- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैलीबिलासपुर. सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 12 से 18 जनवरी 2027 तक बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में किया जाएगा। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।भर्ती रैली में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट तथा उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए हैं। उम्मीदवार भर्ती रैली में प्रवेश पत्र के साथ रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से लेकर आएं।अग्निवीर क्लर्क की भर्ती 11 अक्टूबर को सागर मेंअग्निवीर लिपिक पद के लिए भर्ती का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। इसमें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल अग्निवीर लिपिक उम्मीदवार शामिल होंगे। संबंधित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल ‘ARO Raipur (Official Channel)’ से जुड़ें। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। उम्मीदवार किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलिये के झांसे में न आएं और भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें।
- बलौदाबाजार /एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-3, पैंजनी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। आंनलाईन आवेदन करने के अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपर्क कर सकते है।
-
-एक वर्ष तक जिला एवं सीमावर्ती जिलों में प्रवेश प्रतिबंधित
बलौदाबाजार / जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश जारी किया हैआदेश के तहत थाना पलारी अंतर्गत निवासी नगर पंचायत पलारी के शिवम उर्फ कथरी वर्मा पिता हेमलाल वर्मा, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार अंतर्गत निवासी ग्राम करहीबाजार के राहुल कुमार अंजान पिता अशोक अंजान एवं थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार के विकास जोशी पिता राजकुमार जोशी को जिला बदर किया गया है । उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 (ख ) के तहत किया गया है जिसमें 1 वर्ष के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।
-
-नदी किनारे के गांवों के लिये अलर्ट जारी
रायपुर। धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के दौर के चलते 3 जलाशय गंगरेल , मुरूमसिल्ली व दुधावा जहां लबालब होने के कगार पर है वहीं सोढूंर जलाशय लगभग एक चौथाई से कुछ अधिक खाली है । गंगरेल में पानी के आवक को देखते हुये बांध की सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल का पट खोल 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसमें से 2 हजार क्यूसेक महानदी मुख्य नहर व 2 हजार क्यूसेक महानदी में छोड़ने के साथ नदी किनारे के ग्रामों के लिये बतौर ऐहतियात अलर्ट जारी कर दिया गया है । 2 सितंबर मंगलवार की सुबह 8 बजे की स्थितिआ में गंगरेल 96.17 प्रतिशत भर चुका था और 4342 क्यूसेक पानी का आवक जारी था । मुरुमसिल्ली जलाशय 98.49 प्रतिशत भर चुका था और आवक 745 क्यूसेक का था । दुधावा जलाशय 83.56 प्रतिशत भर चुका था और आवक 1178 क्यूसेक था । सोढूंर जलाशय 69.25 प्रतिशत ही भर पाया है और आवक भी महज 167 क्यूसेक था ।
गंगरेल से ओव्हर फ्लो बंद होने की स्थिति में समीक्षा की मांग
हो रहे बरसात के चलते फिलहाल खेतों को सिंचाई पानी की आवश्यकता नहीं है पर गंगरेल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ओव्हर फ्लो पानी को महानदी मुख्य नहर में छोड़ा जाना उन अपवादस्वरूप किसानों के हित में है जो बारिश के बीच भी सिंचाई पानी की आवश्यकता महसूस कर रहे थे । बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले जल उपभोक्ता संघों के अध्यक्ष रहे थानसिह साहू , हिरेश चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , गोविंद चंद्राकर , धनीराम साहू , चिंताराम वर्मा , भारतेन्दु साहू , प्रहलाद चंद्राकर , तुलाराम चंद्राकर व भूपेंद्र शर्मा ने मांग की है कि गंगरेल से ओव्हर फ्लो बंद होने की स्थिति में मौसम के मद्देनजर समीक्षा के बाद ही गंगरेल का पानी दिया जावे अन्यथा पानी व्यर्थ नदी - नालों में जावेगा । इसके साथ ही बंगोली सिंचाई उपसंभाग के कार्यक्षेत्र में पदस्थ उप अभियंताओं को भी रोजाना फील्ड में रहने की सुनिश्चित व्यवस्था की भी मांग अधीक्षण अभियंता एस के साहू से की है । -
स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, जूता एवं टाॅफी के साथ-साथ दिया अपना आत्मीय स्नेह एवं दुलार, स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीण हुए अभिभूत
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में अभिनव एवं शिष्ट परपंरा की शुरूआत करते हुए आज 02 सितंबर को अपना जन्मदिन जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदिवासी बहुल ग्राम नंगूटोला के स्कूली बच्चों के साथ मनाया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को न्योता भोज भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ शासकीय प्राथमिक शाला नंगूटोला में जमीन में बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली बच्चों के लिए स्वयं प्लेट लगाकर उन्हें भोजन भी परोसा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जूता एवं टाॅफी प्रदान कर अपना अपार आत्मीय दुलार एवं स्नेह प्रदान किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में समझाईश भी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बच्चों को पूरे मनोयोग तथा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई-लिखाई कर जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने संस्थान, माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे एवं जिला स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होेकर पूरा उत्साह एवं आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाने के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया। -
बालोद/ बालोद जिले के नवपदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री अशोक कुमार चंद्रवंशी ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से भेंटकर उनका परिचय लिया।उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री अशोक कुमार चंद्रवंशी को जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। कार्यालय में कार्यभार संभालने के पश्चात् श्री चंद्रवंशी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाना तथा मीडिया के माध्यम से शासन व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर सहायक ग्रेड 03 श्री मनीष कुमार यादव, सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान, श्री राजेन्द्र कुंजाम, श्री कृष्णशरण साहू, श्री घनश्याम चन्द्राकर, श्री हुलेश रजक एवं श्री सुरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।
-
फल व सामग्री भेंट कर लिया आशीर्वाद
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर संवेदनशीलता और सादगी की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनसे आशीर्वाद लिया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों को ताजे फल एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भेंट की। उन्होंने प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक से व्यक्तिगत रूप से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या तथा खान-पान की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम प्रबंधन को सभी अंतवासियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को अपने बीच पाकर और उनसे आत्मीय दुलार प्राप्त कर वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग प्रसन्नचित हुए। उन्होंने श्रीमती मिश्रा को दीर्घायु व सफल जीवन का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम के स्टाफ उपस्थित थे। - महासमुंद / शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अध्यापन कार्य के लिए अंशकालीन व्याख्याताओं की आवश्यकता है। संस्था द्वारा अंग्रेजी विषय के लिए एक पद तथा सिविल इंजीनियरिंग संकाय के लिए एक पद पर अंशकालीन व्याख्याता नियुक्त किए जाएंगे।प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक ने बताया कि पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्था की वेबसाइट www.polymsmd.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं। शासन के आदेशानुसार चयनित अंशकालीन व्याख्याताओं को 800 रुपये प्रति पीरियड की दर से मानदेय दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 56 हजार 100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। नियुक्ति के संबंध में प्राचार्य, शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद का निर्णय अंतिम एवं बंधनकारी होगा।
- - खेल कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभावान खिलाड़ियों का करें चिन्हांकन- जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर कलेक्टर ने ली बैठकमोहला । कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक लेकर जिले में खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल अधोसंरचना एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की। इसके लिए जिले में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभावान बच्चों का चिन्हांकन किया जाए और उनकी प्रतिभा के अनुरूप उन्हें प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री डीआर ध्रुव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डीईओ श्री वाईडी साहू, सहायक क्रीडा अधिकारी श्री वीपी सिंह गाले, व्यायाम अनुदेशक, योग शिक्षक, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव एवं विभिन्न खेल विद्याओं के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने कहा कि जिले में खेल गतिविधियों और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए तैयार करना है।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विभाग द्वारा निर्धारित खेल कैलेंडर के अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाए। खिलाड़ियों को केवल प्रतियोगिताओं में शामिल कराने तक सीमित न रखते हुए उनकी निरंतर प्रैक्टिस, फिटनेस और तकनीकी प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाए।कलेक्टर श्रीमती सलाम ने कहा कि जिले में केवल चुनिंदा खेलों पर ही ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी खेलों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप खेल का चयन कर सकें और जिले के लिए पदक जीत सकें। उन्होंने कबड्डी और बैडमिंटन के साथ-साथ तीरंदाजी जैसे खेलों में बच्चों को बेहतर एवं नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन खेलों में जिले के बच्चों की रुचि और प्रतिभा है, उनमें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।बैठक में जिले में खेलों के लिए उपलब्ध अधोसंरचना, खेल मैदानों की स्थिति तथा आवश्यक सुविधाओं की कमी को दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मैदान और आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध होना जरूरी है। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के साथ ही जहां आवश्यकता है, वहां मैदान एवं सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए आगामी वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संगठनों से फीडबैक लेकर भविष्य की तैयारियों को बेहतर बनाया जाए।बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी स्वर्ण पदक विजेता श्री रूपेश चनापे से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके अनुभवों और प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के दिव्यांग एवं अन्य खिलाड़ियों को भी उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने श्री रूपेश चनापे को बेहतर स्विमिंग प्रैक्टिस के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को और आगे ले जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
- मोहला । शिक्षा सत्र 2026-27 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं से उच्चतर स्तर की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया विभागीय पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जारी है। नवीन विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तथा नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिए 30 जून 2026 निर्धारित है।छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित है। स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र एवं विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम आवश्यक है। छात्रवृत्ति का भुगतान PFMS के माध्यम से आधार सीडेड बैंक खाते में किया जाएगा।वर्ष 2026-27 से संस्थाओं की Geo-Tagging, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों का NSP Portal पर OTR तथा संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी का Biometric Authentication अनिवार्य किया गया है। संबंधित विद्यार्थी एवं संस्था प्रमुख निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
- महासमुंद / मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत संशोधित समय-सारणी के अनुसार महासमुंद जिले के तीर्थयात्रियों के लिए 21 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर की तीर्थयात्रा निर्धारित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित विकासखण्डवार एवं नगरीय निकायवार सीट संख्या के अनुसार कुल 323 तीर्थ यात्रियों एवं 9 अनुरक्षकों का चयन किया जाएगा।कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि चयनित हितग्राहियों का चिकित्सकीय जांच एवं परीक्षण कराने के पश्चात पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की जाए। साथ ही चयनित हितग्राहियों की संख्या के 10 प्रतिशत के अनुपात में प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चयनित एवं प्रतीक्षारत हितग्राहियों की सूची निर्धारित प्रारूप में हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी (एक्सल शीट) के माध्यम से 10 सितंबर 2026 तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला महासमुंद को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।यात्रा के लिए पात्र हितग्राहियों को नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित कराने के संबंध में यात्रा तिथि से 24 घंटे पूर्व सूचना प्रेषित की जाएगी। संबंधित जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी चयनित हितग्राहियों को 21 सितंबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाना सुनिश्चित करने कहा गया है। इसके अलावा चयनित पात्र हितग्राहियों एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल हितग्राहियों का निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- -डीसीएस सर्वे में तेजी लाने के निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज महासमुंद अनुविभाग एवं बागबाहरा अनुविभाग के विभिन्न ग्रामों में डिजिटल क्राॅप सर्वे का मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। महासमुंद अंतर्गत उप तहसील तुमगांव के ग्राम बेंद्रीडीह, खैरझिटी तथा पटेवा उप तहसील के ग्राम तोरला में ग्रामीणों के खेतों में उतरकर डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) करते हुए राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सर्वेयरों से फील्ड में सर्वेक्षण के दौरान आ रही समस्याओं और चुनौतियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान महासमुंद एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, बागबाहरा एसडीएम श्री शुभम देव सहित संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी मौजूद थे।कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों एवं सर्वेयरों को डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को पूरी शुद्धता और गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान फसलों और कृषि भूमि की जानकारी का सही एवं सटीक दर्ज किया जाना आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पतेरापाली एवं दारगांव पहुंचकर स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया एवं प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर स्वयं सर्वेक्षण कर डिजिटल माध्यम से फसल संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को देखा और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीसीएस सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो तथा प्रत्येक खेत और फसल की जानकारी का सर्वे पूरी सावधानी एवं शुद्धता के साथ किया जाए, ताकि जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके।ज्ञात है कि जिले के 06 तहसीलों में डिजिटल क्राॅप सर्वे कार्य जारी है। जिसमें जिले में कुल 9 लाख 70 हजार 925 प्लाॅट्स चिन्हांकित किया गया है। जिनमें से 94.32 प्रतिशत प्लाॅट्स एसाइन किया गया है। जबकि अभी तक 5 लाख 33 हजार प्लाॅट्स का सर्वे कर लिया गया है। उन्होंने सभी पटवारियों को अप्रूवल रेट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
-
- पट्टे निरस्त, 7.826 हेक्टेयर भूमि शासकीय घास भूमि (चराई) के रूप में दर्ज करने के आदेश
राजनांदगांव । कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव द्वारा शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से विक्रय किए जाने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया गया है। घुमका तहसील के ग्राम डुडिया के ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में कलेक्टर न्यायालय ने पट्टाधारियों द्वारा की गई भूमि बिक्री को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के प्रावधानों का उल्लंघन माना है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा प्रकरण में संबंधित सभी पट्टाधारियों तथा जिनके द्वारा भूमि क्रय की गई है, उन के्रताओं को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया तथा दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान किसी भी पट्टाधारी अथवा वर्तमान भूमिस्वामी द्वारा पट्टे की भूमि विक्रय के संबंध में सक्षम अधिकारी (कलेक्टर) की पूर्वानुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। न्यायालय ने पाया कि शासकीय पट्टे की भूमि के विक्रय में सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं लिया जाना छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 158 (3) तथा धारा 165 (7ख) उपधारा (1) के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके आधार पर पट्टाधारी उमाबाई एवं अन्य 8 को जारी पट्टे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश पारित किया गया।
7.826 हेक्टेयर भूमि शासकीय घास भूमि के रूप में दर्ज -
कलेक्टर न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार घुमका तहसील के ग्राम डुडिया, प.ह.नं.-13 में संबंधित भूमि को वर्ष 1981-82 से पूर्व की स्थिति में लाते हुए शासकीय घास भूमि (चराई) के रूप में दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कुल 7.826 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसमें विभिन्न खसरा नंबरों की भूमि सम्मिलित है। इनमें खसरा नंबर 353/9, 282/2, 279/2, 281/1, 282/4, 281/2, 353/2, 353/3, 353/5, 353/6, 353/7 एवं 353/8 शामिल है। -
- विभागीय जांच की अनुशंसा
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अल्बियुस एक्का को निलंबित किया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के लिए सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी राजनांदगांव तथा वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी राजनांदगांव द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग में खेल सामग्री खरीदी की संयुक्त जांच की गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अल्बियुस एक्का द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2026-27 तक विभिन्न योजना अंतर्गत 52 लाख 91 हजार रूपए व्यय किए गए। जांच में पाया गया कि श्री अल्बियुस एक्का द्वारा अपने वित्तीय अधिकारों की सीमा का अतिक्रमण करते हुए कलेक्टर एवं सक्षम वित्तीय प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना खरीदी की गई। इस दौरान निविदा व जेम प्रक्रिया नहीं अपनाने, क्रय समिति गठित नहीं करने, स्थानीय विक्रेताओं से सीधे सामग्री खरीदने, सामग्री का भौतिक सत्यापन नहीं कराने तथा अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने सहित अन्य अनियमितता पाई गई। -
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 3 सितम्बर से 9 सितम्बर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तृतीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। काउंसलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि की जानकारी के लिए वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्
ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ का अवलोकन किया जा सकता है। प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालय जिला बिजापुर के प्रवेश के लिए प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी जनता कालोनी एफसीआई गोडाउन के पास रायपुर में तृतीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों के लिए 10 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। शासकीय अवकाश दिवस 4 सितम्बर से 6 सितम्बर 2026 तथा 12 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडि़त प्रमाण पत्र, 10 रूपए के नान ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र एवं विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग तिथि को दिव्यांगता, दिव्याग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अद्र्धसैनिक, सशस्त्र बल अथवा शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग पश्चात संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर अनिवार्यत: जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। - दंतेवाड़ा । दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाईन कर दी गई है। समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने योजना को भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एन एस पी) पर ऑनवर्ड किया है। पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र एवं चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डी बी टी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जागी। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन, सत्यापन और भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ सुविधा भी बढ़ेगी। समाज कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा द्वारा सूचित किया जाता है कि छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्था द्वारा दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच कर सत्यापन किया जाएगा। संस्था स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित है। इसके बाद जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन किया जलेगा। जिसकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। जिला प्रशासन, दंतेवाड़ा द्वारा पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकें।
-
- सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता
राजनांदगांव । सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों के पोषण स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले के ग्राम बोईरडीह निवासी नन्हीं याक्षी पाल भी ऐसे ही प्रयासों से कुपोषण से बाहर निकलकर सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। याक्षी, माता श्रीमती लक्ष्मी पाल एवं पिता श्री सूर्य प्रकाश पाल की पुत्री हैं। प्रारंभिक पोषण मूल्यांकन के दौरान याक्षी को गंभीर तीव्र कुपोषण की श्रेणी में चिन्हांकित किया गया था। उस समय उसका वजन 4.9 किलोग्राम एवं लंबाई 65 सेंटीमीटर दर्ज की गई थी। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और माता-पिता के दैनिक कार्य में व्यस्त रहने के कारण याक्षी की देखभाल मुख्य रूप से उसके दादा-दादी श्री उमाशंकर एवं श्रीमती गीता द्वारा की जा रही थी। याक्षी के पोषण स्तर में सुधार के लिए उसे सामुदायिक स्तर पर तीव्र कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम से जोड़ा गया। इसके तहत नियमित रूप से वजन एवं लंबाई का मापन, फॉलोअप, अतिरिक्त टेक-होम राशन तथा पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा परिवार को बच्चे की आयु के अनुरूप पर्याप्त एवं विविध आहार, भोजन की उचित मात्रा और आवृत्ति तथा बेहतर देखभाल के संबंध में लगातार मार्गदर्शन दिया गया। परिवार ने भी पोषण संबंधी सलाह को अपनाते हुए याक्षी के आहार एवं देखभाल पर विशेष ध्यान दिया। नियमित निगरानी और परिवार की सक्रिय सहभागिता से याक्षी के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में लगातार सुधार हुआ।
आज याक्षी का वजन 7 किलोग्राम एवं लंबाई 70 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। वह कुपोषण से बाहर निकलकर सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंच चुकी है। याक्षी की यह सफलता समय पर कुपोषण की पहचान, नियमित निगरानी, उचित पोषण परामर्श, पूरक आहार और परिवार की सक्रिय सहभागिता के कारण संभव हो सका। - -08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर होंगे विविध आयोजनदंतेवाड़ा । कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एम. भार्गव के मार्गदर्शन में जिले में 01 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा एवं 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जा रहा है।भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल तथा सतत शिक्षा जैसे पांच प्रमुख घटकों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, दंतेवाड़ा श्री प्रमोद ठाकुर ने बताया कि साक्षरता पखवाड़े के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए साक्षरता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।जिला परियोजना अधिकारी डॉ. रत्नबाला मोहन्ती ने बताया कि 01 सितम्बर को स्कूलों में उल्लास शपथ के साथ पखवाड़े की शुरुआत की गई। 02 सितम्बर को ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों की पहचान एवं घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। 03 सितम्बर को मोबाइल ऐप के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन तथा शिक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलेगा। 04 सितम्बर को स्कूलों में साक्षरता संगोष्ठी एवं ‘अंगूठे से कलम की ओर’ अभियान आयोजित होगा। 05 सितम्बर को शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन तथा 06 सितम्बर को रैली, नाटक एवं गीतों के माध्यम से साक्षरता के महत्व का संदेश दिया जाएगा। 07 सितम्बर को वाद-विवाद, भाषण, कविता, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 09 से 15 सितम्बर तक टीएलएम प्रदर्शन, वाचन दिवस, रेडियो जिंगल्स, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेला, हिन्दी दिवस तथा महिला साक्षरता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितम्बर को साक्षरता पखवाड़े का समापन होगा। इस आयोजन का उद्देश्य जिले में साक्षरता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता कक्षाओं से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है।
- टी. सहदेवभिलाई नगर। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग की जेआरएफ शोधार्थी कु. रजनी पटेल ने एक बार फिर यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हिंदी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कु. रजनी पटेल पिछले दो वर्षों से पीएचडी शोध में संलग्न हैं। वे हिंदी विभाग की वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. फिरोजा जाफर अली के निर्देशन में भिलाई की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नलिनी श्रीवास्तव की रचनाओं पर शोधकार्य कर रही हैं।शोध और अध्ययन के साथ दूसरी बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण करना रजनी पटेल की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययनशीलता को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इसी क्रम में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के मानसेवी प्राध्यापक भीखेंद्र देवांगन ने भी दोबारा यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। दो शिक्षार्थियों की इस सफलता से हिंदी विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और शोधपरक वातावरण को नई पहचान मिली है। महाविद्यालय परिवार ने कु. रजनी पटेल एवं भीखेंद्र देवांगन को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
- दंतेवाड़ा। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम के तहत किसानों के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विस्तार अधिकारियों, भू-अभिलेख शाखा तथा समिति प्रबंधकों को किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी वर्ष 2026-27 में धान बिक्री के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन तथा संयुक्त खातों में दर्ज सभी सह-खातेदारों का बकेट क्लेम एवं सहमति सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने लंबित बकेट क्लेम की संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि जब किसी कृषि भूमि में एक से अधिक हिस्सेदार दर्ज होते हैं, तो उसे संयुक्त खाता कहा जाता है। ऐसे प्रत्येक हिस्सेदार के नाम से बकेट आईडी बनती है और उसे एग्रीस्टेक में पंजीकृत कराकर सहमति सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना बकेट क्लेम कहलाता है। संयुक्त खाते के सभी हिस्सेदारों का सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही धान खरीदी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।कलेक्टर ने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि लंबित पंजीयन एवं बकेट क्लेम को समय-सीमा में पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों में सह-खातेदारों का सत्यापन, ओटीपी के माध्यम से सहमति तथा पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाए।कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि पिछले वर्षों में संस्थागत पंजीयन वाले किसानों को दी गई विशेष छूट इस वर्ष समाप्त कर दी गई है। अब संस्थागत सहित सभी श्रेणी के किसानों का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। बिना पंजीयन के किसान इस वर्ष धान विक्रय नहीं कर सकेंगे। उन्होंने समिति प्रबंधकों को सभी लंबित बकेट क्लेम तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।संयुक्त खाते में दर्ज सह-खातेदार यदि किसी अन्य शहर या स्थान पर रहते हैं, तो उनके लिए भौतिक रूप से उपस्थित होना आवश्यक नहीं होगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर ऑनलाइन सहमति प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर ने सभी सह-खातेदारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।जो किसान अथवा संस्थागत खाताधारक इस वर्ष धान विक्रय नहीं करना चाहते हैं, उनसे लिखित घोषणा पत्र लिया जाएगा। घोषणा पत्र में यह स्पष्ट रहेगा कि संबंधित किसान ने स्वेच्छा से पंजीयन नहीं कराया है तथा भविष्य में धान विक्रय नहीं हो पाने की स्थिति में समिति की जिम्मेदारी नहीं होगी। कलेक्टर ने लंबित बकेट क्लेम वाले किसानों को जारी नोटिस की विधिवत तामीली कराने के निर्देश भी दिए। तामीली रसीद में अधिकृत व्यक्ति का नाम, पद, हस्ताक्षर एवं तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज करने को कहा गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के विवाद या शिकायत की स्थिति न बने।
- -भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ने पत्रकार वार्ता में 3 करोड़ लखपति दीदियों और देश की आर्थिक प्रगति का किया उल्लेखरायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएँ सशक्त और आत्मनिर्भर होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती चौधरी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि स्वर्गीय करुणा शुक्ला और डॉ. सरोज पाण्डेय के बाद संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत महती पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में महिला शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है। आज महिलाएँ सिर्फ 'आधी आबादी' नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी हैं। मनुस्मृति के श्लोक 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता' का उल्लेख करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि महिलाएँ अब सिर्फ रसोई तक सीमित न रहकर विमान उड़ाने से लेकर खेलकूद और पर्वतारोहण तक हर क्षेत्र में देश का परचम लहरा रही हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की बदौलत आज देश में करीब 3 करोड़ बहनें 'लखपति दीदी' बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। केवल शहरी ही नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल कर रहा है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नीतियों का परिणाम है।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने बताया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना खुद का पक्का घर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से सीधे आर्थिक मदद मिलती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा सरकारी और चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों में मिलती है। देश के सभी छोटे-बड़े किसानों को खेती के खर्च में मदद के लिए हर साल 6 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हर घर तक पाइप के जरिए साफ और शुद्ध पीने का पानी पहुँचाया जा रहा है। गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएँ वाले चूल्हे से आजादी दिलाने के लिए मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और सिलेंडर दिया जाता है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार भारी सब्सिडी देती है, जिससे बिजली का बिल जीरो हो जाता है और एक्स्ट्रा बिजली से कमाई भी होती है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्य योजनाओं की चर्चा करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि राज्य की शादीशुदा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1,000 रुपये महतारी वन्दन योजना में सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से (21 क्विंटल प्रति एकड़) धान की खरीदी करती है और आर्थिक मदद देती है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के उन परिवारों को सालाना आर्थिक मदद दी जाती है, जिनके पास खेती के लिए खुद की कोई जमीन नहीं है। नियद नेल्लानार योजना योजना में बस्तर के नक्सल प्रभावित और अंदरूनी गाँवों तक बिजली, पानी, राशन, सड़क और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाने की एक बड़ी पहल है। इसी प्रकार रानी दुर्गावती योजना, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, सरस्वती साइकिल योजना आदि की भी चर्चा श्रीमती चौधरी ने की।पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता द्वय शताब्दी पाण्डे व डॉ. किरण बघेल, और महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन उपस्थित रहीं।
- रायपुर / युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा आज रोजगार कार्यालय परिसर, सिविल लाइंस में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उपसंचालक श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा उपलब्ध 422 रिक्तियों के लिए कुल 313 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत 166 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, वहीं 50 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन हुआ। शेष आवेदकों की चयन प्रक्रिया नियोजकों द्वारा जारी है।इस दौरान संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने रोजगार मेले का अवलोकन कर विभिन्न कंपनियों द्वारा की जा रही चयन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। रोजगार मेले ने जिले के युवाओं को एक ही मंच पर निजी क्षेत्र की कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर दिया। 50 युवाओं का अंतिम चयन उनके लिए नए करियर की शुरुआत और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- बालोद । छत्तीसगढ़ शासन युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दुधली बालोद में सत्र 2026-27 के लिए संस्था स्तर पर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं सीधे प्रवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी अब सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग जैसे रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 03 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 06 सितंबर 2026 की रात 11.59 बजे तक चलेगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 07 सितंबर को शाम 05 बजे जारी की जाएगी। सीट आवंटन के लिए अभ्यर्थियों को 08 सितंबर को सुबह 10 बजे संस्था में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। आवंटित सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया 08 सितंबर को दोपहर 01 बजे से 09 सितंबर को दोपहर 01 बजे तक चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए अनुपस्थित एवं अपग्रेडेशन वाले अभ्यर्थियों को 09 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अंतिम अवसर दिया जाएगा।प्रवेश प्रक्रिया को विद्यार्थियों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए शासकीय अवकाश और रविवार के दिन भी सुविधा केंद्र खुले रहेंगे। काउंसलिंग के प्रत्येक चरण में अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक में संचालित रोजगारपरक पाठ्यक्रम युवाओं को तकनीकी ज्ञान, कौशल और बेहतर रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और पंजीयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.cg.gov.in एवं अथवा प्रवेश पोर्टल cgdte.admissions.nic.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर तृतीय काउंसलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित कर दी गई है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 03 सितंबर 2026 से 09 सितंबर 2026 तक संबंधित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालय जिला बीजापुर के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग भी 03 सितंबर 2026 से 09 सितंबर 2026 तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी (जनता कालोनी, एफ.सी.आई. गोडाउन के पास, रायपुर) में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक होगी। इसके अतिरिक्त सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों हेतु काउंसलिंग 10 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासकीय अवकाश दिवस 04 सितंबर से 06 सिंतबर तथा दिनांक 12 से 15 सितंबर तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
- -सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एनएचएआई द्वारा कार्यशाला का आयोजनरायपुर । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर आयोजित कार्यशाला में आचरण नियमों, सतर्कता संबंधी प्रक्रियाओं तथा सीटीई (मुख्य तकनीकी परीक्षक) निरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनएचएआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री आशीष नाथ ने कहा कि सतर्कता केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने पर जोर दिया।मेट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव ने अपने व्याख्यान में कार्यस्थल पर नैतिकता, ईमानदारी और जिम्मेदार आचरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की दीर्घकालिक सफलता के लिए व्यावसायिक दक्षता के साथ नैतिक मूल्यों का पालन भी आवश्यक है।सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सेवानिवृत्त अतिरिक्त महानिदेशक श्री श्याम सुंदर पोरवाल ने अपने संबोधन में अनुशासन, ईमानदारी और जवाबदेही को प्रभावी कार्यप्रणाली का आधार बताया। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं अधोसंरचना से जुड़े कार्यों में पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया और निर्धारित मानकों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है।क्षेत्रीय अधिकारी, रायपुर, एनएचएआई श्री आलोक कुमार ने कहा कि सड़क एवं राजमार्ग निर्माण जैसे बड़े सार्वजनिक कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर, कन्सेशनायर, अथॉरिटी इंजीनियर्स एवं कांट्रेक्टर सहित सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय और स्पष्ट जवाबदेही आवश्यक है। प्रत्येक स्तर पर निर्धारित प्रक्रियाओं, तकनीकी मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतर्कता संबंधी जागरूकता से सभी संबंधित पक्षों में अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही की भावना मजबूत होती है तथा पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलता है। सतर्कता केवल अनियमितताओं की रोकथाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करने का माध्यम है, जिसमें ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।कार्यशाला में एनएचएआई मुख्यालय के सतर्कता विभाग ने सतर्कता मामलों से संबंधित प्रक्रियाओं, शिकायतों के प्रभावी निपटारे तथा मुख्य तकनीकी परीक्षक के निरीक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों एवं इंजीनियरों को सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देशों के व्यवहारिक अनुपालन और आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया। कार्यशाला में श्री धर्मेंद्र कुमार राघव, जीएम विजिलेंस, एनएचएआई, श्री डॉ. अनिल दीक्षित, ज्वाइंट डायरेक्टर, आईसीएआर, डॉ. अर्जुन कदम, डीएसपी, सीबीआई, श्री संजय गौर, डीआईजी, बीएसएफ समेत क्षेत्रीय कार्यालय एवं समस्त पीआईयू के अधिकारी कर्मचारी, अथॉरिटी इंजीनियर्स, टीम लीडर्स, विशेषज्ञों तथा संबंधित कांट्रेक्टर के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


.jpg)
.jpg)












.jpg)









.jpeg)
