- Home
- छत्तीसगढ़
-
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 1017 सीटर नए नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन*
*21 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया परिसर*बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर में नए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। एनआईटी के सामने जीई रोड के किनारे 21 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से इस 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को तैयारी का अच्छा माहौल मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन लाइब्रेरी के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री भी मिल सकेगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा तथा रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बसंत पंचमी की बधाई दी। उन्होंने भारतमाता के वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर फेज-2 में आने वाले विद्यार्थियो को माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी। श्री साव ने कहा कि नालंदा परिसर फेज-2 इस बात का उदाहरण है कि श्री विष्णु देव साय की सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सभी संसाधन मुहैया कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की तरह ही यह नया परिसर भी युवाओं के लिए बहुत लाभप्रद होगा और यहां अध्ययन करने वाले युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास गढ़ेंगे। श्री साव ने कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों को चेक भी वितरित किए।वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आज बसंत पंचमी के शुभ और पावन अवसर पर राज्य सरकार की ओर से राजधानीवासियों को शानदार सौगात मिल रही है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में तथा स्थानीय विधायक श्री राजेश मूणत की लगातार कोशिशों के परिणाम शहर को मिल रहे हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश मूणत ने नालंदा परिसर फेज-2 के निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एजुकेशन हब में हम शिक्षा का विकास करने का संकल्प पूरा करेंगे। यहां चारों ओर शिक्षण संस्थाएं हैं। पिछले दो सालों में रायपुर शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का अच्छा विकास हुआ है। निर्माण और विकास के कार्यों में तेजी आई है।रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यह जगह शहर का हृदय स्थल है और यहां चारों ओर बड़ी शिक्षण संस्थाएं हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को नए नालंदा परिसर का भरपूर लाभ मिलेगा। यह उनके कैरियर के निर्माण में बहुत उपयोगी साबित होगा।*ऐसा होगा नया नालंदा परिसर*रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने बताया कि 21 करोड 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1017 सीटर नालंदा परिसर फेज-2 में 90 सीटों वाला व्याख्यान कक्ष भी रहेगा जो किराए पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही 24 घंटे को-वर्किंग स्पेस, 950 से अधिक दोपहिया वाहनों तथा 75 से अधिक चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता, कैफेटेरिया, जिम, स्पोर्ट्स जोन, बच्चों का खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स इत्यादि की भी सुविधाएं मिलेंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की कड़ी मॉनिटरिंग में पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में इसका निर्माण पूर्ण किया जाएगा।राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू, रायपुर नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल और जोन-7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा सहित एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। - रायपुर।कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित नेहरू पुस्तकालय में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, डॉ. गिरिश चंदेल, कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निदेशक विस्तार सेवा डॉ. एस. एस. टुटेजा सहित महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे के मार्गदर्शन में नेहरू पुस्तकालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। पूजन एवं हवन के उपरांत नेहरू पुस्तकालय परिसर में ग्रीन लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। ग्रीन लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना है।इसके पश्चात माननीय कुलपति द्वारा बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित फ्लावर एक्जीबिशन का अवलोकन किया गया, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता एवं नवाचार की सराहना की गई।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ।
- –यातायात व्यवस्था सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकदुर्ग/जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी शामिल हुए।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि हाईवा वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही सिविक क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हेतु यूनिपोल लगाने के निर्देश भी दिए गए।लोक निर्माण विभाग (एनएच) के अधिकारी ने बताया कि सिरसा एवं खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके निर्माण से इन क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा सुपेला मार्केट क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग कराने वाले पार्किंग ठेकेदारों के विरुद्ध वाहन जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने पूर्ण कार्य, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में एएसपी यातायात सुश्री ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-03 श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, आरटीओ श्री एस.एल. लकड़ा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक श्री दिग्विजय सिंह, एनएचआई के कार्यपालन अभियंता श्री गोविंद अहिवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/जिले में आवास निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ग्रामीण हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत मजदूरों को राजमिस्त्री कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मनरेगा के तहत संचालित प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत नंदवाय में स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण से पूर्व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से हितग्राहियों की काउंसलिंग कर उनकी रुचि के अनुसार चयन किया गया। सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप संपादित करने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में सभी 35 पुरुष हितग्राही सक्रिय रूप से भाग लिए। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हितग्राहियों को मनरेगा अंतर्गत 261 रूपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर श्री ओमप्रकाश निर्मकर द्वारा आवास निर्माण में मजबूती हेतु निर्माण सामग्री के उचित अनुपात, कार्य की समय-सीमा, आवश्यक सावधानियों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रामीण हितग्राहियों ने बताया कि वे न केवल अपने आवासों का निर्माण बेहतर गुणवत्ता के साथ कर सकेंगे, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
- - घटना के बाद करीब 11 कि.मी.तक मोटरसाइकिल घसीटता रही हाइवा-चंदखुरी फार्म मुख्य मार्ग की घटना, मृतक टेकारी ग्राम का निवासीरायपुर। चंदखुरी फार्म मुख्य मार्ग पर हाइवा की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार टेकारी (कुंडा) निवासी अनिकेत उर्फ मंगल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में टेकारी का ही एक अन्य युवक तोरन साहू घायल हो गया है।घटना में बाल - बाल बचे मृतक के साथी तोरन साहू द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार घटना गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। दोनों युवक रात टेकारी से मंदिरहसौद की ओर जा रहे थे। तभी सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित करने के बाद भी हाइवा चालक रुका नहीं वरन् हाइवा में फंसी हुई मोटरसाइकिल को लगभग 11 किलोमीटर तक घसीटता रहा और मृतक अनिकेत पटेल के ही ग्राम टेकारी तक पहुंच गया। उसी दौरान सडक़ पर बने स्पीड ब्रेकर में उछलने से मोटरसाइकिल हाइवा से अलग हो गई। उसके बाद हाइवा चालक वाहन को लेकर खम्हरिया - नारा की ओर भाग निकला ।
- रायपुर । ग्राम टेकारी ( कुंडा ) निवासी 21 वर्षीय श्री अनिकेत उर्फ मंगल पटेल का गुरुवार - शुक्रवार की दरम्यानी रात एक सड़क दुघर्टना में आकस्मिक निधन हो गया ।वे श्री धर्मेंद्र पटेल के पुत्र व डाक्टर गोर्वधन पटेल के नाती थे । अंतिम संस्कार शुक्रवार को अपराह्न बाद टेकारी स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
-
*असंगठित श्रमिकों व छोटे व्यापारियों के अधिकतम पंजीकरण के दिए निर्देश*
रायपुर/ केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक सीईओ, जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक में योजनाओं के लाभ, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों, श्रम निरीक्षकों एवं ग्राम स्तरीय उद्यमियों (Village Level Entrepreneur) को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम एवं नगरीय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से योजनाओं की सफलता के लिए सक्रिय सहयोग करने के निर्देश भी दिए।योजना के लाभ एवं पात्रताप्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम हो, पात्र हैं। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन तथा लाभार्थी की मृत्यु होने पर जीवनसाथी को 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन का प्रावधान है।इसी प्रकार छोटे व्यापारियों के लिए योजना में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग तथा 1.5 करोड़ रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारी पात्र हैं। लाभार्थी द्वारा 55 से 200 रुपये प्रतिमाह अंशदान किया जाएगा, जिसके बराबर अंशदान सरकार द्वारा किया जाएगा। 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन एवं मृत्यु की स्थिति में जीवनसाथी को पेंशन का लाभ मिलेगा।पंजीकरण प्रक्रियाइच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा ग्राम स्तरीय उद्यमी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नॉमिनी का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर (ओटीपी हेतु) आवश्यक है।उल्लेखनीय है कि ये योजनाएं असंगठित श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों, दुकानदारों एवं छोटे व्यापारियों को वृद्धावस्था में आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। -
*जन्मदिन पर बच्चों संग खुशियां साझा कर रहे शासकीय कर्मचारी*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना एवं न्योता भोज के अंतर्गत संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के माध्यम से शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं।इसी क्रम में जल संसाधन विभाग डिवीजन-एक में पदस्थ फील्ड असिस्टेंट श्री नीरज साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धरसीवां विकासखंड अंतर्गत अपने ग्राम कुरां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ विशेष समय बिताया। इस अवसर पर श्री साहू ने बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल एवं मिठाइयों का वितरण किया।बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उत्साहित श्री साहू ने कहा कि यह उनके जीवन का एक यादगार अनुभव रहा। पहली बार बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला। उन्होंने इस प्रेरणादायी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। -
*एक कॉल में रितिका की समस्या का जल्द हुआ समाधान, कॉलेज एडमिशन फीस वापसी में मिली त्वरित राहत*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर आमजन के लिए एक भरोसेमंद माध्यम के रूप में उभरकर सामने आया है।रायपुर निवासी सुश्री रीतिका नेताम ने बताया कि उन्होंने नया रायपुर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कॉलेज की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्हें एडमिशन निरस्त कराना पड़ा। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन फीस वापस नहीं की जा रही थी, जिससे वे परेशान थीं।समस्या से व्यथित होकर सुश्री नेताम ने जिला जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और शीघ्र ही उन्हें एडमिशन फीस वापस मिल गई। समस्या के समाधान से सुश्री नेताम ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉल सेंटर की पहल से उन्हें परेशानी से राहत मिली। समस्या के शीघ्र समाधान पर सुश्री रीतिका नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों की समस्याओं केसमाधान हेतु कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आप भी मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। -
*अभनपुर के पशुपालक श्री रजनीश कोसले ने मुर्गी पालन से पाई आर्थिक मजबूती, रोज़ाना हो रही है नियमित आय*
रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बैकयार्ड कुक्कुट ईकाई वितरण योजना छोटे एवं गरीब पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य कम लागत में उन्नत तकनीक से कुक्कुट पालन को बढ़ावा देना, अंडा व मांस उत्पादन में वृद्धि करना तथा हितग्राहियों के परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।योजना का लाभ लेकर अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी निवासी पशुपालक श्री रजनीश कोसले ने अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय 90 चूज़ों एवं दाना से उन्होंने मुर्गी पालन प्रारंभ किया। अब तक वे 50 मुर्गियों के विक्रय से लगभग 20 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही वे प्रतिदिन 30 अंडे 10 रुपए प्रति नग की दर से बेचकर 300 रुपए की नियमित आय अर्जित कर रहे हैं।लगातार हो रही आमदनी से श्री कोसले के जीवन स्तर में सुधार आया है और वे आत्मविश्वास के साथ मुर्गी पालन को अपना मुख्य व्यवसाय बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उल्लेखनीय है कि बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना के तहत 28 दिवसीय उन्नत नस्ल के मुर्गी/बतख चूजे अथवा बटेर चूजे, दाना एवं परिवहन सहित 3000 रुपए की इकाई उपलब्ध कराई जाती है। इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को 90 प्रतिशत तथा सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। -
रायपुर/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में आज फील्ड अस्सिटेंट श्री लेखराम यादव ने शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम भलेसूर में एवं सहायक ग्रेड 3 कुमारी नीति सोनी ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 304 शीतलापारा पंडरी में जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। -
*अभ्यर्थी आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहने, कान में किसी प्रकार का आभूषण है वर्जित*
*शिक्षा पात्रता परीक्षा (TET26) परीक्षा 01 फरवरी 2026 को*रायपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षा पात्रता परीक्षा (TET26) की तैयारियों हेतु आज रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्ट्रट में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री उपेंद्र किण्डो ने सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी केंद्रों में दीवार घड़ी, पेयजल, पार्किंग, एवं इमरजेंसी लाइट लगाने संबंधित निर्देश दिए गए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जिले में व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) 01 फरवरी 2026, रविवार को प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 43 परीक्षा केंद्रों में एवं दूसरी पाली में दोपहर 3:00 से शाम 5:45 तक 84 परीक्षा केंद्रो में आयोजित की जाएगी । दोनों पाली मिलाकर 45,919 अभ्यर्थी शामिल होंगे।अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश :- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए एवं काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा । परीक्षार्थी बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहन सकते हैं, स्वेटर हेतु रंग और आधे बांह का बंधन नहीं है लेकिन सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतार कर चेक कराना होगाl परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हो रही है अतः मुख्य द्वार प्रातः 9:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा में मुख्य द्वार 2.30 बजे बंद किया जाएगा l धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षा में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।इस बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल ने सभी केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी, उड़नदस्ता दल के अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया । -
- 30 जनवरी से 6 फरवरी तक हर वितरण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश के 8 क्षेत्रीय मुख्यालयों को इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जिसमें वे अपने वृत्त एवं उपसंभागीय कार्यालयों तथा वितरण केंद्रों में विविध आयोजन करेंगे। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। 612 स्थानों पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार रथ जाएगा। वहां उपभोक्ताओँ को इस योजना का लाभ लेने पंजीयन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा 48 स्कूल कालेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला, क्विज, नाट व नारा लेखन जैसे आयोजन होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक माध्यम से नागरिकों को ऊर्जा बचत, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग तथा विद्युत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है।प्रतिभागी अपनी चित्रकला में ऊर्जा संरक्षण (एनर्जी कंजर्वेशन), नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (रिन्यूएबल एनर्जी) अथवा विद्युत सुरक्षा (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) में से किसी एक विषय को चयनित कर अपनी रचना तैयार कर सकते हैं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा देशवासियों से अपील की गई है कि वे इस रचनात्मक पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ऊर्जा संरक्षण और विद्युत सुरक्षा का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित करने में सहयोग करें। -
रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी के साथ पराक्रम दिवस भी मनाया गया। प्रति वर्षानुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर हवन- पूजन किया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि सरस्वती पूजा में मुख्य यजमान शिक्षक रोशन सिंह राजपूत रहे। वहीं प्री प्राइमरी के बच्चों ने भी वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया। मार्निंग असेंबली इंचार्ज रेणुका शुक्ला ने आज बच्चों को वसंत पंचमी उत्सव का महत्व बताया। छात्र लव पाठक ने असेंबली कंडक्ट किया। लावण्या गिरीभट्ट ने सुविचार प्रस्तुत किया। सोनल कस्तूरिया मां सरस्वती की वेशभूषा में पहुंचीं थीं। -
- चौबे कालोनी केंद्र के कार्यक्रम में अष्ट विनायक गणपति की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में इन दिनों हल्दी-कुंकू के साथ विविध आयोजनों और स्पर्धाओं की होड़ मची हुई है। मंडल परिसर में चौबे कालोनी और डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। तिल गुड़ के लड्डुओं की मिठास के साथ मनमोहक गेम्स और आकर्षक वाण मिलने पर महिलाओं के चेहरे खिल आए।सखी निवास की प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने मंडल भवन में हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। केंद्र की सदस्य रंजना राजिमवाले और सृष्टि दंडवते ने अन्य सदस्यों को संक्रांति से संबंधित गेम खिलाए। इसमें शैला गायधनी विजेता व दिव्या पात्रीकर उप विजेता रहीं। सभी ने एक-दूसरे को हल्दी-कुंकू लगाकर वाण भेंट किया।इस अवसर पर अनुभा जाउलकर, अंजलि काले, नमिता शेष, विजया भाले, अनामिका महाजन, संध्या अनिल, मीनाक्षी तारे, सीमा देव, अनुजा महाड़िक, दीपांजली भालेराव, अर्चना कुलकर्णी, जया भावे, प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, रश्मि डांगे, माधवी गिरहे, श्रद्धा मरघड़े, सरोजनी पराड़, शिल्पा पराड़, प्रणिता इंचुलकर, माधुरी इंचुलकर, शुभांगी रुद्रजवार और अर्चना टेंबे उपस्थित रहीं।चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि गुरुवार 22 जनवरी को गणेश जयंती और श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर केंद्र के हल्दी-कुंकू का आयोजन इसी थीम पर था। कार्यक्रम स्थल पर अष्ट विनायक श्री गणेश और रामसेतु शीला की आकर्षक झांकी बनाई गई थी। केंद्र के सदस्यों को तिल गुड और पतंग पर आधारित गेम खिलाया गया। इसमें शालिनी शर्मा विजेता, देशपांडे उप विजेता रहीं। मनीषा वरवंडकर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।इस अवसर पर संगीता निमोणकर, अपर्णा कालेले, चारुशीला देव, अंजली वैद्य, अलका मराठे, सुनीता कुलकर्णी, उज्ज्वला पुराणिक, अनुपमा बोधनकर, अवंती अग्निहोत्री, सेजल शाह, सोनाली बेंद्रे, संध्या पांडे, रोहिणी नेने, रंजना चोपकर, अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगांवकर, स्वाति डोनगांवकर, नीलिमा डोनगांवकर, मनीषा मुकादम सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।
-
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस आदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रेल पुलिस समेत कई अहम पदों पर नई पोस्टिंग की गई है। इस प्रशासनिक सर्जरी को सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
राज्य शासन के आदेश के मुताबिक अब रायपुर नगरीय पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।. बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को पुलिस कमिश्नर, रायपुर नगरीय बनाया गया है. वहीं कांकेर में पदस्थ डीआईजी अमित कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रायपुर नगरीय में तीन नए पुलिस उपायुक्तों की भी तैनाती की गई है.

- रायपुर / राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेश के तहत श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री जी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सलाहकार नियुक्त किया है.।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सलाहकार पद का कार्यभार ग्रहण करते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सभी सुविधाएं भी दी जाएंगी।.आर. कृष्णा दास की यह नियुक्ति मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. सलाहकार के रूप में वे मुख्यमंत्री को मीडिया प्रबंधन, संचार रणनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे.।आर. कृष्णा दास लंबे समय तक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार ‘बिजनेस स्टैंडर्ड' के छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें लगभग तीन दशकों का अनुभव है। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान रही है.।
- -20 जनवरी से 5 फरवरी तक वाहनों की बिक्री पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील कीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। राज्य में आम नागरिकों की परचेसिंग पावर बढ़ी है, जिसके चलते बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान यामाहा एक्सएसआर-155, टाटा सिएरा तथा महिंद्रा 7 एक्सओ वाहनों की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही उन्होंने “मनी मैटर्स” पुस्तक का भी विमोचन किया।राडा ऑटो एक्सपो-2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत दो वर्षों में राज्य के किसानों को धान का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में किए गए सुधारों से कई वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर लोगों से चर्चा के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जीएसटी दरों में कमी से बाइक की कीमत में लगभग 15 से 25 हजार रुपए तक का लाभ हो रहा है। वहीं, एक व्यक्ति ने बताया कि हार्वेस्टर की कीमत में करीब 2 लाख रुपए तक की कमी आई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में नई उद्योग नीति लागू की गई है, जिसकी देश-विदेश में सराहना हो रही है। पिछले एक वर्ष में लगभग 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और कई परियोजनाओं पर धरातल पर कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्हें ऑटो एक्सपो में आने का अवसर मिला था, उस समय भी सरकार द्वारा रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी, जिसका व्यापक लाभ मिला। उस दौरान 25 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लगभग 29 हजार वाहनों का विक्रय हुआ। इससे सरकार को करीब 800 करोड़ रुपए का जीएसटी तथा परिवहन विभाग को 129 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। आम नागरिकों को भी ऑटो एक्सपो का प्रत्यक्ष लाभ मिला।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष राडा ऑटो एक्सपो का आयोजन और अधिक वृहद स्तर पर किया गया है। एक्सपो का क्षेत्रफल बढ़ाया गया है तथा इसमें 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। पूरे प्रदेश से उद्यमी और विभिन्न कंपनियां इसमें सहभागिता कर रही हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि पहले ही दिन लगभग 2000 वाहनों का पंजीयन हो चुका है और उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष 50 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य भी अवश्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटो एक्सपो का आयोजन प्रतिवर्ष इसी तरह किया जाना चाहिए।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राडा ऑटो एक्सपो का यह नौवां संस्करण केवल वाहनों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश में रोजगार सृजन और ऑटो सेक्टर की प्रगति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोड टैक्स में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट से ग्राहकों के साथ-साथ प्रदेश के छोटे और मध्यम व्यवसायियों को भी लाभ मिल रहा है। राज्य में सड़कों का निरंतर विस्तार हो रहा है, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ी है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ में ऑटो सेक्टर लगातार आगे बढ़ रहा है।उल्लेखनीय है कि मंत्रिपरिषद द्वारा राजधानी रायपुर में 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह छूट एक्सपो में वाहन बिक्री के पश्चात पंजीकरण के समय लागू होगी, जिससे मोटरयान कर में एकमुश्त 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी। इस निर्णय का लाभ पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेताओं को मिलेगा, इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑटो एक्सपो में सड़क सुरक्षा शपथ पर हस्ताक्षर किए और आमजन से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने आगामी महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली नारी मैराथन के पोस्टर का भी विमोचन किया।इस अवसर पर परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, कैट के वाइस चेयरमैन श्री अमर परवानी, श्री राजकुमार सिंघानिया, श्री रविन्द्र भसीन, श्री विवेक गर्ग सहित बड़ी संख्या में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यगण उपस्थित थे।
-
-किसान कोयना ने धान बेचकर खरीदा ट्रैक्टर
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की नई रफ़्ताररायपुर । बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ अब गोलियों की गूँज की जगह ट्रैक्टरों की आवाज़ और फूलों-फलों की महक फैल रही है, क्योंकि किसान आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़कर विकास की नई कहानी लिख रहे हैं, जिससे क्षेत्र में खुशहाली आ रही है।बस्तर संभाग के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अब गोलियों की गूँज नहीं, बल्कि खेतों में दौड़ते ट्रैक्टरों की आवाज़ विकास की नई इबारत लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 'नक्सल मुक्त बस्तर' (लक्ष्य: 31 मार्च 2026) के संकल्प और सुदृढ़ कृषि नीतियों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। सुकमा के ग्राम चिपुरपाल के किसान कोयना बघेल की कहानी इस बदलाव का जीवंत प्रमाण बन गई है।छिंदगढ़ जनपद के किसान कोयना बघेल ने जैसे ही बिरसठपाल केंद्र में 50 क्विंटल धान बेचा, 3100 रुपया प्रति क्विंटल की दर से उनकी मेहनत की पूरी कमाई मात्र 48 घंटे के भीतर सीधे बैंक खाते में पहुँच गई। बिचौलियों की समाप्ति और समयबद्ध भुगतान ने किसान को इतना सशक्त बनाया कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी से नया 'मैसी फर्गुसन' ट्रैक्टर ट्राली के साथ खरीद लिया।हितग्राही श्री कोयना बघेल ने बताया कि शासन की 31 सौ रुपये में धान खरीदी व्यवस्था बहुत अच्छी है। इससे हम जैसे छोटे मध्यमवर्गीय किसानों को बहुत लाभ मिल रहा है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।यह बदलाव केवल खेती तक सीमित नहीं है। ट्रैक्टर से कृषि कार्य तेज़ हुए हैं, वहीं किसान पीएम आवास निर्माण में ईंट-बालू की आपूर्ति कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इससे राजूराम नाग जैसे किसान आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।सुकमा कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा कि सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिले में किसान की यह सफलता मेहनत, धैर्य और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रमाण है।छत्तीसगढ सरकार किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों और योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान और पूरी सुविधा मिले।कलेक्टर के नेतृत्व में सुकमा प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों को 'सुविधा केंद्रों' में बदल दिया है। जीरो टॉलरेंस और पारदर्शिता के कारण किसानों को टोकन से लेकर भुगतान तक कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। कलेक्टर के अनुसार, शासन-प्रशासन और किसानों का समन्वय ही ज़मीनी बदलाव की असली चाबी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर जैसे इलाके, जो कभी नक्सलवाद और हिंसा के लिए जाने जाते थे, अब कृषि क्रांति देख रहे हैं, जहाँ कृषि विभाग की योजनाओं, जल संरक्षण और तकनीकी सहायता ने खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। - -पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृतरायपुर /छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव के क्षण में, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), कोसमबुड़ा ने अपनी तरह की पहली ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ (MYGS) प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता बनकर उभरने का गौरव प्राप्त किया है। पंचायती राज मंत्रालय आगामी 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ की इस विजेता टीम को औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा।छत्तीसगढ़ की जनजातीय शिक्षा प्रणाली की बड़ी जीत देश भर के 800 से अधिक स्कूलों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए, ईएमआरएस कोसमबुड़ा के छात्रों ने ग्रामीण शासन की असाधारण समझ का प्रदर्शन किया। 30 अक्टूबर 2025 को जनजातीय कार्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य युवाओं को मॉक ग्राम सभा सत्रों के माध्यम से जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करना था। छत्तीसगढ़ का शीर्ष स्थान यह दर्शाता है कि राज्य ने अपनी जनजातीय आवासीय स्कूल प्रणाली के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों को कितनी मजबूती से आत्मसात किया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ईएमआरएस कोसमबुड़ा के प्राचार्य, डॉ. कमलाकांत यादव ने कहा:"मॉडल यूथ ग्राम सभा (MYGS) पहल में हमारे विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलना हर्ष का विषय है। यह सफलता हमारे विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और ग्रामीण विकास से जुड़ी समस्याओं के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाती है। पंचायती राज मंत्रालय और केंद्र सरकार की यह दूरदर्शी पहल छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और सहभागी शासन से जोड़ने का एक प्रभावी मंच है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला है। हम आगामी 28 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले सम्मान समारोह में सहभागिता को लेकर उत्साहित हैं।"युवा सहभागिता के लिए दूरदर्शी पहल ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ को 30 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम ने तीन महीने से भी कम समय में भारत के 800 से अधिक स्कूलों तक पहुँच बनाकर युवाओं में सहभागी शासन की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। देश भर से शॉर्टलिस्ट की गई शीर्ष 6 टीमों में ईएमआरएस कोसमबुड़ा ने ग्राम सभा के संचालन में अनुशासन और स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। 28 जनवरी को होने वाला सम्मान समारोह लोकतंत्र के इन युवा राजदूतों की उपलब्धि का उत्सव मनाएगा, जो भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
- -राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता-पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 3 दिनों तक होंगी साहित्यिक चर्चा और गोष्ठियां-पुस्तक मेला, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग कार्यशाला का भी होगा आयोजनरायपुर /रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 जनवरी को राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। शुभारंभ समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा एवं महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा और रंगकर्मी एवं अभिनेता श्री मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।रायपुर साहित्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ और देश के जाने-माने साहित्यकार, पत्रकार, कवि हिस्सा लेंगे। साहित्य महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक मेला, इंगेजमेंट जोन, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग कार्यशाला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए फूड जोन भी बनाया गया है। मुख्य मंडप विनोद कुमार शुक्ल की स्मृति में तैयार किया गया है, जहां महत्वपूर्ण मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा साहित्यिक परिचर्चा एवं गोष्ठी के आयोजनों के लिए लाला जगदलपुरी मंडप, श्याम लाल चतुर्वेदी मंडप, अनिरूद्ध नीरव मंडप तैयार किए गए है। साहित्य उत्सव में प्रतिदिन चार सत्रों का आयोजन होगा। प्रथम सत्र 12.30 बजे से, द्वितीय सत्र 2.15. बजे से, तृतीय सत्र 3.45 बजे से तथा चतुर्थ सत्र 5.15 बजे से 6.30 बजे तक होगा। 23 एवं 24 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।23 जनवरी को प्रथम सत्र- लाला जगदलपुरी मंडप में समकालीन महिला लेखन, श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में संवाद वन्देमातरम के अंतर्गत भारत के स्व जागरण का प्रवाह, अनिरूद्ध नीरव मंडप में डिजिटल साहित्य पर परिचर्चा के अंतर्गत प्रकाशकों के लिए चुनौती विषय पर परिचर्चा होगी।द्वितीय सत्र - लाला जगदलपुरी मंडप में वाचिक परम्परा में साहित्य, श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में कविता की नई चाल पर परिचर्चा, अनिरूद्ध नीरव मंडप में संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश शामिल होंगे।तृतीय सत्र -लाला जगदलपुरी मंडप में काला पादरी में जनजाति विमर्श और श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में छत्तीसगढ़ का साहित्य अवदान विषय पर परिचर्चा होगी। अनिरूद्ध नीरव मंडप में स्मृति शेष स्व. विनोद कुमार शुक्ल साहित्य की खिड़कियां पर परिचर्चा होगी।चतुर्थ सत्र- लाला जगदलपुरी मंडप में पुरातत्व: मौन साहित्य पर परिचर्चा और श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में समय की समस्या: सेक्युलरिज्म पर संवाद होगा। अनिरूद्ध नीरव मंडप में काव्य पाठ राष्ट्रीय कवि संगम का आयोजन होगा। सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत विनोद कुमार शुक्ल मंडप में शाम 7 बजे से मनोज जोशी के चाणक्य नाटक का मंचन होगा।24 जनवरी को प्रथम सत्र - विनोद कुमार शुक्ल मंडप में राष्ट्र सेवा के सौ वर्ष पर संवाद और लाला जगदलपुरी मंडप में छत्तीसगढ़ के लोक गीत पर परिचर्चा आयोजित होगी।द्वितीय सत्र - धार्मिक फिल्में और टेली धारावाहिकों का दौर पर संवाद और श्यामलाल चतुर्वेदी एकात्म मानवदर्शन समाज परिवर्तन का सूत्रधार पर परिचर्चा होगी।तृतीय सत्र -विनोद कुमार शुक्ल मंडप में भारत का बौद्धिक विमर्श पर संवाद, लाला जगदलपुरी मंडप में राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे, श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया और अनिरूद्ध नीरव मंडप पर साहित्य: उपनिषद से एआई तक पर परिचर्चा होगी।चतुर्थ सत्र- विनोद कुमार शुक्ल मंडप में भारतीय ज्ञान परंपरा पर संवाद, लाला जगदलपुरी मंडप में 'डिजिटल युग के लेखक और पाठक' और श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में 'साहित्य के झरोखे से इतिहास' पर परिचर्चा होगी।पंचम सत्र -विनोद कुमार शुक्ल मंडप में 'माओवादी आतंक और लोकतंत्र', लाला जगदलपुर मंडप में 'डॉ. अंबेडकर - विचारपुंज की आभा', श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में शैक्षणिक संस्थानों में भाषा और साहित्य का स्तर और अनिरूद्ध नीरव मंडप में लुप्त होता बाल साहित्य पर चर्चा होगी। विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में काव्य पाठ होगा।25 जनवरी को प्रथम सत्र - विनोद कुमार शुक्ल मंडप में संविधान और भारतीय मूल्य पर संवाद, लाला जगदलपुरी मंडप में ट्रेवल ब्लॉग:पर्यटन के प्रेरक और श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप पर नवयुग में भारत बोध पर परिचर्चा होगी।द्वितीय सत्र - लाला जगदलपुरी मंडप में पत्रकारिता और साहित्य पर परिचर्चा, श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में नाट्यशास्त्र और कला परंपरा पर संवाद किया जाएगा।तृतीय सत्र - विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सिनेमा और समाज तथा लाला जगदलपुरी मंडप में शासन और साहित्य पर परिचर्चा और श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में छत्तीसगढ़ी काव्य पाठ का आयोजन होगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के एंथम सॉन्ग का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ. शशांक शर्मा ने मुख्यमंत्री को रायपुर साहित्य उत्सव के लिए आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर के प्रबुद्ध साहित्यकारों, विचारकों और बुद्धिजीवियों का रायपुर में एकत्र होना अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव न केवल साहित्यिक संवाद का सशक्त मंच बनेगा, बल्कि विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से आमजन को भी साहित्य से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी में साहित्य, भाषा और विचार के प्रति रुचि जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव श्री रवि मित्तल उपस्थित थे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके।बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा–2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का मौका दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेज़ी से उठाए जाएंगे।











.jpeg)





.jpg)








.jpg)
