- Home
- छत्तीसगढ़
-
*मुख्यमंत्री से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने की भेंट मुलाकात*
रायपुर/ प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुंडा, हल्बा, मुरिया, कोया, भतरा, दोरला सहित सर्व आदिवासी समाज के लोगों को मिलने की उत्सुकता देखते बन रही थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों में अलग उत्साह से पुष्प भेंट कर लोगों में फोटो लेने की होड़ सी मच गई थी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बस्तर संभाग के आदिवासी समाज मारिया, मुरिया, हल्बा, मुण्डा, भतरा, गोड समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। मुख्यमंत्री को अपने परिवार के मुखिया की तरह वे अपने सुख-दुःख पर चर्चा कर रहे थे। इसके अलावा भतरा, हल्बा, मुंडा, मारिया, कोया समाजों के लोगों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रकाशित उनके समाज के प्रतिनिधियों द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।बस्तर संभाग के आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री पाकर खुशी से गद-गद होकर अपनी खुशी व्यक्त कर अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे थे। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारन्टी पर कार्य करने की सराहना की। समाज के लोगों ने शहीद गेंद सिंह की मूर्ति जगदलपुर के प्रमुख चौक में लगाने, समाज को बाह्य संस्कृति से बचाने जैसे अन्य विषय की मांग मुख्यमंत्री से की।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान गुरुवार की शाम स्थानीय सर्किट हाउस में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात कर उनके मांगों और समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। भेंट मुलाकात में आंध्रा समाज के जनों ने विधि विधान से पूजा कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इसके अलावा धाकड़, कोष्टा, सिंधी, आरण्यक ब्राह्मण, गुजराती, मराठी, मिथिला, क्षत्रिय,यादव,जैन, गुप्ता, देवांगन, जायसवाल समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि, विपणन संघ, पशुधन विकास विभाग के कर्मचारी अधिकारी, पत्रकार-साहित्यकार, समाजसेवी के अलावा विद्यार्थियों ने भेंट कर बधाई दी और मांगों और समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान अमर वाटिका में शहीद के परिजनों के साथ चर्चा के दौरान शहीद जयसिंह के नाती तेजस को गोद में लेकर दुलारा और परिवार जनों से कुशल क्षेम पूछा।
-
*राज्यपाल श्री हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री साय ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं*
रायपुर/गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।स्वागत समारोह में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, श्री अमितेष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना के प्रमुख अधिकारी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारी, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।सामारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री नीलम चंद सांखला, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक, सचिव श्रीमती शहला निगार, छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सीईओ श्री एम. के. राउत, सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, रेडक्रॉस के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री राजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कृत सर्वश्री डॉ. भारती बंधु, श्री मदन चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती उषा बारले, श्री अनुज शर्मा, शहीदों के परिजन, पुरस्कृत खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनें सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें प्रथम स्थान पर ग्रामोद्योग विभाग, द्वितीय स्थान पर जेल विभाग और तृतीय स्थान पर समाज कल्याण विभाग की झांकी रही। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इन विभागों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। -
-बिरहोर जनजाति की पढ़ाई एवं उन्हें बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे अन्य कार्यों के चलते केंद्र सरकार ने श्री यादव को चुना पद्मश्री सम्मान के लिए*
रायपुर। मुझे इस बात की हार्दिक खुशी है कि मुझे केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। बिरहोर जनजाति को बढ़ावा देने की मेरी कोशिशों में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लंबे समय से मुझे सहयोग करते आये हैं। यह बात पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गये श्री जागेश्वर यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि जब भी श्री साय के समक्ष बिरहोर जनजाति के लिए किसी तरह का कार्य करने का सुझाव दिया, उन्होंने इसे ध्यान से सुना और तुरंत इसके लिए सहयोग दिया।श्री यादव ने कहा कि बिरहोर जनजाति की शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं के लिए कार्य करने मुझे सम्मानित करने का निर्णय केंद्र सरकार ने किया। बीते कई वर्षों से हम लोग इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका अच्छा परिणाम भी मिल रहा है और पढ़े लिखे बच्चों की एक पीढ़ी हमने तैयार कर ली है।श्री यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बिरहोर एवं अन्य पिछड़ी जनजाति को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत इन जनजातियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जो लोग अभी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाये हैं उन्हें चिन्हांकित कर मौके पर ही इसका लाभ दिया जा रहा है। -
*वीर बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र किया भेंट*
रायपुर/ राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के 4 बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के लिए इन बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इनमें मास्टर अरनव सिंह, मास्टर ओम उपाध्याय, मास्टर प्रेमचंद साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू शामिल हैं।सरगुजा जिले के लक्ष्मीपुऱ में रहने वाले 16 वर्षीय मास्टर अरनव सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2023 को अपने परिवार के साथ गृह ग्राम उदयपुर में दीपावली पूजन के उपरांत सहपरिवार रात्रि 11.30 बजे कार से अम्बिकापुर की ओर आ रहे थे। रात्रि लगभग 12.30 बजे साड़बहार बैरियर के पास पहुंचते ही उन्हें कुछ दूरी पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगी। वहां जाकर देखा कि स्वच्छता चेतना पार्क के पास स्थित डंपिंग यार्ड में भीषण आग लगी हुई थी। मास्टर अनवर सिंह ने तत्काल 112 नम्बर पर कॉल किया। 15 मिनट के भीतर ही मणिपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये और वहां सो रहे तीन व्यक्तियों तथा चौकीदार को जगाकर उठाया एवं प्रशासन के सहयोग से सभी को सुरक्षित बाहर निकलवाया।दुर्ग जिले के कृपाल नगर भिलाई निवासी दिव्यांग 16 वर्षीय मास्टर ओम उपाध्याय 20 दिसम्बर 2023 को सुबह 8.30 बजे अपने घर के पास छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेल रहे थे। दूर खड़े ओम ने देखा कि कुछ खौफनाक कुत्ते बच्चों की ओर बढ़ रहे है, उसने पहले कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन एक कुत्ता आक्रमक हो गया और बच्चों की तरफ दौड़ने लगा। तब मास्टर ओम ने अपने जान की परवाह किए बगैर बच्चे को बचाया और आक्रमक कुत्ते को दौड़ने लगा, इस दौरान कुत्ते ने ओम के हाथ में दांत गड़ा दिया, लेकिन उसके बाद भी ओम नहीं रूका और कुत्ते को गली से बाहर सड़क पर छोड़कर छोटे-छोटे बच्चों की जान बचाई।रायपुर जिले के रामपुर डंगनिया निवासी 9 वर्षीय मास्टर प्रेमचंद साहू और 13 वर्षीय मास्टर लोकेश कुमार साहू ने अपने वीरता का परिचय देते हुए तालाब में डूबते हुए बच्चे की जान बचाई है। इन बच्चों ने बताया कि 7 मार्च 2023 को दोपहर 1.30 बजे अपने 3 मित्रों लोकेश कुमार साहू, पुष्पेन्द्र साहू और प्रियांशु साहू के साथ डंगनिया तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय 9 वर्षीय पुष्पेन्द्र का पैर फिसल जाने से तालाब की अधिक गहराई में जाकर डूबने लगा था। जिसे देखकर प्रियांशु साहू ने बचाने के लिए आवाज लगाई। लोकेश कुमार साहू एवं प्रेमचंद साहू ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय का देते हुए स्वयं की जान जोखिम में डालकर बालक पुष्पेन्द्र की जान बचाई। -
*शहीद जवानों के परिजनों से किया मुलाकात*
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में स्थित अमर वाटिका परिसर में अमर जवान स्मारक में पुष्प गुच्छ अर्पित कर शहीदों को नमन किया।मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित माटा लोना सभाकक्ष में नक्सल घटना में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री को परिजनों ने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में बताया इस संबंध में उन्होंने शहीद परिवारों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए आईजी श्री सुन्दरराज पी. तथा कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों के साथ स्वलापहार भी लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने परिसर में नक्सल घटनाओं में शहीद हुए आरपीएफ, बीएसएफ, जिला बल, सीएएफ, एनएपी, एमएपी के 1254 जवानों की याद में उनके नामों की लगाई गई पट्टिका का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में नारियल के पौधे का रोपण भी किया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स के साथ समूह फोटोग्राफ खिंचवाई।इस अवसर पर विधायक श्री विनायक गोयल, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, आईजी श्री सुन्दरराज पी., संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। - -अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन की दर्शकों ने सराहना की-केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड को मिला प्रथम पुरस्काररायपुर ।राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया एवं हर्ष फायर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष), नगर सेना (महिला), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता और एन.सी.सी बॉयज एवं एन.सी.सी गर्ल्स की प्लाटून ने भाग लिया। सभी प्लाटून्स ने मार्च पास्ट कर देश की आन बान शान के लिए जज्बा दिखाया। सभी प्लाटून्स ने एक लय में मार्च पास्ट कर दशकों का मन मोह लिया। सभी में गजब की देशभक्ती की भावना दिखी। अश्वारोही दल द्वारा फ्लैग मार्च, स्टैंडिंग सैल्यूट, टेंट पैगिंग और शो जम्पिंग भी किया गया। अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया। सभी ने उनकी सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून्स को सम्मानित किया गया। इसमें केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, भारत तिब्बत बल को द्वितीय और तेलंगाना पुलिस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता ने प्रथम, नगर सेना (महिला) में द्वितीय तथा नगर सेना (पुरूष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- रायपुर ।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया। इनमें पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग विभाग को, दूसरा पुरस्कार जेल एवं सुधारात्मक विभाग और तीसरा समाज कल्याण विभाग को मिला। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर आधारित योजना को झांकी में प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत ट्रेड को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसमें हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा लोहारी कार्य प्रदर्शित करते हुए लौह हस्त शिल्प तथा बेलमेटल शिल्प का जीवंत प्रदर्शन शामिल है।पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में वर्ष 2023 में संशोधित नये कानून को प्रस्तुत कर नवीन कानून संबंधित जानकारी देकर आम जनता को उनके हितों अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जेल एवं सुधारात्मक सेवा विभाग की झांकी का थीम ‘‘छत्तीसगढ़ जेल बंदी पुनर्वास की ओर बढ़ते कदम‘‘ था। जिसके प्रथम भाग में जेल के अंदर कैदियों के सुधारात्मक सेवा में हिस्सा लेते और सजा काटने के बाद समाज में सकारात्मक सदस्य के रूप में वापस लौटते हुए दिखाया गया है। द्वितीय भाग में विवेकानंद की ध्यानात्मक प्रतिमा और अंतिम भाग में बंदियों द्वारा किए जा रहे मलखम्ब को प्रदर्शित किया गया। वहीं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पीएम-जनमन की संकल्पना को प्रदर्शित करते हुए झांकी निकाली गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत किसानों की उन्नति के लिए धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान की गारंटी, किसानों के प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी तथा गैस सिलेण्डर प्रदाय योजना अंतर्गत 500 रूपए में गरीब परिवार को रसोई गैस देने की गारंटी को प्रदर्शित किया गया।कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा केन्द्र सरकार की मृदा स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों एवं कीटनाशी रसायनों का दक्षतापूर्ण छिड़काव सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपनी झांकी में मिशन शक्ति अंतर्गत दो उपयोजना सबल और सामर्थ्य को प्रदर्शित किया गया।पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति स्थलों आदि को प्रदर्शित करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का संयुक्त झांकी प्रस्तुत किया गया, जो कि छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ पर आधारित है। श्रम विभाग द्वारा मोर चिन्हारी भवन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान‘‘, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पर आधारित झांकियां प्रस्तुत किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा झांकी के अग्र भाग में सहकारी वृ़क्ष के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सहकरिता से समृद्धि लाने हेतु किए जा रहे प्रयास, झांकी के मध्य भाग में भारत सरकार द्वारा सहकारी समितियों को पेशेवर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई 45 योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम के राम्हेपुर में स्थापित भोरमदेव शक्कर कारखाना में गन्ना आधारित एवं कोण्डागांव जिले के कोकोडी में मक्का आधारित एथेनॉल संयंत्र के साथ-साथ बहुतायत में कार्यरत बुनकर, मत्स्य एवं वनोपज सहकारिता की फोटो प्रदर्शित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग की झांकी में नयी शिक्षा नीति 2020, अत्याधुनिक कम्प्यूटर प्रयोगशाला अटल टिकरिंग लैब को प्रदर्शित किया गया। समाज कल्याण विभाग की झांकी में दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याणार्थ योजनाओं को दर्शाया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तेंदूपत्ता संग्रहण और उनसे संबंधित गतिविधियां, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत संग्रहित की जाने वाली वनोपज प्रजातियों, शहद प्रसंस्करण मॉडल, संजीवनी विक्रय केन्द्र को प्रदर्शित किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन का प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यक्रम, डायलिसिस सेंटर, लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, क्रिकेट स्टेडियम (परसदा), फ्लाई ओवर, अरपा नदी में 4 लेन सड़क का निर्माण हाल इत्यादि का झांकियों में प्रदर्शन किया गया।
- -गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ सम्पन्न-पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा, सराहनीय सुधार सेवा पदक सहित अन्य पदकों से किया गया सम्मानितरायपुर ।राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक तथा गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया।राज्यपाल ने जिन अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया उनमें जिला राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला कांकेर के निरीक्षक श्री लक्ष्मण केवट, जिला बिलासपुर के उप निरीक्षक श्री पिल्लुराम मंडावी, जिला कांकेर के उप निरीक्षक श्री जोगीराम पोड़ियाम, जिला बीजापुर के उप निरीक्षक श्री हिड़मा पोड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रमोद कुड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक श्री बलराम कश्यप, सहायक उप निरीक्षक श्री लच्छिन्दर कुरूद, उप निरीक्षक श्री सुरेश जव्वा, प्रधान आरक्षक श्री बीजूराम मज्जी, आरक्षक स्व. श्री बुधराम हपका, प्रधान आरक्षक श्री सुशील जेट्ठी, प्रधान आरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, प्रधान आरक्षक श्री बड़दी धरमैया, प्रधान आरक्षक श्री लीलाम्बर भोई, प्रधान आरक्षक श्री अजय कुमार बघेल, आरक्षक श्री मंगलू कुड़ियाम, आरक्षक श्री छत्रपाल साहू, आरक्षक श्री मंगलू कोवासी, आरक्षक श्री मुकेश कलमू, आरक्षक श्री रमेश पेरे, जिला जशपुर के उप पुलिस अधीक्षक श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर, जिला बस्तर के उप निरीक्षक श्री अरूण कुमार मरकाम, जिला कोरबा के सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार मिश्रा को प्रदान किया गया। आरक्षक स्व. श्री बुधराम हपका का पुलिस वीरता पदक उनकी पत्नी ने प्राप्त किया।इसी तरह विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक जिला दंतेवाड़ा रेन्ज के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक श्रीमती नेहा चंपावत पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, नई दिल्ली, श्री सुरजन राम भगत सेनानी, 22 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला-कांकेर, श्रीमती भावना पाण्डेय जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, उप निरीक्षक श्री गनपत प्रसाद पाण्डेय जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, कंपनी कमांण्डर श्री तेलेस्फोर मिंज 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ बल सकरी-बिलासपुर, सहायक सेनानी श्री राजेश कुमार शर्मा 9वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला दंतेवाड़ा, प्लाटून कमांडर श्री थाक बहादुर सोनी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल भिलाई, प्रधान आरक्षक श्री वेद कुमार मंडावी यातायात कार्यालय जिला कांकेर, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह यातायात बिलासपुर, उप सेनानी श्री प्रकाश टोप्पो 15वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला बीजापुर को प्रदान किया गया।इसी तरह गृह व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक संभागीय सेनानी नगर सेना रायपुर संभाग श्रीमती अनिमा एस. कुजूर, कंपनी क्वार्टर मास्टर नगर सेना धमतरी श्री मदनलाल एवं नगर सेना कोरबा के सैनिक श्री चन्द्रिका सिंह कंवर को प्रदान किया गया।
- उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो आमनागरिकों को भी किया गया सम्मानितरायपुर/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर बी सी साहू, बी बी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 अधिकारीयों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस बार विशेष रूप से शहर के दो नागरिकों सरदार हिम्मत सिंह और जैद अली को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सही मायनों में तभी फलीभूत होगा जब हमे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। हमें चाहिए की हमारे पास जो नागरिक आते हैं वे पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस बार से जिला प्रशासन द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित करने जा रहे हैं। इन नागरिकों ने आगे बढ़कर संकट में फसे लोंगो की मदद की जो की सराहनीय है।पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री दिनेश कुमार रामटेके, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री सुरेश कुमार बघेल और परिचारक श्री रूपलाल साहू को सम्मानित किया। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक सुश्री प्रीति कुशवाहा एवं सहायक ग्रेड 3 सुश्री ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसी तरह उप संचालक पंचायत रायपुर के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती रोशनी सिंह, ट्रेजरी विभाग के अतिरिक्त कौशल अधिकारी श्रीमती शिखा जैन एवं सहायक वर्ग 2 प्रमोद कुमार नेताम, आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड 2 श्री रामकुमार देवांगन और सहायक ग्रेड 3 श्रीमती अर्चना नायक, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शशी भूषण तिवारी एवं डॉ अरविंद पाठक, जिला पंचायत रायपुर के उपायुक्त (विकास) परियोजना अधिकारी श्री एच के जोशी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती गायत्री रघुवंशी और भृत्य श्री यशवंत भोई को सम्मानित किया।इसी प्रकार कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी श्रीमती दीपा दास विश्वास और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती शारदा गोस्वामी, जल प्रबंधन संभाग क्रमांक 1 के कार्यपालन अभियंता श्री ललित कुमार राउते एवं श्री अजय कुमार खरे और सहायक वर्ग 3 श्री नूप कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अभनपुर के उप अभियंता श्री प्रवीण सिन्हा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री दयानंद देवांगन, तकनीकी सहायक श्री लुकेश बारले, नजूल शाखा के तहसीलदार राकेश कुमार देवांगन और भृत्य कुमारी प्रेमलता सिंह ठाकुर, रायपुर विकास प्राधिकरण के सहायक ग्रेड-1 के टीकाराम सिन्हा, भू -अभिलेख शाखा के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती शुभांगी शर्मा और सुश्री सीमा पनिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय के भृत्य रावेन्द्र कुमार तिवारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के भृत्य श्री शशिकांत साहू और नितेश मालवीय, अपर कलेक्टर एवं प्रोटोकॉल अधिकारी कार्यालय के आबकारी निरीक्षक कौशल सोनी और प्रकाश देशमुख, नगर पालिका निगम के सहायक ग्रेड 3 कमल शुक्ला और कंप्यूटर ऑपरेटर वेद प्रकाश साहू, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के प्रबंधक श्रीमती हेमा यदु और सहायक ग्रेड 2 बबीता सोनवानी, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मेन्द्र यादव जूनियर सचिवीय सहायक श्री सूरज चंद्राकर शामिल हैं।इसी तरह जनपद पंचायत अरंग के सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं कार ओपन अधिकारी एबल सिंह सिदार, ग्राम पंचायत सिमरिया की सचिव पुष्पा गोस्वामी, नाजरात शाखा के भृत्य निर्मल कुमार नाग, नालंदा परिसर के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री नकुल कुमार, जिला कार्यालय रायपुर के सहायक अधीक्षक श्रीमती सुष्मा शाह, सहायक ग्रेड 3 विजय डागा, जिला साक्षरता मिशन की जिला परियोजना अधिकारी डॉक्टर कामिनी बावंकर, नगर पालिका निगम बिरगांव के सफाई सुपरवाइजर श्री कुंदन निषाद, डाटा एंट्री ऑपरेटर जितेंद्र धनराज चौधरी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
- बालोद.राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, श्री शशांक पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, सुश्री प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
-
बालोद.जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद के अधिकारी-कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल एवं अतिथियों के द्वारा जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्र्रेश कुमार ठाकुर एवं वाहन चालक श्री राजेन्द्र कंुजाम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री जितंेद्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
- सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामीबालोद. जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने प्रातः 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू एवं श्री राजेन्द्र राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव एवं यज्ञदत्त शर्मा, श्री केसी पवार सहित कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल श्री डी.आर.आचला, वनमंडल अधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, श्री शशांक पाण्डेय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा परेड में शामिल सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर मंे जिला पुलिस बल महिला को प्रथम स्थान, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय स्थान एवं 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद को प्रथम स्थान, एनसीसी ब्लेज एकेडमी को द्वितीय स्थान एवं रेडक्रास आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने हेतु निकाली गई झाँकी के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास को प्रथम स्थान, वन विभाग को द्वितीय स्थान एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में ब्लेज एकेडमी बालोद को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल को द्वितीय स्थान एवं संस्कार शाला बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
- दुर्ग/ गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अरविंद कुमार एक्का को रिटर्निंग ऑफिसर-64 दुर्ग शहर, तत्कालीन अपर कलेक्टर श्री __ रोहित व्यास को रिटर्निंग ऑफिसर- 65 भिलाई नगर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन को नोडल अधिकारी स्वीप,मतगणना सामग्री वितरण, नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर को नोडल अधिकारी मतगणना सामग्री वितरण, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी को नोडल अधिकारी वीडियोग्राफी, सीसीटीव्ही, आर. टी. ओ. श्री शैलाभ साहू को नोडल अधिकारी वाहन व्यवस्था एवं जी.पी.एस टेªकिंग, डॉ. दिवाकर सिंह राठौर को नोडल निर्वाचन व्यय लेखा, अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी , अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे को नोडल अधिकारी डाक मतपत्र, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन को नोडल अधिकारी अनुमति, जायजनिंग अधिकारी प्रेक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (रा) श्री मुकेश रावटे को रिटर्निंग ऑफिसर-63 दुर्ग ग्रामीण, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (रा) पाटन श्री विपुल कुमार गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर-62 पाटन, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी को निटर्निंग ऑफिसर-66 वैशाली नगर, अनुविभागीय अधिकारी (रा) धमधा श्री विनय कुमार सोनी को रिटर्निंग ऑफिसर-67 अहिवारा, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार वर्मा को नोडल रूटचार्ट/चिन्हित प्रति मतदाता सूची सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दुर्ग/ प्रभारी डीइएमपी, संयुक्त कलेकटर श्री दीपक निकुंज को नोडल वेबकास्टिंग, निर्वाचन शिकायत प्रभारी, डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल को प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भिलाई, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी मतदान सामग्री वितरण, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दुर्ग ग्रामीण, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर वैशाली नगर, इवीएम, एफएलसी, कमिशिनिंग में उत्कृष्ट कार्य, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र शासकीय वि.या.ता. स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग डॉ. लक्ष्मीकांत भारती को निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य, प्रोग्रामर छाया साहू को निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य, लेखा लिपिक श्रीमती शिला तिर्की को निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।इसी प्रकार जिला कार्यालय दुर्ग सहायक ग्रेड-3 सहायक नाजिर श्री महावीर साहू, सहायक ग्रेड-3 वारि.लि.-2/परीक्षा लिपिक श्री एस. अभिषेक, भृत्य कलेक्टर कक्ष श्री संतोष गिरी गोस्वामी, एडीएम रीडर श्री दीपक कुमार, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती विजयलक्ष्मी, वाहन चालक आबकारी संलग्न जिला कार्यालय दुर्ग श्री छबिलाल सिन्हा, वनमण्डल दुर्ग वनपाल श्री राजेश कुमार, वनरक्षक श्री देवेश कुमार दुबे, श्री वेद प्रकाश यादव,श्री गोविन्द देशमुख, जिला पंचायत दुर्ग सहायक ग्रेड-2 श्री एन. के. देशमुख, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती चंद्ररेखा साहू, श्रीमती एकता तिवारी, श्रीमती कल्पना देव, जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग से सुपपरवाईजर श्री संतोष त्रिपाठी, ऑपरेटर श्री मुकेश ठाकुर, सहायक लेखा अधिकारी श्री भुनेश्वर दिवार, सहायक ग्रेड-3 श्री कृष्णा कुमार देवांगन, भृत्य श्री त्रिलोक लहरे, स्वास्थ्य विभाग दुर्ग से जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला, स़़्त्रीरोग विशषज्ञ डॉ. बी. आर. साहू, नेत्र सहायक अधिकारी श्री अजय नायक, जिला आरएमएनसीएचए कंसल्टेंट डॉ. रश्मि भोंसले को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में शिक्षा विभाग दुर्ग से व्याख्याता श्रीमती ऋतु पाण्डेय, व्यायाम निर्देशक श्री अशोक रिगरी, कक्षा 12वीं श्री भूपेश देवांगन, श्री कैलाश साहू, जिला कोषालय से सहायक ग्रेड-2 श्री सावन कामडे़, जनपद पंचायत दुर्ग से तकनीकी सहायक सुश्री श्वेता सिंह, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत अंजोरा ढाबा श्री दुर्गा प्रसाद निर्मलकर, नगर सेना दुर्ग से एसडीआरएफ महेश गंधर्व सै.क्र. 182, हबीबउल्ला खान सै.क्र. 213 , चन्द्रप्रताप सै.क्र. 136, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं कुंजेश देशमुख, फायरमेन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवांए श्री नागेश्वर मारकण्डे, धमेन्द्र बंजारे, लोक निर्माण विभाग दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी श्री सी. एस. ओग्रे, उप अभियंता श्री सुनील कुमार मेश्राम, कृषि विभाग दुर्ग से सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती सत्यवती, भृत्य श्रीमती सोनी चौहान, तांदुला जलसंसाधन संभाग दुर्ग से उप अभियंता श्री गौरव सिंह, श्रम विभाग दुर्ग से लेखापाल श्री रवि देवांगन, आदिवासी विकास विभाग दुर्ग से सहायक ग्रेड-2 श्रीमती हस्तरेखा ठाकुर, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती संध्या कोल्हे, महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग से पर्यवेक्षक श्रीमती इन्दू मिश्रा, आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती शीला रानी राकेश, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से लाइन सहायक श्रेणी एक श्री रामचरण वर्मा, पशु चिकित्सा सेवायंे से स्टोर कीपर श्री दीपक कुमार देवांगन, परिचारक श्री सनत कुमार रावत, उद्यानिकी विभाग दुर्ग से वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री के. एल. साहू, छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. रूआबांधा कार्यालय सहायक श्री टामेश्वर कुमार साहू, युवादय दुर्ग दूत एवं किशोर किशोरी सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम से ममता देवांगन, प्रकाश कुमार देशमुख, छत्रपाल साहू, झरना साहू, पूजा सावजी, नगर पंचातय पाटन से सी.एल.टी.सी. (पी.एम.ए.वाय.) श्री शैलेश मिश्रा, पी.आई.यू. श्री योगेश भोई, ग्राम पंचायत पतोरा से सरपंच श्रीमती अंजीता गोपेश साहू को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री मणीशंकर चन्द्रा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी (रा.पु.से.), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुश्री आकांक्षा पाण्डेय (रा.पु.से.), निरीक्षक थाना प्रभारी मोहन नगर श्री विजय कुमार यादव, निरीक्षक (एम) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग श्री बृजमोहन सिंह राजपूत, निरीक्षक थाना प्रभारी धमधा श्री अम्बर सिंह भारद्वाज, निरीक्षक थाना प्रभारी सुपेला श्री दुर्गेश शर्मा, निरीक्षक थाना प्रभारी उतई श्री कपिल देव पाण्डेय, निरीक्षक थाना प्रभारी महिला थाना दुर्ग श्रीमती वंदिता पाणिकर, उप निरीक्षक (एम) अधीक्षक कार्यालय दुर्ग श्री महेन्द्र कुमार निर्मलकर, उप निरीक्षक चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा श्री चेतन चन्द्राकर, उप निरीक्षक थाना अमलेश्वर श्री गणेश राम साहू, सहायक उप निरीक्षक रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री पुरूषोत्तम यादव, सहायक उप निरीक्षक थाना अण्डा श्री राघवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक क्रमांक 565 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री सिद्धार्थ तिवारी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1567 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री देवांनद साहू, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1385 नं.पु.अ.कार्यालय दुर्ग श्री जावेद खान, आरक्षक क्रमांक 1589 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री जिम्मी चन्द्राकर, आरक्षक क्रमांक 1802 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री दीपेश कुमार वर्मा, आरक्षक क्रमांक 966 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री प्रशांत तिवारी, आरक्षक क्रमांक 1738 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री तोरण वर्मा, आरक्षक क्रमांक 518 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री थान सिंह देशमुख, प्रधान आरक्षक डीसीबी पुलिस कार्यालय दुर्ग श्री मुकेश चन्द्राकर, आरक्षक क्रमांक 952 (डायल-112) थाना सुपेला श्री रमेश प्रसाद जायसवाल, आरक्षक क्रमांक 1785 न.पु.अ. कार्यालय दुर्ग श्री गौर सिंह, आरक्षक क्रमांक 511 थाना मोहन नगर श्री कांति शर्मा, आरक्षक क्रमांक 1118 जिविषा भिलाई श्री राजीव रंजन सिंह, आरक्षक क्रमांक 797 कंट्रोल रूम भिलाई श्री गजेन्द्र साहू, आरक्षक क्रमांक 520 थाना छावनी श्री नीलकंठ यदु, आरक्षक क्रमांक 153 थाना छावनी श्री पंकज राय, आरक्षक क्रमांक 455 थाना खुर्सीपार श्री संदीप कुर्रे, आरक्षक क्रमांक 1153 थाना खुर्सीपार श्री विक्रम साहू, आरक्षक क्रमांक 721 यातायात श्री राजेश वर्मा, आरक्षक क्रमांक 789 एसीसीयू श्री विक्रांत यदु, आरक्षक क्रमांक 51 एसीसीयू श्री जावेद खान, आरक्षक क्रमांक 875 थाना उतई श्री शीतल चन्द्राकर, आरक्षक क्रमांक 561 थाना पाटन श्री होमन साहू, आरक्षक क्रमांक 1691 थाना अमलेश्वर श्री लक्ष्मीकांत वर्मा, आरक्षक क्रमांक 571 पुलिस अस्पताल दुर्ग श्री अनिल सोनी, आरक्षक (चालक) क्रमांक 595 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री सहाबुद्दीन, आरक्षक क्रमांक 929, 9वीं वाहिनी छसबल सी समवाय अम्बिकापुर केम्प-र.के. दुर्ग श्री गिरधर दास मानिकपुरी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग श्री नीलकंठ वर्मा, निरीक्षक थाना प्रभारी वैशाली नगर श्रीमती ममता अली शर्मा, सहायक उप निरीक्षक एसीसीयू श्री समित मिश्रा को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।नगर पालिक निगम दुर्ग से स्वच्छता ब्रांड अम्बेसेडर डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही, विधानसभा निर्वाचन 2023 में एम.सी.एम.सी. में जनसंपर्क विभाग से सैंट थॉमस कालेज भिलाई के श्री कनिष्क मिश्रा, सुश्री किरणमई जाधव, श्री आदित्य एस कुमार , सुश्री अर्शदीप एन्थोनी, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी से सुश्री दर्शिका जैन, सुश्री सौम्या मिश्रा, सुश्री निधि राज, सुश्री भारती साहू, सुश्री अंजली फूले (कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला जनसंपर्क कार्यालय) को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
-
रायपुर /छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने बेमेतरा जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मंत्री श्री बघेल ने परेड निरीक्षण कर सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस समारोह बेमेतरा के बेसिक मैदान में आयोजित किया गया था। मंत्री श्री बघेल ने तीन रंग के गुब्बारे शांति स्वरूप आकाश में छोड़े। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। - -शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज-शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित-स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुतिरायपुर / महासमुंद जिले में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस जवानो और स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली। श्री अग्रवाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।मुख्य समारोह मंें स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में खुली जीप में भ्रमण कर जनता का अभिवादन स्वीकार्य किया। परेड कमांडों परिचय के बाद हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस मौके पर आम-नागरिकों और स्कूली बच्चों को उन्होंने गणतंत्र दिवस बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह में श्री अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर श्री प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित थे।मिनी स्टेडियम में आयोजित किये गए इस समारोह में महासमुंद जिले के रंग-बिरंगी परिधानों से सजे लगभग 1000 स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर तैयार की गई झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। समारोह में जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान शासकीय आशी बाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद और तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान स्वास्थ्य विभाग एवं तृतीय स्थान उद्यानिकी-क्रेडा विभाग ने प्राप्त किया।इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, अनेक जनप्रतिनिधि पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य-नागरिक और बड़ी संख्या में आम-नागरिक एवं स्कूली बच्चें उपस्थित थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर उनसे बातचीत की व कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत 13 बुजुर्गों को कम्बल व फल देकर सम्मानित किया।मंत्री श्री वर्मा ने वृद्धाश्रम के डायनिंग हाल, किचन एवं शयन कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम की केयर टेकर से बुजुर्गों के लिए उपलब्ध भोजन, मेडिकल सुविधा , पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।ज्ञात हो कि तुलसी लोक विकास संस्थान छतीसगढ़ द्वारा संचालित श्री वाटिका वृद्धाश्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त है। यहाँ वर्तमान में 10 महिला एवं 3 पुरुष बुजुर्ग निवासरत है। यहां बुजुर्गों को समय पर नाश्ता एवं भोजन दिया जाता है। शुद्ध पेयजल के लिए एक आरओ सिस्टम भी है।इस दौरान कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, एसडीएम सुश्री रोमा श्रीवास्तव, समाज सेवी श्री विजय केशरवानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- -तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कर्तव्य पथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी-गणतंत्र दिवस के परेड में आकर्षण का केंद्र बनी छत्तीसगढ़ की झांकी-* फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी उत्सुकता से निहारा, तालियां बजाई*-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भी किया उत्साहवर्धन*नई दिल्ली // आज 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बस्तर की आदिम जनसंसद विषय पर केंद्रित छत्तीसगढ़ की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उत्सुकता के साथ झांकी का अवलोकन किया। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। झांकी में जगदलपुर के मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया था।कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी छठवें क्रम पर थी। उद्घोषणा में जनजातीय समाज मे आदिम काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और विषय वस्तु की प्राचीनता के बारे में जब बताया गया तो दर्शकों का कौतुहल बढ़ गया। उन्होंने तालियां बजाकर सराहना की। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मांदर की थाप और बांसुरी की धुन पर परब नृत्य का प्रदर्शन किया।छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम 'भारत लोकतंत्र की जननी' पर आधारित है। 'बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार' विषय पर बनी झांकी में जनजातीय समाज के सांस्कृतिक सौंदर्य और कलाधर्मिता को भी दर्शाया गया था।मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है, जो 600 सालों से निरंतर जारी है। कोंडागांव जिले के बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा नामक स्थान पर भी आदिम लोकतांत्रिक चेतना के प्रमाण मिलते हैं। इस स्थान से जुड़ी लोककथा के अनुसार आदिम-काल में जब कोई राजा नहीं था, तब आदिम-समाज एक नीबू को राजा का प्रतीक मानकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था।
- दुर्ग / गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
- दुर्ग /गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में उप संचालक श्री एम.एस. सोरी ने ध्वजारोहण किया। अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, , सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कनक कोमरा एवं श्री दिनेश साहू, श्रीमती हेमलता साहू, श्री भोलाराम यादव उपस्थित थे।
-
-बिजली कर्मियों को महंगाई भत्ता, दीपावली बोनस देने की घोषणा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कम्पनी मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पावर कंपनी के चेयरमेन श्री पी.दयानंद (आई.ए.एस.) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने नई ऊर्जा के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है, उन्हें पूरा करने में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की अहम् भूमिका है। सस्ती और सुलभ बिजली के जरिए हम आम आदमी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये कार्य कर रहे हैं। चेयनमेन ने इस अवसर पर पाॅवर कंपनी के कर्मियों व पेंशनरों को महंगाई भत्तें की सौगात दी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया गया है। साथ ही उन्होंने एक्सग्रेसिया/बोनस 11 हजार रूपये तथा वाहन भत्तें में वृद्धि की भी घोषणा की।पाॅवर कंपनी के डंगनिया स्थित मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में श्री पी.दयानंद ने कहा कि प्रदेश के 62 लाख 64 हजार उपभोक्ताओं को निरतंर गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान करना हमारे लिये गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ आर्थिक रूप से तेजी से उभरता हुआ प्रदेश है, हम कोयला आधारित संयंत्रों के अलावा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रहे हैं। इसके लिए जनरेशन कंपनी ने प्रदेश के 5 स्थानों को पंप स्टोरेज तकनीक से विद्युत उत्पादन के लिए चिन्हित किया है। कोरबा पश्चिम में लगभग 13,000 करोड़ की प्रस्तावित 1,320 मेगावॉट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर परियोजना की स्थापना की दिशा में हम तेजी से अग्रसर हैं। समारोह में प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे एवं जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमाण्डर श्री ए. श्रीनिवास राव विशेष रूप से उपस्थित थे। चेयरमेन ने विधिवत् परेड की निरीक्षण किया एवं सलामी दी। समारोह में सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के सिपाहियों ने पारंपरिक ड्रेस में मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। पाॅवर कंपनी के बैंड दल ने ‘सारे जहां से अच्छा‘ धुन बजाकर दर्शकों का मन मोह लिया।चेयरमेन ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की दिसम्बर 2023 की औसत लोड फेक्टर रिपोर्ट के अनुसार देशभर के 33 स्टेट पॉवर सेक्टर द्वारा संचालित विद्युत संयंत्रों का औसत प्लांट लोड फैक्टर 68.06 प्रतिशत रहा, जबकि इसी दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का पीएलएफ 83.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस प्रकार जनरेशन कंपनी के संयंत्रों को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना के अनुरूप हमारा देश-प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में विकास के नये प्रतिमान गढ़ रहा है। देश में वन नेशन-वन ग्रिड संचालित है। ऐसे में ग्रिड से समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत आपूर्ति का कार्य छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी बेहतर तरीके से कर रही है। ट्रांसमिशन कंपनी को निरंतर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए पारेषण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण समय-समय पर करना आवश्यक है। अतः इस वर्ष राज्य में स्थापित अति उच्चदाब ट्रांसफार्मरों में 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। प्रदेश में 14000 सर्किट किलोमीटर अति उच्चदाब लाईनों एवं 336 पॉवर ट्रांसफार्मरों के नेटवर्क से निरंतर विद्युत आपूर्ति करना सबसे बड़ी चुनौती है। इस वर्ष ट्रांसमिशन कंपनी ने नेटवर्क की उपलब्धता 99.79 प्रतिशत बनाये रखने में सफलता हासिल की है, जो विद्युत नियामक आयोग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 99 प्रतिशत से अधिक है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने विशाल नेटवर्क के जरिए जिसमें 1374 विद्युत उपकेंद्र के साथ 4 लाख किलोमीटर वितरण लाईनें स्थापित है, लगभग 63 लाख उपभोक्ताओं को 24X7 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति कर रही है। इस विशाल नेटवर्क को निरंतर जीवंत बनाए रखने का कार्य डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के शहर से लेकर दूरस्थ गांव में फैला मैदानी अमला पूरी मुस्तैदी से कर रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले किसानों के 7 लाख पम्प कनेक्शनों को तथा स्टील, सीमेंट और चावल उद्योगों को किफायती और निरंतर बिजली प्रदान की जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी आ रही है।श्री पी.दयानंद ने कहा कि भविष्य में हमें और बेहतर तरीके से कार्य करना होगा। भारत सरकार के सहयोग से प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने की दिशा में कार्य आरंभ किया जाना है, इसके लिए रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) लागू की गई है, जिसमें स्मार्ट मीटर पर 4,089 करोड़ रूपए तथा लाइनलॉस में कमी लाने के लिए 3,544 करोड़ रूपए की योजनाएं शामिल हैं।उन्होंने उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं देने के संकल्प के साथ कहा कि सूचना प्रौद्योगिक के इस दौर में पॉवर कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को मोर बिजली मोबाईल ऐप के माध्यम से जोड़ा है ताकि उपभोक्ताओं को बिजली बंद की सूचना देने, बिजली बिल के भुगतान, नये कनेक्शन के लिये आवेदन आदि कार्यो में सुविधा हो। इस मोबाइल ऐप को 20 लाख से अधिक उपभोक्ता उपयोग कर रहे हैं।श्री दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी तीनों कंपनियों के कर्मियों के हितों को लेकर सजग है, उनके के लिए अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू अक्टूबर 2023 में लागू की गई है, जिसमें 10,000 नियमित कर्मी एवं 11,000 पेंशनर्स एवं उनके पात्र आश्रित शामिल हैं। अभी रोजाना औसतन 11 हितग्राही कैशलेस ईलाज की सुविधा प्राप्त रहे हैं। योजना लागू होने के तीन महीने में 106 अलग-अलग अस्पतालों में 1,035 हितग्राहियों को कैशलेस सुविधा प्राप्त हुई। इसके लिए मोर बिजली कंपनी मोबाइल ऐप भी बनाया गया है, जिसमें कर्मियों को ई-हेल्थ कार्ड, नेटवर्क अस्पताल, भर्ती की सूचना तथा इलेक्ट्रानिक माध्यम से क्लेम जमा करने तथा क्लेम की अद्यतन स्थिति जानने की सुविधा शीघ्र दी जा रही है।अध्यक्ष ने कहा कि पॉवर कंपनियां राज्य में रोजगार देने में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है, जिसके तहत इस वर्ष में 31 कनिष्ठ यंत्री एवं 327 डाटा एंट्री आपरेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा सहायक यंत्री के 52 पद एवं कनिष्ठ यंत्री के 377 के पद में भर्ती हेतु व्यावसायिक परीक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने भर्ती एवं कैशलेस चिकित्सा संबंधी कार्य के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग की प्रशंसा की।समारोह में सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी आर.के.साहू, सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह एवं बैन्ड दल के ताराचंद बेन के नेतृत्व में परेड की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन प्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री गोविंद पटेल ने किया। - उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी कियारायपुर। देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आधुनिक कृषि अनुसंधान एवं उन्नत प्रौद्योगिकी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय रायपुर के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं के बैंड समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश बनवासी द्वारा किया गया।कृषि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहणरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. श्रीकान्त चितले, ओ.एस.डी. स्थापना डॉ. यमन कुमार देवांगन, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने ध्वजारोहण कर अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें।संविधान देश के लोगों को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से समान अवसर देता है।संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर उपायुक्त द्वय ज्योति सिंग और श्रीमती सरिता तिवारी सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर बी सी साहू,बी बी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
- -प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंगलिश मीडियम स्कूलरायपुर /राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्याथिर्याें ने मनमोहक प्रस्तृति दी। उनकी प्रस्तुति देख कर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन सहित दशकों ने सराहना किया। इनमें प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंगलिश मीडियम स्कूल को दिया गया। इस प्रस्तुति में 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसके बोल हर घर तिरंगा था। उन्होंने इस नृत्य के माध्यम से बच्चे हमारे तिरंगा के आन-बान और शान से पूरे देश के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही लोंगो में तिरंगे के माध्यम से देश प्रेम की भावना को मजबूत करने और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को आहवान किया। द्वितीय पुरस्कार मायाराम सुरजन शासकीय हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। जिसमें 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके बोल हमर सुघ्घर छत्तीसगढ़ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन के दृष्यों का मोहक चित्रण गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।साथ ही तृतीय पुरस्कार पी.जी. उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। इस प्रस्तुति मंें 290 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसके बोल बस्तरिया आदिवासी संथाली नृत्य निमों-निमों सभी ला जोहार था। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता हुआ नृत्य किया।



























.jpg)