- Home
- छत्तीसगढ़
-
बिलासपुर. जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सकरी थानाक्षेत्र अंतर्गत काठाकोनी गांव के करीब एक कार सड़क किनारे चहारदिवारी से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कार सवार तीन लोगों सुरेश वासुदेव (32), पवन रात्रे (40) और विजय राजपूत (28) की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य मोनू उर्फ रामलाल यादव (30) और जयंत वैष्णव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। सकरी थाने के प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि बिलासपुर के निकट काठाकोनी और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पांच ग्रामीण बोरवेल खनन कार्य से बिलासपुर गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न जब वे एक कार में सवार होकर बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे, रास्ते में अपराह्न करीब 2.30 बजे कार अनियंत्रित होकर एक चहारदिवारी से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एक पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि घायलों को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में भर्ती कराया गया है। आर्य ने बताया कि मामले की जांच करने से पता चला है कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि कार जब दीवार से टकराई तब दीवार टूट गई और उसके पांच खंभे जमीन से उखड़ गए। उन्होंने बताया कि वहीं कार के दायीं तरफ के दरवाजे टूटकर दूर जा गिरे और कार सवार बाहर गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
-
रायपुर। मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 6 सोसायटियों के अंतर्गत आने वाले 40 ग्रामों के किसानों को सामयिक खाद उपलब्ध कराने मांग के मुकाबले महज 31 प्रतिशत खाद ही अब तक इन सोसायटियों में पहुंचा है जबकि इसके विपरीत कृषि विभाग सोसायटियों में खाद की पर्याप्त भंडारण होने का दावा कर रहा है ।
ज्ञातव्य हो कि शासन ने इस कृषि सत्र में देश में डी ए पी खाद आपूर्ति की समस्या होने की जानकारी देते हुये किसानों को इसके स्थान पर वैकल्पिक खाद उपयोग करने की सलाह देते हुये वैकल्पिक खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐन बोनी के वक्त भी किसानों को सोसायटियों से वैकल्पिक खाद नहीं मिल रहा व किसान खाद के लिये भटक रहे हैं ।इस बैंक शाखा के अधीन ग्रामों के खाद के लिये भटकते किसानों से रूबरू होने व सोसायटियों से जानकारी एकत्रित करने के बाद किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि मांग के अनुरूप डी ए पी अथवा उसके बदले वैकल्पिक खाद के रूप में गोढ़ी सोसायटियों में महज 31 प्रतिशत , पलौद सोसायटी में 13 प्रतिशत , टेकारी सोसायटी में 20 प्रतिशत , मंदिर हसौद सोसायटी में 50 प्रतिशत , खुटेरी सोसायटी में 26 प्रतिशत , गनौद सोसायटी में 58 प्रतिशत व बरौदा सोसायटी में 28 प्रतिशत के आसपास ही खाद पहुंच पाया है जिसका की उठाव किसान कर चुके हैं और सोसायटियों का गोदामो में यह खाद नहीं है ।इन सोसायटियों के लिये मनोनीत प्राधिकृत अध्यक्षो व समिति प्रबंधकों से इस सामयिक खाद की मांग को ले जरूरतमंद किसानों का लगभग रोजाना तनातनी होने की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा है कि अविलंब खाद उपलब्ध न होने पर उत्पादन प्रभावित होगा । -
मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर सहित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कलेक्टर, एसपी तथा जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सभी वर्गाें के लोगो ने किया सामूहिक योगाभ्यास
जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
बालोद/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को संपूर्ण बालोद जिला योगमय रहा। जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकाय तथा शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों सहित जिले मंे आम लोगों ने अपने-अपने घरों में भी योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इण्डोर स्टेडियम में आज आयोजित जिला स्तरीय ग्यारहवंे योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया के अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, श्री पवन साहू, श्री केसी पवार सहित अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर एवं श्री अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चन्द्राकर एवं अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने बालोद जिले वासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग की महत्व एवं प्रासंगिकता की जानकारी देते हुए विश्व योग दिवस के आयोजन का प्रस्ताव रखा था। दुनिया के 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था, जिसके फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासियों को गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयासों से योग को पूरे विश्व में पहचान दिलाकर आज भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर श्री चन्द्राकर ने योग के महत्व एवं उद्देश्यों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में समाहित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम प्रत्येक शुभ कार्यों की शुरूआत विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के अराधना से करते है। उसी प्रकार हम सभी दिन की शुरूआत योगाभ्यास के माध्यम से करना चाहिए। इससे हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ्य एवं उत्तम रहेगा। श्री चन्द्राकर ने कहा कि योग के माध्यम से आज पूरी दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। योग हमें अनेक प्रकार के विकारों से दूर रखने के अलावा हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती है। इसके अलावा हमें प्रकृति से जोड़कर प्रकृति से प्रेम करना भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से पूरी दुनिया में भारत की पहचान स्थापित होने के अलावा आज योग लाखों लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी बन गया है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि योग केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिन करने वाला अभ्यास नही है वरन् योग को हमें अपनी प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में वनों के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए सभी लोगों को ’एक पेड़ के माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कर उसका देखभाल के भी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को सन् 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर इस दिशा में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की। मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग को अपने दिनचर्या का आधार बनाने तथा नियमित रूप से योगाभ्यास कर एक स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की स्थापना कर अपने भीतर की सकारात्मक ऊर्जा को विश्व कल्याण के लिए समर्पित करने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर योगाचार्य श्री पुरूषोत्तम राजपूत एवं अन्य योगाचार्यो के द्वारा उपस्थित लोगो को सामूहिक योगाभ्यास कराते हुए प्रत्येक आसनों के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। योगाभ्यास की शुरूआत पवित्र ओंकार मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात् ग्रीवा चालन, हस्त चालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन के अलावा बैठकर किए जाने वाला आसन वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन के साथ-साथ पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का भी अभ्यास किया गया। इसके अंतर्गत अर्धहलासन, उतंगपाद आसन के अलावा पेट के बल पर किए जाने वाले आसनों के अंतर्गत भूजंगासन, शल्भासन आदि का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात प्राणायम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपाल भांती, भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया। अंत में मुख्य अतिथि श्री ललित चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों के द्वारा ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत इण्डोर स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया गया। -
-करबला तालाब के किनारे महापौर ने पार्षदों, वरिष्ठ नागरिकों, आमजनों सहित योग शिक्षिका के निर्देशन में किया योगाभ्यास
-निगम जोन 1 में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू ने किया पौधारोपण और आमजनों ने योगाभ्यास, अमलीडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों ने किया योगासन
रायपुर / 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार राजधानी शहर के निवासी नागरिकों में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास, प्राणायाम, ॐ उच्चारण कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का सकारात्मक सन्देश दिया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने राजधानी शहर के कला केन्द्र में नगर निगम संस्कृति विभाग और जोन 7 के सहयोग से रखे गए आयोजन में पहुंचकर अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे की उपस्थिति में प्रोटोकॉल अनुसार बच्चोंँ, युवाओं, महिलाओं, आमजनों सहित योगाभ्यास, प्राणायाम, ॐ उच्चारण योग शिक्षिका के निर्देशन में करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने नियमित योग अभ्यास करने का संकल्प लिया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल और प्रयासों के सुफलस्वरूप उनके कुशल नेतृत्व में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया. यह मोदीजी की विश्व का अद्भुत देन है. उन्होंने सभी नगरवासियों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं और जीवन में स्वस्थ रहने प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे इसके पूर्व चौबे कॉलोनी के करबला तालाब के किनारे नगर निगम जोन 7 द्वारा रखे गए अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची और योग शिक्षिका माही बुलानी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल सहित पूर्व पार्षद श्री आशीष अग्रवाल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, आरडीतिवारी नगर निगम स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री प्रकाश अवस्थी, ज्योतिष आचार्य पण्डित विनीतधर शर्मा,पर्यावरणविद श्री ललित सिंघानिया, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, आमजनों की उपस्थिति में किया और स्वस्थ जीवन शैली से स्वास्थ्यवर्धक वातावरण कायम करने सकारात्मक सन्देश जन - जन को दिया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगरवासियों को 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं और इसे भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व और विशेष मानव हितेषी प्रयासों का सुन्दर फल निरुपित किया और प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर सुखी होने का मार्ग जीवन में प्रशस्त करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की.चिकित्सक डॉक्टर शैलेष खंडेलवाल ने जीवन में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने प्रतिदिन योग अभ्यास को आवश्यक बतलाया और प्रतिदिन योग अभ्यास समय निकालकर सुबह करने की सभी नागरिकों से विनम्र अपील की.
योग शिक्षिका माही बुलानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार ॐ का 3 बार उच्चारण, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, भुजंगासन, श्वासन, हाथ- - पैरों के योगासन के अभ्यास करवाए. इस अवसर पर जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू की उपस्थिति रही.
नगर निगम जोन 1 कार्यालय में जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू, जोन 1जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास किया.
इसी प्रकार जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू,, जोन 1 कमिश्नर सहित पौधारोपण कर जन -जन को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण का दिया सकारात्मक सन्देश दिया.
रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत अमलीडीह स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना परिसर में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर
निवासरत रहवासियों ने योग शिक्षक के निर्देशन में प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया. -
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव और जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में जोन 6 सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, जोन 10 सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उप अभियंता सर्वश्री रविप्रभात साहू, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री राहुल थरानी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 6, जोन 10 और निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता ने संतोषी नगर चौक से कमल विहार चौक तक मुख्य मार्ग में जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम और सुव्यवस्थित यातायात कायम करने अवैध अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया. कमल विहार गेट में अवैध सब्जी दुकानों को हटाया गया. वहीं संतोषी नगर चौक में अवैध चिकन -मटन दुकान, अवैध बोर्ड, ठेले, गुमटी,अवैध शेड, अस्थायी दुकान को सड़क से हटाने की कड़ी कार्यवाही जनहित में सुगम आवागमन देने अभियान के अंतर्गत की गयी.
-
- योग तन एवं मन को स्वस्थ रखने हुए आनंदित जीवन जीने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास : विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव
- योग को नियमित दिनचर्या में करें शामिल
- योग विभिन्न बीमारियों एवं मानसिक तनाव को दूर करने में कारगर
- योगाभ्यास करने के साथ ही योग की विभिन्न विशेषताओं से नागरिकों को कराया गया परिचित
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में योग संगम एवं हरित योग तथा एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। जिला स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त महाअधिवेशन से विश्व में योग के लिए आव्हान किया। आज विश्व के 170 देशों में योग लागू किया गया है। योग भारत के सनातन एवं प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है। यह तन एवं मन को स्वस्थ रखते हुए आनंदित जीवन जीने के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निरोगी एवं स्वस्थ रहने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा कि योग करने से आयु बढ़ती है। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य, मानवता एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए भारतीय परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम् को अपनाया गया है और धरती व पर्यावरण एक है, ऐसा माना गया है। मनुष्य तभी सुखी रह सकता है, जब तन-मन सुखी रहता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रकृति संतुलित रहे, इसलिए एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का आव्हान किया गया है। उन्होंने सभी से कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करें। हम सब मिलकर योग के लिए कार्य करेंगे, जिसका लाभ स्वास्थ्य के लिए सभी को मिलेगा। इस अवसर पर सभी ने योग को अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
योगाभ्यास की विभिन्न विशेषताओं से नागरिकों को कराया गया परिचित-
ओम की मंगल ध्वनि के साथ योग सत्र, योग संगम प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग-प्राणायाम ध्यान की त्रिवेणी है। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग शरीर को तथा प्राणायाम मन एवं बुद्धि को मजबूत बनाते हैं। योग अंतर्गत शिथलीकरण की प्रक्रिया, कड़ी संचालन, गर्दन के लिए योगाभ्यास सिखाया गया। जो सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस की बीमारी के लिए फायदेमंद है। नागरिकों को वृक्षासन कराया गया। वृक्षासन मानसिक तनाव दूर करने में उपयोगी है। वृक्षासन से शरीर का संतुलन बना रहता है। वृक्ष की तरह प्रणाम की मुद्रा में आसन करना होता है। त्रिकोणासन कराया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई की यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। भद्रासन से पैरों की मांसपेशियां तथा घुटने मजबूत बनते हैं। वज्रासन से पेट की तकलीफ, मानसिक तनाव दूर होता है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि वज्रासन स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए कार्य करता है। वक्रासन डायबिटीज की बीमारी के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर मकरासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ज्ञानमुद्रा से जोड़ों का दर्द दूर होता है। कपालभाति प्राणायाम मास्टर प्राणायाम है, जिससे 99 प्रतिशत बीमारियां दूर होती है। कपालभाति प्राणायाम से शरीर की प्रत्येक कोशिका में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। इस आसन से तनाव दूर होता है तथा स्वस्थ होने की अनुभूति होती है। योग करने से शरीर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां दूर होती हैं। मास्टर प्राणायाम अनुलोम-विलोम प्राणायाम से शरीर में शक्ति जाग्रत होती है और विभिन्न तरह की व्याधियां दूर होती हैं। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इस प्राणायाम से एकाग्रता एवं जीवन शक्ति बढ़ती है तथा तनाव कम होता है। शिथलीकरण प्राणायाम से मस्तिष्क को शीतलता मिलती है तथा इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
आयुष विभाग राजनांदगांव की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण किया गया। इस दौरान अंकुरित मंूग, चना, मूंगफल्ली एवं केला का नाश्ता दिया गया। कार्यक्रम में पतंजलि, उदयाचल एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे, खिलाड़ी, नागरिकगण उपस्थित थे। - महासमुंद, / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सुबह खनिज विभाग द्वारा ग्राम बिरकोनी में कुल 04 वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।खनिज विभाग, पुलिस एवं राजस्व की टीम ने 2 जेसीबी लोडर वाहन एवं 2 हाइवा को रेत का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ महासमुंद थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
-न्यायाधीशो सहित अधिवक्तागण, अधिकारी-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
महासमुंद / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार स्टेट प्लान एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों के अवसर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में जिला न्यायालय परिसर में प्रतिवर्ष की भांति प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर आज 21 जून ’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर न्यायाधीशो, अधिवक्तागणो एवं न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने अपने विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि योगाभ्यास समारोह में योग प्रशिक्षक डॉ किरण द्वारा योगाभ्यास कराए जाने के दौरान पद्मासन, ताड़ासन, वज्रासन, मकरासन, नौकासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती सहित अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण योग के बारे में आसन की प्रक्रिया तथा उनके महत्व के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी देकर योगाभ्यास कराया गया।योगाभ्यास शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आनंद बोरकर ने योगाभ्यास में उपस्थित सभी अधिवक्तागणो, न्यायिक अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन शैली में नियमित रूप से योग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है। क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से होता है तथा योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता बढ़ती है। योग अर्थात धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। योग प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं उच्च सभ्यता का परिचायक होता है। यह हमारी संस्कृति के धरोहर है। योग हमारे दैनिक क्रियाकलापों से हमारे विचार, मन और प्रकृति को जोड़ता है, जिससे स्वास्थ्य शरीर में एक स्वस्थ्य मन का वास होकर हमारे मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न करते है। अतः सभी को नियमित रूप से समय निकाल कर योग करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष रूप से सिविल न्यायाधिश श्री अरूण कुमार नोरगे, सुश्री गीताजंली कश्यप, प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश श्री आदित्य जैन, श्री प्रियदर्शन गोस्वामी, सहित अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। -
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर के मंथन हॉल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुषमा सावंत उपस्थित थी। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक होमिका साहू द्वारा विभिन्न योगा आसनों का अभ्यास कराया एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग व प्राणायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल कर निरोगी व स्वस्थ रह सकते है। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश, लीगल एड डिफेंस कौंसिल, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, तृतीय व चतुर्थ कर्मचारी तथा पैरालीगल वालिंटियर्स शामिल हुए। जिला न्यायालय में किया गया योगाभ्यास
राजनांदगांव 21 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर के मंथन हॉल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुषमा सावंत उपस्थित थी। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक होमिका साहू द्वारा विभिन्न योगा आसनों का अभ्यास कराया एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग व प्राणायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल कर निरोगी व स्वस्थ रह सकते है। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश, लीगल एड डिफेंस कौंसिल, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, तृतीय व चतुर्थ कर्मचारी तथा पैरालीगल वालिंटियर्स शामिल हुए। -
-डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी ली जा रही जानकारी
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव शहर के लखोली वार्ड में कोरोना से संक्रमित मरीज की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लखोली वार्ड में डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार से पीडि़त मरीजों का सेम्पल भी लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. बीएल तुलावी, डॉ. सतीश मेश्राम, श्री अखिलेश नारायण, श्री कौशल शर्मा, सुश्री रेणुका बत्रा, सुश्री चन्द्रमणि चंदेल शामिल थे। -
राजनांदगांव । प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए मेरिट सूची में दर्शित वर्गवार विद्यार्थियों की 23 से 27 जून 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी जिला रायपुर में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in में संशोधित मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
इसके तहत 23 जून को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक, 24 जून को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका, 25 जून को अनुसूचित जाति बालक-बालिका, 26 जून को अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका एवं 27 जून को सामान्य व अल्पसंख्यक वर्ग के बालक-बालिका की काउंसिंलिग होगा। काउंसिलिंग में विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है, तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जाँच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र, 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटो प्रस्तुत करना होगा। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक व पालक को काउंसिलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा। विद्यार्थी काउंसिलिंग फार्म भरकर लाए। - रायपुर/ जिंदल स्टील और पावर लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन ने 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया। इस अवसर पर, प्लांट के कर्मचारियों ने योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता को समझा।इस सत्र का उद्देश्य केवल शरीर को फिट रखना नहीं बल्कि तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देना था। कर्मचारियों ने गतिविधियों के माध्यम से सामूहिक एकता और टीम स्पिरिट को भी महसूस किया।जिंदल स्टील और पावर के मशीनरी डिवीजन के प्रमुख, नीलेश टी शाह ने इस अवसर पर कहा, “योग केवल एक व्यायाम का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है। हमें नियमित रूप से योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।”इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की और सभी ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।जिंदल स्टील और पावर लिमिटेड, अपने कर्मचारियों के कल्याण और स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानता है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता है।
- रायपुर/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम के साथ बायोडायवर्सिटी पार्क में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता, कौशल विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित इस योगाभ्यास सत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों- कर्मचारी, स्कूली बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के शुरुआत में वनमंत्री श्री कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर आमजन के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है जिसे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। उन्होंने योग को व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति बताया। मंत्री श्री कश्यप ने कहा योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। यह व्यक्तिगत कल्याण के साथ-साथ समाज को भी सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने लोगों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, स्वच्छ व व्यसनमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थितजनों को ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, हलासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, तथा कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम कराए गए। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के लाभों की जानकारी भी दी, जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े।योग कार्यक्रम के पश्चात वनमंत्री श्री कश्यप ने उपस्थित जन सामान्य को योग संकल्प का शपथ दिलाया और बायोडायवर्सिटी पार्क में कटहल के पौधे का रोपण किया और पार्क की निरंतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।
-
*नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास*
*प्रधानमंत्री के सन्देश का वाचन के साथ लिया गया संकल्प**जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने परिसर में रोपे पौधे, सीड बॉल और फलदार पौधों का किया गया वितरण*बलौदाबाजार/ 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून शनिवार क़ो बलौदाबाजार स्थित नवीन क़ृषि उपज मण्डी प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं महर्षि पतंजलि के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम क़ा शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों ने योग के विभिन आसनों का अभ्यास किया।सांसद श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग विश्व का प्राचीन पद्धति है जिसका आर्थ जुड़ाव से है। योग मानव क़ो मानव से जोड़ने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रेरित करता है। योग संस्कार और संस्कृति का संवाहक है। यह वसुधैव कुटुम्बकम की भावना क़ो बल देता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि के लिए योग क़ो दिनचर्या में शामिल करें। स्कूलों में प्रार्थना के साथ प्राणायाम भी नियमित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी ने योग क़ो विश्व पटल पर पहुंचाया है।आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझते हुए 21 जून को विश्व योग दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ ही छत्तीसगढ़ व समस्त जिलों क़ो विकसित बनाने में योगादन देना होगा।इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने योग क़ो दिनचर्या में शामिल करने संकल्प दिलाया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के सन्देश का वाचन भी किया।*हरित योग के तहत वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण* - इस अवसर पर हरित योग अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने क़ृषि उपज मण्डी परिसर में शोभादार व फालदार पौधे लगाए। इसके साथ ही वन विभाग के द्वारा सीड बॉल एवं फालदार पौधों का वितरण किया गया।विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिले के विकासखंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों सहित अन्य संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास किया गयाइस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, वन मण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव,स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी, एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद थे। -
बलौदाबाजार, / पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के ग्राम पंचायतों में आगामी 25 जून 2025 से ग्राम सभा आयोजित करने आदेश जारी किया हैं।ग्रामसभा में गणपूर्ति एवं अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का दायित्व सरपंच व सचिव की होगी।
ग्राम सभा में पंचायतों में विगत तिमाही की आय- व्यय की समीक्षा, पिछली वर्ष विभिन्न योजनाओं के काम क़ा वाचन, नरेगा अंतर्गत ग्रामीण परिवारों का रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गये कार्य की समीक्षा, पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण,मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं नियंत्रण पर चर्चा,कर आरोपण एवं वसूली की समीक्षा सहित विकास कार्यों की समीक्षा होगी। - रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह (बालक) माना कैम्प , बाल गृह (बालिका) माना कैम्प , स्पीच थेरेपी सेंटर सप्रे शाला परिसर के सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से एवं बाल गृह (बालिका) कोंडागांव में भी सभी बच्चों के साथ कर्मचारियों ने आज सुबह अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया । परिषद द्वारा संचालित माना कैम्प स्थित बालगृह में परिषद के पदाधिकारियों ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किये । परिषद की उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , महासचिव चंद्रेश शाह , संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम , संजीव बसन्त हुड्डार कार्यकारिणी सदस्य छगनभाई पटेल, सुनीता चंसोरिया , शताब्दी पांडे , संस्था की अधीक्षक श्वेता सिंह , पूजा मिसलवार, इंद्रसेन सहित सभी कर्मचारी शामिल हुए । इस अवसर पर योग शिक्षिका सुनीता वर्मा एवं रत्ना विश्वास ने बच्चों को योग के सभी आसान को बहुत अच्छे से करना सिखाया और बच्चों के साथ योगासन की मुद्रा में शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। हमारे जीवन में योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से होने वाले अनेक फायदा का विस्तार से उल्लेख किया । परिषद की उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा और महासचिव चंद्रेश शाह ने भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए योग के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाले। तत्पश्चात सभी बच्चों को विवेकानंद हवाई अड्डा, जैनम मानस भवन स्थित जैन मंदिर , वी आई पी रोड स्थित श्री राम मंदिर के दर्शन के पश्चात सभी को राम मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी करवाया गया। इस अवसर पर रायपुर स्थित सभी संस्थाओं के बच्चे , और कर्मचारी उपस्थित रहे। कोंडागांव में भी मणि शर्मा के नेतृत्व में बालिका गृह की बालिकाओं के साथ कर्मचारियों ने भी योग किया।
- सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रमयोग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है- सांसदरायपुर/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया। यह कार्यक्रम भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है, जो हमें आत्मानुशासन, संयम और शांति की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि करे योग-रहे निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास करना चाहिए। योग भारत की प्राचीन जीवनशैली है, जो तन-मन और आत्मा को संतुलन में लाती है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधेअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कटहल, आम, चंदन, शीशम जैसे फलदार, छायादार एवं औषधीय पौध लगायें। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई। कार्यक्रम मे उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया। साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने योग को अपने दिनचर्या का आधार बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक पेड़ मां नाम के तहत पौधा वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, स्कूली छात्र-छात्राए एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
- योग से मिले आंतरिक ऊर्जा और मानसिक शांति का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने दिया हरित योग का संदेशरायपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। राज्य के सभी जिलों और विकासखंडों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जो पर्यावरण संरक्षण और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य की एकता को दर्शाती है।सरगुजा जिले में भव्य आयोजनसरगुजा जिले के अम्बिकापुर में राजमोहिनी देवी भवन में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।योगाचार्य श्री अजय तिवारी एवं श्री कमलेश सोनी द्वारा ताड़ासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, शलभासन, भ्रामरी, कपालभाति, ध्यान आदि योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन को जोड़ने वाली साधना है। यह तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग से मिलती है आंतरिक ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण। मुस्कान के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।” उन्होंने प्रतिभागियों को योग को जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया।लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा, “भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य और संतुलन का मार्ग दिखा रही है। दैनिक जीवन की भागदौड़ में योग मानसिक और शारीरिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है।”हरित योग का संदेश: पौधारोपण भी हुआकार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और योग के एकात्म विचार को जनसंदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया।योग दिवस के आयोजन ने राज्य भर में "स्वस्थ छत्तीसगढ़ – संयमित जीवनशैली" की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है। जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में "हरित योग" और "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" जैसे संदेशों ने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण-संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया।
- “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य“ थीम पर मनाया गया ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसरायपुर/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज गरियाबंद जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य - योग संगम एवं हरित योग के थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कमचारी सहित आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसकी शुरुआत साधु-संतों ने सदियों पहले की थी। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से उन्होंने दीर्घायु और निरोग जीवन व्यतीत किया। आज के समय में जब लोगों की दिनचर्या असंतुलित हो चुकी है, ऐसे में योग उन्हें पुनः संतुलन और स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया गया, जो एक वैश्विक क्रांति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है, विकसित भारत और उसके लिए नागरिकों का स्वस्थ और अनुशासित जीवन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जब आम नागरिक का स्वास्थ्य बेहतर होगा, तभी विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शुभकामना संदेश का वाचन करते हुए समस्त नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। साथ ही नियमित रूप से योग करने का शपथ भी दिलाया।इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और संदेश को साकार करने आज हम सभी योगाभ्यास के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन में अत्यंत आवश्यक है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं, सभी वर्गों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। विधायक साहू ने कहा कि जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ होते हैं, तब कार्यक्षमता और सोच भी बेहतर होती है। स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण योग के नियमित अभ्यास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में योग को बढ़ावा देने और जन-जागरण लाने का निरंतर प्रयास करेंगे।योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री गणेश व सहयोगी योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में विभिन्न आसान सहित प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित अन्य आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। योग पश्चात मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इन्डोर स्टेडियम परिसर में रक्त चंदन का पौधरोपण भी किया गया। साथ ही अन्य अतिथियों ने पौधे लगाये।
- योग संकल्प,नशा मुक्ति एवं जल जागरूकता की ली गई शपथरायपुर/जिला मुख्यालय के माडिंगपिडिंग स्थित पुलिस लाईन में आज 11 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने सभी साधकों को योगा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति रही है। प्राचीन भारतीय विरासत और धरोहर को संजोए रखने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना से आज विश्व के 190 देशों में योगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें योग को दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। योग को दैनिक जीवन शैली में शामिल कर स्वस्थ्य जीवन यापन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। नियमित योग करने से संतुलित जीवन यापन करने का रास्ता खुलता है। योग करने से शारीरिक मानसिक एकाग्रता बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज योग से विश्व में भारत की अलग पहचान स्थापित हुआ है।इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल पाल सिंह, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगा संकल्प, नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ लिया गया।योगा दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुलिस परेड मैदान में पौधारोपण किया। धरती आबा योजनांतर्गत स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता व सद्भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर सभी साधकों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। जिला योगा समन्वयक श्री उमाशंकर तिवारी, विकासखंड योगा समन्वयक श्री वेद प्रकाश भुआर्य, पतंजलि योगाचार्य श्री पंचशील विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में योगाभ्यास कराया।
- निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव बोले - योग अपनाएं, तनाव और रोगों से पाएं मुक्तिरायपुर/11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम में राज्य स्तरीय योग शिविर का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने योग के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग आज केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए स्वस्थ जीवन का मार्ग बन चुका है।प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुए इस योग शिविर में श्री श्रीवास्तव के आह्वान पर निगम मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। प्रशिक्षकों के निर्देशन में विविध योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। इस वर्ष की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” है, जो पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य के गहरे संबंध को दर्शाती है।श्री श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि वर्तमान में भारत की योग अर्थव्यवस्था 20 करोड़ रुपये से अधिक की हो चुकी है तथा 190 देशों में 1 लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक कार्यरत हैं। देश के लगभग 2.5 करोड़ घरों में नियमित योग को अपनाया जा चुका है।इस वर्ष योग दिवस के अंतर्गत योग संगम, योग बंधन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ, और संयोगम जैसे 10 विशिष्ट आयोजन किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग की पहुंच सुनिश्चित करना है।श्री श्रीवास्तव ने सभी नागरिकों से योग को जीवनशैली में अपनाने की अपील करते हुए कहा तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम स्वयं भी योग करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
- रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशरायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ‘गजरथ यात्रा’ इस दिशा में एक सार्थक माध्यम बनेगी, जो लोगों को शिक्षित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहायक होगी। उन्होंने वन विभाग के उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें । उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी आवश्यक हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने वन विभाग द्वारा तैयार लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन भी किया, जिसमें हाथियों से संबंधित सावधानियां, उनके व्यवहार को समझने और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई है। यह सामग्री स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और स्थानीय समुदायों में वितरित की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों की जानकारी दी, जो सतत विकास और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहायक हैं।उल्लखेनीय है कि ‘गजरथ यात्रा’ राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के माध्यम से वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और वन विभाग की टीम को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूली छात्र और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन का आयोजन*- करे योग रहे निरोग- सांसद श्री विजय बघेल**- मुख्य अतिथि श्री बघेल ने किया प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन*दुर्ग/ ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित की गई । दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री डोमन लाल कोर्सवाड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री आर. जी. गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी / कर्मचारी , गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किये।इससे पूर्व कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि श्री बघेल एवं अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उदबोधन में मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन ऋषि परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद ने लोगों का आह्वान किया कि करे योग और रहे निरोग। उन्होंने योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपाल भारती प्रयाणाम, अनुलोम विलोम प्रयाणाम, शिति प्रयाणाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग संगम हरित योग के थीम पर योगा के विभिन्न आसन का अभ्यास कराए। उन्होंने ॐ के सुमधर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।
- *11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए राज्यपाल*रायपुर/योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मण्डपम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की बहुत पुरानी और अनमोल परंपरा है। योग हमारी हजारों साल पुरानी जीवनशैली है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। आज करीब 180 देश के निवासी योग कर रहे हैं। इससे बड़ा भारत की संस्कृति का सम्मान और क्या हो सकता है। इस साल योग दिवस की थीम, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग, का उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है।श्री डेका ने कहा कि यह अनेक अध्ययनों में साबित हो चुका है कि अगर हम 20-30 मिनट योग करते हैं, तो हमारे अन्दर एकाग्रता, आत्मविश्वास और मन की शांति बढ़ेगी। परीक्षा का तनाव हो या कैरियर की चिंता, योग इन सबका हल है। आज कई बीमारियाँ हमारी जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और मानसिक तनाव आदि, नियमित योग से इन बीमारियों में लाभ होता है। एनसीसी, एनएसएस, खेल और अन्य गतिविधियों से जुड़े युवा, योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपकी ऊर्जा, सही दिशा में लगेगी और आप एक जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे।श्री डेका ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के हर जिले में गए हैं और अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि योग को जन जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत भवनों में भी नियमित योग सत्र हो। जहां बुजुर्ग, महिलाएं, युवा बच्चे सभी योगाभ्यास में शामिल हों। योग दिवस पर हम सब संकल्प लें कि रोज़ थोड़ी देर योग करेंगे, अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे और स्वस्थ, खुशहाल छत्तीसगढ़ और भारत के निर्माण में भाग लेंगे।इस अवसर पर श्री डेका ने एक पेड़ मां के नाम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायकगण, सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मुख्य सचिव श्री अभिताभ जैन, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्यपाल के मुख्य सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
- मुख्य सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर तथा एसएसपी ने किया सामूहिक योगाभ्यासरायपुर/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित कृषि मंडपम सभाकक्ष, जोरा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य अधिकारी, योग प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र, उभयलिंगी समुदाय, वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान द विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां करवाई गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और योग को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।



























.jpg)