- Home
- छत्तीसगढ़
- 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यासयोग संगम एवं हरित योग थीम के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर/ पूरे देश के साथ साथ 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ जिले में भी मनाया गया। स्व. बी.आर. यादव बहतराई स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिले के आला अधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने योगाभ्यास किया। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह,नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री किशोर राय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ सामूहिक अभ्यास किया। योगाभ्यास ब्रह्मकुमारी संस्थान की मंजू दीदी द्वारा कराया गया। योग संगम एवं हरित योग की थीम पर योगाभ्यास के बाद सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया।योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म की भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता है। वसुधैव कुटुंबकम् की हमारी संस्कृति है जो कहती है विश्व का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। भारत की संस्कृति जो बंधुत्व की भावना रखती है लोगों को जोड़ने का काम करती है। योग एक ऐसा माध्यम है जिससे ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि नियमित रूप से योग करें स्वास्थ्य रहें और विश्व के साथ अपने देश, राज्य और अपने जिले के विकास में योगदान दें। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है ।सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक मंजू दीदी द्वारा बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, मत्स्यासन, सहित विभिन्न प्रकार योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग और पतंजलि संस्था द्वारा योग कराया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री शिव बनर्जी , समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, सहित अन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिकगण तथा काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। जिले के सभी विकासखंड में भी योग दिवस मनाया गया।
-
-केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर और भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में, सैकड़ों नागरिकों ने लिया हिस्सारायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर का वातावरण पूर्णतः योगमय हो गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ तथा भारतीय योग संस्थान रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिव साईं हनुमान मंदिर, गायत्री नगर परिसर में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:45 बजे भावपूर्ण भजनों और योग गीतों के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। जैसे ही सूरज की किरणें धरा को स्पर्श करने लगीं, वैसे ही प्रशिक्षित योग साधकों और नागरिकों ने योग की विभिन्न विधियों के साथ दिन की शुरुआत की।योग की विभिन्न विधियों का अभ्यासभारतीय योग संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थितजनों ने ‘स्ट्रेच, ब्रीद और स्माइल’ के संदेश के साथ योग की सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, मकरासन, और शशांकासन जैसे प्रभावी योगासनों का अभ्यास किया। इसके पश्चात कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम कराए गए, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।योग सत्र के अंतिम चरण में ध्यान और शांति पाठ ने सभी को आंतरिक चेतना से जोड़ने का कार्य किया। योग गुरुओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और संतुलन भी प्रदान करता है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभाकार्यक्रम का एक अन्य विशेष आकर्षण रहा भारतीय योग संस्थान के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। लगभग सुबह 7:45 बजे तक चले इस आयोजन में योग पर आधारित गीतों और संगीतमय योग आसनों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की यह सांस्कृतिक छटा दर्शकों को योग और संस्कृति के परस्पर संबंध का सुंदर संदेश देती नजर आई।सभी वर्गों की रही उत्साहजनक भागीदारीइस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी, भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की सहजता, अनुशासन और शांति ने एक आदर्श सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक रहा कि योग किसी धर्म, जाति या आयु का बंधन नहीं, बल्कि यह एक वैश्विक जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हर व्यक्ति सुखद जीवन की ओर बढ़ सकता है।राष्ट्रगान के साथ हुआ समापनकार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ इस आयोजन का समापन हुआ। आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान में भाग लिया और भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रणाम किया। - -विधायक और कलेक्टर ने कहा पौधे रोप कर वर्ष भर करे उसकी देखरेख-बच्चियों ने कहा जैसे हमारी मां हमारी देखभाल करती है वैसे ही हम भी करेंगे पौधों की देखरेखदंतेवाड़ा, । आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कारली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रांगण में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत स्कूली बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर आम, जामुन, नारियल, नींबू जैसे विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक पौधे के समक्ष लगे तख्तियों में बच्चों के नाम के साथ-साथ उनकी मांओं के नाम भी अंकित किए गए थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने पौधे रोपित किए। विधायक श्री चैतराम अटामी ने बच्चों को कहा कि “पौधे लगाना सिर्फ एक शुरुआत है। असली जिम्मेदारी उसकी देखभाल करना है। जैसे हम अपने किसी साथी या दोस्त की चिंता करते हैं, वैसे ही इन पौधों का भी ख्याल रखना चाहिए। यह कार्य सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि हर दिन का है।”कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत का बच्चों के नाम प्रेरणादायक संदेश कहा “जिस तरह आपकी माँ हर दिन आपकी देखभाल करती हैं, उसी तरह अब यह पौधा आपकी जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ सिर्फ एक प्रतीक नहीं, एक भावना है। जब भी आप स्कूल आएं, सबसे पहले अपने लगाए गए पौधे को देखिए, उसे पानी दीजिए। यह पेड़ अब आपका है, आपके नाम से, आपकी माँ के नाम से। इसके साथ ही न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि बच्चों में जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और प्रकृति से जुड़ाव की भावना भी विकसित करती है। इस दौरान कक्षा सातवीं की दो बच्चियां इन्दु और विद्या ने भी अपनी माताओं के साथ पौधे लगाया और उनका कहना था कि वे हर दिन स्कूल आने के पश्चात अपने पौधे को विशेष रूप से ध्यान रखेंगी। क्योंकि पौधे को मैंने अपने मां के साथ लगाया है और जिस प्रकार मां हमारी देखभाल करती है उसी प्रकार हम भी इस पौधे का देखरेख करेंगी।
- -दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में एक हजार की संख्या में लोगों ने किया एक साथ योगाभ्यासदंतेवाड़ा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया, मुख्य कार्यक्रम मॉ दंतेश्वरी के पवित्र प्रांगण मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित स्थानीय विधायक श्री चैतराम अटामी के साथ हजारों के संख्या में योग साधकों ने योगाभ्यास किया। यहां जब एक हजार लोगों ने ऊँ के उद्घोष के साथ योग किया तो नजारा देखने लायक था। योग की आसान संक्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व भी जाना। इस दौरान योग गुरु लोगों के योग के साथ ही यौगिक साधनाओं के महत्व के बारे में बता रहे थे। यह योग का सम्मान था, भारत की प्राचीन समृद्व संस्कृति का सम्मान था। यह खास अवसर इतना गौरवशाली था कि योग करने वाले अपने जड़ों से जुड़ा महसूस कर रहे थे।इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्री अटामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। योग नियमित रूप से करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसे केवल एक दिन की गतिविधि न मानें, बल्कि इसे निरंतर अपनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि योग के माध्यम से हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व में योग कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। यह दिन केवल एक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह हमें अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और जीवनशैली की ओर लौटने की प्रेरणा देता है।कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन भी एक स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही एक ऐसा माध्यम है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में बाँधता है। योग केवल व्यायाम या आसनों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह एक समग्र जीवन दर्शन है, जो अनुशासन, संयम और संतुलन सिखाता है।उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन के कार्यक्रम या प्रदर्शन के रूप में न अपनाएं, बल्कि इसे प्रतिदिन के जीवन में एक नियमित अभ्यास के रूप में शामिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि योग न केवल रोगों से लड़ने में सहायक है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और शांति लाने का सशक्त माध्यम भी है। श्री दुदावत ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएँगे और एक स्वस्थ, सशक्त और मानसिक रूप से संतुलित समाज की दिशा में आगे बढ़ेंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदनाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा,डीएफओ श्री सागर जाधव, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि पंचायत पदाधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान योग प्रशिक्षक डॉक्टर भारती रजक,डॉक्टर संतोष कुमार बर्मन, श्रीमती मंजू सिगची ने प्रार्थना, शिथिलीकरण अभ्यास, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन अथवा अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इसके साथ ही योगाभ्यास के पष्चात अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मेंढका ढोबरा परिसर में एक वृक्ष मां के अभियान के तहत पौधा रोपण किया।
- रायपुर। शिव वाटिका अश्विनी नगर रायपुर निवासी श्रीमती मांडवी मिश्रा उम्र 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे महेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्ति वरिष्ठ सहायक अधीक्षक, कलेक्टर कार्यालय रायपुर) की धर्मपत्नी एवं रिंकू,राजा, गुडिय़ा और बबली की माता, तथा राजेश व संजीव मिश्रा की चाची, अशोक मिश्रा की भाभी थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज उनके निज निवास शिव वाटिका से दोपहर 2 बजे महादेव घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
- दुर्ग. डिराइविंग मैक्सिमम इंपेक्ट आउट ऑफ आधार विषय पर यूआईडीएआइ रीजनल ऑफिस हैदराबाद के द्वारा वर्कशॉप का आयोजन विगत दिवस रायपुर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में किया गया था। जिसमें यूआईडीएआई के सीईओ श्री भुवनेश कुमार (आईएएस), यूआईडीएआई की डीडीजी श्रीमती पी. संगीता (आईएएस), प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ़ ई एण्ड आईटी गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ श्रीमती निहारिका बारिक (आईएएस) के द्वारा आधार के माध्यम से डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।भविष्य में किए जाने वाले नए-नए इनोवेशन के बारे में जानकारी देते हुए आधार के माध्यम से आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधा मिल सके। इसके पश्चात दुर्ग जिला से चंदन कुमार बघेल को आधार ऑपरेटर को बेस्ट परफॉर्मिंग ऑपरेटर इन आधार इनरोलमेंट एंड अपडेट सर्विस इन छत्तीसगढ़ स्टेट के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से श्री भुवनेश कुमार एवं श्रीमती पी. संगीता के द्वारा सम्मानित किया गया।
-
टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस प्रांगण में ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला समिति की अगुवाई में योगाभ्यास कराया गया। पहले गायत्री मंत्रों का पाठ किया गया और उसके बाद योग प्रशिक्षक राजेंद्र शर्मा एवं प्रशिक्षिका बी तुलसी ने योगाभ्यास के लिए आए लोगों से 32 प्रकार के योगासन बहुत ही आसान तरीके से कराए। योग प्रशिक्षक शर्मा पतंजलि योगपीठ और आयुष मंत्रालय से भी जुड़े हैं। उन्होंने योग के महत्व और लाभ पर प्रकाश डालते हुए तालपुरी के अलावा मैत्री नगर, प्रगति नगर, रिसाली, वीआईपी नगर, बोरसी समेत करीब दस स्थानों पर योगासन कराया। योगाभ्यास की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।इस मौके पर समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेखा सिंह ने सभी महिला पदाधिकारियों सहित योग प्रशिक्षक राजेंद्र शर्मा का श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रीवा चालन, स्कंध खिंचाव, स्कंध चक्र, कटिशक्ति संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतु बंधासन, उत्तान पादासन, अर्द्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और अंत में ध्यानासन कराया गया।योगाभ्यास में पार्षद सविता ढवस, सरोज तिवारी, मोना सिंह, रेखा मालवीय, अनीता सिंह, मनोरमा सिंह, माला यादव, सुमन खरे, आशा जानी, श्यामली मुखर्जी, सुशीला सूर्यवंशी, ममता शुक्ला, भावना मणि, कृतिका साव, सीमा देवांगन, बी तुलसी, निर्मला चंद्राकर, गौरी देवांगन, हंसमणि राय, गीता सिंह, बी सुशीला, प्रियंका, उर्मिला सिंह, उमा दीवान, प्रेमा सिंह, सरस्वती धानेश्वर, कंचन श्रीवास्तव, अनीता दत्ता, मनीषा, नलिन नीरज, जीतेंद्र सिंह, भूपेंद्र बैस समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर देवक साहू ने सब्जियों से जहरीले रसायन पृथक करने वाली जापानी डिवाइस का डेमो भी दिखाया। - 0 अधिकारियों को दी गई आरटीआई अधिनियम की विस्तृत जानकारीदुर्ग. सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, दायित्वों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान एवं अनुभाग अधिकारी श्री अतुल वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की भूमिका, आवेदन के निराकरण की प्रक्रिया तथासमय-सीमा की महत्ता पर विशेष बल दिया।अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित 30 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। यदि सहायक जनसूचना अधिकारी आवेदन प्राप्त करता है, तो 5 दिवस की अतिरिक्त समय सीमा लागू होगी। निराकरण में देरी की स्थिति में आवेदन स्वतः ही अन्य फोल्डर में स्थानांतरित हो जाएगा तथा आवेदक द्वितीय अपील का अधिकार प्राप्त कर लेगा।पोर्टल पर कार्यभार संबंधी जानकारी अनिवार्यराज्य सूचना आयोग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण में पोर्टल संचालन की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने बताया कि कार्यभार ग्रहण अथवा मुक्त होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को हस्ताक्षर युक्त पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा। साथ ही, सूचना लिए दस्तावेजी शुल्क की ऑनलाइन मांग एवं सूचना की अपलोडिंग की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया।व्यक्तिगत सूचना हेतु विशेष प्रावधानजनसूचना अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत जानकारी संबंधित आवेदन प्राप्त होने पर, अधिनियम की धारा-8 के तहत परीक्षण करना आवश्यक है। यदि जानकारी पूरी तरह व्यक्तिगत पाई जाती है, तो धारा-11(1) के अंतर्गत संबंधित व्यक्ति की सहमति/असहमति प्राप्त की जा सकती है।प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए दिशा निर्देशप्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपील का निराकरण 30 दिवस के भीतर करें, जबकि विशेष परिस्थितियों में यह अवधि 45 दिवस तक बढ़ाई जा सकती है। यदि अपीलकर्ता द्वारा दस्तावेजी शुल्क जमा नहीं किया गया हो, तो अपील के परीक्षण के पश्चात शुल्क सहित अथवा निःशुल्क सूचना प्रदान करने का आदेश देना होगा।कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा एवं श्री महेश राजपूत सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा आरटीआई अधिनियम की बारीकियों को समझाया गया।
- चिरंजीवी रायपुर द्वारा माताओं तथा बच्चों का विशेष ख्याल रखा गया, जिला प्रशासन का सराहनीय प्रयास- कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यपरायपुर. "एक कदम मोर, सुपोषण की ओर" संकल्प के साथ रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल "चिरंजीवी रायपुर" के तहत सेरीखेड़ी में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र के प्रथम चरण का समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की।चिरंजीवी रायपुर के अंतर्गत 6 माह से 4 वर्ष तक के 100 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को उनकी माताओं सहित एक माह तक विशेष देखरेख में रखा गया। इस अवधि में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, खेल, मनोरंजन, योग, तथा समग्र विकास हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। माताओं को भी पोषण, स्वच्छता एवं देखभाल के प्रति प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया गया।मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने कहा, अगर मां स्वस्थ्य है तो बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। चिरंजीवी रायपुर के माध्यम से मां और बच्चे दोनों का समग्र विकास सुनिश्चित किया गया है। जिला प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है, सामाजिक संस्था को भी धन्यवाद।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। चिरंजीवी रायपुर के माध्यम से माताओं को जागरूक किया जा रहा है कि बच्चों को क्या, कब और कैसे खिलाना है। मनोरंजन और स्वास्थ्य की संयुक्त व्यवस्था से यह पहल अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हुई है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हित बच्चों और उनकी माताओं को विशेष देखरेख में रखा गया। प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति पर प्रतिदिन निगरानी रखी गई। बच्चों तथा माताओं की पूरी स्वास्थ्य जांच कराई गई तथा अच्छी देखरेख की गई। योग, संगीत, खेल और घर जैसे वातावरण दिया गया है। सामाजिक संस्था तथा व्यक्तियों ने आगे आकर बच्चों के पोषण के लिए विशेष सहयोग किया।इस दौरान यहां रहे माताओं तथा बच्चों के चेहरों में मुस्कान तथा खुशी साफ झलक रही थी। जिला प्रशासन का प्रयास सार्थक रहा। बच्चे तथा माताएं स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। कार्यक्रम के दौरान माताओं को पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री इंद्रकुमार साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा माताएं एवं बच्चें शामिल हुए।
- पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो - श्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर, रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा विद्यालय में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव मनाकर हम ऐसी पढ़ाई करें, की जीवन भर उत्सव मनाते रहे। उन्होंने कहा पहले पढ़ाई अच्छे परीक्षाफल के लिए होती थी, अब जीवन बनाने के लिए होती है। अब हर फील्ड में आगे बढ़ने की ज़रूरत है, नृत्य गायन खेल इत्यादि अपने पसंद के विषय मे पढ़ाई के साथ-साथ आगे बढ़ें। श्री अग्रवाल ने उत्कर्ष योजना की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षकों की भी ज़िम्मेदारी निर्धारित करना आवश्यक है ताकि हम बच्चों को कंपीटिटिव एग्जाम के हिसाब से तैयार करें। उन्होंने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं लगाव पैदा करने हेतु स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाने पर ज़ोर दिया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने दानी स्कूल में बिताए अपने बचपन की बहुत सी यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि पहले सुविधाएं कम थी, लेकिन मोबाइल और सोशल मीडिया जैसे आकर्षण भी कम थे। आज छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना ज्यादा मुश्किल है लेकिन अपने शौक पूरे करने के साथ ही पढ़ाई करना भी आवश्यक है। श्रीमती चौबे ने उत्कर्ष योजना की तारीफ करते हुए कहा कि सबका आंकलन होना चाहिए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आज छात्र नए वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं, इसे उत्सव की तरह मनाए। पठन-पाठन के साथ साल का अंत भी उत्सव की तरह हो। डॉ. सिंह ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा एक सामान्य व्यक्ति को विशिष्ट बना सकती है। ज़िले के पिछले वर्ष के परीक्षाफल का आंकलन करते हुए उन्होंने खामियों का आंकलन कर इस शिक्षण सत्र में बेहतर रिजल्ट हेतु सभी को प्रेरित किया। डॉ. सिंह ने इस सत्र से शुरू हो रहे प्रोजेक्ट उत्कर्ष की भी जानकारी दी जिसके अंतर्गत हर महीने बच्चों के साथ ही टीचर्स का भी आंकलन होगा, शिक्षकों का मूल्यांकन उनके कक्षा एवं विषय के बच्चों के परीक्षाफल के आधार पर किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि वें देश का भविष्य निर्धारित कर रहें हैं।प्रवेशोत्सव में कक्षा पहली एवं छटवी के बच्चों को गणवेश, बैग, कॉपी-किताब देने के साथ ही उनका स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया | इस अवसर पर दसवीं-बारहवीं में मेरिट में आये छात्र-छात्राओं और खेल के क्षेत्र में राष्ट्र स्तर पर सम्मानित मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम में नि:शुक्ल सरस्वती सायकल योजना के तहत 50 बालिकाओं को सायकिल प्रदान की गई एवं दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा CWSN के तहत ट्राइ-साईकल एवं व्हील-चेयर प्रदान किया गया | कार्यक्रम के अंत में उल्लास नवभारत साक्षर कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने की शपथ ली गयी |इस अवसर पर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, डीईओ श्री विजय खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
-55 लोगों का किया गया कैंसर स्क्रीनिंग
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में बालको मेडिकल सेंटर से कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डॉ. माधुरी खूंटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, जिला सलाहकार आरएमएनसीएचए डॉ. स्नेहा जैन, जिला सलाहकार एनसीडी डॉ. विकास राठौर उपस्थित थे। कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर का परीक्षण किया गया। परीक्षण हेतु कैम्प में कुल 55 लोगों का कैंसर स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 3 स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर, ब्लड कैंसर के संभावित मरीज मिले। जिन्हे अग्रीम जांच हेतु मेडिकल कॉलेज राजनंादगांव जाने की सलाह दी गई। कैम्प में कैंसर स्क्रीनिंग के साथ साथ बीपी एवं शुगर की जांच भी की गयी। - ई-केवायसी की अंतिम तिथि 30 जूनबालोद, जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राज्य में ’एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड’ योजनातर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिसके अंतर्गत ई-केवायसी हेतु शेष हितग्राहियों को 30 जून 2025 तक केवायसी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत 02 लाख 34 हजार 756 राशनकार्ड प्रचलित है। जिसमें राशनकार्डो में 08 लाख 95 हजार 986 सदस्य पंजीकृत है। पंजीकृत सदस्यों में से 08 लाख 26 हजार 967 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है तथा 69 हजार 19 सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों का ई-केवायसी में छूट दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी उचित मूल्य दुकान में संचालित ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी ’मेरा ई-केवायसी एप्प’ के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते है। इस एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने के लिए एंड्रायड मोबाइल में गुगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य, जिला का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते हैं।
-
राजनांदगांव । भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्राम विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में छूटे हुये पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ प्रदान किये जाने आवास प्लस में नाम जोडने वर्ष 2025-26 के लिए सर्वे करने ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया है। केन्द्र सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आवास प्लस सर्वेक्षण की समय-सीमा में वृद्धि करते हुए 26 जून 2025 तक कर दिया गया है। आवास प्लस मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए शेष छुटे हुए परिवार निर्धारित समय तिथि में स्वयं या ग्राम पंचायत के सचिव, आवास मित्र, रोजगार सहायक से संपर्क कर करा सकते है।
राजनांदगांव जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत सभी पात्र परिवारों के सर्वे का कार्य 12 जनवरी 2025 से आवास प्लस ऐप के माध्यम से प्रगणक एवं स्वयं द्वारा पात्र परिवार Face authentication सहित आवास प्लस के update latest version w.v.| के website https://pmayg-nic-in/infoapp-html एवं ्रAdhaar Face RD (Play Store) से अपलोड अंतिम तिथि 15 मई 2025 तक किया गया था। भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्राम विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण हेतु राजनांदगांव जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में 15 मई 2025 के बाद अगर किसी भी पात्र परिवार का सर्वे नहीं हुआ है तो वे प्रगणक या ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर अपना सर्वे अंतिम तिथि 26 जून 2025 तक करा सकते है। -
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि भुरे ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत नीम का पौधरोपण किया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने नीम का पौधरोपण किया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी ने नीम, आम जामुन, कोलियारी, काजू, शहतूत एवं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
-
- राजनांदगांव जिले भर में लगभग 18 हजार से अधिक पौधे लगाए गए
- कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की
राजनांदगांव । बारिश के मौसम के दृष्टिगत आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जिले भर में लगभग 18 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण करने के बाद पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी सभी ने प्रतिबद्धता व्यक्त की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा है कि आइए हम अपने शहर एवं गांव को हरा भरा बनाएं। धरती की हरीतिमा, पर्यावरण की रक्षा के लिए अपना दायित्व निभाते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि बारिश पौधरोपण के लिए उपयुक्त समय है। यही वह वक्त है जब पौधे आसानी से मिट्टी में अपनी जड़ें मजबूती से बना लेते हैं। ग्लोबल वार्मिंग एवं बढ़ते तापमान के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए पौधरोपण करना एवं जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। ऑक्सीजन को बढ़ाने और धरती के तापमान को कम करने के लिए हमारा यह कर्तव्य है कि पौधे लगाएं और उनकी देखभाल एवं सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाना पुण्य का कार्य है। आज हमें वृक्षों की छांव मिल रही है, क्योंकि किसी ने बहुत पहले पौधे लगाए थे। आने वाली पीढिय़ों को उन वृक्षों की शीतल छांव मिलती है, वहीं फल-फूल भी प्राप्त होते हैं। आइए हम सभी पौधरोपण के लिए प्रतिबद्ध होकर अपनी भागीदारी निभाएं।
शासकीय कार्यालयों के साथ ही जनप्रतिनिधियों की भी एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत सहभागिता रही। जिले में कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, कृषि, कौशल विकास प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, रेशम, पशु चिकित्सा, आदिम जाति कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, नगर पंचायत डोंगरगढ़, नगर पंचायत छुरिया, स्वास्थ्य, विद्युत, बीज निगम, नगर पालिक निगम, लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, क्रेडा, उप जेल, मछली पालन, लीड बैंक मैनेजर, सहकारी संस्थाएं, शिक्षा, आयुष, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर तथा ग्राम निवेश,राज्य कर, विपणन, स्टेट वेयर हासिंग कार्पोरेशन, जनपद पंचायत छुरिया, जिला व्यापार एवं उद्योग, खनिज, नगर पंचायत डोंगरगढ़, कृषि उपज मंडी, गृह निर्माण मंडल, जनपद पंचायत राजनांदगांव सहित अन्य विभागों व कार्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम भंडारपुर, चिरचारीकला, थैलीटोला, भोलापुर में पौधरोपण किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी ने तहसील परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री समीर शर्मा द्वारा सोमनी स्थित जल शुद्धिकरण संयंत्र में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पीएचई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। -
0 अनेक मरीजों का बॉडी मूवमेंट हुआ सामान्य, तो कई को मिली दर्द से राहत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य सेवा समिति की ओर से सेवाभाव के उद्देश्य से शुरू किए गए फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों, जरूरतमंदों और वरिष्ठ नागरिकों की फिजियोथेरेपी की जा रही है। इसमें अत्याधुनिक मशीनों के साथ अनुभवी व सिद्धहस्त डाक्टरों की देखरेख में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां आने वाले लोग राहत और संतुष्टि के साथ वापस लौट रहे हैं।बताते चलें कि भारतीय जीवन बीमा निगम गोल्डन जुबली फाउंडेशन के योजनांतर्गत महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी ढाई सालों से फिजियोथेरेपी सेंटर चलाया जा रहा है। सेंटर की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि दान स्वरूप न्यूनतम सहयोग राशि पर यहां आने वालों का उपचार किया जा रहा है। सेंटर में फिजियोथेरेपी करवाने हर आयु वर्ग के जरूरतमंद आ रहे हैं। एक्सपर्ट डा. संगीता कश्यप, डा. अंकिता काले अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। यहां हट पैक, टेंस, लेजर, आईएफटी, अल्ट्रासाउंड और स्ट्रीम्यूलेशन जैसी आधुनिक मशीनें लाई गई हैं। इससे लोगों की फिजियोथेरेपी की जा रह है।15 दिनों में मिली राहतः डा. एनके पुरोहितफिजियोथेरेपी सेंटर में 15 दिनों से आ रहे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे 86 वर्षीय डा. एनके पुरोहित ने कहा कि उम्र के साथ मेरे मसल्स के साथ दर्द था। इसके साथ कमर में दर्ज और चलने में परेशानी होती थी, जिसके कारण वे झुककर चल रहे थे। यहां आने के बाद उन्हें काफी राहत मिली है। वे नियमित रूप से सुबह यहां आ रहे हैं।अब उठ रहा हाथः माला भूरेरोहिणीपुरम निवासी माला भूरे अपनी बड़ी सर्जरी कराकर प्रतिदिन फिजियोथैरेपी कराने यहां आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच महीने से आ रही हैं। उन्हें यहां आकर 80 फीसद से अधिक राहत मिली है। अभी कुछ दिनों से उनके पति धनंजय भूरे भी यहां आकर फिजियो ले रहे हैं।मुंह हो गया था टेढ़ा: शब्बीरबैरन बाजार निवासी 60 वर्षीय शब्बीर हुसैन को पैरालिसिस की शिकायत थी, जिसके कारण उनका मुंह टेढ़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि पहले के चार दिन फिजियो कराने के लिए कहीं दूसरी जगह गए थे। फिर यहां के एक्सपर्ट डाॅक्टरों के बारे में पता चला, तो यहां आ गए। चेहरा अब पहले से काफी ठीक है। पहले आंख भी बंद नहीं हो रही थी, अब आसानी से आंख बंद हो जाती है।घुटने को मिली काफी राहतः कंचनसत्यम विहार निवासी कंचन ने बताया कि अप्रैल 2025 को उनके दोनों घुटनों का रिप्लेसमेंट हुआ है। पहले एक महीने घर पर फिजियोथैरेपी लेतीं थीं। बाद में किसी ने महाराष्ट्र मंडल की अत्य़ाधुनिक सुविधाओं वाले फिजियोथेरेपी सेंटर के बारे में बताया। अब यहां की फिजियोथेरेपी के बाद उनका घुटना 50 डिग्री तक आसानी से मुड़ रहा है। उन्हें दर्द से भी काफी राहत मिली है। - महासमुंद / महासमुंद जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में जिले के 131 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर समस्त चयनित विद्यार्थियों, उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पालकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक प्रेरणास्पद उपलब्धि है।जिले के चार विकासखंडों बसना, महासमुंद, सरायपाली और बागबाहरा क्षेत्र के बच्चों ने इस सफलता में भागीदारी निभाई है,जिसमें बसना विकासखंड से 20 विद्यार्थियों ने चयन हुआ है। खोकसा, बंसुला, चिमरकेल, मोहका, हबेकांटा जैसे ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने यह सफलता हासिल की। सरस्वती शिशु मंदिर बसना, केजीबीवी बंसुला और एमएस खोकसा जैसे विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसी प्रकार से महासमुंद विकासखंड से 14 विद्यार्थियों ने चयन सूची में स्थान प्राप्त किया। इनमें सेजेस नयापारा तुमाडबरी, उच्च प्राथमिक शाला साराडीह, रामसागर पारा, लखनपुर जैसे शालाओं के छात्र शामिल हैं।सरायपाली विकासखंड से सबसे अधिक 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ। MSG SPL, UPS खपरीडीह, UPS जंगलबेड़ा, सेजेस सरायपाली से चयनित छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा के बलबूते इस मुकाम तक पहुंचे। चयनित छात्रों में नितिन नंद, खुशबू सोनी, त्रिपुरा बारिक, अनुज पांडा, उन्नति सिंह, शेखर चौहान, रेशमा साव, अंकिता कुंवर, यामिनी सिंह बड़ीहा सहित कई नाम शामिल हैं। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में 47 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। खैरझिटी, मचेवा, भांडीखोज, चिंगरौनी, पतेरापाली जैसे ग्रामों से आए बच्चों ने चयन सूची में स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। आकांक्षा, जीव टंडन, विनोद सेन, हिमांशी, नितिन नंद, कुवेर, सौम्या, शीतल, रमेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी बाई, मोहनलाल ध्रुव जैसे नाम बच्चों की लगन और प्रयास का प्रमाण हैं।इस सफलता पर पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पालकों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि को पूरे जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए गर्व का विषय बताया है।
- 0 नगर निगम रायपुर द्वारा 12 दिवसीय 'हर दिन चुने सही बिन' जागरुकता अभियान का आयोजन0रायपुर, रायपुर नगर पालिकनिगम द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर आयोजित 'हर दिन चुने सही बिन अभियान के आज दूसरे दिन जोन-1 के ठक्कर बापा वार्ड-17 में दीक्षा नगर क्षेत्र में जनजागरुकता गतिविधि आयोजित की गई। घर-घर जाकर नागरिकों को जागरुक किया गया कि वे घरेलू कचरा अलग-अलग कर ही कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी को दें। उन्हें गीले कचरे के लिए हरा डस्टबिन, सूखे कचरे के लिए नीला, सेनेटरी अपशिष्ट के लिए लाल और घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काला डस्टबिन उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई।ऐसा ना करने पर किए जाने वाले जुर्माने के बारे में भी उन्हें समझाया गया। 30 जून तक आयोजित इस 12 दिवसीय अभियान का उद्देश्य नागरिकों में घरेलू कचरे के सही पृथक्करण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इससे गीले व सूखे कचरा वैज्ञानिक तरीके से रीसाइकल किया जा सकेगा। रायपुर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त करने की दिशा में और पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों का यह सहयोग जरूरी है। अभियान में सफाईमित्र, स्वच्छता दीदीयां और अन्य संस्थाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा आवश्यकता अनुसार वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग से 15000 पौधे की मांग की गई है। नगर निगम भिलाई के पांचो जोन क्षेत्र के तालाबों, शासकीय भवन, रिक्त स्थल, अस्पताल, स्कूल, कालेज परिसर, उद्यान, डिवाइडरो में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। सूर्या माल से के.पी.एस चौंक तक डिवाइडरो में लगभग 570 कनेर के पौधो का रोपण किया गया है। फलदार, फूलदार, छायादार एवं शोभायमान अलग-अलग प्रजाति के पौधे निगम क्षेत्र में लगाए जायेगे। जिससे भिलाई में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदुषण को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।शासन के निर्देशानुसार वुमेन फार-ट्री योजना एवं एक पेड़ माॅ के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधा रोपण कर रखरखाव किये जाने हेतु गाईडलाईन जारी हुआ है। जिसके परिपेक्ष्य में प्राकल्लन तैयार कर शासन को भेजा गया है। निगम भिलाई द्वारा एक नागरिक एक पेड़ लगाने प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उददेश्य गत वर्ष की सफलता को आधार बनाकर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को बेहतर बनाते हुए सशक्त बनाना है। माॅ और पृथ्वी के प्रति सम्मान स्वरूप पौधारोपण के इस अभियान में जनसहभागिता, अंतर्विभागीय समन्वय और जिला स्तरीय नेतृत्व महत्वपूर्ण घटक है। पूर्व निर्मित 55 अर्धविकसित उद्यानों के रिक्त स्थलो में वुमेन फार-ट्री योजना अंतर्गत पौधा लगाया जायेगा। योजना अंतर्गत स्व सहायता की महिलाओं द्वारा सुरक्षित उद्यानों में पौधा रोपण कर एक वर्ष तक सिंचाई एवं रखरखाव किया जायेगा।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत नाली के उपर अवैध अतिक्रमण को निगम ने हटाया। वार्ड क्रं 30 प्रगति नगर 18 नम्बर रोड क्षेत्र में 35 लोगो द्वारा नाली के उपर स्लैब डालकर अवैध कब्जा किया गया था। जिससे नाली के पानी का निकासी ठीक तरह से नहीं हो रहा था और बरसात का पानी रोड में जमा हो रहा था। निगम के सफाई कर्मियों को भी नाली सफाई करने में परेशानी आ रही थी और आम नागरिको का शिकायत था। संबंधितो को स्वयं से कब्जा हटाने निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, किन्तु कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमित कब्जा नहीं हटाया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्त सतीश यादव एवं सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन को निर्देशित किए है कि स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही करें। आदेश के परिपालन में जोन 03 के राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नालियों के उपर से अवैध अतिक्रमण को जे.सी.बी. के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई एवं तोड़फोड़ से निकले मलवे को निगम के वाहन से हटाया गया। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुर्णामणी यादव, छावनी थाना के पुलिस बल, सुपरवाईजर, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता सहित उनकी टीम उपस्थित रहे।
- -जिदंगी ना मिलेगी दोबारा संस्था ने स्वतंत्रता सेनानी कमलनारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित किया व्याख्यान और सम्मान समारोह-सम्मान पाकर सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी हुए भाव विभोर-कमल नारायण जैसा कोई सच्चा समाजवादी नहीं- रघु ठाकुररायपुर। जिदंगी ना मिलेगी दोबारा संस्था द्वारा समाजवादी चिंतक ,गांधीवादी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिवक्ता स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर सुरता कमलनारायण व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एव सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात मिश्र एवं स्व.कमलनारायण शर्मा की सुपुत्री सविता पाठक विशिष्ट अतिथि रहे । कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता लोक तांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर थे । ज्ञात हो कि स्व. कमलनारायण शर्मा एवं रघु ठाकुर दोनों ही समाज में समता लाने के पक्षधर रहे हैं ।कार्यक्रम में रघु ठाकुर ने स्व . शर्मा के जीवन को संघर्षों की चर्चा करते हुए सिहावा आंदोलन में उनकी भूमिका का उल्लेख किया । मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया और बताया कि कमलनारायण जी के साथ वे आपात काल के विरोध में सडक़ पर उतरे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे जो उनके पारिवारिक सदस्य भी हैं, ने बचपन से उनके साथ बिताए पलों को साझा किया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात मिश्र ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में स्व कमलनारायण की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती सविता पाठक जो स्व शर्मा की बेटी भी है,ं ने स्वयं उन पर लिखे हुए पुस्तकों के उद्धरणों के माध्यम से उनके त्याग और बलिदान का जिक्र किया ।कार्यक्रम के दूसरी कड़ी में रायपुर शहर के अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके उत्तराधिकारियों केा सम्मानित किया गया। इनमें स्व .माणिक लाल चतुर्वेदी ,स्व. सर्वेश्वर प्रसाद मिश्र ,स्व. पंकज लाल तिवारी , स्व. नंद किशोर पांडेय, स्व. रघुनाथ खण्डेलवाल, स्व. पाण्डुरंग गजानंद राव उमाठे, स्व कन्हैया लाल बाजारी नेताजी,नारायण प्रसाद कश्यप, बद्री प्रसाद कश्यप, मगन लाल बागड़ी एवं नारायण प्रसाद नथानी, सहित स्व कमलनारायण शर्मा के परिवारजन भी शामिल थे। इसके अलावा कार्यक्रम में सनातनी हित में कार्य करने के लिए आर्यव्रत संस्थान और राष्ट्र प्रथम सहित एक पहल और व दिव्यज्योति समाज सेवी संस्था को सम्मानित किया गया। मातृभूमि की रक्षा में उत्कृष्ठ सेवा के लिए कार्य करने वाले सेना के अधिकारी सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, सहित साहित्य के लिए रामेश्वर शर्मा ,विधिक शेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उनके सानिध्य प्राप्त अधिवक्ता अम्बर शुक्ला और अधिवक्ता तथा किसान नेता भूपेन्द्र शर्मा सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में सतत बेहतर कार्य करणे के लिए पत्रकार विजय मिश्रा और आशीष ठाकुर का सम्मान किया गया ।मंच संचालन डॉ. आकांक्षा दुबे ने किया और आभार प्रदर्शन संस्था की सचिव ममता शर्मा ने किया ।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अजय शर्मा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा तिवारी ,सचिव ममता शर्मा ,संतोष साहू ,बिहारी लाल शर्मा ,हेमलता तिवारी सीमा अग्रवाल चन्द्रसेना दीवान ,ममता बडग़ैया, सरिता विश्वकर्मा, राधिका सोनकर, सहित अन्य समाज सेवी संस्था के सदस्यगण और सेनानी परिवार के परिजन और पत्रकारगण उपस्थित थेे ।
- इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम भिलाई महापौर नीरज पाल को सम्मानित किए।नगर निगम भिलाई महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय इंदौर में स्वच्छता को लेकर 2 दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए।भिलाई नगर। स्वच्छ भारत मिशन 2•0 अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम इंदौर (म प्र) में आयोजित हुआ। जिसमें आज डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं आईसीएसीसी ( ICACC ) डोर टू डोर मे लगे वाहन, श्रमिको का मानीटरिंग एक स्थान पर एक ही भवन के निचे 85 वार्डो को 22 जोन कम्प्यूटर में एक विशेष ऐप के माध्यम से किया जाता है । जिसका महापौर नीरज पाल ,आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ,कार्यपालन अभियंता सुनील जैन ,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के अलावा छत्तीसगढ नगर निगम के महापौर , कमिश्नर, कार्यपालन अभियंताओ द्वारा अवलोकन कर बारीकी से जानकारी प्राप्त किया गया है। इस अवसर पर महापौर श्री पाल ने इंदौर में हो रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन जागरूकता जैसे विषयों पर केंद्रित अपने अनुभवों को सांझा किया ।महापौर पॉल ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने और कचरा प्रबंधन में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों को कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें कचरा अलग करने, पुन: उपयोग करने और वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने के लिए प्रेरित करना है।प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु, कचरा पृथक्करण, नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना है, जिससे कि कचरे का पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण आसान हो सके। शहर में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत किया जाता है, ताकि सड़कों पर कचरा न फैला रहे ।कचरा प्रबंधन:कचरे को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है,जैसे कि कचरे से खाद बनाना या जैव ऊर्जा उत्पन्न करना।महापौर ने बताया कि नागरिकों को स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। प्रशिक्षण के लाभ हैं स्वच्छता प्रशिक्षण से शहर में स्वच्छता का स्तर बढ़ता है और बीमारियों का खतरा कम होता है। कचरा प्रबंधन से पर्यावरण और प्रकृति को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है। साथ ही गीले कचरे से खाद, बायोगैस और जैव ऊर्जा बनाने से आर्थिक लाभ होती है । सामाजिक प्रशिक्षण से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। इंदौर का ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल, जो स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की सफलता का एक मुख्य कारण है, अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणा है। इस मॉडल में, कचरा प्रबंधन को एक सामुदायिक प्रयास के रूप में देखा जाता है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।--
-
बिलासपुर . विकासखण्ड के राशन दुकान मचखण्डा क्रमांक 402002050 के संचालन के लिए इच्छुक समूह, एजेंसी एवं संस्था निर्धारित प्रारूप में 4 जुलाई शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) मस्तुरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए वृहदाकार आदिम जाति बहुदेशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत/स्थानीय नगरीय निकाय, अन्य सहकारी समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दुकान आबंटन हेतु आवेदन करने की तारीख से कम से कम 03 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु आवेदन करने वाली सहकार समिति एवं महिला स्व सहायता समूह वर्तमान में कार्यरत हो तथा उसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन केवल विहित प्रारूप में ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। - पुरूषों के वर्चस्व वाले पेशे में मनवा रहीं अपना लोहाप्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाने में इनकी अहम भूमिकाबिलासपुर. महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। जिले में एनआरएलएम के तहत समूह की दीदियों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्हें रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब इन महिलाओं ने पुरूषों के वर्चस्व वाले राज मिस्त्री के काम में दक्षता हासिल कर ली है। अब ईंट, बालू और गिट्टी ढोने का काम छोड़कर मिस्त्री का काम शुरू किया है। इन महिलाओं को रानी मिस्त्री के नाम से बुलाया जा रहा है। जिले की 37 महिलाओं को रानी मिस्त्री प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने में इनकी अहम भूमिका देखी जा रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने का काम भी ये दीदियां कर रही है। सधे हुए हाथों से जब वे ईंट गारो से दीवारों की जुड़ाई करती है तो लोग दंग रह जाते है। इसके अतिरिक्त आवास निर्माण में सेंटरिंग प्लेट की कमी को पूरा करने हेतु समूह की महिलाओं द्वारा सेंटरिंग प्लेट की उपलब्धता भी कराई जा रही है। प्रदेश में बिलासपुर जिले द्वारा सर्वप्रथम एनआरएलएम के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बनने वाले आवासों के निर्माण कार्य में रोजगार प्रदाय किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला बिलासपुर में वित्तीय वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक आवासों की स्वीकृति की गई है।वृहद् लक्ष्य होने के कारण पंचायतों में आवास निर्माण में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था जिसका मुख्य कारण ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की कमी थी। समस्या का ध्यान में रखते हुए जिला बिलासपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत में इच्छुक पुरूष एवं महिलाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण का कार्य संपादन कराया जा रहा है। जिसमें सबसे अधिक संख्या में सहभागिता महिलाओं की रही। स्व-सहायता समूह की सक्रिय महिलाएं न केवल राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वलम्बी बन रही है, साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराने में अपनी भागीदारी देते हुए पूरे प्रदेश में इस महात्वपूर्ण योजना का हिस्सा बनते हुए सम्मान प्राप्त कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने एवं आवास में पर्याप्त संख्या में राजमिस्त्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न माध्यमों से राजमिस्त्री प्रशिक्षण का कार्य कराया जा रहा है।
- -सांसद संग स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों ने भी किया योगाभ्यास-योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है - सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी-सिरपुर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने पुरजोर प्रयास जारी - सांसदमहासमुंद / पुरातत्व, ऐतिहासिक नगरी एवं पर्यटन स्थल सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग रायपुर मंडल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल,नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,महेंद्र सिक्का,श्री दाऊ लाल चंद्राकर, सहित कलेक्टर श्री विनय लंगेह,पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह,वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पांडेय,जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक,अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, जिला अधिकारी,स्कूली बच्चे ,ग्रामीण एवं युवा जन मौजूद थे।कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों संग जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के आला अधिकारी सहित कर्मचारियों ने योगा के विभिन आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के राज्य प्रमुख श्री मुथैयाकाली मुथूट सहित आला अधिकारी भी मौजूद थे ।इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझते हुए 21 जून को योग दिवस मनाता है। योग व्यक्ति को न केवल निरोग बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार योग को जन-जन तक पहुँचाने निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि इसे हम दिनचर्या में शामिल करें।योग की महत्ता को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि 193 देशों के मौजूदगी में 177 देशों ने योग दिवस मनाए जाने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सिरपुर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में स्थापित करने पुरजोर प्रयास जारी है। सांसद में भी आवाज उठाई गई है।छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि ने सभी प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि "योग करें, निरोग रहें, यही हमारे जीवन की सच्ची पूँजी है।" उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसे शामिल करें और स्वस्थ्य रहें।स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि आज का दिन भारत के उस योग विधा को अपनाने का दिन है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है। आज योग को हर व्यक्ति को अपनाने की जरुरत है।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मानव जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शारीरिक बल प्राप्त होता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यह हृदय रोग, रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से बचाव में सहायक है।उन्होंने कहा कि योग की परंपरा भारत में अत्यंत प्राचीन रही है और आज पूरे विश्व ने इसके महत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने योगाचार्यों के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए, क्योंकि "पहला सुख निरोगी काया" है। जब शरीर स्वस्थ होता है, तब जीवन के सभी कार्य—खाना, रहना, सोना, कार्य करना—सार्थक और सुखद प्रतीत होते हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने भी योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इसके विविध लाभों को रेखांकित किया और लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अतिथियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के राज्य प्रमुख श्री मुथैया काली मुथूट सहित आला अधिकारी भी मौजूद थे। सांसद ने स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास करके उनको प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करने प्रेरित किया। उहोंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता का बड़ा महत्व है ,योग एकाग्रता बढ़ती है। इस अवसर पर अतिथियों ने लक्ष्मण देवालय परिसर में काजू और आम के पेड़ लगाए गए।













.jpg)



.jpg)









.jpg)