- Home
- छत्तीसगढ़
- -सरकारी जमीन को खाली कराने दूसरे दिन भी संयुक्त टीम की कार्रवाई,निगम की जमीन अब अतिक्रमण मुक्त-मोपका में अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई, इधर मोपका सर्किल के राजस्व निरीक्षक को भेजा गया मस्तूरीबिलासपुर। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर आज कहर बनकर टूटा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में मोपका में निगम को आबंटित जमीन से कब्जा हटाने आज दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। जिसमें शेष 6 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा मोपका में ही चावला ग्रीन के पीछे और बाइपास रोड में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।मोपका में निगम को प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टेयर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया था। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिसके परिपालन में निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर कल निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। आज शेष 6 एकड़ भूमि जिसमें अमृतलाल जोबन पुत्रा, कुमुद अवस्थी क्लियकल जार्ज ,मनीष राय द्वारा बाउंड्रीवाल और सड़क बनाया गया था,जिसे आज हटा लिया गया है। इधर उक्त जमीन का सीमांकन करने वाले राजस्व निरीक्षक निखिल झा का कलेक्टर के निर्देश पर मस्तूरी तहसील के पचपेड़ी सर्किल स्थानांतरित किया गया है और पचपेड़ी सर्किल की राजस्व निरीक्षक ममता तिर्की को मोपका की जिम्मेदारी दी गई है।अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजरमोपका में ही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करते हुए सड़क को तोड़ मुरूम और अन्य निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया है। आज मोपका में बाइपास रोड के पास बिरला स्कूल के पीछे कृषि भूमि पर बिना अनुमति के अवैध प्लाटिंग जिसका खसरा नंबर 1852/1,अमोली ध्रुव,बैशाखू,1852/2, राजमोहन गाजधर,1853/1,2 नेमपाल,अजमर सिंह,1852/4,जुबैद खातून, कामरा हसन, 1828/1,1829/1 मेसर्स विद्यासागर अंकित जैन, प्रमोद जैन,1842/1 राहुल,विजय कुमार,1838/2 राजेश वर्मा, गोपालप्रसाद 1840,1849,1842/4,1842/5,1852/6,1847/1,2, किशन कुमार,बिशनदास, 1875/1,पुष्पलता पति सुंदरलाल1874/1,उमादेवी,बद्रीप्रसाद, 1873/1,1897 एनटीपीसी, 1898 काशीराम,लोदरो राम, 1899/1,1899/2 प्रमोद साहू,केएल साहू 1896,1894/2,1894/1 महेंद्र गौरहा, 1895 लक्ष्मी,चंदूलाल, 1809/1,1800/4,1801/4 विनोद जैन,लक्ष्मीचंद, 1808,1814 अंकित जैन,1812/1, जनक,लखनलाल, 1800/1 अर्जुनराम सुखराम साहू,1801/2 नंदकुमारी,सुंदरलाल,1802/1,1803/2 1803/3 रामेश्वर साहू,केशव 1806/1 कार्तिक राम,1805/1 1805/3 छततराम,गोपाल साहू,1804/1 मोतीराम,परदेशी, 1815/1 राजकुमार,मतऊराम। इन किसानों की भूमि पर बिल्डर ग्रैड रियल्टी प्रो.राकेश तिवारी,महेंद्र गौरहा,रिषभ शर्मा,हर्ष मिश्रा, योगेश मिश्रा,मेसर्स विद्यासागर प्रो.अंकित जैन,प्रमोद जैन,विकास अग्रवाल,एस. सोनी, किशोर कुमार,बिशनदास, गोपाल साहू एवं अन्य लोगों के द्वारा 16.47 एकड़ पर अवैध प्लाटिंग के अंतर्गत मोपका बाइपास बिरला स्कूल के पीछे मुरूम एवं सीसी सड़क नाली और बाउंड्रीवाल बनाया गया था,जिसे आज तोड़ा गया है। आज की कार्रवाई में तहसीलदार ,अतुल वैष्णव, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, पटवारी आलोक तिवारी,अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा,, जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव अभियंता जुगल सिंह, सब इंजीनियर शशि वारे,पटवारी हरीश जैन एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।
- -एक्ट में हुए संशोधन के अनुरूप जारी हो लाइसेंसबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में नर्सिंग होम एक्ट क्रियावन्यन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नर्सिंग होम एक्ट में गत वर्ष हुए संशोधनों पर चर्चा कर इसके पालन कराए जाने पर जोर दिया गया।सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि सभी प्रकार के क्लीनिक जैसे कि ओपीडी, डेंटल, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, डे केयर को अब नये संशोधन के अनुसार पंजीयन आवेदन एवं शपथपत्र प्रस्तुत करने पर स्वतः पंजीकृत माना जाएगा। इन संस्थाओं को लायसेंस ऑनलाईन डाउनलोड किये जायेंगे। इन संस्थाओं को लायसेंस जारी किये जाने के बाद इनमें से केवल 10 प्रतिशत संस्थाओं का निरीक्षण किया जावेगा। निरीक्षण में कमी पाये जाने पर 30 दिवस का नोटिस दिया जावेगा। नोटिस के पश्चात् सुधार नहीं पाये जाने पर लायसेंस निरस्त किया जा सकेगा।अस्पतालों जिनमें एक से 10 बिस्तर हों, को भी ऑनलाईन आवेदन व शपथ पत्र के आधार पर तत्काल पंजीकृत कर लायसेंस प्रदान किया जाना है। इन्हें लायसेंस दिये जाने के पश्चात् तीन माह के भीतर निरीक्षण करना है। निरीक्षण में कमी पाये जाने पर 30 दिवस का नोटिस दिया जावेगा। नोटिस के पश्चात् सुधार नही पाये जाने पर लायसेंस निरस्त किया जा सकेगा। दस से अधिक बिस्तरों हेतु तीन माह के भीतर निरीक्षण पश्चात् लायसेंस दिया जाना होगा। कलेक्टर ने नए नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार कर पालन कराए जाने के निर्देश दिए।
- रायपुर /राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 15 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
- रायपुर, /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- -तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़ – उप मुख्यमंत्री श्री सावरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 135 नए हैंडपंप तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन्हें प्रदेश भर में ग्रामीण इलाकों में पदस्थ किया गया है। श्री साव ने उम्मीद जताई कि विभाग में हैंडपंप तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से इनकी मरम्मत, रखरखाव और पेयजल की गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक श्री सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवनियुक्त तकनीशियनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप लोगों के जीवन का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद आप लोग एक अलग ही अहसास से गुजर रहे होंगे। पर यह आप लोगों की मंजिल नहीं है, केवल एक पड़ाव है। संतुष्ट होकर बैठना नहीं है, बल्कि लगातार आगे बढ़ते जाना है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की ऊर्जा और कौशल से विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था में सहायता मिलेगी। हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव के कार्यों में तेजी आएगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि नई भर्ती की जानकारी मिलने पर मैंने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द काउंसिलिंग कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए निर्देशित किया था। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर आप लोगों की सक्रियता और अच्छे कार्यों से आप लोगों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे विभाग का भी सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ सभी नवनियुक्त हैंडपंप तकनीशियनों को विभागीय कार्यों में सहयोग करने को कहा।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कार्यक्रम में कहा कि सभी नए तकनीशियन फील्ड में अपने कार्यों को गंभीरता से अंजाम देंगे और प्रदेशवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने में विभाग की सहायता करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। आप सभी अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वहन करें। आपकी अच्छी सेवाओं से विभाग की बेहतर छबि बनेगी। विभाग आपके हर अच्छे कार्य को प्रोत्साहित करेगा और सभी जरूरी सहयोग मुहैया कराएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी तकनीशियन अपने कार्यों का अच्छा प्रशिक्षण लेंगे और अपने कौशल को दक्षता के साथ अमल में लाएंगे। रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता और मंत्रालय में विभागीय ओ.एस.डी. श्री टी.डी. शांडिल्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -संयुक्त टीम ने आज फिर दो निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण-मिली दर्जनों खामियां, संचालकों को नोटिसबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने आज फिर शहर की दो निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। प्रताप चौक स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल और व्यापार विहार के महादेव अस्पताल की टीम ने जांच की। जांच में दर्जनों खामियां पाई गई। दोनों अस्पताल के संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब तलब किया गया है। वहीं 8 फरवरी को निरीक्षण के बाद जारी किए गए नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर मुंगेली रोड स्थित समर्थ हॉस्पिटल संचालक को 20 हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रताप चौक स्थित केयर एण्ड क्योर हॉस्पिटल एवं व्यापार विहार की महादेव हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केयर एण्ड क्योर हॉस्पिटल में अपंजीकृत फार्माशिष्ट से मेडिकल स्टोर का संचालन कराया जाना पाया गया। संस्थान में कार्यरत समस्त पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सिंग स्टॉफ छ.ग. पैरामेडिकल कौंसिल एवं छ.ग. नर्सिंग कौसिल से पंजीकृत होना नही पाया गया।पीसीपीएनटीडी एक्ट अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक का नाम, कार्य का समय एवं लिये जाने वाले शुल्क की जानकारी सोनोग्राफी कक्ष में प्रदर्शित नहीं पायी गयी। ओटी कल्चर टेस्ट नियमित रूप से नहीं होना पाया गया। इसी प्रकार महादेव हॉस्पिटल में पैथोलॉजिस्ट का चेम्बर नहीं पाया गया। लैब में प्रशिक्षु व पैरामेडिकल कौंसिल से अपंजीकृत स्टाफ कार्य करते पाये गये। फिमेल वार्ड में सभी मरीजों के बेड के पास कार्टून बाक्स रखकर सभी प्रकार के बायोमेडिकल वेस्ट का खुले में संग्रहण किया जा रहा है। मेल वार्ड अस्वच्छ अवस्था में संचालित होना पाया गया। वार्ड में गंदगी पसरी हुई पायी गयी। संस्थान में कार्यरत समस्त चिकित्सकों की जानकारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शित नहीं पायी गयी। सोनोग्राफी करने वाले चिकित्सक का नाम, सोनोग्राफी का समय तथा शुल्क की जानकारी प्रदर्शित नही पायी गयी। संस्थान में नर्सिंग होम एक्ट मापदण्ड अनुसार आरएमओ कालखण्ड अनुरूप कार्यरत होना नहीं पाये गये। निरीक्षण पश्चात् दोनो अस्पतालों को पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण दल में डॉ यशपाल सिंह ध्रुव जिला आयुर्वेद अधिकारी,डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ बी के वैष्णव नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी,डॉ वैशाली साह सलाहकार पीसीपीएनडीटी, डॉ सौरभ शर्मा, श्री मुकेश देवांगन तहसीलदार, शशि वारे उप अभियंता नगर निगम बिलासपुर सम्मिलत थे।
- -एनईएफ के निदेशक आर.के. जोशी ने गरीबी रेखा से नीचे के सभी लोगों को एक या अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से कवर करने की सरकार की दूरदर्शी दृष्टि का स्वागत कियारायपुर । छ.ग.कमेटी ऑफ नेशनल एंपलॉयर्स फेडरेशन के चेयरमैन श्री प्रदीप टंडन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ईपीएफ सदस्यों के लिए ब्याज दर को पिछले वर्ष की तुलना में 8.25 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्रीय न्यासी बोर्ड, ईपीएफओ के निर्णय का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय 10 फरवरी 2024 को आयोजित सीबीडीटी की बैठक में लिया गया, जो भारत सरकार की वित्तीय योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के रूप में श्रमिक वर्ग के सामाजिक कल्याण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। श्री प्रदीप टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए ब्याज दर में वृद्धि से लगभग 5 करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनमें से अधिकतम रोजगार की सबसे लोकप्रिय श्रेणी में हैं।एनईएफ के निदेशक श्री आर.के. जोशी ने गरीबी रेखा से नीचे के सभी लोगों को एक या अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से कवर करने की सरकार की दूरदर्शी दृष्टि का स्वागत किया, चाहे वे नियोजित हों या स्व-रोजगार वाले, किसान हों, वरिष्ठ नागरिक हों या जरूरतमंद हों।
-
-कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल की बैठक में महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाइन एंट्री पर ज्यादा फोकस करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 11 तारीख तक 2.23 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपने को कहा है। सभी एसडीएम पखवाड़े भर के भीतर शासन के इस आदेश का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एक दिव्यांग यात्री का निजी बस वहां में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को कार्रवाई करने को कहा है । उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ ही पीड़ित यात्री को आने-जाने के लिए आजीवन फ्री पास उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों जैसे पटवारी आरआई की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा है ।उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।अंतर विभागीय विभागीय समन्वय की चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई की तखतपुर के चोरभट्टी सरकारी फार्म हाउस में भरनी पंचायत के सचिव ने अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए।बैठक में नर्सिंग एक्ट 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरुवंशी,शिवकुमार बनर्जी, सीएसपी सुजाता कुमार सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। -
बिलासपुर, /बिलासपुर तहसील के मोपका सर्किल के राजस्व निरीक्षक निखिल कुमार झा का तबादला मस्तुरी तहसील के पचपेड़ी सर्किल में किया गया है। वहीं पचपेड़ी के आरआई सुश्री ममता तिर्की का स्थानांतरण मोपका सर्कल बिलासपुर किया गया है। कलेक्टर बिलासपुर ने प्रशासनिक सुविधा के लिहाज़ से इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्थानांतरित निरीक्षकों को 7 दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
-
बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंची महिलाओं से चर्चा कर महतारी वंदन योजना की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए 20 तारीख तक आवेदन देने को कहा है। लगभग दो सौ लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपे।
जनदर्शन में शहर के बंधवापारा निवासी श्री रामनाथ साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर भरण पोषण अधिनियम के तहत अपने बच्चों से राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खजुरी (तखतपुर) के सरपंच ने अपने गांव में बने पानी टंकी को चालू करने को कहा। उन्होंने बताया कि टंकी बने पांच साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को परीक्षण कर जल्द चालू करने कहा है। बिल्हा के ग्राम बिटकुली निवासी 85 प्रतिशत दिब्यांगता वाले श्री यश कुमार ने बैटरी चलित तिपहिया वाहन दिलाये जाने की मांग रखी। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को उनका नाम पंजीकृत कर वाहन आने पर प्रदान करने के निर्देश दिए। मस्तुरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के आश्रित ग्राम बेल्हा के ग्रामीणों ने बेल्हा को अलग ग्राम पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को उनका पत्र सौंपकर परिसीमन के समय विचार करने को कहा है।
बिल्हा ब्लाॅक के ग्राम मोहरा की श्रीमती दुर्गा देवी साहू ने हाॅलर मिल को बेचने की सूचना और विद्युत विच्छेद की सूचना के बाद भी निरंतर बिजली बिल भेजने की शिकायत की है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को उनका पत्र भेजकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए । सेमरताल के शिवकुमार साहू ने मनरेगा मजदूरी का 4 महीने का भुगतान नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने की मांग की है। सीईटो जिला पंचायत को मामले का निराकरण करने कहा गया है। जूना बिलासपुर के पुष्पेन्द्र गुप्ता ने प्रधाममंत्री मुदा्र योजना के तहत बैंक से कारोबार के लिए वित्तीय सहायता के लिए अर्जी दी है। उद्योग विभाग को उनका आवेदन भेजते हुए आवश्यक पहल के निर्देश दिए गए हैं। गतौरा की मीनादेवी अग्रवाल ने लो वोल्टेज की समस्या के कारण अपने डेयरी फार्म संचालन में आ रही कठिनाईयों से कलेक्टर को अवगत कराया। -
-जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को सौंपी सूची
-दस-दस, ग्यारह-ग्यारह साल से नहीं आ रहे स्कूल
बिलासपुर / स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न शालाओं से 20 शिक्षक एवं कर्मचारी लम्बे समय से स्कूल से अनधिकृत रूप से नदारद हैं। इनमें 13 शिक्षकों की गैरहाजिरी 3 साल से अधिक अवधि की और 7 शिक्षक एवं कर्मचारी 3 साल से कम अवधि से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज टीएल की बैठक में जिला कलेक्टर को उनके निर्देशों के अनुरूप नदारद शिक्षकों की सूची सौंप दी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने तीन साल से अधिक अवधि से गायब शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तीन साल से कम अवधि वाले कर्मियों को भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। इनमें से कुछ शिक्षक तो दस-दस, ग्यारह-ग्यारह साल से बिना सूचना के स्कूल से गायब हैं। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्लीबंद (कोटा)के शिक्षक श्री बत्तीलाल मीना 11 वर्ष से, श्रीमती मनोरमा तिवारी रिस्दा 10 साल से, श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय नवागांव 9 साल से, श्री राकेश उरांव दर्रीघाट 8 साल से, श्रीमती अल्का महतो फरहदा 7 साल से, श्रीमती नलिनी अग्रवाल दर्रीघाट 6 साल से, श्री दिव्यनारायण रात्रे 6 साल से, श्री स्टेनली मार्क एक्का तिफरा, 5 साल से, बसंत कुमार लकड़ा ओखर 5 साल से, श्रीमती शारदा सिंह, मोढ़े 5 साल से, यशवंत कुमार साहू डण्डासागर 3 साल से, मेघा यादव परसापानी 3 साल से, हरीराम पटेल भटचैरा 3 साल से, शिवकुमार बछालीखुर्द 2 साल से, अमन मिरी 22 महीने से, श्याम सुंदर तिवारी सीपत 18 माह से, राकेश मिश्रा बेलसरा 18 माह से, मदनलाल श्यामले कंआंजति 17 माह से, रामबिहारी ताम्रकार मस्तरी 15 माह से तथा शशिकान्त यादव सीस 11 महीने से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि लगातार तीन साल से अधिक अवधि से शासकीय सेवा से बाहर रहने पर कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश हैं। - -ग्रामीणों को दी जा रही है शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारीबालोद । छत्तीसगढ़ शासन जनसपंर्क विभाग द्वारा बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलाकारों के द्वारा अपनी रोचक प्रस्तुति के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनों की जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करहीभदर, लाटाबोड़ एवं रविवार 11 फरवरी को बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी, बेलमाण्ड, तरौद में कला जत्था का आयोजन किया गया। कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, श्री रामलला दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुषमान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
- -संबंधित बीमा कंपनी, कृषि, राजस्व अधिकारियों को 72 घण्टे के भीतर सूचित करना आवश्यकबालोद । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबी वर्ष 2023-24 में रबी फसलों का फसल बीमा कराने वाले कृषकों को स्थानीय आपदा अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बादल फटना तथा आकाशीय बिजली से आगजनी के कारण अधिसूचित फसल में नुकसान होने पर उसके व्यक्तिगत खेत स्तर के आधार पर क्षतिपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि यदि प्रभावित इकाई में 25 प्रतिशत से ज्यादा हानि होती है तो जिला स्तरीय संयुक्त समिति द्वारा सेम्पल जांच कर क्षतिपूर्ति का निर्धारण किया जाएगा। जिसके अनुसार प्रभावित इकाई में सभी बीमित पात्र कृषकों को क्षतिपूर्ति देय होगी। उन्होंने बताया कि कृषक इसकी सूचना संबंधित क्रियान्वयक बीमा कंपनी के सीधे टोल फ्री नंबर एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के हेल्प लाईन नंबर 18002660700 पर या लिखित रूप से स्थानीय कृषि, राजस्व अधिकारियों संबंधित बैंक अथवा जिला कृषि, राजस्व पदाधिकारी को लिखित रूप से निर्धारित समय सीमा 72 घंटे के भीतर बीचित फसल के ब्यौर, क्षति की मात्रा तथा क्षति का कारण सहित सूचित करना होगा। कृषकों के द्वारा फसल क्षति की जानकारी स्थानीय बैंक, वित्तीय संस्था, राजस्व विभाग, कृषि विभाग को दिये जाने के उपरांत 48 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त बीमित फसल के ब्यौरा तथा क्षति का कारण सहित जानकारी क्रियान्वयक बीमा कंपनी को सूचित किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत स्थानीय आपदा बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि आदि से हुई फसल क्षति की जानकारी कृषक सीधे टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर शिकायत निवारण पोर्टल में कर सकते हैं। file photo
- -विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहारदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा 11 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन ग्राम हनोदा में सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोंचारण व विधि विधान से 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उक्त विवाह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहिता जोड़ो को आशीर्वाद तथा सुखमय जीवन की कामना के साथ-साथ उपहार प्रदान किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबध्द है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह बहुत ही अच्छी योजना है, आने वाले समय में सामूहिक विवाह का आयोजन और भी किया जायेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होने सभी जोड़ों से परिवार में बन्धकर रहने की अपील भी की। नव विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक और गृहस्थ जीवन हेतु सामग्री प्रदान की गई।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार योजना अन्तर्गत दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र से आई कन्याओं का विवाह करवाया गया। जिसमें सेक्टर हनोदा से 10, जेवरा से 06, ननकट्टी 03, अण्डा से 09, चन्द्रखुरी से 09, नगपुरा से 03, अंजोरा से 09, उतई से 03, रसमड़ा से 03 इस तरह कुल 55 कन्याओं को लाभांवित किया गया।
- दुर्ग / जिला खनिज संस्थान की शासी परिषद की बैठक मंगलवार, 13 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई हैं। जिला शासी परिषद जिला खनिज संस्थान न्यास की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनुमोदित एवं स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों का पुनः अनुमोदन हेतु चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया हैं।
- - बच्चे के भविष्य को देखते हुए आवेदिका ने की छात्रवृत्ति राशि की मांग- जनदर्शन में प्राप्त हुए 142 आवेदनदुर्ग /प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 142 आवेदन प्राप्त हुए।विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद निवासी ने सीवरेज टैंक को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद में हाउसिंग बोर्ड द्वारा सीवरेज टंकी बनाया गया है। जर्जर अवस्था में होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी बहते रहता है, जिसकी बदबू और गंदगी से कॉलोनीवासी परेशान है। वर्तमान में घर के सामने एक और सीवरेज टंकी बनाई जा रही हैं । इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।नगपुरा निवासी ने छात्रवृत्ति राशि प्रदान किए जाने की मांग की। आवेदिका ने बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम कर परिवार एवं बच्चे के पढ़ाई का खर्च उठाती है। वर्तमान में पढ़ाई का खर्च उठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे के भविष्य को देखते हुए उन्होंने छात्रवृत्ति राशि की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आदिमजाति एवं कल्याण विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । शारदापारा केम्प 2 के निवासियों ने स्कूल के पास कचरा डम्प न कर उस स्थान पर बच्चों के खेलकूद के लिए आरक्षित करने आवेदन दिया। युग निर्माण स्कूल के पास कूड़ा कचरा डम्पिंग किया जाता है, जिसके कारण यहां रहने वाले आसपास के घरों में कचरा उड़कर अंदर घर में पहुंच जाता है। एकत्रित किए गए कूड़ा कचरा से दुर्गंध आती है। इससे आवारा मवेशियों का आना भी लगा रहता है। कचरे के बदबू से गंभीर संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। डम्पिंग किए जाने वाले स्थान पर वृक्षारोपण कर बच्चों के खेलकूद के लिए आरक्षित करने हेतु आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। राशन कार्ड में नाम जोड़वाने, छत के ऊपर से बिजली तार हटाने, राशनकार्ड बनाने, अवैध कब्जा इत्यादि से संबंधित आवेदन के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास के अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
- दुर्ग / राज्य शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगवा ने आज मंत्रालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टर, एसपी और जिला जेल अधीक्षक से जेलों की समस्याओं और जीएडी से जिला समिति गठन और कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एनआईसी दुर्ग में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविन्द एक्का एवं जिला जेल अधीक्षक उपस्थित थे।
- -कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देशरायपुर/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनचौपाल में 42 आवेदन आए। कलेक्टर ने आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों से कहा।जनदर्शन में आज ग्राम करहीडीह के किसान श्री फूलसिंह वर्मा ने किसान समृद्धि योजना अंतर्गत विद्युत नहीं मिलने, ग्राम नरदहा निवासी चंदूलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, राजधानी के ब्राह्मण पारा के हनुमान मंदिर विकास समिति ने अवैध कब्जे की शिकायत, गुढ़ियारी निवासी श्री प्रवेश ठाकरे ने अपनी जमीन के नक्शे में त्रुटि सुधार करवाने, गोकुल नगर ग्वाल पाल संघ ने डेयरी क्षेत्र के बीच में नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित मितानीन सामुदायिक भवन को अन्य जगह बनवाने, विजयलक्ष्मी वर्मा ने राशन कार्ड से अपना नाम कटवाने, भानपुरा निवासी लालाराम मंडले ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत, ग्राम संडी के किसान चंद्रशेखर वर्मा ने धान बेचने के उपरांत राशि आहरण न होने की समस्या संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर यथासंभव निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जन चौपाल का आयोजन होता है। जहां जनसामान्य अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते है।
- -बसों का संचालन ना करने वाले सिटी बस ऑपरेटर को नोटिस देकर अनुबंध को निरस्त किया जाएगा-आईएसबीटी में एटीएम स्थापित करने, स्व सहायता समूह को पार्किंग शुल्क लेने का जिम्मा दिए जाने का निर्णयरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के अध्यक्षता में जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाईटी की बैठक रेडक्रास सभाकक्ष में हुई। इसमें नगर निगम से निविदा अनुसार बसों के रखरखाव के लिए राशि प्राप्त कर लेने के बावजूद, बसों का संचालन मार्ग पर पूर्ण रूप से नही किये जाने पर सिटी बस ऑपरेटर को विधिवत नोटिस देकर अनुबंध को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी सहमति बनी कि आरडीयूपीएसएस की किसी भी बस को कंडम नही किया जायेगा, क्योकि बसों की आयु दस वर्ष से कम हैं।बैठक में यह भी तय किया गया कि अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में पंडरी बस स्टैण्ड कें 24 अवैध कब्जाधारी व्यवसायियों के नजराना शुल्क को वार्षिक गणना के स्थान पर मासिक गणना के आधार पर किया जायेगा। पंडरी बस स्टैण्ड के ऐसेे 6 दुकानदार जिनका व्यवसाय होटल है जिन्हें होटल कार्य संचालन हेतु किचन वाशबेसिंग, डायनिंग एरिया, कैश कांउटर स्टोरेज आदि चीजों के लिए जगह की आवश्यकता होती है जो एक दुकान में संभव नही है, उन्हे एक दुकान के साथ लगी हुई 1 अतिरिक्त दुकान विधिवत परीक्षण उपरांत दिया जायेगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में बहुत दिनो से बंद पडे रेस्टोरेंट को आमजनता की सुविधा हेतु सुरभि थाली रेस्टोरेन्ट को निर्धारित मासिक किराया के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही 06 माह के भीतर नई निविदा की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के प्रथम एवं द्वितीय तल की दुकानों के लिए पूर्व में जारी निविदा में दिये गये ऑफसेट दर काफी अधिक होने के कारण वर्तमान में प्रथम एवं द्वितीय तल की दुकानों के लिए पूर्व के ऑफसेट दर का परीक्षण किये जाने के उपरांत वर्तमान दर अनुसार नई निविदा एवं आबंटन किये जाने हेतु जोन क्रमांक 06 को अधिकृत किया गया।बैठक में लिए निर्णय के अनुसार अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में पार्किंग शुल्क की वसूली हेतु न्युनतम वार्षिक ऑफसेट प्राइस 60 लाख रू. निर्धारित करने तथा निविदा स्वः सहायता समूह जो फर्म/सोसायटी पंजीकरण में पंजीकृत हो और नगर निगम रायपुर क्षेत्राधिकर में कार्यरत हो उनके मध्य निविदा करने के लिए निविदा जारी किये जायेगा। अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के द्वितीय तल में स्थित डोरमेट्री हेतु पूर्व में निर्धारित वार्षिक दर को वर्तमान प्रचलित दर अनुसार पुनरीक्षित किया जाकर जोन क्रमांक 06 के माध्यम से आबंटन किया जायेगा। इसके अलावा डिपोन इंफोटेक प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से अंतर्राजयीय बस टर्मिनल भाठागांव में आम जनता की सुविधा के लिए ए.टी.एम. स्थापित किया जायेगा। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -लंबित कार्य समयावधि में पूर्ण करने दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत् कार्य कर रहे एजेंसियों के अनुबंध की समयावधि में वृद्धि तथा तृतीय पक्ष निरिक्षण कर्ता एजेंसियों के कार्यों पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने शेष कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने कहा।बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता मिशनए श्री फिलिप एक्का द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत योजनाओं की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के कुल 477 ग्रामों में से 275 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर हर घर नल से जल प्रदाय हो रहा है एवं शेष 202 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है। साथ ही योजनांतर्गत अब तक कुल राशि रू. 368.57 करोड़ के कार्य किये जा चुके हैं। रायपुर जिले के कुल 1 लाख 90 हजार से अधिक ग्रामीण घरेलु परिवार में से अबतक 1 लाख 75 हजार 621 परिवारों को घरेलु कनेक्शन प्रदाय किए गए हैं, अर्थात् 92ण्43ः कार्य पूर्ण किया जा चुका है। तदुपरांत बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समिति के सदस्यों द्वारा राज्य स्तरीय प्रयोगशाला के लिए सामग्री का अनुमोदन, आई.एस.ए. के तहत् कार्यरत एन्जियो एवं स्व सहायता समूहों के अनुबंध की समयावधि में वृद्धि एवं सपोर्ट तथा डब्ल्यू.क्यू.एम.एस. मदों के तहत् अन्य कार्य किये जाने इत्यादि का अनुमोदन किया गया। इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित संबंधी उपस्थित थे। file photo
- -बड़ी संख्या में राशन दुकानों में पहुंच रहे हैं हितग्राही, व्यवस्था से हैं खुश-13 फरवरी को भी शहर की राशन दुकानों में बनाए जाएंगे राशन कार्ड-कलेक्टर ने की कार्ड बनवाने की अपीलबिलासपुर, /दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान की शुरुआत आज से हुई। बड़ी संख्या में हितग्राही राशन दुकानों में अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं । आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए की की गई इस व्यवस्था से हितग्राहियों में खुशी देखी जा रही है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज शहर के राशन दुकानों का निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड महाअभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पार्षदों से भी सहयोग की अपील की। कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा कर उनसे जानकारी ली। हितग्राहियों ने इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने सभी ऑपरेटर को पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीपीएम पियुली मजूमदार भी साथ में मौजूद थे।कलेक्टर ने उसलापुर के वार्ड क्रमांक 3के राशन दुकान, गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 33 एवं तैबा चैक स्थित वार्ड क्रमांक 25 के राशन दुकान का निरीक्षण कर महाभियान का जायजा लिया। उन्होंने ऑपरेटर को पूरी सावधानी से सभी एंट्री करने के निर्देश दिए। साईं नगर के राशन दुकान में बताया गया कि अभी तक 87 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है और कॉर्ड बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। पहले दिन आज शहर के 72 राशन दुकानों में कॉर्ड बनाया जा रहा है। पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। गांधी नगर की श्रीमती रेखा भक्तानी ने बताया कि यह जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्थाकी गई है। हम कई सालों से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे थे लेकिन बन नहीं पा रहा था। घर के पास ही सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। जैनब हुसैन ने भी इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि 13 फरवरी को वार्ड क्रमांक 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है। उन्हें मोबाइल एप से कार्ड बनाने गहन रूप से प्रशिक्षित किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए केवल राशनकार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा।कलेक्टर ने की कॉर्ड बनवाने की अपील- जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम को सभी वार्डों में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वार्ड वार राशन दुकानों में शिविर लगाए गए हैं। लेकिन व्यक्ति किसी भी वार्ड में अपना कार्ड बनवा सकता है।
- रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 64 हजार 501, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 11 हजार 503, बलरामपुर में 01 लाख 45 हजार 502, बलौदाबाजार में 01 लाख 45 हजार 04, कोण्डागांव 01 लाख 02 हजार 494, कवर्धा 01 लाख 56 हजार 270, सूरजपुर में 01 लाख 71 हजार 102, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 37 हजार 273, गरियाबंद में 01 लाख 30 हजार 66, बेमेतरा में 01 लाख 85 हजार 318, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 55 हजार 280, रायपुर से 04 लाख 57 हजार 166, राजनांदगांव से 01 लाख 62 हजार 763, सक्ती से 01 लाख 12 हजार 609, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 74 हजार 939, मुंगेली से 01 लाख 53 हजार 576, बालोद से 01 लाख 83 हजार 725, दंतेवाड़ा से 55 हजार 631, धमतरी से 1 लाख 28 हजार 216, जशपुर से 01 लाख 39 हजार 293, कोरबा से 01 लाख 51 हजार 428, कांकेर से 94 हजार 878, बस्तर से 01 हजार 44 हजार 619, दुर्ग में 02 लाख 42 हजार 258, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 42 हजार 762, बिलासपुर से 02 लाख 22 हजार 705, सरगुजा से 01 लाख 73 हजार 630, कोरिया से 47 हजार 657, सुकमा से 35 हजार 494, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 70 हजार 885, महासमुंद से 02 लाख 93 हजार 933, नारायणपुर से 14 हजार 491, बीजापुर से 15 हजार 955, आवेदन आज तक प्राप्त हो चुके हैं।
- -ग्रामीणों की शिकायत पर टंकी का अवलोकन कर प्रमुख अभियंता को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए थे निर्देश-प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ पाई गईं कई खामियां, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई-गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं - उप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में काम को खराब गुणवत्ता का और कई खामियां पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे गिराकर दूसरी नई टंकी के निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन टंकी को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही जल जीवन मिशन के कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता और इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए लगातार निर्देशित भी किया है। उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने देवरहट में निर्माणाधीन पानी टंकी के निरीक्षण के बाद प्रतिवेदित किया है कि निर्माण कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी श्री राम कंस्ट्रक्शन कम्पनी, बिजुरी (अनुपपुर) द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ ही काम में काफी लेट-लतीफी की गई है। टंकी के निर्माण में निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता का पालन नहीं किए जाने से यह जनहित में उपयोग के लायक नहीं है। इस कार्य में ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अभियंताओं की भी गंभीर लापरवाही परिलक्षित हुई है। कार्य हेतु थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी इंजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया की भूमिका भी काफी असंतोषजनक पाई गई है।टंकी के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता ने गुणवत्ताहीन टंकी को तोड़कर गुणवत्तायुक्त नई पानी टंकी निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निर्मित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुरानी टंकी को ध्वस्त किए जाने के दौरान समुचित सावधानी बरतने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं जिससे अप्रिय घटना की आशंका न रहे।निरीक्षण प्रतिवेदन में कहा गया है कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य से जल जीवन मिशन की छवि धूमिल हुई है। अतः भविष्य में ठेकेदार श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में भाग लेने से आगामी निर्देश तक प्रतिबंधित किया जाता है। प्रमुख अभियंता ने मुख्य अभियंता, बिलासपुर को संबंधित कार्यपालन अभियंता श्री आई.पी. मंडावी, सहायक अभियंता श्री एस.पी. सोनवानी और उप अभियंता श्री आई.एस. कश्यप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कारण बताओ सूचना एवं आरोप पत्र प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
- मुख्य न्यायाधीश ने पुराने लंबित प्रकरणों को पक्षकारों और संबंधित विभागों से समन्वय कर निराकृत करने के दिए निर्देशरायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायामूर्ति श्री रमेश सिन्हा के निर्देश अनुसार प्रदेश में 9 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। सभी जिला न्यायाधीशों, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं फैमिली कोर्ट जजों को नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य पुराने लंबित प्रकरणों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट मेटर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल, आपराधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव, विभाग के माध्यम से पक्षकारों को नोटिस जारी कर उसकी तामिली सुनिश्चित करते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को लोक अदालत में निराकृत करने के भी निर्देश दिए गए है।गौरतलब है कि इस अनुक्रम में 8 मार्च 2024 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एनआईसी से समस्त जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट जज, चेयरमेन स्थायी लोक अदालत, सीजेएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालयों में 5 एवं 10 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों, वरिष्ठजनों से संबंधित लंबित प्रकरणों, महिलाओं से संबंधित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने जिलों द्वारा प्री-लिटिगेशन प्रकरण के रूप में अब तक चिन्हांकित प्रकरणों में बढ़ोत्तरी करते हुए सर्वसंबंधित विभाग वित्तीय संस्थानों के साथ प्री-सिंंिटंग, सहयोग एवं उनसे संमन्वय स्थापित करने तथा राजस्व के प्रकरणों में भी अधिक से अधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में रखा जाकर निराकृत किये जाने। पक्षकारों को नोटिस जारी कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय निराकृत करने के निर्देश दिए गए है।इसके अलावा मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय रायपुर को राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को भी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखा जाए और निराकृत करने की दिशा में भरसक प्रयास किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ ही कलेक्टरों को निर्देश दिए गए है, साथ ही पुलिस महानिदेशक को भी लोक अदालत में आवश्यक सहयोग करने को कहा गया है। कार्यपालक अध्यक्ष की अनुशंसा पर सालसा द्वारा मैनेंिजंग डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित, रायपुर को नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत से संबंधित मामलों में बकाया देय वास्तविक मूल राशि एवं सरचार्ज की राशि का आंकलन कर सरचार्ज की राशि में भुगतान से छूट की सुविधा हेतु प्रोत्साहन योजना बनाकर इसका लाभ लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में आयोजित हुए नेशनल लोक अदालत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों के जिला न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट जजों को सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देश के अनुसार गत वर्ष की भांति वर्ष 2024 में भी 09 मार्च 2024, 11 मई 2024, 14 सितंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत की तिथि निर्धारित कर दी गई है। सभी सिविल एवं राजस्व न्यायलयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन करने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
-
-तीन दिवसीय सम्मेलन में देश- विदेश से आए शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य पर चर्चा की- सम्मेलन का उद्देश्य अनुसंधानकर्ताओं को नई प्रणालियों एवं नवीन शोध से अवगत कराना थादुर्ग। .शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग एवं आईआईटी भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में Recent Trends in Science and Engineering (विज्ञान और इंजीनियरिंग में हालिया रुझान) विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। .तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल के प्रोफेसर डॉ. नारायण प्रसाद अधिकारी ने कहा कि आज के परिवेश में अधिकतम समस्याओं का समाधान टेक्नोलॉजी से ही संभव है। अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन के माध्यम से युवाओं को विज्ञान और तकनीकी से संबंधित हो रहे नवाचारों से सीखने और समझने के विभिन्न अवसर प्राप्त होते हैं। मुझे विश्वास है कि 3 दिनों के इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में युवा वैज्ञानिक, वरिष्ठ वैज्ञानिकों के ज्ञान का अनुभव एवं लाभ शोधार्थियों को प्राप्त होगा।समापन सत्र में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल के प्रोफेसर रामेश्वर अधिकारी ने अपने उद्बोधन में इस अंतरष्ट्रीय सम्मलेन की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शोधार्थियों को बहुत नवीनतम जानकारी प्राप्त होती है तथा यह सम्मेलन शोधार्थियों को भविष्य में आगे बढऩे में उपयोगी सिद्ध होगा। नवीनतम टेक्नोलॉजी से विद्यार्थियों को अवगत कराने हेतु समय= पर इस तरह के आयोजन अति आवश्यक है। शोधार्थियों को नई तकनीक से मानव जीवन को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए।इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एम. ए. सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को सतत परिश्रम करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि इस सम्मेलन में शोधकर्ता नई टेक्नोलॉजी जानकर उसे अपने शोध में सम्मिलित करें तो इस सम्मेलन की सार्थकता सिद्ध हो जाएगी तथा राष्ट्र को शिखर पर पहुंचाने के लिए शोधार्थियों का प्रयास सफल होगा। अपने उद्बोधन में डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थी और विज्ञान के शोधार्थी अपनी शिक्षा अपने अनुसंधान को गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने इसके लिए ऐसे आयोजन महाविद्यालय द्वारा कराये जाते हैं। शोधकर्ताओं को विज्ञान की उज्ज्वल परंपराओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में सशक्त प्रयास करना चाहिए, उन्होंने बदलते परिवेश के साथ स्किल की आवश्यकता पर जोर दिया।सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर विकास दुबे ने सम्मेलन की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों नेपाल, चीन, साउथ अफ्रीका, पोलैंड, नाइजीरिया, म्यांमार और भारत के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य पर चर्चा की। इस सम्मेलन का उद्देश्य अनुसंधानकर्ताओं को नई प्रणालियों एवं नवीन शोध से अवगत कराना था, ताकि शोध करते समय समस्याओं एवं उनके निवारण हेतु नई तकनीक की संभावनाओं का मंथन किया जा सके।समापन समारोह में डॉ. सीतेश्वरी चंद्राकर ने मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की। पोस्टर प्रस्तुतीकरण में तृतीय स्थान पर आशुतोष पटेल, द्वितीय स्थान पर अदिति बंजारे और प्रथम स्थान पर एन. आई. टी. वारंगल से पी. चैतन्य रहे। मौखिक प्रस्तुतीकरण में तृतीय स्थान पर शिरीन, द्वितीय स्थान पर नीरज वर्मा और प्रथम स्थान राजरूपा बनर्जी ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सपना सोनी और चंद्रशेखर वर्मा को दिया गया। सभी उत्कृष्ट शोधार्थियों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र अतिथियों, प्राचार्य और सम्मलेन के संयोजको द्वारा दिया गया । कार्यक्रम का कुशल सं्चालन डॉ कुसुमांजलि देशमुख ने किया और धन्यवाद् ज्ञापन डॉ सुधन्वा पात्रा द्वारा दिया गया।अपने फीडबैक में शोधार्थियों ने इस यादगार सम्मलेन को अधिक से अधिक नवीनतम जानकारी प्राप्त करने का माध्यम बताया। महाविद्यालय और आई आई टी भिलाई को त्वरित सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डॉ विकास दुबे ने अपने प्रस्तुतीकरण में फास्फर मैटेरियल का बायोमेडिकल एवं ड्रग डिलीवरी एप्लीकेशन में उपयोग बताये। फॉस्फर की सहायता से यूवी ऊर्जा को दृश्य प्रकाश मैं बदला जा सकता है। डॉ विकास दुबे ने शोध में अपना कैरियर चुनने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया उन्होंने आने वाले समय में किन चीजों की डिमांड होगी वर्तमान में क्या मांग है इस विषय पर विद्यार्थियों को गाइड किया। इसके साथ इनोवेटिव थिंकिंग पर जोर देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।इस तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. जगजीत कौर सलूजा एवं डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ जगजीत कौर सलूजा ने ऑर्गनाइजिंग कमेटी को धन्यवाद एवं विद्यार्थियों को अपने भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जगजीत कौर सलूजा डॉ. आर. एस. सिंह, डॉ अनीता शुक्ला डॉ सीतेश्वरी चंद्राकर, डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉक्टर कुसुमांजलि देशमुख, डॉ विकास दुबे, ड़ॉ ममता परगनिहा, भूपेंद्र दास, नीरज यादव, पायल नामदेव, खुषबू साहू , श्री नीरज वर्मा, श्री तीरथ सिन्हा, आई. आई. टी. भिलाई के डॉ. सुधनवा पात्रा, डॉ. धु्रवप्रताप सिंह, समस्त शैक्षिणक एवं अशैक्षणिक, शोधार्थी एम.एससी. द्वितीय एंव चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ अनुपमा अस्थाना, डॉ अनिल कुमार, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ हरजिंदर सिंह सलूजा, डॉ पद्मावती डॉ. ए. के. खान, डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. शकील हुसैन, डॉ.संजू सिन्हा, डॉ. अलका मिश्रा, डॉ. प्रीति चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक शोधकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में 200 से अधिक शोधार्थियों ने भाग लिया, सभी उपस्थित शोधार्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। सभी शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों ने इस सम्मेलन की प्रशंसा की एवं आयोजित टीम को बधाई दी।











.jpg)

.jpg)






.jpg)



.jpg)


.jpg)