- Home
- छत्तीसगढ़
- -संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया तहसील और कलेक्टोरेट कार्यालय का निरीक्षण-बैठक लेकर राजस्व अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश और सुझावरायपुर / संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज रायपुर जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और तहसील-कलेक्टोरेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजस्व के विवादित और अविवादित प्रकरणों का जल्द निपटारा करें ताकि लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो। राजस्व विभाग आम जनता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा विभाग है। यहां सभी वर्ग के लोग अपनी दैनंदिनी समस्याओं और मुद्दों को लेकर आते हैं। जिनका उनके पूरे जीवन पर तथा भविष्य पर असर पड़ता है। उनके समस्याओं को संवेदनशीलता से सुने और जल्द सुलझाए ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना काटना पड़े। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों में बारंबार तिथि बढाये जाने से पक्षकार का समय और धन दोनो का अनावश्यक व्यय होता है। यथासंभव प्रयास किया जाए की आवश्यता होने पर ही पक्षकार को बुलाया जाकर प्रकरणों का त्वरित आदेश पारित करें। कोशिश करंे पेशियों की संख्या कम होे। बटांकन के लिए अभियान चलाकर निपटारा करने का प्रयास करें। सीमांकन के प्रकरण का भी समाधान करें ।तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण-कमिश्नर श्री अलंग ने रायपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमे यह प्रयास करना है कि तहसील कार्यालय आने वाले आम नागरिकांे से अधिक से अधिक शासन की सुविधाओं का लाभ मिले। राजस्व से जुड़े प्रकरण जैसे नांमाकन, सीमांकन इत्यादि का निपटारा जल्द हो। पेशियों की संख्या कम हो बार बार न आना पड़े। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई ना हो। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रतिवेदन समय में प्राप्त हो, साथ ही नोटिस की तामिली में विलंब ना हो। कमिश्नर ने नाजिर शाखा के निरीक्षण के दौरान पंजीयों के उचित ढं़ग से संधारित ना होने के कारण शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने डब्ल्यूबीएन शाखा के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजीयों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित प्रभारी को उचित ढंग से कार्याें का क्रियान्वयन ना किए जाने पर कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया। और तत्कालीन तहसीलदार को जानकारी लेने कहा।कलेक्टोरेट कार्यालय का भी किया निरीक्षण-कमिश्नर डॉ अलंग ने कलेक्टोरेट कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों को कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। डॉ अलंग ने प्रतिलिपी शाखा के निरीक्षण के दौरान नकल आवेदन और आवेदकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय अधिवक्ताओं से मिलकर समस्याओं के बारे में उनसे बात की उन्होंने बताया कि नकल प्राप्त होने में विलंब लगता हैं। डॉ अलंग ने संबंधित अधिकारियों को टाईम टेबल बनाकर आवेदकों को बुलाने का सुझाव दिया, जिससे आवेदकों को कोई समस्या ना हो। इसी प्रकार उन्होंने आवक-जावक शाखा का भी निरीक्षण किया और रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्टॉक पंजी संधारण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने स्टॉक के वेरिफिकेशन का सुझाव भी दिया। डॉ अलंग ने रेन्ट कंट्रोल शाखा के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण के पेशियों की संख्या 6 पेशी से ज्यादा ना हो। इसी प्रकार उन्होंने नजूल शाखा के निरीक्षण के दौरान कैश बुक और पंजीकरण रजिस्टर दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने निरीक्षण के पश्चात राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। जहां उन्होंने तहसीलदारों से सीमांकन, अतिक्रमण, व्यवस्थापन, नक्शा का बाटांकन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के डब्ल्यूबीएन में उचित ढंग से कार्य करने, पंजीयों का संधारण पश्चात आवश्यक प्रवृष्टि तथा उसका तहसीलदार द्वारा समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकांे का समय बचे, बार बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पडे। परेशानियों का सामना ना करना पड़े और उन्हे अधिक से अधिक शासन की सुविधाओं का लाभ मिले। साथ ही डॉ अलंग ने राजस्व अधिकारियों को पेशियों की संख्या घटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहां कि संभागायुक्त डॉ अलंग के दिए गए निर्देश और सुझाव के अनुसार सभी राजस्व अधिकारी काम करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि रायपुर में राजस्व के लंबित प्रकरणों की संख्या कम से कम हो। जिला प्रशासन द्वारा रायपुर तहसील में राजस्व शिविर का आयोजन किया था। डोर टू डोर संपर्क कर जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने का अभियान चलाया था। इस बैठक में एडीएम श्री एन.आर. साहु, बी.बी पंचभाई, बी.सी साहू और गजेन्द्र ठाकुर सभी एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- चुनई चिरई के इही संदेश, मतदान करबो सब्बोझनरायपुर /आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया सरोरा में बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड फैक्ट्री के परिसर में मतदाता जागरूकता का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बड़ी संख्या में उपस्थित मजदूरों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। चुनाव में सबकी सक्रिय सहभागिता से ही हम जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। चुनाव शांतिपूर्ण, भय मुक्त और निष्पक्ष रुप से संपन्न हो यह हमारा प्रयास होता है। शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र का सम्मान किया जा सकता है और इसे सार्थकता तभी मिलेगी जब इंडस्ट्री के सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान में प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी बहुत अच्छी है, लेकिन रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में कम है, इसे बढ़ाने की जरूरत है। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के मार्गदर्शन में इस दिशा में प्रयास आरंभ किया गया जो की सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी चुनावों में क्षेत्र की महिलाये बढ़ चढ़कर वोट करेगी और हमारे मजदूर साथी भी किसी से पीछे नहीं रहेंगे।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भुरे ने कहां की हमारा यह प्रयास होगा कि हम जिले के विशेष इंडस्ट्रियल एरिया में सबका नाम मतदाता सूची में दर्ज करें तथा मतदान के दिन वोट करने के लिए सभी को फैक्ट्री मालिकों के द्वारा अवकाश भी दिलाया जाएगा, ताकि वे मतदान कर सकें। कलेक्टर ने स्थानीय बीएलओ और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को यह निर्देश दिए की सभी फैक्ट्रीयो में टीम पहुंचकर जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उसे जोड़ा जाए। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही आज के आयोजन के परिपेक्ष्य में प्रकाश डाला।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने इस अवसर पर सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बजरंग स्टील इस्पात इंडस्ट्री के डायरेक्टर श्रवण गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप कोर टीम के सदस्य डॉ. चुन्नीलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम जोनल अधिकारी श्री क्षत्रिय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर की ओर से श्री अमित त्रिपाठी तथा बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के प्रबंधक डायरेक्टर नरेंद्र गोयल और क्षेत्र के सभी बीएलओ आदि उपस्थित थे।
- बालोद। आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने 15 अगस्त 2023 को ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भण्डागार बालोद को 15 अगस्त 2023 को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इस अवधि मेें मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- -अधिकारियों को दिए सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव के साथ जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद स्टेडियम पहुँचकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय समारोह के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आयोजन से जुड़े तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सरयु प्रसाद स्टेडियम की समुचित साफ-सफाई, रंग-रोगन, टेंट, बैठक व्यवस्था आदि के अलावा आयोजन के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु जेनेरेटर आदि व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सरयू प्रसाद स्टेडियम में चल रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड के पूर्वाभ्यास का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, डीएसपी श्री नवनीत कौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रतीक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -मुख्य सचिवों का तृतीय राष्ट्रीय सम्मलेन के संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजनरायपुर / मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में आयोजित होना है। सम्मेलन का विषय जीवन जीने में सुगमता को बढ़ावा देना है जिसके तहत पांच उप विषयों की पहचान की गई है। पांच उप विषयों में से स्कूलिंग एक विषय है जिसका थीम है ‘‘प्रशासन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन में सुगमता को बढ़ावा देना‘’।नागरिकों के जीवन में सुगमता को बढ़ाने, योजनाओं तक पहुंच में सुविधा और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का लक्ष्य है उच्चतम गुणवत्ता वाली शिक्षा, जिसकी सभी तक समान पहुंच हो। जीवन में सुगमता को बढ़ावा देने के लिये 8 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिसमें स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी करने, पुनः जारी करने, संशोधन में आसानी, प्रमाणपत्र, मार्कशीट का सत्यापन आसान बनाया जाना, पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में सुधार, प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये स्कूलों का संयोजन, आधार के लिए छात्रों के पंजीकरण में सुविधा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के लिए डिजीलॉकर के उपयोग का सर्वव्यापीकरण, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता और सीखने के परिणामों में सुधार है।स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में इस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन आज राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के सभाकक्ष में किया गया। डॉ. भारतीदासन ने कार्यशाला में कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिये मार्कशीट, माइग्रेशन प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अंकसूची में सुधार के लिये एक मजबूत ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता है, इससे विद्यार्थियों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी।सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्री व्ही. के. गोयल ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिये मार्कशीट और प्रमाणपत्र सत्यापन की ऑनलाइन सुविधा है। विद्यार्थी प्रमाणपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा डाक के माध्यम से संबंधित विद्यार्थी के सर्टिफिकेट उनके घर के पता पर पहुंचाया जाता है।प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा सुश्री इफ्फत आरा ने कहा कि बच्चों के आधार आईडी का होना आवश्यक है, ताकि शासन के द्वारा दी जा रही सुविधाओं, राशि का लाभ उन्हें मिल सके। बच्चों के सीखने की अधिगम क्षमता में सुधार के लिये ऑनलाइन सिस्टम की आवश्यकता है। परिणाम जल्दी प्राप्त होने की स्थिति में कमजोर विद्यार्थियों के लिये रेमेडियल शिक्षा दी जा सकेगी। अतिरिक्त प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री कैलाश काबरा ने कहा कि शालाओं के संयोजन से विद्यार्थियों को होने वाली समस्या में कमी की जा सकती है, इससे बच्चों के ड्रॉपआउट होने में कमी आएगी। साथ ही स्कूलों के संयोजन से बच्चों को सीखने समझने में फायदा होगा।इस विषय पर एम.आई.एस. के श्री शैलेन्द्र वर्मा द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। कार्यशाला में ट्राइबल, एस.सी.ई.आर.टी., एनआईसी, चिप्स, जिला शिक्षा अधिकारी, एबीईओ, संकुल समन्वयक, शासकीय व अशासकीय शालाओं के प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालयों के प्राचार्य तथा अभिभावक के साथ-साथ समग्र शिक्षा के अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिये। इस पर एक कंसेप्ट नोट तैयार कर मुख्य सचिव को भेजा जायेगा।
- -प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप पर करा सकते हैं पंजीयनरायपुर / जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, जिसका लिंक https://raipurrozgarsangi.com/ है।
- -ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 11 अगस्त तकरायपुर / छत्तीसगढ़ के आकर्षक अभयारण्य में विख्यात बारनवापरा अभयारण्य में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट https://forms.gle/zbPWVVVQDFmMP4ZW6 में 11 अगस्त को शाम 5 बजे तक कर सकते है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्यप्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्व हाथी दिवस पर अभयारण्य में कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में भारतीय डाक विभाग के द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य के जंगली हाथियों के पोस्टल लिफाफा, पोस्ट कार्ड एवं डाक टिकट का विमोचन किया जाएगा, जिससे डाक सुविधा के माध्यम से जंगली हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश जन-जागरूकता के उद्देश्य के साथ व्यापक स्तर पर पहुंच सके।पोस्टल विमोचन के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को बारनवापारा अभ्यारण्य में हाथियों के रहवास वाले क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाएगा। जिससे जन सामान्य तक बारनवापारा में हाथियों की उपस्थिति और इस पारिस्थिकीय तंत्र के महत्व का पता चल सके। ’’विश्व हाथी दिवस’’ पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जंगली हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनमानस का योगदान एवं हाथी-मानव द्वंद्व को कम करना तथा इस पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखने का प्रयास करना है। अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री आनंद कुदरया ने बताया कि यहां वर्तमान में स्वच्छंद विचरण करने वाले वन्य प्राणियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। जिसमें सभी तबकों के हिसाब से 34 कमरे बनाए गए हैं। आमोद-प्रमोद हेतु पर्यटन ग्राम में बारनवापारा अभ्यारण्य में झूला, ओपन थिएटर तथा इंटरप्रिटेशन सेंटर मौजूद है। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत 18 ग्राम शामिल हैं।
- दुर्ग / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वाधान में तथा श्रीमती नीता यादव जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन में गुरूवार 10 अगस्त को पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में ’’आर्शीवाद ब्लड बैंक संस्था, भिलाई जिला दुर्ग’’ के सहयोग से ’’रक्तदान-जीवन दान’’ शिविर का आयोजन किया गया।जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में आयोजित उक्त ’’रक्तदान-जीवन दान’’ शिविर में न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण तथा न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कौंसिलगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सेवा प्रदान करने वाले पैरालीगल वालेन्टियर्स एवम् न्यायालय परिसर में उपस्थित अन्य आमजनों के द्वारा उक्त आयोजित ’’रक्तदान जीवनदान शिविर’’ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए बड़ी संख्या में स्वेच्छ्या रक्त दान किया गया।शिविर में स्वेच्छा से रक्त दान करने वालों दानदाताओं को संस्था के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण करते हुए सम्मानित किया गया ।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के सभी शासकीय व सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों मे रोशनी की जायेगी। उक्त कार्य पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।
- -ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में तैयार किये जा रहे हैं शिलापलकमदुर्ग, /मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में 9 अगस्त से 30 अगस्त तक शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार देश की आजादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीरों का सम्मान करना जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना त्याग दिया। देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की श्रद्धांजलि के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिलापलकम की स्थापना की जाएगी और पंचप्राण शपथ ली जाएगी। आयोजित कार्यक्रम के साथ सेल्फी अपलोड की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के बाद राष्ट्रगान का भी आयोजन किया जाएगा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन ने बताया कि गृह विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शहीदों (वीरों) की जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायतवार तैयार करके पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। 12 से 20 अगस्त तक जनपद स्तर के कार्यक्रम, 21 से 26 अगस्त तक स्थान की पहचान, कर्तव्य पथ पर स्मार निर्माण 27 से 28 अगस्त युवा दल का दिल्ली पहुंचना एवं 29 से 30 अगस्त कर्तव्य पथ पर अंतिम कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानमंत्री द्वारा अमृत वाटिका में पौधारोपण करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव स्मारिका को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। शिलापलकम का लोकार्पण अगस्त महीने में 9 से 15 अगस्त 2023 के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। शिलापलकम में लेखन हिन्दी भाषा में तैयार किया जाएगा। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में शिलापलकम तैयार किया जा रहा है। मनरेगा से स्वीकृति एवं ग्राम पंचायत स्तर, जनपद स्तर कार्यक्रम का अनुमोदन ग्रामीण स्तर पर मिट्टी को एकत्रित करना, पंचायत स्तर से कलशों को जनपद पंचायत स्तर तक लाना, ये सारे कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर के पास किया जायेगा। जिस ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी जलाशय के आसपास, पंचायत भवन, स्कूल, ऐसी भूमि जहां पर वृक्षारोपण के लिए पर्याप्त स्थल उपलब्ध हो तथा चारों ओर से बाउण्ड्री बनी हो वहां पर पौधे लगाए जाएंगे।
- -डौण्डी विकासखण्ड के एम्बेसडर विरेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर को पोस्ट कार्ड भेंट कियाबालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं एवं आम नागरिकों को अनिवार्य रूप से अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज डौण्डी विकासखण्ड के मतदाता जागरूकता एम्बेसडर एवं ग्रीन कमाण्डों श्री विरेन्द्र सिंह ने कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से संयुक्त जिला कार्यालय स्थित उनके कक्ष में मुलाकात कर उन्हें 300 नग पोस्ट कार्ड भेंट की है। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने श्री विरेन्द्र सिंह के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने ब्रांड अम्बेसडर श्री विरेन्द्र सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की।उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपने माता-पिता एवं परिजनों को पत्र लिखकर लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हंे सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूलों, काॅलेजों के अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों तथा गांव, नगर एवं कस्बों में चैपाल लगाकर निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता एम्बेसडर श्री विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा आज कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा को जिला कार्यालय के अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु 300 नग पोस्ट कार्ड भेंट की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को भी पोस्ट कार्ड में संदेश लिखकर उन्हंे अनिवार्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिले के कुपोषित बच्चों एवं एनिमिक महिलाओं के पपीता एवं मुनगे के पौधे का रोपण कार्य निरंतर जारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल-विकास एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा जिले के सभी ग्रामों में निरंतर कुपोषित बच्चों एवं एनिमिक महिलाओं के पपीता एवं मुनगे के पौधे का रोपण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिले में कुपोषण दूर करने कुपोषित बच्चों एवं एनिमिक महिलाओं के घरों मंे 03 मुनगा एवं 02 पपीता सहित कुल 05 पौधों का रोपण किया जा रहा है।
- -गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने दिए निर्देशबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत के साथ शहर में अरपा नदी को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना, पचरीघाट बैराज और शिवघाट बैराज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदारों से निर्माण कार्य के सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को हर हाल में युद्धस्तर पर काम करके 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा को नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने अरपा रिवर फ्रंट में बन रहे उद्यान, रिवर व्यू रोड एवं परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कहा कि बिलासपुर शहर के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करें।
- -स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी जाएगी प्रस्तुतिबिलासपुर /स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से आज पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गये सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि पुलिस परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सवेरे 9 बजे होगा। कलेक्टर ने रिहर्सल के दौरान सभी विभागों के जिला प्रमुखों को उपस्थित होने के निर्देश दिए है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा एवं मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। पुलिस, एनसीसी, नगर सेना, जेल प्रहरी एवं एसएएफ और होम गार्ड की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड किया जाएगा। समारोह स्थल पर स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को हर्षाेल्लास के साथ मानने के लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्वतंत्रता दिवस की रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में रोशनी करने की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
- -राज्य योजना आयोग द्वारा जिलों को दिशा-निर्देशरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य योजना आयोग को विकेन्द्रीकृत जिला योजना निर्माण, समीक्षा, इन योजनाओं के आधार पर संसाधन वितरण की प्राथमिकता निर्धारित करने, राज्य शासन को समय-समय पर समुचित सुझाव देने का दायित्व प्रदान किया गया है। जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत वार्षिक योजना बनाए जाने के संबंध में संविधान में तथा राज्य द्वारा इस संबंध में बनाए गए अधिनियमों में विस्तृत प्रावधान किए गए हैं, जिनके अनुसार जिले के ग्रामीण तथा नगरीय निकायों द्वारा उनके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी तथा इन योजनाओं को जिला योजना समिति द्वारा संकलित कर विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार की जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर, जिला योजना समिति के पदेन सदस्य सचिव हैं।राज्य योजना आयोग द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से समन्वय कर वर्ष 2024-25 के लिये विकेन्द्रीकृत जिला योजना तैयार करने के लिये नवा रायपुर द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। राज्य के समस्त कलेक्टर्स समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा अन्य संबंधित विभागों को इसकी प्रति प्रेषित की गई है तथा विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार कर जिला योजना समिति से अनुमोदित कराने के उपरांत राज्य योजना आयोग को 30 सितम्बर 2023 तक प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।राज्य योजना आयोग के द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाएँ बनाने हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यकताओं का क्रम निर्धारित करना होगा। इसके लिये राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये SDG डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर ग्रामीण एवं नगरीय निकायों से निकलकर आने वाली आवश्यकताओं को भी स्थानीय योजनाओं में पर्याप्त महत्व मिल सके, इसका प्रावधान भी रखा गया है। उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग श्री अजय सिंह द्वारा समस्त जिलों के कलेक्टर्स को पृथक से भी लेख करते हुये दिनांक 30 सितम्बर 2023 तक जिले की विकेन्द्रीकृत वार्षिक योजना भेजने के निर्देश दिए गए है।आयोग द्वारा विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना बनाए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुये आशा की गई है कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर स्थानीय लोगों द्वारा तैयार की गई। योजना शासन तक पहुंच सके तथा विकास कार्यों के लिये आबंटन जारी करते समय शासन के निचले स्तर पर अनुभूत की जाने वाली आवश्यकताओं को ध्यान रखा जा सके।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए उन क्षेत्रों में पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज सक्ती जिले के 132/33 केवीए सब-स्टेशन डभरा में 40 मेगावोल्ट एंपीयर का दूसरा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया। इससे वहां के स्थानीय उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिल सकेगी।माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विद्युत पारेषण प्रणाली को मजबूत करने विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले में स्थित 132/33 केवी उपकेन्द्र में 40 एमव्हीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) क्षमता का एक नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। आज इसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। इससे वहां सब-स्टेशन की क्षमता 80 एमवीए हो हो गई है। इसकी लागत 3.91 करोड़ रुपए है। ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत से क्षेत्र के 72 गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं सहित किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी, साथ ही औद्योगिक इकाईयों को लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री सीएम बाजपेयी, शरद पाठक, आरके अग्रवाल, अमर चौधरी, कार्यपालन अभियंता सर्वश्री जीआर जायसवाल, जेपी सिदार, मोहित बंजारे, सहायक अभियंता सर्वश्री नवीन मिश्रा, एचएस राठौर, बजरंग विश्वकर्मा, संतोष भारद्वाज, एच. वारे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
-मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए और घायलों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। - -मत्स्य पालकों को हो रही उत्तम किस्म के मत्स्य बीज की आपूर्तिरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मछली पालन को कृषि का दर्जा प्रदान किये जाने से मत्स्य कृषकों को बिजली दर में छूट एवं निःशुल्क पानी और बिना ब्याज ऋण प्राप्त मिलने से उत्पादन लागत में बहुत कमी आई है। मत्स्य कृषकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यो में शामिल है। अब यहॉ मछली अनुसंधान के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की इकाईया भी आगे आ रही है और छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार भी मिल चुका है।छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन निरंतर विकास एवं प्रगति की ओर बढ़ रहा है।राज्य में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत मत्स्य बीज उत्पादन कार्य से लेकर मत्स्य उत्पादन, मत्स्य विपणन का कार्य किया जा रहा है। राज्य मत्स्य बीज आपूर्ति के क्षेत्र में आत्म-निर्भर एवं भारत के अंतर्देशीय मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छठवें स्थान से पांचवा बड़ा राज्य बन गया है। विगत पौने पांच वर्षों में राज्य का मत्स्य बीज उत्पादन 251 करोड़ से बढ़कर 344 करोड़ स्टेंडर्ड फ्राई हो गया है। मत्स्य बीज उत्पादन में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।मत्स्य बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने हेतु मौसमी तालाबो में मत्स्य बीज संवर्धन कार्यक्रम के तहत मत्स्य पालको द्वारा मत्स्य बीज संवर्धन किया जा रहा है।इस योजना से 5 हज़ार से अधिक मत्स्य पालक लाभ उठा चुके है।इसी तरह वर्ष 23-24 में भी 500 मत्स्य पालको द्वारा मत्स्य बीज संवर्धन किया जा रहा है।विगत पौने पांच वर्षों में 23 नए सर्कुलर मत्स्य बीज हेचरी की स्थापना की गई है।वर्तमान में कुल 92 मत्स्य सरर्कुलर हेचरी मत्स्य बीज उत्पादन हेतु उपलब्ध है।ज्ञात हो कि राज्य और देश के अन्य राज्यो पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना,केरला और गोवा के मत्स्य पालको के मांग के अनुरूप उत्तम गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज आपूर्ति की जा रही है।
- रायपुर / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5ः30 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, महिलाओं, एवं गणमान्य नागरिकों प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।इस आयोजन की तैयारी के लिए आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह आयोजन के दौरान सफाई एवं बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, नगर-निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, राजभवन के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, नगर-निगम, सी.एस ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के डाकघरों में 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज विक्रय करने का लक्ष्यरायपुर / सरकार द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वालों के योगदान को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने सभी सचिवों को परिपत्र जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त की अवधि के दौरान समस्त कार्यालयों, सभी घरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किये जाएं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्थित सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज, जिसका आकार 20 इंच गुणा 30 इंच एवं मूल्य 25 रूपये प्रति झण्डा है, का विक्रय किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने विभिन्न डाकघरों के माध्यम से 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज विक्रय करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, साथ ही आम नागरिकों को भी डाकघरों से झंडा क्रय करने हेतु एवं अपने-अपने घरों में भी ध्वजारोहण करने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सके। यदि आपके कार्यालय को अधिक संख्या में झंडे की आवश्यकता हो, तो डाकघर या इस कार्यालय को तत्काल सूचित करें, ताकि मांग अनुसार आपूर्ति की जा सके।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूर हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।श्री बघेल ने कहा कि असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के कमज़ोर आय वर्ग की श्रमिक महिलाओं को प्रसूति के लिये आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ संचालित की जा रही है। समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदा याद किया जाएगा। file photo
- रायपुर /छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। शाला भवन की मरम्मत, नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड के शासकीय मिडिल स्कूल कुनकुरी को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत मरम्मत कराया गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि पहले छत खराब होने के कारण पानी टपकता था, जिससे पढ़ाई करने में समस्या जाती थी। अब स्कूल की मरम्मत हो जाने से पानी टपकने से मुक्ति मिल गई है। दीवारों में रंग रोगन करके सुंदर बनाया गया है। स्कूल का वातावरण बहुत अच्छा लगता है। अब पढ़ने में मन लगता है। बगीचा विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमडा के विघार्थियों ने बताया कि उनका स्कूल भवन मरम्मत हो जाने से पढ़ने लिखने के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है।
- -मुख्यमंत्री ने माना में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का किया शुभारंभ-रायपुर, दुर्ग तथा बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल भवनों का शिलान्यास-रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा में रेंज स्तरीय नए साईबर पुलिस थानों का लोकार्पणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान पुलिसिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नवीन पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए आधुनिक तकनीक तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त साईबर थाना, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अुनसार फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का निर्माण 6.67 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है, इससे छत्तीसगढ़ पुलिस को उत्तम और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस सेवा की अहम भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में पुलिस सेवा को सुदृढ़ बनाने हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत उन्हें बेहतर वातावरण, बेहतर सुविधाएं तथा बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत आज आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। इससे पुलिस बल की ताकत तथा क्षमता और बढ़ जाएगी तथा वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पौने पांच वर्षों के दौरान आप लोगों ने प्रदेश की शांति और सुरक्षा को कायम रखने की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसके परिणाम स्वरूप हमारे राज्य की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों से बेहतर है, यह राज्य में पुलिसिंग सेवा की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है।गृहमंत्री श्री साहू ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा विकास के साथ-साथ सुरक्षा हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिसिंग सेवा को अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस करते हुए और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम को पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेश श्री प्रदीप गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग सेवा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार पहल आदि के बारे में जानकारी दी।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा में रेंज स्तरीय नए साईबर पुलिस थानों का भी शुभारंभ किया। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साईबर अपराध को देखते हुए साईबर घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह साईबर थाने प्रारंभ किए जा रहे हैं। साथ ही नवीन सृदृढ़ीकृत थाना भवनों कोंडागांव जिले बड़े डोंगर, नारायणपुर जिले के फरसगांव और सोनपुर बलरामपुर जिले के बलरामपुर चलगली और रामचन्द्रपुर, महासमुंद जिले के सराईपाली, दुहलू और कोमाखान, दन्तेवाड़ा जिले में कटेकल्याण, कबीरधाम जिले में चिल्फी और सिंघनपुरी और राजनांदगांव जिले के पाटनखास का भी उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान 16वीं वहिनी, छसबल नारायणपुर में 16 अराजपत्रित व 32 प्रधान आरक्षक, आरक्षक के लिए आवासगृह तथा जिला बलरामपुर, रायपुर और दुर्ग में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल भवनों का शिलान्यास किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के लिए 67 नवीन दो पहिया वाहन (स्कूटी) एवं जिला पुलिस इकाईयों के लिए 155 नए बोलेरो वाहन की चाबियां भी पुलिस विभाग को सौंपी।इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्य नारायण शर्मा, प्रमुख सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, सचिव गृह श्री अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री पवन देव, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एस.आर.पी कल्लूरी, श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा, श्री अजय यादव, श्री ओ.पी. पाल, श्री रतनलाल डांगी, श्री आर.पी. साय, डॉ. संजीव शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- * शिक्षकों की व्यवस्था में 13 लाख रुपए खर्च कर चुके टेकारी के ग्रामीण* उच्चतर , पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला में प्राचार्य / प्रधान पाठक नहीं* उच्चतर माध्यमिक शाला में भौतिकी, रसायन व हिंदी के व्याख्याता नहीं* रायपुर में पढ़ाने वाले अतिशेष भौतिकी के व्याख्याता का वेतन आहरण टेकारी स्कूल से* पूर्व माध्यमिक शाला में अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक नहीं* प्राथमिक शाला एक शिक्षक के भरोसेरायपुर। जिले के ग्राम टेकारी के ग्रामीणों को उच्चतर माध्यमिक शाला खुलवाना महंगा पड़ रहा है। जनभागीदारी स्कूल खोलने से लेकर उसके हायर सेकेण्डरी में उन्नयन के बाद से पिछले शैक्षणिक सत्र तक ग्रामीण व्यवस्था के तहत जुगाड़ कर तीनों स्कूलों के लिये गुरुजनों की व्यवस्था में ग्रामवासी करीबन 13 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं और अब उनका सब्र जवाब दे रहा है। वे नौनिहालों के बेहतर भविष्य की खातिर उग्र कदम उठाने की तैयारी में हैं पर इसके पूर्व गुरूजनों सहित कार्यालयीन स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने अभी अभी शिक्षा विभाग का प्रभार संभालने वाले शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे को ज्ञापन सौंपा गया है ।यह जानकारी किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे को एक ज्ञापन के माध्यम से दी है। श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम टेकारी में स्वतंत्रता के बाद सन् 1948 से शासकीय प्राथमिक शाला है । सन् 1954 में यहां शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शुरू हुई। ग्रामीणों की मांग पर सन् 2001 में जनभागीदारी उच्च माध्यमिक शाला खोली गई। जिसका शासकीयकरण पश्चात सन् 2011में उच्चतर माध्यमिक शाला के रूप में उन्नयन किया गया। उन्नयन के समय से ही इस विद्यालय में भौतिकी व हिंदी के व्याख्याता का पद रिक्त है। वहीं बीते दो वर्षों से प्राचार्य व रसायन विज्ञान के व्याख्याता का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है। भौतिकी विषय के रिक्त पद के विरुद्ध रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में पदस्थ अतिशेष व्याख्याता का वेतन टेकारी के इस स्कूल से आहरित किया जा रहा है , जबकि यह व्याख्याता शहर के स्कूल को छोड़ टेकारी के स्कूल में सेवा देने तैयार हैं। इसे लेकर विधिवत विभागीय आवेदन दिया जा चुका है।श्री शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त इस स्कूल में सहायक शिक्षक विज्ञान, ग्रंथपाल व सहायक ग्रेड - 3 के एक-एक पद व नियमित भृत्य के 3 पद रिक्त हैं । इसी तरह पूर्व माध्यमिक शाला में बीती 1 मई से प्रधानपाठक व अंग्रेजी तथा सामाजिक विज्ञान के शिक्षक का पद अरसे से रिक्त पड़ा हुआ है । प्राथमिक शाला में बीते 1 जून से प्रधान पाठक का पद रिक्त है । इस शैक्षणिक सत्र में इस विद्यालय में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या 102 है, लेकिन शिक्षक दो हैं जिसमें से एक संकुल समन्वयक बना दिये जाने के कारण विद्यार्थियों को अध्यापन करा पाने में असमर्थ हंै । शिक्षकों की कमी के बाद भी यहां पदस्थ एक और शिक्षक को व्यवस्था के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग से बाहर पदस्थ कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार जनभागीदारी स्कूल खुलने के समय से लेकर अब तक गुरुजनों की व्यवस्था में ग्रामीण जुगाड़ कर तकरीबन 25 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं जिसमें उन्नयन बाद करीबन 13 लाख रुपए खर्च किया गया है। शाला विकास समिति व ग्रामीण सभा की बैठक में गुरुजनों की इस समस्या को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है।शाला विकास समिति के अध्यक्ष हुलास राम वर्मा व सरपंच नंदकुमार यादव ने जानकारी दी कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को बीते व इस वर्ष भी ज्ञापन सौंप ध्यानाकृष्ट कराया गया है । इधर बीते कल बुधवार को ग्रामीणों के आग्रह पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने शालेय शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे को ये जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा और गुरुजनों व स्टाफ की कमी को नौनिहालों के हित में दूर करने का आग्रह किया।
- -नशे के खिलाफ मंदिरहसौद पुलिस ने शुरू किया हैलो जिंदगी अभियान- कुटेसर के आरोपी कोचिये अभी भी शराब बिक्री में व्यस्तरायपुर। मंदिर हसौद थाना अमला ने बीते 48 दिनों के भीतर अवैध शराब के 49 मामले पकडऩे में सफलता हासिल की है जिसमें से 7 मामलों में कोचियों के पास से 5 लीटर से अधिक शराब जप्त होने की वजह से इन्हें खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शेष मामलों में से 2 में 5 लीटर से कम शराब जप्त होने के कारण आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 1 ) के जमानतीय अपराध में गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। बाकी मामले शराब पिलाने के जमानतीय अपराध के हैं।ज्ञातव्य हो कि पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशा के खिलाफ हैलो जिंदगी अभियान की शुरुआत थाना अमला द्वारा की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा पूर्व थाना प्रभारी विरेन्द्र चंद्रा के स्थानान्तरण पश्चात इस थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान के तहत 5 लीटर से अधिक शराब सहित 7 आरोपी थाना अमला के हत्थे चढ़े हैं । इनमें ग्राम पलौद के नेकी कुर्रे- 30 पौव्वा , कुरूद के धर्मेंद्र धृतलहरे - 40 पौव्वा , मंदिर हसौद के खोरबाहरा गेड्रे -33 पौव्वा , चंदखुरी फार्म के मोहित उर्फ मोंटू -48 पौव्वा , राखी के रघुवीर जांगड़े - 40 पौव्वा , धमनी के छन्नू निर्मलकर - 30 पौव्वा व बडग़ांव के प्रेमू यादव - 30 पौव्वा, शामिल हैं। इधर बीते 7 अगस्त को थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ांव व कुटेसर में अवैध शराब बिक्री नहीं थमने की शिकायत किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से किये जाने के तुरंत बाद सक्रिय थाना अमला ने उसी दिन बडग़ांव के एक प्रमुख आरोपी शराब कोचिया प्रेमू यादव को 30 पौव्वा शराब सहित पकडक़र न्यायालयीन आदेश पर जेल दाखिल करा दिया है । शेष शराब कोचियों भी पुलिस अमला द्वारा तलाश में रहने की जानकारी मिलने पर दहशत में आ गए हैं। बडग़ांव व कुटेसर के आरोपी शराब कोचिये थाना अमला के साथ आंख मिचौली में लगे हैं । दहशत में आये बडग़ांव के शेष शराब कोचियों ने अपने साथी शराब कोचिया के पकड़े जाने के बाद फिलहाल शराब बिक्री बंद कर दी है पर कुटेसर के आरोपी कोचिये अभी भी शराब बिक्री कर रहे हैं व बडग़ांव में जुटने वाला पियक्कड़ों का हुजूम कुटेसर पहुंच रहा है ।



.jpg)




.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)