- Home
- छत्तीसगढ़
- नारायणपुर । विश्व हाथी दिवस पर हाथी राहत एवं पुर्नवास केन्द्र, रमकोला, एलीफेंट रिजर्व सरगुजा, गेम रेंज पिंगला, सेमरसोत अभ्यारण्य के गेम रेंज कोदौरा एवं बादलखोल अभ्यारण्य के गेम रेंज नारायणपुर में विश्व हाथी दिवस का आयोजन, किया गया। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों,स्टाफ एवं विद्यार्थियों की जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता तथा स्पीच की प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा राजकुमारी शिवभजन मरावी ने कहा की हाथियों के संरक्षण के लिये सभी को मिलकर पहल करने की जरूरत है, हाथियों के लिये जंगल को बचाकर रखना होगा जिससे उनका अस्तित्व प्रकृति में बचा रहें। विशिष्ट अतिथि शिवभजन मरावी ने कहा की हाथी अत्यंत शांत प्राणी होता है परंतु मानव उसे उकसा कर उग्र बना देते है, हमें हाथियों को छेड़ कर उसे उकसाना नही चाहिये बल्कि बस्ती के आस पास हाथियों के आने पर शांत वातावरण रखना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहें फील्ड डायरेक्टर एलीफेंट रिजर्व एवं वनसंरक्षक वन्यप्राणी श्री के. आर. बढ़ई ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के सुमुचित प्रबंधन के लिये अनेक कार्य किये जा रहें है जैसे बड़े जंगलों में रहवास विकास करने से हाथी अब बड़े जंगलों की ओर शिफ्ट होने लगे है जिससे हाथी अधिक समय तक जंगलों के अंदर विचरण कर सकें, इस प्रयास से आबादी क्षेत्रों में हाथियों का प्रवेश करना कम होने लगा है। कार्यक्रम में उपस्थित उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा श्रीनिवास तन्नेटी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुये कहा की जंगली हाथी अत्यधिक बुद्धिमान प्राणी होता है वह मानव के प्रत्येक व्यवहार को समझने की कोशिस करता है, जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिये विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जा रहें है, हमारे द्वारा किये जा रहें प्रयासों से हाथियों के पक्ष में जन माहौल बन रहा है और लोगों की सोंच में बदलाव आ रहा है। कार्यक्रम में संचालक गुरुघासीदास नेशनल पार्क श्री सौरभ सिंह,प्रभात दुबे एवं अमलेंदु मिश्रा ने हाथियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया।विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज हाथी राहत एवं पुर्नवास केंन्द्र रमकोला में कैम्प के हाथियों को आकर्षक रूप से सजाकर पूजा अर्चना किया गया एवं . में हाथियों को रुचिकर भोजन कराया गया।कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक तमोर- पिंगला श्री बी.एस. भगत ने किया।उक्त कार्यक्रम में अधीक्षक बादलखोल अभ्यारण्य विजयभूषण केरकेट्ट, पशु चिकित्सक अजीत पाण्डेय, गेम रेंज पिंगला रेंजर अजय सोनी, गेम रेंज तमोर रेंजर कमलेश राय, सरपंच रमकोला देवचंद सिंह, कंवलसाय सरुता आदि उपस्थित थे।
- -जिले के आश्रम-छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षणरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान वे सुबह 7 बजे मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकले। प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने जिले के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खोंगापानी, बालिका आश्रम खोंगापानी का निरीक्षण कर छात्रों से बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात की। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को छात्रों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका खुश नजर आए।
- -प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठकरायपुर / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग एवं मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाआंे का लाभ सभी को मिले। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।समीक्षा बैठक जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुसार व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र धारियों को मनरेगा के अंतर्गत भूमि समतलीकरण व अन्य कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किया जा रहा है। इससे वनाधिकार पत्र धारी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। किसी भी कारण से अस्वीकृत वनाधिकार पत्रों को फिर से रिव्यू किया जाए और पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित करने के निर्देश दिए। इसी तरह राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के सम्बन्ध में जनता के बीच प्रतिक्रिया से अवगत होते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। खाद्य बीज की काला बाजारी को रोकने के लिए सतत् रूप से दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप संचालक कृषि को राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने को कहा। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए श्री मरकाम ने जिले के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद व गौठानों में कार्यरत स्व.-सहायता समूहों की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूह को जोड़ने के निर्देश दिये। इसी तरह जिले मे रीपा अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक स्व-रोजगार से जोड़ने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत मरम्मत व अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूलों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी ली। श्री मरकाम ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सकें। उन्होंनेे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र पूरा करने को कहा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। श्री मरकाम ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है, सड़कों का नियमित रूप से मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को दिये।बैठक में उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। इस मद की राशि का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर जिले के विकास कार्यों में करने को कहा। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास -आश्रमों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा की कन्या छात्रावासों-आश्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति छात्रावास परिसर में प्रवेश ना कर सके। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री ने अन्य विभागों की गहन समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनो तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।बैठक में सीजीएमएससी के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी श्री एलएन पटेल, अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार, निगम आयुक्त सुश्री लवीना पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर व मनेंद्रगढ़ एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - हाईटेक रजक गुड़ी में कपड़े धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को मिलेगी आधुनिक सुविधाएंरायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैय्या तालाब के पास नवनिर्मित रजक गुड़ी (शहरी औद्योगिक पार्क) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गाडगे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज को लोगों को रजक गुड़ी के लिए बधाई दी। श्री बघेल ने रजक गुड़ी में कपड़े धोने और सूखाने के लिए लगाई गई मशीनों का अवलोकन कर इसके संचालन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मशीनों का शुभारंभ किया।रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से लगभग 3500 वर्गफीट में तैयार हाईटेक रजक गुड़ी में परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। रजक गुड़ी में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। कपड़े धाने के लिए पानी की टंकियां भी बनाई गई है और कपड़ों को इस्त्री करने की भी अलग व्यवस्था है। धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा।कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल सहित नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी रायपुर के अधिकारी एवं रजक समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- -राज्यसभा नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल-मुख्यमंत्री देंगे 467 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातरायपुर / राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण कार्यों में मुख्य रूप से 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए के स्वीमिंग पुल के लोकार्पण केे साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।इस मौके पर अकलतरा विधानसभा के 34 करोड़ 49 लाख रूपए के 175 विकास कार्यों का, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 95 करोड़ 91 लाख रूपए के 253 विकास कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा के 219 करोड़ रूपए के लागत के 297 कार्यों का, सक्ती विधानसभा के 19 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत के 79 विकास कार्यों का तथा जैजेपुर विधानसभा के 10 करोड़ 70 लाख रूपए के 47 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा में 38 करोड़ रूपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 17 करोड़ 97 लाख रूपए के लागत के 38 कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा में 20 करोड़ 21 लाख रूपए के 69 विकास कार्यों का, सक्ती विधानसभा में 50 लाख रूपए के लागत के एक कार्य का तथा जैजेपुर विधानसभा में 3 करोड़ 21 लाख रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, कृषि और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदु बंजारे, जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता यशवंत चंद्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
- -मतदान जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को करें जागरूकदुर्ग / आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ’स्वीप’ चलाने की बात कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष मंे आयोजित स्वीप की समीक्षा बैठक में कही।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी और बीएलओ, एईआरओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए व्यवस्थित तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ से मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने और विलोपित करने की प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फार्म 06, नाम हटाने हेतु फार्म 07 और त्रुटि सुधार हेतु फार्म 08 की जानकारी ली।कलेक्टर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है, अथवा 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने वाला हो एवं नवविवाहित मतदाताओं को भी मतदाता सूची में प्राथमिकता के साथ नाम जोड़ने के लिए सर्वे करने को कहा। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाईजरों को प्राथमिकता के साथ घर-घर जाकर सर्वे करने को कहा और उनसे पूछने को कहा कि पिछले साल आप ने वोट किया था कि नही और यदि नही किया था तो उनसे पूछे कि क्यों वोट नही डाल सके थे।स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा- कलेक्टर ने जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा। जागरूकता अभियान अंतर्गत पेंटिंग, स्लोगन, सायकल रैली, सोशल मीडिया, छात्र छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला जैसी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिए जाने एवं मतदान जागरूकता संबंधी नारे बनाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कैलेंडर के आधार पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां को संचालित करने को कहा। मतदान जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज, युवाओं, बुजुर्गो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराते हुए विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की बात कही।
- -प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप पर करा सकते हैं पंजीयनरायपुर / जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, जिसका लिंक https://raipurrozgarsangi.com/ है।
- -किसानों के खेतों में लहलहा रही फसल-दो फसल लेकर हो रहे समृद्धरायपुर /सुदूर अंचल के किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसान दो फसली लेकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करनेे के लिए सौर सुजला योजना बेहतर साबित हो रही हैं। सोलर पम्प प्रदाय कर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जा रही है, तथा यह लाभ उन किसानों को दिया जाता है जिनके पास जल स्त्रोत जैसे नदी, तालाब, कुआं एवं बोरवेल पहले से ही उपलब्ध हैं। राज्य में इसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में क्रेड़ा विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के 9143 किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया गया है। जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी किसानों के खेतों में फसल लहलहा रही है। अब किसानों को बरसात के पानी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता। किसान अब योजना से लाभ लेकर दो से अधिक फसलों तथा साग-सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों की अच्छी फसल होने से उनके आय में वृद्धि हो रही है।बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम चंदनपुर के किसान श्री बनारसी मेहता बताते हैं कि उनके पास 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिस पर उन्होंने नलकूप खनन के उपरांत क्रेडा विभाग के सहयोग से सिंचाई के लिए सोलर पम्प की स्थापना कराया है। वर्तमान में श्री मेहता द्वारा धान एवं साग-सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प की स्थापना के बाद दोहरी फसल का लाभ ले रहे हैं। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कृष्णानगर के किसान श्री सुकुमार द्वारा वर्ष 2023-24 में 03 एचपी क्षमता के सोलर पम्प की स्थापना कराया गया। उनके पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। वे बताते हैं कि इस साल वर्षा में विलम्ब होने के कारण धान की रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा था। लेकिन सोलर पम्प लगने से सही समय में धान की रोपाई का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि अब वे धान के अलावा साग-सब्जी का भी उत्पादन कर रहे हैं।सौर सुजला योजना से आज जिले के किसान रबी एवं खरीफ फसलों के साथ-साथ साग-सब्जियों का उत्पादन बिना परेशानी के कर रहे हैं। सौर सुजला योजना से पानी की समस्या खत्म होने से सभी प्रकार के कृषि, सब्जी उत्पादन के साथ अन्य कार्य सुचारू तरीके से किया जा रहा है। किसान धान के साथ सब्जी की फसल भी ले रहे है, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है।विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोटरकी के किसान श्रीमती आशामुनी ने बताया कि पहले खरीफ की फसल आसानी से हो जाती थी, लेकिन पानी की समस्या के कारण रबी की फसल लेने में दिक्कत होती थी। ऐन वक्त में बिजली की समस्या भी आ जाती थी, लेकिन अब सौलर पम्प लगने से बिजली-बिल की समस्या खत्म हो गई। अब वे खरीफ और रबी दोनों फसल बड़ी आसानी से ले पा रहे है और इससे उनकी आमदनी बढ़ी है।क्रेडा विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सौर सुजला योजनान्तर्गत जिले को 1500 पम्प लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिस हेतु इच्छुक कृषक अपना आधार कार्ड, भूमि का खसरा, रकबा एवं कार्य स्थल का सत्यापित नक्शा, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट (पम्प अनुसार) 03 एचपी के लिए 03 हजार एवं 05 एचपी के लिए 4800 रुपये एवं स्थापना स्थल के फोटोग्राफ्स, पासबुक की छायाप्रति के साथ अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्रेडा या उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किए नियुक्ति पत्र वितरित
शिक्षक भर्ती-2023 व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र दियेविशेष भर्ती अभियान चलाकर की गयी है शिक्षकों की भर्तीहायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड प्रमाण पत्र भी वितरित कियेमुख्यमंत्री के निर्देश पर हायर सेकंडरी के साथ शुरू किया गया है आईटीआई कोर्स - -मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अगले सप्ताह 19-20 अगस्त को भी आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर-31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति-4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनरायपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइटceochhattisgarh.nic.inमें भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना प्रारम्भ हो गया है। ये आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इन विशेष शिविर तिथियों को राज्य भर में सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों एवं अभिहित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। सामान्यतः शनिवार एवं रविवार को अधिकांश संस्थानों में अवकाश रहता है इसलिए जो भी नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे कार्यालयीन समयावधि में बूथ जाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पुनरीक्षण के दौरान सभी जिलों एवं विधानसभाओं में सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए युवा, नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप या फिर वोटर सर्विस पोर्टलhttps://voters.eci.gov.inके माध्यम से करने की अपील की है।जो नागरिक किसी कारणवश बूथ जाकर अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ एप का प्रयोग किया जा रहा है। 31 अगस्त तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।
- -90 विधानसभा में होगा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन-प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ. चंदन यादव, विजय जांगिड़ हुये शामिलरायपुर/ । कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा और उत्तर विधानसभा में प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में शुरूआत हुआ। पश्चिम विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंखनाद कर संकल्प शिविर का आगाज किये। यह संकल्प शिविर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। संभागीय सम्मेलन विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रही है। संकल्प शिविर में बूथ, अनुभाग में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मान किये। संकल्प शिविर में बूथ प्रबंधन, भूपेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर भी नेताओं ने जानकारी दी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। पूरे प्रदेश भर में हमने कार्यक्रम किये। पहले संभाग सम्मेलन किया, उसके बाद हमारा कार्यक्रम चला बूथ का। बूथ कमेटियों का, बूथ चलो अभियान प्रदेश भर में हर जगह कोई न कोई गया। मुख्यमंत्री गये, प्रदेश अध्यक्ष गये, सभी मंत्री गये, सभी पदाधिकारी गये हर बूथ पर जाकर कार्य देखा। हमने रायपुर से संकल्प शिविर की शुरूआत की है और मैं समझती हूं कि आप सौभाग्यशाली है। आपको इतना बढिय़ा विधायक मिले है। इनके काम को काम करने के तरीके को कांग्रेस पार्टी ने पहचान दी और इन्हें एआईसीसी में सचिव बनाया। बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है कांग्रेस ने।कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा लाख कोशिश करें लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ देश में कभी कमजोर नहीं हो सकती।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर जिसे संकल्प शिविर का नाम दिया गया। पूरे प्रदेश में सबसे पहले रायपुर पश्चिम विधानसभा से संकल्प शिविर का आयोजन हो रहा है। मैं पार्टी अध्यक्ष को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि रायपुर पश्चिम से हो रहा है। आप सबको बहुत-बहुत बधाई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संकल्प शिविर की शुरुआत पश्चिम विधानसभा से हुआ। ये शिविर आज से शुरू होकर लगातार 90 विधानसभाओं तक गुजरेगा। सभी 90 विधानसभाओं में हम जायेंगे और सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चर्चा करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का संदेश भी देंगे।
-
भिलाईनगर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहो का साफ-सफाई कर देश भक्ति गीत का प्रसारण महत्वपूर्ण स्मारको की सफाई व महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय पर्व हर्ष उल्लास से मनाने आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों में जिम्मेदारी तय की है। स्वतंत्रता दिवस का 76वां वर्षगांठ नगर में उत्साह पूर्वक मनाने तथा लोगो के मन में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का भाव बढ़ाने शहर के सभी संस्थानों एवं कार्यालय में जहाॅ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा वहाॅ एवं चौक चौराहों में राष्ट्र भक्ति गीत का प्रसारण किया जायेगा। निगम के मुख्य कार्यालय सुपेला सहित सभी जोन कार्यालय भवनों को रंगबिरंगे रोशनी से रौशन किया जावेगा। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने नगर वासियों से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर्ष उल्लास से मनाते हुए वीर शहीदो को पुण्य स्मरण करने की अपील की है।
-
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग में नये विद्यार्थियों के लिए छात्र उन्मुखीकरण एवं स्वागत समारोह का आयोजन सम्पन्न
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का कुलपति एवं कुलसचिव ने किया सम्मान
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्वागत समारोह का आयोजन टॉपर्स के सम्मान के साथ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा इन विद्यार्थियों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं गईं। इस अवसर पर अनेक रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने बताया कि विभाग द्वारा बी.ए. राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, बी.ए. ऑनर्स हिन्दी पत्रकारिता एवं पर्यटन, एम.ए हिन्दी तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के नये विद्यार्थियों के लिए छात्र उन्मुखीकरण तथा स्वागत समारोह का आयोजन इम्पैक्ट सेंटर पंडरी में किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. के.पी. यादव व कुलसचिव श्री गोकुलनानंदा पंडा उपस्थित थे।
मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने इस आयोजन को सराहनीय प्रयास बताते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने कहा कि कॉलेज लाइफ जीवन का अनमोल क्षण होता है जिसमें सिर्फ उच्च शिक्षा ही प्राप्त नहीं की जाती अपितु अपने कैरियर का भी निर्माण किया जाता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर अपने माता-पिता का सपना पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी गुणवत्ता को प्रमाणित कर दिखाएं। शिक्षा की प्रक्रिया जीवन-पर्यन्त चलती है। कुलसचिव श्री गोकुलनानंदा पंडा ने कहा कि मैट्स विश्वविद्यालय का स्लोगन है रेडी फॉर लाइफ यानी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ जीवन के लिए तैयार करना। शिक्षा के साथ एक अच्छा इंसान बनाना भी हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिस क्षेत्र में रूचि हो उस क्षेत्र में अपने कैरियर का निर्माण करें। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित करें, शिक्षकों और वरिष्ठ विद्यार्थियों से सहयोग लें और निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति कार्यरत रहें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित उपस्थिति देने और उच्च शिक्षा का लाभ प्राप्त कर अपने समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
इसके पूर्व स्वागत भाषण में विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ कैरियर निर्माण और व्यक्तित्व का विकास करना है। हर क्षण विद्यार्थियों के लिए कीमती है जिसमें वे न सिर्फ ज्ञान अर्जित करते हैं बल्कि शिक्षा, सदाचार, माता-पिता की सेवा, सच बोलना जैसे सद्गुणों को अपनाकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। हिन्दी विभाग में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले टॉपर्स का भी सम्मान किया गया। इनमें आशुतोष सिंह राजपूत (बी.ए. राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, प्रथम सेमेस्टर), पवस दीवान (बी.ए. ऑनर्स हिन्दी पत्रकारिता एवं पर्यटन, प्रथम सेमेस्टर), संजीव बेनर्जी, (एम.ए. हिन्दी, प्रथम सेमेस्टर), कुसुम (पत्रकारिता एवं जनसंचार, डिप्लोमा) शामलि थे।
इस समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं उपहार देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, हिन्दी विभाग के प्राघ्यापकगण डॉ. कमलेश गोगिया, डॉ. रमणी चंद्राकर, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. सुपर्णा श्रीवास्तव, सुश्री प्रियंका गोस्वामी, सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं अनेक संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
-
महेश भट्ट और पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैं सुधांशु शर्मा
अंकित ने लिखे हैं दो गीत, पहले गीत गीली सी सुबह को गाया है पापोन ने तथा बातों बातों में गीत को गाया है जुबिन नौटियाल ने, म्यूजिक कंपोजिशन सौरभ वैभव का
रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में कार्यरत सहायक सूचना अधिकारी और मूल रूप से अंबिकापुर निवासी श्री अंकित पांडेय के दो गीत 25 अगस्त को देश भर में 7 भाषाओं में रिलीज की जाने वाली फिल्म लव आल में दर्शक सुन सकेंगे। प्रख्यात निर्माता निर्देशक श्री महेश भट्ट और प्रख्यात बैडमिंडन खिलाड़ी तथा बैडमिंटन की टीम इंडिया के नेशनल कोच श्री पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म के निर्माता निर्देशक श्री सुधांशु शर्मा हैं।
फिल्म के गीत गीली सी सुबह की लांचिंग मुंबई के अंधेरी में की गई। इस मौके पर मौजूद श्री महेश भट्ट ने कहा कि इस गीत की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके गीतकार अंकित पांडेय छत्तीसगढ़ से हैं। जब देश के मुख्तलिफ हिस्सों से आये लोग सिनेमा रचते हैं तो सिनेमा ज्यादा समृद्ध, ज्यादा सच्चा होता है। फिल्म के डायरेक्टर श्री शर्मा ने भी इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लव आल में जो सीन था उसके मुताबिक मुझे बहुत से गीत दिखाये गये, कोई भी गीत पसंद नहीं आ रहा था। फिर अंकित द्वारा लिखा गया गीत गीली सी सुबह सुनाया गया। मुझे लगा कि मैं इसी गीत की तलाश में था। गीत बहुत खूबसूरत जज्बात के साथ लिखा गया है। सौरभ वैभव ने बहुत सुंदर कंपोजिशन किया है। खास बात यह है कि वे भी छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से ही हैं। पापोन ने इसे अपने अनूठे स्वर में गाया है। केके मेनन ने कहा कि खूबसूरत गीत और कंपोजिशन तथा पापोन की प्रस्तुति ने इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है।
उल्लेखनीय है कि यह गीत अंकित ने दशक भर पहले लिखा था जब उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा समाप्त की थी। कोरोना की वजह से फिल्म में कुछ विलंब हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म देश भर के 700 थियेटर्स में एक साथ प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म में बैडमिंटन के नेशनल लेवल के प्लेयर दिखाये गये हैं। खास बात यह है कि फिल्म में एक्टर्स को बैडमिंटन के लिए और बैडमिंटन प्लेयर्स को एक्टिंग के लिए ग्रूम किया गया है। फिल्म में एक अन्य गीत बातों बातों में भी अंकित ने लिखा है। इसे जुबिन नौटियाल ने गाया है।
गीली सी सुबह की लांचिंग के मौके पर अंकित को मुंबई बुलाया गया। जब महेश भट्ट आये तो उन्होंने कहा कि इस गीत की खास बात यह है कि इसके लेखक छत्तीसगढ़ के हैं। फिर निर्देशक ने अंकित का परिचय कराया और कहा कि जिनकी बात आप कर रहे हैं। वे भी आज हमारे साथ हैं। इस पर महेश भट्ट ने बताया कि गीत बहुत खूबसूरत है और चाँद पर जो तुमने हिस्सा लिखा है वो सबसे खूबसूरत है।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने की प्रशंसा
अंकित की इस उपलब्धि पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है। आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपांशु काबरा ने कहा कि अंकित ने देश भर में प्रदेश का नाम बढ़ाया है। संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने भी अंकित की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अपने मौलिक लेखन से अंकित ने सबका दिल छू लिया है। विभाग के अपर संचालक श्री जेएल दरियो, श्री उमेश मिश्र, श्री संजीव तिवारी ने भी अंकित की प्रशंसा की है। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने भी संघ की ओर से अंकित को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अपने विभागीय कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही अंकित ने कला के क्षेत्र में भी बढ़िया काम कर दिखाया है। इससे पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। - रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला कोसरिया यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव में 10 सितंबर को आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के समापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को समाज की तरफ से लड्डू गोपाल की मूर्ति और पीतांबर वस्त्र आदि भेंट किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना लाल यादव, राजनांदगांव यादव समाज के संगठन प्रभारी श्री भोला यादव, हरीश यादव और यादव समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सरकार के कार्यों को सराहा। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अहिल्या बाई होलकर की चित्र भी भेंट किया।इस दौरान झेरिया गडरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिलन धनकर, लक्ष्मी नारायण महतो प्रदेश अध्यक्ष सर्व गड़रिया समाज महासंघ, अजय हंसा महासचिव छत्तीसगढ़ समाज महासंघ, यशवंत पाल प्रदेश अध्यक्ष देशहा गडरिया समाज, अनूप उपासे महासचिव वराडे धनगर समाज, पुरुषोत्तम पाल अध्यक्ष रायपुर ढेंगर समाज, गोविंद धनगर प्रदेश अध्यक्ष झाड़े धनगर समाज सहित रामविशाल धनकर, सोहन महतो, कोमल धनकर खुमान सिंह धनकर के अलावा समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर में आयोजित समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही भेंट-मुलाकात के दौरान बेलतरा में सामाजिक भवन के लिए जमीन आबंटित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवेश पटवा, सचिव श्री राघवेन्द्र नामदेव, कोषाध्यक्ष श्री सौरव पाटकर, राम पटवा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
- -सत्यनारायण राठौर को नान, अरुण प्रसाद को सीएसआईडीसी का अतिरिक्त प्रभाररायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें एक आईएफएस और 6 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने IFS अरुण प्रसाद पी को संचालक उद्योग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम CSIDC सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में भी आदेश जारी किया है-देखें पूरी सूची-

-
- रायपुर । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशा के विरुद्ध चलाये जा रहे हैलो जिंदगी अभियान के तहत मंदिर हसौद थाना अमला ने बीते गुरुवार को 3 आरोपी कोचियों को शराब सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की ।मंदिर हसौद रावणभाठा निवासी आरोपी राहुल कुर्रे नकटी से मंदिर हसौद रोड पर नहर पुलिया के पास 32 पौव्वा शराब के साथ प्रधान आरक्षक तुलसी नेताम के साथ पहुंचे स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। 5 लीटर से अधिक शराब होने की वजह से आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के गैरजमानतीय अपराध के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालयीन आदेश पर उसे जेल दाखिल करा दिया गया ।इधर सेरीखेडी निवासी आरोपी दीपक बघेल को जिंदल कंपनी कॉलोनी के पास शराब बेचते सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल वर्मा के साथ पहुंचे स्टाफ ने पकड़ 11 पौव्वा शराब जप्त किया । साथ ही प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य मार्कंडेय के साथ पहुंचे स्टाफ ने कोटराभाठा निवासी आरोपी हरीश बांधे को कोटराभाठा चौक के आगे रोड किनारे शराब बेचते 11 पौव्वा के साथ धर दबोचा । दोनों आरोपियों के पास से 5 लीटर से कम शराब जप्त होने की वजह से इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 1 जमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर जमानत पर रिहा कर दिया गया ।ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना अमला अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहा है ।
-
-टेेकारी (कुंडा) के स्कूलों में स्वीकृत व रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्ति किए जाने की मांग की
-गांजा व अवैध शराब पर स्थायी रुप से रोक लगाने ठोस व प्रभावी कार्यवाही की मांग रखी-चायत रायपुर की बैठक में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 की समस्याओं को उठाया । क्षेत्र के धनसूली ,बाहनाकाडी , नरदहा व खपरी आदि में हो रहे अवैध उत्खनन व हैवी ब्लास्टिंग का मुद्दा उठाते हुये उन्होंने इससे मकानों में दरार आने व रहवासियों में अनहोनी के भय व्याप्त रहने की बात रखते हुये त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की ।इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वर्मा ने बिना रायल्टी पटाये गिट्टी परिवहन से शासन को हो रहे नुकसान की ओर भी ध्यान आकृष्ट कर कार्यवाही की मांग की । टेकारी ( कुंडा ) के उच्चतर , पूर्व व प्राथमिक शाला में प्राचार्य व प्रधानपाठकों सहित व्याख्याताओं की कमी व इसकी वजह से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होने व इसकी वजह से पालकों में आक्रोश व्याप्त होने की जानकारी देते हुए उन्होंन अविलंब स्वीकृत व रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की ।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वर्मा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्रामों में धड़ल्ले से बिक रहे गांजा व अवैध शराब पर स्थायी रुप से रोक लगाने रस्मी कार्यवाही के बदले ठोस व प्रभावी कार्यवाही की मांग रखी । साथ ही बरसात के मौसम में कुत्तों के आतंक व काटने की घटना के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराये जाने व सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कराने का आग्रह किया । - -फीस में इस वर्ष मात्र 5 प्रतिशत वृद्धि की गई-तीन से पांच वर्ष पूर्व पाठ्यक्रमों की फीस की गई थी निर्धारित-शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए निर्धारित की गई फीसरायपुर / प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों क्रमशः बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड. बी.टेक, एम.टेक, एम.बी.ए., एम.सी.ए., डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, एम. फार्मेसी, बी.एस.सी. नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पी.एच.डी., बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में फीस का अंतिम निर्धारण शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए विस्तृत संकल्प पारित कर किया गया है।प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष श्री प्र्रभात कुमार शास्त्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों फीस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पूर्व में लगभग तीन से पांच वर्ष पूर्व इन शिक्षण संस्थाओं की फीस निर्धारित हुई थी, इतने वर्षों के पश्चात इस बार फीस में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भिन्न-भिन्न शिक्षण संस्थाओं की भिन्न-भिन्न फीस उनके मूल्यांकन के आधार पर समिति द्वारा निर्धारित की गई है। फीस के निर्धारण के समय पड़ोस के राज्यों की फीस, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रति व्यक्ति आय आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए समिति ने उपरोक्त निर्णय लिया है। समिति की 10 अगस्त 2023 को आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष के अलावा संचालक तकनीकी शिक्षा, सदस्य (पदेन), संचालक चिकित्सा शिक्षा, सदस्य (पदेन), सदस्य (वित्त) श्री योगेश वर्ल्यानी एवं सदस्य (विधि) श्री सैयद अफसर अली शामिल हुए।प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति निर्धारित शुल्क में समस्त अन्य तथ्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें यूनिफार्म, आई.डी. कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मद में अतिरिक्त राशि शिक्षण संस्थाएं नहीं ले सकेंगी। केवल छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्राफिट, नो लॉस‘ के आधार पर अतिरिक्त राशि ली जा सकती है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित फीस इस प्रकार है- बी.एड.-अधिकतम फीस 34,697 रूपए, न्यूनतम फीस 31,670 रूपए प्रति वर्ष, एम.एड.-अधिकतम फीस 53,850 रूपए, न्यूनतम फीस 52,850 रूपए प्रति वर्ष, बी.पी.एड.-अधिकतम फीस 34,140 रूपए, न्यूनतम फीस 33,840 रूपए प्रति वर्ष, एम.पी.एड.-अधिकतम फीस 46,500 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।इसी तरह बी.टेक-अधिकतम फीस 40,200 रूपए, न्यूनतम फीस 38,300 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.टेक- अधिकतम फीस 37,500 रूपए, न्यूनतम फीस 32,400 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.बी.ए.-अधिकतम फीस 34,500 रूपए, न्यूनतम फीस 33,750 रूपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।इसी तरह एम.सी.ए.- अधिकतम फीस 31,950 रूपए प्रति सेमेस्टर, डी. फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,750 रूपए, न्यूनतम फीस 56,700 रूपए प्रति वर्ष, बी.फार्मेसी- अधिकतम फीस 39,600 रूपए, न्यूनतम फीस 35,150 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,300 रूपए, न्यूनतम फीस 56,070 रूपए प्रति सेमेस्टर, बी.एस.सी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक)- अधिकतम फीस 52,950 रूपए, न्यूनतम फीस 46,450 रूपए प्रति वर्ष, बी.एस.सी. नर्सिंग-अधिकतम फीस 63,900 रूपए, न्यूनतम फीस 58,022 रूपए प्रति वर्ष, एम.एस.सी नर्सिंग- अधिकतम फीस 95,200 रूपए, न्यूनतम फीस 92,111 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की है।पी.एच.डी (इंजीनियरिंग)- अधिकतम फीस 35,000 रूपए से 26,500 रूपए-प्रथम सेमेस्टर हेतु एवं द्वितीय सेमेस्टर से 20,000 रूपए से 17,000 रूपए, बी.एच.एम.एस.- अधिकतम फीस 70,000 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।
- रायपुर, /राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पटवारियों के हड़ताल अवधि को उनके अर्जित, अर्द्धवैतनिक अवकाश में समायोजित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के राजस्व पटवारियों के 15 मई से 15 जून 2023, कुल 31 दिवस तक की हड़ताल अवधि को संबंधित हल्का पटवारी के अर्जित अवकाश, अर्द्धवैतनिक अवकाश के रूप में समायोजन करने की अनुमति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा गया है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक स्थायी और समावेशी भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव और युवाओं से भेंट-मुलाकात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की पहल की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम युवाओं के लिए हरित कौशल: एक सतत विश्व की ओर, हरित संक्रमण की दिशा में यात्रा शुरू करना रखी गई है। इससे युवाओं में सामाजिक भागीदारी और अपने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
- -जन हानि से प्रभावित परिवार को स्व-रोजगार से जोड़ने की पहल-एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एण्ड अलर्ट‘ एप विकसित-हाथी प्रभावित क्षेत्रों में चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान-12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता लाने सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें जंगली हाथियों के समूह के आगमन की पूर्व सूचना गांव में वायरलेस, मोबाइल तथा माइक आदि के माध्यम से मुनादी कर दी जा रही है। हाथी विचरण क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों को हाथियों के साथ साहचर्य बनाए रखने के लिए आवश्यक समझाईश भी दी जा रही है। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जन-धन हानि से प्रभावित परिवारों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मुआवजा के अलावा स्व-रोजगार आदि से जोड़कर उन्हें राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध भोजन एवं पानी तथा हाथियों के रहवास के लिए अनुकूल होने के कारण हाथियों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप वनांचलों तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मानव-हाथी द्वंद की स्थिति निर्मित होती है। इसके नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा जन, धन एवं फसल हानि के मुआवजा प्रकरणों पर कार्यवाही करने के साथ-साथ प्रभावित गांवों में हाथी मित्र दल का गठन, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा हाथियों के प्राकृतिक रहवास में सुधार जैसे अनेक कार्य तत्परतापूर्वक जारी है। साथ ही जन हानि की दशा में प्रभावित परिवार के लोगों को वन विभाग द्वारा स्व-रोजगार से जोड़ने आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर राज्य में जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’ विकसित किया गया है। पिछले 3 महिनों से उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व में इस ऐप का उपयोग किया जा रहा है। 10 किलोमीटर के इलाके में हाथियों के रियल टाईम मूवमेंट का अलर्ट ग्रामीणों केे मोबाइल पर सफलतापूर्वक भेजा रहा है। इस एप में ग्रामीणों के मोबाइल नंबर और जीपीएस लोकेशन का पंजीयन किया जाता है। जब एलीफैंट ट्रैकर्स द्वारा हाथियों के मूवमेंट का इनपुट एप पर दर्ज किया जाता है, तो एप द्वारा स्वचालित रूप से ग्रामीणों के मोबाइल पर अलर्ट जाता है।छत्तीसगढ़ के हाथी प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एफएमआईएस) और वन्यजीव विंग द्वारा संयुक्त रूप से इस एप को विकसित किया गया है। यह एप एलीफैंट ट्रैकर्स (हाथी मित्र दल) से प्राप्त इनपुट के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर काम करता है। इस एप का उद्देश्य हाथी ट्रैकर्स द्वारा की जाने वाली ‘मुनादी’ के अलावा प्रभावित गांव के प्रत्येक व्यक्ति को मोबाइल पर कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप अलर्ट के भेजकर हाथियों की उपस्थिति के बारे में सूचना पहुंचाना है। इस तरह विभाग द्वारा जंगली हाथियों के साथ साहचर्य हेतु ग्रामीणों में जनजागरूकता, प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को शिक्षा तथा उनके साथ द्वंद से बचने के लिए उपायों को आदान-प्रदान करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
-
-कार्यशाला में जूनोटिक रोगों के रोकथाम व नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय और कार्ययोजना पर की गई चर्चा
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जूनोटिक रोगों के सर्वेलेंस एवं डॉटा एकीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में जूनोटिक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा, एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम (IDSP) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, पशु चिकित्सा विभाग के रोग जांच प्रयोगशाला में सहायक सर्जन डॉ. नलिन शर्मा, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के डॉ. राकेश वर्मा, एम्स (AIIMS) रायपुर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अनुदिता भार्गव तथा जपाइगो संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. परवेज मेमन भी कार्यशाला में शामिल हुए।कार्यशाला में जूनोटिक रोगों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के बीच आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रदेश में जानवरों और मनुष्यों के बीच फैलने वाली बीमारियों के पूर्वानुमान, सर्विलेंस तथा इन पर नियंत्रण के लिए अपने सुझाव दिए। एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई ने आईडीएसपी के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न जूनोटिक बीमारियों के सर्वेलेंस के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। एम्स की डॉ. अनुदिता भार्गव ने जूनोटिक रोगों की जाँच के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. नलिन शर्मा ने कार्यशाला में पशुओं में पाए जाने वाले विभिन्न जूनोटिक रोगों के बारे में जानकारी दी। वन विभाग के डॉ. राकेश वर्मा ने जूनोटिक रोगों की निगरानी के लिए वाइल्ड लाइफ़ सर्वेलेंस के बारे में बताया।


















.jpg)



.jpg)



.jpg)
.jpg)