- Home
- छत्तीसगढ़
-
-कभी पानी के लिए कुएं और हैंडपंप तक जाना पड़ता था, अब घर में नल से मिल रहा पेयजल
-समय और श्रम की बचत के साथ आसान हुई दिनचर्या, परिवार की बहू-बेटियों को जल संरक्षण के लिए कर रहीं जागरूक
रायपुर। जल जीवन मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से महिलाओं को पानी की व्यवस्था के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिल रही है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई निवासी श्रीमती रेखा देवी साहू की कहानी भी इसी बदलाव का उदाहरण है। कभी परिवार की जरूरतों के लिए कुएं और हैंडपंप से पानी लाने में घंटों समय और मेहनत लगाने वाली रेखा देवी के घर अब नल से पेयजल पहुंच रहा है। इस सुविधा ने उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर कर दैनिक जीवन को आसान बना दिया है।श्रीमती रेखा देवी साहू अपने दो बेटों, बहुओं और बेटी के साथ रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ वे किराना दुकान का संचालन करती हैं और खेती-किसानी के कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। वे बताती हैं कि पहले घर के लिए पानी की व्यवस्था करना रोज की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक था। पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, जिससे घर और आजीविका से जुड़े अन्य कार्यों के लिए समय निकालना भी कठिन हो जाता था।रेखा देवी बताती हैं कि परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण पानी की आवश्यकता भी ज्यादा रहती है। खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य घरेलू कार्यों के लिए प्रतिदिन पर्याप्त पानी की व्यवस्था करना जरूरी होता है। ऐसे में दूर से पानी लाने की परेशानी लंबे समय तक उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बनी रही।जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर में नल कनेक्शन उपलब्ध होने से रेखा देवी और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें पानी भरने के लिए पहले की तरह कुएं और हैंडपंप तक नहीं जाना पड़ता। घर में ही पेयजल उपलब्ध होने से पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत हो रही है। इससे वे परिवार की देखभाल के साथ किराना दुकान और खेती-किसानी के कार्यों पर भी अधिक ध्यान दे पा रही हैं।रेखा देवी कहती हैं कि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। घर के हर छोटे-बड़े काम के लिए पानी आवश्यक है। पहले पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन अब घर तक नल से पानी पहुंचने के कारण दैनिक कार्यों को पूरा करना आसान हो गया है। उनके लिए यह सुविधा केवल पेयजल की उपलब्धता नहीं, बल्कि वर्षों की परेशानी से मिली राहत भी है।वर्षों तक पानी की व्यवस्था के लिए संघर्ष करने वाली रेखा देवी आज जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक हैं। घर में नल से पेयजल की सुविधा मिलने के बाद भी वे पानी के महत्व को नहीं भूली हैं। अपने अनुभवों के आधार पर वे परिवार की बहू-बेटियों को पानी का सदुपयोग करने और इसे अनावश्यक रूप से व्यर्थ नहीं बहाने की सीख देती हैं।उनका कहना है कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद कीमती है। पानी की उपलब्धता के साथ उसका संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है। वे परिवार के सदस्यों को समझाती हैं कि आज घर में पानी की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है।श्रीमती रेखा देवी साहू ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से उनके परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हुई है और रोजमर्रा के कार्यों में काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।पंडरीतराई की रेखा देवी साहू की यह कहानी दर्शाती है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक पेयजल सुविधा पहुंचने से न केवल महिलाओं के समय और श्रम की बचत हो रही है, बल्कि उनके दैनिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूकता आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण संदेश दे रही है। -
-युवाओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
रायपुर ।सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद में प्रत्येक नागरिक और युवा की भागीदारी सर्वोपरि है। इसी सोच को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में वृहद मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘कोई मतदाता छूटे ना’ के संकल्प पर छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में निष्पक्ष और सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई गई। इसी तरह नए पंजीकृत युवा मतदाताओं को डिजिटल ई-एपिक (e-EPIC) की प्रतियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए मतदान के महत्व को रेखांकित किया। ‘मेरा वोट मेरी ताकत’ और ‘वोट फॉर बेटर इंडिया’ जैसे विषयों पर बनाई गई मनमोहक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर परछात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पहला वोट देना प्रत्येक युवा के जीवन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि होती है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का दायित्व है। जब एक युवा जागरूक होता है, तो वह पूरे समाज को सही दिशा दिखाता है।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करें, बल्कि अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी मताधिकार के प्रति प्रेरित करें।आगामी नगरीय निकाय चुनावों एवं निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके ऐसे सभी युवा जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रारूप-6 (Form 6) के माध्यम से त्वरित पंजीयन कराएं। जिले में बीएलओ (BLO), एसडीएम एवं तहसीलदारों के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है।उन्होंने कॉलेज के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की गतिविधियों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में निर्वाचन आयोग की गतिविधियों और मतदान सुधारों की प्रामाणिक जानकारी समाज तक पहुँचाने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। -
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पौड़ी, विकासखंड बैकुंठपुर की निवासी श्रीमती अफरोज खान ने टेंट हाउस व्यवसाय के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत बनाकर ग्रामीण महिला उद्यमिता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पहले जहां परिवार की सीमित आय के कारण आर्थिक कठिनाइयां बनी रहती थीं, वहीं आज अफरोज दीदी स्वयं की आजीविका गतिविधि के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पहले अफरीन दीदी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसी परिस्थितियों में उन्होंने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का संकल्प लिया।
बिहान से वर्ष 2017 में बागवान नामक स्व-सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात अफरोज दीदी को बिहान योजना के माध्यम से बचत, ऋण एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त हुई। आगे बढ़ने के अवसरों की पहचान के बाद अपने समूह से उन्हें एक लाख रूपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने टेंट हाउस व्यवसाय को अपनाया। अपने पति फिरोज खान के साथ मेहनत करके उन्होंने इसे स्थापित किया है। अब यही उनका मुख्य लाभप्रद व्यवसाय हो गया हैं।निरंतर मेहनत, लगन एवं व्यवसाय के संचालन से आज अफरोज दीदी की वार्षिक आय एक लाख रूपए से अधिक तक पहुंच गई है। टेंट हाउस व्यवसाय से प्राप्त आय ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। अब वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं एवं बच्चों की शिक्षा संबंधी खर्चों में योगदान दे रही हैं। श्रीमती अफरोज खान की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विŸाीय सहयोग एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो वे अपनी आर्थिक परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। अफरोज दीदी की सफलता ‘सशक्त महिला-समृद्ध परिवार-आत्मनिर्भर गांव’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। -
रायपुर । महिलाएं यदि सक्षम हो जाएं तो वह अपने परिवार के साथ ही साथ पूरे समाज को समृद्धि की दिशा में आगे ले जा सकती हैं। कोरिया जिले के विकासखंड बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम सकरिया में रहने वाली श्रीमती शिवकुमारी ने कृषि के तरीके को बदलकर अपने परिवार की तरक्की की राह बनाई है। अपने बागवानी एवं सब्जी उत्पादन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही श्रीमती षिवकुमारी का कार्य औरों के लिए एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सकरिया में रहने वाले किसान श्री सुशील कुमार की पत्नी श्रीमती शिवकुमारी एक किसान परिवार की सदस्य थीं। मेहनत से अकुशल रोजगार और थोड़ी सी पारंपरिक खेती से अपने परिवार की आजीविका चलाने वाला यह परिवार आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष की कर रहा था। ऐसे में शिवकुमारी बिहान से जुड़ी और जीवन में बदलाव शुरू हुआ। बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद शिवकुमारी को आर्थिक सहयोग एवं आजीविका संवर्धन का अवसर प्राप्त हुआ। समूह से उन्होंने एक लाख रूप्ए की ऋण सहायता प्राप्त की, जिसका उपयोग बागवानी एवं सब्जी उत्पादन को आगे बढ़ाने में किया। समूह से प्राप्त वित्तीय सहयोग से अपनी कृषि गतिविधियों का विस्तार कर बागवानी एवं सब्जी उत्पादन को नियमित आजीविका के रूप में अपनाकर षिवकुमारी का पूरा परिवार आर्थिक निश्चिंतता की ओर आगे बढ़ रहा है।निरंतर मेहनत, लगन एवं कृषि गतिविधियों के संचालन से आज शिवकुमारी की वार्षिक आय एक लाख रूपए तक पहुंच गई है। सब्जी उत्पादन से प्राप्त आय के माध्यम से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। पहले जहां परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं आज वे अपनी मेहनत से आय अर्जित कर परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान दे रही हैं।शिवकुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय बिहान योजना एवं स्व-सहायता समूह को देते हुए कहा कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आजीविका के नए अवसर प्राप्त हुए और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। परिवार के खर्च और दैनिक जरूरतों को लेकर अब कोई समस्या नहीं रहती। श्रीमती शिवकुमारी की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाओं को उचित विŸाीय सहयोग एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो वे अपनी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
- महासमुंद/ शिक्षा किसी भी समाज के विकास की मजबूत नींव होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलते हैं। इसी दिशा में महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम छुईहा में 75.23 लाख रुपए की लागत से शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है। इस भवन के बनने से गांव के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध होगी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि ग्राम छुईहा में शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य 3 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुआ था, जिसे 1 सितंबर 2026 को पूर्ण कर लिया गया। जिसकी कुल लागत 75.23 लाख रुपए है।ग्राम छुईहा में हाई स्कूल की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ अंचल स्थित ग्राम भुरकोनी एवं अन्य स्थानों के हाई स्कूलों में जाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानी होती थी। अब गांव में ही हाई स्कूल भवन का निर्माण पूर्ण होने से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर स्थानीय सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।ग्राम छुईहा के ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही हम अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के लिए दूरस्थ विद्यालयों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक साबित होगा। इसके लिए उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- -लक्ष्मी हुई आत्मनिर्भर, महिला कोष सक्षम योजना से बदली तकदीरमहासमुन्द / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार लगातार प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का आमजनों को भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रदेश की माताएं-बहने अपने विष्णु भैया के सुशासन में संबल और आत्मनिर्भर हो रही है। आत्मनिर्भरता की ऐसी ही एक कहानी है श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी की है। जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके मेहनत और लगन को सुशासन की सरकार का सहारा मिला। जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया।श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी महासमुन्द शहर के नयापारा वार्ड की रहने वाली हैं। जो कुम्हार है और मिट्टी के दिए, मूर्तियां बनाती हैं। पहले वे छोटे स्तर पर ही व्यवसाय करती थी। जिससे उनकी आमदनी भी कम होती थी। कई बार उन्होंने लोन लेने की सोची पर अधिक ब्याज दर होने से वे अपने कदम पीछे खींच लेती थी। लेकिन उनके मन में हमेशा यही ख्याल रहता था कि अपने व्यवसाय को बड़ा रूप दे। उन्होंने एक बार इसकी चर्चा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से की। जिसके बाद उन्हें राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ महिला कोष सक्षम योजना की जानकारी हुई। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। जिसके बाद अधिकारियों ने उनके सपनों को एक नई उड़ान प्रदान की।छत्तीसगढ़ महिला कोष सक्षम योजना के तहत उनको राशि प्रदान की गई। जिससे श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी को अपना व्यवसाय बढ़ाने में सहायता मिली। अब वे अपने साथियों के साथ मिल कर बड़े स्तर पर अपने हुनर से मिट्टी से सुंदर मूर्तियां, प्रतिमाएं और दीए का निर्माण कर रही है।श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार जताया। श्रीमती चक्रधारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से उन्हें घर बैठे ही काम मिल रहा है। उन्हें कहीं बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं है।
- - डिजिटल क्रॉप सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लंबित आवेदनों पर धीमी कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी- अमृत मिशन के कार्यों में तेजी लाने एवं विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विभागीय कार्यों एवं जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता, सावधानी एवं त्रुटिरहित तरीके से किया जाए, ताकि किसानों की फसल संबंधी जानकारी का सही एवं प्रामाणिक डिजिटल अभिलेख तैयार हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें -कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा योजना से संबंधित आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब एवं धीमी कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में बैंक स्तर पर होने वाली देरी से हितग्राहियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर आवेदनों के निराकरण में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए अब तक 14 हजार 785 लोगों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिले में 7 हजार 105 हितग्राही योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।अमृत मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश -कलेक्टर ने नगरीय निकायों में अमृत मिशन के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण एवं अन्य लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं बुनियादी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने 132/33 केवी और 33/11 केवी उपकेन्द्र के लिए भूमि चिन्हांकन के दिए निर्देश -कलेक्टर ने जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजनांदगांव शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित 132/33 केवी और 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने सीएम जनदर्शन, सीएम हेल्पलाईन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियानमहासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा नए युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद मौजूद रहे।इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं पहली बार पात्र बने युवा मतदाताओं की पहचान करें और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने सभी ईआरओ को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महाविद्यालयों में फॉर्म-6 उपलब्ध कराकर पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा एवं नागरिक पंजीकरण की प्रक्रिया से जुड़ सकें।कलेक्टर श्री लंगेह ने ऐसे पात्र युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए आवेदन करें। पात्र नागरिक संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा म्ब्प्छम्ज् मोबाइल ऐप एवं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- -कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक जमा कर सकेंगे आवश्यक दस्तावेजमहासमुंद / परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को यात्री बसों में यात्रा के लिए निःशुल्क बस पास जारी किया जाएगा।जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला ने बताया कि निःशुल्क बस पास प्राप्त करने के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो जमा करने होंगे। इच्छुक आवेदक इन दस्तावेजों को जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों के दौरान सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। जिला परिवहन विभाग द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित दस्तावेज जमा कर निःशुल्क बस पास की सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।
- -कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 62 आवेदनमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से जिले से संबंधित विभिन्न मांगों और शिकायतों से जुड़े 62 आवेदन नागरिकों से मुलाकात कर प्राप्त किए। इस अवसर पर उपस्थित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभाकक्ष में ही आवेदक से आमने सामने रूबरू कराकर मौके पर कई आवेदनों का निराकरण किए, वहीं जिले के अनुभाग के राजस्व अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर जनदर्शन से जुड़े आवेदनों के निराकरण के लिए मौजूद रहे।कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में ग्राम बुंदेली के कबीर आश्रम में भवन निर्माण एवं मरम्मत, मजदूरी भुगतान, इलाज में मदद एवं कानूनी कार्यवाही, गैस एजेंसी संचालक की शिकायत, मचेवा में जल उपलब्ध कराने, मत्स्य समिति से पृथक करने, पासीद में रेत लोडिंग में श्रमिकों को लेने, दिव्यांग द्वारा स्वरोजगार के लिए कम्प्यूटर सिस्टम की मांग, नौकरी दिलाने, निलंबन के विरुद्ध शिकायत, निर्विरोध चुनाव का प्रोत्साहन राशि, पंचो का मानदेय, आरंगी समिति में नियमित प्रबंधक की व्यवस्था, पूर्वज की जमीन पर प्रताड़ित करने वाले के विरुद्ध शिकायत, अवैध मलबा हटाने, विद्युत खम्भा हटाने, विद्युत कनेक्शन हटाने, ग्राम पटेल को हटाने, नौकरी को नियमित करने, वन विभाग अंतर्गत सड़क का बरसाती मरम्मत स्वीकृति दिलाने शामिल थे।योजनाओ से लाभ के लिए प्राप्त आवेदन में पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि, महतारी वंदन राशि, पेंशन, पीएम आवास की दूसरी किश्त, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र से संबंधित थे। वहीं राजस्व मामले में, ग्राम लाफीन खुर्द में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, सयुंक्त खाता में सभी सदस्यों के सहमति के बिना समिति में पंजीयन नहीं करने, एग्रीस्टेक पर रोक लगाने, पटवारी के विरुद्ध शिकायत, गली से अवैध कब्जा हटाने, बंटवारा, फसल गिरदावरी में त्रुटि सुधार, भूमि रिकार्ड में नाम जुड़वाने, फौत नामांतरण में नाम सुधार के आवेदन प्राप्त हुए।
- -निर्माणाधीन सड़क को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं श्री रवि साहू सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि एल-1 स्तर पर प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। प्रथम स्तर पर ही प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारियों को 7 से 10 दिवस की समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी यह ध्यान रखें कि बिना कार्यवाही के आवेदन दूसरे स्तर पर स्थानांतरित न हो। साथ ही सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का नियमित अवलोकन करते हुए प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में किसानों की सुविधा एवं सुचारू धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जो 20 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए है, उसमें आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने तथा खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी से ऐसे चेक पोस्ट का चिन्हांकन कर लें, जहां से अवैध धान की आवाजाही होती है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को स्वयं फील्ड में जाकर अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात है कि राज्य शासन द्वारा नवम्बर माह में धान की खरीदी प्रारंभ की जाएगी।कलेक्टर श्री लंगेह ने बालिकाओं में लगने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग के साथ समन्वय करते हुए पात्र बालिकाओं तक टीकाकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया। वहीं, सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान अंतर्गत शिविरों में प्राप्त आवेदनों के समय-सीमा पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहर में निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नाली निर्माण, विद्युत पोल शिफ्टिंग और पेड़ कटाई जैसे मुद्दों को शीघ्र निराकरण करने कहा गया है।कलेक्टर ने अपार आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा शेष विद्यार्थियों का पंजीयन समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में ई-ऑफिस व्यवस्था एवं आधार आधारित उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा आधार आधारित उपस्थिति व्यवस्था का नियमित रूप से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने पारस पोर्टल में संबंधित विभागों को अद्यतन जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीसीएस सर्वे की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा उन्होंने सर्वे के दौरान सभी संबंधित प्लॉट एवं आवश्यक अभिलेखों की जानकारी व्यवस्थित रूप से सही एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटवारियों को सर्वे किए गए प्लाॅट्स का अप्रूवल शीघ्र करने कहा गया है।इसके अलावा कलेक्टर ने न्यायालय के प्रकरणों का जवाबदावा समय पर प्रस्तुत करने, बीबीजी रामजी, प्राधिकरण, पीएम आवास, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जन शिकायतों की भी समीक्षा की। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों एवं प्रगति की जानकारी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
- - महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता से स्वरोजगार की राह हुई आसान- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदमराजनांदगांव । शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने में भी कर रही हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रीवागहन निवासी श्रीमती आशा विश्वकर्मा की है। जिन्होंने योजना से प्राप्त राशि को बचाकर अपना गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया है। श्रीमती आशा विश्वकर्मा को महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बचत करने का अवसर मिला। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे जमा किया और उसका उपयोग स्वरोजगार शुरू करने में किया। उन्होंने अपनी बचत से गुपचुप की दुकान शुरू की। इस छोटे से व्यवसाय के माध्यम से अच्छी आमदनी हो रही है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है।श्रीमती आशा विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह उनके स्वरोजगार की शुरूआत का आधार भी बनी। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग कर आय अर्जित करने का माध्यम विकसित किया है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार रोजगार शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है। श्रीमती आशा विश्वकर्मा ने महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- - 8 लाख 40 हजार रूपए के अनुदान से नवीन पॉण्ड लाइनर निर्माण कर मत्स्य पालन को दिया बढ़ावाराजनांदगांव । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जिले के मत्स्य पालकों को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंतर निवासी श्रीमती वंदना रामटेके ने मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया है। श्रीमती वंदना रामटेके ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 14 लाख रूपए की इकाई लागत से नवीन पॉण्ड लाइनर का निर्माण कराया है। योजना के तहत महिला हितग्राही होने पर 60 प्रतिशत की दर से 8 लाख 40 हजार रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इस आर्थिक सहायता से मत्स्य पालन के लिए आवश्यक सुविधा विकसित करने में मदद मिली है।श्रीमती वंदना रामटेके ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत नवीन पॉण्ड लाइनर निर्माण के माध्यम से मत्स्य पालन का कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें अपनी आजीविका को बेहतर बनाने, आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। योजना से प्राप्त सहायता उनके लिए स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि योजना से उन्हें मत्स्य पालन का कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिली है। श्रीमती वंदना रामटेके ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
- -मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद-बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर बनना चाहती हैं नर्सरायपुर। आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से शिवानी को उच्च शिक्षा के लिए 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इससे उनकी पढ़ाई जारी रखने में परिवार को मदद मिली और नर्स बनने के उनके सपने को नई दिशा मिली।शिवानी, श्री टंकेश्वर साहू और श्रीमती गोमती साहू की बेटी हैं। उन्होंने भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने के उद्देश्य से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई चुनी है। वर्तमान में वे नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वर्ष 2025-26 में योजना के तहत उन्हें 45 हजार रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी गई। इस राशि से पढ़ाई से जुड़े खर्चों में परिवार को आर्थिक संबल मिला।शिवानी का कहना है कि शासन से मिली सहायता ने उन्हें बिना आर्थिक चिंता के पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। वे नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर कुशल नर्स बनना चाहती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं। शिवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह पर आगे बढ़ने में मददगार बन रही हैं।
- -14.66 करोड़ रुपये की लागत से बन रही कंपोजिट बिल्डिंग-एक ही परिसर में मिलेंगी शासकीय सेवाएंरायपुर ।नवीन जिला सक्ती में प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निर्माण किया जा रहा है। 14 करोड़ 66 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बन रहा यह भवन जिले में सुगम प्रशासन और बेहतर विभागीय समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह निर्माण कार्य नागरिकों को सुविधाजनक प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति दे रहा है।कंपोजिट बिल्डिंग के पूर्ण होने पर विभिन्न शासकीय कार्यालय एक ही परिसर में संचालित हो सकेंगे। इससे नागरिकों को प्रमाण-पत्र बनवाने, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और विभागीय कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समय और संसाधनों की बचत के साथ शासकीय सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी।लोक निर्माण विभाग, सक्ती संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. खाम्भरा ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरों और अनुभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए अनुबंधित एजेंसी विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन से प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बढ़ने, नागरिक सुविधाओं में सुधार और शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। नवीन जिले की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रही यह अधोसंरचना सक्ती के दीर्घकालीन विकास और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूती प्रदान करेगी।
- राजनांदगांव । जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा भारतीय थल सेना अग्रिवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) राजनांदगांव में सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक शारीरिक दक्षता का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क किया जा सकता है।
- राजनांदगांव । महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में 10 बिस्तरीय वृद्धजन वार्ड, 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा 3 बिस्तरीय दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड का शुभारंभ किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वृद्धजन देखभाल, पोषण पुनर्वास एवं प्रशामक चिकित्सा सुविधा अतिरिक्त देखभाल एवं सहयोग की आवश्यकता वाले वर्गों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वृद्धजन वार्ड वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने, पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार तथा दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को राहत और सम्मानजनक देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद, अस्पताल सलाहकार श्री अविन चौधरी, जिला एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. विकास राठौर, जीवनदीप समिति के सदस्य श्री गुरमुख वाधवा एवं डॉ. अरविंद सिन्हा, प्रभारी मैट्रन श्रीमती रत्ना चंद्रा, आईसीसीयू एवं कैंसर यूनिट प्रभारी श्रीमती महिमा झा, ओपीडी प्रभारी श्रीमती रेखा देवांगन, वृद्धजन वार्ड प्रभारी श्री लभेश पगारे तथा जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -जशपुर के तपकरा वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी पर वन अमला सक्रिय, गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को किया सतर्क-हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और जंगल में प्रवेश नहीं करने की अपीलरायपुर। जशपुर जिले में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानव-हाथी द्वंद्व की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा सतर्कता एवं निगरानी बढ़ा दी गई है। हाथियों की गतिविधियों पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। साथ ही मैदानी अमले को अलर्ट रखते हुए प्रभावित गांवों में मुनादी के जरिए ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।वनमंडलाधिकारी जशपुर ने बताया कि 12 अक्टूबर को तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर बीट में हाथियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। वन अमले द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई तथा जंगल में प्रवेश नहीं करने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई।वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे हाथियों की स्थिति और उनके विचरण की जानकारी प्राप्त कर समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें। विभाग का मैदानी अमला भी सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।वन विभाग ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी और ग्रामीणों की जागरूकता से मानव-हाथी द्वंद्व की संभावित घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से प्रभावित गांवों में लगातार सतर्कता बरतने और विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर स्वयं उन्हें भगाने, घेरने अथवा उनके नजदीक जाने का प्रयास न करें। हाथियों के साथ फोटो या वीडियो बनाने के लिए उनके समीप जाना भी खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।विभाग ने विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखने, रात्रि के समय अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने तथा नशे की स्थिति में जंगल अथवा हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने की समझाइश दी है।वनमंडलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा वन विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, समय पर सूचना और जनजागरूकता के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम वन अधिकारी अथवा कर्मचारी को सूचित करें। ग्रामीणों का सहयोग, समय पर सूचना और सुरक्षा निर्देशों का पालन मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
- - प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल की चिंता हुई दूर- 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी- कभी बिजली बिल था चिंता का कारण, अब बिजली बिल माइनस में होने से मिली राहतराजनांदगांव । कभी हर महीने आने वाला बिजली बिल परिवार के खर्चों में अतिरिक्त बोझ बनता था, लेकिन अब सूरज की किरणें ही बचत और खुशहाली का जरिया बन गई हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला निवासी श्री सुखीराम साहू की है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से उनके घर की छत अब बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है और बिजली बिल की चिंता बीते दिनों की बात हो गई है। श्री सुखीराम साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी का लाभ मिला है। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर की बिजली की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। पहले जहां अधिक बिजली बिल आने से उन्हें आर्थिक परेशानी होती थी, वहीं अब उनका बिजली बिल माइनस में आ रहा है। इससे परिवार को बिजली खर्च से बड़ी राहत मिली है।श्री सुखीराम साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले बिजली का बिल बहुत अधिक आता था, जिसे चुकाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन शासन की इस योजना ने उनकी परेशानी दूर कर दी है। अब घर में बिजली का उपयोग करने के बावजूद बिल माइनस में आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल भरना पड़ता था, अब सूरज की रोशनी से बिजली बन रही है और पैसों की बचत भी हो रही है। यह बदलाव उनके परिवार के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। श्री सुखीराम साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से आम परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके घर को न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि हर महीने बिजली बिल की चिंता से भी मुक्ति दिलाई है।
- -गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदन-स्व-सहायता समूहों को मिलेगा गतिविधियों के संचालन के लिए साझा मंचरायपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गोबरा में महतारी सदन भवन का निर्माण पूरा हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस भवन का निर्माण 30 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। यह केंद्र महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और आजीविका गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा।महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम और सामुदायिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। भवन का उपयोग विभिन्न सामुदायिक, प्रशिक्षण और आवासीय गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।इस केंद्र में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ कृषि सखी, बैंक सखी और स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। यहां स्वास्थ्य शिविर, पोषण संबंधी कार्यक्रम और आजीविका गतिविधियों से जुड़े आयोजन भी किए जा सकेंगे। महिलाएं अपनी कार्ययोजनाएं तैयार करने के साथ स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी।छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी सदन योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। गोबरा में तैयार यह भवन महिलाओं को अपनी क्षमताएं विकसित करने, रोजगार के अवसर तलाशने और गांव के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
-
रायपुर/ जिंदल स्टील ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले संस्करण में रायगढ़ की टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी का स्वामित्व हासिल किया है। यह लीग में भाग लेने वाली छह फ्रेंचाइजी में से एक है। प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा की और टीम की जर्सी का अनावरण किया।
इस लीग में अपनी भागीदारी के माध्यम से जिंदल स्टील का उद्देश्य युवा हॉकी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री देबज्योति रॉय ने कहा, “हम प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का हिस्सा बनकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। ‘चक्रधर चैंपियंस’ के माध्यम से हम युवा खिलाड़ियों को एक सशक्त प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने की उम्मीद करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें, महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त कर सकें और छत्तीसगढ़ में हॉकी के विकास में अपना योगदान दे सकें।”
इस फ्रेंचाइजी के साथ जिंदल स्टील का जुड़ाव प्रदेश में सामुदायिक विकास और युवा सशक्तिकरण के प्रति कंपनी की व्यापक प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करता है। कंपनी का विशेष ध्यान युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने पर केंद्रित है। - -दो एकड़ जमीन पर खेती करने वाले किसान को सम्मान निधि से मिला आर्थिक संबल-हर साल तीन किस्तों में मिल रहे 6 हजार रुपये, खेती-किसानी के खर्चों के प्रबंधन में मिल रही राहतरायपुर । खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करने वाले किसानों के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता बड़ा संबल बनती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोरा निवासी किसान श्री लोचन प्रसाद कश्यप भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। लगभग दो एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले लोचन प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है।श्री लोचन प्रसाद कश्यप बताते हैं कि उनके पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है और खेती-किसानी ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। खेती के लिए समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना जरूरी होता है। सीमित कृषि भूमि पर खेती करने वाले किसानों के लिए इन आवश्यकताओं पर होने वाले खर्चों का प्रबंधन करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए मददगार साबित हो रही है।योजना के तहत प्राप्त राशि से लोचन प्रसाद को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में सुविधा होती है। उनके लिए यह सहायता राशि खेती के खर्चों को संभालने और कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने का उपयोगी माध्यम बनी है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है।श्री लोचन प्रसाद कश्यप के लिए भी सम्मान निधि की राशि खेती में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में सहायक बन रही है। उन्होंने योजना से मिल रहे आर्थिक सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री लोचन प्रसाद कश्यप की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता छोटे किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है, जिससे उनकी आजीविका को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।
- -छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से पिता को मिली राहत, रीमा और चमेली देवी की शिक्षा को मिलेगा संबल-सरल और समयबद्ध शासकीय सेवाओं से नागरिकों को मिल रही सुविधा, कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहतरायपुर / बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत एक पिता को जब जरूरी शासकीय दस्तावेज समय पर मिल जाए, तो उसकी बड़ी चिंता दूर हो जाती है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम फरहदा निवासी श्री रामप्रसाद मरार के लिए सेवा सेतु केन्द्र ऐसी ही राहत लेकर आया है। अपनी दोनों पुत्रियों रीमा और चमेली देवी की छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे रामप्रसाद को सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से शीघ्र ही प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनकी बेटियों को शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आसान हो गई है।ग्राम फरहदा निवासी श्री रामप्रसाद मरार, पिता स्वर्गीय पृथ्वीराम मरार अपनी दोनों पुत्रियों रीमा और चमेली देवी की शिक्षा को लेकर सजग हैं। बेटियों की पढ़ाई के लिए शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने तहसील कार्यालय अकलतरा स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया।सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से रामप्रसाद को बड़ी राहत मिली। अब वे अपनी दोनों पुत्रियों की छात्रवृत्ति संबंधी आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। इससे बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने का मार्ग सुगम होगा। श्री रामप्रसाद मरार के लिए सेवा सेतु केन्द्र की सुविधा उपयोगी साबित हुई। आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होने और समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। आय प्रमाण पत्र मिलने से बेटियों की छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता पूरी हो गई है।रामप्रसाद ने इस सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उनके लिए यह प्रमाण पत्र केवल एक शासकीय दस्तावेज नहीं, बल्कि बेटियों की पढ़ाई जारी रखने और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहयोग है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु केन्द्र नागरिकों के लिए सुविधाजनक माध्यम बन रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।श्री रामप्रसाद मरार की यह कहानी दर्शाती है कि समय पर मिलने वाली शासकीय सेवाएं आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उनके बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह भी आसान बना सकती हैं।
- -20 हजार रुपये की सहायता से मां और नवजात शिशु के पोषण एवं देखभाल की राह हुई आसान-श्रमिक परिवारों की माताओं को मिल रही आर्थिक राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभाररायपुर / मां बनना किसी भी महिला के जीवन का अनमोल अनुभव होता है। इस दौरान मां और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के लिए परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में छत्तीसगढ़ शासन की मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी श्रीमती प्रिया कश्यप को भी इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें प्रसव के बाद अपने स्वास्थ्य, पोषण और नवजात शिशु की देखभाल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली है।श्रीमती प्रिया कश्यप के लिए मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में मिनीमाता महतारी जतन योजना आर्थिक संबल बनकर आई है। प्रसव के बाद मां के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ नवजात शिशु के पोषण और आवश्यक जरूरतों पर विशेष ध्यान देना होता है। इस दौरान पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने से परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।ऐसे समय में योजना के तहत प्राप्त 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रिया और उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। इस राशि से उन्हें प्रसव के बाद की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला, जिससे वे अपने स्वास्थ्य और नवजात शिशु की बेहतर देखभाल पर ध्यान दे सकीं। आर्थिक सहायता मिलने से मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में परिवार को राहत मिली।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना का उद्देश्य पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है, ताकि प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल सके।श्रीमती प्रिया कश्यप ने योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उनके लिए यह सहायता राशि मातृत्व के दौरान आवश्यक जरूरतों को पूरा करने और नवजात शिशु की देखभाल में महत्वपूर्ण सहयोग बनी है।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीमती प्रिया कश्यप की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली समयबद्ध आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में आर्थिक संबल मिल रहा है, जिससे मां और नवजात शिशु के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की दिशा में सहयोग प्राप्त हो रहा है।
- -अपने आशियाने में परिवार को मिली सुरक्षा और सुकून, बेहतर रहन-सहन की राह हुई आसान-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभाररायपुर / हर परिवार का सपना होता है कि उसके सिर पर अपनी पक्की छत हो, जहां वह सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ऐसे जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटघरी निवासी श्रीमती जया बाई के जीवन में भी इस योजना से खुशियों का नया अध्याय जुड़ा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें अपना पक्का मकान मिला है, जिससे परिवार को सुरक्षित आश्रय और बेहतर रहन-सहन की सुविधा प्राप्त हुई है। श्रीमती जया बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्का मकान केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और सुकून का आधार बन गया है। अब उनका परिवार अपने पक्के घर में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में जीवन बिता रहा है। पक्का आवास मिलने से बारिश और मौसम की अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिली है। साथ ही परिवार के रहन-सहन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।अपने घर का सपना पूरा होने से जया बाई और उनके परिवार को भविष्य के प्रति नया भरोसा मिला है। पक्की छत के नीचे परिवार के साथ सुरक्षित जीवन बिताने की खुशी उनके लिए विशेष महत्व रखती है। यह आवास उनके वर्तमान जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ बेहतर भविष्य की उम्मीदों को भी मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित छत मिलने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।श्रीमती जया बाई ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उनके लिए शासन से मिला यह आवास वर्षों से संजोए अपने घर के सपने के साकार होने जैसा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के पात्र ग्रामीण परिवारों तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीमती जया बाई की यह कहानी दर्शाती है कि पक्का आवास मिलने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का नया आधार तैयार हो रहा है। अपना घर होने का सुख परिवारों को बेहतर जीवन और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।


























.jpeg)
