- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर, एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 23 जून से 7 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। ग्राम फरहदा के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 में कार्यकर्ता एवं ग्राम सिलपहरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में सहायिका के रिक्त पदों पर भरती की जाएगी। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय सरकण्ड, जनपद पंचायत बिल्हा एवं संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
- 0 आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ, पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को नोटिस0 शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा0 स्कूल में कहा बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौताबिलासपुर, कलेक्टरश्री संजय अग्रवाल ने कोटा विकासखंड के कई सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांवों का सघन दौरा किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर साथ थे।निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता मिलने पर संबंधित सीडीपीओ रुचि श्याम, पर्यवेक्षक कीर्ति नोर्गे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन शुक्ला को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सेंदरी,बांसाझाल, टाटीधार, आमगोहन ,लूफा, मझगांव सहित अन्य गांवों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण सड़क और पेयजल जैसी मूलभूल सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने दौरे की शुरुआत सेंदरी स्थित स्कूल से की। 12 वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम पर असंतोष जताया। परीक्षा परिणाम क्रमशः 85 और 70 प्रतिशत आया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आना चाहिए। सभी शिक्षकों से वन टू वन चर्चा का कारण जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बच्चों को अपना बच्चा मानकर उन्हें पढाएं। एक्स्ट्रा क्लासेज लेकर बच्चों को पढ़ाने कहा। उन्होंने कक्षा 4 थीं के बच्चों से आत्मीय चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद भी नहीं थी। यहां दर्ज संख्या 35 है लेकिन दो ही बच्चे केन्द्र में आए थे। आंगनबाड़ी सहायिका रजिस्टर भी नहीं दिखा पाई। कलेक्टर ने सीडीपीओ , पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने कहा है।उन्होंने लूफा में सीएससी का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बहुत सुविधा जनक हैं। इससे हमें सहूलियत हो रही है। उन्होंने लूफा में ही सुपेत ध्रुव की बाड़ी में बनाए गए डबरी का जायजा लिया। 3 लाख रुपए की राशि से यह डबरी स्वीकृत हुई है। वे अब इसमें मछली पालन कर रहे हैं। कलेक्टर ने सब्जीकी खेती करने की सलाह दी। इस दौरान पीएम जनमन योजना के हितग्राही रामभगत बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनके नए बने पीएम जनमन आवास का मुआयना भी किया। परिवारजनों ने कलेक्टर को बताया कि इसके पहले मिट्टी की झोपड़ीनुमा मकान में रहते थे। उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।कलेक्टर ने आमगोहन में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे इंजेक्शन वेल तकनीक का स्थल निरीक्षण किया। अन्य गांवों में भी इसी तरह से जल संरक्षण के लिए कार्य करने कहा। कलेक्टर ने इसके आगे टाटीदर गांव में राशन दुकान का जायजा लिया। राशन वितरण की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने जनमन योजना के तहत 60 लाख की लागत से बनाए जा रहे बहुद्देशीय विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां आंगनवाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद सहित अन्य सुविधाएं एक साथ ग्रामीणों को मिलेंगी। कलेक्टर ने इसका निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूराकरने कहा। एसडीएम नितिन तिवारी, एपीओ प्रमिल लठारे , सीईओ जनपद श्री युवराज सिंहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।--
- जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर हुए शामिलबिलासपुर, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन कोटा ब्लॉक के मझगांव हाईस्कूल में हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कोटा ब्लॉक जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राज, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जय कुमारी जगत, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। शिविर में मौके पर ही 10 ग्रामीणों को आधार कार्ड, 56 का आयुष्मान कार्ड, 16 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 4 को जाति प्रमाण पत्र, 13 को मातृवंदना एवं 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की। शिविर में बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। सभी ने पौध रोपण भी किया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार सभी वर्गो की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। आदिवासी इलाके में भी विकास की बयार बह रही है। कलेक्टर ने केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा तरह के शिविर आयोजन के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि आदिवासी लोगों में जागरूकता और क्षेत्र में संचालित हर योजना में सेचुरेशन हासिल करना उद्देश्य है। सेचुरेशन का आशय योजनओं का लाभ उठाने के लिए एक भी हितग्राही बचे नहीं होने चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील की। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। आयुष्मान कार्ड, मुफ्त दवाईयां, पट्टाधारी हितग्राहियों को बकरी, मुर्गी एवं सुकर पालन हेतु पंजीयन, पेंशन योजना, बीपी शुगर जांच जैसी सुविधाएं स्टॉल में ही दी गई।योजना का लाभ पाकर हितग्राहियों के खिले चेहरे-शिविर में खोरबहरीन, रामेश्वर जगत, अनित कुमार को किसान क्रेडिट कार्ड, मयूरी एवं कृतिका यादव को गणवेश, रामफल एवं छत्रकुमार को आवास की चाबी, राघवेन्द्र मानिकपुरी एवं शिव शंकर को किसान किताब, कलिंदरी बैगा, लल्ली बैगा और दिव्या मरावी को स्थायी जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA&JGUA) का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2024 को किया गया है। इस अभियान की संकल्पना जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अभिसरण मॉडल पर 17 भागीदार मंत्रालयों के 25 योजनाओं मिलाकर लागू किया गया है। जिसमें आवास, पक्की सड़के, समग्र शिक्षा, जल जीवन मिशन, मोबाईल मेडिकल यूनिट, पीएम जन आरोग्य योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र, अविद्युतिकृत घरों में विद्युतिकरण, सोलर लाईट, एलपीजी कनेक्शन, पोषण वाटिका, कौशल विकास, डिजिटल एक्टिविटी, मछली पालन, पशुपालन, होम स्टे, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम, एफ.आर.ए. मैनेजमेंट, के साथ साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र, के.सी.सी. एवं अन्य हितग्राही मुल्क योजनाओं को शामिल किया गया है। इन सभी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा गया।--
- सभी ब्लॉक में आयोजित की जाएगी विधिक कार्यशालाकलेक्टर ने सामुदायिक मध्यस्थता की पहल की सराहना कीबिलासपुर. जिले में ग्राम स्तर पर न्याय की सरल, सुलभ और सामुदायिक व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रेशन एंड मीडिएशन संस्था द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर सामुदायिक मध्यस्थता कॉन्सेप्ट के विषय में जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से छोटे छोटे प्रकरणों का निराकरण हो सकेगा जिससे आम लोगों के पैसे , समय और श्रम की बचत होगी। सामुदायिक मध्यस्थता के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से शिक्षित युवाओं के नाम मांगे गए है जिन्हें मध्यस्थता के लिए पांच दिवसीय विधिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रहे।जनपद पंचायत बिल्हा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर बिलासपुर ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा “पंचायत प्रतिनिधि समाज के नेतृत्वकर्ता होते हैं। जब गांव में ही छोटे-छोटे विवादों का निपटारा आपसी बातचीत, समझ और सामंजस्य से किया जा सकता है, तो उन मामलों को कोर्ट तक ले जाने की आवश्यकता नहीं है। इससे समय, श्रम और पैसा, तीनों की बचत होगी।” उन्होंने कहा कि पंचायतों को केवल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामाजिक समरसता बनाए रखने में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए कहा, जो समाज के लिए काम करता है, उसका नाम होता है। यदि आप गांव में शांति और समाधान की संस्कृति विकसित करते हैं, तो यह आपके नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान होगी। कलेक्टर ने कहा कि गांवों में उत्पन्न होने वाले छोटे-मोटे आपसी विवादों, पारिवारिक झगड़ों, भूमि-सीमा विवाद, सामाजिक टकरावों का समाधान ग्राम स्तर पर ही पंच-सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों की मध्यस्थता से करना, जिससे न्यायिक प्रक्रिया पर भार कम हो और ग्रामीणों को तेजी से समाधान मिल सकेगा। प्रशिक्षण में चयनित युवाओं को कानूनी विकल्पों से पहले समाधान के उपाय, तथा न्यायिक प्रणाली के अनावश्यक उपयोग से बचने के तौर-तरीके सिखाए जाएंगे साथ ही कैसे विवादों को संवेदनशीलता, समझदारी और निष्पक्षता से सुलझाया जा सकता है, इस विषय पर जानकारी दी जाएगी। बिल्हा से शुरुआत के बाद इसे सभी ब्लॉक में शुरू किया जाएगा जिसमें चयनित युवाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।योजनाओं की जानकारी और सक्रिय भागीदारी की अपीलकार्यक्रम में कलेक्टर ने जन प्रतिनिधियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का आयुष्मान भारत कार्ड बने, ताकि सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचे। सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता मिले। नल-जल योजना को गति मिले और भू-जल संरक्षण के लिए गांव स्तर पर ठोस कार्य किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृति से खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं । यह पहल गांवों में न्याय की नई दिशा देने के साथ-साथ प्रशासन और समुदाय के बीच सार्थक संवाद और विश्वास को भी मजबूत करेगी। यहां युवोदय कार्यक्रम के विषय में कलेक्टर ने जानकारी दी जिसके माध्यम से प्रत्येक गांवों के युवाओं को जोड़ा जाएगा जो शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एडवोकेट हमीदा सिद्दीकी, रेड क्रॉस के नोडल अधिकारी श्री सौरभ सक्सेना, बिल्हा सीईओ श्री एस एस पोयम सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधि छात्रों द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया।
-
0 सभी वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना अनिवार्य
0 पेट्रोल की खरीदी हेतु वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्यबालोद, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को हेलमेट लगाने प्रोत्साहित करने को कहा। जिसके अंतर्गत सभी पेट्रोल पंपों में बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता के माध्यम से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने की अपील की। जिससे की सड़क दुर्घटनाओं में सिर के गंभीर चोट से बचा जा सके।बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी एवं जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बिना हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी का मोबाईल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग की टीम के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। - 0- भीमकन्हार, पथराटोला, बोड़की और खैरबना में आज आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में जुटे लोग0- शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से ग्रामीणों एवं हितग्राहियों में हर्ष व्याप्तबालोद, धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के सभी विकासखण्डों के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाभ संतृप्ति शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को निरंतर विभिन्न सौगात मिल रहा है। केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में प्रतिदिन आयोजित होने वाली इन शिविरों के माध्यम से जनजाति परिवार के लोगों को 17 मंत्रालयों के 25 सेवा एवं योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसके अंतर्गत शुक्रवार को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भीमकन्हार, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पथराटोला, बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खैरबना में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। जिले के अलग-अलग स्थानों में आज आयोजित शिविर के दौरान जनजातीय परिवार के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड एवं नया राशन कार्ड बनाने के अलावा आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा शिविरों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन, जनधन खाता, बीमा कव्हरेज, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन, नल कनेक्शन के अलावा वनाधिकार पत्रधारी कृषकों को कृषि, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई। आज आयोजित शिविर के माध्यम से शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिलने तथा उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से जनजातीय परिवार के लोग एवं हितग्राहियों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने केन्द्र सरकार के इस लाभ संतृप्ति शिविर के आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए इसे अपने जैसे जनजातीय परिवार के अनेक जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया है।इसी कड़ी में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भीमकन्हार में आयोजित शिविर में 06 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 15 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड, 16 हितग्राहियों का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 01 हितग्राहियों का किसान क्रेडिट कार्ड तथा हितग्राही को सामाजिक पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। इसी तरह भीमकन्हार में आयोजित शिविर में आज 01 हितग्राही को जनधन खाता, 02 हितग्राही को विद्युत एवं सोलर कनेक्शन तथा वनाधिकार पत्रधारी तीन कृषकों को पशुपालन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा भीमकन्हार शिविर में उपस्थित 35 लोगों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच करने के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खैरबना में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 04 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों का श्रम कार्ड बनाने के अलावा 07 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान सम्मान निधि योजना तथा 01 हितग्राही को सामाजिक पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया।इसके अलावा खैरबना शिविर में पहुँचे 10 लोगों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच करने के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 04 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड, 13 हितग्राहियों का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा शिविर में पहुँचे 23 लोगों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच करने के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पथराटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 14 हितग्राहियों का आधार कार्ड, 16 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 01 हितग्राही किसान क्रेडिट कार्ड, 02 हितग्राही का जाति प्रमाण पत्र, 08 हितग्राही का राशन कार्ड, 04 हितग्राहियों का मनरेगा जाॅब कार्ड बनाया गया। इसी तरह शिविर में 02 हितग्राही को किसान सम्मान निधि, 02 हितग्राहियों का सामाजिक पेंशन योजना, 02 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 02 हितग्रहियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, 02 हितग्राहियोे को मिशन इन्द्रधनुष योजना, 01 हितग्राही को मुद्रा योजना, 02 हितग्राहियोे को वन धन योजना से लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई।जिले के अलग-अलग ग्रामों में आयोजित शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ मिलने से जनजातीय समाज के लोगों एवं हितग्राहियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। जनजातीय समाज के लोगों ने लाभ संतृप्ति शिविर के आयोजन को अपने लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए केन्द्र सरकार के जनहितैषी पहल की भूरी-भूरी सराहना की है। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भीमकन्हार में आयोजित शिविर के माध्यम से नया राशन कार्ड बनने से ग्राम कोचेरा निवासी श्रीमती हीरा बाई बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। उन्हांेने कहा कि लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से आज उनका नया राशन कार्ड बनने से उन्हें ग्राम पंचायत एवं अन्य शासकीय कार्यालयों का चक्कर लगाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसी तरह भीमकन्हार में आयोजित शिविर में ग्रामीण दुलार सिंह के कक्षा 6वीं में अध्ययनरत पुत्र पीयुष का जाति प्रमाण पत्र बनने की कार्रवाई पूरी होने से ग्रामीण दुलार सिंह बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे।उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में बिना किसी शासकीय कार्यालय के चक्कर लगाए बिना उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र बनना उनके लिए महत्वपूर्ण सौगात है। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भीमकन्हार में आयोजित शिविर में एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, जनसपंर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव, नायब तहसीलदार श्री रमेश मण्डावी सहित सरपंच श्रीमती अश्विनी खरे, पुष्पलता बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। जिले आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों में प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय समाज के लोगों को उनके लिए संचालित शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभ लेने की अपील भी की.
- रायपुर। श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, रायपुर के नवनिर्मित पुष्करणा ब्राह्मण सभा सदन का रविवार, दिनांक 22 जून, 2025 को दोपहर 1.00 बजे लोकार्पण होने जा रहा है। श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के इस लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह होंगे और सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विधायक द्वय सुनील सोनी व पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और पूर्व विधायक अरुण वोरा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।उल्लेखनीय है कि इस सदन में ई-लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जिसका सभी को भरपूर लाभ मिलेगा। श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी चन्द्रप्रकाश व्यास और मैनेजिंग ट्रस्टी विजयलक्ष्मी बोहरा सहित सभी ट्रस्टी राजीव वोरा, अशोक पुरोहित, उमाशंकर व्यास, मनीष वोरा, धर्मेन्द्र ओझा, विजयशंकर व्यास, सुधीर पुरोहित, जयकिशन जोशी, शेफाली पुरोहित कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। श्री साय ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सर्व श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
- -2026 में किया जाएगा माता के धाम का लोकार्पण- मनोरम वादियों के बीच स्थित विशाल कौशल्या धाम श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए बनेगा आस्था एवं आकर्षण का केन्द्र-देश और दुनिया का एक मात्र माता कौशल्या धाम बनेगा सर्व धर्म संभाव का केन्द्रबालोद। , छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश एवं दुनिया में सनातन संस्कृति एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में स्थित पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल कौशल्या धाम बनाने की परिकल्पना शीघ्र साकार होने वाला है। पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक श्री राम बालकदास महात्यागी ने बताया कि कौशल्या धाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या धाम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद 2026 में इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।संत श्री राम बालकदास ने बताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से निर्मित की जा रही भव्य एवं विशाल कौशल्या माता धाम पूरे देश और दुनिया का एक मात्र कौशल्या धाम होगा। उन्होंने कहा कि पाटेश्वर आश्रम परिसर के लगभग 04 एकड़ भूमि में निर्माणाधीन तीन मंजिला कौशल्या धाम मंदिर के द्वितीय तल पर भगवान श्री रामलला को अपनी गोद में ली हुई 07 फीट का माँ कौशल्या की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा पूरे देश और दुनिया में अपने तरह की पहली प्रतिमा होगी। कौशल्या धाम के पहले तल में शिव लिंग स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही तीसरे तल पर पंचमुँखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संत श्री राम बालकदास ने बताया कि तीनों प्रतिमा के निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इसके अलावा इस भव्य एवं विशाल तीन मंजिला कौशल्या धाम में अग्नि, वायु, सहस्त्रबाहु, कबीर, संत रविदास, झुलेलाल, कर्मा माता, परमेश्वरी माता आदि सभी जाति एवं सम्प्रदायों के कुल 108 आराध्य देवी-देवताओं तथा महापुरूषों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके फलस्वरूप यह कौशल्या धाम सभी धर्मों और जातियों के आस्था एवं सर्व धर्म संभाव के केन्द्र के रूप मंे स्थापित होगा। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदिवासी बहुल बड़ा जुंगेरा ग्राम घनघोर जंगल और पहाड़ों के बीच प्रकृति के मनोरम वादियों में स्थित पाटेश्वर आश्रम में माता कौशल्या धाम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात् यह धाम श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए आस्था एवं आकर्षण का प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।उल्लेखनीय है कि लगभग 12 एकड़ के विशाल क्षेत्र में स्थित पाटेश्वर धाम छत्तीसगढ़ राज्य सहित पूरे देश में सनातन संस्कृति के लोगों का प्रमुख आस्था का केन्द्र है। यहाँ पर माघी पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेला के आयोजन के अलावा प्रतिदिन श्रद्धालुओं और दर्शानार्थी पाटेश्वर धाम में पहुँचते है। इस पाटेश्वर धाम को जामड़ीपाट के नाम से भी जाना जाता है। इसका ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है। यह स्थल प्रारंभ से ही आदिवासी समाज तथा अंचल के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र रहा है। इस आश्रम परिसर के ऊपरी पहाड़ी में 416 सीढ़ी चढ़ने के पश्चात् अंचल के 12 गांव तथा आदिवासी समाज के लोगों का आराध्य देव स्थापित है। यहाँ पर विभिन्न पर्वों के अवसर पर आदिवासी समाज एवं अंचल के लोगों के द्वारा पूजा-अर्चना किया जाता है। पाटेश्वर धाम सेवा संस्थान के संचालक संत श्री राम बालकदास ने बताया कि उनके गुरू देव श्री राज योगी बाबा जी सन् 1975 में पाटेश्वर धाम आगमन के पश्चात् पेड़ के नीचे अखंड धुनि जलाई थी। इस स्थान पर अनवरत रूप से अखंड धुनि प्रज्ज्वलित हो रही है। इसके अलावा पाटेश्वर धाम के मंदिर परिसर में 1977 से दक्षिण मुँखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई है। पाटेश्वर धाम परिसर में पानी का कंुड स्थापित है, इस कुंड का पानी कभी सूखता नही है। उल्लेखनीय है कि पाटेश्वर धाम परिसर में सीता रसोई का भी संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर पाटेश्वर धाम परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शानार्थियों एवं आगन्तुकों को निःशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है। संत श्री राम बालकदास ने बताया कि 2015 में जगत गुरू राजेन्द्र देवाचार्य एवं चारों जगत गुरूओं की उपस्थिति में आयोजित कथा वाचन के दौरान पाटेश्वर धाम परिसर में माँ कौशल्या धाम स्थापित करने का सुझाव दिया गया था। जिसे आत्मसात कर इस स्थान पर माँ कौशल्या धाम का निर्माण कार्य प्रारंभ कर इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है।इस तरह से भगवान श्री रामचंद्र जी का ननिहाल एवं माता कौशल्या का मायका छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देश और दुनिया का एक मात्र कौशल्या धाम का निर्माण करने का परिकल्पना शीघ्र साकार होने वाला है। यहाँ पर नन्हें बालक भगवान श्री रामलला को अपने गोद में ली हुई माता कौशल्या की 07 फीट ऊँची प्रतिमा को कौशल्या धाम में विराजित की जाएगी। माता कौशल्या की इस प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के लाल पत्थरों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भव्य एवं विशाल मंदिर के निर्माण में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपना सहयोग दिया है। यह कौशल्या धाम जन सहयोग से बनने वाला अपने आप में अनुपम एवं अद्वितीय होगा और बालोद जिला का यह स्थाना माँ कौशल्या धाम के नाम से पूरे विश्व में विख्यात होगा।
- -आधार से सध रहा है सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस का लक्ष्य - निहारिका बारिक सिंह= ’आधार के उपयोग द्वारा अधिकतम लाभ’ विषय पर आयोजित की गई राज्य स्तरीय कार्यशालारायपुर / भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आधार से अधिकतम लाभ प्राप्त करना विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आधार के व्यापक और प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना है। साथ ही आधार की उपयोगिता को जन-कल्याण की योजनाओं से जोड़ते हुए अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ना है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के मार्गदर्शन मेें किया गया।कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भुवनेश कुमार ने कहा कि आई.टी. के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तीव्र गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 140 करोड़ आधार बने हैं, जिसकी सहायता से हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आधार आम नागरिकों की प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार एनरोलमेंट और अपडेशन के लिए नवाचार का उपयोग कर नया साफ्टवेयर बना कर पूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि आधार बनाने की प्रक्रिया में होने वाली दिक्कत की आशंका को कम किया जा सके। आधार को और अधिक विश्वसनीय एवं प्रभावी बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा, पी.डी.एस. आदि अनेक सेवाओं से इन्टीग्रेट किया जा रहा है।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने कहा कि आधार से सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस का लक्ष्य साधने में मदद मिल रही है। आधार, भारत का सबसे परिवर्तनकारी डिजिटल पहचान मंच बन चुका है, जिसकी सहायता से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने आधार की भूमिका को समावेशी, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन की नींव बताते हुए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित कई सेवाओं में आधार का सफल इंटीग्रेशन किया है। इसके अलावा, ई-डिस्ट्रिक्ट, लोक सेवा गारंटी और राज्य डी.बी.टी. पोर्टल जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों में आधार की भूमिका को और अधिक सशक्त किया जा रहा है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए रीजनल ऑफिस हैदराबाद की डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्रीमती पी. संगीता ने बताया कि आधार पिछले दो दशकों में अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर चुका है। यह अब सिर्फ 12 अंकों की संख्या नहीं रह गया है, बल्कि यह एक समग्र सुशासन और डिजिटल भारत की आधारभूत संरचना बन चुका है। आधार से संबंधित नियम और नीतियों में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं, जिसे सभी हितधारकों के साथ साझा किया जाता है। यूआईडीएआई मुख्यालय के डीडीजी श्री विवेक चंद्र वर्मा एवं श्री विनोद कुमार सिंह ने कार्यशाला में आधार उपयोग में हाल के समय में की जा रही है पहल पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आधार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत लाभ वितरण, प्रमाणीकरण सुविधाएं और आधार सक्षम भुगतान प्रणाली की जानकारी दी।कार्यशाला में यूआईडीएआई मुख्यालय के निदेशक कर्नल श्री निखिल सिन्हा ने नामांकन एवं अद्यतन पारिस्थितिकी तंत्र में हाल के समय में विकास और नई नीतियां विषय पर प्रस्तुति दी। वहीं, निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री संजीव यादव ने आधार प्रमाणीकरण अवलोकन एवं मुख्य बातें साझा करते हुए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की तुलनात्मक जानकारियाँ दीं। इनिशिएटिव एण्ड बेस्ट प्रेक्टिसेस के अंतर्गत, बेंगलुरु के राजस्व आयुक्त श्री सुनील कुमार पोम्माला ने भूमि प्रबंधन प्रणाली में आधार के तकनीकी उपयोग और कर्नाटक राज्य में कृषि से जुड़ी योजनाओं में आधार के सकारात्मक प्रभाव पर आधारित अनुभव साझा किए।राज्य में आधार प्रमाणीकरण का स्कोप विषय पर चिप्स के सीईओ श्री प्रभात मलिक ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए योजनाओं से अपात्र हितग्राहियों को हटाकर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जा सकता है। यूआईडीएआई हैदराबाद के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री शरत नांबियार ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में चिप्स द्वारा प्रदेश में नियुक्त किये गये 14 ऐसे आधार केंद्रों के ऑपरेटरों को जिन्होंने विगत छः माह में अत्यंत कम त्रुटि के साथ आधार एनरोलमेंट और अपडेशन किया है, उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यशाला में प्रतिभागियों ने आधार से संबंधित विविध प्रश्न रखे, जिस पर विशेषज्ञों ने सार्थक जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यशाला में उद्योग एवं वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य के विभिन्न जिलों से आए आधार ऑपरेटर्स शामिल हुए।
- -प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएंरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की और आयोजकों एवं सम्मानित युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत तीन वर्षों से बंसल न्यूज़ द्वारा प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिवर्ष चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं, जो उन्हें खेल गतिविधियों और अभ्यास को निरंतर बनाए रखने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में बंसल न्यूज़ प्रदेशवासियों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरा है। उन्होंने संस्थान को साधुवाद देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह को 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह भी किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री किरण देव सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।
-
- बी.एड. धारकों को पुनः सेवा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
रायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए की जा रही ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया का चतुर्थ दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया उन चयनित सहायक शिक्षकों के लिए की जा रही है जिन्हें सीधी भर्ती 2023 में चयनित होने के बावजूद बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से पृथक किया गया था।शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में चल रही इस प्रक्रिया के तहत आज 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 297 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि यह समायोजन न केवल न्यायसंगत पुनर्वास है, बल्कि शिक्षकों को पुनः सेवा का अवसर प्रदान करने वाली एक संवेदनशील और दूरदर्शी पहल भी है।विभागीय जानकारी के अनुसार, काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया 17 जून 2025 से प्रारंभ हुई है, और अब तक कुल 1200 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जा चुका है। इनमें से 1190 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि केवल 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। काउंसिलिंग की पारदर्शिता, कुशल प्रबंधन और अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की सराहना की जा रही है।पंचम दिवस हेतु भी जारी आमंत्रणअगले चरण के तहत 21 जून 2025 को होने वाली काउंसिलिंग के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे आगामी दिनों में काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित की जाएगी। - -नियमित योग अभ्यास से होता है बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन - नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्षरायपुर / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2025 को प्रातः 7:00 बजे नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर सहित नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त जिला कार्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के आव्हान पर आयोजित होने वाले इस आयोजन में निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव स्वयं नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में आयोजित योग शिविर में सम्मिलित होंगे। योग शिविर की सभी तैयारियाँ मुख्यालय और जिला स्तर पर पूर्ण कर ली गई हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से मानसिक शांति प्राप्त होने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे आत्मिक ऊर्जा भी जागृत होती है, जिससे व्यक्ति में इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की स्वाभाविक क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि योग दिवस का आयोजन निगम परिवार के स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
- -स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं - मुख्यमंत्री श्री साय-रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। उन्होंने कहा कि सभी लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिए योग करें। श्री साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।
-
-एचएसआरपी आर्डर की संख्या दोगुनी करने के दिए गए निर्देश
रायपुर / सचिव सह परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि एवं समस्त परिवहन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव सह परिवहन आयुक्त श्री एस.प्रकाश द्वारा बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश ने एचएसआरपी आर्डर में कमी आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त परिवहन अधिकारियों को पुलिस प्रशासन से समन्वय कर संयुक्त जांच अभियान चलाने और चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने धमतरी, जशपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बैकुण्ठपुर, रायपुर, बिलासपुर जिलों के परिवहन अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और आगामी दिनों में एचएसआरपी आर्डर की संख्या दोगुनी करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में समस्त परिवहन अधिकारियों को एचएसआरपी वेंडर से समन्वय कर तहसील मुख्यालय, ग्रामीण कस्बों एवं भीड़ वाले जगहों जैसे-इंडस्ट्रियल, एजुकेशन इंस्टीट्यूट क्षेत्रों में लगातार कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन सचिव सह आयुक्त ने दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में कार्यरत कर्मचारियों के स्टॉफ पार्किंग में कैम्प आयोजित करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग को निर्देशित किया गया। साथ ही एचएसआरपी लगाने एवं नियम / अधिनियम की जानकारी हेतु लोगों में जागरूकता लाने पेट्रोल पंप या अन्य भीड़ वालें स्थानों पर बैनर / पोस्टर के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में निर्देश दिया गया कि अनुबंधित कम्पनियां जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील मुख्यालय में भी कंपनी द्वारा संचालित स्थायी फिटमेंट सेंटर स्थापित करने के साथ मैनपॉवर भी बढ़ाएं। इसके अतिरिक्त समस्त परिवहन अधिकारियों को समस्त फिटमेंट सेंटरों का लगातार भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आगामी सप्ताह में पुनः समीक्षा बैठक ली जावेगी। - -‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ मुहिम और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजितरायपुर,। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में प्रातः 6.30 बजे से 7:45 बजे तक सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। योग कार्यक्रमों को ग्रामवासियों से जोड़ने की दिशा में इस वर्ष योग को प्राकृतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जोड़ा गया है।जिला प्रशासन के अनुसार, अमृत सरोवर स्थलों, शालाओं के मैदानों, सामुदायिक भवनों एवं पंचायत भवनों के समीप योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामवासियों, स्कूल के बच्चों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, सरपंचों और प्रकृति प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान “हरित संकल्प” के तहत जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” मुहिम के तहत सभी स्थलों पर पौधारोपण भी किया जाएगा, जिससे योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जनसामान्य को जागरूक किया जा सके।इसके अतिरिक्त श्रमदान के माध्यम से अमृत सरोवर के आस-पास की सफाई एवं सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जल, प्रकृति और अध्यात्म से जुड़ी लोककथाओं एवं प्रेरक प्रसंगों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।इस संबंध में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय आधारित संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। file photo
-
स्वस्थ जीवन शैली अपनाने योग अभ्यास करने की अपील
रायपुर -राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2025 के अवसर पर समस्त राजधानीवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी हैं. महापौर और सभापति ने कहा कि भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मानव कल्याण हेतु विशेष पहल पर प्रत्येक वर्ष 21 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन विश्व भर के सैकड़ों देशों के करोड़ों लोग योग अभ्यास करके स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते हैँ. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों से 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास घोषित प्रोटोकॉल के अनुसार योग शिक्षक के निर्देशन में करते हुए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने संकल्प लेकर अपने शहर, राज्य, समाज, राष्ट्र के निर्माण और विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है. -
रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री सुमित कुमार तम्बोली सहित अन्य सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव में साहू नाश्ता सेंटर की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया.निरीक्षण के दौरान स्थल पर भारी गन्दगी और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पानी पाउच मिला. जनशिकायत सही मिलने और पूर्व में कई बार समझाईश देने के बावजूद भी सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी मिलने पर जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमानुसार पंचनामा कार्यवाही कर तत्काल साहू नाश्ता सेंटर को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
- भिलाईनगर। नगर के खटाल संचालको को एक स्थान पर सुव्यस्थित बसाहट के लिए निगम द्वारा कुरूद ग्राम के अंतिम छोर के शासकीय भूमि में गोकुल नगर का निर्माण कर आबंटित भूमि मालिको को सूचना पत्र का वितरण किया गया। राशि भुगतान निगम कोष में करते ही पंजीयन का रास्ता खुल जाएगा।भिलाई निगम क्षेत्र के धनी आबादी तथा शहर के बीच में संचालित हो रहे खटालों को सुव्यवस्थित बसाहट के लिए निगम द्वारा कुरूद में गोकुल नगर का निर्माण कर खटाल संचालको को भूमि आबंटित किया गया था। कतिपय कारणो से उक्त भूमि का पंजीयन आबंटितो के नाम पर आज तक नही हो सका था। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने इस दिशा मे पहल करते हुए गोकुल नगर में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति से अवगत होने नये सिरे से सर्वेक्षण किये जाने का निर्देश जोन आयुक्त जोन 02 येशा लहरे को दिए और जोन के राजस्व टीम ने सर्वे कर वर्तमान स्थिति की सूची तैयार किया गया है।जोन के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि गोकुल नगर में खटाल संचालको को भूमि का आबंटन किया था। जिसमे से ज्यादातर लोग स्थल पर काबिज पाये गये है किन्तु उक्त आबंटित भूमि का आबंटितो के नाम पर पंजीयन नही किया गया था। उन्हे आयुक्त के निर्देश पर 57 नोटिस वितरण किया गया है। राजस्व अधिकारी जे. पी. तिवारी ने बताया कि गोकुल नगर के आबंटितियो को आबंटन दिनांक से वित्तीय वर्ष तक की गणना कर राशि भुगतान हेतु सूचित किया गया है। जैसे ही राशि निगम कोष में जमा होगा आगे कार्यवाही प्रस्तावित किया जाएगा। वही कुरूद के सुन्दर विहार कालोनी के पास खसरा नं. 1423 की शासकीय भूमि का सीमांकन राजस्व आर. आई., पटवारी द्वारा किया गया है। बता दे कि उक्त शासकीय भूमि पर केन्द्र सरकार द्वारा सी. बी. जी. प्लांट का निर्माण किया जाना है।इस दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक नरसिंग साहू, पटवारी कुरूद अल्का साहू, निगम के कृष्ण कुमार सुपैत, हरि ताम्रकार, मदन मोहन तिवारी, लोकेश बया, प्रतीक तिवारी, कार्तिक, समीर अहमद उपस्थित रहे।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत नाली के उपर अवैध अतिक्रमण को निगम ने हटाया। वार्ड क्रं 30 प्रगति नगर 18 नम्बर रोड क्षेत्र में 35 लोगो द्वारा नाली के उपर स्लैब डालकर अवैध कब्जा किया गया था। जिससे नाली के पानी का निकासी ठीक तरह से नहीं हो रहा था और बरसात का पानी रोड में जमा हो रहा था। निगम के सफाई कर्मियों को भी नाली सफाई करने में परेशानी आ रही थी और आम नागरिको का शिकायत था। संबंधितो को स्वयं से कब्जा हटाने निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, किन्तु कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमित कब्जा नहीं हटाया गया।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्त सतीश यादव एवं सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन को निर्देशित किए है कि स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही करें। आदेश के परिपालन में जोन 03 के राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नालियों के उपर से अवैध अतिक्रमण को जे.सी.बी. के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई एवं तोड़फोड़ से निकले मलवे को निगम के वाहन से हटाया गया। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुर्णामणी यादव, छावनी थाना के पुलिस बल, सुपरवाईजर, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता सहित उनकी टीम उपस् - -पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो :- बृजमोहन अग्रवालरायपुर, / रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा विद्यालय में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव मनाकर हम ऐसी पढ़ाई करें, की जीवन भर उत्सव मनाते रहे। उन्होंने कहा पहले पढ़ाई अच्छे परीक्षाफल के लिए होती थी, अब जीवन बनाने के लिए होती है। अब हर फील्ड में आगे बढ़ने की ज़रूरत है, नृत्य गायन खेल इत्यादि अपने पसंद के विषय मे पढ़ाई के साथ-साथ आगे बढ़ें। श्री अग्रवाल ने उत्कर्ष योजना की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षकों की भी ज़िम्मेदारी निर्धारित करना आवश्यक है ताकि हम बच्चों को कंपीटिटिव एग्जाम के हिसाब से तैयार करें। उन्होंने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं लगाव पैदा करने हेतु स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाने पर ज़ोर दिया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने दानी स्कूल में बिताए अपने बचपन की बहुत सी यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा किपहले सुविधाएं कम थी, लेकिन मोबाइल और सोशल मीडिया जैसे आकर्षण भी कम थे। आज छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना ज्यादा मुश्किल है लेकिन अपने शौक पूरे करने के साथ ही पढ़ाई करना भी आवश्यक है। श्रीमती चौबे ने उत्कर्ष योजना की तारीफ करते हुए कहा कि सबका आंकलन होना चाहिए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आज छात्र नए वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं, इसे उत्सव की तरह मनाए। पठन-पाठन के साथ साल का अंत भी उत्सव की तरह हो। डॉ. सिंह ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा एक सामान्य व्यक्ति को विशिष्ट बना सकती है। ज़िले के पिछले वर्ष के परीक्षाफल का आंकलन करते हुए उन्होंने खामियों का आंकलन कर इस शिक्षण सत्र में बेहतर रिजल्ट हेतु सभी को प्रेरित किया। डॉ. सिंह ने इस सत्र से शुरू हो रहे प्रोजेक्ट उत्कर्ष की भी जानकारी दी जिसके अंतर्गत हर महीने बच्चों के साथ ही टीचर्स का भी आंकलन होगा, शिक्षकों का मूल्यांकन उनके कक्षा एवं विषय के बच्चों के परीक्षाफल के आधार पर किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि वें देश का भविष्य निर्धारित कर रहें हैं।प्रवेशोत्सव में कक्षा पहली एवं छटवी के बच्चों को गणवेश, बैग, कॉपी-किताब देने के साथ ही उनका स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया | इस अवसर पर दसवीं-बारहवीं में मेरिट में आये छात्र-छात्राओं और खेल के क्षेत्र में राष्ट्र स्तर पर सम्मानित मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम में नि:शुक्ल सरस्वती सायकल योजना के तहत 50 बालिकाओं को सायकिल प्रदान की गई एवं दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा CWSN के तहत ट्राइ-साईकल एवं व्हील-चेयर प्रदान किया गया | कार्यक्रम के अंत में उल्लास नवभारत साक्षर कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने की शपथ ली गयी |इस अवसर पर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, डीईओ श्री विजय खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- बलौदाबाजार, / प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग के लिए तिथि व समय निर्धारित कर दिया गया है। काउंसलिंग प्रयास आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में होगा।अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 23 जून 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक,अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 24 जून 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 25 जून 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक,अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 26 जून 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एवं सामान्य वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 27जून 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है। अपने साथ प्रवेश पत्र, निवास प्रमाण पत्र, 8वीं उत्तीर्ण परम पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित हैं तो इस आशय का सम्बधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।
- रायपुर । राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ में 16 जून 2025 से राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु महासमुंद जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था। जिले के समस्त विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यवस्था की गई थी। सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों द्वारा निर्धारित तिथि को विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें अनुपस्थित 35 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत कु. अपर्णा पाल व्याख्याता, श्रीमती आरती कुजुर व्याख्याता, श्रीमती सारिका साकरकर व्याख्याता, श्रीमती हेमपुष्पा धु्रव व्यायाम शिक्षक, श्री बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, कु. प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता, श्रीमती रूखमणी शर्मा व्याख्याता, श्री अशोक धु्रव स.शि.एल.बी., श्री विनोद पटेल स.शि.एल.बी. की एक दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत श्री नारद साहू स.शि.एल.बी., श्री मेनीष कुमार चन्द्राकर स.शि.एल.बी., श्री शत्रुहन लाल मिर्धा उ.व.शि., श्री देवेन्द्र कुमार ठाकुर शि.एल.बी., श्री लिलेश्वर सिंह टेकाम स.शि.एल.बी., श्रीमती संगीता सिन्हा स.शि.एल.बी., श्री रूपेश कुमार राजपूत स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार श्रीमती बबीता बरिहा स.शि.एल.बी., सुश्री तरूण ठाकुर स.शि.एल.बी., श्री विनोद मरकाम स.शि.एल.बी., श्री लेखराम वनवासी स.शि.एल.बी. वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंद पिथौरा अंतर्गत श्रीमती ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, श्री पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, श्री रेखराम साहनी सहा. शिक्षक, श्रीमती निर्मला चौधरी शिक्षक (एल.बी.), श्री राजकपुर तिर्की सहा. शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार श्री गौतम प्रसाद धुव प्रधान पाठक, श्रीमती भूमिका सिंह प्रधान पाठक, श्री अमृतलाल भोई शिक्षक वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंड बसना अंतर्गत कु. सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, श्रीमती संगीता खुटे सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्री लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक (एल.बी.), श्री रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, श्री बालामणी नायक सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्री लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक (एल.बी.) एवं सरायपाली अंतर्गत श्री नोमित तिर्की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेमेतरा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अपने गोद लिए ग्राम टेमरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक जनसेवी और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्वकर्ता के रूप में सादगी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने भी कदम का पौधा लगाया। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान का सुंदर संदेश दिया गया।इसके पश्चात् राज्यपाल ने ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और दवाई भंडार व नेत्र परीक्षण कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक से दवाइयों की उपलब्धता, रोगियों की संख्या और उपचार की स्थिति की जानकारी ली।जनसंवाद कार्यक्रम - ग्रामीणों से सीधा संवादपंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने सरपंच, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। जब सरपंच ने गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उठाई, तो राज्यपाल ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए और समाधान का आश्वासन भी दिया।राज्यपाल ने कहा, जब मैंने इस गांव को गोद लिया है, तो इसका समग्र विकास मेरा दायित्व है, लेकिन यह तभी संभव है जब आप सभी साथ मिलकर सहयोग करें। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने असम राज्य का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ की महिलाएं हर सप्ताह कुछ घंटे श्रमदान कर गांव की सफाई करती हैं, ऐसी ही पहल की जरूरत टेमरी में भी है।राज्यपाल ने स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए गांव में ओपन जिम स्थापित करने के निर्देश दिए, जिस पर वहां उपस्थित खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने त्वरित कार्रवाही के लिए निर्देशित किया साथ ही उन्होंने भविष्य में एक और जिम खोलने की भी घोषणा की। श्री डेका ने गांव के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बकरी पालन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन और सहकारिता योजनाओं से जुड़ने का सुझाव दिया। राज्यपाल के सचिव व सहकारिता विभाग के प्रमुख डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने ग्रामीणों को सहकारिता समितियों से जुड़ने के लाभ बताए। कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल ने तीन तीन टी.बी रोगियों को पोषण फुड बास्केट, प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को गणवेश तथा हाईस्कूल के नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकें व स्कूल बैग वितरित किए। एकता स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला गोस्वामी द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए हस्तनिर्मित कुल्हड़ और ताजा सब्जियों की टोकरी को राज्यपाल ने आत्मीयता से स्वीकार किया और समूह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस प्रवास ने न केवल गोद लिए गांव टेमरी के सर्वांगीण विकास की नींव रखी, बल्कि जनसुनवाई, भागीदारी और सेवा भावना को भी एक नई दिशा दी। राज्यपाल रमेन डेका का यह प्रयास निश्चित रूप से ग्राम टेमरी को एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित करने की ओर प्रेरित करेगा।
- -जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि-जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा योगाभ्यासरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंग।इसी तरह राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, गरियाबंद में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्री कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बिलासपुर में विधायक श्री अमर अग्रवाल, बीजापुर में विधायक श्री आशाराम नेताम, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक श्री किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बालोद में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।












.jpg)

.jpg)
.jpg)







.jpg)

.jpg)

.jpg)