ब्रेकिंग न्यूज़

 भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक  अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

-कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा
-प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय
 रायपुर।  धमतरी जिले की भखारा तहसील को पंजीयन सेवाओं के विस्तार की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश में पंजीयन सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने शुक्रवार को  भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जिले में पंजीयन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को पंजीयन संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
 यह प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय है। इसके शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों के नागरिकों को पंजीयन संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अब उन्हें इन कार्यों के लिए दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
 शुभारंभ अवसर पर रायपुर निवासी श्री कैलाश साहू ने पहला विक्रय विलेख पंजीयन कराया। इसके साथ ही नामांतरण की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी की गई। पंजीयन के बाद विधायक श्री चंद्राकर ने उन्हें बी-1 और खसरा की प्रति प्रदान की। श्री साहू ने पंजीयन प्रक्रिया में मिली सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि भखारा में कार्यालय शुरू होने से लोगों को पंजीयन के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।जिला पंजीयक श्री आशु अग्रवाल ने कहा कि नए उप पंजीयक कार्यालय से क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक पंजीयन संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इससे जिला मुख्यालय या दूरस्थ कार्यालयों तक बार-बार जाने की जरूरत कम होगी और नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत होगी। इस अवसर पर भखारा-भठेली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english