- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर/ उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिला के शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 111.53 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।
-
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी
आगर नदी सौंदर्यीकरण के लिए मिले 3.08 करोड़ रुपए, 48.13 लाख रुपए की लागत से बनेगी चौपाटी
देवांगन समाज मुक्तिधाम के लिए 48.32 लाख रुपए मंजूर, स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक के लिए मिले 26 लाखरायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुंगेली नगर पालिका में अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 11 करोड़ 44 लाख चार हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा आगर नदी के सौंदर्यीकरण के लिए तीन करोड़ आठ लाख 24 हजार रुपए और चौपाटी निर्माण के लिए 48 लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। मुंगेली में देवांगन समाज मुक्तिधाम विकास कार्य के लिए 48 लाख 32 हजार रुपए एवं स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण के लिए करीब 26 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुंगेली नगर पालिका में 110 कार्यों के लिए राशि स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुंगेली नगर पालिका के लिए स्वीकृत 11 करोड़ 44 लाख चार हजार रुपए की राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में उद्यानों के विकास, मैदान समतलीकरण, बाउंड्रीवॉल निर्माण, प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण, सीसी रोड निर्माण, बीटी रोड निर्माण, नाली निर्माण, चौपाटी निर्माण, आगर नदी में सौंदर्यीकरण कार्य, सामुदायिक भवनों के निर्माण, मुक्तिधामों के उन्नयन एवं विकास कार्य तथा स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुंगेली में भारत माता मंदिर के पास उद्यान के विकास के लिए 27 लाख 59 हजार रुपए, सरस्वती शिशु मंदिर के पास मैदान समतलीकरण के लिए 35 लाख 70 हजार रुपए, महाराणा प्रताप वार्ड पेण्डाराकापा में मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 35 लाख 15 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-11 में मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 29 लाख 84 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-6 में परमहंस गेट से खर्राघाट तक सीसी रोड के लिए 25 लाख 85 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-12 में मुक्तिधाम में कम्पाउंड वॉल निर्माण के लिए 35 लाख दस हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। -
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने 42 एवं 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट का किया औचक निरीक्षण
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज मॉर्निंग विजिट के दौरान 42 एवं 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिल्टर बेड, एरीएशन चेंबर, वाश वाटर एवं फिल्टर प्लांट के अन्य स्थानों में पहुंचकर जल शुद्धिकरण के लिए अपनाए जा रहे पूरे कार्यों का अवलोकन कर सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझे। जल शुद्धीकरण की प्रत्येक विधि का जायजा लेते हुए,नगर पालिक निगम क्षेत्र के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था निरंतरता बनी रहे इसके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। फिल्टर प्लांट के लैब में पहुंचकर केमिस्ट से चर्चा करते हुए उन्होंने पानी में पाए जाने वाले तत्वों और टर्बिडिटी की जांच को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। नगर पालिक निगम क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलता रहे इसके लिए जलकार्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटी हुई है।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहीं भी विशुद्ध पानी न पहुंचे इसके लिए पानी सेंपल जांच के साथ ही सभी जोन क्षेत्रों से रेंडम जांच करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि फिल्टर प्लांट मे शिवनाथ नदी से आने वाले पानी से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन वाटर के सैंपल तक की प्रक्रिया का अवलोकन किया। जल शुद्धिकरण के इस्तेमाल में उपयोग होने वाले क्लोरीन, ब्लीचिंग एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। वाटर टेस्टिंग लैब में पहुंचकर संधारित पंजियों का तिथि अनुसार अवलोकन किए। निगम आयुक्त ने प्रतिदिन पानी टंकी और अंतिम छोर के जल स्रोत से लिए जाने वाले सेम्पल के पानी टेस्टिंग की रिकॉर्ड व्यवस्थित करने कहा। फ़िल्टर प्लांट में नदी से आ रहे रॉ वाटर और सप्लाई होने वाले क्लियर वाटर की जानकारी लेते हुए लैब में केमिस्ट से रोज़ाना हो रहे टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी मांगी और आटोमेटिक स्काडा सिस्टम की जानकारी कंप्यूटर के माध्यम से लिए, उन्होंने कहा सभी टंकियो में हो रही क्लियर वाटर सप्लाई में इस्तेमाल हो रहे मोटर पंप की क्षमता के बारे में अधिकारियों से जानकारी रिपोर्ट पूछे।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता मोहित मरकाम, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें। - बिलासपुर, /बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बिरकोना में कार्यरत दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती सुषमा बंजारे एवं श्री राकेश साहू को टीकाकरण कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संयोजको का मुख्य दायित्व टीकाकरण कार्य होता है। इनके द्वारा अपने क्षेत्र में सघन रूप से टीकाकरण कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण टीकाकरण का लक्ष्य प्रभावित हुआ है। कलेक्टर द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में भी कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बिल्हा अस्पताल में मरीज से पैसे की लेनदेन के आरोप में स्टाफ नर्स को निलंबित एवं जीवनदीप के कर्मचारियों को बर्खास्त की करने की कार्रवाई की थी।
- राजनांदगांव। बागनदी के भर्रीटोला जंगल में अधेड़ का शव पेड़ में लटकता मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने रस्सी के सहारे पेड़ में लटकर आत्महत्या की है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास के थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट की भी जांच कर रही है। (सांकेतिक फोटो)
- राजनांदगांव। चौखड़िया पारा नंदई चौक में तेज रफ्तार मालवाहक ने सड़क में खेल रहे तीन वर्षीय बालक कुशल यादव को ठोकर मार दी। ठोकर के चलते कुशल के सिर में गंभीर चोटें आई थी। । उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना दोपहर तीन बजे की आसपास की है। मृतक बालोद तरोद निवासी कुशल अपने मामा के घर शादी में आया था। दोपहर में सड़क पर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार मालवाहक ने सामने से ठोकर मार दी।मासूम को ठोकर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक अछोली निवासी 38 वर्षीय गणपत कुमार धीवर भागने लगा। जिसके आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सड़क दुर्घटना में कुशल की मौत होने के बाद शादी घर में मातम पसर गया। इधर, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि आरोपित चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- -कृषि क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा, किसानों की बढ़ेगी ऊपज और आर्थिक रूप से किसान होंगे समृद्धरायपुर, 14 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत 12 मार्च को 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया है। पूरे राज्य के किसानों में उत्साह का माहौल हैं। अब बाजारों में भी रौनकता छा गई है। किसान राशि का उपयोग खेती-बाड़ी के सामान खरीदने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बेटा-बेटी का शादी ब्याह करने के लिए राशि का बेहतर उपयोग कर रहे हैं।बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के कोबिया गांव के किसान शैलेश वर्मा, मोहभट्ठा गांव के विनोद वर्मा, सगोनी के किसान लालसिह वर्मा और महेश कुमार साहू बहुत खुश है क्योंकि इनके खाते में अंतर की राशि आ गयी है। राज्य सरकार द्वारा अपने वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद की गई है। ख़रीफ़ में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। किसानों को धान की खरीदी के लिए सरकार ने एमएसपी दिया है तथा किए गए वादे के मुताबिक़ हर किसान को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया गया। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से जिले के किसान काफी खुश है। इसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।बलौदाबाजार जिले के ग्राम करमदा निवासी किसान नागमणी वर्मा ने कहा कि यह योजना बहुत लाभदायक है। लगभग 1 लाख रुपये की अंतर राशि खाते में एकमुश्त जमा हुई है। राशि का उपयोग मैं खेती किसानी को बढ़ाने एवं बच्चों के पढ़ाई में करूंगा। मेरे बच्चे अभी पढ़ाई करते हैं जिसके लिए उन्हें गृह ग्राम से दूर जाना पड़ता है। मैं इस राशि से अपने बच्चों के लिए वाहन लेना चाहता हूँ। जिससे उनके आवागमन में कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार हम किसान भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी योजना लेकर आई है। हम सभी किसान वर्ग इससे बहुत खुश एवं उत्साहित हैं। गौरतलब है कि एक मुश्त राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों को कई फायदे होंगें। उन्नत कृषि का बढ़ावा मिलेगा। कृषि उत्पादकता बढे़गी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत होंगे।
-
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 14 मार्च को अपरान्ह 4:00 बजे भाटागांव में बिन्नी बाई सोनकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन काटाठीह रोड का लोकार्पण करेंगे। शाम 5: 00 बजे भैरव नगर मठपुरैना में सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण का लोकार्पण करेंगे। शाम 5:30 बजे गैस गोदाम के पास छत्तीसगढ़ नगर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 6:00 बजे टिकरापारा यादव समाज भवन, नूतन स्कूल के पास टिकरापारा रायपुर का लोकार्पण करेंगे। शाम 7: 00 बजे झंडा चौक शिवनगर चंगौराभाटा में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन, रंगमंच, शीतला माता मंदिर के पास दो रंगमंच, सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
- -15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 7 नगरीय निकायों के लिए 4.8 करोड़ रुपए मंजूर-सारंगढ़ नगर पालिका के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत 4.13 लाख रुपए स्वीकृतरायपुर. । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपए, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपए, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपए, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपए, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपए, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपए और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
- -मंत्रिमंडल के सदस्य गणों, विधायकगण एवं विभिन्न समाज व संगठनों सहित आमजनों का बधाई देने देर रात तक लगा रहा तांता-विशेष आमन्त्रित अतिथि रहा जशपुर से पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष लिए पहुंचा पहाड़ी कोरवाओं का दल-सरकार द्वारा अल्प अवधि में लिए गए जनहित के फैसलों के लिए लोगों ने जताया मुख्यमंत्री का आभाररायपुर / आज मुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य गणों, विधायकगण, विभिन्न समाज एवं संगठन सहित बड़ी संख्या में आमजनों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को बधाई देने देर रात तक तांता लगा रहा। अपने प्रिय मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर बधाई देने प्रदेशभर से पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह रहा। देर रात तक समाज से सभी वर्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी रहा।विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में जशपुर से पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष सहित पहाड़ी कोरवाओं का दल भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचा और अपने मुखिया को बधाई दी। इस अवसर पर लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अल्प अवधि में लिए गए जनहित के फैसलों के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस मांगलिक अवसर पर बधाई देने वालों में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा मन्त्रीगण सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, सुश्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सांसद श्री विजय बघेल, श्री सुनील सोनी, श्री संतोष पांडेय तथा विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू आदि शामिल रहे।मुख्यमंत्री निवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी अंचल से विभिन्न समाज और संगठन के लोग बधाई देने पहुंचे हुए थे। इनमें पद्मश्री पुरुस्कार विजेता डॉ पुखराज बाफना , श्री मदन चौहान, श्री भारती बंधु, श्री अनुपूरंजन पांडे, सुश्री शमशाद बेगम, डॉ सुरेंद्र दुबे, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री अजय मंडावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई दी। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सविता दीदी और पुर्णिमा बहन ने मुख्यमंत्री श्री साय को शॉल-श्रीफल भेंटकर उन्हें बधाई दी।इसी क्रम में महादेव घाट यज्ञशाला से बाबा हरिनारायण शरण, जग्गनाथ मन्दिर समिति, बोहरा समाज, दक्षिण कौशल पीठम रायपुर से स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, श्री राम मंदिर समिति तथा विभिन्न मन्दिर एवं मठों के मठाधीश साधु संत भी गृहप्रवेश के अवसर पर बधाई देने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई दीविशेष आमन्त्रित अतिथि रहा पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष लिए पहुंचा पहाड़ी कोरवाओं का दलमुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में विशेष आमन्त्रित अतिथि के रुप में जशपुर जिले के सरधापाट क्षेत्र के ग्राम छिछली से पारम्परिक वेशभूषा में तीर-धनुष लिए पहाड़ी कोरवाओं का दल भी पहुंचा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता से पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से अपने कक्ष में मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहाड़ी कोरवा श्री सलंगू राम, श्री ओतना राम, श्री महादेव, श्री रौंहार को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मुख्यमंत्री निवास में यह सम्मान पाकर पहाड़ी कोरवाओं का दल भाव विभोर हो गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में लिए जा रहे फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार जताया। पहाड़ी कोरवाओं से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें आश्वस्त किया कि शासन की सभी योजनाएं दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों तक पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष लागू हुई प्रधानमंत्री जन मन योजना का लाभ दिलवाते हुए आदिवासियों की बेहतरी के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
- -अलंकरण समारोह प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे सेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- रायपुर /प्रदेश की महिलाओं को खाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा हैं। पहले महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला, कण्डा का उपयोग करती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था। आंखो में जलन होती थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल रही हैं। महिलाएं अब झट-पट खाना बनाकर अन्य कामों के लिए भी समय निकाल लेती है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 36 लाख 76 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया हैं।रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम र्भुइंयापानी निवासी बिरहोर परिवारों के 60 वर्षीय नान्हीबाई को उज्जवला गैस कनेक्शन मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें जंगल जाना नहीं पड़ता। नाही मजबूरी में खाना बनाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करनी पड़ती हैं। जंगल से लकड़ी लाने में जंगली जानवरों का खौफ रहता था। चूल्हे के धुंए से भी राहत मिल रही हैं। उम्र दराज नान्हीबाई के चिन्तामुक्त होने की खुशी झलक रही थी।प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत कोरिया जिले बैकुण्ठपुर निवासी हितग्राही 30 वर्षीय श्रीमती रामबाई, 55 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय श्रीमती दुर्गा, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय श्रीमती ऊषा बाई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें गैस चूल्हा मिल गया है। किस तरह पहले चूल्हा से भोजना बनाना पड़ता था, लकड़ी के लिए जंगल जाना होता था, वहीं भोजन बनाते समय धुआं के कारण खांसी और आंख से आंसू बहते थे। अब गैस-चूल्हा मिलने से इस समस्या से छुटकारा मिल गया है।श्रीमती फूलबासन बाई कहती है कि गैस चूल्हा से खाना बनाना काफी आसान हो गया है। बर्तन भी काले नहीं होते हैं। श्रीमती ऊषा बाई अन्य पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं।यह योजना परिवार के लिए और पर्यावरण के लिए भी बहुत कल्याणकारी हैं। गैस चूल्हा होने से पेड़ की कटाई भी रूकेगी और हरियाली भी बने रहेगी।
- -मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की-प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के दिए निर्देशरायपुर / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने प्रभार जिले सक्ती के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में प्रथम समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए।श्रीमती राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पोषण आहार वितरण का नियमित निरीक्षण करने तथा बच्चों और गर्भवती माताओं को उचित पोषण आहार देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।श्रीमती राजवाड़े ने राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने तथा स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वे और निरीक्षण कर जरुरतमंद लोगों को प्राथमिकता देते हुए उनसे आवास निर्माण का कार्य कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैण्ड पम्प सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अग्निवीरों का करेंगे सम्मानरायपुर, / भारतीय थल सेना अग्निवीर के रूप में छत्तीसगढ़ के 1304 युवाओं का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कड़ी मेहनत की, लिखित और शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की, अब वे देश की सेवा कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश के 434 युवाओं का और वर्ष 2023 में 870 युवाओं का चयन अग्निवीर थल सेना के लिए हुआ है। प्रदेश के इन सभी चयनित अग्निवीर युवाओं के सम्मान में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 14 मार्च को सुबह 9 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे। file photo
- -उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की-कार्य में संतुष्टि हो और जनता को योजनाओं का लाभ मिलेरायपुर । उप मुख्यमंत्री और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अपने प्रथम प्रवास पर जिले के सभी अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए सभी अधिकारी सिद्द्त से कार्य करते हुए अपनी महती जवाबदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आपको एक सेवा का अवसर मिला है, इसे जनहित के कार्यों में लगाये। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ सहज व्यवहार करें और जनता की समस्याओं को सुने। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री डी.पी. साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी वनांचल और नवीन जिला है। जिले के नागरिकों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और जनता की समस्याओं का निराकरण हो, इस दिशा में सभी अधिकारी दायित्व पूर्वक अपने कार्यों का संपादन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि दायित्व निर्वहन में संतुष्टि हो और जनता की समस्याओं का निराकरण हो। उन्हें सहज सेवा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आप सबकी महती जवाबदारी है कि शासन की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों का उचित निर्वहन करते हुए जनता को इसका लाभ दिलाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपको एक अवसर मिला है, इसे जनता की सेवा में लागाये। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में जिले के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत कराये जा रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण करें। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यों को उनके संज्ञान में लाते हुए कराया जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और निर्धारित समय में निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य में गति लाने के लिए आवास मित्रों का सहयोग लेकर इसका मूल्यांकन कराये। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला समूह को एक अवसर देते हुए उनके उत्पादों का प्रचार प्रसार करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने वर्तमान समय में मिलेट फसलों की महत्ता को देखते हुए कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसलों के लिए माहौल बनाने और इसके उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह क्षेत्र वनांचल क्षेत्र है, यहां कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसलों के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट फसल के उत्पादन और इसके सेवन से होने वाले फायदे के संबंध में नागरिकों को बताया जाये।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में संचार कनेक्टिविटी के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत नेट कनेक्शन के जरिए सभी ग्राम पंचायत में संचार कनेक्टिविटी को दुरुस्त करें। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी बालिका छात्रावास, आश्रमों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। इन संस्थानों में महिला चौकीदार, होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही इन संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से सुरक्षा के उपाय करने कहा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले के महिला अधिकारियों को नियमित रूप से इन संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण और मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने भवन विहीन विद्यालयों के प्रस्ताव बनाने कहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उन ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर सोशल ऑडिट का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत जिले में सिंचाई परियोजना को धरातल पर स्थापित करने के लिए नवीन प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा। विद्युत विभाग के अंतर्गत आवश्यकता के अनुसार कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों के लिए सिंचाई पंप कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों का मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने कहा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए देश सेवा की भावना जागृत करते हुए भर्ती करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले 10 दिन में सभी तहसीलों एवं राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिन में लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी उन्हें दी जाये।
- रायपुर / सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है। इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त रखी है कि वन विभाग की सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परन्तु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।
- -पांच साल बाद पुनः लौटी राजिम कुंभ की भव्यता-प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई-प्रदेश में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की शुरू हुई कार्यवाही-नई शिक्षा नीति से गढ़ेंगे बच्चों का सुनहरा भविष्य-प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर होगी जल्द भर्ती-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभाग की तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट दीरायपुर / शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह के अल्प समय में ही कई बड़े फैसले और दूरगामी निर्णय लिए है। आने वाले समय में विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां की जा रही हैं। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धर्मस्व, पर्यटन एंव संस्कृति विभाग की गतिविधियां तय की गई है।संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों के 3 महीनों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के अधोसरंचना को मजबूत कर रहे है। स्कूल अधोसरंचना को मजबूत करने के लिए बजट में 265 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। सनातन संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए त्रिवेणी संगम भव्य राजिम कुम्भ का फिर से आयोजन की शुरूआत की है। जनभावना का सम्मान करते हुए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। 5 मार्च को 850 लोगांे का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई है। इस पूरी यात्रा का खर्च राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अयोध्या धाम के भव्य रामलला मंदिर की तर्ज पर नवा रायपुर स्थित मुक्तांगन में अयोध्या धाम का प्रतिरूप बनाया जाएगा।वनांचल क्षेत्रों में भी आदिम संस्कृति के गौरव प्रदान करने के लिए बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए राशि बढ़ाकर प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपए, चित्रकोट महोत्सव के लिए 25 लाख रुपए और रामाराम महोत्सव के लिए 15 लाख रुपए, गोंचा महोत्सव के लिए धनराशि 5 लाख रुपए कर दी गई है। मानसरोवर यात्रा और सिंधु दर्शन यात्रा के लिए भी आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर राशि को 50 हजार रूपए प्रति यात्री किया गया है।छत्तीसगढ़ सरकार चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पांच शक्तिपीठों विकसित करेगी इसके अंतर्गत कुदरगढ़ जिला सूरजपुर, चंद्रहासिनी चंन्द्रपुर जिला-सक्ती, महामाया रतनपुर जिला-बिलासपुर, दंतेश्वरी जिला दंतेवाड़ा और बम्लेशवरी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना की लागत 112 करोड़ की होगी। इस वर्ष बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव 2024 के आयोजन हेतु राशि रूपए 1 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि एवं चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपए आवंटित किए गए। विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक आयोजन में लोक कलाकारों को करीब 3 करोड़ रुपए मानदेय के रूप में प्रदान किए गए। सिरपुर महोत्सव आयोजन के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा राजनांदगांव में लोक मंडई महोत्सव का आयोजन किया गया। मैनपाट महोत्सव और जांजगीर चांपा में शिवरीनारायण मेला महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।स्कूल शिक्षा विभाग‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया’ के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना में शामिल किया गया है। पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक, परिवर्तनकारी सुविधायुक्त शिक्षा देने की तैयारी की है। इस योजना के तहत स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए बजट में 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दूसरे चरण में प्रदेश के लगभग 300 स्कूलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का शुरू किया जाएगा। अब 9 वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सायकल मिलेगी। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति संत शिरोमणि गुरू घासीदास, अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति को वीर गुण्डाधुर के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया है।न्योता भोजनप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तर्ज पर स्कूल अवधि में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने ‘न्योता भोजन’ शुरू किया गया है। यह सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों/त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते है। अब तक 6000 स्कूलों में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, समुदाय, आम नागरिकों के द्वारा बच्चों को न्योता भोजन कराया गया है।सीधी भर्ती व पदोन्नतिजनवरी 2024 से अब तक सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के 2055 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसके साथ ही व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8194 पद तथा सहायक शिक्षक के 22341 पद, कुल 33059 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षकों की समय पर पारदर्शी तरीके से पदोन्नति और वरिष्ठता सूची प्रकाशन की कार्यवाही की जा रही है।उच्च शिक्षाछत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय और पहला संस्कृत विश्वविद्यालय रायपुर में प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ ही दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है।बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने-जाने में होने वाली असुविधा को दूर करने हेतु परिवहन की सुविधा अगले सत्र से दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शासकीय महाविद्यालयों आने वाले दिनों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने से प्रदेश के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगर उन्मुखी शिक्षा मिलेगी। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स शुरू होंगे। शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में पुस्तकालय भवन निर्माण की भी स्वीकृति के साथ ही 15 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातक विषय संकाय एवं 23 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों/कर्मचारियों की वर्षों से रूकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।संस्कृति विभागगोंड़ी भाषा के विकास हेतु ट्रिपल आई.टी. नवा रायपुर द्वारा एक भाषा अनुवाद टूल विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट राशि 250.00 लाख का प्रावधान किया गया है। पद्मश्री प्राप्त कलाकारों को प्रतिमाह 25 हजार रूपए पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। स्वामी विवेकानन्द जी के द्वारा रायपुर में व्यतीत जीवनकाल को स्मरणीय बनाने हेतु उनके निवास स्थान डे-भवन की स्मृति संस्थान के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 4.80 करोड़ रूपए का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ लोक कला एवं नृत्यों के संरक्षण अन्तंगत पर आधारित लघुफिल्म, ड्राक्युमेंट्री एवं संवर्धन कायों के लिए राशि रू. 2.12 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर /धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मंशानुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बस्तर संभाग के मांझी और चालकियों को सम्मान निधि प्रदान करने हेतु राशि 19.14 लाख रूपए का आबंटन जारी कर दिया गया है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा कलेक्टर, जिला-बस्तर को जारी किया गया है। जिसके तहत कार्यरत 64 मांझी हेतु 2000 रूपए मासिक मानदेय के दर से 15 लाख 36 हजार रूपए एवं कार्यरत 21 चालकी हेतु 1500 रूपए मासिक मानदेय के दर से 3 लाख 78 हजार रूपए कुल 19 लाख 14 हजार की राशि प्रदान किए जाएंगे।
-
भारत के शहीद जवानों को मेडल किया समर्पित
श्रीमंत झा अब तक 45 अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा ने एक बार फिर भिलाई सहित छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया. आर्म्रेसलिंग चैंपियनशिप मैं श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
श्रीमंत झा एशिया के एकमात्र और विश्व के तीसरे नंबर के पैरा आर्म रेसलिंग खिलाड़ी है. इटली में आयोजित इटली पैरा आर्म्रेसलिंग चैंपियनशिप मैं श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. 8 मार्च से 10 मार्च के बीच इटली में इटली पैरा आर्म्रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एशिया के पहले और भारत के तरफ से श्रीमंत झा थे. श्रीमंत झा ने पीआईयूएच वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए क्वार्टर फाइनल में इटली खिलाड़ी बोजो बोगुनोविक को हराया और सेमीफाइनल में उन्होंने यूक्रेन के खिलाड़ी माटेओ पेट्रोविक को एक प्रभावशाली मुकाबले में हराया। विक्टर ब्रैचेनिया ने श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता. श्रीमंत झा ने अपने जीते हुए पदक को देश के लिए शहीद जवानों के नाम समर्पित किया है।
श्रीमंत झा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल, पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और महासचिव लक्ष्मण सिंह भंडारी और चेयरमैन सुरेश बेब को दिया है. श्रीमंत झा ने कहा कि कोच और फिटनेस कोच ऋषभ जैन और राजू साहू ने दो महीने पहले छत्तीसगढ़ में जो काम किया, उससे मुझे यह पदक पाने में मदद मिली।
- -आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सौंपी प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी-बालोद के गुरूर में आवासीय योजना अटल विहार योजना का हुआ शुभारंभ-छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के मॉनिटरिंग पोर्टल (डैश बोर्ड) का शुभारंभ हुआरायपुर / आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने यहां नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बखूबी ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में कोई भी गरीब पक्के आवास से वंचित नहीं होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के 13 दिसंबर को शपथ लेने के पश्चात् 14 दिसंबर को प्रथम केबिनेट की बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।मंत्री श्री. ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश में सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्य और नवा रायपुर को जिले के रूप में जाना जाएगा। नवा रायपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हाल ही में नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए दो कंपनियों से एमओयू भी किया गया है।मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी दी कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम फेस सी/4 में 816 ई.डब्ल्यू.एस. भवनों का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 43.53 करोड़ है, जिसमें से 766 को आबंटित किया गया है एवं 616 का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है। द्वितीय फेस ए/5 में 560 ई.डब्ल्यू.एस. का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 29.92 करोड़ है। जिसमें से 270 भवनों का आबंटन कर दिया गया है तथा 51 हितग्राहियों द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है।मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा अटल सुशासन मिशन अंतर्गत सभी योजनाओं की ऑनलाईन समीक्षा के आशय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के डैश बोर्ड का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड में विक्रय योग्य संपत्ति, विक्रित संपत्ति, परियोजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करने में सहायता मिलेगी तथा प्रशासन में पारदर्शिता आएगी।अटल विहार योजनांतर्गत गुरूर, जिला बालोद में 13.86 एकड़ भूमि पर 30.37 करोड़ की लागत से 13 नग जुनियर एमआईजी, 37 नग एलआईजी-1, 112 नग एलआईजी एवं 69 नग ईडब्ल्यूएस कुल 231 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु योजना तैयार कर लिया गया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में योजना के ब्रोशर का विमोचन तथा बुकिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।मंत्री श्री चौधरी ने दामिनी साहू, याशोदा साहू, संगीता, मुधबाला साहू, राजू नंदर, हीना पाल, भुनेश्वरी पाल, मंजू चक्रधारी, दुर्गेश्वरी साहू सहित अन्य 51 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। सभी हितग्राहियों ने देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि हमारा सपना पूरा करने में सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।इस अवसर पर लोकसभा रायपुर क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री सुजीत कुमार घिदौड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- -किसानों के लिए आदान सहायता शुरू करने के लिए जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभाररायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि भेजी तब कई किसानों के आंखों में खुशी के आंसू छलके। वहीं बालोद की महिला किसान श्रीमती खोमिन बाई ठाकुर भावुक हो उठी। दरअसल उनके पति का कुछ वर्षों पहले ही निधन हुआ था। जब खाते में उनके आदान सहायता की राशि मिली तब वह अपने पति को याद कर भावुक हो उठी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी खोमिन बाई को ढांढस बंधाया। श्रीमती खोमिन बाई के खाते में 5 लाख 77 हजार 710 रूपए की आदान सहायता राशि आई है। गौरतलब है कि किसानों को आदान सहायता प्रदान करने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है।बरबसपुर की रहने वाली महिला किसान खोमिन बाई ने कहा कि पहले खेती किसानी में लागत अधिक लगने से कम लाभ होता था पर अब मुख्यमंत्री जी ने प्रति एकड़ 21 किविंटल धान खरीदने और धान की कीमत 3100 रुपये में देने से खेती-किसानी लाभप्रद हो गई है। ऐसे किसान हितैषी सरकार के मुखिया श्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।श्रीमती खोमिन ने बताया कि उनके पास कुल 30 एकड़ जमीन हैं। इस वित्तीय वर्ष में बेचे गए धान का समर्थन मूल्य की राशि 13 लाख 75 हजार रूपए पहले ही मिल चुकी है। अंतर की राशि आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों पाकर मुझे काफी खुशी हो रही है। मैंने 5 एकड़ में रबी फसल की बोनी की है। समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य के अंतर की राशि के रूप में उन्हें 5 लाख 77 हजार 710 रूपए की राशि मिली है। इस राशि से वह खेती-बाड़ी और बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेगी।श्रीमती खोमिन बाई ने बताया कि उनके पति आज जीवित होते तो वे बहुत खुश होते। उनके होने से परिवार की खुशी दोगुनी हो जाती। उनके पति का निधन कोविड से हुआ है। तब से वह खेती-किसानी कर परिवार की जिम्मेदारी को वहन कर रही है। उन्होंने बताया कि चार लोगो का भरा पूरा परिवार था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है, फिर भी वह पूरे हिम्मत के साथ परिवार के पालन पोषण कर रही है। उनका एक लड़का है वह 12वी तक पढ़ाई किया है और एक लड़की वर्तमान में दुर्ग में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राजधानी रायपुर और जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 14 मार्च को सुबह 10.45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर दोपहर 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे वागीनसुर मार्ग शासकीय हेलीपेड मोहला पहुंचेंगे और दशहरा मैदान मोहला में दोपहर 12.50 बजे से आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मोहला से दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 4.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे पीटीएस माना कैम्प पहुंचेंगे और वहां आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे राज्य सैनिक बोर्ड परिसर शास्त्री चौक में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर का लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।
- -लक्ष्य लेकर कार्य करने से मिलेंगे बेहतरीन परिणाम-सभी विभागों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश-पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत-उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को ई-रिक्शा प्रदाय कियारायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रहे।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लक्ष्य लेकर कार्य करते हुए स्वसहायता समूह के माध्यम से 10 उत्पाद तैयार कराएं तथा उसकी मार्केटिंग कराएं। लक्ष्य लेकर कार्य करने से इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वपूर्ण योजना है। ग्रामसभा में इसके लिए प्रस्ताव स्वीकृत होना चाहिए। आने वाले समय में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने ग्रीष्मकाल में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में पेयजल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विशेष तौर पर किसानों को दिए जा रहे पंप के संबंध में विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के दौरान किसानों द्वारा सिंचाई की सुविधा के लिए कृषि पंप का उपयोग किया जा रहा है। इसमें आ रही दिक्कतों का समाधान प्राथमिकता से करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों के सिंचाई का रकबा बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को ई-रिक्शा प्रदाय किया।
- -प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ-कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्रीरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 525 जिलों के हितग्राहियों ने वर्चुअली जुड़कर संवाद स्थापित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर के विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और स्वच्छता कार्यकर्ताओं सहित वंचित समूहों के विभिन्न सरकारी योजनाओं से ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद भी किया।इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल एक परिवर्तनकारी पहल है, जिससे समाज के वंचित वर्गों का उत्थान होगा। पोर्टल का उद्देश्य दलित, आदिवासी और पिछड़ों का जीवन आसान और समृद्ध बनाना है। इसके द्वारा देश भर में पात्र व्यक्तियों को बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)-सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) और अन्य संगठनों के माध्यम से ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के हक का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचता है। देश के विकास के लिए वंचित वर्ग के लोगों का आर्थिक विकास आवश्यक है। इस दौरान देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता स्वीकृत किया गया।नगरीय क्षेत्र कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गांधी ओडोटोरियम में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में वंचितों वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम सूरज पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद और गरीब श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लगातार गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास की राह में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मशीनी स्वच्छता व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी वितरित किया। जिसके अंतर्गत नगर निगम कोरबा अंतर्गत राजू, एम बड़ गौरेया, शनि, विनोद, रविन्द्र कुमार सोना, संतोष कुमार महतो को पीएम सूरज आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। अंदीप, किशोरी लाल, मनोज, गौतम, विशाल सागर, विशाल चौहया, राजकरण कलशे, अरूण, पिन्शू सूरजमुखी, महेश चोटेल को पीपीई किट वितरण किया गया। नरेश यादव, हरि यादव, गंगा प्रसाद रात्रे, रोहित राम ताण्डे, चंद्रमणी चंद्रा, होलीराम साहू सहित बिलासपुर संभाग के हितग्राहियों को भी विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरित किया गया।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन कर रहा प्रगति -प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा-प्रधानमंत्री श्री मोदी वंचित वर्गों को डीबीटी के माध्यम से सीधे कर रहे लाभान्वित-विधायक अजय चन्द्राकररायपुर / देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। स्थानीय विंद्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित नगरनिगम सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौबे, श्री रामू रोहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं और वह दिन दूर नहीं जब देश फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी को अक्षरशः पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये, कृषक उन्नति योजना, अयोध्या दर्शन योजना आदि का लाभ दिया गया है।इस अवसर पर विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ऐसी सरकार है जो गरीबों और जरूरतमंदों की हितों के लिये कार्य करती है। आज हमने वंचित वर्ग के लिये आयोजित कार्यक्रम को देखा, जिस वर्ग के लिये कोई योजना नहीं थी और थी तो उन तक पहुंचती नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से सीधे वंचित वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की सूची लंबी है।बता दें कि पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। इस पोर्टल के जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी। इससे पात्र लोगों को ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले पाएंगे, जिसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में अयोध्या से रामलला दर्शन कर लौटे जिले के तीर्थयात्रियों ने प्रभारी मंत्री श्री वर्मा और विधायक श्री चन्द्राकर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री रामलला की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर जिले के 6 मछलीपालकों को मत्स्य उत्पाद बोनस पांच लाख 40 हजार 46 रूपये का चेक प्रदाय किया गया।





.jpg)



.jpg)

.jpg)


.jpg)












.jpg)