- Home
- छत्तीसगढ़
- -कबीर नगर, टिकरापारा, संतोषी नगर, सन्यासी पारा, मुर्राभट्ठी में सुरक्षित शिफ्ट की गयी पाईप लाइनें0*रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नागरिको को निगम क्षेत्र में टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से शुद्ध क्लोरीन युक्त जल सतत उपलब्ध करवाने नगर निगम रायपुर के विभिन्न जोनो के अंतर्गत वार्डो में जोन जल विभाग की टीमो द्वारा पाईप लाईनो का सर्वे कर नालियों से गुजर रही पाईप लाईनो को ट्रेस कर अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित शिफ्ट करने का कार्य प्राथमिकता से नगर निगम जलविभाग के माध्यम से किया जा रहा है। जोन 1 के सन्यासीपारा, मुर्राभट्ठी, जोन 6 के टिकरापारा, संतोषी नगर, जोन 8 अंतर्गत कबीर नगर क्षेत्र एवं अन्य जोन क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर नाली के भीतर से गुजर रही पाईप लाईनो को सर्वे में ट्रेस कर सुरक्षित शिफ्ट करने का कार्य संबंधित जोन जल विभाग की टीमो द्वारा किया गया है। इससे वहां नलो में भविष्य में गंदा पानी आने की आशंका दूर हुई है एवं लोगो को नलो से शुद्ध क्लोरीन युक्त पेयजल सतत उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
- - महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 10वीं के बच्चों का मार्गदर्शन सत्र संपन्नरायपुर। 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए संस्कृत में अच्छे नंबर लाना बड़ा टास्क होता हैं। क्योंकि आज के आधुनिक युग में बच्चे संस्कृत से काफी दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में व्याकरण, अपठित गद्यांश और सही वर्तनी आपको परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाएगी। उक्त बाते संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका वंदना बिसेन ने संस्कृत पर आयोजित मार्गदर्शन सत्र में कही।वंदना ने कहा कि संस्कृत में व्याकरण सबसे अधिक अंक दिलाता है। शब्द रूप (बालक, रमा, फल), धातु रूप (पठ्, गम् - लट्, लृट्, लङ्), संधि, प्रत्यय और वाच्य परिवर्तन के नियम याद कर लें। वहीं 10 अंक के अपठित गद्यांश को हल करने के लिए गद्यांश को दो बार पढ़ें। प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए प्रश्न के शब्दों को गद्यांश में ढूंढें। शीर्षक के लिए गद्यांश में बार-बार आने वाले शब्दों पर ध्यान दें।उन्होंने कहा कि 10वीं संस्कृत की पढ़ाई समझकर करनी चाहिए, रटने से नहीं। सर्वप्रथम पाठ का अर्थ अच्छी तरह समझें और कठिन शब्दों की सूची बनाकर उनके अर्थ याद करें। प्रत्येक पाठ का संक्षिप्त सार अपनी कॉपी में लिखने से विषय पर पकड़ मजबूत होती है। लंबे उत्तरों और श्लोकों का नियमित लिखित अभ्यास आवश्यक है। वर्तनी की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्याकरण के अंतर्गत संधि, समास, शब्द रूप और धातु रूप का प्रतिदिन अभ्यास और पुनरावृत्ति करें।उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि गद्यांश और पद्यांश का नियमित अभ्यास करें। समय सीमा में नमूना प्रश्नपत्र हल कर अपनी त्रुटियों की पहचान कर उन्हें सुधारें। परिश्रम और सही दिशा में अध्ययन करने से 10वीं संस्कृत बोर्ड परीक्षा में निश्चित रूप से उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
- जिला प्रशासन बालोद की अभिनव शुरूआत, प्रशासनिक अमले के साथ बस में सवार होकर पहुँचे कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टरजिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल, कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान एवं बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु दिलाई शपथबालोद/राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम पटेली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पटेली सहित ठेमाबुजुर्ग, ओरगांव, घोटिया, पचेड़ा, भर्रीटोला 36 एवं ढोर्रीठेमा सहित अंचल के अनेक गांवों के निवासियों के लिए सौगातों भरा रहा। शिविर में ग्रामीणों से आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों के द्वारा उनके विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। ग्राम पटेली में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में खास बात यह रही कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँचे। जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की है। आज आयोजित शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, श्री शिव प्रसाद बारला, श्री पुनीत सेन, श्रीमती रत्ना हिरवारी, श्रीमती आशा आर्य एवं श्रीमती साधना सोरी के अलावा ग्राम पंचायत पटेली के सरपंच श्री बाबूलाल सिहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित लोगों को जीवन में स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए स्वयं स्वच्छ रहने तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने और इसके लिए समय देकर स्वच्छता के कार्य में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बाल विवाह के रोकथाम के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट भेंट कर उनका गोदभराई रस्म को पूरा करने के अलावा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा आला अधिकारियों ने अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणों के साथ फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत सामूहिक रूप से फाइलेरिया का दवाई का सेवन भी किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 386 आवेदनों में से अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।आज आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने शिविर में पहुँचे आवेदकों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर ग्रामीणों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। शिविर में अतिथियों के द्वारा मछली पालन विभाग के मत्स्य पालन प्रचार योजना के अंतर्गत ग्राम पटेली निवासी गोपाल निषाद को 01 नग जाल एवं श्री किशुनराम को आईस बाॅक्स प्रदान किया गया। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को बैटरी चलित स्प्रेयर एवं 08 कृषकों को उन्नत उड़द बीज का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के अलावा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के मरीजों को बेहतर पोषण प्रदान करने हेतु उन्हें निक्षय पोषण किट भी प्रदान किया गया। श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों को श्रम कार्ड के अलावा राजस्व विभाग के द्वारा शिविर में आवेदकों का आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाकर अतिथियों के कर कमलों से उन्हें सौंपा गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग के द्वारा 04 श्रवणबाधितों को श्रवण यंत्र एवं 04 बुजुर्गों को छड़ी भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्हें आवास पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम पटेली में इस वर्ष के पहले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के लिए ग्राम पटेली सहित अंचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप संपूर्ण प्रशासनिक अमले को आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि प्रशासन के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीणों एवं आम जनता के वास्तविक समस्याओं से रूबरू हो सके। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता के कल्याण हेतु राज्य व केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने आम जनता को आयुष्मान योजना अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेनेे तथा ग्रामीणों एवं श्रमिकों को श्रम विभाग के योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनिवार्य रूप से श्रम कार्ड बनाने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी के गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने की भी अपील की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संपूर्ण जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को मिल रही निरंतर उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने इसका श्रेय पूरे जिले वासियों को दिया। उन्होंने कहा कि बिना जनभागीदारी के किसी भी कार्य को पूरा कर पाना असंभव है। श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को अग्रणी बनाने तथा जिले के सर्वांगीण विकास हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। श्रीमती मिश्रा ने आने वाले वर्षों में भयावह जल संकट के खतरे को देखते हुए भूजल की विदोहन की रोकथाम तथा जल संरक्षण के कार्य में अनिवार्य रूप से आम जनता से भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दोपहिया वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा इसके लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम पटेली में इस वर्ष का पहले जनसमस्या निवारण शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संपूर्ण राज्य की भाँति बालोद जिले के चंहुमूखी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। श्री देशमुख ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बालोद जिला प्रशासन द्वारा अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सघन वृक्षारोपण के अलावा जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत पूरे देश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बालोद जिले को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के तट को इको टूरिज्म के रूप में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनसमस्या निवारण शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 167, राजस्व विभाग से 63, समाज कल्याण विभाग से 12, वन विभाग से 14, परिवहन विभाग से 04, स्वास्थ्य विभाग से 14, पुलिस विभाग से 03, कृषि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से 09-09, पशु चिकित्सा विभाग से 02, बीएसपी, जिला अग्रणी बैंक एवं चिप्स से 01-01, खाद्य विभाग से 03, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से 10, विद्युत विभाग से 13, श्रम विभाग से 33 एवं अक्षय ऊर्जा विभाग से 03 सहित आज शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस दौरान स्वास्थ्य और आयुष विभाग के स्टाॅल में आगन्तुकों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
- *हैंडओवर के पहले नगर निगम, आरडीए और हाउसिंग बोर्ड संयुक्त रूप से सर्वे कर व्यवस्थाओं का करेंगे आंकलन*रायपुर/राज्य शासन के आदेश व नियमावली के अनुसार नगर निगम द्वारा आरडीए और हाउसिंग बोर्ड के कॉलोनियों के हैंडओवर की कार्यवाही की जाएगी। राज्य शासन द्वारा रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 9 आवासीय कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस पर आगे की प्रक्रिया और कार्यवाही के लिए शासन स्तर से जारी होने वाली विस्तृत नियमावली का इंतजार है। इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी होने पर तीनों एजेंसियां संयुक्त सर्वे कर वास्तविक स्थिति का आंकलन करेंगी।रायपुर नगर निगम के नगर निवेशक ने बताया कि सर्वे में पेयजल आपूर्ति तंत्र, सीवरेज नेटवर्क, आंतरिक सड़कों, स्ट्रीट लाइट, उद्यानों और सफाई व्यवस्था की मौजूदा हालत का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। कई कालोनियों में 15 से 20 वर्ष पुरानी पाइपलाइन, जर्जर नालियां और खराब सड़कें हैं। हैंडओवर लेने के पहले इनका सही आंकलन जरूरी है। हैंडओवर से पहले वित्तीय भार, अतिरिक्त स्टॉफ और रखरखाव की रूपरेखा तय करना निगम के लिए अत्यावश्यक है। अधिकांश कालोनियों में जलापूर्ति की पाइपलाइन डेढ़ दशक से अधिक पुरानी है, जिनकी उपयोग अवधि लगभग समाप्ति पर है।हैंडओवर के लिए शासन से आदेश व नियमावली प्राप्त होने पर कॉलोनियों की वास्तविक स्थितियों का सर्वे किया जाएगा। इसके अनुसार ही सभी कार्यवाहियां की जाएगी। अद्यतन किसी भी प्रकार का निर्देश निगम को प्राप्त नहीं हुआ है।
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 अंतर्गत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में किया. इस दौरान वार्ड क्रमांक 7 में निर्धारित 38 से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर उपस्थित मिले और वार्ड में जगह - जगह गन्दगी और कचरे के ढेर पाए गए. वार्ड की लचर सफाई व्यवस्था को देखकर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड 7 के अनुबंधित सफाई ठेकेदार संतोष सोनी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर वार्ड 7 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारकर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश नोटिस में दिए हैँ और सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार पर 10000 रू. का जुर्माना किया है.कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में 3 दिन में अपेक्षित सुधार नहीं आने की स्थिति में उचित कार्यवाही करने की चेतावनी जोन 9 जोन कमिश्नर ने नोटिस में सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार को दी है.
- भिलाईनगर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जोन-3 आयुक्त कुलदीप गुप्ता ने मदर टेरेसा नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक सुलभ शौचालयों, निर्माणाधीन नालियों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जोन आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का त्वरित लाभ मिल सके। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अंदर और बाहर बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था ऐसी हो जिससे उपयोगकर्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सर्कुलर मार्केट में निर्माणाधीन नए शौचालय और रविदास नगर सब्जी मंडी स्थित सुलभ इंटरनेशनल में चल रहे कार्य का अवलोकन किया गया। निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता बरतने और उसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान नितेश मेश्राम सहायक अभियंता, दीपक देवांगन उप अभियंता, अशोक देवांगन, बसंत देवांगन सहायक राजस्व अधिकारी, बीरेन्द्र बंजारे जोन स्वास्थ्य अधिकारी, चुड़ामणी यादव स्वच्छता निरीक्षक सहित संबंधित सुपरवाइजर और निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
*117 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुर्वेदिक औषधि वितरण एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श*
रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत शासकीय औषधालय अकोली द्वारा औद्योगिक खनन क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा।शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजलक्ष्मी शर्मा एवं योग चिकित्सक डॉ. नेहा साहू द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रोगानुसार योग, प्राणायाम एवं संतुलित आहार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।शिविर के दौरान 44 मरीजों का बीपी एवं मधुमेह परीक्षण, 49 मरीजों का हीमोग्लोबिन परीक्षण तथा 15 मरीजों की एचआईवी जांच की गई। इसके अतिरिक्त किशोरी बालिकाओं को शतावरी एवं अशोकारिष्ट तथा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को शतावरी, धात्री लौह सहित अन्य आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया।शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा जागरूकता हेतु पाम्पलेट का वितरण भी किया गया। इस शिविर में कुल 117 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया।उल्लेखनीय है कि आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत क्षेत्र में नियमित रूप से मासिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सुलभ एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।मुख्यमंत्री श्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
- -18 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी नवीन दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभरायपुर /छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया गया है।राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप राजनांदगांव, बस्तर, कबीरधाम, जशपुर, मुंगेली, कांकेर, कोण्डागांव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर व्यापक विचार-विमर्श के उपरांत प्रस्तावोंको अनुमोदित किया गया।केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें उपरोक्त सभी 11 जिलों में दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। इससे भूमि एवं संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, वास्तविक बाजार मूल्यों के अनुरूप मूल्यांकन तथा नागरिकों को सुविधा सुनिश्चित होगी।आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें भी जिला मूल्यांकन समितियों से प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र जारी की जाएंगी।
- -तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मारायपुर। / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। वे लीडर्स प्लेनरी सत्र में शामिल हुए और शासन-प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग पर विशेष रुचि दिखाई।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सम्मेलन के दौरान एआई के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा वितरण सुनिश्चित करने तथा डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली विकसित करने के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एआई के सफल उपयोग के उदाहरणों पर विशेष ध्यान दिया।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का द्वार भारत को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत द्वारा ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है, जिसमें अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय भागीदारी देखने को मिली है। 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, 60 मंत्रियों और 500 से अधिक वैश्विक एआई नेताओं की उपस्थिति इस आयोजन की महत्ता को दर्शाती है।श्री शर्मा ने बताया कि नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर यह सम्मेलन इंडियाएआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत वैश्विक एआई विमर्श को ठोस एवं क्रियान्वयन योग्य विकास परिणामों में परिवर्तित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समिट के प्रति वैश्विक उत्साह को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि 700 से अधिक प्रस्तावों की प्राप्ति इस बात का प्रमाण है कि पूरा विश्व भारत की एआई पहल को उत्साह से देख रहा है और सहयोग के लिए आगे आ रहा है।श्री शर्मा ने कहा कि तकनीक संचालित प्रशासन ही भविष्य की आवश्यकता है और छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल नवाचारों को अपनाकर सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए राज्य में एआई आधारित समाधान लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।उपमुख्यमंत्री ने वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर सहयोग की संभावनाएं तलाशीं। उनका मानना है कि एआई का समुचित उपयोग ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बना सकता है।छत्तीसगढ़ के स्टाल पहुंच किया अवलोकनसमिट में छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के स्टाल का भी अवलोकन किया। जहां इन्वेस्टमेंट कमिश्नर रितु सेन उनके दल द्वारा राज्य के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े नवाचारों को प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने स्टाल का अवलोकन कर युवाओं के दल का उत्साहवर्धन किया।उपमुख्यमंत्री ने यूनाइटेड नेशन्स रेजिडेंट कमिश्नर से की मुलाकातइस अवसर पर डीआरडीओ के स्टाल पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रिजनर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग में तकनीक की भूमिका तथा विकासशील राज्यों में नवाचार आधारित समाधानों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
- -डिजिटल नवाचार से उद्योग साझेदारी तक- ‘शिक्षा संवाद’ में उच्च शिक्षा के भविष्य की रूपरेखा तयरायपुर / राज्य में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर समन्वय को लेकर आज ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन रायपुर के स्थानीय होटल में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं की भागीदारी रही। उच्च शिक्षा विभाग और आईआईटी मद्रास और लिंकन युनिवर्सिटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन,आयुक्त डॉ. संतोष कुमार देवांगन, सीईओ इलेट्स डॉ. रवि गुप्ता, डायरेक्टर आई.सी.एफ.ए.आई.श्री सुधाकर राव,हाइ कमिश्नर ऑफ सैशेल्स एच. ई. हरिसोया लालटीआना सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति,रजिस्ट्रार, प्रोफेसर उपस्थित थे।विकसित छत्तीसगढ़ के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार का सेतु, थीम पर आधारित सत्र में उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रमों के समायोजन और क्षेत्रीय विकास की प्राथमिकताओं पर विशेष चर्चा हुई। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को उद्योग की जरूरतों से जोड़ते हुए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करना है। विभिन्न सत्रों में नई शिक्षा नीति, कौशल उन्नयन, उद्योग-शिक्षा साझेदारी, स्टार्टअप अवसर और भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के संवाद से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और युवाओं की रोजगार क्षमता दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा। ‘शिक्षा संवाद’ को छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।‘शिक्षा संवाद’ के दूसरे चरण में उच्च शिक्षा को डिजिटल, उद्योगोन्मुख और शोध आधारित बनाने पर गहन मंथन हुआ। विभिन्न सत्रों में कुलपतियों, शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति विशेषज्ञों ने भाग लेकर शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देने के सुझाव प्रस्तुत किए।डिजिटल इनोवेशन से बदलती उच्च शिक्षाइस सत्र में डिजिटल कैंपस, एलएमएस एवं ब्लेंडेड लर्निंग मॉडल, एआई आधारित शिक्षण-मूल्यांकन, डेटा आधारित प्रशासन तथा साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने माना कि तकनीक के समुचित उपयोग से पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों में सुधार संभव है।रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए इंडस्ट्रीज-अकादमिक सहयोगइस सत्र में उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप एवं अप्रेंटिसशिप, सेक्टर स्किल काउंसिल की भूमिका और परिणाम आधारित शिक्षा पर विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालयों और उद्योग जगत के बीच मजबूत तालमेल से युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर मिलेंगे।ज्ञान अर्थव्यवस्था की ओर -शोध, नवाचार और उद्यमिताअंतिम तकनीकी सत्र में शोध के वर्तमान परिदृश्य, नवाचार केंद्रों की स्थापना, स्टार्टअप प्रोत्साहन, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और शोध के व्यावसायीकरण पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने शिक्षा संस्थानों में इनोवेशन कल्चर विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ‘शिक्षा संवाद’ को राज्य में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण, उद्योग सहयोग और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम का समापन सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष कुमार देवांगन के सार-संक्षेप के साथ हुआ। ‘शिक्षा संवाद 2026’ ने राज्य में भविष्य उन्मुख, नवाचार- प्रधान और उद्योग-संरेखित उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
- - प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 , स्व कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट-18 को महिला क्रिकेट टीमों का मुकाबलारायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त और विस्तार न्यूज के बीच खेला जाएगा । 18 फ़रवरी को सुबह 8 बजे महिला पत्रकारों की क्रिकेट टीम " शक्ति " और " तेजस्वी " के बीच प्रदर्शन मैच होगा ।नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले जा रहे प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में आज विस्तार न्यूज की टीम ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आईबीसी 24 को 10 विकेट से हराया । 147 रन विजयी लक्ष्य को उन्होंने बिना विकेट खोए प्राप्त कर लिया । सलामी जोड़ी सौरभ तिवारी ने 79 रनों और रवि मिरी ने 58 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 9 ओवर में ही जीत दिला दी। दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया ।पूर्व विजेता आईबीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईबीसी की ओर से संजय सिंहदेव ने सर्वाधिक 30 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की पारी खेली। इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों में अविनाश ने 14 गेंद पर 25 रन, रामेश्वर 5 गेंद में 4 रन, विशाल 4 गेंद में 4 रन, जैदी 8 गेंद पर 6 रन, हितेश एवं नवरतन ने 1-1 रन बनाए। इसके जवाब में विस्तार इलेवन ने बिना कोई विकेट खोये निर्धारित ओवरों से एक ओवर पहले ही इस लक्ष्य को पार कर लिया ।गेंदबाजी में विस्तार इलेवन की ओर से किशन साहू ने सर्वाधिक 2 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। खोमन एवं मुकेश ने भी 1-1 विकेट हासिल किया। आईबीसी के गेंदबाजों में कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। आज दूसरे सेमीफाइनल के दौरान मंच पर मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और राजेंद्र तिवारी उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा , विकास उपाध्याय , प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन की उपस्थिति रही ।इस अवसर पर केके निगम , नवीन निगम , राजेन्द्र निगम सहित निगम परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश चौबे , दिनेश तिवारी , संदीप पुराणिक , प्रदीप दुबे , विश्वेश ठाकरे, रविकांत मित्तल, सुखनंदन बंजारे , संजीव शुक्ला ,खेल मड़ई के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर व अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खेलप्रेमी मौजूद थे। मैच के अंपायर वैदुर्य निगम व अनुराग , स्कोरर पी. रामाराव नायडू और महेन्द्र रहे।
- - लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा- आधार पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र बनाने कार्यवाही तेज करने के निर्देश- कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठकदुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अविवादित नामांतरण और अविवादित बंटवारे के कार्य ग्राम पंचायतों को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-दो प्रकरण दर्ज कर 31 मार्च से पहले आदेश जारी किए जाएं। भूमि आवंटन से जुड़े मामलों में विभाग प्रमुखों को बिना विलंब अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।बैठक में बायोमेट्रिक अटेंडेंस को सभी अनुविभागीय कार्यालयों, जनपदों और तहसीलों में शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत व्यक्तिगत आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली, जिस पर सभी नगर निगम आयुक्तों ने पूर्णता की जानकारी दी। स्वामित्व योजना (मेप-2/मेप-3) में संशोधन के लिए ग्रामवार स्कैन कॉपी के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही शासकीय नस्तियों के संधारण के लिए लिंक अधिकारी की शीघ्र नियुक्ति करने को कहा गया।आगामी जनगणना-2027 की प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर निरस्तीकरण के बाद भी बकाया राशि जमा न करने वाले संचालकों से भू-राजस्व के रूप में वसूली की कार्यवाही शीघ्र करने को कहा गया।जिले के सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों, जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके लिए शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी बच्चों के आधार पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के कारण जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र लंबित हैं, उनके लिए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों के लिए 18, 19 और 20 फरवरी को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर मंगल भवन, नगर पालिका निगम चरोदा, नगर पालिका निगम भिलाई और जनपद पंचायत दुर्ग में लगाया जाएगा। हितग्राही किसी भी स्थल पर जाकर इसमें भाग ले सकते हैं। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी कर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक जानकारी पहुँचाने के निर्देश दिए।बैठक में जल संरक्षण, जल स्रोतों के रिचार्ज तथा नल-जल योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं संधारण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध रूप से पहुंचाएं। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर श्री बिरेन्द्र सिंह एवं श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पांडेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरत राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती शिल्ली थामस, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- - अब तक 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दिया डिजिटल फीडबैकरायपुर, । स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर में उपभोक्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिल रही है। सप्ताहभर में ही 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपना फीडबैक दर्ज कराया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की सुविधाओं को समझ रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।इस अभियान में बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों, सोशल मीडिया संवाद और डिजिटल माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की बढ़ती सहभागिता स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली के प्रति विश्वास और तकनीक आधारित पारदर्शी विद्युत सेवाओं की स्वीकार्यता को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोर बिजली एप के माध्यम से फीडबैक दर्ज कर रहे हैं। रायपुर शहर से सर्वाधिक फीडबैक प्राप्त हुए हैं। भिलाई सिटी वेस्ट संभाग से सबसे अधिक दो हजार फीडबैक मिले हैं। जोन में बिलासपुर के बसंत विहार तथा सकरी वितरण केंद्र से सबसे अधिक फीडबैक दर्ज किए गए हैं। यह पखवाड़ा 23 फरवरी तक चलेगा।श्री मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट मीटर से विद्युत आपूर्ति की निगरानी एवं प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियल टाइम विद्युत उपभोग की जानकारी, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग, ओवरलोड की त्वरित पहचान तथा ऊर्जा संरक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है।स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत उपभोक्ताओं के फीडबैक भी लिये जा रहे हैं, जिसमें काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं हैं। डीडीनगर रायपुर की उपभोक्ता श्रीमती सुधा उपाध्याय ने फीडबैक फार्म में बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हमारे मोबाइल में मोर बिजली एप के जरिए हर आधे घंटे के अंतराल में हो रही खपत को देख सकते हैं। इससे मुझे अपने घर में यह पता लगा कि किस समय खपत अधिक हो रही है और उसके आधार पर अनावश्यक चल रहे बिजली उपकरणों को बंद करके बिजली बिल घटाया जा सकता है।श्यामनगर के सोनू चंद्राकर का कहना है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह निःशुल्क लगाया गया है, इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता। बंजारी नगर के श्री गुरुचरण साहू ने बताया कि इसे लगाने से समय पर रीडिंग का पता लग जाता है। समय पर बिजली बिल मिल जाता है। इसे लगाने में फायदा है।जशपुर के बाघऱकोना गांव के रोमानुस एक्का ने अपने फीडबैक में बताया कि इससे प्रतिदिन की बिजली खपत की जानकारी मिल जा रही है, जिससे बिजली की बचत करने का मौका मेरे हाथ में आ गया है। जशपुर के विकास गुप्ता बताते हैं कि उन्हें स्मार्ट मीटर अच्छा लगा। इसे लगाने में कोई परेशानी नहीं है। रीडिंग के लिए मीटर रीडर के समय पर नहीं आने की समस्या नहीं रहेगी
- -धर्मांतरण की साजिश कर्ताओं के मुंह पर करारा तमाचा है सुप्रीम कोर्ट का आदेश - विकास मरकामरायपुर। आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के चेयरमेन विकास मरकाम ने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 28 अक्टूबर 2025 के निर्णय को बरकरार रखने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे बस्तर से लेकर सरगुजा तक के करोड़ों आदिवासियों की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और स्वाभिमान की महाविजय बताया है।विकास मरकाम ने जारी बयान में कहा कि माननीय न्यायालय के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि पेसा (PESA) कानून के तहत हमारी ग्राम सभाएं केवल नाम की नहीं, बल्कि 'स्वशासन' की असली शक्ति रखती हैं। ग्राम सभाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और रीति-रिवाजों की रक्षा करने का पूर्ण संवैधानिक अधिकार है।धर्मांतरण की साजिश कर्ताओं पर करारा प्रहार करते हुए मरकाम ने कहा कि "लंबे समय से बाहरी तत्वों और मिशनरी ताकतों द्वारा हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों का धर्मांतरण कराकर हमारी मूल संस्कृति को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा था। जब ग्राम सभाओं ने अपनी परंपरा बचाने के लिए सूचना बोर्ड लगाए, तो कुछ लोगों ने इसे असंवैधानिक बताने की कोशिश की। लेकिन आज सत्य की जीत हुई है। न्यायालय ने माना है कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए उठाए गए एहतियाती कदम पूरी तरह वैध हैं।"भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मरकाम ने कहा कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार और देश की मोदी सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी पहचान को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने न्यायालय में आदिवासियों के पक्ष को जिस मजबूती से रखा, यह उसी का परिणाम है। मरकाम ने अंत में कहा, "यह निर्णय उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो आदिवासियों को उनकी जड़ों से काटकर समाज को बांटना चाहते थे। अब छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज अपनी ग्राम सभाओं के माध्यम से अपनी परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन और भी गर्व के साथ करेगा।"
- - महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में इंग्लिश टीचर सुनिधि रोकडे ने बच्चों को दिए टिप्सरायपुर। अंग्रेजी विषय की मार्गदर्शन कार्यशाला में शिक्षिका सुनिधि रोकड़े ने बच्चों से कहा कि ग्रामर में टेंस, एक्टिव-पैसिव वॉइस, डायरेक्ट- इनडायरेक्ट स्पीच और आर्टिकल का नियमित अभ्यास करें और अपनी वोकैब्यलेरी का विस्तार करें। ऐसा करना अंग्रेजी में अच्छे नंबर लाने का आधार बनता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं को बोर्ड परीक्षा 20 और 21 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के विषय विशेषज्ञों की ओर से बच्चों को परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन देने की प्रक्रिया जारी है।सुनिधि ने कहा कि अंग्रेजी की तैयारी के लिए पाठों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उन्हें अच्छी तरह समझें। पाठ में आए कठिन शब्दों को चुनकर अलग से लिखें। उन शब्दों को बार-बार लिखकर अभ्यास करें। लंबे उत्तरों को केवल पढ़ें नहीं, बल्कि लिख- लिखकर याद करें। कठिन और लंबे शब्दों की वर्तनी (स्पेलिंग) को रेखांकित करें और उनका विशेष अभ्यास करें।सुनिधि ने कहा कि लेखन खंड की तैयारी के लिए विभिन्न प्रारूपों जैसे पत्र, सूचना, अनुच्छेद, लेख आदि को अच्छी तरह सीखें और अलग-अलग विषयों पर उनका अभ्यास करें। व्याकरण की तैयारी करते समय नियमों की एक सारणी या चार्ट अपनी कॉपी में बनाएं और उसे प्रतिदिन पढ़ें। प्रतिदिन 15–20 मिनट व्याकरण के लिए अवश्य दें।सुनिधि ने बताया कि पत्र, रिपोर्ट, आर्टिकल और निबंध के सही फॉर्मेट का अभ्यास करें। अच्छे नंबर पाने के लिए फॉर्मेट का सही होना बहुत जरूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों और सैंपल पेपर को तीन घंटे की समय सीमा में हल करें।
- -एएसपी यातायात ने व्यापारियों की बैठक बुलाकर अतिक्रमण हटाने कानून व्यवस्था बनाये रखने प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील कीरायपुर - आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला ने नगर निगम रायपुर जोन 5 अंतर्गत सुन्दर नगर और रायपुरा मुख्य मार्ग के व्यापारियों के साथ नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग एवं यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित मिलकर बैठक की एवं व्यापारियो से आम नागरिको को हो रही असुविधा की जानकारी देकर विस्तार से अवगत कराया। बैठक में जनहित मे जनसुविधा हेतु मार्ग से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक सहयोग नगरहित में देने की अपील व्यापारियो से अधिकारियों द्वारा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियो को नगर निगम क्षेत्र में नियमो के अंतर्गत स्वेच्छा से सडक मार्ग से अपने अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी अन्यथा की स्थिति में नागरिको को असुविधा होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी व्यापारियों को दी गई ।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे और सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने कलेक्टर से मिलकर व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।जनदर्शन में आज बोदरी तहसील के ग्राम बोडसरा के छात्र दीपेश कुमार ने राजस्व रिकॉर्ड में हुई त्रुटि को लेकर कलेक्टर से सुधार की मांग की है। आवेदक का कहना है कि पुराने मिसल रिकॉर्ड में नाम की गलती के कारण उसका जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, जिससे उसकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। त्रुटि के कारण राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं, जिससे उसे शैक्षणिक और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में परेशानी हो रही है। कलेक्टर ने मामले को एसडीओ बिल्हा को सौंपा। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शासकीय तालाब के आने जाने के निस्तारी रास्ते पर सुखराम यादव द्वारा किये गये अवैध निर्माण कार्य को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम तेंदुवा के सुखराम यादव द्वारा निस्तारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों को तालाब आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को उक्त प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। नहरपारा लिटिया के कैलाश प्रसाद साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान करने गुहार लगाई। मामले को उप संचालक कृषि देखेंगे।शहर के वार्ड क्रमांक 36 बसंत भाई पटेल नगर के वासियों ने वार्ड में सीसी रोड, नाली, बिजली पोल एवं पानी पाईप लाईन लगाने की मांग की है। वार्ड वासियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि कच्चे सड़क की वजह से पानी भराव एवं गदंगी की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिससे स्कूली बच्चों सहित आमजनों को भी काफी परेशानियां होती है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को इस पर आवश्यक कार्यवाही करने कहा। सकरी तहसील के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कोपरा में तालाब निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए खसरा नंबर 81 और 82 की जमीन ग्राम सभा से स्वीकृत है। कुछ लोगों ने इस प्रस्तावित जमीन पर खेत बनाना शुरू कर दिया है और ट्रैक्टर से लगातार जुताई का काम जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सरपंच द्वारा इस कार्य को रुकवाया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उसी जमीन पर खेती शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित लोगों द्वारा किए जा रहे कब्जे और खेती के कार्य को तुरंत रोका जाए तथा प्रस्तावित तालाब की जमीन को सुरक्षित रखा जाए। कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जनदर्शन में राजस्व अभिलेखों में नाम सुधार, पुराने मिसल अभिलेख में त्रुटि संशोधन तथा जाति प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कुछ आवेदकों ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, किसान सम्मान निधि नहीं मिलने तथा बैंक एवं वित्तीय संस्था से संबंधित बकाया भुगतान की समस्याएं भी रखीं। इसके अलावा दुकान का जप्त सामान या राशि वापस दिलाने एवं आवास ऋण से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुई। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।
- -वैचारिक अधिष्ठान के लिए प्रशिक्षण जरूरी : पटेलरायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ प्रांतीय कार्यशाला आहूत की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय संयोजक के. सी. पटेल ने कहा कि भाजपा केवल एक चुनावी मशीन नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन (कुल 24 घंटे) का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद 15 अप्रैल से जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। इस बार के प्रशिक्षण मॉड्यूल को बेहद आधुनिक और व्यापक बनाया गया है।प्रशिक्षण से कार्यकर्ता सदैव और प्रखर व प्रवीण होते हैं : किरण देवभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से 7 प्रमुख विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक सत्र। जिलास्तरीय वर्गों में 11 अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।प्रशिक्षण हमारा आधारभूत कार्यक्रम : जम्वालभाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की प्रांतीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर होते है। विषय के अच्छे जानकार बनते है। भाजपा में प्रशिक्षिति कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते है। उन्होंने संवाद करते हुए सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वाेपरि रखने का संदेश दिया।पंच परिवर्तन समाजिक जीवन का दर्शन : सायप्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए। यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की उस सांगठनिक शक्ति को और अधिक धार देने का माध्यम है, जो तकनीक और विचार के संगम से विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगी।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सहित प्रशिक्षण टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. अवधेश जैन, अभियान टोली के सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, श्रीमती शताब्दी पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रदेश सरकार के मंत्री लगतार कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात उनके आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं। सहयोग केन्द्र में आवेदनों निराकरण से कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में भारी उत्साह है। आगामी 18 फरवरी को प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिन 19 फरवरी को प्रदेश की महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगीं। उनके साथ प्रदेश भाजपा मंत्री हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहेंगीं।
-
*- बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की हो कारगर पहल*
*- संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक संपन्न*दुर्ग/ संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गन्ने एवं मिलेट्स फसलों की पैदावारी हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में गन्ने की फसल पर जोर दिया जाए, वहीं संभाग अंतर्गत पाहड़ी क्षेत्रों के जिलों में मिलेट्स फसलों की पैदावारी पर जोर दिया जाए। उन्होंने संयुक्त संचालक कृषि को गन्ने की पैदावारी के लिए शासन स्तर पर कृषकों को अनुदान राशि हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। श्री राठौर ने संभाग अंतर्गत जिलों में रबी धान की फसल के बदले दहलन-तिलहन फसलों की क्षेत्राच्छादन में बढ़ोतरी करने निर्देशित किया। खाद के भंडारण के साथ ही अग्रिम उठाव हेतु अभियान प्रारंभ किया जाए। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने बेहतर प्रबंध किया जाए। जिलों में उड़नदस्ता टीम गठित कर, टीम द्वारा नकल के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बोर्ड परीक्षा का संचालन बेहतर ढंग से हो। केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतने के कड़े निर्देश दिये जाए।संभाग आयुक्त श्री राठौर ने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संचालित करने पर जोर देते हुए अवगत कराया कि आगामी 24 फरवरी को ई-ऑफिस पर विशेष प्रशिक्षण बीआईटी दुर्ग में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रशिक्षण में अधिकारी सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार प्रदेश की सभी पंचायतों को एक प्राथमिक सहकरी समिति को जोड़ना है। दुर्ग संभाग में अब तक 1330 पंचायतों को समितियों द्वारा कवर्ड किया गया है। उन्होंने संयुक्त आयुक्त सहकारी समितियां को अनकवर्ड ग्राम पंचायतों में भी पैक्स, दुग्ध, मत्स्य एवं वनोपज समितियों से जोड़ने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। इस दौरान संभाग आयुक्त श्री राठौर ने विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव, उपायुक्त (विकास) श्री संतोष ठाकुर सहित समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। - -सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा: वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को स्वीकृति, 543 विकास कार्यों को मंजूरीरायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में सरगुजा संभाग के जिलों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता में रखा है।प्राधिकरण के माध्यम से पिछड़े एवं वनांचल क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और क्षेत्र की समृद्धि के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और सभी के सहयोग से इस क्षेत्र को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाया जाएगा।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राधिकरण हेतु 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर 543 विकास कार्यों के लिए 4905.58 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई, जबकि वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 606 कार्यों को भी औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों को मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने गर्मी के मौसम में पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सोनहत विकासखंड में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच सके।बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने, किसानों की समस्याओं के समाधान, बिजली बिल त्रुटियों को दूर करने तथा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्राधिकरण की पिछली बैठक जशपुर जिले के मयाली में आयोजित हुई थी, जिसके बाद मयाली की पहचान पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ी है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व के बड़े शिवलिंग को स्थान मिला तथा स्वदेश दर्शन योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर में आयोजित इस बैठक से भी जिले की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि झुमका जलाशय सहित यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार विभिन्न जिलों में बैठक आयोजित करने से स्थानीय विकास को गति मिलती है।बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्रदर्शनी में दिखा माटी से जुड़ावरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का एक आत्मीय और सहज रूप उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी का दीया और कलश गढ़कर पारंपरिक शिल्प के प्रति सम्मान और जुड़ाव का सशक्त संदेश दिया।अवसर था सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक का, जिसमें शामिल होने वे कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे थे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के साथ परिसर में स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसी प्रदर्शनी में सोनहत विकासखंड निवासी शिल्पकार श्री देवी दयाल प्रजापति इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी से दीया और कलश बनाने का सजीव प्रदर्शन कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय उनके स्टॉल पर पहुंचे और कुछ देर तक उनकी शिल्पकला का बारीकी से अवलोकन किया। कला के प्रति उत्सुकता बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने स्वयं चाक पर हाथ आजमाने की इच्छा व्यक्त की। शिल्पकार की सहमति से उन्होंने घूमते हुए चाक पर रखी गीली मिट्टी को हाथों से साधा और देखते ही देखते उसे सुंदर दीये का आकार दे दिया। मुख्यमंत्री की सहज कुशलता देखकर स्वयं शिल्पकार भी आश्चर्यचकित रह गए, वहीं उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस क्षण का स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शिल्पकार देवी दयाल प्रजापति से उनके व्यवसाय, आय और परिवार की जानकारी ली तथा उन्हें शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं कारीगर हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक शिल्प, कारीगरों और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि स्थानीय कला और हुनर को नई पहचान और बाजार मिल सके।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, कलेक्टर श्री चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रविकुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री ने हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरिया प्रवास के दौरान कोरिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में 105 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब इन परिवारों को धुएं से मुक्ति मिलने के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्य के अनुकूल ईंधन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।मुख्यमंत्री ने हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरणइस अवसर पर स्व-रोजगार और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 6 आजीविका दीदियों को पिंक ई-रिक्शा (ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस) प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 14 स्वच्छता दीदियों को गार्बेज रिक्शा भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यवस्था नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान है, और इस दिशा में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
- -मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया तथा यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया। चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने यहां बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित विकसित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने लगभग 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया।500 दर्शकों की बैठक क्षमता वाला यह ओपन थिएटर सांस्कृतिक आयोजनों के लिए नया केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।







.jpg)

.jpg)











.jpg)





