- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को 01 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01ः00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
- -खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैंरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई। ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
-
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में सीआरपीएफ के डीजी श्री अनीश दयाल सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के एडीजी श्री वितुल कुमार, एडीजी सेंट्रल जोन श्री अमित कुमार, आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर श्री साकेत कुमार सिंह भी मौजूद रहे। - रायपुर, / प्रदेश के मंत्री, सासंद और विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव का विगत दिनों जगदलपुर में निधन हो गया था।स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने के लिए वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सासंद श्री विजय बघेल, विधायक सर्वश्री राजेश अग्रवाल, कवासी लखमा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, बस्तर राजपरिवार के श्री कमलचंद भंजदेव, पूर्व विधायक सर्वश्री राम सेवक पैकरा, बैदूराम कश्यप, महेश गागडा, संतोष बाफना, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व महापौर जगदलपुर श्री जतिन जायसवाल, श्री छबिंद्र कर्मा एवं ओजस्वी मंडावी सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर श्री करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव, विधायक श्री किरण देव और उनके परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- -उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा और नवधा रामायण का श्रवण कियारायपुर, / उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिला के ग्राम कल्याणपुर और छोटे पीपरटोला में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित की और प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम खजरी में आयोजित नवधा रामायण प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों मे बहुत पहले से ही नवधा रामायण के आयोजन की परंपरा रही है। नवधा रामायण के माध्यम से रामायण मंडली भगवान श्री राम की जीवन-गाथा को गाकर लोगों को जीवन की सीख देते है और यही परंपरा आज भी चली आ रही है। इस अवसर पर श्री कैलाश, श्री ईश्वरी साहू, श्री मनीराम साहू, श्री संतोष मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी-किसानों को 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 91.13 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर / छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख मीट्रिक टन के पार होने की उम्मीद है।गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 133.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 101 लाख 85 हजार 181 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.), सचिव राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं संचालक, संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उन्होंने राज्य के समस्त भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सैनिक कल्याण बोर्ड के विभिन्न गतिविधियों के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 'परीक्षा पे चर्चा' के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में हुए शामिल। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी हम सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक उद्बोधन सुना। इस उद्बोधन से निश्चित रूप से आपके भीतर नयी ऊर्जा का संचार हुआ होगा। आपका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत हुआ होगा। आप सभी कितने सौभाग्यशाली हैं कि जब आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब आपको न सिर्फ आपके शिक्षकों, माता-पिता और मित्रों का साथ मिल रहा है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी आपके साथ खड़े हैं।मुख्यमंत्री ने कहा- जब देश के मुखिया को देश के हर एक बच्चे की चिंता हो, तो उस देश का भविष्य उज्जवल ही होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश के प्रत्येक बच्चे की चिंता है। जिसका साक्षात उदाहरण “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में देखने को मिला।प्रधानमंत्री जी ने बेहद सरल और मजेदार अंदाज में बच्चों के हर एक सवाल का जबाव दिया। कैसे बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जाए, टाइम मैनेजनेंट कैसे हो, मोबाइल के दुष्प्रभाव से कैसे बचा जाए? इन सभी सवालों का जवाब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वो कैसे इतने पॉजिटिव रहते हैं और प्रधानमंत्री के रूप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं।प्रधानमंत्री जी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से आत्मीयता से बातचीत की। करीब पौने दो घंटे तक प्रधानमंत्री 'सर' की मेगा क्लास में बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से लेकर बेहतर नागरिक बनने के गुर मिले।पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बच्चों, पालकों और शिक्षकों के साथ यह कार्यक्रम देखा। उन्होंने कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के सुझावों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की।विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया गया था। मुख्यमंत्री जी ने सभी से मुलाकात की और उनके प्रोजेक्ट से जुड़े सवाल भी पूछे।
-
आवास निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निदान उन्होंने किया वहीं गंभीर किस्म की कुछ आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज कर इनका निदान करने के निर्देश संबंधित अफसरों को समय-सीमा दी। प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन की मांग से संबंधित आवेदन आज के जनदर्शन में ज्यादा आई।
जनदर्शन में आज मस्तूरी के ग्राम पंचायत विद्याडीह की सरपंच ने रोजगार सहायक के विरूद्ध आवास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौपकर बताया कि रोजगार सहायक ने अपूर्ण आवास को पूर्ण बताकर संपूर्ण राशि आहरित किया है। हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है। मनरेगा की मजदूरी भुगतान भी लम्बे समय बीत जाने के उपरांत भी नहीं किया गया है। कलेक्टर ने इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। इसे टीएल पंजी में भी दर्ज किया गया है। विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन के करीब आवेदने मिले जिसके निराकरण के लिए टीएल पंजी में दर्ज कर संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाज सेवा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त औषधालय सेवक पांच महीने का पेशन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने का अनुरोध किया। इसे टीएल पंजी में दर्ज कर इसका भुगतान करने के निर्देश जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिए। शहर के चिंगराज पारा निवासी ज्योती ने नागरिक सहकारी बैंक पर ढाई साल की मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने इसे सहकारिता विभाग के लिए टीएल में लेते हुए जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए। -
बिलासपुर/ प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के निरीक्षण और कार्रवाई के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर बनी दो टीमें आज रात में रवाना हुई हैं। कोल डस्ट, राखड़ और अन्य खनिजों के खुले में परिवहन के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करेंगी। इनमें एक टीम मस्तुरी रोड पर और दूसरी टीम पेंड्री बायपास से कोरबा रोड पर तैनात की गई हैं। पर्यावरण, पुलिस, राजस्व, खनिज और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कलेक्टर ने खुले वाहन में कोल डस्ट, राखड़ आदि खनिज परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
-
बिना तारपोलीन ढके कर रहे थे खनिज परिवहन
विशेष टीम ने आधी रात तक 62 ट्रकों की जांच की
बिलासपुर। पर्यावरण प्रदूषण का गंभीर कारण बन रहे 8 ट्रक वाहनों के विंरूद्ध बीती रात कार्रवाई की गई। उन्हें संबंधित थानों में खड़ी कर विस्तृत जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर दो संयुक्त टीमों ने कल रात दो अलग-अलग मार्गो पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एक टीम मस्तुरी मार्ग पर और दूसरी टीम पेण्ड्री बाईपास से बेलतरा तक निरीक्षण किया। टीम ने आधी रात तक दो मार्गों में 62 ट्रकों की जांच की। इनमें 8 ट्रक नियम-कायदों का उल्लंघन करते पाये गए। उनके द्वारा तारपोलीन अथवा ग्रीन नेट ढके बिना खुले में परिवहन किया जा रहा था। इन आठ ट्रकों में से तीन ट्रक को रतनपुर थाने में, 2 ट्रक को मस्तुरी थाने में और 3 ट्रक को खनिज विभाग को आगे की जांच एवं कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है। गौरतलब है कि बिलासपुर एवं इसके आस-पास बड़ी संख्या में कोल वाशरी, राखड़ एवं रेत का परिवहन किया जाता है। नियमानुसार इन्हें ढक कर परिवहन किया जाना है। नहीं ढकने पर इनके डस्ट सड़क और वातावरण में गिरकर प्रदूषण फैलाते हैं। कलेक्टर के निर्देश पर इन दिनों प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध सघन अभियान छेड़ा गया है। इस तरह धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी ट्रक मालिकों एवं परिवहन कर्ताओं को नियमों के अनुरूप कारोबार चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। -
रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी समाप्त होने में आज को मिला महज 3 दिन शेष है और व्यवहारिक दिक्कतों के चलते किसानों के शेष बचे धान को इस अवधि में खरीद पाने में सोसायटियां असमर्थता जता रही हैं पर प्रशासन हर हाल में इस तिथि तक धान खरीदवाने में आमादा हैं । सोसायटियों व किसानों के मांग के बाद भी खरीदी अवधि अब तक न बढ़ने से जहां सोसायटी कर्मी हलाकान हैं तो किसान सांसत् में हैं । बीते कल आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अपने निर्वाचन क्षेत्र के सोसायटियों का क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू द्वारा किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दौरा कर हालात की जानकारी ली तो पता चला कि केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा आरंग के अधीन आने वाले 16 सोसायटियों में से फरफौद को छोड़ शेष 15 ने इस अवधि में धान खरीदी कर पाने में अपनी असमर्थता की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है पर इसके बाद भी प्रशासन प्रतिदिन धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा धान खरीदने दबाव डाल रहा है । इधर इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित एक अन्य जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा ने हालात का जायजा ले क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह को ज्ञापन सौंप खरीदी तिथि बढ़वाने का आग्रह किया है
ज्ञातव्य हो कि बीते 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करते समय शासन ने प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्रों के लिये प्रतिदिन धान खरीदी व बफर स्टाक लिमिट तय कर दी थी । अब निर्धारित शेष बचे 3 दिन की अवधि में धान खरीदवाने प्रशासन मनमाने तरीके से धान खरीदी का लिमिट बढ़ा रहा है तो बफर स्टॉक से अधिक जाम धान का प्रभावी परिवहन भी नहीं करवा पा रहा है जिसके चलते खरीदी व्यवस्था चरमरा गयी है । बीते कल श्री शर्मा के पहल पर श्रीमती साहू सहित पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष रहे थानसिह साहू , नारा के सरपंच हेमंत चंद्राकर , डिघारी के पूर्व सरपंच नंदकुमार साहू , जागरूक युवा कृषक द्रोण चंद्राकर , फवीन्द्र वर्मा , सेवानिवृत्त प्रधानपाठक रामावतार दुबे आदि ने जमीनी हकीकत जानने केन्द्रों का दौरा कर किसानों व सोसायटी कर्मियों से चर्चा की । रीवा केन्द्र में बफर स्टॉक 11500 क्विंटल के स्थान पर 21500 क्विंटल धान पड़ा है व खरीदी लिमिट 1791 क्विंटल को बढ़ा 5200 क्विंटल कर दिया गया है । यहां पर करीबन 15 हजार क्विंटल धान खरीदी बाकी है । गुल्लू केन्द्र में बफर लिमिट 17400 क्विंटल के बदले 23735 क्विंटल धान रखा है । धान खरीदी लिमिट 1600 को बढ़ा 5520 क्विंटल कर दिया गया है और 5520 क्विंटल धान खरीदी किया जाना बाकी है । बाना में बफर लिमिट 13500 के स्थान पर 26774 क्विंटल धान पड़ा है तो खरीदी लिमिट 1800 को बढ़ा 4500 क्विंटल कर दिया गया है । गौरभाठ में बफर लिमिट 4666 के स्थान पर 13600 क्विंटल धान रखा हुआ है तो खरीदी लिमिट को1280 से बढ़ा 4787 क्विंटल कर दिया गया है व यहां करीब 14500 क्विंटल धान खरीदी शेष है । चपरीद में बफर स्टाक 9 हजार के बदले 21000 क्विंटल धान पड़ा है तो खरीदी लिमिट को 2100 से बढ़ा 3000 कर दिया गया है व करीब 12 हजार क्विंटल धान खरीदी शेष है । देवरी में बफर लिमिट 2 हजार के मुकाबले 20 हजार क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लिमिट 1700 को बढ़ा 3750 क्विंटल कर दिया गया है व तकरीबन 12 हजार क्विंटल धान खरीदी बाकी है। मोखला में बफर स्टॉक 8600 के बदले 20000 क्विंटल धान रखा है तो खरीदी लिमिट को 1700 से बढ़ा 3750 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 12 हजार क्विंटल धान खरीदी शेष है ।लखौली में बफर स्टॉक 3750 के स्थान पर 15000 क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लक्ष्य को 1200 से बढ़ा 1500 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 11000 क्विंटल धान खरीदी शेष है । भिलाई में बफर लिमिट 6500 के स्थान पर 12558 क्विंटल धान रखा हुआ है तो खरीदी लिमिट 940 को बढ़ा 3000 क्विंटल कर दिया गया है व लगभग 9000 क्विंटल धान खरीदी बाकी है । गोविंदा में बफर स्टॉक 500 के स्थान पर 19855 क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लिमिट 1386 से बढ़ा 4153 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 12500 क्विंटल धान खरीदी शेष है । भानसोज में बफर स्टॉक 10000 की तुलना में 25000 क्विंटल धान जाम है तो खरीदी लिमिट 1600 से बढ़ा 4700 कर दिया गया है व करीबन 14000 क्विंटल धान खरीदी शेष है । खमतराई में बफर स्टॉक 8400 के मुकाबले 14636 क्विंटल धान रखा हुआ है तो खरीदी लिमिट 876 से बढ़ा 3520 क्विंटल कर दिया गया है और करीबन 9700 क्विंटल धान खरीदी बाकी है । जरौद में बफर स्टॉक 8600 के तुलना में 17700 क्विंटल धान रखा है तो खरीदी लिमिट 1200 से बढ़ा 4021 कर दिया गया है व करीबन 12000 क्विंटल धान खरीदी शेष है । आरंग में बफर स्टॉक 9903 के मुकाबले 13000 क्विंटल धान पड़ा हुआ है तो खरीदी लिमिट 1600 से बढ़ा 3000 क्विंटल कर दिया गया है व करीबन 14000 क्विंटल धान खरीदी करना बाकी है ।
भलेरा में 2000 बफर स्टॉक के मुकाबले 6190 क्विंटल धान जाम है व खरीदी लिमिट 680 को बढ़ा 1200 क्विंटल कर दिया गया है व लगभग 5700 क्विंटल धान खरीदी शेष रह गया है । इन सभी सोसायटियों ने शेष बचे अवधि में बाकी किसानों का शेष धान खरीदी करने के लिये हाथ खड़े कर दिये हैं। श्री शर्मा ने किसानों व सोसायटियों के कर्मियों से बातचीत व मिली जानकारी के आधार पर बतलाया कि किसान भी हमाल न मिलने की सोसायटी कर्मियों के कथन का समर्थन करते हैं व वे भी निर्धारित समय में धान न बिक पाने व अफरातफरी मचने की जानकारी देते हुये कम से कम 15 दिन खरीदी अवधि बढ़ाने की अविलंब घोषणा की मांग कर रहे हैं । इधर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा ने भी किसानों व समिति कर्मियों से चर्चा पश्चात खरीदी अवधि बढ़वाने पहल का आग्रह क्षेत्रीय विधायक से किया है ।
-
- 40 साल पहले स्थापित हसदेव ताप विद्युत गृह के ईकाई दो को दिया गया सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार- पावर कंपनीज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह- सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन के लिए कार्यपालन अभियंता कार्यालय बलौदाबाजार पुरस्कृतरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज ने 210 मेगावाॅट हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम की 210 मेगावाट ईकाई 02 को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत गृह का पुरस्कार प्रदान किया। चेयरमैन श्री पी.दयानंद (आई.ए.एस.) ने इस यूनिट को तीन लाख रूपए का पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने राज्य स्तर पर छह कर्मियों और केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को उत्कृष्ट पदक देकर सम्मानित किया गया। स्पेशल एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड कार्यपालक निदेशक श्री ए.के.पाण्डेय को प्रदान किया गया तथा कैशलेस स्वास्थ्य योजना के प्रभावी क्रियान्यवन के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत श्री विनोद अग्रवाल सहित उनकी टीम के कोर 5 सदस्यों को सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार डंगनिया स्थित मुख्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे, श्री एस.के.कटियार तथा कार्यपालक निदेशक व मुख्य अभियंतागण विशेष रूप से उपस्थित थे। पुरस्कृतजनों की उपलब्धियों को मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार 40 वर्ष पुराने 210 मेगावाॅट हसदेव ताप विद्युत गृह के यूनिट -02 को दिया गया जिसने विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सभी नार्मेटिव पैरामीटर के लक्ष्य को प्राप्त किया है तथा साथ ही इस पावर प्लांट ने हीट रेट में कम विचलन एवं विशिष्ट तेल खपत में अपेक्षाकृत अधिक सुधार करने का उल्लेखनीय कार्य किया।इसके अलावा बेस्ट परफार्मेंस के लिए पांच संभागों को 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें इस वर्ष न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेलुअर का पुरस्कार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता(संचारण एवं संधारण) संभाग बिलासपुर को दिया गया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग बलौदाबाजार को प्रदान किया गया। इसी तरह सर्वोत्तम उपकेन्द्र संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता उपकेन्द्र संभाग दो रावणभाटा रायपुर को दिया गया।ट्रांसमिशन कंपनी में सर्वोत्तम (लाईन संधारण) संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग भिलाई-3 को प्रदान किया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ सिविल संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता(सिविल) संभाग, भिलाई-3 को प्रदान किया गया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में राज्य स्तर पर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह में पदस्थ एसई श्री वाय.के.दीक्षित बाॅयलर की मेन स्ट्रीम लाईन के मेन आइसोलेटिंग वाल्व की खराबी में सुधार व डीएम वाॅटर की अतिरिक्त खपत के बचत के उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। साथ ही अटलबिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा में पदस्थ एसई श्री धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को इकाई क्रमांक 1 के 178 दिन एवं इकाई क्रमंक 2 के 82 दिनों तक लगातार संचालन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इसी तरह ट्रांसमिशन कंपनी के मीटर रिले परीक्षण संभाग जगदलपुर में पदस्थ परिचारक श्रेणी 01 श्री केशबो लाल नेताम को 132 केव्ही उपकेंद्र सुकमा के 33 केव्ही छिंदगढ़ फीडर एवं 132 केव्ही उपकेंद्र बीजापुर के 33 केव्ही गंगलूर फीडर के पेनल वायरिंग को नियत समय में पूर्ण करने अवार्ड दिया गया। 220 केव्ही उपकेंद्र रायगढ़ की एई पुष्पा सिदार को सभी फीडरों में सही अनुपात में लोड का वितरण कर सुनियोजित कार्ययोजना के तहत ओवरलोड की समस्या के निराकरण के लिए प्रदान किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के धरमजयगढ़ में पदस्थ एई श्री राजेन्द्र कुजूर को सघन वन क्षेत्र में हाथियों को विद्युत लाईन से होने वाली दुर्घटना से बचाने के लिए वन विभाग के साथ अभियान चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया। वितरण केन्द्र आमाबोड़ा(जगदलपुर) में कार्यरत श्री राजूराम शोरी को वनांचल ग्रामों में बाधित विद्युत अवरोध को तत्काल सुधार, ट्रांसफार्मर फेलुअर रेट को कम करने व बकाया वसूली हेतु उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया।मुख्यालय स्थित केन्द्रीय कार्यालय स्तर पर व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्यों के लिए सात कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें ईडी (एस एंड पी-जनरेशन) कार्यालय में पदस्थ ईई श्री शशांक रैच को 250 एवं 500 मेगावाट के बिजली संयंत्रों के परिचालन में बियरिंग खरीद नीति 2023 में आवश्यक सुधार कर अंतिम रूप निष्पादन के विशेष योगदान के लिए दिया गया। ईडी(ओ एंड एम-जनरेशन) कार्यालय में पदस्थ ईई श्री हितेन्द्र कुमार मारकण्डेय को आनलाइन ट्रेडिंग व्दारा केटीपीएस कोरबा पूर्व प्लांट में 1.38 करोड़ के एलर्जी सेविंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के कार्य को संभव बनाने के लिये सम्मानित किया गया।कार्यालय ईडी(वित्त) में पदस्थ एसओ श्री फुल्लन चंद्राकर को देयकों के त्वरित भुगतान एवं आंतरिक अंकेक्षण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के भिलाई भंडार संभाग में कार्यरत एसओ श्री पन्नालाल साहू को 34 संभागों को सामग्रियां वितरण एवं 1.38 करोड़ के स्क्रैप के नीलामी के लिए पुरस्कार दिया गया। ईडी(लोड डिस्पेच)रायपुर कार्यालय में पदस्थ एई श्री विंध्याचल गुप्ता को ट्रांसमिशन कंपनी की उपलब्ध पारेषण क्षमता की सीमा को 2540 मेगावाट से बढ़ाकर 3536 मेगावाट निर्धारित करवाने के उल्लेखनीय कार्य के लिए अवार्ड दिया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईडी(आरए एंड पीएम) रायपुर कार्यालय में एसई स्वर्गीय श्री विजय प्रकाश कौशल के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया, यह पुरस्कार उनके परिजनों ने ग्रहण किया। उन्होंने विद्युत की मांग एवं आपूर्ति का सही अनुमान लगाने का उल्लेखनीय कार्य किया, जिससे डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को अतिशेष विद्युत विक्रय करने से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।इसी तरह ईआईटीसी कार्यालय में पदस्थ प्रोग्रामर सुश्री आकांक्षा वर्मा को नये बिल प्रारूप की प्रोग्रामिंग एवं बिलिंग माड्यूल्स में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों का त्वरित समाधान के लिए पुरस्कृत किया गया।इसके अतिरिक्त बहु प्रतीक्षित 9 वर्षो से लंबित, विद्युत कर्मियों और पेंशनर्स के लिए अंशदायी कैशलैस योजना लागू करने लिए स्पेशल टीम अचीवमेंट अवार्ड अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत श्री विनोद अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता श्रीमती स्नेहा सिंह, सहायक अभियंता श्री गीतेश देवांगन, सहायक प्रबंधक श्री कन्हैयालाल देवांगन, कनिष्ठ अभियंता श्री रजनीश चौबे को भी दिया गया। - -रास डांडिया की तर्ज पर कोलाटम नृत्य पेश-मशहूर अभिनेता मुरली मोहन करेंगे शिरकतटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 04 स्थित एसएनजी विद्या भवन के ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। भिलाई की सांस्कृतिक संस्था कलांजलि और आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक संस्था पीएमकेएम फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार से शुरू नाट्योत्सव तेलुगु रंगमंच प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें आंध्र प्रदेश के नामी गिरामी कलाकार अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान तीनों ही दिन सुंदरकांड का सस्वर पाठ भी किया जाएगा।मशहूर अभिनेता मुरली मोहन करेंगे शिरकतकलांजलि संस्था के अध्यक्ष कोविरि राजू ने जानकारी दी कि अंतिम दिन यानी मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ नाट्य कलाकार पुरस्कृत होगे। इस समारोह में तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता एवं निर्माता डॉ मुरली मोहन और संचालन समिति के चेयरमैन पी वेंकट रमना खास तौर पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान केवल नाट्य प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि रास डांडिया की तर्ज पर कोलाटम नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, फिल्मी गीतों पर आधारित नृत्य तथा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कलांजलि ऑर्केस्ट्रा द्वारा तीनों दिन संगीतमय प्रस्तुति भी दी जाएगी।रास डांडिया की तर्ज पर कोलाटम नृत्य पेश
नाट्योत्सव की शुरुआत भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और विनायक वंदना से की गई। सबसे पहले गायक बी वेंकट रमन ने सुंदरकांड का भक्ति भाव से पाठ किया, जिसे लोगों ने भावविभोर होकर सुना। इस कांड में बताया गया कि रामभक्त हनुमान ने किस तरह लंका प्रस्थान, लंका दहन और लंका से वापसी की। सुंदरकांड का पाठ करने के बाद स्थानीय गायक बी रामू ने मधुर स्वर में गायन पेश किया, जो सराहनीय रहा। छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय महिला सेवा समिति की नर्तिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कोलाटम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें आर कलावती, वी नीलवेणी, टी पद्मा, ओ उमावती, पी कुमारी, एस प्रभावती, जी पुष्पा तथा आर कविता ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।केरटालु और कर्म का शानदार मंचन\
\नाटक प्रतियोगिता के अंतर्गत जी कृष्णमूर्ति के निर्देशन में राजम कला क्रिएशन्स ने दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच नाटिका 'केरटालु' (लहरें) भावातिरेक से प्रस्तुत की। इसके अलावा एल रामलिंगा स्वामी के निर्देशन में श्रिकाकुलम की ललिता श्री कला समिति ने नाटिका 'कर्म' का उम्दा तरीके से मंचन किया, जिसने खूब वाहवाही बटोरी। दोनों ही नाटिकाएं आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने अभिनीत कीं। इस मौके पर नृत्यांगना के लिट्या ने शास्त्रीय नृत्य पेश कर समां बांध दिया। दर्शकों के लिए नाट्योत्सव का पहला दिन काफी आनंददायक रहा। वे कार्यक्रम के अंत तक जमे रहे। संचालन के मोहनराव ने किया। - -आयुर्वेद एलुमनी मीट ‘‘स्वर्ण कुंभ‘‘ का शुभारंभरायपुर, /प्रदेश का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजधानी रायपुर में खुलेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 2 दिवसीय आयुर्वेद एलुमनी मीट ‘‘स्वर्ण कुंभ‘‘ का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज से पढ़कर निकले और देश-विदेश में सेवाएं दे रहे, ऐसे पुराने डॉक्टर्स को सम्मानित भी किया।शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन पद्धति का एक अंग है। हमारे घरों का रसोईघर अपने आप में एक आयुर्वेदिक औषधि केंद्र है। एक जानकर व्यक्ति इनका सही प्रयोग करके निरोगी काया पा सकता है। उन्होंने कहा कि, आयुर्वेद आदिकाल से है। जब लंका में श्री लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे तब भी वैद्यराज सुषेण ने आयुर्वेद के जरिए उनकी जान बचाई थी उस वक्त एलोपैथ का नामोनिशान नहीं था। लेकिन अंग्रेजों के समय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली को हाशिए पर ला दिया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा दिया जिसके बाद आज पूरी दुनिया में आयुर्वेद को अलग पहचान मिली। कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़े और दवाईयों ने लाखों लोगों की जान बचाई। लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता लाने का भी सुझाव श्री अग्रवाल ने दिया।शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में पुराने दोस्तों से मिलकर सभी लोगों को अपने छात्र जीवन के दिन की यादें ताजा करने का अवसर मिला होगा। ऐसे लोगों से भी मुलाकात हुई होगी, जिन्होंने आयुर्वेद को एलोपैथी के बराबर का दर्जा दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया था। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ भूषणलाल जांगड़े, कवि डॉ सुरेंद्र दुबे, प्राचार्य डॉ जी. आर चतुर्वेदी, संयुक्त संचालक, आयुष डॉ सुनील कुमार दास, आयोजन समिति के अध्यक्ष, डॉ पतंजलि दीवान, डॉ शिव नारायण द्विवेदी, डॉ हरेंद्र शुक्ला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
- -मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव 2023-24 थीम "संस्कार" में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत की प्राचीनकाल से ही शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में विशिष्ट पहचान रही है। यहां पर तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय मौजूद थे, जहां दुनिया भर से लोग ज्ञान प्राप्त करने आते थे।उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। किसी भी देश और व्यक्ति का विकास शिक्षा के बिना नहीं हो सकता है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हम मोदी की गारंटी को तेजी से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज योग, आध्यात्म और आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के ट्रस्टियों से इस तरह के संस्थान बस्तर, जशपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों में भी खोलने का आग्रह किया, ताकि इसका लाभ दूर-दराज अंचल के युवाओं को भी मिल सके।इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा में बच्चे अपना भविष्य बनाने आते है। शिक्षा के साथ संस्कार भी हो तो वह देश का एक अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा का विकास होना चहिए । वह जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता है अगर वहां पूरी तन्मयता के साथ लग जाय तो उसे उसकी मंजिल मिल ही जाती है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉलेज की तरफ से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित कर्मचारियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया । इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज के ट्रस्टी महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल, श्री चत्रुभूज अग्रवाल, श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल, श्री सुरेश गोयल, श्री विरेंद्र अग्रवाल, श्री नवल किशोर अग्रवाल, श्री राजेंद्र अग्रवाल, , श्री रमेश अग्रवाल, श्री आत्मबोध अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल सहित अन्य ट्रस्टी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।
- रायपु /शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से आज उनके निज निवास पर राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले रायपुर शहर के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। मेडल जीतने वाले कराटे खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे एवं अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हर्षा साहू के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मुलाक़ात की। मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रायपुर शहर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनेक मेडल अपने नाम किए। इस अवसर पर खिलाड़ियो के साथ कोच सर्वश्री अनिस मनिहार, अब्दुल रहीम ख़ान, अशोक हियाल पप्पू साहू भी मौजूद थे।
- -छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण आयोजितरायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के द्वारा बांग्लादेश के 50 न्यायिक अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के लिए यह ऐतिहासिक पल है क्योंकि न्यायिक अकादमी के बनने के बाद से अब तक यह प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यकम है जो अकादमी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा एवं माननीय न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा सका है तथा उनके मार्गदर्शन में आज 28 जनवरी 2024 को इस अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यकम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यकम राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल के प्रशिक्षण कार्यकम का हिस्सा है तथा न्यायपालिका की क्षमता एवं निपुणता को बढ़ाने राज्य न्यायिक अकादमी के उद्देश्य के एक मील का पत्थर है।मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली से वर्चुअल मोड से किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बांग्लादेश से आये न्यायिक अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में न्यायपालिका के लिए यह आज्ञापक है कि वे एक दूसरे के अनुभवों को आत्मसात करें एवं उससे ज्ञान प्राप्त करें। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री दीपक तिवारी, श्री सचिन सिंह राजपूत, श्री राकेश मोहन पाण्डेय एवं श्री रविन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे। इस कार्यकम में बिलासपुर के निकटवर्ती जिलों से लगभग 300 न्यायाधीश एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री से अधिकारीगण शामिल हुए थे।शुभारंभ कार्यक्रम में न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यकम राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल एवं बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यकम के संबंध में विस्तार से बताते हुए उन्होंने व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण कार्यकम में विधि एवं न्यायशास्त्र के महत्वपूर्ण क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए सिविल एवं आपराधिक विधि के नवीन विकास, महिलाओं से संबंधित कानून बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कानूनों के संबंध में विस्तार से सत्र आयोजित किये जायेंगे। जिसमें विधि महाविद्यालयों के व्याख्याता, वरिष्ठ अधिवक्तागण तथा छत्तीसगढ़ के अनुभवी न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा व्याख्यान दिये जायेंगे। इस शुभारंभ कार्यकम में बांग्लादेश से आये हुए न्यायिक अधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत उद्बोधन में न्यायाधिपति श्री राकेश मोहन पाण्डेय के द्वारा यह बताया गया कि भारत एवं बांग्लादेश को जोड़ने के लिए अनेक क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रगान को श्री रविन्द्रनाथ टैगोर के द्वारा ही लिखा गया है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की निदेशिका श्रीमति सुषमा सावंत के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन अकादमी की अतिरिक्त निदेशिका श्रीमति गरिमा शर्मा द्वारा किया गया। जैसे-जैसे प्रशिक्षण कार्यकम आने वाले 5 दिनों में पूर्णता की ओर बढ़ेगा, राज्य न्यायिक अकादमी, न्यायिक समुदाय पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव एवं न्याय व्यवस्था की उन्नति में इसके योगदान को देखने के लिए उत्सुक हैं।
- -परीक्षा की बात, प्रधानमंत्री के साथ - मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण का अनुश्रवणरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री इसके सीधे प्रसारण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी न्यूज चैनलों के साथ डीडी न्यूज, डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, एफएम रेडियो, फेसबुक लाईव, यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल की वेबवाईट के माध्यम से लाईव देखा जा सकता है। राज्य में परीक्षा पे चर्चा को लेकर व्यापक उत्साह है।छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य से गत वर्ष 2023 में 62 हजार 077 विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने आलेख भेजे और 12 हजार 355 शिक्षकों ने अपने आलेख भेजकर उपस्थिति दर्ज की एवं 2 हजार 876 पालक सहित 77 हजार 308 लोगों ने सहभागिता की थी। इस वर्ष कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। भारत सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक 1 लाख 56 हजार 459 विद्यार्थियों, 21 हजार 607 शिक्षकों और 5 हजार 963 अभिभावकों ने पंजीयन कराया है। राज्य से नियमानुसार प्रतिभागियों में से एक शिक्षक और 2 विद्यार्थियों का जीवंत कार्यक्रम, नई दिल्ली हेतु चयन किया गया है।परीक्षा पे चर्चा का प्रारंभ वर्ष 2018 में सिर्फ 22 हजार लोगों ने सहभागिता की थी, जो छह वर्षों में 102 गुनी बढ़कर इस वर्ष 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है।
- -बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर आधारित थी छत्तीसगढ़ की झांकी-देशभर के झांकी और लोक-कलाकारों के प्रदर्शन की हुई सराहनारायपुर / राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर के आदिम जनसंसद मुरिया दरबार में शामिल लोक कलाकारों ने मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रदेश की झांकी और सभी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। राष्ट्रपति से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे कलाकारों ने भी इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ झांकी में शामिल कलाकारों को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली रवाना किया था।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी राज्यों से आए कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है। देश के विभिन्न राज्यों की झांकियों में विकसित और सशक्त भारत की झलक दिखी। छत्तीसगढ़ की झांकी में लोकतंत्र की जननी विषय पर जनजातियों की आदिम संसद का प्रदर्शन किया गया था। इससे देश के अन्य राज्यों को भी जनजाति समाज की परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी मिली होगी। लोकतंत्र की आदिम व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को भी इस झांकी में प्रमुखता से दिखाया गया था।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की अनेकता में एकता का दर्शन देश-दुनिया ने किया है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार एक-दूसरे राज्यों के रीति-रिवाज और वहां के सांस्कृतिक वैभव से परिचित हुए होंगे। छत्तीसगढ़ की अपनी अलग पहचान और विशिष्ट परंपराएं हैं जिसके बारे में देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को भी जानकारियां मिली होंगी। आप सब कलाकारों ने अन्य राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों से बहुत कुछ सीखा होगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कलाकारों से कहा कि भारत की संस्कृति दुनिया के लिए एक मिसाल बने इसके लिए हमें सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी को सौंपना होगा, यह दायित्व आप सब पर है।
- -67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ-वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री ने किया पांच दिवसीय राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता का किया उद्घाटनरायपुर / 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 का आज कोरबा स्थित सीएसईबी फुटबॉल खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट के साथ शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने पाँच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन का वह हिस्सा है जिससे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ सफलता की राह में आगे बढ़ते हुए एक मुकाम हासिल की जा सकती है।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद में शामिल होकर और अच्छे खेल का प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए खेल को खेल भावना से खेलने और हारने पर निराश न होते हुए आगे बढ़ने और परिश्रम कर पुनः अच्छे प्रदर्शन से सफलता अर्जित करने की बात कही। प्रतियोगिता में 12 राज्यों और दो इकाईयों के बेसबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।मंत्री श्री देवांगन ने राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना बहुत ही गौरव की बात है। यह एक ऐसा माध्यम है जहाँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और भाषा-बोलियां सीखने समझने का भी मौका मिलता है।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि छात्र जीवन में खेल और पढ़ाई का विशेष महत्व होता है। इस आयोजन में अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल है, यहाँ खिलाड़ियों को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और भाषा से परिचय होगा। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने दिया। कार्यक्रम में कोरबा जिले की अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु के खिलाड़ीप्रतियोगिता में बेसबॉल बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, सहित विद्याभारती और सीबीएसई और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हो रही हैं। आज उदघाटन अवसर पर सभी टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।
- -राजस्व मंत्री ने सुहेला में तहसील कार्यालय का भूमिपूजन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण कियारायपुर / प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में करीब 63 लाख की लागत से बनने वाले तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन तथा विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सुहेला के तिगड्डा चौक में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि तहसील कार्यालय भवन का आज भूमिपूजन किया गया है, जिसका निर्माण तय समय मे पूरा होगा। हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे सुहेला विकास का केंद्र बनेगा। कई नए शासकीय कार्यालय खुलेंगे। इसके लिए शासकीय जमीनों को बचाकर रखना होगा। अतिक्रमण बिल्कुल भी नही होने देना है। अवैध शराब के बिक्री और परिवहन में सख्ती से कार्यवाही होगी।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। क्षेत्र के विकास के लिए सबको आगे आना होगा। सुहेला का विकास होगा तो इसके आस-पास के गांवों का भी विकास होगा। इसलिए हम सबको इसके लिए मिलकर प्रयास करना है।इन कार्यों हुआ लोकर्पणराजस्व मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय वार्ड का निर्माण, साहू सामुदायिक रंगमंच का निर्माण, तिगड्डा चौक में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स, खल्लारी मंदिर परिसर में शेड निर्माण, शासकीय प्राथमिक शाला सुहेला का जीर्णाेद्धार कार्य, तिगड्डा चौक में सामुदायिक शौचालय निर्माण, डिजिटल एक्सरे कक्ष निर्माण, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में रंगमंच निर्माण, दुर्गाेत्सव मैदान में रंगमंच निर्माण, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सुहेला में खाद गोदाम एवं अहाता निर्माण शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आदिति बघमार,जनपद सदस्य श्रीमती सरोजिनी बघमार, सरपंच श्रीमती सविता संतोष वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- -मन की बात प्रेरणादायी कार्यक्रम, सामाजिक जीवन में विशेष महत्व: वनमंत्री श्री केदार कश्यप-वनमंत्री नारायणपुर के करन्दोला में आयोजित ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में शामिल हुएरायपुर / वनमंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के करन्दोला ग्रामपंचायत में आयोजित ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का 109वां एपिसोड प्रसारण किया गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ पूरे देशवासियों के लिए एक प्रेरणादायी कार्यक्रम है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के श्री हेमचंद मांझी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री मांझी पिछले पांच दशक से आयुष चिकित्सा के माध्यम गरीब मरीजों की सेवा कर रहे हैं। हमारे देश में आयुर्वेद और हर्बल मेडिसीन का खजाना छुपा हुआ है। उसके संरक्षण में वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी जी की बहुत बड़ी भूमिका है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले दस वर्षों में देश के कोने-कोने के महान विभूतियों को खोज कर राष्ट्रीय सम्मान देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी जी को पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री प्रदान किया गया है। यह हमारे क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल, हमर हाथी हमर गोठ का जिक्रवनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात‘ में श्रोताओं को बताया कि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ ‘हमर हाथी हमर गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से हाथियों के संबंध में जानकारी प्रसारित की जाती है। मोदी जी ने इसे अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि हाथियों का झुंड किस क्षेत्र में विचरण कर रहा है और हाथियों की कितनी संख्या है? इस बात की जानकारी लोगों को रेडियो के माध्यम से मिल जाती है, जिससे संबंधित क्षेत्र के लोग सर्तक और सावधान हो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में ऐसा प्रयोग किया जा सकता है।मन की बात अधिक से अधिक लोग सुने और प्रेरक कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेवन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में देश के लोगों के प्रेरणादायी कार्य और उनके उपलब्धियों को पूरे देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। देश के लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लिए कुछ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़े और इन कार्यों से प्रेरणा लें।
- -पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सुनी समस्याएं-मुझे यहां आकर हृदय से अपनेपन का एहसास हो रहा है: गृहमंत्रीरायपुर / उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज यहां आरक्षक श्री नरेश मरकाम एवं उनके परिजनों से मिलने उनके निवास पुलिस हाउसिंग कॉलोनी अमलीडीह रायपुर पहुंचे। वहां उन्होंने उनके परिवारजनों के साथ मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा एवं उनके साथ चाय भी पी। आरक्षक परिवार अपने घर में गृहमंत्री को देखकर गदगद हो गये। आरक्षक श्री नरेश ने बताया कि आज वीआईपी सुरक्षा के लिए उनकी ड्यूटी लगायी गई थी। अचानक उन्हें कन्ट्रोल रूम से जानकारी मिली कि गृह मंत्री उनके निवास आने वाले है। पूरी कॉलोनी में खुशी का माहौल बन गया। गृह मंत्री शॉल, श्रीफल, मिठाई और फल लेकर पहुंचे और उनके परिजनों को भेंट की। आरक्षक नरेश मोहला-मानपुर जिले के ढुढिटोला गांव के निवासी है तथा वर्तमान में पुरानी बस्ती थाना में दो साल से पदस्थ है।उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मैं इस कॉलोनी में एक आरक्षक परिवार से मिलने आया था पर, यहां मेरी बहुत से पुलिस परिवारों से भेंट-मुलाकात हुई। मुझे यहां पुलिस परिवारों से मिलकर अपनेपन का एहसास हो रहा है। आज मैं यहां पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से मिलने आया हूं, उसकी समस्याओं को जानने आया हूं, जो हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं, उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है, ये जानने आया हूं। समाज में व्याप्त नशा एवं शराब जैसे बुराईयों को समाप्त करना है। पुलिस कर्मियोें एवं उनके परिजनों ने गृह मंत्री का स्वागत कर उन्हें समस्याएं भी बतायी। रहवासियों ने स्ट्रीट लाईट एवं खेलकूद के मैदान की उचित व्यवस्था कराने, कैन्टीन का नियमित संचालन एवं अन्य भत्ते की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि अमलीडीह कॉलोनी से 100 से अधिक बच्चे केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने जाते है। बच्चों के लिए शासकीय बस की व्यवस्था की जाए। लगभग 1000 परिवार वहां निवासरत् है। सभी परिवार को मेंटेनेंस के नाम से एक हजार रूपए प्रतिमाह देना पड़ता है। इस संबंध में भी शासन की तरफ से समुचित व्यवस्था की मांग की गई।गृहमंत्री ने कहा कि आप सबके बीच मुझे यहां ऐसे लग रहा है कि जैसे कि मैं अपने घर आया हूं। मेरा एक ही बेटा है कभी मैं उसे लेकर आउंगा यहां इतने सारे बच्चें है सबके साथ वह भी खेलेगा।
- -समाज ने मुख्यमंत्री श्री साय को कंवर गौरव सम्मान से नवाजा-राजधानी के टाटीबंध में कंवर समाज के भवन विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की घोषणारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कंवर समाज के एक छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। मैं कंवर समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह दायित्व मिलना कंवर समाज के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को ‘‘कंवर गौरव’’ सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने टाटीबंध में कंवर समाज के भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरे लिए आज बड़ी खुशी का दिन है। कंवर समाज ने मुझे कंवर गौरव से सम्मानित किया है, इसके लिए मैं पूरे समाज का बहुत आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी से आशीर्वाद और सहयोग मांगने आया हूं क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री और प्रदेश की जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया है इसे निभाने के लिए आप सभी का सहयोग और समर्थन चाहिए ताकि मैं इस पद की गरिमा, विश्वास और उम्मीद पर खरा उतर सकूं। उन्होंने कहा जिस तरह समाज ने मेरा सम्मान किया है उससे मुझे विश्वास हो गया है कि इस पद का दायित्व निभाने में मुझे आप सभी का पूरा सहयोग मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज में अनेक विभूतियां हुई हैं, जिन्होंने पूरे समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरू का स्मरण करते हुए कहा कि गहिरा गुरू ने रामायण की शिक्षा देकर समाज के लोगों को मांस और मदिरा से दूर किया। इसी का परिणाम है कि वनवासी समाज आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक रूप से आगे बढ़ा। उन्होंने काका लरंग साय को नमन करते हुए कहा कि उनकी वजह से हमारा समाज राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री प्यारेलाल कंवर जी को याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और स्नेह उन्हें हमेशा मिला।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए है लेकिन इस कम समय में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने में हमारी सरकार ने अपना प्रयास शुरू कर दिया है। 13 दिसम्बर को हमारी सरकार ने शपथ ली और इसके दूसरे दिन ही 14 दिसम्बर को हमने कैबिनेट में निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 18 लाख आवासहीन परिवारों का मकान बनाना है। 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रूपए की बकाया बोनस राशि उनके खातों में अंतरित कर दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ पीएससी में जो घोटाला हुआ था, इसकी जांच का काम हमने सीबीआई को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हमारी सरकार ने जितने भी वादे किए हैं, इन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता से किया गया हर वादा पूरा करेंगे। हाल ही में अयोध्या में हम सबके आराध्य श्री रामलला विराजे हैं। मोदी की गारंटी में हमारा एक वादा यह भी है कि छत्तीसगढ़ की जनता को सरकारी खर्च में रामलला के दर्शन कराएंगे। इसके लिए श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है।अखिल भारतीय कंवर समाज की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब एक आंगन, एक छत के नीचे खुशियां बांटने के लिए एकत्रित हुए हैं। आप सभी के स्नेह और प्यार की वजह से आज साय जी मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा कर्म करना है तो धर्म से जुड़े रहना होगा। प्रभु श्रीराम कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। धर्म के पथ पर चलकर ही हम कंवर समाज का अस्तित्व बचाए रख सकते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाज के युवा न केवल अपनी परंपराओं से जुड़े हैं बल्कि उसका निर्वहन भी कर रहे हैं।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय ने कहा कि मैंने आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग की थी जो अब पूरी हो गयी है। मैं मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं, इन्हें जो दायित्व मिला है उसमें मुख्यमंत्री जी सफल हो। पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने कहा कि समाज के लोगों में नशे के प्रति जागरूकता आए तो समाज और ज्यादा तरक्की करेगा। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास करेगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में कंवर समाज के लोग स्व-स्फूर्त देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे हैं।समारोह में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागतमुख्यमंत्री का समारोह स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए नर्तक दलों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से समा बांध दिया। कंवर समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को मांदर भेंट किया और गजमाला से उनका स्वागत किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से आए समाज प्रमुखों की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और युवाओं ने उन्हें स्केच भी भेंट किया। इस मौके पर युवाओं द्वारा कंवर समाज के प्रसिद्ध बार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।कंवर समाज के युवा हुए सम्मानितमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में कंवर समाज के उत्थान में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कंवर वार्षिक कैलेण्डर 2024 और सामाजिक पत्रिका हरिहर मड़वा - भाग दो का विमोचन किया। समारोह में पूर्व मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज, श्री रामलखन पैंकरा, श्रीमती सविता साय, श्रीमती कुलेश्वरी पैंकरा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री संदीप पैंकरा, श्री शिव कंवर सहित देशभर से आए कंवर समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


.jpg)



.jpg)




















.jpg)