- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव कविता पाठ समारोह में हुए शामिल, कहा कविता से देश और समाज के लिए काम करने की मिलती है प्रेरणा-'एक भारतीय आत्मा’ के नाम से मशहूर श्री माखनलाल चतुर्वेदी ने वर्ष 1922 में बिलासपुर जेल में लिखी थी 'पुष्प की अभिलाषा'रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्री माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित कालजयी कविता ’पुष्प की अभिलाषा’ का आज केन्द्रीय जेल बिलासपुर में सामूहिक पाठ किया गया। स्वर्गीय श्री चतुर्वेदी ने बिलासपुर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध रहने के दौरान 18 फरवरी 1922 को इस देशभक्तिपूर्ण काव्य की रचना की थी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में कैदियों ने इसका सामूहिक पाठ किया। केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह के सहयोग से इस प्रेरणादायी कविता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था। विधायक श्री सुशांत शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार श्री सतीश जायसवाल तथा संपादक एवं कवि श्री देवेन्द्र कुमार सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कैदी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समारोह में ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय श्री माखनलाल चतुर्वेदी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के इस ऐतिहासिक जेल में देशभक्त साहित्यकार श्री माखनलाल चतुर्वेदी के प्रति श्रद्धा एवं आदरभाव व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। देश के लिए बलिदान का क्या महत्व है, इस कालजयी रचना के जरिए बताया गया है। उन्होंने कहा कि एक फूल की इच्छा है कि वह सम्राट अथवा देवता के सिर पर नहीं, बल्कि उस मार्ग में सेनानियों के पैरों तले कुचला जाना मंजूर करता है जिस पथ से होकर सेनानी देश को आजाद करने की लड़ाई में आगे बढ़ें। यह देश के लिए महती त्याग और बलिदान की भावना है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चतुर्वेदी की आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका थी। देशभक्ति की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी थी। वे 5 जुलाई 1921 से 1 मार्च 1922 तक सात माह 27 दिन इस जेल में निरूद्ध रहे। इसी जेल में रहकर उन्होंने 18 फरवरी 2022 को यह कालजयी रचना सेनानियों को सौंपी थी। बिलासपुर के साथ ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए यह कविता बड़ी धरोहर है। इससे हम सबको अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी।श्री साव ने कहा कि श्री माखनलाल चतुर्वेदी प्रकाण्ड विद्वान और देशभक्त थे। ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से उन्हें जाना जाता है। देश की आजादी के बाद उन्हें प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। ‘पुष्प की अभिलाषा’ शीर्षक से रचित कविता का एक-एक शब्द देशभक्ति के भावों से भरा हुआ है। यह हम सबको देश और समाज के लिए समर्पण भाव से काम करने के लिए प्रेरित करता है। श्री दीपक सिंह, श्री मोहित जायसवाल और जेल अधीक्षक श्री खोमेश मंडावी भी समारोह में मौजूद थे।
- -प्रभारी सचिव बाढ़ प्रभावित जिलों का भ्रमण कर राहत कार्यों का करें निरीक्षण - मुख्यमंत्री श्री साय-मुख्यमंत्री श्री साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान दिए दिशानिर्देशरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से हुई जनहानि और पशुहानि प्रभावित परिवारों को राहत राशि बिना विलंब के उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त आवासों के सुधार हेतु तिरपाल, बाँस-बल्ली और राहत राशि का वितरण प्राथमिकता से किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का भ्रमण करें और राहत कार्यों का सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रभावित गाँवों से सड़क संपर्क बहाल करने, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की शीघ्र बहाली राहत कार्यों की सफलता की कुंजी है।समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टरों से कहा कि यदि उन्हें शासन स्तर से अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता हो तो वे तुरंत प्रस्ताव भेजें, ताकि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में भोजन, कपड़े और सूखा राशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि राहत शिविरों और प्रभावित गाँवों में स्वास्थ्य शिविर और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।बैठक के प्रारंभ में राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्यमंत्री को बस्तर में बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों को अतिरिक्त राशन का आबंटन भी कर दिया गया है और सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जा रही है।इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री साय ने चारों जिलों के कलेक्टरों से सीधे संवाद कर उनके-अपने जिलों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टरों ने बताया कि अब अधिकांश बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है और स्थिति नियंत्रण में है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रशासन का पूरा ध्यान राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुन्दरराज उपस्थित थे।
- रायपुर । ग्राम टेकारी ( कुंडा) निवासी श्रीमती संध्या वर्मा का 68 वर्ष$ की आयु में आज आकस्मिक निधन हो गया। वे गैदराम वर्मा की पत्नी , मनोज , निवेदिता व रेणुका की माता थीं। उनका अंतिम संस्कार टेकारी मुक्तिधाम में किया गया ।
- रायपुर । वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा अवैध शिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। सिमगा परिक्षेत्र अंतर्गत कचलोन बीट में प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 12 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।वनमण्डलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में उपवनमण्डलाधिकारी श्री निश्चल शुक्ला एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री बसंत खांडेकर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी से जंगली सुवर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुवर की अंतड़ी, जी.आई. तार, विद्युत तार एवं खूंटियां बरामद की गईं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी आरोपी संगठित रूप से अवैध शिकार की गतिविधियों में संलिप्त थे।गिरफ्तार आरोपी परमानंद निषाद (आयु 40 वर्ष, निवासी कचलोन) के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अपराध क्रमांक 1966/13 दिनांक 25 अगस्त 2025 कायम किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।वनमण्डलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील ने कहा है कि वन्यप्राणी हमारे पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अवैध शिकार जैसे वन्य अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्य में सहयोग प्रदान करें।इस कार्रवाई में प्रशिक्षु वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री अनिरुद्ध कश्यप, उपवनक्षेत्रपाल श्रीमती सरिता एक्का, वनरक्षक रजनीश वर्मा, मनबोधन टंडन, वनपाल संतराम कुंद्रे, वनरक्षक राकेश ध्रुव, गोविंद सिंह पटले, वन चौकीदार इमेश्वर शर्मा सहित विभागीय अमले एवं सुरक्षा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- रायपुर ।प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर हितग्राही अपने पक्के घर का सपना साकार कर रहे हैं। ऐसी ही एक हितग्राही नारायणपुर जिले की निवासी श्रीमती पार्वती पटेल अपने परिवार के साथ वर्षों से एक कच्चे मकान में रह रही थीं। बरसात के मौसम में टपकती छत और मिट्टी की दीवारें उनके जीवन की रोजमर्रा की कठिनाइयों को और बढ़ा देती थीं। पार्वती की आय का एकमात्र स्रोत सब्जी बेचने का छोटा व्यवसाय था, जिससे परिवार का गुज़ारा मुश्किल से हो पाता था।आर्थिक तंगी के चलते वे कभी भी पक्का घर बनवाने की सोच नहीं सकीं। लेकिन 2023 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुई पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख मकानों को स्वीकृति दी गई। इसी के तहत् मोर जमीन मोर मकान अभियान शुरू किया गया, जो पार्वती के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया।सपनों का घर बना हकीकतनगरपालिका परिषद कार्यालय की सक्रिय भूमिका से उन्हें योजना में पंजीकृत किया गया। योजना के तहत केंद्रांश, राज्यांश और हितग्राही अंशदान के माध्यम से मकान निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। कुछ ही महीनों में उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। आज पार्वती पटेल अपने परिवार के साथ अपने नए पक्के घर में सुरक्षित, ससम्मान और खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही हैं। अब उन्हें बरसात का डर नहीं है, वे आत्मविश्वास से पक्के मकान में खुशी-खुशी परिवार के साथ निवास कर रही हैं।पार्वती बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे जैसे गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना हमें सिर्फ छत ही नहीं देती, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना भी देती है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आभारी हूँ, जिन्होंने हमारे सपनों को साकार किया है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।वित्त विभाग द्वारा विमुक्ति आदेश जारी होने के साथ ही निजी अस्पतालों को उनके बकाया दावों का भुगतान होना शुरू हो गया है। इससे अस्पताल संचालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के सुचारू संचालन में लाभ मिलेगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि शासन नागरिकों के हितों के प्रति सजग हैं और निजी अस्पतालों को राशि को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के प्राथमिक कार्यों में से है और लोकहित में मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए , शासन स्तर से अस्पतालों को भुगतान शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही समस्त बकाया राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के एकात्म परिसर स्थित जिला कार्यलय में बुधवीर को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करके प्रतिमा स्थापित की गई। पं. सतीश पाण्डेय के सान्निध्य में पूजन कार्यक्रम रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने सम्पन्न कराया।श्री गणेश पूजन कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, रायपुर शहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला मंत्री सोनू सलूजा, जयराम दुबे, रोहित भारद्वाज, विशाल शुक्ला, अश्विनी विश्वकर्मा, अनिल पुरोहित, युवराज धनगर, रोशन षड़ंगी, कुबेर साहू, ऋषि भास्कर, जितेन्द्र यादव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , सांसद संतोष पांडेय सहित पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त कियारायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर की पूर्व प्रथम महिला विधायक के रूप में ख्यातिलब्ध रजनीताई उपासने के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। विदित रहे, बुधवार देर शाम अस्वस्थता के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान रजनीताई का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा-परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में रजनीताई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन हम सबके लिए उनके आत्मीय व ममत्वपूर्ण स्नेह की शीतल छाँह की अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के दौरान अपने तीन बेटों की मीसा में हुई गिरफ्तारी के बावजूद उन्होंने जिस धैर्य, साहस और मुखरता के साथ उन प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला किया, वह एक प्रेरणास्पद अध्याय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि रजनीताई के देहावसान का दु:खद समाचार हृदय को विदीर्ण करने वाला है। उन्होंने जिस मुखर व्यक्तित्व के साथ आपातकाल के दिनों और उसके बाद भी संगठन कौशल की मिसाल पेश की, वह भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेगी। परमपिता परमेश्वर उनकी पावन आत्मा को चिरशांति व परिजनों को यह गहन दु:ख सहने का धैर्य व सम्बल प्रदान करें।भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने रजनीताई के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रजनीताई को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने जिस विनम्रता और दृढ़ता के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन कर जनता के दिलों में अमिट छाप छोड़ी, वह जनप्रतिनिधियों के लिए सीख है।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने रजनीताई के निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि रजनीताई ने संगठन को खड़ा करने के लिए जो संघर्ष किया और आपातकाल के दिनों में जो कष्ट उठाए, उनसे उनके व्यक्तित्व की दृढ़ता और संगठन के प्रति उनके समर्पण की झलक हम सबने अनुभव की है।भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित भाजपा व मोर्चा-प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।सांसद और मुख्य प्रवक्ता छत्तीसगढ़ भाजपा संतोष पाण्डेय ने अफने शोक संदेश में कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश उपासने जी की पूज्य माताजी श्रीमती रजनी ताई उपासने जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। जनसेवा एवं समाजहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उपासने परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
- रायपुर। रायपुर शहर की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने का 94 वर्ष की आयु में बुधवार को वी वाय अस्पताल में निधन हो गया।उनका जन्म 28 अप्रैल 1933 को महाराष्ट्र के परतवाड़ा में हुआ। उनका विवाह आकोट के श्री दत्तात्रेय प्रह्लाद उपासने के साथ हुआ। उनके चार पुत्र हैं जगदीश उपासने, सच्चिदानंद उपासने, गिरीश उपासने और हेमंत उपासने। वे प्रारंभ से ही भारतीय जन संघ की कार्यकर्ता रहीं। उनका पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों के लिए समर्पित रहा। रजनी ताई ने अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अनेक आंदोलन किए और जेल गर्इं । आपातकाल के दौरान रजनी ताई ने भूमिगत आंदोलन का सफल संचालन किया । उनके तीन पुत्र मीसा में जेल में बंद रहे । रजनी ताई ने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे ।वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार में वे रायपुर शहर से विधायक चुनी गईं । इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शारदा चरण तिवारी को हराकर इतिहास रचा था। इसी के साथ वे रायपुर शहर से चुनकर आने वाली पहली महिला विधायक बनीं। वे समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष रहीं। विभिन्न संगठन के पदों पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने काम किया । महिला मोर्चे को खड़े करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस सहित भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों और राजकीय नेताओं के उनके घनिष्ठ संबंध रहे। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, विद्या चरण शुक्ल, अर्जुन सिंह , सुंदरलाल पटवा , वीरेंद्र कुमार सकलेचा, कैलाश जोशी सहित उस दौर के अनेक वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध रहे। यही कारण है कि कोरोना काल में देश केो प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने उन्हें फोन पर सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। रजनी ताई का राजनीतिक जीवन हमेशा सादगी और सेवा की भावना से जुड़ा रहा। जनता के बीच वे एक सहज और मिलनसार नेता के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने एक सादगीपूर्ण और समर्पित नेता को खो दिया है।
-
0 कार्यकारिणी सदस्यों, समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं सहित सभासद भी परिचर्चा में आमंत्रित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में गुरुवार, 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा का विषय ‘अगले 10 वर्षों में महाराष्ट्र मंडल’ रखा गया है। परिचर्चा में कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं व सह संयोजिकाओं के साथ- साथ आजीवन सभासद भी शामिल होकर महाराष्ट्र मंडल को लेकर अपनी परिकल्पनाओं को साझा कर सकते हैं।मंडल के मुख्य समन्वयक व परिचर्चा के संयोजक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि इससे पहले भी करीब 10 साल पहले महाराष्ट्र मंडल में ‘विजन 2020’ परिचर्चा आयोजित की गई थी। उसमें तमाम पदाधिकारियों, सभासदों के साथ कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से मिले सुझावों में अधिकांश पर अमल किया भी जा चुका है। महाराष्ट्र मंडल के लिए अगले 10 साल बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि एक दशक के बाद साल 2035 में महाराष्ट्र मंडल अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा।खंगन ने कहा कि पिछली परिचर्चा के अनुरूप इस बार भी सभी वक्ताओं की ओर मिलने वाले विचारों को संकलित और सहेजा जाएगा। उन सुझावों पर कब और कैसे अमल किया जाएगा, इस पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में चर्चा भी की जाएगी। मुख्य समन्वयक के अनुसार करीब नौ करोड़ की लागत से महाराष्ट्र मंडल का नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त भवन लोकार्पित किया जा चुका है। इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों में मंडल ने अपना फिजियोथैरेपी सेंटर और दिव्य महाराष्ट्र मंडल न्यूज पोर्टल शुरू किया है।श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि इस समय सखी निवास को आधुनिक बनाने की दिशा में सतत कार्य जारी है। जहां अतिशीघ्र 'पालना घर' भी शुरू किया जाएगा। इसी तरह समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह के भी नवीनीकरण व आधुनिकीकरण का कार्य जारी है। यहां पर काम खत्म होते ही न केवल दिव्यांग बच्चियों को आज की जरूरत के अनुरूप सभी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बुजुर्गों के लिए ‘आपुलकी योजना’ के अंतर्गत डे केयर सेंटर भी अस्तित्व में आ जाएगा। इसके बाद भी परिचर्चा में महाराष्ट्र मंडल के विकास कार्यों को लेकर सभासदों से मिलने वाले सुझावों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें यथासंभव धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा। -
0- 90 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार ही शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में पूरे 10 दिन विविध कार्यक्रम
0 पहली बार मंडल में मुंबई के ‘लालबाग चा राजा गणपति’ प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई, इसे मनोकामना पूरी करने वाला श्रीगणेश भी कहा जाता हैरायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने यजमान विकास तामस्कर और विनोद शेष के साथ मिलकर प्रथम पूज्य गणपति बप्पा की प्रतिमा प्रतिष्ठित कराई। इस तरह 90 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप 10 दिवसीय विविध कार्यक्रमों वाले शहीद मेजर यशंवत गोरे स्मृति महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर शालेय शिक्षा सचिव कोमल सिंह परदेशी सपरिवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि लालबाग के राजा की विशेष मनोकामना गणपति प्रतिमा की स्थापना के बाद आस्था काले के नेतृत्व में आध्यात्मिक समिति के सदस्यों व उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने कहा कि मनोकामना पूरी करने वाले 'लाल बाग का राजा' अगले 10 दिनों में आपकी भी मनोकामना पूरी करेंगे, यह विश्वास आप सभी रखिए। गणेशोत्सव के तुरंत बाद यहीं महाराष्ट्र मंडल में छह सितंबर से ही श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई के प्रसिद्ध कथावाचक गुरुवर आचार्य धनंजय शास्त्री वैद्य के सानिध्य में होने वाली कथा में भी आपकी सपरिवार उपस्थिति अपेक्षित है।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान अगले 10 दिनों में ऐसे बहुत से कार्यक्रम होंगे जो शायद आपकी पसंद के न हों, फिर भी आपको सपरिवार कार्यक्रम देखने आना चाहिए क्योंकि सभी कार्यक्रम सभी के पसंद के नहीं हो सकते। कल यदि आपके कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे तो आपकी भी सभी दर्शकों से यहीं अपेक्षा होगी।महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे ‘अगले 10 वर्षों में महाराष्ट्र मंडल’ विषय पर परिचर्चा का आयोजित की गई है। परिचर्चा के संयोजक श्याम सुंदर खंगन के अनुसार इसमें कार्यकारिणी सदस्यों, तमाम समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं व सह संयोजिकाओं के साथ आजीवन सभासद भी इसमें अपनी परिकल्पनाओं का महाराष्ट्र मंडल बताने के लिए आमंत्रित हैं। -
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग को निदान 1100 से प्राप्त जनशिकायतों का डॉगकैचर टीम को भेजकर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के मोवा, अवन्ति विहार कॉलोनी, कोटा, शंकर नगर, चंगोराभाठा सहित अन्य स्थानों में मोहल्लों, कॉलोनियों के विभिन्न सड़क मार्गो में अभियान चलाकर 15 आवारा श्वानों की धरपकड़ कर डॉग कैचर वाहन की सहायता से शासकीय पशु चिकित्सालय बैरन बाजार ले जाया गया. जहां आवारा श्वानों की धरपकड़ पश्चात नसबंदी कर निदान 1100 में प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की डॉग कैचर टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशानुसार किया गया.
-
रायपुर- खारून नदी में जल का स्तर तेज गति से बढ़ रहा है और नदी में जल में टरबिडीटी की मात्रा 1000 पीपीएम से अधिक हो गयी है.
रायपुर नगर पालिक निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि नदी में जल का लेवल निरन्तर बढ़ने और जल के तेज बहाव के कारण इंटेकवेल की इनलेट जाली में कचरा फंसने की सम्भावना हो सकती है और रा वाटर में कमी आ सकती है. -
*0रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, पार्षद राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा ने नागरिकों सहित किया शंकर नगर दुर्गा मैदान में मौलश्री पौधोँ का रोपण,वृक्ष बनने तक एक वर्ष तक स्वच्छता दीदियाँ करेंगी रोपित प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल0*
रायपुर - आज केन्द्र सरकार की नारी सशक्तिकरण योजना अमृत मित्र अंतर्गत वीमेन फॉर ट्रीज योजना अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत शंकर नगर दुर्गा मैदान में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया, नगर निगम पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू,शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्री राजेश गुप्ता,, गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद श्री कैलाश बेहरा ने स्वच्छता दीदियों सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, जोन 3 अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में वीमेन फॉर ट्रीज योजना अंतर्गत छायादार प्रजाति मौलश्री के पौधे रोपित किये. योजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदियाँ रोपित किये गए प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक अगले एक वर्ष तक समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधोँ की सुरक्षा और देखभाल करेंगी.रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सभी नगर वासियों से भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के नगरॉय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देश अनुरूप समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नारी सशक्तिकरण की अभिनव योजना वीमेन फार ट्रीज के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित सुरक्षित चिन्हित स्थानों पर अधिकाधिक पौधे रोपित कर राजधानी रायपुर शहर को स्वच्छ हरित स्मार्ट सिटी बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग की ओर से की है. -
रायपुर/ रायपुर शहर के भाटागांव स्थित शासकीय बिन्नीबाई सोनकर उच्चतर माध्यमिक शाला में पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट हरियर पाठशाला के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विविध प्रजातियों के 700 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गांव के गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से शामिल हुए और पौधों की सुरक्षा तथा देखभाल का संकल्प लिया। इसका उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन की इस पहल से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।‘प्रोजेक्ट हरियर पाठशाला’ के तहत किया गया यह पौधरोपण अभियान न केवल विद्यालय को हरा-भरा बनाएगा बल्कि पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा प्रदान करेगा। -
*सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन और नवाचारों का करेंगे अध्ययन*
*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों से संवाद कर सीखेंगे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के गुर*रायपुर/ राज्य के सभी 55 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे। अपने तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास के दौरान वे सूरत नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनाए गए नवाचारों का अध्ययन करेंगे। वे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा नागरिकों से संवाद कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के गुर भी सीखेंगे।अध्ययन यात्रा के पहले बैच में 28 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी 28 अगस्त से 30 अगस्त तक सूरत में साफ-सफाई की व्यवस्था का अध्ययन करेंगे। वहीं दूसरे बैच में 27 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक सूरत में अपने-अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के तरीके सीखेंगे। इस भ्रमण से राज्य के नगरीय निकायों को स्वच्छता के प्रति दृष्टिकोण बदलने में मदद मिलेगी। अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभव नगर पालिकाओं को स्थायी, सहभागी एवं नवाचारयुक्त अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाएंगे।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की पहल पर विगत जून माह में राज्य के सभी 14 नगर निगमों के महापौर, आयुक्त और वरिष्ठ अभियंता इंदौर के अध्ययन भ्रमण पर गए थे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने अध्ययन प्रवास से लौटे सभी महापौरों और आयुक्तों के साथ मैराथन कार्यशाला आयोजित कर उनके अनुभवों को सुना था। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के अनुसार इंदौर की बेस्ट प्रेक्टिसेस और नवाचारों को लागू करने मंथन किया गया था। कई नगर निगमों ने इन पर अमल भी शुरू कर दिया है।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के इंदौर के सार्थक अध्ययन भ्रमण को देखते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने अन्य नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को भी देश के स्वच्छतम शहरों के भ्रमण पर भेजने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और सीएमओ को अध्ययन प्रवास पर सूरत भेजा जा रहा है। सूरत नगर निगम स्वच्छता, तकनीकी दक्षता एवं शहरी नवाचारों में देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक है। वहां की श्रेष्ठ प्रथाओं और नवाचारों को देख-समझकर लौटने के बाद उन्हें राज्य की नगर पालिकाओं में स्थानीय परिप्रेक्ष्य में लागू करने की रणनीति तैयार की जाएगी।*तीन दिनों के अध्ययन प्रवास में इनका करेंगे अवलोकन*दो बैचों में अध्ययन भ्रमण पर जा रहे नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सीएमओ सूरत नगर निगम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के एकीकृत मॉडल का अवलोकन करेंगे, जिसमें शत-प्रतिशत घर-घर अपशिष्ट संग्रहण, स्रोत-स्तरीय पृथक्करण प्रणाली, स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन, अपशिष्ट प्रोसेसिंग यूनिट्स, जीपीएसयुक्त अपशिष्ट वाहन प्रणाली, रियल-टाइम ट्रैकिंग एवं आईसीसीसी के माध्यम से निगरानी शामिल हैं। इनके साथ ही वे प्रतिभागी सर्कुलर इकोनॉमी एवं नवाचार से जुड़ी पहलों जैसे बायोमाइनिंग, वेस्ट-टू-वेल्थ, लैंडफिल प्रबंधन, आरआरआर (Reduce-Reuse-Recycle) केंद्रों तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित शून्य अपशिष्ट पहल का भी अध्ययन करेंगे।अध्ययन भ्रमण के दौरान सूरत नगर निगम के अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद, केस स्टडी आधारित प्रस्तुतियाँ तथा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय समाधान की पहचान एवं रूपरेखा पर मंथन जैसे ज्ञानवर्धन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इससे नगर पालिकाओं के अध्यक्षों एवं सीएमओ को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा और वे अपने निकायों में नवाचारयुक्त समाधान लागू करने के लिए प्रेरित होंगे। - रायपुर /रायगढ़ में आयोजित हो रहे चक्रधर समारोह के मंच पर दिल्ली से पधारे देश के प्रख्यात कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के 40वें संस्करण की शुरुआत उनके प्रस्तुति से हुई। जयपुर घराने के वरिष्ठ कलाकार पंडित गंगानी ने अपनी अद्भुत नृत्य शैली में पारंपरिक कथक की झलक प्रस्तुत की। महज चार वर्ष की आयु से उन्होंने नृत्य साधना प्रारंभ की थी। वर्ष 2003 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्हें अनेक पुरस्कार और अलंकरण प्राप्त हुए हैं। उनकी कला में परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जिसने श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
-
रायपुर। राजधानी में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रायपुर नगर निगम और BusinessGarh के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप फाउंडर्स मीट-अप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 6 सितंबर (शनिवार) दोपहर 4 से 6 बजे तक नगर निगम संचालित Innov8 को-वर्किंग स्पेस, ISBT, भाठागांव में होगा।
इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने स्टार्टअप विशेषज्ञ और Startup Chaupal के फाउंडर सुमित श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे स्टार्टअप जगत में कई शुरुआती उद्यमियों को निवेश और मार्गदर्शन प्रदान कर चुके हैं।कार्यक्रम की खास बातेंसफल स्टार्टअप की नींव कैसे रखेंउद्यमियों के लिए फंडिंग और निवेश के अवसरटियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टार्टअप्स की संभावनाएँसही नेटवर्किंग और मेंटरशिप का महत्वआयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे बल्कि प्रदेश में उद्यमिता का माहौल भी तैयार करेंगे। - -राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ-विघ्नहर्ता की आराधना के साथ आस्था, संस्कृति, साहित्य और कला के अद्भुत संगम की 10 दिवसीय यात्रा का शानदार आगाज-शास्त्रीय संगीत के गायन वादन से लेकर स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंचरायपुर / चक्रधर समारोह हमें अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ता है और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है। राजा चक्रधर सिंह ने कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो सपना रायगढ़ की धरती से देखा था, यह उत्सव उस स्वप्न का प्रतीक है। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ जिले में आयोजित 40वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह का पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा को हम रजत जयंती के रूप में मना रहे हैं और इस दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समृद्ध बनाने में चक्रधर समारोह का योगदान अग्रणी है। श्री डेका ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ में बहुत गहरा संबंध है और ब्रिटिश काल में इस प्रदेश से लोग असम गए थे। उन्होंने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव ने साहित्य और कला के संरक्षण के जो प्रयास असम में किए थे, वही प्रयास महाराज चक्रधर ने रायगढ़ की धरती से किया। श्री डेका ने बताया कि असम में राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।राज्यपाल ने कहा कि रायगढ़ की धरती भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर है। रायगढ़ घराने की छाप न केवल देश में बल्कि विश्वभर में है। राजा चक्रधर सिंह ने कथक नृत्य को नई ऊंचाइयां दीं और अपनी रचनाओं नर्तन सर्वस्व, तालतोय निधि और राग रत्न मंजूषा के माध्यम से संगीत और नृत्य को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि कला हमारे भीतर संवेदनाओं को जगाती है और जीवन को सुंदर बनाती है। आधुनिकता की दौड़ में जब लोग संस्कृति से दूर हो रहे हैं, तब ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। राज्यपाल ने कहा कि रायगढ़ का नाम लेते ही हमारे मन में संगीत की मिठास, नृत्य की लय और कला के रंग दिखाई देते हैं। यही वो धरती है, जहां बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई, हरिप्रसाद चौरसिया की बाँसुरी और पं. जसराज सहित साहित्य जगत के महान विभूतियों के सुर गूंजते रहे हैं। उन्होंने इस खास मौके पर रायगढ़ की जनता को इस महान परंपरा को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।40वें चक्रधर समारोह के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से ही संगीत, नृत्य और साहित्य जैसी विधाएँ राजाओं के आश्रय में पल्लवित होती आई हैं और इन्हीं परंपराओं ने भारत को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।राजा चक्रधर सिंह को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जब कथक में केवल जयपुर और बनारस घराने ही प्रसिद्ध थे, उस समय रायगढ़ घराने की स्थापना कर उन्होंने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया। श्री शेखावत ने कहा कि आज यह समारोह उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करने का गौरवशाली अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के सक्षम और सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सल छवि से मुक्ति मिल रही है और प्रदेश अब संस्कृति तथा पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से जूझते हुए जिस प्रदेश को कभी पिछड़ेपन की दृष्टि से देखा जाता था, वही आज अपनी लोककलाओं और पर्यटन स्थलों के कारण विश्व स्तर पर पहचान बना रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। हमारी लोककलाएँ, लोकनृत्य और लोकपरंपराएँ पुनः संरक्षित और सशक्त हो रही हैं। श्री शेखावत ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दस दिनों तक रायगढ़ सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा और देश-विदेश से आए कलाकार अपनी कला के माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन को और भव्य बनाएँगे।वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि चक्रधर समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रायगढ़ में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है, जिससे यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान और अधिक मजबूत हो रही है। श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आस्था के प्रमुख केंद्रों, पर्यटन स्थलों को लगातार विकसित करने का काम केंद्र सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के सहयोग से भोरमदेव मंदिर सहित अनेक विकास कार्यों के लिए विशेष रूप से राशि आवंटित की गई है।राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली से आए अतिथियों ने चक्रधर समारोह को गरिमामयी बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह ने कथक नृत्य को नई पहचान दी। उन्होंने विधिवत प्रशिक्षण से रायगढ़ घराने को प्रतिष्ठा दिलाई और इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि एक गोंड आदिवासी राजा द्वारा कथक नृत्य को इस ऊँचाई तक पहुँचाना इतिहास के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद किया जाएगा। रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस भव्य आयोजन से रायगढ़ की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ रही है तथा यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिल रही है।चक्रधर समारोह के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया, नगर निगम के महापौर श्री जीववर्धन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।
-
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, पार्षद राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा ने नागरिकों सहित किया शंकर नगर दुर्गा मैदान में मौलश्री पौधोँ का रोपण,वृक्ष बनने तक एक वर्ष तक स्वच्छता दीदियाँ करेंगी रोपित प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल
रायपुर/आज केन्द्र सरकार की नारी सशक्तिकरण योजना अमृत मित्र अंतर्गत वीमेन फॉर ट्रीज योजना अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत शंकर नगर दुर्गा मैदान में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया, नगर निगम पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू,शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्री राजेश गुप्ता,, गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद श्री कैलाश बेहरा ने स्वच्छता दीदियों सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, जोन 3 अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में वीमेन फॉर ट्रीज योजना अंतर्गत छायादार प्रजाति मौलश्री के पौधे रोपित किये. योजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदियाँ रोपित किये गए प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक अगले एक वर्ष तक समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधोँ की सुरक्षा और देखभाल करेंगी.रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सभी नगर वासियों से भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,,उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के नगरॉय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नारी सशक्तिकरण की अभिनव योजना वीमेन फार ट्रीज के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित सुरक्षित चिन्हित स्थानों पर अधिकाधिक पौधे रोपित कर राजधानी रायपुर शहर को स्वच्छ हरित स्मार्ट सिटी बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग की ओर से की है. -
रायपुर- स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 अंतर्गत दिनांक 27 अगस्त से 9 सितम्बर, 2025 तक राज्य व्यापी "स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त "स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025" के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु अपेक्षित प्रमुख गतिविधियाँ करने के सम्बन्ध में राज्य के नगरीय निकायों को राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए हैँ. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2025 से 9 सितम्बर 2025 तक स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां संचालित किये जाने के आवश्यक निर्देश रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन कमिश्नरों को दिए हैँ.
*:-स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन:-*गणेशोत्सव समितियों द्वारा अपने पंडाल एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी। इस हेतु समितियों को आवश्यक सहयोग नगरीय निकायों द्वारा प्रदान किया जावे।सार्वजनिक गणेश पंडालों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक हेतु जनजागरण किया जावे।गणेश पंडालों में न्यूनतम अपशिष्ट उत्पादन के उपायों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जावे।गणेशोत्सव पंडालों के निकटतम क्षेत्रों में गणेशोत्सव समितियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जावे।गणेशोत्सवं पंडालों में अपशिष्ट पृथक्करण (सोर्स सेग्रेगेशन) हेतु दो डस्टबिन (गीला-सूखा) की व्यवस्था उपयुक्त मात्रा में की जावे।गणेशोत्सव पंडालों में फूलों के अपशिष्ट पात्र (फ्लावर वेस्ट बिन्स) अनिवार्य रूप से रखे जावें, फूलों के अपशिष्ट को अन्य कचरे से पृथक एकत्रित किया जावे।*:-जन-जागरूकता:-*गणेशोत्सव पंडालों में "स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 की ब्रांडिंग की जावे (बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से)।*:- स्वच्छता में भागीदारी :-*"स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के सुचारू संचालन हेतु गणेशोत्सव समितियों, बाजार संघों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, आवासीय संघों, वार्ड समितियों, स्वयंसहायता समूहों, गैर शासकीय संगठनों एवं नागरिक संगठनों, यूथ क्लबों, सामाजिक / धार्मिक संगठनों तथा विभिन्न नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जावे, जिससे स्वच्छ, ग्रीन, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त गणेशोत्सव का आयोजन किया जा सके।*:-वोकल फॉर लोकल :-*गणेशोत्सव पंडालों में नागरिकों को, हस्तनिर्मित उत्पाद और पारंपरिक सजावट की वस्तुएं खरीदने, स्थानीय कारीगरों और व्यवसायों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु प्रेरित किया जावे।*:-स्वच्छ फूड स्ट्रीट :-*गणेशोत्सव के दौरान गणेशोत्सव समितियों एवं विशेषतः स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को अपने स्टॉल एवं आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग करने, स्वच्छता संबंधी आदतों का पालन, पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग सामग्री का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जावे, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण में स्ट्रीट फूड की उपलब्धता हो सके।*+=वेस्ट टू आर्ट :-*निकाय स्तर पर गणेशोत्सव समितियों से समन्वय कर पंडाल स्थलों पर वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनियों का आयोजन करते हुए स्वच्छता एवं अपशिष्ट के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित किया जावे।*:-संचालन एवं निगरानी :-*प्रत्येक नगरीय निकाय द्वारा 'स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नामांकित किया जावे, जो अभियान के सफल संचालन एवं निगरानी हेतु जिम्मेदार होंगे।गणेशोत्सव पंडालों एवं शहर के अन्य व्यावसायिक तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई हेतु विशेष सफाई दल का गठन किया जाये।*:-प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार:-*गणेशोत्सव पंडाल समितियों के मध्य 'स्वच्छतम गणेशोत्सव पंडाल' प्रतियोगिता आयोजित की जावे, जिसमें विजेता पंडालों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जावे।*:-विसर्जन व्यवस्था :-*समस्त नगरीय निकायों में प्रतिमा विसर्जन हेतु निर्धारित स्थल पर उपयुक्त विसर्जन कुंडों की व्यवस्था की जावे। प्रतिमाओं के विसर्जन उपरान्त विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई की संपूर्ण जिम्मदारी संबंधित नगरीय निकायों की होगी।विसर्जन उपरान्त गणेशोत्सव पंडाल स्थलों पर साफ-सफाई कर उनके वास्तविक स्वरूप में लाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी गणेशोत्सव समिति की होगी। संबंधित नगरीय निकायों द्वारा इसकी सतत निगरानी करते हुए अभियान अवधि में (9 सितम्बर, 2025 तक) इस कार्य को संपादित कराया जावे।ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के क्रियान्वयन हेतु विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जावे।गणेशोत्सव पंडालों के संबंध में समय-समय पर जारी विभागीय आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जावे।स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के क्रियान्वयन हेतु अपेक्षित कार्यवाही करते हुए नगरीय क्षेत्रों में अभियान का सफल आयोजन किये जाने का कष्ट करें। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी राज्य शासन की एक महती योजना है, अतएव कृपया इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देवें। -
रायपुर- स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अन्तर्गत समय-समय पर केन्द्र सरकार व राज्य शासन द्वारा स्वच्छता से संबंधित व स्वच्छता के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतु समय सारणी के साथ दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैँ। जिसमें इन गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनप्रतिनिधि व जनसहभागिता के साथ प्रत्येक जोन में कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है, इस सम्बन्ध में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त जोन कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश दिए हैँ।
चूँकि मिलेनियम सिटी की श्रेणी में पूरे देश में रायपुर शहर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है तथा गारबेज फ्री सिटी हेतु 7 स्टार रैंक प्राप्त हुआ है। और वाटर प्लस के साथ ही प्रोमिसिंग शहर में छत्तीसगढ़ राज्य में नगर पालिक निगम रायपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिससे कि केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समीक्षा बैठकों में रायपुर शहर में होने वाले स्वच्छता संबंधित गतिविधियों की लगातार समीक्षा एवं निरीक्षण कर इसकी प्रगति की जानकारी ली जाती है। और मोस्ट प्रामिसिंग सिटी होने के कारण रायपुर शहर से उत्कृष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा की जाती है।रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन कमिश्नरों को इस सम्बन्ध में निर्देशित किया है कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अन्तर्गत केन्द्र सरकार व राज्य शासन द्वारा स्वच्छता से संबंधित व स्वच्छता के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियों का जोन स्तर पर निर्धारित समयसीमा में सफलता पूर्वक आयोजन करावें तथा आयोजन से संबंधित जानकारी रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय की स्वच्छ भारत मिशन शाखा में दिया जाना सुनिश्चित करें। -
रायपुर/ उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.
आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 50 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया।अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 25 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 1312 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा। -
0 कार्यकारिणी सदस्यों, समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं सहित सभासद भी परिचर्चा में आमंत्रित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में गुरुवार, 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे खुली परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा का विषय ‘अगले 10 वर्षों में महाराष्ट्र मंडल’ रखा गया है। परिचर्चा में कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं व सह संयोजिकाओं के साथ- साथ आजीवन सभासद भी शामिल होकर महाराष्ट्र मंडल को लेकर अपनी परिकल्पनाओं को साझा कर सकते हैं।मंडल के मुख्य समन्वयक व परिचर्चा के संयोजक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि इससे पहले भी करीब 10 साल पहले महाराष्ट्र मंडल में ‘विजन 2020’ परिचर्चा आयोजित की गई थी। उसमें तमाम पदाधिकारियों, सभासदों के साथ कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से मिले सुझावों में अधिकांश पर अमल किया भी जा चुका है। महाराष्ट्र मंडल के लिए अगले 10 साल बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि एक दशक के बाद साल 2035 में महाराष्ट्र मंडल अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा।खंगन ने कहा कि पिछली परिचर्चा के अनुरूप इस बार भी सभी वक्ताओं की ओर मिलने वाले विचारों को संकलित और सहेजा जाएगा। उन सुझावों पर कब और कैसे अमल किया जाएगा, इस पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में चर्चा भी की जाएगी। मुख्य समन्वयक के अनुसार करीब नौ करोड़ की लागत से महाराष्ट्र मंडल का नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त भवन लोकार्पित किया जा चुका है। इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों में मंडल ने अपना फिजियोथैरेपी सेंटर और दिव्य महाराष्ट्र मंडल न्यूज पोर्टल शुरू किया है।श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि इस समय सखी निवास को आधुनिक बनाने की दिशा में सतत कार्य जारी है। जहां अतिशीघ्र 'पालना घर' भी शुरू किया जाएगा। इसी तरह समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह के भी नवीनीकरण व आधुनिकीकरण का कार्य जारी है। यहां पर काम खत्म होते ही न केवल दिव्यांग बच्चियों को आज की जरूरत के अनुरूप सभी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बुजुर्गों के लिए ‘आपुलकी योजना’ के अंतर्गत डे केयर सेंटर भी अस्तित्व में आ जाएगा। इसके बाद भी परिचर्चा में महाराष्ट्र मंडल के विकास कार्यों को लेकर सभासदों से मिलने वाले सुझावों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें यथासंभव धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा। - रायपुर ।जशपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से संचालित एकलव्य खेल अकादमी बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का केंद्र बनी हुई है। यहां चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने बताया कि ताइक्वांडो विधा में बच्चों को प्रशिक्षक नंदलाल यादव के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 से 24 अगस्त 2025 तक अंबिकापुर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप में जशपुर जिले की अकादमी के 08 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमी के 07 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें मनीष भगत, शिवराज बंजारा, अजय कुमार चौहान, भारत पैंकरा, राकेश राम, अर्जुन राम और करण राम शामिल हैं। वहीं साहिल एक्का ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। अब यह सभी खिलाड़ी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और अकादमी से जुड़े सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।





.jpg)




.jpeg)


.jpeg)
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)




.jpg)