- Home
- छत्तीसगढ़
- -मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है हमारी सरकार: श्री अरूण साव-जल जीवन मिशन: घर-घर पहुंचाया जाएगा शुद्ध पेयजल- प्रदेश की जनता को सुगम सड़कें उपलब्ध कराने संकल्पबद्धसभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में अटल चौक निर्माण की घोषणारायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 14,380 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गई। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2,677 करोड़ 50 लाख 85 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 44 करोड़ 04 लाख 60 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 3,471 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए, न्याय प्रशासन एवं निर्वाचन के लिए 925 करोड़ 61 लाख 57 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-भवन के लिए 1,844 करोड़ 41 लाख 91 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं नगरीय विकास-नगरीय कल्याण के लिए 2,096 करोड़ 69 लाख 52 हजार रूपए, लोक निर्माण विभाग से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजना के लिए 575 करोड़ 62 लाख 32 हजार रूपए और नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता हेतु 2,745 करोड़ 23 लाख 94 हजार रूपए शामिल हैं। अनुदान मांगों की चर्चा में 23 सदस्यों ने भाग लिया और बजट प्रावधान की प्रशंसा की व सुझाव दिए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल चौक बनाने की घोषणा की। उन्होंने सदस्यों की मांग एवं सुझावों को भी गंभीरता लेने की बात कही।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागउप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अपने विभागों की अनुदान मांगों की चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की गारंटी का मतलब है कि ‘‘गारंटी पर भी गारंटी है‘‘ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी जी की इन गारंटियों को पूरा करने का काम कर रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में भी मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने का प्रावधान रखा गया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने के अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘‘जल है तो कल है‘‘ जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हमारी सरकार घर-घर 55 लीटर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज एवं रेट्राफिटिंग की कुल 29 हजार 181 योजनाएं के लिए 22,442 हजार करोड़ 12 लाख 21 हजार रूपए की स्वीकृति की गई है। अब तक 38 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों से अधिक नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। योजना के माध्यम से 49 लाख 99 हजार ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत बजट में ग्रामीण जल योजनाओं के लिए 6 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं नाबार्ड पोषित सौर आधारित ग्रामीण जल प्रदाय योजना के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष जल जीवन मिशन के अंतर्गत 29 लाख 7 हजार घरेलू नल कनेक्शन का प्रावधान किया गया है। इसके लिए राज्यांश के रूप में 4 हजार 500 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से 15 समूह जल प्रदाय योजनाओं से 365 ग्रामों के ग्रामीण परिवार लाभान्वित हो रहे हैं, इसके लिए बजट में 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरीय योजनाओं हेतु 36 करोड़ 39 लाख अनुदान एवं 26 करोड़ 50 लाख रूपए का ऋण का प्रावधान किया गया है। साथ ही मेकाहारा अस्पताल में आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी प्रावधान रखा गया है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग -उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुदान मांगों के भाषण में कहा कि हमारी सरकार सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6,044 करोड़ 7 लाख रूपए का प्रावधान राज्य की नगरीय निकायों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए किया है। इस राशि में प्रमुख रूप से राज्य के नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति खत्म करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 1215 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। श्री साव ने कहा कि नगरीय निकायों के बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य अधोसंरचना विकास हेतु 700 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। शहरी आवासहीन, गरीब परिवार एवं अल्प आय वर्ग परिवारों को पक्का आवास प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। सबके लिए आवास मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 01 हजार 01 करोड़ 57 लाख रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। अमृत मिशन-दो एवं पेयजल आवर्धन योजनाएं के लिए 795 करोड़ 67 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत रायपुर एवं बिलासपुर के विकास के लिए 404 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 411 करोड़ 12 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर लाईब्रेरी सह रीडिंग निर्माण के लिए प्रदेश के 22 नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त सेंट्रल लाईब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए 148 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और ई-गर्वेनेंस योजना के लिए भी विशेष बजट प्रावधान रखा है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शहरी क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को उनके चौखट पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक के तहत लाखों मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।लोक निर्माण विभाग -उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोक निर्माण विभाग की अनुदान मांगों की चर्चा में कहा कि प्रदेश की सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है ,जिसके कारण महत्वपूर्ण सड़कों की चौड़ाई बढ़ाना, विद्यमान मार्गों का सुदृढ़ीकरण करना एवं जीर्ण-शीर्ण व संकीर्ण पुलों की चौड़ाई बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए यातायात घनत्व को देखते हुए शहरों के बाहर रिंग रोड़ बनाने, शहर में यातायात सुगम करने हेतु फ्लाई ओवर, रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए विशेष रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग का कुल बजट 8016 करोड़ 84 लाख 34 हजार रूपए प्रावधानित है। जिसमें नये कार्यों के लिए 1275 करोड़ 52 लाख 89 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। सड़कों की मरम्मत के लिए 396 करोड़ 98 लाख 96 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने चर्चा के जवाब में बताया कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवागमन सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में सड़कों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ में इंडियन रोड कांग्रेस का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है, इसके लिए 4 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति उप योजना अंतर्गत नये कार्यों के लिए 64 करोड़ 19 लाख रूपए तथा अनुसूचित जाति क्षेत्र के विकास कार्य के लिए भी प्रावधान किया गया है।विधि और विधायी कार्य -उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव विधि और विधायी कार्य पर चर्चा मंे कहा कि राज्य में न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए के भी विशेष प्रयास किए जा रहे है। न्यायालयों की व्यवस्था, स्थापना एवं अन्य कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1228 करोड़ 54 लाख 5 हजार रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। न्यायालयों की स्थापना के लिए सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 360 पदों के सृजन हेतु 20 करोड़ 92 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। सत्र न्यायालय बीजापुर की स्थापना के लिए 44 पदों के सृजन के लिए 01 करोड़ 45 लाख रूपए, उच्च न्यायालय बिलासपुर में 220 विभिन्न पदों के सृजन हेतु 15 करोड़ 21 लाख 63 हजार रूपए, ई-कोर्ट मिशन प्रोजेक्ट क्रियान्वयन के लिए 26 करोड़ 64 लाख रूपए, फास्ट ट्रेक कोर्ट मुंगेली में नवीन पदों के सृजन, शासकीय अभिभाषक/लोक अभियोजक कार्यालय में 50 पदों के सृजन, परिवार न्यायालय कटघोरा की स्थापना में 19 पदों के सृजन और विधि विधायी कार्य विभाग की स्थापना में 19 पदों के सृजन करने के लिए बजट में भी राशि का प्रावधान किया गया है। राज्य न्यायिक अकादमी के लिए 50 लाख रूपए, राज्य अधिवक्ता संस्थान (लॉयर्स अकादमी) के लिए 10 लाख रूपए, अधोसंरचना विकास हेतु 53 करोड़ 30 लाख, न्यायालयों में कम्प्यूटरीकरण के लिए 18 करोड़ 27 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए 6 करोड़ रूपए तथा हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 01 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
-
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा- ब्रह्मकुमारी बहनों के स्नेह से हम सब अभिभूत*
*हर साल विधानसभा के सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है ब्रह्म भोजन का आयोजन**शांति सरोवर में हुआ आयोजन, बहनों ने मुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों को माउंट आबू आने का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने दी सहमति*रायपुर// शांति सरोवर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ब्रह्मभोजन के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों के अतिथि बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर साल बड़े स्नेह से ब्रह्मकुमारी बहनें विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्म भोजन कराती हैं। यह बड़ी सुंदर परंपरा है। बहनों के स्नेह से हम अभिभूत हैं। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने पवित्र ब्रह्म भोजन का आनंद लिया।मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों ने इंदौर क्षेत्र की पूर्व निदेशिका स्वर्गीय कमला दीदी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आपकी संस्था अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित कर समाज में जनजागृति लाने का काम कर रही है। इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पड़ा है। महिलाओं को आपने आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आपके द्वारा जो सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य किया गया है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है।कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री सहित विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वहां आने की सहमति दी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शांति सरोवर आने से शांति की अनुभूति होती है। मन में स्वतः ही अच्छे विचार आते है। उन्होंने कहा कि विधानसभा आते जाते समय जैसे ही यहां से गुजरते हैं, मन पवित्र हो जाता है। डॉ सिंह ने शांति सरोवर आमंत्रित करने और पवित्र भोजन के लिए दीदियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंहदेव, श्री धरमलाल कौशिक सहित विधायक गण, गणमान्य नागरिक शामिल हुए और ब्रह्म भोजन ग्रहण किया। - कोरिया / ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति, कोरिया द्वारा 16 फरवरी से 22 मार्च तक शिशु संरक्षण अभियान चलाने जा रही है।जानकारी के मुताबिक शिशु संरक्षण जनजागरूता के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक छह माह के अंतराल पर, छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार 1-1 मिली. आयरन सिरप पिलाया जाएगा, वहीं नियमित टीकाकरण तथा छूटे बच्चों को टीका लगाया जाना चाहिए। पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कराने एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कर उपचार कराया जाना चाहिए।जिले में 16 फरवरी से शुरू होने वाले शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले के बच्चों को विटामिन ’ए’ और आयरन एवं फॉलिक एसिड देने का लक्ष्य रखा गया है। मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा बच्चों को दवाई पिलवाकर अभियान को सफल बनाया जाएगा।मुख्य उद्देश्य शिशुओं की सुरक्षा और पोषणशिशु संरक्षण दिवस मनाने का मुख्य कारण शिशुओं के जीवन की रक्षा के लिए कदम उठाना है। नवजात जीवन की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी उचित देखभाल करने के एकमात्र उद्देश्य से मनाया जाता है। शिशुओं की सुरक्षा और पोषण के बारे में जागरूकता के साथ हर बच्चे को मजबूत स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रदान करने का भी प्रयास करता है जिसके वे हकदार हैं।गर्भवती महिला और बच्चो को कुपोषण और एनीमिया से बचाने मददगारजिले में सुपोषण सुनिश्चित करने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पौष्टिक आहार और गर्म भोजन देने का प्रावधान है। इस कार्यक्रम के अनुपूरक के रूप में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाता है जो कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाने में काफ़ी मददगार है।स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता पिता से की अपीलस्वास्थ्य विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को आयरन सिरप तथा विटामिन ’ए’ की खुराक अवश्य दिलाएं। बच्चों के विकास के लिए यह खुराक देना बहुत जरूरी है इसलिए बच्चों के कुपोषण होने का खतरा कम होता है और बच्चे की मानसिक स्थिति में भी सुधार होता है, इसलिए सभी माता-पिता 16 फरवरी से शुरू होने वाले शिशु संरक्षण माह में अपने बच्चों को इसका खुराक अवश्य दिलवाएं।
- राजनांदगांव। नया ढाबा रोड में अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को चाकू दिखाकर मोबाइल और नकद राशि लूट ली। घटना बीती रात 12.30 बजे की आसपास की है। जमातपारा निवासी 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक किशन कुंजाम सवारियों को छोडक़र रात में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नया ढाबा होमगार्ड के पास तीन अज्ञात युवकों ने ई-रिक्शा को रोका और चाकू दिखाकर चालक की जेब में रखे करीब एक हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया और भाग खड़े हुए। सभी आरोपियों अपने चेहरे ढंके हुए थे। ई रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी होमगार्ड के तैनात जवानों को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
- रायपुर। राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। आज जिनका तबादला किया गया है उनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।देखें पूरी तबादला सूची--


- रायपुर / छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 25 फरवरी 2024 तक बढ़ाया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का प्राथमिकता से ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए थे।खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है। file photo
-
दुर्ग/ वर्तमान में स्तन कैंसर एक घातक बीमारी बन गई है। वैश्विक जलवायु, रहन-सहन, खान-पान परिस्थिति के कारण आज हर 22 में से 01 महिला को स्तन कैंसर होने की संभावना है। उक्त बीमारी की गंभीरता को देखते हुये जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रेड क्रास सोसाईटी, जिला दुर्ग अंतर्गत स्तन कैंसर जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार शिविर 17 फरवरी 2024 को जिला चिकित्सालय, दुर्ग में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आमजन से अपील की गई है कि स्तन कैंसर संभावित अधिक से अधिक मरीजों का आयोजित कैम्प में जांच करवाएं।
-
दुर्ग/ मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर बुधवार 14 फरवरी को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट की। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता पूर्वक रूबरू चर्चा कर वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने आश्रम की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अवगत कराया कि समय-समय पर उनके परिजन वृद्धाश्रम मिलने आते है। वृद्धजनों की मांग पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वृद्धाश्रम में रेडक्रास के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने, बुर्जुगों के स्वास्थ्य मनोरंजन हेतु नियमित व्यायाम और टेलीविजन की व्यवस्था तथा आश्रम के रंग-रोगन एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 25 वृद्धजन निवासरत है। जिसमें 13 पुरूष एवं 12 महिलाएं शामिल है।
-
दुर्ग /भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 17 मार्च 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। दुर्ग जिले के निवासी ऐसे आवेदक जिसने अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के माध्यम 15 फरवरी 2024 से ऑनलाइन कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक श्री आर. के. कुर्रे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 6 शिक्षकों को चिन्हांकित किया है। दुर्ग जिले के जो आवेदक इस ऑनलाइन कोचिंग में भाग लेना चाहते है वे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप आईएएफ अग्निवीर दुर्ग कोचिंग में व्हाटसएप लिंक https://chat.whatsapp.com/Jf5y0Ub4zgp2zjoodTjOwc पर अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से 15 फरवरी 2024 तक जुड़ सकते है। तथा उक्त व्हाट्सएप पर जुड़ने के पश्चात आवेदक को अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाइन आवेदन सब्मिशन पश्चात प्राप्त पावती की छायाप्रति प्रेषित किया जाना आवश्यक है। आवेदक जिला रोजगार कार्यालय में भी उपस्थित हो कर आवेदन एवं उक्त पावती जमा कर सकते है। उक्त जानकारी व्हाट्सएप नं. 9131235525 पर भी प्रेषित कर सकते है।
-
दुर्ग /मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री अश्वनी देवांगन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोलिहापुरी में 5.60 लाख रूपये की लागत से निर्मित मल-जल प्रबंधन इकाई का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् प्रथम टेस्टिंग कार्य किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से अनुदान प्राप्त मलजल प्रबंधन इकाई की क्षमता 4000 हजार लीटर प्रति सप्ताह की क्षमता से निर्माण किया गया है। आयुक्त, नगर निगम दुर्ग के सहयोग से फिकल स्लज की टेस्टिंग के लिये 4000 हजार लीटर क्षमता वाले सक्शन मशीन युक्त वाहन की सहायता से डी स्लजिंग किया गया। इस इकाई में डी-स्लजिंग किये जा रहे मलजल के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था की गई है, जिसमें मलजल के उपचारित होने के पश्चात् लिचपीट में भूजल रिचार्ज तकनीक का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत कोलिहापुरी के समीप आने वाले 16 कि.मी. के क्षेत्र में समस्त ग्राम पंचायतों से सेप्टिक टैंक खाली करने के पश्चात् फिकल स्लज को इस प्लांट में उपचारित किया जावेगा। ग्रामीण क्षेत्र में सक्शन मशीन युक्त वाहन की उपलब्धता न होने के कारण नगर निगम दुर्ग के साथ समन्वय कर ग्रामीण क्षेत्रों में मांग अनुसार वाहन उपलब्ध कराने पर सहमति की गई है। टेस्टिंग पश्चात् ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टेंक खाली कराने के पश्चात् कोलिहापुरी में डी-स्लजिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से मांग आने पर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। आस-पास के क्षेत्र में यदि निजी सक्शन मशीन वाहन मालिकों को भी इस प्लांट में डी-स्लजिंग की सुविधा ग्राम पंचायत कोलिहापुरी के माध्यम से दी जायेगी। डी-स्लजिंग के पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव से सम्पर्क कर इस प्लांट का उपयोग किया जावेगा। प्रथम टेस्टिंग में सरपंच श्री ज्वाला प्रसाद देशमुख, सचिव ग्राम पंचायत श्री निमेश भोईर, विकासखंड समन्वयक श्री रविशंकर सिंह खुसरो, तकनीकी सहायक श्री अंशुल हल्दकार उपस्थित रहे।
-
दुर्ग /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम प्रकरण में 13 फरवरी 2024 को रात्रि में ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर वृत-धमधा में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी केशव सिन्हा आत्मज खेद राम के कब्जे से कुल 31 पाव, मात्रा 5.580 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 3410 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। एक अन्य प्रकरण में 14 फरवरी 2024 को प्रातःकालीन गश्त के दौरान श्रीराम गैरेज, टी.पी. नगर भिलाई के पास आरोपी संजय मिश्रा आत्मज स्व. राजन मिश्रा के कब्जे से कुल 26 नग पाव, मात्रा 4.680 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (बाजार मूल्य 2860 रूपये) जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) प्रकरण दर्ज किया गया।
उक्त प्रकरणों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविन्द साहू, श्री भुपेन्द्र नेताम, मुख्य आरक्षक श्री प्रह्लाद सिंग राजपूत, श्री फागू राम टण्डन, आबकारी आरक्षक श्री त्रिलोक नाथ इन्दौरिया, श्री अशोक वर्मा, ऑपरेटर आयुष , वाहन चालक श्री दुर्गा साहू, श्री नोहर लाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। -
कार्यशाला में भाग लेने के लिए 15 फरवरी तक करना होगा पंजीयन
दुर्ग/ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पीएमएफएमई का संचालन जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के माध्यम से किया जा रहा है। पीएमएफएमई योजना की विस्तृत जानकारी देने हेतु 16 फरवरी को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में दोपहर 01 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने के इच्छुक उद्यमी स्व सहायता समूह एवं किसान उत्पादक संगठन भाग ले सकते है। इच्छुक हितग्राही उक्त कार्यशाला में भाग लेने के लिए दूरभाष क्रमांक 9981140733 पर संपर्क कर 15 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं।
मुख्य महाप्रबंधक उद्योग श्री हरीश सक्सेना से मिली जानकारी अनुसार खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्यरत उद्यमी स्व सहायता समूह एवं किसान उत्पादक संगठन इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत निदेशक, स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत इकाई की स्थापना या किसान उत्पादक संगठन के द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना पर स्वयं का अंशदान कम से कम 10 प्रतिशत लगाने की स्थिति में परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10 लाख तक पूंजीगत अनुदान प्राप्त करने की पात्रता है। खाद्य प्रसंस्करण में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के प्रति सदस्य को अधिकतम रूपए 40 हजार रूपए की प्रारंभिक पूंजी का प्रावधान है।
खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के लिए सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु 35 प्रतिशत की दर से पूंजीगत अनुदान एवं सामान्य उद्भवन केन्द्र स्थापित करने हेतु अधिकतम 50 की दर से पूंजीगत अनुदान का प्रावधान है। -
अति कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार एवं देखभाल के लिए बनेगा कारगार माध्यम
कुपोषण मुक्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए गए
नवाचार की सराहना की
बालोद। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने सोरर प्रवास के दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कलार महोत्सव के अवसर पर आज टेली कंसल्टेंसी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाॅल में पहुँचकर ’मोर लईका, स्वस्थ लईका’ अभियान की भी शुरूआत की। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य शासन के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु जिले में शुरू की गई टेली कंसल्टेंसी सुविधा की प्रंशसा करते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने पोषण पुनर्वास केंद्र से उपचार उपरांत वापस लाए गए बच्चों से सोरर आंगनबाड़ी केंद्र में टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से बच्चों के समुचित उपचार एवं देखभाल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों की समुचित देखभाल के संबंध में डाॅक्टरों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में टेली कंसल्टेसी की सुविधा प्रारंभ होने से इसके माध्यम से अब कुपोषित बच्चों के पालकों को बच्चों के समुचित देखभाल हेतु घर बैठे परामर्श मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्हें बार-बार सामुदायिक एवं जिला चिकित्सालय की आने की आवश्यकता नही पड़ेगी। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा तीन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्मार्ट कार्ड वितरण का भी वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी के मरीजों के सहायता के लिए 30 निक्षय मित्र बनाए गए हैं। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नोजे सहित जिले के सभी एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा मरीजों को पौष्टिक फूड बास्केट प्रदान किया गया। उन्होंने टीबी चैंपियन द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की सराहना की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाॅल में ’मोर लईका, स्वस्थ्य लईका’ अभियान की शुरूआत करने के पश्चात कुपोषित बच्चों को पौष्टिक सुपोषण किट का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई ’मोर लईका, स्वस्थ्य लईका’ अभियान के अंतर्गत जिले के गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु महिला कमाण्डो एवं जन समुदाय के द्वारा गोद भी लिया गया है। जिला प्रशासन की इस अभिनव शुरूआत की उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभाग के द्वारा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने हेतु प्रदशर्नी भी लगाई गई थी।
-- - -विधायक कोण्डागांव एवं विधायक केशकाल भी कार्यक्रम में हुए शामिल-भव्य कलश यात्रा के साथ मां परमेश्वरी की हुई पारम्परिक विधान से पूजा अर्चनारायपुर / देवांगन समाज की ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी जयंती पर कोण्डागांव देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी, विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर बांधा तालाब से भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। माँ परमेश्वरी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना एवं सेवाभजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है राज्य के विकास में समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ करने के साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई थीं। इस अवसर पर विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी ने माँ परमेश्वरी जयंती एवं बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि सभी के विकास हेतु शासन द्वारा लगातार अधोसंरचना एवं निर्माण कार्य कर क्षेत्र के विकास हेतु कार्य किया जा रहा है। केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि देवांगन समाज एक संगठित समाज रहा है। इस समाज की एकता सभी के लिए अनुकरणीय है। देवांगन समाज ने हमेशा राज्य की प्रगति में योगदान दिया है जो सराहनीय है। इस कार्यक्रम में देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष मणीशंकर देवांगन सहित समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- रायपुर / वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से आज यहाँ कोरबा जिले की कराते खिलाड़ी कुमारी स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मंत्री श्री देवांगन ने प्रसन्नता जाहिर करते खिलाड़ी कुमारी स्नेहा को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
- -आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम-प्रभु श्री राम के जयकारों से राममय हुआ वातावरण-श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभाररायपुर/ माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में श्रीराम लला के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस उत्साह और उमंग के साथ राजधानी रायपुर से आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा माहौल राममय हो गया जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कभी सोचा नहीं था भांचा राम की नगरी अयोध्यापुरी जाना होगा।महासमुंद जिले के नवा गांव से पहली बार अयोध्या जा रहे श्री देवांग सिंह पटेल ने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जहां राम जी ने जन्म लिया है, जो राम, लक्ष्मण, भरत, श़त्रुघ्न की नगरी है उस अयोध्यापुरी में जाना होगा। श्री देवांग सिंह ने मानस की चौपाई पढ़ते हुए भाव विभोर होकर कहा कि राम जी के नाम से ही सारे संशय दूर हो जाते हैं। हमारा भाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में दर्शन करने जा रहे हैं।महासमुंद जिले के चिरको पंचायत के सरपंच श्री हरिराम पटेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को ग्राम पंचायत चिरको के निवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके गांव में रामलला के दर्शन को लेकर बहुत उत्साह है। छत्तीसगढ़ में रामलला भांचा राम के रूप में पूजे जाते है। इस बार उनके गांव से 6 लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं। उनके साथ चिरको पंचायत के लोकनाथ साहू, श्रीमती नीता पटेल, श्रीमती गोदावरी साहू, श्री ताम्रध्वज ने भी अयोध्या धाम ले जाकर भांचा राम के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। श्रीमती गोदावरी साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं, इससे बहुत अच्छा लग रहा है। ग्राम पटेवा के श्री आनंद राम पटेल ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में फिर से आस्था का वातावरण है। इससे देश में सुख, शांति आएगी। लोग फिर अपनी संस्कृति की ओर जाएंगे। समाज में उन्नति होगी और सभी लोगोें के मन में शांति और पवित्रता की भावना आयेगी।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 14 फरवरी की स्थिति में 57 लाख 19 हजार 495 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसारराशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- -रामलला का दर्शन हमारा सौभाग्यरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 1344 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए महासमुंद जिले के गांव मालीडीह निवासी 60 वर्षीय श्री पूनी राम पटेल ने बताया कि बहुत पहले वे एक बार अयोध्या धाम गए थे उस समय रामलला के दर्शन नहीं हो पाए थे। इस बार प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार दर्शन करने का मौका मिला है। मन में रामलला के दर्शन करने के एक अलग खुशी महसूस हो रही है।मालीडीह निवासी 50 वर्षीय श्री हरिशंकर पटेल ने बताया की वे पहली बार अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा रहे हैं। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा श्रद्धालुओं को रायपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी। हमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। श्री पूनीराम पटेल और श्री हरिशंकर पटेल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से हमें प्रभु श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। महासमुंद जिले के ग्राम खैरजीटी निवासी 62 वर्षीय श्री विष्णु सिन्हा भी प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए आनंदित है। गांव जलक्षत्री निवासी 56 वर्षीय श्री लखनलाल ने खुशी-खुशी बताया कि वे पहली बार अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था, साफ सुथरा ट्रेन, नाश्ता भोजन की भी उत्तम व्यस्था की गई है। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का बुलावा आया है। मन में ऐसा ऐहसास हो रहा है। श्री पूनीराम पटेल ने बताया कि बहुत दिनों के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बना है। मन में जिज्ञासा बनी हुई है। मंदिर कैसा बना हुआ है। ग्राम चिरको पंचायत की 50 वर्षीय श्रीमती गोदावरी साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री जी आशीर्वाद से प्रभु श्री राम के दर्शन करने का मौका मिलेगा श्रद्धालुओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन हमारी संस्कृति, गौरव को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए बहुत अच्छा अवसर है। बच्चों को हमारी संस्कृति, संस्कार को समझने का अवसर मिल रहा है।
- -नियमित हेल्थ चेकअप जरूरी ताकि आरंभ से ही इलाज शुरू हो जाए मुख्यमंत्री श्री साय-मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटनरायपुर / आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व श्री किरण सिंह देव, श्री सम्पत अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे ।शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल, विधायक श्री सिंहदेव और विधायक श्री अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई. एन. टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।
- रायपुर / न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की अध्यक्षता में तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की मौजूदगी में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सड़क सुरक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने छत्तीसगढ़ राज्य को सड़क सुरक्षा के मामले में आदर्श राज्य बनने की बात कही। देश में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने अधिकारियों को सुगम यातायात प्रबंधन के संबंध में सभी जरूरी कार्य करने कहा है।बैठक में न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने देश में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो इसके लिए समुचित प्रयास किए जाने चाहिए। जापान, जर्मनी, चीन इत्यादि देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों में लाखों सड़क दुर्घटनाएं होने के बावजूद मरने वालों की संख्या बहुत कम होती है। इन देशों की सुगम यातायात प्रबंधन संबंधी अपनाये गये तरीकों का अनुशरण करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कॉमन मेन की पीड़ा को हमें समझना होगा। जिस परिवार के सदस्य की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होती है, इसकी पीड़ा को वही परिवार समझ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रक, बस, कार, बाईक, ई-रिक्शा के चालक यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। कभी भी तेज रफ्तार, शराब सेवन कर वाहन ना चलायें। उन्होंने बाईक चलाते समय हेलमेट एवं कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाने पर जोर देते हुए इसे व्यवहार में भी अपनाने की बात कही। छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा संबंधी पाठ्यक्रम को शामिल करने को एक अच्छा कदम बताया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश में सड़क सुरक्षा संबंधी किये जा रहे सुगम यातायात एवं जन-जागरूकता संबंधी संपादित कार्याे पर संतोष व्यक्त किया। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश में किये जा रहे उत्साहजनक कार्याे को सतत् रूप से जारी रखने तथा संबंधित विभागीय कार्याे को उच्च प्राथमिकता के साथ कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा सड़क दुर्घनाओं के रोकथाम के लिये किये गये उपचारात्मक एवं संपादित कार्याे की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अधिकारी अपनी आत्म संतुष्टि के लिये भी सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य संपादित करें। न्यायमूर्ति ने सड़क सुरक्षा संबंधी विभागवार संपादित कार्याे की समीक्षा के दौरान ब्लैक स्पॉट्स एवं जंक्शन में तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिये हैं।बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने प्रस्तुतिकरण के जरिए अवगत कराया कि शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक के पाठ्यक्रमों में सड़क सुरक्षा विषयक पाठों के परिमार्जन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे आगामी शिक्षा सत्र से लागू किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश में दोपहर 03 बजे से लेकर रात्रि 09 बजे के मध्य शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। उक्त होने वाली दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों से सर्वाधिक मृत्यु होना पाया गया है। जिसकी प्रमुख वजह बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना है। इस पर न्यायमूर्ति ने सर्वाधिक दुर्घटनाजन्य 07 जिलों क्रमशः रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव पर केन्द्रित होकर उक्त जिलों में घटित दुर्घटनाओं के कारणों की सतत् रूप से समीक्षा की जाकर उसके निदान तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के समय पर उपचार हेतु प्रदेश के अपूर्ण ट्रामा सेंटरों के कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा हेतु सतत् रूप से किये गये कार्यांे की वजह से प्रदेश में माह जनवरी 2023 की तुलना में माह जनवरी 2024 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। सड़क दुर्घटना में मृत्यु और घायलों की संख्या में भी काफी कमी परिलक्षित हुई है। बैठक में सचिव एवं सह-आयुक्त परिवहन श्री एस. प्रकाश, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात), श्री प्रदीप गुप्ता, कमिश्नर रायपुर डॉ. संजय अलंग सहित स्कूल शिक्षा विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, परिवहन, सामान्य प्रशासन, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
- -जिला खनिज संस्थान न्यास कोंडागांव के शासी परिषद की हुई बैठक-38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का किया गया पुनरीक्षित अनुमोदनरायपुर /जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आज जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का पुनरीक्षित अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही युवाओं के विकास के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केंद्र में रखते हुए विकास कार्य करने के साथ ही सतत संवाद स्थापित करने पर भी जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने अंदरुनी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को प्रतिभा संपन्न बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अधिक से अधिक खेल तथा सांस्कृतिक आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक कार्य करने तथा परगना स्तर पर आयोजित मेले-मंड़इयों के आयोजन के साथ ही देवगुड़ियों के निर्माण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधुनिकीकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि उपकरण के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने आयरनयुक्त पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हेतु कार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने नदी किनारे विद्युतीकरण करते हुए किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही।इस अवसर पर कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव जिला पर्यटन की संभावनाओं से भरपूर है। यहां पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास कर रोजगार निर्माण का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां इको पर्यटन, वन पर्यटन, शिल्प सहित विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा इसी कड़ी में जिले के पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इस दौरान जर्जर स्कूलों की तत्काल मरम्मत, अति जर्जर स्कूलों के ध्वस्त करने तथा आश्रम-छात्रावासों में पेयजल, शौचालय आदि आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित रुप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने सिटी बसों के पुनः संचालन के लिए पहल करने की जरुरत भी बताई।केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सकल घरेलू उत्पाद को दुगुना करने का लक्ष्य रखा है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के मूल निवासियों के विकास, उनकी प्रतिभा का सदुपयोग, युवाओं को रोजगार आदि के कार्य को प्रमुखता से किए जाने की आवश्यकता है।इस दौरान कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में 2023-24 में 55.10 करोड़ रुपए के 61 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। आज 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों के पुनरीक्षित अनुमोदन हेतु यह बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में सिटी स्केन मशीन के रखरखाव के संबंध में किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी बताया।
-
-इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गएटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के नॉर्थ जोन गार्डन में माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को पुजारी गिरधारी चक्रवर्ती ने विधि-विधान से साहित्य, संगीत, विद्या, कला तथा वाणी की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की। पीले रंग के पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने माता सरस्वती को प्रसन्न करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पकवानों का भोग लगाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गायन, वाद्ययंत्र वादन सहित विविध कलात्मक अभिव्यक्तियां शामिल की गईं। दोपहर को भोग का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। सुबह सात बजे शुरू हुई पूजा-अर्चना में महिलाओं ने देवी सरस्वती को पांच प्रकार के फल और सब्जियां, खिचड़ी, टमाटर की चटनी और खीर का भोग लगाया। इस मौके पर दुर्ग-भिलाई के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण था पंडवानी, जिसे रूही साहू ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा तिलकराम वर्मा ने भजन एवं हरीश रूपड़ा ने गीत भी पेश किया। संगीतमय कार्यक्रम में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं जगदीश बामनिया, रामेशर भारती, जीवनंदन वर्मा, तपन कुमार नाथ, सीमा निषाद, सुषमा आर्य तथा ऋषभ ने सुमधुर स्वर में अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस पेशकश में गिटार पर कल्याण, तबले पर केवल कुमार और बांसुरी पर रजत ने संगति दी।इधर कॉलोनी के कलाकारों सुष्मिता, मास्टर विभोर, महेश विश्वकर्मा, गजानन अवचट, जाह्नवी दत्ता तथा अंकित जैन ने भी गीत-संगीत के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्वप्ना नाथ, बी तुलसी, कुलदीप कौर, मिताली साहू, लता बाथरे, अनिता दत्ता, शशि यादव, अंजू राय और सरोज तिवारी का विशेष योगदान रहा। - -उप मुख्यमंत्री कलार महोत्सव में हुए शामिल, सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की-स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी महोत्सव में शामिल हुएरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि कलार समाज अत्यंत जागरूक और मेहनतकश समाज है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर यह समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बालोद जिले के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित कलार महोत्सव में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होेंने माता बहादुर कलारिन की अदम्य साहस एवं वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। श्री साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से ग्राम सोरर में निर्माणाधीन कलार समाज के भव्य भवन के निर्माण एवं उसके विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी कलार महोत्सव में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कलार महोत्सव को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि कलार समाज की जागरूकता एवं एकता का ही परिणाम है कि आज इस मंच पर कलार समाज के तीन विधायक एवं एक मंत्री मौजूद हैं। कलार समाज शिक्षा, व्यापार, व्यवसाय एवं शासकीय सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनती होने के साथ-साथ सीधे, सरल और अत्यंत भोले-भाले हैं। राज्य के मेहनतकश लोगों की बदौलत छत्तीसगढ़ में देश के अग्रणी राज्य बनने की असीम संभावनाएं हैं। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण और राज्य को सजाने-संवारने में प्राचीन काल से ही कलार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कल्चुरी संस्कृति एवं कल्चुरी वंश से कलार समाज का संबंध बताते हुए कहा कि कल्चुरी के शासकों ने तुम्माण को छत्तीसगढ़ की सर्वप्रथम राजधानी एवं उसके बाद रतनपुर को राजधानी बनाया। रायपुर को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाने में कल्चुरी वंश के लोगों का बड़ा योगदान है। श्री जायसवाल ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में आदिवासी समाज के बाद कलार समाज के लोगों की जनसंख्या दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कलार समाज के लोगों को समाज की गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की।विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा और संरक्षक श्री दीपक सिन्हा ने भी कलार महोत्सव को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलार समाज के लोगों को माता बहादुर कलारिन अलंकरण से सम्मानित किया गया। नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन भगत सहित कलार समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
-
*नियमित हेल्थ चेकअप जरूरी ताकि आरंभ से ही इलाज शुरू हो जाए मुख्यमंत्री श्री साय*
*मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन*
रायपुर. विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व श्री किरण सिंह देव, श्री सम्पत अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे ।
शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल, विधायक श्री सिंहदेव और विधायक श्री अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई. एन. टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।
-
-टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने प्रबंधकारिणी समिति का विस्तार करते हुए 14 जोन प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख की अगुवाई में हुई एक बैठक में की गईं। इसके साथ ही प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों की संख्या बढ़कर अब 21 हो गई। मालूम रहे कि अध्यक्ष समेत सात पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए जा चुके हैं, जिसकी आधिकारिक पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेवकराम बांधे ने की।
नवगठित समिति के अनुसार ऑर्किड से देवनाथ, महेश विश्वकर्मा, आर एस कन्नौजिया, डैजी से अश्विनी कुमार शुक्ला, निरंजन धारामी, रामकुमार साव, मोहन लाल साहू, विनोद कुलकर्णी, डहलिया से रामजी राय शर्मा तथा मोगरा से जितेंद्र सिंह, टी एस ठाकुर, रामकृष्ण साहू, मनीष कुमार सोनी एवं कृपेंद्र मेश्राम बतौर प्रबंधकारिणी सदस्य अपना कार्य करेंगे। बैठक क्लब हाउस में हुई, जिसमें अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष जगनीक यादव, नोहर सिंह गजेंद्र, महासचिव जे मनोहरण, कोषाध्यक्ष अमल कुमार दास, उप महासचिव ओमवीर सिंह और रूपेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित हुए।
एसोसिएशन के निर्वाचन के बाद हुई पहली बैठक में अध्यक्ष कुबेर देशमुख ने कहा कि कॉलोनी का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता में है, जिसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। कॉलोनी में शांति, सद्भावना और एकता कायम करने के लिए सबको एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कॉलोनीवासियों से भाईचारा बरकरार रखने में सहयोग करने की अपील भी की। देशमुख ने सदस्य संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।




.jpg)
.jpg)
.jpg)




















.jpg)