- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 121 लाख 66 हजार 764 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 110 लाख 54 हजार 754 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। file photo
-
रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रचलित प्रक्रिया के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों की समीक्षा किये जाने के संबंध में शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। 09 फरवरी तक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष) में अभ्यावेदन जमा करने वाले आवेदकों में से यदि कोई आवेदक प्रकरण के सम्बन्ध में समिति के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहे तो 21 फरवरी को प्रातः 11 बजे संचालनालय तकनीकी शिक्षा, चतुर्थ तल, ब्लॉक-तीन, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में उपस्थित हो सकता है।
- -जशपुर में अब तक 52 हजार 282 आवास निर्माण कार्य पूर्णरायपुर ।हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक पक्का आवास हो, पक्की छत हो, जिसमें वह सपरिवार अपना जीवन यापन कर सके। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणाम स्वरुप पूरे प्रदेश में तेजी से पीएम आवास शहरी एवं ग्रामीण का निर्माण कार्य जारी है। जशपुर जिले में भी पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किस्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है।पीएम आवास योजना शहरी के पात्र हितग्राही खजांचीटोली बस्ती, जशपुर निवासी श्री मुनेश्वर राम ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आवास निर्माण की स्वीकृति के साथ सिर्फ दो किस्त आया था। जिस वजह से आवास निर्माण कार्य अपूर्ण था। जब प्रदेश में नई सरकार आई और आवास निर्माण की स्वीकृति के साथ बकाया किस्त जारी किए उसके बाद आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं का पक्का आवास बनने के बाद अब पूरा परिवार खुशी से रह रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्या श्री विष्णुदेव साय जी का उन्होंने आभार जताया है ।योजना के पात्र हितग्राही जशपुर निवासी श्री आनंद भगत का कहना है पहले जब उनका कच्चा मकान था, तब उन्हें अपने मकान की और परिवार की बहुत चिंता होती थी। बरसात के दिनों में और ज्यादा परेशानी होती थी। कच्चा मकान होने से घर के अंदर पानी टपकता था और कई तरह की परेशानियां थी । मेरा पक्का मकान बनाने के लिए सरकार ने मेरे बैंक में जैसे ही पैसे डाले, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैंने तुरंत अपने मकान का काम शुरू किया और जैसे-जैसे मकान बनाने के लिए किस्तें मेरे बैंक खाता में आने लगी मेरा अपना पक्का मकान बन गया। आज मेरा खुद का पक्का मकान है। अब मैं अपने पक्के मकान में आराम से और चिंता मुक्त होकर रह रहा हूं। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद देता हूँ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। योजना से हर गरीब की पक्के मकान की आस पूरी हो रही है। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को पक्के मकान की सौगात मिल रही है, जिनके लिए पक्का घर बना पाना काफी मुश्किल था।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के लिए 18 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। साथ ही आवश्यक धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 61784 हजार प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली है जिसमे हजार 52282 मकान पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंप दिया गया है तथा बाकी बचे मकानों को शासन के निर्देशानुसार जल्द पूरा किया जा रहा है।
-
आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा समूचा बिलासपुर
बिलासपुर/श्री रामलला के दर्शन को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही उत्साह का माहौल आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भी देखने को तब मिला जब बिलासपुर संभाग के 1241 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 103 श्रद्धालु इस ट्रेन में बैठेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। श्री रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते बनता था, दर्शन को लेकर उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।
जांजगीर जिले से पहली बार अयोध्या जा रहे श्री ज्वाला प्रसाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में हम दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। सक्ति जिले से अयोध्या जा रही श्रीमती रामकुंवर सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले के श्री अमित तिवारी ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस समय के साक्षी बने हैं जब भगवान श्री राम का इतना भव्य मंदिर बना है। हमें इतनी जल्दी दर्शन करने का मौका मिला इससे सभी उत्साहित हैं। कोरबा जिले की श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि हम सभी बहुत खुश हैं कि हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। बिलासपुर के श्री दिलहरण लाल वर्मा ने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है। अयोध्या जाने की खुशी को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है।
-
-
बिलासपुर/ भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया है, उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को निर्धारित है। ऐसे पंजीकृत आवेदकों हेतु जिले में परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। ऑफ लाइन कोचिंग 17 फरवरी से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय तिलक नगर में दी जा रही है। यहां कोचिंग 15 मार्च तक दी जाएगी।17 फरवरी से प्रतिदिन सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूट एवं रिजनिंग और अंग्रेजी इसी प्रकार शाम 6 से शाम 8 बजे तक गणित एवं भौतिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा वायु सेना की परीक्षा हेतु निःशुल्क तैयारी करवायी जा रही है।
शासन के निर्देशानुसार भारतीय वायु सेना में परीक्षा की तैयारी में सम्मिलित होने हेतु व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया है। इच्छुक आवेदक व्हाट्सअप में क्यू.आर. कोड स्कैन कर व्हाट्सअप ग्रुप में सम्मिलित हो सकते हैं। वायु सेना भर्ती में इच्छुक पंजीकृत आवेदक सवेरे 8 बजे स्थान स्वामी-आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय, तिलक नगर, बिलासपुर में निःशुल्क परीक्षा की तैयारी हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 74006-40010, 96856-47824, 89629-89216 में संपर्क कर सकते हैं।
- -मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का आवेदन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से होता है अग्रेषितरायपुर । आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को भटकना न पड़े, इसके लिए विभाग द्वारा योजना का संचालन आनलाइन पद्धति से किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को आनलाइन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें आनलाइन रजिस्ट्रेशन निजी एवं शासकीय अस्पतालों से हो जाता है। योजना का लाभ उठाने में किसी तरह की दिक्कत आ रही हो तो टोल फ्री नंबर पर फोन लगा सकते हैं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लिए कोई आवेदन नहीं लिया जाता है। निजी एवं शासकीय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के आधार पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया जाता है और सभी प्रकिया टीएमएस पोर्टल के द्वारा पूरी की जाती है। आयुष्मान कार्ड की समस्या को भी ऑनलाईन प्रकिया के तहत निदान किया जाता है। किसी भी अस्पताल में उपचार के संबंध में शिकायत आती है उसके लिए 104 टोल फ्री नंबर 24X7 कार्य करती है। इसके अलावा 14555 टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा है।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्य् सहायता योजना का आवेदन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के द्वारा अग्रेषित की जाती है, जिसे स्टेट नोडल एजेंसी के द्वारा डीकेबीएसएसवाय पोर्टल पर अपलोड कर सभी प्रकिया ऑनलाईन की जाती है। जिसमें किडनी, लीवर, हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे बीमारियों की इलाज की सुविधा शामिल है।संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें का पूरा विभाग स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर के सेक्टर-19 में एक ही जगह पर संचालित हो रहा है। स्टेट नोडल एजेंसी के कार्य को बेहतर कियान्वयन हेतु भी स्वास्थ्य भवन में स्थानांतरित किया गया है ताकि मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन किया जा सके। मरीजों के आवेदन पर कम से कम समय पर सभी ऑनलाईन प्रकिया पूर्ण की जा सके, इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 19 फरवरी को बालोद और राजनांदगांव प्रवास पर जाएंगे। वे 19 फरवरी को दोपहर दो बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से सड़क मार्ग से बालोद के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बालोद में श्री यशवंत जैन के यहां श्रद्धांजलि बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम चार बजे बालोद से राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच बजे राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में स्वदेशी मेला में शामिल होंगे। वे शाम छह बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम साढ़े सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
- -*आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम *-*प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा समूचा बिलासपुर*बिलासपुर /श्री रामलला के दर्शन को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही उत्साह का माहौल आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भी देखने को तब मिला जब बिलासपुर संभाग के 1241 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 103 श्रद्धालु इस ट्रेन में बैठेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। श्री रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते बनता था, दर्शन को लेकर उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।जांजगीर जिले से पहली बार अयोध्या जा रहे श्री ज्वाला प्रसाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में हम दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। सक्ति जिले से अयोध्या जा रही श्रीमती रामकुंवर सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले के श्री अमित तिवारी ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस समय के साक्षी बने हैं जब भगवान श्री राम का इतना भव्य मंदिर बना है। हमें इतनी जल्दी दर्शन करने का मौका मिला इससे सभी उत्साहित हैं। कोरबा जिले की श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि हम सभी बहुत खुश हैं कि हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। बिलासपुर के श्री दिलहरण लाल वर्मा ने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है। अयोध्या जाने की खुशी को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है।
- रायपुर । मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने अति व्यस्ततम समय में से आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांजगीर चांपा जिला के चांपा में बस स्टेण्ड चांपा के पास नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में ही व्यवहार न्यायालय भवन चांपा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय अकलतरा, नवागढ़, सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर एवं नवीन कर्मचारी आवासीय परिसर जांजगीर का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान जिले के पोर्ट-फोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया एवं भवनों की आधारशिला रखी।श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायालय को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमे राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए न्यायालय भवन एवं आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ताकि न्यायालय भवन एवं आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिलाधीश को भी इस परियोजना की सतत निगरानी रखने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाली होती है जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता होती है, जिले में नई कॉलोनी ऐसी बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो।भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू छत्तीसगढ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जांजगीर चांपा ने इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए न्यायालय भवनों एवं आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश का स्वागत करते हुए जांजगीर चांपा जिला को नवीन न्यायालय भवनों एवं सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा पूरे विधि विधान से कार्यक्रम पश्चात भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। प्रस्तावित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारीगण के लिए रहवासी कॉलोनी के भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र वर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सहित परिवार न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती पल्लवी तिवारी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर सक्ती सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के अध्यक्ष अजय कुमार केशरवानी, तहसील अधिवक्ता संघ चांपा के अध्यक्ष श्री विजय पटेल एवं पदाधिकारी, जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण सहित जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।विदित हो कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ स्थल चांपा में खाली स्थान पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन करवाया जाना चुनौतीपूर्ण रहा परंतु जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा जिले के कलेक्टर, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत समन्वय कर वर्चुअल मोड में नवीन कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण के कार्य को सफलतापूर्वक करवाया गया।
- -केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता-राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- बिलासपुर / भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया है, उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को निर्धारित है। ऐसे पंजीकृत आवेदकों हेतु जिले में परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। ऑफ लाइन कोचिंग 17 फरवरी से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय तिलक नगर में दी जा रही है। यहां कोचिंग 15 मार्च तक दी जाएगी।17 फरवरी से प्रतिदिन सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूट एवं रिजनिंग और अंग्रेजी इसी प्रकार शाम 6 से शाम 8 बजे तक गणित एवं भौतिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा वायु सेना की परीक्षा हेतु निःशुल्क तैयारी करवायी जा रही है।शासन के निर्देशानुसार भारतीय वायु सेना में परीक्षा की तैयारी में सम्मिलित होने हेतु व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया है। इच्छुक आवेदक व्हाट्सअप में क्यू.आर. कोड स्कैन कर व्हाट्सअप ग्रुप में सम्मिलित हो सकते हैं। वायु सेना भर्ती में इच्छुक पंजीकृत आवेदक सवेरे 8 बजे स्थान स्वामी-आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय, तिलक नगर, बिलासपुर में निःशुल्क परीक्षा की तैयारी हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 74006-40010, 96856-47824, 89629-89216 में संपर्क कर सकते हैं।
- नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक ग्लोबल समिट में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगनरायपुर /इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट का आयोजन कल शनिवार को नई दिल्ली के जनपद रोड स्थित डॉ अंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया। वार्षिक ग्लोबल समिट ग्रामीण इकोनामिक फोरम और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन प्रतिनिधि मंडल के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के किसानों को यदि हम आत्मनिर्भर बनाएंगे तो निश्चित रूप से हमको कृषि पर आधारित उद्योगों पर फोकस करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य एक कृषि आधारित प्रदेश है इसीलिए इसे धान का कटोरा कहते है। छत्तीसगढ़ राज्य 44ः वनों से पूर्ण है और निश्चित रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए कृषि एवं वन की प्रमुखता से भागीदारी रहेगी।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य के नई औद्योगिक नीति में निश्चित रूप से कृषि उद्यानिकी एवं वनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति रखी जाएगी, जिससे प्रदेश के किसानों को और आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों कोे इसका सीधा लाभ मिल सके। इससे प्रदेश के कृषि उत्पादन का मूल्य संवर्धन मे वृद्धि हो सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण राणे मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भारत सरकार भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आने वाला समय डेवलपमेंट का समय है और इसे ध्यान में रखकर नीति बनानी होगी। इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स की यह पहल निश्चित रूप से अहम रोल अदा करेगी।इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के साथ अन्य प्रतिनिधि कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, के अलावा प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी ओ पी बंजारे भी उपस्थित रहे।
- -कैंटीन खुलने से पुलिस परिवार में हर्षरायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बीते दिनों पुलिस कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस परिवारजनों से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पुलिस परिवारजनों के द्वारा अमलीडीह कॉलोनी में पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुलिस कैंटीन तत्काल खोलने हेतु पुलिस मुख्यालय के अधिकारियो को निर्देश दिए थे। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्परता से कार्यवाही करके पुलिस अधीक्षक, रायपुर एवं सेनानी 4थी वाहिनी छसबल को तत्काल पुलिस कैंटीन खोलने के निर्देश एवं अनुमति दी गई। जिसके फलस्वरूप आज आज पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के कल्याण के कदम अंतर्गत पुलिस कैंटीन का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र श्री अमरेश कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह, सेनानी 4थी वाहिनी, माना श्री योगेश पटेल उपस्थित थे। पुलिस कैंटीन खुल जाने से पुलिस आवासीय परिसर में निवासरत परिवार जनों में हर्ष व्याप्त है एवं निवासरत 1080 परिवारजनों ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सुविधा को प्रदान किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।शुभारंभ अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा ने कहा कि कल्याणकारी कार्य के लिए हम सभी को एक दूसरे के परिवार का ख्याल रखना चाहिए एवं जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद भी करनी चाहिए। निवासरत बच्चों से भी मिलकर हमें सही मार्गदर्शन देना चाहिए। हम सभी को मिलकर ऐसी भावना का विकास करना चाहिए जो सभी के लिए प्रभावी एवं कल्याणकारी कदम हो। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस परिवारजनों से कहा कि कैंटीन के खुलने से बाजार दर से कम मूल्य में सामान प्राप्त होंगे, कम मूल्य में सामान खरीदने से जो राशि बचेगी उसका उपयोग परिवार के हित में करें।
- -नगरीय प्रशासन विभाग ने गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने अधिकारियों को दिए निर्देश, चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई की व्यवस्था करने कहा-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की समीक्षा के बाद स्वच्छता, निर्माण कार्य, अतिक्रमण, राजस्व वसूली, पीएम आवास, पेयजल और विद्युत व्यवस्था के संबंध में विभाग ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देशरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के बाद विभाग ने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस. ने अधिकारियों को बेहतर साफ-सफाई, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने, अतिक्रमण रोकने, राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, पेयजल तथा विद्युत व्यवस्था के संबंध में परिपत्र जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए सभी नगरीय निकायों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने को कहा है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त सेवा प्रदान करने प्रत्येक सप्ताह तीन दिन, संभवतः हर दूसरे दिन (every alternate day) प्रातः किसी एक वार्ड का निरीक्षण कर स्वच्छता, निर्माण कार्य, अतिक्रमण, राजस्व वसूली, पीएम आवास, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। विभाग ने नगरीय निकाय के हर वार्ड के लिए आवश्यकतानुसार नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। सड़कों तथा नालियों की नियमित सफाई के साथ ही गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स को चिन्हांकित कर ऐसे स्थानों पर विशेष सफाई की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निकाय में एकत्रित कचरे का निपटान वैज्ञानिक रीति से ही करने तथा खुले में कचरे का परिवहन एवं कचरा जलाने पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। शहर के चौक-चौराहों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है। वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं एसएलआरएम सेंटर का हर महीने निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।विभाग ने सभी नगरीय निकायों में निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने इनके निरीक्षण और प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा है। निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए निकाय में कार्यरत अनुभवी तकनीकी अधिकारियों का गुणवत्ता प्रकोष्ठ (Quality cell) गठित कर विभागीय चलित प्रयोगशाला के माध्यम से गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।विभागीय सचिव श्री बसवराजू एस. ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने हर निर्माण कार्य के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है। उन्होंने एक्शन प्लान के अनुसार समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने शहर में भविष्य की जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्यों की योजना बनाने और निर्माण कार्य के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरों में अतिक्रमण को रोकने नगर निगमों के आयुक्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी एवं निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने एक ही वार्ड या जोन में लंबे समय से कार्यरत राजस्व अमले को दूसरे वार्ड का प्रभार देने एवं आवश्यकतानुसार नियमित रूप से राजस्व कर्मचारियों के प्रभार बदलने के भी निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण रोकने एवं बेदखली की कार्रवाई की नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए गए हैं।विभाग ने राजस्व वसूली के लिए निकाय की सभी संपत्तियों और भूखंडों पर करारोपण सुनिश्चित करने प्रत्येक वार्ड में सघन सर्वेक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। शत-प्रतिशत कर वसूली के लिए वार्डवार राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा माहवार टारगेट निर्धारित कर वसूली की समीक्षा करने को कहा गया है। संपत्ति कर की वसूली के लिए वार्डवार विशेष कैम्पों के आयोजन के साथ ही नवनिर्मित कॉलोनियों एवं व्यावसायिक परिसरों में भी विशेष कैम्प लगाकर वसूली के निर्देश दिए गए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वेक्षण कराकर शेष हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत करने प्रस्ताव शीघ्रातिशीघ्र तैयार करने को कहा है। योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस. ने नगरीय निकायों में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर इनसे संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने को कहा है। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के साथ ही निदान 1100 एवं अन्य माध्यमों से पेयजल और विद्युत व्यवस्था संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण की निरंतर समीक्षा के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
- रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए पंचम चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को प्रशिक्षण अधिकारी के वर्कशॉप कैल्कुलेशन एवं साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक डीजल एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए दस्तावेज सत्यापन होगा। इसी प्रकार 22 फरवरी को प्रशिक्षण अधिकारी के कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, कारपेंटर, टर्नर, ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडीशनर ट्रेड के लिए दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। 23 फरवरी को प्रशिक्षण अधिकारी के वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी), हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, सिविंग टेक्नोलॉजी, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेड एवं छात्रावास अधीक्षक तथा छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है।रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थीगण दस्तावेज सत्यापन के बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण हेतु रिक्त/संभावित रिक्त पदों के विरुद्ध लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है। मात्र दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाये जाने के आधार पर चयन हेतु किसी अभ्यर्थी का कोई दावा नहीं होगा। अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। इस चरण हेतु दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु संचालनालय की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्बहपजपण्बहेजंजमण्हवअण्पदध् का अवलोकन कर सकते है।
- रायपुर ।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने परम् वंदनीय संत शिरोमणि, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विश्व-कल्याण के लिए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समर्पण अविस्मरणीय है।
- -मुख्यमंत्री ने राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन पर उन्हें नमन किया-छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोकरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा।उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।राज्य शासन द्वारा वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें।
- रायपुर । बीते 14 फरवरी को नया रायपुर सेंध बांध के पास स्थित एल्सवेयर कैफे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाने के आरोपी नवागांव ( छतौना ) निवासी 25 वर्षीय पिंटू मोटरसाइकिल सहित मंदिर हसौद थाना अमला के पकड़ में आ गया है । मोटरसाइकिल को जप्त कर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 के अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग वैभव धृतलहरे के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।कैफे में काम करने वाले मुकेश्वर श्रीवास ने थाना में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करा जानकारी दी थी कि 14 फरवरी की शाम 5 बजे मोटरसाइकिल सी जी 04 ए क्यू - 4508 को कैफे के सामने खड़ी कर काम में लग गया । रात्रि 1 बजे जब काम समाप्त कर निकला तो मोटरसाइकिल गायब था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । थाना प्रभारी रोहित मालेकर के निर्देश पर प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र वर्मा ने विवेचना शुरू की व आरक्षक राकेश साहू , निहाली साहू तथा दिनेश झा के साथ पतासाजी शुरू की । पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर सफलता हासिल हुयी ।
- -मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना, सड़क सुरक्षा एवं जेल विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की-वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंदुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने महतारी वंदन योजना, सड़क सुरक्षा तथा जेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को महिला बाल विकास कें अंतर्गत संचालित महतारी वंदन योंजनाओं के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महतारी योजना के अंतर्गत सभी आवदेनों की जांच समय सीमा में किए जाएं। कलेक्टर ने बताया कि जिलें में लगभग 3 लाख के ऊपर आवेदन प्राप्त हुये जिनकी जांच की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि आवेदन में दस्तावेजो की जांच करने उपरांत पात्र अपात्र आधार की सूची समय सीमा के भीतर जारी करें। सभी आवेदनों का सत्यापन शीघ्रता से पूर्ण करें।उन्होने सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश देते हुये कहा कि सभी नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाये जाएँ। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने विशेष तौर पर शहरी क्षेत्र, हाईवे एवं अन्य व्यस्ततम अवाजाही के स्थान पर जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए।विडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, जिला परिवहन अधिकारी श्री शैलाभ साहू, आयुक्त नगर निगम श्री लोकेश चन्द्राकर, श्री देवेश ध्रुव तथा श्री अशीष देवांगन के साथ जेल अधीक्षण श्री आर.आर.राय व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
भिलाईनगर/ वित्तीय वर्ष समाप्ति पर अपने राजस्व वसूली के लिए निगम प्रशासन कमर कस रखी है। । जोन एक एवं दो के राजस्व अमले ने आयुक्त के निर्देश पर जोन आयुक्त की उपस्थिति में 14 दुकानों को सील किया ।
राजस्व वसुली टीम निगम क्षेत्र के भवन स्वामी द्वारा संपत्ति कर नहीं पटाए जाने के कारण दुकान में वसूली के लिए पहुंचे तो कुछ ने तत्काल राशि जमा कर राहत की मांग की आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने मार्च माह में राशि पटाए जाने का वचन पत्र लेकर राशि जमा लेने के निर्देश दिए । जोन 1 स्मृति नगर के श्यामा चरण पांडे के बकाया राशि सम्पत्तिकर 3 लाख 75 हजार रूपये जमा नही करने पर 8 दुकान तथा जोन दो क्षेत्र के भवन स्वामी उत्तम कुमार लोधी के 5 दुकान व भगवंतिन बाई के दुकान को चपडा से सील बंद किया गया। राजस्व अमले ने कार्रवाई के दौरान 8 लाख से अधिक की राशि वसूल किया ।बता दें कि विगत दिनों सुपेला के आकाशदीप काम्प्लेक्स मे सील किए 17 दुकानों में से पांच दुकानदारों ने संपत्ति कर की राशि 3 लाख 64 हजार निगम कोष में जमा किया और दुकान का ताला खुलवाया ।निगम प्रशासन ने भिलाई निगम क्षेत्र के भवन मालिकों से अपील किया है अपने सम्पत्तिकर, जल कर, भुभाटक, दुकान किराया, आदि राशि का भुगतान कर विरुद्ध होने वाली विधिसम्मत कार्रवाई से बचेंगे।कुर्की कार्रवाई मे जोन आयुक्त खिरोद्र भाई , यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, धीरज साहू जोन राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस प्रशासन तथा तोडफ़ोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। - दुर्ग / जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल के निर्देश पर आज जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुर्सीपार के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एवं घर-घर दस्तक देकर खुर्सीपार क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया और लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने को कहा।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के संदेश के साथ बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गांव नगपुरा में लंबी रैली निकालकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोसा नगर भिलाई के विद्यार्थियों ने स्वीप फॉर्मेशन बनाकर मतदान का संदेश दिया। इसी प्रकार अन्य शासकीय विद्यालयों ने शहर एवं ग्राम स्तर पर रैली निकालकर, मानव श्रृंखला बनाकर, घर-घर दस्तक देकर, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर दुर्ग जिले के मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।
- -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी*बिलासपुर / जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया गया। उन्होंने अभियान के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम ' शिशु संरक्षण माह' का शुभारंभ 16 फरवरी को किया गया । 22 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप तथा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप की खुराक दी जायेगी।सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाडी केन्द्रों एवं टीकाकरण सत्र स्थल पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार नियमित टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम), मितानिनों द्वारा बच्चो को ये दवा दी जायेगी।अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। अभियान के दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उन्हे पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। बच्चो को पोषण आहार देकर स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास सहित संक्रमण के उपचार हेतु ऐसे बच्चो को भर्ती किया जायेगा। साथ ही अभियान के दौरान गर्भवती माताओं की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण नियमित रूप से किया जायेगा ताकि जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ रहें। शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त स्वास्थ्य सेवायें निःशुल्क दी जायेगी।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि शिशु संरक्षण माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी जा रही विटामिन ए सिरप बच्चों को पिलाएं। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैउल्लेखनीय है की 5 वर्ष के बच्चों को आंखों के रोग से बचाने में विटामिन ए सिरप लाभदायक है, आयरन सिरप से बच्चों में एनीमिया से बचाव के साथ ही हिमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है ।
- -मौके पर ही 347 मामलों का निपटारा-*शिविर में आसानी से काम हो जाने पर लोगों को मिली राहत*बिलासपुर / जिला प्रशासन द्वारा आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। शिविर में राजस्व से संबंधित 347 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनके निपटारे से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली।जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पूरा राजस्व अमला मौजूद था। लोगों के राजस्व से जुड़े आवेदन लिए गए। तत्काल निराकरण योग्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ मामलों को संबंधित तहसीलदार को जल्द निराकरण के लिए सौंपा गया। इन प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई है। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों ने उत्साह के साथ शिविर में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से कराया। गौरतलब है कि राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए शासन द्वारा 17 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। शिविर में एडीएम द्वय श्री आर ए कुरुवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर श्री एस एस दुबे सहित सभी सब डीवीजन का राजस्व अमला मौजूद था।
- बिलासपुर /जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उनके लिए पुनः पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल ऑन हुआ है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अपना आवेदन नही किया है वे 14 मार्च 2024 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार जो विद्यार्थी बिलासपुर जिले के निवासी है और छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर पढ़ाई कर रहे हैं वे 15 मार्च से 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं (नया एवं नवीनीकरण)। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पालीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-
scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगें। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें। - -मुहिम को सफल बनाने कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कराई जाँचदुर्ग, / कलेक्टर श्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश में जिला अस्पताल में स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के नियंत्रण और जाँच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद् शिविर का आयोजन किया। इस अद्भुत पहल के माध्यम से हजारों महिलाएँ निःसंदेह और उत्सुकता के साथ शिविर में शामिल हुईं। इसके साथ ही, जिले के कलेक्टर और अन्य प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर अपनी जाँच कराई।कलेक्टर ने इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी नागरिकों से जुड़ने की अपील की ताकि स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से समाज को मुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि वैश्विक जलवायु, रहन-सहन, खान-पान परिस्थिति के कारण आज हर 22 में से 01 महिला को स्तन कैंसर होने की संभावना है। उन्होंने कहा बहुत अच्छा लगा की इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई इससे पता लगता है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं। जिला अस्पताल में उक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है, सभी माता बहनों से अपील है कि आप सभी कैंसर की जांच अवश्य करायें।उन्होंने शिविर में भागीदार सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री जे पी मेश्राम के साथ अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

.jpg)




.jpg)
.jpg)






.jpg)









.jpg)


.jpg)