उस समय श्री निगम भारतीय बाल कल्याण परिषद में छत्तीसगढ़ से एकमात्र आजीवन सदस्य एवं मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद के कार्यकारिणी सदस्य, वीरता पुरस्कार आयोजन, श्रमिक कल्याण एवं विभिन्न उपसमिति में सदस्य थे। भारतीय बाल कल्याण परिषद में रहते हुए श्री कुलदीप निगम ने तत्कालीन मध्यप्रदेश के उन बच्चों के लिए बहुत काम किया था, जिन्होंने साहसिक कार्य तो किए, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल पा रही थी। श्री निगम ने उन बच्चों के साहस को वीरता पुरस्कार दिलाने में अहम योगदान किया। यही वजह रही कि भारतीय बाल कल्याण परिषद ने श्री कुलदीप निगम पर भरोसा किया और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की जिम्मेदारी सौंपी । श्री कुलदीप निगम ने आजीवन अपनी इस जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद से लगभग 27 नए सदस्य इससे जुड़े एवं इसके पंजीयन की कार्यवाही प्रारंभ की गई। सभी सदस्यों की पहली बैठक पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करने के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली की तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती अंदल दामोदरन एवं तत्कालीन महासचिव श्रीमती गीता सिद्दार्थ, मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद , भोपाल से महासचिव श्री आर. पी. सराफ विशेष रुप से उपस्थित हुए थे । बैठक के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल ने राजभवन जाकर तत्कालीन राज्यपाल महामहिम दिनेश नन्दन सहाय से मिलकर बाल कल्याण परिषद के गठन के लिए चर्चा की।
इस बीच मई 2001 को बाल कल्याण परिषद के गठन के लिए बैठक आयोजित होने की सूचना मिलने पर परिषद के सदस्य श्री कृष्ण कुमार निगम , श्री राजेन्द्र निगम एवं श्री अजय त्रिपाठी ने उस समय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी से मुलाकात की और उन्हें बाल कल्याण परिषद के गठन के लिए किये गए कार्यों की जानकारी दी। श्री जोगी इससे काफी प्रभावित हुए और परिषद के संयोजक श्री कुलदीप निगम जो उस समय सराईपाली प्रवास पर थे, से टेलीफोन पर चर्चा की। इसके बाद राजभवन में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के रुप में नए रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। इसके संस्थापक सदस्य के रुप में तत्कालीन महामहिम राज्यपाल श्री दिनेश नन्दन सहाय , तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी , तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा , तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती गीता देवी सिंह , श्री कुलदीप निगम , श्री राकेश भान , श्री बी एल अग्रवाल एवं श्री सोहन लाल डागा के नाम पर सहमति बनी। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद हेतु नए रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही प्रारंभ करने के साथ ही पूर्व में रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए लोगों को भी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सदस्यों के रूप में मान्यता दे दी गई। उसके उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद का विधिवत रजिस्ट्रेशन हुआ । लगभग सभी राज्यों में बाल कल्याण परिषद में राज्यपाल पदेन अध्यक्ष रहते हंै । इसलिए छत्तीसगढ़ में भी मूल संविधान में 4 पदोंं को पदेन रखा गया था जिसके तहत परिषद में पदेन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री , एवं 2 उपाध्यक्ष क्रमश: स्कूल शिक्षा मंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री को बनाया गया। संविधान के अनुसार ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष तत्कालीन राज्यपाल महामहिम दिनेश नन्दन सहाय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अजित प्रमोद कुमार जोगी , उपाध्यक्ष तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा एवं श्रीमती गीता देवी सिंह , महासचिव श्री कुलदीप निगम एवं कोषाध्यक्ष श्री राकेश भान को मनोनीत किया गया । इस तरह से श्री कुलदीप निगम के सपनों को पंख मिला और छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद नए कलेवर के साथ गठित हुआ। श्री निगम के स्वर्गवास के पश्चात माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम का नामकरण उनके नाम से किया गया एवं पैतृक ग्राम नर्रा का शासकीय विद्यालय का नाम भी कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया । राज्य वीरता पुरस्कार का नाम स्व. निगम के नाम करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के कार्यकारिणी की बैठक मे निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया है । साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा भी शासन से मांग की गई है । स्व. निगम को उनके जीवन काल में बहुत से संस्थाओं एवँ शासन द्वारा सम्मानित किया गया ।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री भजन लाल को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।
-
रायपुर. विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है तथा पूर्व मंत्री को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पार्टी नेताओं पर तथ्यहीन आरोप लगाने और जवाब से संतुष्ठ नहीं होने पर पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ विनय जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल के निष्कासन आदेश में कहा गया है, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं पर सार्वजनिक रूप से लगाए गए तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जवाब से असंतुष्ठ होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आदेशानुसार दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।'' वहीं, अग्रवाल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की हार पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाया था और अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया था। पूर्व मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है जिसे पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उनसे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व विधायकों का निष्कासन आदेश और पूर्व मंत्री को पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन और प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटों पर जीत हासिल करते हुए विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बना ली है। वहीं 2018 के चुनाव में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी की हार के बाद सिंह, जायसवाल और अग्रवाल ने अलग-अलग समय पर पार्टी के पदाधिकारियों पर कई आरोप लगाए थे। रामानुजगंज से दो बार विधायक रहे बृहस्पत सिंह और मनेंद्रगढ़ से एक बार के विधायक जायसवाल को पार्टी ने इस बार के चुनाव में टिकट देने से इंकार कर दिया था। दोनों राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के विरोधी माने जाते हैं। पूर्व में बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर जानलेवा हमला कराने का आरोप भी लगाया था। बाद में सिंह ने माफी मांग ली थी। पूर्व मंत्री अग्रवाल को इस चुनाव में भाजपा के लखनलाल देवांगन ने 25,629 मतों से पराजित किया है।
चुनाव परिणाम के बाद अग्रवाल ने इस महीने की आठ तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सत्ता केंद्रीकृत हो गई थी और और मंत्रियों को पांच साल के शासनकाल के दौरान अधिकार नहीं दिए गए। - रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।
-
कांकेर. कांकेर जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पिछले दो दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना परतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़कटोला गांव के पास उस समय हुई जब बीएसएफ और जिला पुलिस का एक संयुक्त दल को गश्त कर रहा था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय (45) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद राय को प्रारंभिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए पखांजूर भेजा गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शहीद जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में बीएसएफ, जिला रिजर्व गार्ड और जिला बल के संयुक्त दल द्वारा तलाशी अभियान जारी है। नारायणपुर जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों की टीम पर हमला करने और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट करने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था। - -शहीद जवान के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनारायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पखांजुर रवाना किया गया, लेकिन घायल श्री राय शहीद हो गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अखिलेश राय ने देश सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है। इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है।
-
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आदेश जारी कर राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत् जिले में प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण 03 मृत व्यक्ति के परिवार (निकटतम वारिस) को आर्थिक सहायता अनुदान दिए जाने के प्रावधानों अनुसार 04-04 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे स्वीकृत राशि का आहरण एवं भुगतान मृतकांे के निकटतम वारिस को करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में मृतक योगेश कुमार के पुत्र पुनम यादव बालोद, मृतक श्रीमती टाकेश्वरी सोरी के पति दुलेश्वर सोरी ग्राम मथेना तहसील डौण्डी एवं मृतक लोकेश कुमार की पत्नी श्रीमती केशरी बाई ग्राम हीरापुर तहसील बालोद को 04-04 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।










.jpg)
.jpeg)




.jpeg)









.jpg)
.jpg)