- Home
- छत्तीसगढ़
- - 2047 के विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की बिजली बनेगी सबसे बड़ी ताकत - विधायक ललित चन्द्राकरदुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, श्री ललित चन्द्राकर ने प्रदेश की ऊर्जा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल)दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत संचारण-संधारण संभाग दुर्ग द्वारा सीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया।मुख्य अतिथि की आसंदी से जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सरप्लस राज्य है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा निवेश छत्तीसगढ़ में आएगा क्योंकि यहाँ पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। जब भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा, तब उसमें छत्तीसगढ़ की बिजली का योगदान सर्वाेपरि होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे अब ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाएं ताकि विकास के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू ने की। इस अवसर पर विभाग के प्रति समर्पित सेवा देने वाले रिटायर्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, समय पर बिजली बिल भुगतान और ऊर्जा संरक्षण करने वाले आदर्श घरेलू, कृषि और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं तथा सर्वप्रथम सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।समारोह स्थल पर बिजली विभाग द्वारा विशेष स्टाल और प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को बिजली की बचत और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, श्रीमती आशा विक्की मिश्रा, श्रीमती शीतला ठाकुर एवं विभिन्न सरपंचगण उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता दुर्ग वृत्त श्री आर. के. मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संचारण-संधारण संभाग दुर्ग श्री छगन शर्मा, सहायक अभियंता श्री अविनाश दुबे एवं श्री श्रीकांत बड़गैया सहित बड़ी संख्या में सहायक व कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभाई।
- दुर्ग/ दुर्ग जिले के महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं अदिति मौर्य और खुशबू, जो मूलतः जगदलपुर की निवासी हैं, ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी और सभी वर्गों के हित में बताया है। छात्राओं का कहना है कि इस बजट में महिलाओं, छात्राओं और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले युवाओं की जरूरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। छात्राओं ने बताया कि उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे जिलों में आने वाली छात्राओं को आवास की सबसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। हॉस्टल की सुविधा नहीं होने के कारण कई छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं या फिर पीजी में रहकर पढ़ाई करती हैं, जहां शैक्षणिक माहौल अनुकूल नहीं मिल पाता। वनांचल क्षेत्रों की छात्राओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर है। ऐसे में केंद्रीय बजट में छात्रावास (हॉस्टल) सुविधा की घोषणा से बाहर से आकर पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे वे बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी।छात्राओं ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने महिलाओं पर केंद्रित इस बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पहांदा में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।विद्यार्थियों में ऊर्जा के प्रति जिम्मेदारी और समझ विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में सौर ऊर्जा और बिजली की बचत पर केंद्रित निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य को रंगों के माध्यम से उकेरा गया। सीएसपीडीसीएल की सेवाओं और ऊर्जा संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालन अभियंता, पाटन संभाग श्री बी. पी. दीपक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है, बल्कि वे ऊर्जा के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं। सहायक अभियंता श्री धर्मेन्द्र देवांगन और कनिष्ठ अभियंता सुश्री स्वाति गौतम ने सौर ऊर्जा के लाभ और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सेजस पहांदा के प्राचार्य श्री जे. पी. पाण्डेय सहित सीएसपीडीसीएल के कर्मचारी श्री नेतराम साहू, श्री पुनीत वर्मा, श्रीमती कंचन चतुर्वेदी और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बचाने के संकल्प के साथ हुआ।
- बिजली विभाग के साथ मना छत्तीसगढ़ का रजत उत्सवदुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026' के अंतर्गत 31 जनवरी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), नगर संभाग दुर्ग द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिधियों, विभागीय अधिकारियों और उपभोक्ताओं की भारी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग शहर की महापौर श्रीमती अलका बाघमार उपस्थित रहीं। उनके साथ निगम सभापति श्री श्याम शर्मा एवं विभिन्न वार्डों के पार्षदगण विशेष रूप से सम्मिलित हुए। विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री एस. मनोज, कार्यपालन अभियंता श्री एस. के. महादुले, श्री टी.एन.बंछोर और श्री आर. के. दानी सहित समस्त सहायक व कनिष्ठ अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उत्सव के इस अवसर पर विभाग ने अपनी परंपरा और सेवा को सम्मान देते हुए विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनकी दीर्घ सेवाओं के लिए सम्मानित किया ।कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण और समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने हेतु घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, बीपीएल श्रेणी एवं पीएम सूर्य घर योजना के 5-5 चयनित उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम परिसर में विभाग की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विशेष स्टाल लगाए गए। बैनर और प्रोजेक्टर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बचत, सुरक्षा और नई योजनाओं जैसे पीएम सूर्य घर के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में विद्युत विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रजत महोत्सव के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना एक सराहनीय कदम है।
- आवास निर्माण को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देशबालोद/ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना ने आज ग्राम पंचायत बेलौदी एवं मटिया ह के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रगति, भुगतान की स्थिति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों को जल्द आवास निर्माण शुरू कराने तथा निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप जल्द प्राप्त होंगी, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं होगा। उन्होंने संबंधित सचिव एवं रोजगार सहायक को गुणत्तायुक्त आवास निर्माण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ पंचायतों को आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हितग्राही उन्मुखीकरण पर भी जोर दिया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती नीलम चन्द्राकर, तकनीकी सहायक श्रीमती योगिता वर्मा, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।
- निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अलावा राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन के कार्य तथा अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से अवैध कब्जा हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने तहसीलदार मार्री बंगला देवरी से पसौद से दुर्ग मार्ग में अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अविवादित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर रायपुर नगर पालिक निगम में प्लेसमेंट के माध्यम से कार्यरत 57 कंप्यूटर ऑपरेटर और 2 स्टेनोग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्र व्यवहार कर नगर पालिक निगम रायपुर का समय बर्बाद करने पर और समयावधि में प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण विगत दिनांक 25 नवंबर 2025 के आदेश अनुसार अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर ( मध्यप्रदेश) द्वारा जमा की गयी सुरक्षा निधि एफडीआर की राशि को राजसात करते हुए ठेका निरस्त कर दिया गया है. कार्यादेश जारी होने उपरांत अनुबंधित एजेंसी द्वारा सभी कर्मचारियो का माह दिसंबर 2025 का वेतन भुगतान किया जाना था जो कि आज दिनांक तक लंबित है।नगर निगम रायपुर ने सर्वप्रथम संदर्भित पत्र क्रमांक-1 के माध्यम से अनुबंध की कंडिका क्रमांक-13 अनुसार 5 तारीख तक कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किये जाने एवं एजेंसी द्वारा प्रस्तुत बिल में ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. की राशि भुगतान संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं करने के कारण पत्र प्रेषित किया गया था, किंतु एजेंसी द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान नही किया गया एवं एजेंसी द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक न होने के कारण एजेंसी को पत्र क्रमांक-2 के माध्यम से पुनः पत्र प्रेषित किया गया ।सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान द्वारा चाही गई फॉर्म एजेंसी को उपलब्ध कराया जा चुका है एजेंसी द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर/स्टेनोग्राफर की चाही गई जानकारी (बैक विवरण, UAN No., ESIC No. आधार कार्ड कर्मचारियों के मार्कशीट की फोटो कॉपी) नगर पालिक निगम रायपुर का रजिस्ट्रेशन नंबर आदि एजेंसी को उपलब्ध कराया जा चुका है।सम्बंधित एजेंसी द्वारा चाही गई सभी जानकारी एजेंसी को उपलब्ध कराने पश्चात अनुबंध के कंडिका क्रमांक-10 के अनुसार कर्मचारियों का वेतन भुगतान से संबंधित RTGS एवं ई.पी.एफ./ ईएस.आइ.सी. की राशि भुगतान से संबंधित चालान प्रस्तुत करने हेतु संदर्भित पत्र क्रमांक-3 के माध्यम से एजेंसी को विगत दिनांक 29 जनवरी.2026 को अपरान्ह 12 बजे तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया था, किंतु आज दिनांक तक अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यायान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर ( मध्यप्रदेश ) द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है।एजेंसी द्वारा द्वारा प्रस्तुत पत्र दिनांक 30 जनवरी.2026 में लेख है कि समस्त कर्मचारियों के लेबर लायसेंस बनवाने में प्रति व्यक्ति 1275/- का अतिरिक्त भार पड़ रहा है का उल्लेख किया गया था। इस संबंध मे कार्यालयीन पत्र कमांक दिनांक 30 जनवरी 2026 के माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त जिला-रायपुर छ.ग को प्रेषित कर जानकारी चाही गयी।संदर्भित पत्र कमांक 4 के माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त जिला-रायपुर द्वारा यह अवगत कराया गया कि प्रति व्यक्ति के लिए 1012 रूपये (प्रतिभूति राशि एवं अनुज्ञप्ति शुल्क) का भार आवेगा और कार्य पूर्ण होने उपरांत जमा की गई सुरक्षा निधि के वापसी के प्रावधान है, जो कि ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने उपरांत कार्यालय में अनुज्ञप्ति, सुरक्षा निधि राशि का चालान व प्रमुख नियोजन द्वारा प्रदाय फार्म VI B प्रस्तुत करने पर ठेकेदार के बैंक खाते में ऑनलाईन हस्तांतरित किया जाता है।इससे यह स्पष्ट होता है कि अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर को गलत तथ्य प्रस्तुत किया जा रहा है और कम्प्यूटर ऑपरेटर / स्टेनोंग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्राचार कर नगर पालिक निगम रायपुर का व्यर्थ में समय बर्बाद किया जा रहा है।अतः समयावधि में कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान कालीमठ मन्दिर के पास अमनपुर जबलपुर (मध्यप्रदेश,) द्वारा जमा की गई सुरक्षा निधि की राशि एफ.डी.आर. दिनांक 23 सितम्बर 2025 को राजसात करते हुए अनुबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक जोन के अलग-अलग वार्डो में पुराने पानी के जमाव वाले स्थलों का जांच किया जा रहा है। नागरिको को बिमारियो से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा एवं दवाई वितरण कर पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह. के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का विशेष दस्ता तथा जिला मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर मच्छर उन्मूलन हेतु कार्य कर रही है। स्पेयर पम्प से मच्छर लार्वा नियंत्रण हेतु पानी मिश्रीत एक्यूगार्ड एवं व्यस्क मच्छरो के नियंत्रण हेतु मेलाथियान का छिड़काव, जल निकासी, कुलर, ड्रम, कन्टेनर इत्यादि जगहो पर जहां पुराने पानी के जमाव हो ऐसे जगहो को साफ भी किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य स्त्रोत फ्रीज-ट्रे, टायर, गमला आदि का भी निरीक्षण किया गया है। घरो के कुछ जगहो पर लार्वा पाया जाता है, तो उसका वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन किया जा रहा है। इस दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष के आयु पश्चात् मासिक पेंशन प्रदान करने के लिए भारत शासन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया गया है|इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन की सुविधा प्रदान किया जाएगा| प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दिनांक 2 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक नगर निगम भिलाई क्षेत्र के 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु समूह के असंगठित श्रमिकों का पंजीयन करने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है|असंगठित श्रमिक जैसे- फूटकर विक्रेता, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, घरेलु श्रमिक, कचरा बिनने वाले, कृषि श्रमिक, बीड़ी श्रमिक, मोची, हस्तकरधा, धोबी-चमड़े का काम करने वाले, अंतराजिए श्रमिक ओर इस तरह 125 व्यवसाय मे कार्यरत श्रमिकों जिनकी मासिक आय 15000 से कम हो योजना मे शामिल होंगे| 60 वर्ष पश्चात् प्रत्येक श्रमिक को 3000 रूपये न्यूनतम पेंशन प्रतिमाह देय होगा| हितग्राही की मृत्यु पश्चात् नामिनी को 50 प्रतिशत पेंशन दिया जायेगा|इस योजना का क्रियान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से किया जायेगा| प्रत्येक जोन कार्यालय को 360 श्रमिकों का पंजीयन हेतु लक्ष्य दिया गया है| भिलाई शहर के श्रमिक अपनी इच्छा अनुसार इस योजना का लाभ ले सकते है| योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय के पेंशन विभाग मे संपर्क कर सकते है|
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर में किये गये अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाही करने के निर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में सड़क, नाली एवं अन्य स्थलों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान लगातार जारी है। जिससे आम नागरिको का आवागमन सुगम हो।जोन-5 क्षेत्रांतर्गत हुड़कों में मुख्य सड़क मार्ग पर दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों के सामने शेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे नागरिको को आवागमन में परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्व कार्रवाही की गई है। शेष मकान मालिकों को दो दिन के भीतर स्वयं से अतिक्रमण हटाने कहा गया है। नहीं हटाने की स्थिति में व्यापक तौर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की जावेगी। कार्रवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, प्रहलाद लहरे, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, मंगल जांगड़े, गौकरण कुर्रे, राजेन्द्र सिंह, विष्णु प्रसाद सोनी, खेमलाल, पुलिस विभाग से विरेन्द्र साहू, विनोद यादव, छोटेलाल सिंग सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ’सबके लिए आवास मिशन’ 5 वर्षो के लिए प्रारंभ किया गया है। जिसमें आबादी भूमि में निवासरत हितग्राहियों का सर्वे किया जा रहा है, जिसके लिए पात्रता की शर्ते रखी गई है।1. हितग्राही आबादी भूमि में 31 अगस्त 2024 के पूर्व नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निवासरत हो।2. हितग्राही के परिवार जैसे- पति, पत्नी एवं आश्रित बच्चे के समस्त स्त्रोत से वार्षिक आय अधिकतम राशि 3.00 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए।3. पिछले 20 वर्षो में केन्द्र सरकार, राज्य शासन एवं नगरीय निकास के किसी भी आवास योजना का लाभ ना लिया हो।4. आवश्यक दस्तावेज में हितग्राही का भूमि का पटटा, विद्युत देयक रसीद, संपत्तिकर रसीद, समेकित कर रसीद, राशन कार्ड, मतदाता सूची, किरायानामा, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय दस्तावेज, वर्ष 2011 के जनगणना सूची में नाम प्रस्तुत करना होगा।इसी योजना से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय जोन क्रमांक-3 का हेल्प डेस्क नंबर के प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में संपर्क कर सकते है।
- रायपुर/प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, डॉ. नवीन मारकण्डे जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज जी, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी एवं जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी उपस्थित रहे।\
- रायपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए संसद में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह समन्वित विकास और राष्ट्र कल्याण के संकल्प का समुचित दस्तावेज है, जो देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। श्री बजाज ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट में कृषि के क्षेत्र में एआई तकनीक से किसी उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है । श्री बजाज ने कहा कि इस बजट के माध्यम से सरकारी समितियां व संस्थाओं को सशक्त बनाकर सरकार से समृद्धि लाने का प्रयास हुआ है , साथ ही साथ ग्रामीण रोजगार व आजीविका योजनाओं को फोकस किया गया है। उन्होंने महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लागू करने का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से खादी, हाथ करघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा मिलेगा।
- रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह बजट कर्ज को नियंत्रित रखते हुए विकास के लिए आर्थिक संसाधन सुरक्षित रखता है। भारत का विकास अब अभूतपूर्व गति और अनुशासित खर्चे से हो रहा है। स्केल-अप, इक्विपमेंट, मटेरियल्स, फुल-स्टैक आईपी, स्किल सेंटर्स, नेक्स्ट-जेन मैन्युफैक्चरिंग और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग का करियर सुरक्षित रहेगा। किसी भी तकनीकी क्षेत्र में भारत, दुनिया में किसी देश से पीछे नहीं रहेगा। हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी और वर्ल्ड क्लास होगी। छत्तीसगढ़ में अमृत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य अगले वित्तीय वर्ष में और गति पकड़ेगा। इसी प्रकार किसानों के लिए भारत-विस्तार नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी और अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह देगा। राज्य की ग्राम पंचायतों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आधारभूत अधोसंरचना विकास पर सरकार के छ : गुना वृद्धि किये जाने का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य को भी मिलेगा। सांसद पाण्डेय ने आगे कहा कि ये विकसित भारत का बजट है, बजट से नए रास्ते खुलेंगे, यह जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।
- बजट प्रतिक्रिया/ श्री नंदन जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने केन्द्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट में मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत देते हुए आयकर ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सरकार का मुख्य ध्यान नई कर व्यवस्था को और अधिक आकर्षक बनाने और कर अनुपालन को सरल बनाने पर है। बजट 2026-27 के तहत नई कर व्यवस्था में स्लैब को पुनर्गठित किया गया है। धारा 87A के तहत नई कर व्यवस्था में रिबेट की सीमा को बढ़ाकर 60 हजार रुपए कर दिया गया है। वेतनभोगी कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों व पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए मानक कटौती की सीमा को भी बढ़ाया गया है। श्री जैन ने कहा कि 1 अप्रैल, 2026 से नया आयकर अधिनियम प्रभावी हो रहा है, जिसका उद्देश्य जटिल कानूनी भाषा को सरल बनाना और मुकदमों को कम करना है। इस बजट का सबसे बड़ा प्रभाव मध्यम आय वर्ग पर पड़ेगा। जहाँ पहले ₹15 लाख से ऊपर की आय पर सीधा 30% टैक्स लगता था, अब वह सीमा बढ़ाकर ₹24 लाख कर दी गई है। इससे ₹15 लाख से ₹24 लाख के बीच कमाने वालों को भारी बचत होगी।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने केन्द्रीय बजट ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के विकास के लिए सदन में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें सभी वर्गों पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है वह अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती हैं। बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू और थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं। हमने इस पर निवेश किया है। बजट में स्किल, स्केल और सस्टेनिबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है। आत्मनिर्भर के बाद विकसित और अब वैश्विक भारत का है यह बजट है।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री अलिखेश सोनी ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्पना को पूरा की दिशा में बजट सदन में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी। इस बजट में नारियल, काजू कोको की पैदावार वाले किसानों को प्राथमिकता दी गई है। भारत विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी मिलने में आसानी रहेगी।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा कि केन्द्रीय बजट में 15 हजार स्कूलों व 500 कॉलेजों में एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफ़ेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स) लैब्स, पूर्वी भारत में नया एनआईडी, क्रिएटिव डिजिटल करियर फोकस किया गया है। यह कदम मोबाइल पर कंटेंट देखने वाली पीढ़ी को ही एनीमेशन, गेमिंग और डिजाइन में ग्लोबल करियर बनाने वाली क्रिएटिव फोर्स में बदलने की नींव रखता है। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम का आउटले बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया गया है। नए हाई-टेक टूल रूम्स और कन्स्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट स्कीम और घरेलू हाई-प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा। आयात को कम करने के साथ साथ देश में रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों ने केन्द्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसका स्वागत कर कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 'विकसित भारत' के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस बजट में समाज के विभिन्न वर्गों—महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदायों के लिए व्यापक रणनीतियों और वित्तीय आवंटन का प्रावधान है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि बजट 2026 में 'नारी शक्ति' को आर्थिक विकास का स्तंभ माना गया है। स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कौशल विकास और बाजार पहुंच पर ध्यान दिया जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल के निर्माण और शिशु गृहों की स्थापना के लिए राज्यों को विशेष अनुदान दिया गया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि युवाओं को 'अमृत पीढ़ी' के रूप में संबोधित करते हुए, बजट शिक्षा, कौशल और उद्यमिता पर केंद्रित है। शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का विस्तार किया गया है, जिसमें ₹5000 मासिक भत्ता शामिल है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख तक के ऋण पर 3% ब्याज छूट का प्रावधान और मुद्रा ऋण सीमा के तहत 'तरुण' श्रेणी के तहत ऋण सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दिया गया है, ताकि युवा उद्यमी अपना व्यवसाय बढ़ा सकें।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत विस्तार योजना के तहत एआई-इंटीग्रेटेड एडवाइजरी, प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, रिस्क कम, एग्री-टेक जॉब्स विकसित करने पर फोकस किया गया है। यह पहल खेती को किस्मत से निकालकर डेटा और एआई आधारित निर्णयों पर लाएगी है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है और ग्रामीण युवाओं के लिए एग्री-टेक में नए रोजगार बनते हैं।भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ओबीसी समुदाय के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण प्रदान करने के लिए ₹13,000 करोड़ का विशेष पैकेज घोषित किया गया। प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए शैक्षणिक आधार मजबूत करने पर जोर दिया गया है।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि वंचित समुदायों के लिए 'पीएम जनमन' और 'पीएम-अजय' जैसे मिशनों को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए बुनियादी ढांचे (सड़क, पानी, बिजली) हेतु आवंटन में वृद्धि स्वागत योग्य है। अनुसूचित जाति के प्रभुत्व वाले गांवों के समग्र विकास के लिए 'आदर्श ग्राम' योजना का विस्तार किया गया है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना में जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 700 से अधिक स्कूलों के निर्माण और शिक्षकों की भर्ती में तेजी लाने का लक्ष्य। उद्यमियों के लिए ऋण सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाया गया है।भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मकमूर इकबाल खान ने कहा कि पीएम-विकास अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से महिलाओं और कारीगरों के कौशल विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए पांच योजनाओं का एकीकरण किया गया है। उच्च शिक्षा में अल्पसंख्यक छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' के बजट में वृद्धि की गई है।
- -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रस्तुत बजट 2026-27 हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का माना आभाररायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूजते हैं। केंद्र सरकार के तीन कर्तव्य ग्रोथ को बढ़ावा देना निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना। (2) जनता की उम्मीदों को पूरा करना सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना। (3) सबका साथ, सबका विकास विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना। यह कर्तव्य भारत देश को स्वर्णिम युग और विश्वगुरु बनाने में एक अनूठा पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होगा। मोदी सरकार ने सार्वजनिक निवेश पर मजबूत जोर को कायम रखते हुए दूरगामी संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय मितव्ययिता और मौद्रिक स्थिरता को निरंतर बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए, मोदी सरकार ने घरेलू उत्पादन क्षमता एवं ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है और आयात पर निर्भरता में कमी लाई है। इसके साथ-साथ नागरिक-आधारित विकास को सुनिश्चित किया गया है और रोजगार सृजन, कृषिगत उत्पादकता, परिवारों की क्रय शक्ति और लोगों को सार्वभौमिक सेवाएं प्रदान करने हेतु विभिन्न सुधारों को अपनाया गया है।श्री कौशिक ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के तीन राज्यों—छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल—के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है जिससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही सभी राज्यों के सभी जिलों में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना रखी गयी है जिससे हर ज़िले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने से छत्तीसगढ़ की लड़कियों को एस्ट्रोफिजिक्स, एस्ट्रोनॉमी, मेडिसिन और इंजीनियरिंग जैसे मुश्किल फील्ड्स में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।भारत को मेडिकल वैल्यू टूरिज़्म का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की। इसके तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से पाँच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज़्म हब स्थापित करने के लिए राज्यों को सरकारी समर्थन दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ऐसे बड़े और एकीकृत हेल्थकेयर केंद्र बनाना है, जो अंतरराष्ट्रीय मरीजों को आकर्षित करें और साथ ही देश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करें।श्री कौशिक ने कहा कि भारत महत्वाकांक्षाओं एवं समावेशन के बीच संतुलन बिठाते हुए विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाना और अधिक निर्यात एवं स्थिर दीर्घकालिक निवेश को आकर्षित करते हुए वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ना जारी रखेगा। आज पेश हुआ यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है, जिसे भारत देश में हमेशा याद रखा जाएगा।
-
भिलाई। भिलाई-तीन स्थित रखमणी पैलेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा संगम 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ सुशील द्विवेदी थे। श्री द्विवेदी द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियां के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में आरएसएस के प्रांत संघसंचालक टोप लाल वर्मा को आमंत्रित किया गया था। श्री वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में युवाओं को आरएसएस के शताब्दी वर्ष के बारे में एवं उसके कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कार्यवाहक मुकेश साहू, जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख विनोद देवांगन, नगर सह कार्यवाहक प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिकेशव डडसेना, नगर बौद्धिक प्रमुख द्वारा पूर्ण किया गया।
-
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला कार्यक्रम में होंगे शामिल, बच्चों से करेंगे संवाद
अंतरिक्ष के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांगः भेजेंगे राकेट, बनेंगे सैटेलाइट, ट्रैक होंगे सैटेलाइट
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष यात्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर एवं IDYM फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र (Antariksh Centre) की स्थापना की जा रही है, जिसका लोकार्पण 03 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी, नवा रायपुर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट राज्य के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधे जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा, बल्कि वे उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया को भी नजदीक से समझ सकेंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री, अशोक चक्र से सम्मानित एवं भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। गगनयान मिशन के अग्रणी नायकों में शामिल ग्रुप कैप्टन शुक्ला “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
अंतरिक्ष केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहब की विशेष उपस्थिति रहेगी।
नवा रायपुर में स्थापित यह अंतरिक्ष केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें ISRO मानकों के अनुरूप स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी तथा ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहाँ विद्यार्थी स्वयं उपग्रह का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण तथा सिग्नल व डेटा डिकोडिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
“प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ना, राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को सशक्त करना तथा छत्तीसगढ़ को भविष्य में स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च हब के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।
यह अंतरिक्ष केंद्र न केवल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। -
रायपुर। वरिष्ठ नागरिक मंच ‘सहयोग’ की मासिक बैठक इस बार विशेष रही। बैठक में इसी माह 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का असर दिखाई दिया। ‘सहयोग’ की हरि भक्त परायण चारुशीला देव ने शिवाजी महाराज के शौर्य की एक कथा सुनाकर बताया कि कैसे सैकडों वीर योद्धा बलिदानियों के कारण प्रसिद्ध घोड़सिंड किला पावनखिंड बना।
चारुशीला ने कहा कि साल 1660 में सिद्धी जौहर की सेना पन्हालागढ़ किले की चार महीने तक घेराबंदी की। इसके जवाब में शिवाजी महाराज ने एक चतुर योजना बनाई, जिसके अनुसार शिवा काशिद नामक उनका हमशक्ल एक तूफानी रात में घेरा तोड़कर विशालगढ़ की ओर भागने में सफल हो गया। इस दौरान सरदार बाजी प्रभु देशपांडे ने अपने शौर्य व दल की वीरता से शत्रु को रोककर शिवाजी को सुरक्षित निकाला। इसके बाद घोड़़खिंड का नाम पावनखिंड रखा गया। चार महीने की घेराबंदी के कारण किले के अंदर रसद और भोजन की कमी हो गई, तो शिवाजी ने एक युक्ति कर नकली शिवाजी को 50 सैनिकों के साथ पालकी में एक दिशा में जत्था रवाना किया और दूसरी दिशा में बचे हुए 300 सैनिकों के साथ विशालगढ़ की ओर निकल गए।
कथावाचक चारुशीला के अनुसार सिद्धी जोहर को जब नकली शिवाजी की पालकी की जानकारी मिली, तो उसके सैनिकों ने दूसरी दिशा में दौड़ लगाई। इस बात की भनक जब शिवाजी महाराज के सरदार बाजी प्रभु को लगी, तो उन्होंने तुरंत अपने 300 में से 50 सैनिकों को शिवाजी महाराज को लेकर विशालगढ़ की तरफ जाने को कहा। बचे 250 सैनिकों को लेकर वे मराठा सरदार घोड़़खिंड सिद्धी जोहर के 15 हजार सैनिकों को 18 घंटे तक रोककर रखा और उनसे युद्ध करते हुए शहीद हो गए। जब शिवाजी महाराज विशालगढ़ किले में पहुंचे और वहां से उन्हें तोपों की सलामी सुनाई दी, तब ही उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। शिवाजी महाराज ने तभी से घोड़़खिंड का नाम बाजी प्रभु के प्राणोत्सर्ग के कारण पावनखिंड नाम दिया।
समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी में आयोजित सहयोग की फरवरी माह बैठक गणेश स्तोत्र से शुरू हुई। उसके बाद इस माह में जन्मदिन वाले सदस्यों की आरती उतार कर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी गईं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अपर्णा कालेले ने चारुशीला देव और उनके वाद्यवॄंद कलाकारों का श्रीफल के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या पात्रीकर ने किया। - बिलासपुर /कहते हैं कि जब इरादे मजबूत हों, तो विपरीत परिस्थितियाँ भी रास्ता रोक नहीं पातीं। इस कथन को साकार कर दिखाया है बिलासपुर के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने, जिन्होंने 7वीं एनटीपीसी पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक एनएसआईएस पटियाला (पंजाब) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तोमन कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को दोहरी सफलता दिलाई। टीम स्पर्धा में उन्होंने अमित कीर्तनिया के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। बालोद जिले के निवासी तोमन कुमार पिछले दो वर्षों से बिलासपुर आर्चरी एकेडमी में तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ पैरा तीरंदाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री मनमोहन पटेल के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण सफर में प्रशिक्षक श्री पंकज सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उल्लेखनीय है कि तोमन कुमार सीआरपीएफ के जवान रह चुके हैं। नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में उन्होंने अपना बायाँ पैर खो दिया, लेकिन इस कठिन हादसे ने उनके हौसले को कमजोर करने के बजाय और अधिक सशक्त बना दिया। जीवन की इस बड़ी चुनौती के बाद उन्होंने खेल को अपना संबल बनाया और पैरा तीरंदाजी में नया मुकाम हासिल किया। तोमन कुमार का सपना है कि वे भविष्य में पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश, राज्य एवं जिले का नाम गौरवान्वित करें। वर्ष 2017 से पूर्व वे सक्रिय रूप से देश सेवा में कार्यरत रहे और आज भी उसी राष्ट्रभक्ति और जज़्बे के साथ खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। तोमन कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता से बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनकी संघर्षगाथा न केवल पैरा खिलाड़ियों बल्कि सामान्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।आज तोमन कुमार केवल एक सफल पैरा तीरंदाज ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पैरा खेल जगत के लिए एक युथ आइकॉन के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश में पैरा खेलों को नई पहचान, आत्मविश्वास और दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तोमन कुमार की उपलब्धि पर खेल अधिकारी श्री ए. एक्का सहित विभिन्न खेल संघ से जुड़े अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
- -विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुएमहासमुंद / सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।विधायक श्री सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया सिन्हा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। उन्होंने महानदी तट पर दीपदान कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और भावनाओं के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, लहरों पर पड़ती रोशनी और सामूहिक आरती का मनोहारी दृश्य उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गया।इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रमेश साहू, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के श्री दाऊ लाल चंद्राकर, सरपंच सिरपुर श्रीमती पुष्पा के. माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



























